Category: न्यूज़

Your blog category

  • DDU गोरखपुर अहंकार का त्याग समरसता का आधार: प्रो. राजवंत राव

    DDU गोरखपुर अहंकार का त्याग समरसता का आधार: प्रो. राजवंत राव

    DDU दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय
    तकनीकी सत्र.
    अहंकार का त्याग समरसता का आधार: प्रो. राजवंत राव
    DDU दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में नाथ पंथ पर चल रही अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में दूसरे दिन के तकनीकी सत्र की अध्यक्षता करते हुए अधिष्ठाता कला संकाय प्रोफेसर राजवंत राव ने कहा कि शास्त्र को पढ़कर, सिद्धांत नहीं जाना जाता। उसके लिए स्वयं में, आत्मा में उतरना पड़ता है।सिद्ध होना पड़ता है। आत्मा में उतरने के लिए अहंकार का त्याग करना पड़ता है।इसी से सहजता आती है। आत्मा में ही परमात्मा का निवास है।बूंद की नियति हैं सिंधु में पर्यवसित हो जाना—बुंद भी सिंधु समान ,को अचरज कांसो कहे।
    DDU
    यहां कुछ भी क्षुद्र नहीं।वह क्षुद्र जो सीमित था वह असीम हो जाता है। बूंद सागर में समाहित होकर एक तरह से मर जाती है पर एक अर्थ में पहली बार महाजीवन उपलब्ध होता है। यहां मृत्यु भी एक तरह का उत्सव है —मरौ वै जोगी मरौ मरन है मीठा
    अहंकार जायेगा तभी आत्मा का अनुभव होगा। आत्मा की निष्कलुषता से ही सारे भेद मिटेंगे और समरस समाज की स्थापना होगी।
    इसीलिए नाथपंथ के अनुसार आत्मा की चेतनता की रक्षा किसी भी मूल्य पर करनी चाहिए —-नाथ कहे तुम आपा राखों हठ करि बाद न करणा।
    चब समष्टि की आत्मा चैतन्य हो जायेगी, सहजता जीवन में व्याप्त हो जायेगी तो समरस समाज बनेगा। नाथपंथ अपने भीतर पूर्ववर्ती एवं परवर्ती परम्पराओं को समेटे हुए है। इसीलिए काल के अन्तराल को लांघते हुए आज भी मनुष्य की विषम समस्याओं का समाधान प्रस्तुत कर रहा है और आजतक प्रासंगिक बना हुआ है।
    इस तकनीकी सत्र के मुख्य वक्ता आचार्य रहसबिहारी द्विवेदी ने कहा कि शास्त्र की गुत्थियों को सुलझाना जरूरी है. कोई समाज तभी उन्नति करता है जब वह अपनी दैनिक दिनचर्या में शुचिता का पालन करता हो. शुद्ध मन से ही शुद्ध विचार आते हैं. शुद्ध विचार स्वस्थ शरीर में ही विराजमान होता है. स्वस्थ शरीर ही समरसता के तत्व को समझ सकता है.
    दूसरे मुख्य वक्ता प्रोफ़ेसर दीपक प्रकाश त्यागी ने कहा कि भक्ति आंदोलन के मूल में गोरखनाथ की उपस्थिति महत्वपूर्ण है. भक्ति आंदोलन को देखने व समझने की दृष्टि बदल रही है. नाथ पंथ भारतीय ज्ञान परंपरा का महत्वपूर्ण अंग है.
    राजस्थान से आए रूप सिंह जी ने गीता के माध्यम से नाथ पंथ को जोड़ते हुए समरस समाज की बात की. जोधपुर के विद्वान गिरधर नाथ जी ने नाथ पंथ को आत्मा के कल्याण का विचार बताया. राजस्थान में नाथ संप्रदाय की परंपरा एवं प्रभाव का उल्लेख किया.   डॉ. कृष्ण कुमार पांडे जी ने नाथ पंथ की अविरल अविचल परंपरा पर प्रकाश डाला. उन्होंने बताया कि प्राचीन समय से लेकर सन्यासी क्रांति, एवं पूरे स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान नाथ पंथ की बड़ी बुनियादी और रचनात्मक भूमिका रही है. पूज्य महंत दिग्विजय नाथ जी की भूमिका राष्ट्र को जोड़ने की दिशा में अप्रतिम है. गोरखनाथ पीठ के सभी संतों, महंतों का राष्ट्रीय सरोकार जग जाहिर है. ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ जी भारतीय समाज को जोड़ने में बहुत बड़ा योगदान दिया. इस तेजस्वी परंपरा को पूज्य योगी आदित्यनाथ महाराज आगे बढ़ा रहे हैं.
    विशिष्ट वक्ता के तौर पर पड़ोसी देश नेपाल से आए श्री भोलेनाथ योगी जी ने कहा नाथ पंथ की संस्कृति में जो आदेश- आदेश के उच्चारण की प्रवृत्ति है वह विशेष प्रकार की ऊर्जा का संचार करती है। उन्होंने कहा कि आत्मा परमात्मा ईश्वर एक है.
    डॉ सुनील कुमार शुक्ल ने शास्त्र व शास्त्र की परंपरा को समरस समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण बताया.
    डॉ.गौरव सिंह ने शैवधर्म में नाथपंथ के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नाथपंथ में गुरु शिष्य परंपरा का विशेष महत्त्व है। इसके अनुयाई ईश्वरवादी तथा चरित्रवान होते है। शैवधर्म का नाथपंथ का बहुत प्रभाव पड़ा है।
    संचालन डॉ. अर्जुन सोनकर ने किया. डॉ. मीतू सिंह ने आभार ज्ञापन किया.

  • उत्तर प्रदेश में जंगलराज, सुरक्षित नहीं बहन-बेटियां: अखिलेश यादव

    उत्तर प्रदेश में जंगलराज, सुरक्षित नहीं बहन-बेटियां: अखिलेश यादव

    उत्तर प्रदेश में जंगलराज, सुरक्षित नहीं बहन-बेटियां: अखिलेश यादव
    लखनऊ।
    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को जंगलराज में बदल दिया है। बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं है। बहन-बेटियों की सुरक्षा के सारे दावे फेल हैं।पुलिस जनता की सुरक्षा करने के बजाय उल्टे उन्हें प्रताड़ित कर रही है।
    प्रदेश में अराजकता की स्थिति है।
    भाजपा सरकार में पुलिस, गरीब और निरीह लोगों का फर्जी एनकाउण्टर करती है तो कहीं हिरासत में ही पीट-पीटकर मार देती है (लखीमपुर खीरी के फरदान में पुलिस की पिटाई से एक और दलित युवक की मौत)।
    रिपोर्ट लिखने की जटिलता के कारण कितने अपराध दर्ज नहीं हो पाते जिससे अपराधियों के हौसले बुलन्द हो जाते हैं।
    महिला अपराध और कानून व्यवस्था पर क्या यही जीरों टॉलरेंस है।सरकार बताये एंटी रोमियो स्क्वायड कहां लुप्त है?

  • करिश्मा कक्कड़ और माही श्रीवास्तव का लोकगीत ‘सइयां सिपाही देवरा किसान’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    करिश्मा कक्कड़ और माही श्रीवास्तव का लोकगीत ‘सइयां सिपाही देवरा किसान’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    करिश्मा कक्कड़ और माही श्रीवास्तव का लोकगीत ‘सइयां सिपाही देवरा किसान’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
    भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड की पॉपुलर सिंगर करिश्मा कक्कड़ का गाया हुआ गाना सुनते ही मिजाज मस्त हो जाता है। उनकी मधुर आवाज कानों में मिसिरी से घोल देती है। वहीं बात करें भोजपुरी सिनेमा सनसनी अदाकारा माही श्रीवास्तव की तो वह फिल्मों और गानों में अपनी अदाकारी से महफ़िल लूट लेती हैं। हर वर्ग के दर्शकों के बीच फ़िल्म जया से अपनी अलग छाप छोड़ चुकी माही श्रीवास्तव आने वाली फिल्म ‘लॉटरी’ को लेकर फिर से सुर्खियों में है, वहीं म्यूजिकल वीडियो सांग में भी वह अपनी अदाओं और नृत्य कला से सबका मन मोह लेती हैं। वह भोजपुरी घर-परिवार और संस्कृति से जुड़े खाँटी भोजपुरी गानों में हमेशा नजर आती हैं, जिससे उनके फैंस की तादाद में काफी इजाफा तो हो ही रहा है, साथ ही ऑडियंस के बीच वह लोकप्रियता भी हासिल कर रही हैं। ऐसे में सिंगर करिश्मा कक्कड़ का गाया हुआ और अदाकारा माही श्रीवास्तव की शानदार अदाकारी से भरपूर भोजपुरी लोकगीत ‘सइयां सिपाही देवरा किसान’ लोगों के बीच आया है, जिसे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को जहां अपनी खास शैली में सिंगर करिश्मा कक्कड़ ने गाया है। वहीं एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने ब्लू कलरफुल साड़ी पहने इंडियन लुक में कमाल की अदायगी किया है।

    लिंकः https://youtu.be/b-czwNV98eo?si=RZufgfusDHqYWDZ_

    भोजपुरी माटी से जुड़ा यह लोकगीत ‘सइयां सिपाही देवरा किसान’ जय जवान जय किसान का नारा बुलंद कर रहा है। इसके वीडियो में दर्शाया गया है कि एक बहु अपने ससुराल में पूरे परिवार की तारीफ करती हुई दिख रही है। वह अपने सौभाग्य को लेकर काफी खुश है। उसे मायके के जैसा फील आ रहा है। उसका पति फौजी जवान देश की सेवा में रत है और देवर किसान है, जो खेतों में अन्न उपजाकर देश के लोगों पेट भरता है। इस गाने के वीडियो में बहु के रूप में माही श्रीवास्तव नाचते झूमते हुए कह रही है कि…
    ‘ससुरा में आके भाग जागा, पियाजी से दिल हमार लागल, ओसही मिलल परिवरवा, चाहे जइसे राम जी से माँगल, एगो रहे सीमवा प एगो रहे खरिहनवा रामा, सइयां सिपहिया हमर देवरा किसनवा रामा…’
    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘सइयां सिपाही देवरा किसान’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर करिश्मा कक्कड़ ने खास अंदाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने अपनी अदाओं से गरदा उड़ाया है। इस गाने को गीतकार आशुतोष तिवारी ने लिखा है, जबकि संगीतकार आर्या शर्मा ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, कोरियोग्राफर गोल्डी एंड सनी, डीओपी गौरव राय एंड रंजन, एडिटर आलोक यादव हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
    लोकप्रिय गायिका करिश्मा कक्कड़ और माही श्रीवास्तव का नया भोजपुरी लोकगीत ‘सइयां सिपाही देवरा किसान’ हाल ही में वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स द्वारा रिलीज किया गया है। यह गीत अपने अनोखे विषय और आकर्षक धुन के कारण श्रोताओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।
    गीत का थीम:
    इस गीत में ग्रामीण परिवेश की झलक दिखाते हुए दो मुख्य किरदारों को पेश किया गया है—सइयां (पति) एक सिपाही है और देवरा (देवर) किसान है। यह गीत गांव की सामान्य जिंदगी, रिश्तों के ताने-बाने और ग्रामीण जीवन के विभिन्न पहलुओं को दर्शाता है। गीत में हल्का-फुल्का हास्य और मनोरंजन का पुट भी है, जो लोगों को बांधे रखता है।

    करिश्मा कक्कड़ और माही श्रीवास्तव:
    करिश्मा कक्कड़ और माही श्रीवास्तव भोजपुरी संगीत उद्योग की दो लोकप्रिय कलाकार हैं। करिश्मा कक्कड़ अपनी मधुर आवाज के लिए जानी जाती हैं, जबकि माही श्रीवास्तव एक उभरती हुई अदाकारा हैं, जो इस गीत के म्यूजिक वीडियो में नजर आई हैं। दोनों की जोड़ी ने इस गीत में अद्भुत तालमेल बिठाया है, जिससे यह गीत श्रोताओं के बीच और भी प्रभावी हो गया

    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स:
    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी संगीत उद्योग में एक प्रमुख म्यूजिक लेबल है, जो लोकगीतों, फिल्मी गानों और म्यूजिक वीडियो के लिए प्रसिद्ध है। इस लेबल ने पहले भी कई हिट गाने रिलीज किए हैं और इस बार भी ‘सइयां सिपाही देवरा किसान’ के जरिए श्रोताओं का मनोरंजन करने में सफल रहा है।

    गीत की लोकप्रियता:
    यह गीत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रहा है और यूट्यूब पर इसे लाखों व्यूज मिल रहे हैं। ग्रामीण जीवन से जुड़ा हुआ होने के कारण यह गीत खासत

  • मोदी 3.0 में लागू होगा एक देश-एक चुनाव कानून

    मोदी 3.0 में लागू होगा एक देश-एक चुनाव कानून

    दिल्ली
    मोदी 3.0 में लागू होगा एक देश-एक चुनाव कानून      
    कोविंद समिति की रिपोर्ट के बाद एक देश, एक चुनाव की ओर आगे बढ़ने पर मंथन।समिति के समक्ष जिन 47 दलों ने रखे विचार उनमें 32 ने किया इसका समर्थन।
    केंद्र सरकार का दावा, एक साथ चुनाव कराने के मामले में वे अपने रुख पर कायम ।
    मोदी सरकार ने 2014 में किया था एक देश, एक चुनाव कानून लागू करने का वादा।
    भाजपा कर रही है अन्य राजनीतिक दलों का भी समर्थन जुटाने की उम्मीद।
    हालांकि कई विपक्षी दल और विपक्षी शासन वाले राज्यों के CM कर रहे इसका विरोध।
    पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व वाली उच्चस्तरीय समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा.
    “बार-बार होने वाले चुनाव अनिश्चितता का माहौल बनाते, नीतिगत निर्णयों को प्रभावित करते”।राजसत्ता
    “देश में एक साथ चुनाव कराने से नीति निर्माण में निश्चितता बढ़ेगी”।
    “एक देश, एक चुनाव मतदाताओं के लिए आसानी और सुविधा सुनिश्चित करता है”।
    “मतदाताओं को थकान से बचाता और अधिक मतदान की सुविधा प्रदान करता है”।

  • वैश्य महासभा ने गणिनाथ महराज की मनाई जयंती

    वैश्य महासभा ने गणिनाथ महराज की मनाई जयंती

    वैश्य महासभा ने गणिनाथ महराज की मनाई जयंती
    बड़हलगंज( गोरखपुर )में अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य सभा के तत्वाधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कुलगुरु बाबा गणिनाथ महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम मे मद्देशिया वैश्य समाज के लोग भारी संख्या में शामिल होकर बाबा जलेश्वरनाथ मंदिर परिसर मे बाबा गणिनाथ की मूर्ति पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना हवन किया।
    इसके पूर्व संत शिरोमणि भगवान शंकर जी के मानस पुत्र बाबा गणिनाथ जी महाराज के जन्मोत्सव पर लेटाघाट से मद्देशिया वैश्य समाज की महिलाओं/पुरुषो व बच्चो ने शोभायात्रा निकाल कार्यक्रम स्थल बाबा जलेश्वरनाथ मंदिर परिसर मे पहुचे। इस अवसर पर मद्धेशिया वैश्य महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मायाशंकर मद्देशिया, बड़हलगंज अध्यक्ष हीरालाल मद्धेशिया, डा. विनय मद्देशिया, जयप्रकाश मद्देशिया ने कहा कि बाबा गणिनाथ महाराज भगवान शिव के मानस पुत्र हैं और इनका जन्म भादो महीने में जन्माष्टमी के बाद पड़ने वाले पहले शनिवार को पूरे भारत, नेपाल व बांग्लादेश में मनाया जाता है। बाबा गणिनाथ ने सर्वसमाज को एकजुट करते हुए आपसी भाईचारा का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुन्ना मद्देशिया, आशीष मद्देशिया, नरेन्द्र मद्देशिया, वंशबहादुर मद्देशिया, हेमन्त मद्देशिया, पंकज, गुलाब, अजित, महेश, विष्णु, दीनदयाल, रोली मद्देशिया, श्वेता, कुसुम, रेनू, रवि मद्देशिया, जवाहर मद्देशिया आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

     

  • गणेश प्रतिमाओं का धूमधाम से हुआ विसर्जन

    गणेश प्रतिमाओं का धूमधाम से हुआ विसर्जन

    गणेश प्रतिमाओं का धूमधाम से हुआ विसर्जन
    बड़हलगंज (गोरखपुर)कस्बे में गणेश चतुर्दशी पर्व पर स्थापित गणपति की प्रतिमाओं का विसर्जन शनिवार को धूमधाम से किया गया। विसर्जन के लिए जा रही प्रतिमाओं के साथ चल रहे भक्तों के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
    शनिवार की रात गणेश प्रतिमा की शोभायात्रा निकाली गई और गाजे-बाजे के साथ प्रतिमा का उपनगर के कानूूनगो घाट पर सरयू नदी में श्रद्धा व विश्वास के साथ आरती-पूजन के बाद विसर्जन किया गया। इस अवसर पर आर्यन जायसवाल, सचिन मद्धेशिया, आर्यन तिवारी, हिमांशु, दीपक शर्मा, शशि सोनकर, जितेन्द्र सोनकर, मनोज जायसवाल आदि बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे
    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

  • भारत स्काउट गाइड का तृतीय सोपान जाँच शिविर हुवा सम्पन्न

    भारत स्काउट गाइड का तृतीय सोपान जाँच शिविर हुवा सम्पन्न

    भारत स्काउट गाइड का तृतीय सोपान जाँच शिविर हुवा सम्पन्न

    गोरखपुर।भारत स्काउट और गाइड उत्तरप्रदेश के मुख्यायुक्त प्रभात कुमार IAS के निर्देशन में अयोध्या दास स्काउट कुटीर में आयोजित पांच दिवसीय स्काउट गाइड का तृतीय सोपान जाँच शिविर सम्पन्न हुवा।
    समापन अवसर पर स्काउट गाइड के जिला मुख्यायुक्त राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त राम जन्म सिंह ने शिविर में बनाये गए तम्बू निर्माण, पुल निर्माण, बिना वर्तन के बने भोजन आदि का निरीक्षण किया, अपने समक्ष प्रदर्शित सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि क्रियाकलापों की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुवे उन्होंने कहा कि स्काउटिंग की गतिविधियां व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के लिए बहुत उपयोगी हैं जिससे अनेक प्रकार के कौशल सीखकर स्काउट गाइड अपने भविष्य को भी उज्जवल बनाते हैं,
    जाँच शिविर में जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट अजय कुमार सिंह ने कहा कि स्काउट गाइड के प्रथम, द्वितीय सोपान की जाँच करते हुवे उन्हें गांठ, फांस का बंधन बनाना,अनुमान लगाना, नक्शा पढ़ना और बनाना, आपदा प्रबंधन, प्राथमिक चिकित्सा सहायता, ट्रेसिल निर्माण की जानकारी दी गई,
    जाँच शिविर एवं समापन कार्यक्रम का संचालन जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड प्रतिमा शुक्ला ने किया,
    इस जाँच शिविर में नमिता श्रीवास्तव, उषा, जीतेन्द्र कुमार सहित महाराणा प्रताप इंटर कालेज, राजकीय जुबिली इंटर कालेज, महात्मा गाँधी इंटर कालेज, एडी इंटर कालेज, भगवती इंटर कालेज, इमामबाड़ा कालेज के स्काउट गाइड ने प्रतिभाग

    भारत स्काउट्स और गाइड्स (The Bharat Scouts and Guides – BSG) भारत का प्रमुख स्काउटिंग और गाइडिंग संगठन है, जो युवाओं में सामाजिक और नैतिक मूल्यों का विकास करने के उद्देश्य से काम करता है। इसका लक्ष्य बच्चों और युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामुदायिक सेवा, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति जैसे गुणों को विकसित करना है, ताकि वे जिम्मेदार और आदर्श नागरिक बन सकें।

    संस्थापना और इतिहास:

    भारत स्काउट्स और गाइड्स का गठन 7 नवंबर 1950 को हुआ था, जब भारतीय स्काउट्स एसोसिएशन और हिंदुस्तानी स्काउट्स एसोसिएशन का एकीकरण हुआ। यह संगठन विश्व संगठन ऑफ स्काउट मूवमेंट (WOSM) और विश्व संगठन ऑफ गर्ल गाइड्स और गर्ल स्काउट्स (WAGGGS) का सदस्य है।
    मुख्य उद्देश्य:

    1. व्यक्तित्व विकास: युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रशिक्षण, शारीरिक फिटनेस, और आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करना।
    2. समाज सेवा:स्काउट्स और गाइड्स को समाज सेवा के कार्यों में लगाना, जैसे कि प्राकृतिक आपदाओं के समय राहत कार्य, वृक्षारोपण, सफाई अभियान आदि।
    3. राष्ट्रीय एकता: बच्चों में राष्ट्रीय एकता और सांप्रदायिक सद्भाव की भावना विकसित करना।
    4. अंतरराष्ट्रीय सहयोग:अन्य देशों के स्काउटिंग संगठनों के साथ सहयोग और समझ का विकास।
    कार्यक्रम और गतिविधियां:
    भारत स्काउट्स और गाइड्स बच्चों और युवाओं के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित करता है, जिनमें:
    – कैम्पिंग और ट्रेकिंग: बच्चों को प्रकृति के साथ जुड़ने और साहसिक गतिविधियों में भाग लेने के अवसर प्रदान करता है।
    – स्किल ट्रेनिंग: जीवन कौशल, हस्तकला, नेतृत्व, और प्रबंधन जैसी क्षमताओं को विकसित करने के लिए प्रशिक्षण।
    – समाज सेवा: रक्तदान, आपदा राहत, स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण जैसी सामुदायिक सेवा गतिविधियों में भागीदारी।
    – अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में भागीदारी:विश्व स्काउट सम्मेलनों और अन्य अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर।

    विभाजन और पदनाम:
    1. स्काउट्स (लड़कों के लिए)
    – कब स्काउट 6-10 वर्ष के बच्चे
    – स्काउट:11-17 वर्ष के युवा
    – रोवर स्काउट:18-25 वर्ष के युवा

    2. गाइड्स (लड़कियों के लिए)
    – कब बुलबुल:6-10 वर्ष की लड़कियां
    -गाइड:11-17 वर्ष की लड़कियां
    -रेंजर गाइड: 18-25 वर्ष की महिलाएं.
    संविधान और प्रतिज्ञा:
    भारत स्काउट्स और गाइड्स का संविधान एक नैतिक आचार संहिता है, जिसमें सत्य, सेवा, और कर्तव्य को सर्वोच्च स्थान दिया गया है। इसके सदस्य स्काउट/गाइड प्रतिज्ञा लेते हैं जिसमें वे ईश्वर, देश, और मानवता की सेवा करने का संकल्प लेते हैं।   

    भारत स्काउट्स और गाइड्स का मुख्यालय:

    भारत स्काउट्स और गाइड्स का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है, और देश भर में इसकी राज्य शाखाएं हैं जो स्थानीय स्तर पर स्काउटिंग और गाइडिंग गतिविधियों का आयोजन करती हैं।
    नारा:

    “हम तैयार हैं” (Be Prepared)

    सूर्य प्रकाश ओझा

  • अवैध शस्त्र के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

    अवैध शस्त्र के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

    अवैध शस्त्र के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
    गोरखपुर। चिलुआतल थाना क्षेत्र के मजनू चौकी पुलिस ने आज सुबह एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया
    जामा तलाशी में अभियुक्त के पास से दो अवैध शस्त्र बरामद हुआ गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कमलेश कुमार द्विवेदी पुत्र राम सुरेमन निवासी ग्राम मझगावां थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर के रूप में हुई इसे आवश्यक कार्रवाई करते हुए दोपहर बाद माननीय न्यायालय के समक्ष भेज दिया गया है।गिरफ्तार करने वाली टीम में मुख्य रूप से,उ0नि0 अमित चौधरी थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर,का0 राम अशोक यादव थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर,का0 यादवेन्द्र यादव थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर,का0राहुल कुमार यादव थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर,का0अभिषेक प्रसाद थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर शामिल रहे।
    सूर्य प्रकाश ओझा

  • ममता के साथ दूसरी बैठक भी विफल, डॉक्टरों के साथ नर्सें भी उतरीं सड़क पर; पूर्व सैन्य अधिकारियों ने निकाला जुलूस 16/09

    ममता के साथ दूसरी बैठक भी विफल, डॉक्टरों के साथ नर्सें भी उतरीं सड़क पर; पूर्व सैन्य अधिकारियों ने निकाला जुलूस
    आरजी कर कांड को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ शनिवार को दूसरी बार भी बैठक नहीं हो पाने के बाद जूनियर डॉक्टरों ने अपना आंदोलन तेज कर दिया है। उन्होंने अब ‘अनुरोध नहीं, मांग करेंगे का नया नारा देते हुए रविवार को महानगर में महारैली निकाली।  

     पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ स्वास्थ्य कर्मियों की दूसरी बैठक भी विफल रही, जिससे राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं का संकट और गहरा गया है। इस मामले में न केवल डॉक्टर बल्कि नर्सें भी सड़कों पर उतर आईं, जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर असर पड़ रहा है।
    यह विरोध उस समय उभरा जब डॉक्टरों ने काम के दौरान अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और सरकार से उचित सुरक्षा व्यवस्था की मांग की। लगातार हमलों और असुरक्षा की भावना के चलते डॉक्टर हड़ताल पर चले गए, जिसके बाद ममता बनर्जी ने उनसे चर्चा की। हालांकि, दूसरी बैठक भी किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची, जिसके चलते स्थिति और भी तनावपूर्ण हो गई।    

    नर्सों ने भी डॉक्टरों के साथ समर्थन जताते हुए प्रदर्शन किया, जिससे अस्पतालों में चिकित्सा सेवाएं बाधित हो गई हैं। मरीजों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, और राज्य के विभिन्न हिस्सों में स्वास्थ्य सेवाएं लगभग ठप हो गई हैं।
    इस बीच, पूर्व सैन्य अधिकारियों ने भी समर्थन में जुलूस निकाला, जिससे यह विरोध और अधिक व्यापक हो गया। पूर्व सैनिकों का कहना है कि देश की सेवा करने वाले डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को सुरक्षा मिलनी चाहिए और उनकी मांगें जायज हैं।
    स्थिति को लेकर राज्य सरकार पर दबाव बढ़ रहा है, और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इस मुद्दे का समाधान निकाला जाएगा, ताकि आम जनता की स्वास्थ्य सेवाएं बहाल हो सकें।

  • माता पिता फिल्म्स प्रोडक्शंस की फ़िल्म ‘हृदयेश्वरी’ का मुहूर्त सिद्धिविनायक मंदिर मुंबई में किया गया

    माता पिता फिल्म्स प्रोडक्शंस की फ़िल्म ‘हृदयेश्वरी’ का मुहूर्त सिद्धिविनायक मंदिर मुंबई में किया गया

    माता पिता फिल्म्स प्रोडक्शंस की फ़िल्म ‘हृदयेश्वरी’ का मुहूर्त सिद्धिविनायक मंदिर मुंबई में किया गया
    हृदयेश्वरी
    सभी देवी देवताओं में प्रथम पूज्य श्री गणेशजी की पूजा सर्वत्र की जाती है। इन दिनों महाराष्ट्र सहित कई प्रांतों में गणेशोत्सव हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। इसी बीच मुंबई के सिद्धि विनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश जी की विधिवत पूजा अर्चना करके फ़िल्म ‘हृदयेश्वरी’ का शुभ मुहूर्त विगत दिनों किया गया। गणेशजी के आशीर्वाद से इस फ़िल्म का मुहूर्त करके प्री-प्रोडक्शन वर्क शुरू कर दिया गया है। इस फ़िल्म के मुहूर्त के समय माननीय पुलिस अधीक्षक श्री बालासाहेब पाटिल, विमल नागनाथ अंबुरे (माता जी), अशोक नागनाथ अंबुरे (भाजपा मंडल अध्यक्ष पालघर और लोकमान्य नगर सांस्कृतिक व क्रीड़ा मंडल अध्यक्ष), रोहिणी अशोक अंबुरे (नगरसेविका पालघर), दक्षा आर मोदी, प्रियल आर मोदी, फ़िल्म लेखक, गीतकार व निर्देशक राजेन्द्र कुमार मौर्या ने सिद्धि विनायक मंदिर में गणपति बप्पा जी का दर्शन व पूजा किया।
    माता पिता फिल्म्स प्रोडक्शंस प्रस्तुत फ़िल्म ‘हृदयेश्वरी’ के निर्माता आर.एस यादव, सुधीर ठाकुर, प्रियंका सिंह हैं। कथा, पटकथा, गीतकार व निर्देशक राजेन्द्र कुमार मौर्या व देवेन्द्र राजपूत हैं। प्रोडक्शन मैनेजर ब्रिजल मोदी (प्रेम), प्रचारक रामचन्द्र यादव, डिजाईनर प्रशांत कुमार हैं। इस फ़िल्म के कलाकारों व अन्य जानकारी अति शीघ्र दी जाएगी।
    फ़िल्म निर्देशक राजेन्द्र कुमार मौर्या ने बताया कि निर्माणाधीन फ़िल्म ‘हृदयेश्वरी’ की कहानी का सार यह है कि ‘संसार में प्रेम और पूजा की शुरुआत माता-पिता और पति-पत्नी से होती है तथा वह ढ़ेर सारे रिश्तों में बदल जाती है और फिर घर परिवार बनता है। यहाँ से शुरु होता है जीवन का सुन्दर सफर उन अजनबियों का, जिन्होंने एक दूसरे को कभी देखा नहीं, जाना नहीं… संसार का हर घर एक मन्दिर होता है और हर घर में माता-पिता के रुप में भगवान होते हैं। हमको उनकी पूजा कैसे करनी है, यह बात हम सब पर निर्भर करता है। बहुत खुश नसीब होते हैं वे लोग, जिनके सिर पर माँ पिता का साया है।’ उन्होंने आगे कहा कि फ़िल्म ‘हृदयेश्वरी’ एक माँ की कहानी है। अपने पति के प्रति उस पत्नी के अटूट प्रेम और सम्मान की कहानी है, जो संसार के सारे पति और पत्नी को आईना दिखाने का काम करेगी।

    माता पिता फिल्म्स प्रोडक्शंस की फिल्म ‘हृदयेश्वरी’ का मुहूर्त समारोह मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में संपन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर फिल्म की पूरी टीम मौजूद रही। फिल्म के निर्माता और निर्देशक ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर फिल्म की सफलता की कामना की। ‘हृदयेश्वरी’ एक पारिवारिक और सामाजिक संदेश से प्रेरित फिल्म है, जिसमें भावनाओं और रिश्तों की गहराई को दर्शाया जाएगा। मुहूर्त के दौरान फिल्म की मुख्य कलाकारों और अन्य महत्वपूर्ण सदस्यों का परिचय भी कराया गया।