लखनऊ
विधानसभा उपचुनाव को लेकर बसपा का मंथन आज
बसपा पदाधिकारी और जिलाध्यक्ष को बैठक मे बुलाया
बसपा मुख्यालय पर बैठक हुई शुरू
संगठन का विस्तार और पिछली बैठक की रिपोर्ट लेंगी मायावती
9 अक्टूबर को पार्टी संस्थापक कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस के
आयोजन पर भी होगी चर्चा
नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद की यूपी मे हो रही मांग
उपचुनाव वाले सीटों पर आकाश को मिल सकती है जिम्मेदारी
उप चुनाव वाले सीटों पर आकाश आनंद के सभाओ की हो रही मांग
प्रत्याशी चयन पर भी लगेगी अंतिम मुहर
Category: न्यूज़
Your blog category
-

लखनऊ विधानसभा उपचुनाव को लेकर बसपा का मंथन आज
-

सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें
सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें
- मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: वन नेशन वन इलेक्शन प्रस्ताव और चंद्रयान-4 को मंजूरी; बच्चों की पेंशन स्कीम शुरू; लेबनान में अब वॉकी-टॉकी विस्फोट, 14 की मौत
- वन नेशन वन इलेक्शन प्रस्ताव कैबिनेट में मंजूर, नवंबर-दिसंबर में बिल आएगा; विधानसभा-लोकसभा चुनाव साथ होंगे, अगले 100 दिन में निकाय चुनाव
- NPS ‘वात्सल्य’ स्कीम बुधवार को शुरू की, वित्त मंत्री ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म लॉन्च किया, बच्चों की फाइनेंशियल सिक्योरिटी के लिए माता-पिता कर सकते हैं निवेश
- तेज विकास से खुशहाली का संदेश देने आज कश्मीर में आ रहे पीएम मोदी, कटड़ा-श्रीनगर में करेंगे चुनावी सभाएं
- कल महाराष्ट्र दौरे पर आएंगे पीएम मोदी, वर्धा में राष्ट्रीय ‘पीएम विश्वकर्मा’ कार्यक्रम में लेंगे भाग
- एक देश एक चुनाव को कैबिनेट से मंजूरी मिलते ही सियासी हलकों में विरोध, कांग्रेस सहित 15 विपक्षी दलों ने नकारा
- एक साथ चुनाव कराने पर खर्च में आएगी कमी, तीन से पांच लाख करोड़ रुपये बचेंगे
- कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि ‘एक देश-एक चुनाव’ व्यावहारिक नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब चुनाव नजदीक आते हैं, तो असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा ऐसी बातें करती है।
- जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव, पहले फेज में 58.85% वोटिंग, किश्तवाड़ में सबसे ज्यादा 77.23% मतदान; 25 सितंबर को दूसरा फेज, 26 सीटों पर वोट डाले जाएंगे
- वक्फ संशोधन बिल पर जेपीसी की बैठक आज, जल्द ही संसद में पारित होगा विधेयक
- मोहन भागवत बोले- यह सनातन धर्म के उदय का समय, लोगों को वैदिक जीवन अपनाना चाहिए; दुनिया का नजरिया भी इनके प्रति बदल रहा
- राहुल गांधी की जान को खतरा, हो रही है साजिश; उद्धव सेना के संजय राउत का बड़ा दावा
- तिरुपति मंदिर के लड्डू प्रसादम में किया जानवरों की चर्बी का इस्तेमाल, सीएम चंद्रबाबू का जगन सरकार पर बड़ा आरोप
- भारत में नवंबर से मिड-दिसंबर तक 35 लाख शादियां होंगी, 4.25 लाख करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान, 2023 में इसी अवधि में 32 लाख शादियां हुईं थीं
- अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने ढाई साल में पहली बार घटाईं ब्याज दरें; पूरी दुनिया के शेयर बाजारों पर दिखेगा असर
- लेबनान में पेजर विस्फोट के बाद अब वॉकी टॉकी में हुए धमाके, 14 की मौत कई लोग घायल
-

गोरखपुर घर से गायब हुई बच्ची को 1 घंटे के अंदर पुलिस की टीम ने उसके परिवार जनों को सुपुर्द किया
गोरखपुर
घर से गायब हुई बच्ची को 1 घंटे के अंदर झरना टोला पुलिस चौकी की टीम ने उसके परिवार जनों को सुपुर्द किया.
आज शाम को एक बच्ची जिसकी उम्र तकरीबन 8 साल थी वह अपने घर गायत्री नगर से भटक कर नीना थापा मार्केट में गुम हो गई थी चौकी प्रभारी अनीश कुमार शर्मा ने तत्काल प्रभाव से पूरी टीम के साथ बच्ची के परिवार जनों ढूंढना शुरू किया 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गुम हुई बच्ची के परिवार का पता चला बच्ची के माता जी का नाम श्रीमती मनीषा दुबे को अवगत कराया गया फिर वह चौकी पहुंची और उन्होंने पुलिस चौकी के पूरी टीम को धन्यवाद दिया इस पूरे मामले में चौकी प्रभारी अनीश शर्मा प्रशिक्षु उपनिरीक्षक शिवांशु सिंह आरक्षी मुकेश प्रजापति आरक्षी मनीष काफी संवेदनशीलता के साथ बच्ची को उसके परिजनों के हवाले किया -

जल शक्ति मंत्री ने बुढ़नपुरा में किया सरयू नदी कटान सुरक्षा का निरीक्षण
जल शक्ति मंत्री ने बुढ़नपुरा में किया सरयू नदी कटान सुरक्षा का निरीक्षण
बड़हलगंज (गोरखपुर)प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बुढ़नपुरा गांव में हो रही सरयू नदी की कटान से सुरक्षा हेतु सरयू नदी के किनारे हो रहे बोल्डर-पिचिंग कार्य का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
बुधवार को वे विधायक राजेश त्रिपाठी व बाढ़ खंड के अधिकारियों के साथ बुढ़नपुरा गांव में लगभग पांच करोड़ पैंसठ लाख की लागत से हुए 210 मीटर बोल्डर पिचिंग कार्य को देखा। उन्होंने मौके पर उपस्थित बाढ़ खंड के मुख्य अभियंता विकास सिंह को कार्य की गुणवत्ता में सुधार लाने का निर्देश दिया। मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने किसी भी कीमत पर गांव को सरयू में विलीन होने से बचाने का निर्देश दिया।इसके पहले वे ग्रमीणों से बातचीत कर बाढ़ का हाल जाना। ग्रामीणों ने बताया कि यहां पर और अधिक कार्य कराने की आवश्यकता है। जिससे हम लोगों का गांव सुरक्षित हो सके। जिस पर उन्होंने कहा कि इसके आगे और कार्य कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार बाढ़ की विभीषिका से निपटने के लिए तैयार है। प्रकृति से लड़ा नहीं जा सकता लेकिन किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। इसको लेकर सरकार और प्रशासन सतर्क है। इस अवसर पर एसई जेपी सिंह, एक्सईएन वैभव सिंह, एसडीएम राजू कुमार, तहसीलदार बृजमोहन शुक्ला, नपंअ प्रतिनिधि महेश उमर, जिपंस राम अचल, हृदयशंकर सिंह, आनंद त्रिपाठी, संजय यादव, प्रशांत शाही, गोलू सिंह आदि सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी -

आरोग्य मेले में पशुपालकों को बांटी गई दवाएं
आरोग्य मेले में पशुपालकों को बांटी गई दवाएं
बड़हलगंज (गोरखपुर)केंद्र की नरेंद्र मोदी व प्रदेश की योगी सरकार मानव जीवन के साथ साथ पशुओं के जीवन के विषय पर भी संवेदनशील है। सरकार पशुओं के स्वास्थ्य के लिए काफी चिंतित है।
उक्त बातें चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने विकासखंड के खजुरी पांडेय गांव में आयोजित प० दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले के दौरान पशुपालकों मे दवा वितरण के उपरान्त संबोधित करते हुए कही। श्री उमर ने कहा कि भाजपा सरकार पशुओं के संरक्षण के साथ ही साथ उनके विकास के बारे में सोचने के साथ ही पशुपालकों को मुफ्त दवाएं उपलब्ध करा रही है। इस दौरान पचास से अधिक पशुपालकों में विभिन्न दवाओं का वितरण करने के साथ ही पशु चिकित्सा अधिकारी डा० विवेक कुमार ने पशुओं में होने वाले विभिन्न रोगों व उनसे बचाव के विषय में भी लोगों को जानकारी दी। इस दौरान पशुधन प्रसार अधिकारी कामेश्वर सिंह, संतोष सिंह, वशिष्ठ मुनि, कोमल दुबे, हिमांशु गौंड, विकास सहित अन्य लोग मौजूद रहें।
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी -

प्रभा राज और नीतू यादव का लोकगीत ‘बलम जी दिल में रहेले’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
प्रभा राज और नीतू यादव का लोकगीत ‘बलम जी दिल में रहेले’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
किसी भी सुहागन का सब धन उसका पति होता है और वह जब भी अपनी सखियों सहेलियों से मिलती है तो सबसे ज्यादा बड़ाई वह अपने पति का ही करती है। इसी बात पर आधारित भोजपुरी लोकगीत ‘बलम जी दिल में रहेले’ की मेकिंग की गई है, जिसे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने में सिंगर प्रभा राज ने अपनी गायकी से महफ़िल में शमाँ बांधने का काम कर रही हैं। उनके गाये अन्य गानों की तरह यह सांग भी बहुत मधुर है, जो सबके मन को मोह रहा है। वहीं इसके वीडियो में एक्ट्रेस नीतू यादव ने अपने हुश्न और अदा से जलवा बिखेर रही हैं। वह कमरतोड़ डांस करके सबको मंत्रमुग्ध कर रही है। उसने पिंक साड़ी पहने जहाँ कयामत ढा दिया है, वहीं ब्लैक साड़ी में वह बिजली गिरा रही है। इस गाने का संगीत और गीत बहुत ही मधुर बनाया गया है। इस गाने में नीतू यादव अपनी सहेलियों से डांस मस्ती करते हुए कहती है कि…‘कतनो बड़ाई करी कम लागे, हीरो लेखा हमरो बलम लागे, हरदम करीब हमर दिल के रहेले, गाली में गड़े ना दाढ़ी छील के रहेले, बलम हमर हमरा से मिलके रहेले…’
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत इस लोकगीत ‘बलम जी दिल में रहेले’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर प्रभा राज ने मधुर आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस नीतू यादव ने अपनी अदाओं से जलवा बिखेरा है। इस गाने को गीतकार आशुतोष तिवारी ने लिखा है, जबकि संगीतकार आर्या शर्मा ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी, कोरियोग्राफर अनुज मौर्य, एडिटर प्रवीण यादव, डीओपी संतोष यादव व नवीन हैं। डीआई रोहित सिंह ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है। -

यह नए किस्म का युद्ध और अजीब किस्म की तकनीक है।
यह नए किस्म का युद्ध और अजीब किस्म की तकनीक है।
इजराइल मोबाइल फोन की हैकिंग न कर सके इसके लिए हिज़बुल्ला ने अपने लड़ाकों को पुराने जमाने के पेजर इस्तेमाल करने की सलाह दी।
उन्होंने सलाह मान ली।
आज अचानक पूरे लेबनान में एक के बाद एक पेजर फटने लगे। पैंट की जेब में रखे, घर में रखे, दुकानों में रखे पेजर छोटे बमों में तब्दील हो गए। इंटरनेट पर लेबनान के वीडियो वायरल हैं जिनमें दुकानों, घरों में पेजर अचानक फट रहे हैं।
एक साथ पूरे देश में सैंकड़ों पेजर फट गए। इनमें कई लोग मारे गए और हजारों घायल हो गए।
घायल होने वालों में ईरान के राजदूत भी शामिल हैं।
पुष्टि तो नहीं हुई है लेकिन दावा किया जा रहा है कि इजराइल ने पूरे लेबनान में पेजर हैक कर लीथियम बैटरी को इतना गर्म कर दिया कि उनमें विस्फोट हो गया।
चित्र देखिए। अगर आप चालीस के पार हैं तो आप शायद इसे भूले नहीं होंगे। पर नई पीढ़ी शायद नहीं जानती होगी कि पेजर क्या है।
(चित्र प्रतीकात्मक)-
पेजर फटने के कुछ वीडियो नीचे संलग्न हैं -

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आदिशिल्पी
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आदिशिल्पी विश्वकर्मा जी की जयंती केंद्रीय कार्यशाला में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाई गयी| श्री विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर केंद्रीय कार्यशाला परिसर को झालरों एवं फूलों की लड़ियों से सजाया गया था| विश्वविद्यालय के मा. कुलपति प्रो जय प्रकाश सैनी ने केंद्रीय कार्यशाला स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर में दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया| इसके साथ ही मा. कुलपति प्रो सैनी ने केंद्रीय कार्यशाला परिसर में विश्वकर्मा जयंती से गांधी जयंती तक चलने वाले स्वच्छता पखवाड़े का भी उद्घाटन किया। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष विश्वकर्मा कौशल विकास जागरूकता अभियान के अंतर्गत कार्पेंट्री कार्यशाला में एक सप्ताह के कार्पेंट्री कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी इस मौके पर शुभारभ हुआ। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 23.09.2024 तक चलेगा जिसके अंतर्गत प्रशिक्षुओं को कार्पेंट्री से संबंधित विभिन्न कार्यों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विश्वकर्मा दिवस के मौके पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों, अधिकारियों की उपस्थिति में मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजन-हवन के साथ श्री विश्वकर्मा पूजन संपन्न हुआ| विश्वकर्मा पूजन में मुख्य रूप से कुलपति प्रो जे पी सैनी के अतिरिक्त विभागाध्यक्ष यांत्रिक अभियंत्रण प्रो जीउत सिंह, कार्यशाला अधीक्षक अंजनी कुमार सिंह, प्रो पी के सिंह, प्रो एस पी सिंह, प्रो बी के पांडेय, डॉ प्रभाकर तिवारी, डॉ सुनील यादव, डॉ प्रशांत सैनी, डॉ धीरेंद्र सिंह, डॉ हरीश चंद्र, डॉ अभिजित मिश्र सहित अधिष्ठातागण, विभिन्न विभागों के अध्यक्ष, शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे| कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण एवं कार्यशाला अधीक्षक अंजनी कुमार सिंह द्वारा उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापन से हुआ| कार्यक्रम के आयोजन में विवेक कुमार यादव, बृजेश सिंह, अजय कुमार मिश्र, गोपाल लाल, राजेश कुमार श्रीवास्तव, दुर्गेश कुमार यादव, अशोक कुमार, श्याम सुंदर, प्रवीण कुमार, कैलाश प्रकाश शर्मा, श्री तैयब अली, अमर सिंह चौहान, राजेश कुमार शर्मा, राधेश्याम, समरजीत, लालमणि, सुरेन्द्र, दीपक, एवं श्री हरिश्चंद्र की उल्लेखनीय भूमिका रही। -

नाथ परंपरा विश्वव्यापी एवम वैज्ञानिक:योगी अनूप नाथ
नाथ परंपरा विश्वव्यापी एवम वैज्ञानिक:योगी अनूप नाथ
दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर एवम हिंदुस्तानी एकेडमी प्रयागराज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समरस समाज के निर्माण में नाथ पंथ का अवदान विषय पर द्विदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री उतर प्रदेश एवम पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ महाराज एवम अध्यक्षता प्रोफेसर पूनम टंडन कुलपति विश्विद्यालय गोरखपुर द्वारा की गई,देश विदेश से आए वक्ताओ ने अपने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए, तकनीकी सत्र में राष्ट्रीय संयोजक नाथ समाज व इतिहासकार योगी अनूप नाथ ने नाथ पंथ का वैश्विक प्रदेय पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत करते हुए बताया कि आदि अनादि काल से आदिनाथ शिव परंपरा के अनुयायियों जिनमे नौ नाथ चौरासी सिद्धों द्वारा ज्ञान और योग की महान परंपरा को विश्व में फैलाया गया जिसके अवशेष विश्व के अनेक भागों में आज भी विद्यमान है ,नाथ पंथ वैज्ञानिक आधार पर टिका हुआ है जिसमे पिंड सो ब्रह्मांड की व्याख्या की हैं जिसके अनुसार मनुष्य शरीर में सभी देवी देवता सहित पूरी प्रकृति का वास है,नाथ पंथ जातिविहीन और कट्टरता विहीन पंथ है जिसमे समस्त ब्रह्मांड को अपना माना गया है इसमें जीवविज्ञान ,भौतिकी और रसायन विज्ञान विद्यमान है,अग्नि के माध्यम से शिव शक्ति द्वारा सृष्टि की योगवादी अवधारणा नाद और बिंद से है,उन्होंने गर्भ गायत्री विज्ञान के माध्यम से ब्रह्मांड के निर्माण के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि पृथ्वी से आकाश ,रात्रि से दिन आदि सभी वैज्ञानिक ढंग से है वनस्पति विज्ञान और प्राणी शास्त्र के साथ नाथ पंथ में ऐतिहासिकता के साथ प्रमाणित है ,देश ओर वैश्विक परिदृश्य में ईसाई ,इस्लाम जैन बौद्ध सिख आदि में नाथ पंथ की झलक ओर छाप देखी जा सकती है,उन्होंने गलत अर्थों में गोरख धंधा के प्रयोग और समाधि स्थल को लेकर जागरूकता का आह्वान किया,इस अवसर पर विश्विद्यालय प्रशासन सहित देश विदेश के प्रबुद्ध आचार्य एवम आयोजक मंडल के पदाधिकारी सहित डा विलास नाथ ,महंत शिवनाथ, डा डी नाथ उड़ीसा पूर्व आईएएस,महंत बद्रीनाथ, कर्नल गिरधारी, डा प्रफुल नाथ असम, डा हुकुमचंद योगी ,नेपाल से पधारे भोला नाथ सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे -

गोरखनाथ मंदिर कथा
गोरखनाथ मंदिर कथा
युगपुरुष ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज की 55 वीं तथा राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की 10 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित साप्ताहिक श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के दूसरे दिन श्री राममंदिर गुरुधाम वाराणसी से पधारे श्रीमद्जगतगुरु अनंतानंद द्वाराचार्य काशीपीठाधीश्वर स्वामी डॉ रामकमल दास वेदांती जी महाराज ने व्यास पीठ से कहा कि जिस प्रकार से पृथ्वी में विद्यमान षड् रसों की अनुभूति स्वयं नहीं होती, उसकी हमें विभिन्न फलों के बद्वारा अनुभूति होती हैं उसी प्रकार से संसार के जन्म, स्थिति व लय के कारण रूप परमात्मा संसार के कण कण में विद्यमान होते है परंतु उनकी अनुभूति भक्ति रूपी फल के द्वारा ही भक्त जन करते हैं। वही परमात्मा स्वराट( सम्राट) है अर्थात् राजाओं का भी राजा है जिस परमात्मा ने इस संसार को पृथ्वी, जल ,तेज, वायु और आकाश इन पंच महाभूतो को मिलाकर बनाया हैं। उस परम तत्व परमात्मा को इस भागवत कथा के माध्यम से पाया जा सकता हैं। समस्त शास्त्रों का सार व परम श्रेय तत्व श्री कृष्ण की भक्ति हैं। हमें अहंकार का त्याग करके भगवान के शरण में जाना चाहिए। कथा व्यास ने “ये गर्व भरा मस्तक मेरा, प्रभु चरण धूलि तक झुकने दो ” गाकर मंत्र मुग्ध कर दिया।
गोरखनाथ मंदिर
कथा व्यास ने कहा कि हर किसी के वस्त्र अथवा जूते चप्पल धारण नही करने चाहिए क्योंकि इससे आपके अंदर उसके दुर्गुण आ जाया करेंगे ।कोशिश करना चाहिए कि आप अपने ही आसन पर बैठे । अध्यात्म जिस क्षेत्र में जाता है अपने में उस क्षेत्र को रंग देता है। अध्यात्म राजनीति में अथवा व्यापार में आएगा तो उसे भी अपने रंग में रंग देगा और चारों तरफ प्रसन्नता होगी। मृत्यु एक महोत्सव है क्योंकि यह नए जीवन की शुरुवात है अथवा मोक्ष की प्राप्ति है।
श्रीमद्भागवत महापुराण केवल कागजों से बना ग्रंथ ही नहीं हैं अपितु भगवान श्री कृष्ण की वाङ्मयी मूर्ति है। यह ग्रंथ साधन साध्य नहीं हैं, अपितु भगवत कृपा साध्य हैं। यह भागवत कथा तभी सार्थक होती हैं जब वक्ता और श्रोता दोनों प्रबुद्ध व श्रद्धावान हों। जिसका चरित्र व आचार_विचार अच्छा नहीं होगा, उसको भगवान के नाम जप करने पर भी भगवान की प्राप्ति नहीं होती है ।
कथा व्यास ने भागवत में वर्णित संसार के सबसे बड़े धर्म को बताते हुए कहा कि परोपकार से बड़ा कोई धर्म नही होता और पर पीड़ा से बड़ा कोई अधर्म नहीं होता। जीवन में कभी दुःख आए तो सबको बताना नहीं चाहिए, उसे अपने मन में ही रखिए, और समय आने पर सदगुरु को अथवा भगवान को ही सुनाना चाहिए, क्योंकि और कोई आपका दुःख जानता है तो उसे बांटता नहीं अपितु खुश होता हैं। कुंती जैसी भगवान की भक्ता जो भगवान से अपने जीवन में दुखों को मांगती हैं क्योंकि विपत्तियो में भगवान की याद हमेशा आती रहती है। भक्तों को भगवान का दो तरह से दर्शन करना चाहिए, एक स्थूल रूप से संसार के सभी जीव- जन्तुओं, वनस्पतियों में भगवान का दर्शन करें तथा दूसरा सूक्ष्म रूप में ईड़ा-पिंगला नाड़ियों के समागम से ब्रह्मरंध्र में मन का प्रवेश कराकर वहां स्थित सूक्ष्म तत्व का दर्शन करें ।
उन्होंने कहा कि जो कहते हैं कि ईश्वर नहीं है, उन्हें समझना चाहिए । जिस प्रकार अनेक फूलों से बनी माला धागे के बिना नहीं रह सकती, उसी प्रकार से अनेक पदार्थों से बना संसार का ईश्वर के बिना रहना संभव नहीं है । धागे की तरह ईश्वर दिखता नहीं, किंतु सब के अंदर वह परम तत्व विद्यमान रहता है।
कथा का समापन आरती और प्रसाद वितरण से हुआ। संचालन डॉ अरविंद चतुर्वेदी ने किया इस अवसर पर गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ जी, महन्त राममिलन दास, योगी धर्मेन्द्रनाथ, श्री राम लखनदास तथा यजमानगण श्री अवधेश सिंह, श्री प्रदीप जोशी, श्री जितेन्द्र बहादुर सिंह , महेश पोद्दार आदि उपस्थित रहे।









