विश्वविद्यालय एवं सद्गुरू शैक्षणिक संस्थान के बीच हुआ एमओयू, छात्रों को ट्रेनिंग से लेकर उद्यमी बनाने तक की योजना
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर एवं सद्गुरू शैक्षणिक संस्थान (एसईएस) गोरखपुर के बीच शिक्षा, प्रोफेशनल ट्रेडिंग, रोज़गार, एंटरप्रेन्योरशिप समेत सामाजिक सेवाओं में सहयोग को लेकर एमओयू किया गया। एमओयू के दृष्टिगत हो रही बैठक में कुलपति प्रो. पूनम टंडन जी ने बताया कि कई प्रकार की सामाजिक संस्थाओं को विश्वविद्यालय से जोड़कर यहाँ के विद्यार्थियों को सुविधाएँ प्रदान करने का प्रयास लगातार किया जा रहा है। इसी पहल के अंतर्गत इस एमओयू के द्वारा छात्रों को विभिन्न प्रकार की स्किल ट्रेडिंग देने से लेकर उन्हें उद्यमी बनाने की दिशा में प्रयास किया जायेगा।
कुलसचिव प्रो. शान्तनु रस्तोगी, सद्गुरू एजुकेशन सोसाइटी के नेशनल सेक्रेटरी रमाशंकर शुक्ला, डीएसडब्ल्यू प्रो. अनुभूति दुबे, प्रो. विनोद सिंह एवं प्रो. विनय कुमार सिंह की उपस्थिति में एमओयू की प्रक्रिया संपन्न हुई।
एमओयू के माध्यम से मिलेंगी ये सुविधाएँ एवं प्रशिक्षण
विश्वविद्यालय एवं सद्गुरू एजुकेशन सोसाइटी के मध्य हुए एमओयू के पश्चात यह संस्थान अपने संसाधनों से यहाँ के छात्रों को स्काउट एंड गाइड की ट्रेनिंग देने के साथ योग, स्पोर्ट्स, आर्ट ऑफ़ लिविंग, मेडिटेशन पर फोकस करेगा। एनईपी 2020 के दृष्टिगत ज्ञान की व्यावहारिकता को बढ़ावा देने के लिए कंप्यूटर स्किल एवं डिजिटल लैब की सुविधा मुहैया भी कराई जायेगी। स्वास्थ्य जागरूकता, विधिक सलाह, पर्यावरण संरक्षण के कार्यक्रम भी समय-समय पर इसके अंतर्गत आयोजित किए जाएँगे। इस समझौता पत्र के मुताबिक़ एनडीआरएफ, अग्निशमन विभाग और सेना के विशेषज्ञों द्वारा छात्रों का प्रशिक्षण होगा, जिससे छात्रों को आपातकालीन स्थितियों से निपटने में मदद मिलेगी और सेना, पुलिस आदि में उनकी सेवा में सुविधा होगी।
इसके अंतर्गत एक अन्य महत्वपूर्ण पहल करते हुए विद्यार्थियों को उद्यमी बनाने का प्रयास भी किए जाने की योजना है। गोरखपुर में रेडीमेड उद्योग के बढ़ते अवसरों को देखकर इस विधा में छात्रों को प्रशिक्षित करने के साथ ही उन्हें उद्यम शुरू करने में संस्थान सहयोग करेगा।
Category: न्यूज़
Your blog category
-

विश्वविद्यालय एवं सद्गुरू शैक्षणिक संस्थान के बीच हुआ एमओयू
-

11 AM बजे की बड़ी खबरें
11 AM बजे की बड़ी खबरें
- गोरखपुर-सीएम योगी आदित्यनाथ का संबोधन, गोरखपुर में फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का उद्घाटन, 7 साल पहले विकास से कोसों दूर था गोरखपुर-CM, बीआरडी मेडिकल कॉलेज स्वयं बीमार था- सीएम, गोरखपुर में लोग पहले जाम से जूझते थे-सीएम, ‘आज गोरखपुर में रेलवे की बेहतरीन कनेक्टीविटी है’, आज BRD में बेहतरीन स्वास्थ्य सेवा मिलती है-CM, रामगढ़ताल टूरिज्म का मुख्य केंद्र बन रहा है-CM, गोरखपुर में AIIMS का निर्माण किया गया- सीएम, गोरखपुर में तेजी से विकास हुआ है- सीएम योगी
- लखनऊ – यूपी BJP ओबीसी मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप का बयान, ‘ओबीसी मोर्चा 26 सितंबर को राहुल गांधी के घर का करेगा घेराव’,‘नोएडा,गाजियाबाद में ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ता रहेंगे मौजूद’,20 सितम्बर से हम पूरे प्रदेश में आंदोलन करेंगे-नरेंद्र कश्यप, यूपी के सभी 17 महानगरों में विरोध करेंगे-नरेंद्र कश्यप, पिछड़ों के अधिकारों पर कोई आंच नहीं आने देंगे-नरेंद्र कश्यप
- लखनऊ – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी का बयान, भाजपा और कांग्रेस में चल रहे चिट्ठी वार पर बोले, कांग्रेस का व्यवहार हमेशा मर्यादा से परे रहा है-भूपेंद्र, भाजपा राहुल गांधी के व्यवहार की निंदा करती है-भूपेंद्र, राहुल गांधी विदेशों में जाकर टिप्पणी करते हैं-भूपेंद्र
- लखनऊ – बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी का अखिलेश पर जुबानी हमला, अखिलेश यादव के माफिया वाले बयान पर बोले राजेश त्रिपाठी, चेहरा देखकर माफिया पहचान की तकनीकी कहां से सीखी?
- सीतापुर – वन विभाग दफ्तर से 500 मी दूर जंगली जानवर की आमद, जंगली जानवर ने घर के अंदर बंधे मवेशी को बनाया निवाला, ग्रामीणों ने मामले की सूचना वन विभाग के जिम्मेदारो को दी, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कॉम्बिंग शुरू की, अभी तक जंगली जानवर की पहचान नहीं हो पाई, बिसवां क्षेत्र के हुलासपुरवा गांव का मामला
- कन्नौज – अलग-अलग जगह पर जंगली जानवर के हमले का मामला, मामले का वन विभाग के अधिकारियों ने लिया संज्ञान, क्षेत्र से सूचनाओं आ रही हैं, उस पर हमारी टीम काम कर रही है-DFO, मौके से हमारी टीम को जो भी प्रमाण मिले हैं-DFO, वो जयकाल सियार द्वारा हमले के लग रहे हैं- DFO,‘वन विभाग की टीम लोगों को जागरुक भी कर रही है’
- बलिया- NH31 टूटने की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे DM, SP, कोई जनहानि नहीं हुई है, NDRF द्वारा बचाव कार्य जारी-DM, कल तक NH 31 को रिपेयर कर लिया जाएगा-DM,डीएम ने बाढ़ पीड़ितों को से घर-घर जाकर बात भी ,बैरिया के चांद दियर इलाके में टूटी है NH 31 की सड़क
- बाराबंकी -सेना के रिटायर्ड कर्नल से 1 करोड़ 64 लाख की ठगी, रिटायर्ड कर्नल से ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, दो ऐप के जरिये अबतक उनसे 1.64 लाख रूपये की ठगी, पीड़ित रिटायर्ड कर्नल ने नगर कोतवाली में दर्ज कराया केस, बाराबंकी की साइबर सेल यूनिट जांच पड़ताल करने में जुटी, सफेदाबाद के एनएस इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस का मामला
- मऊ – विधायक निधि का प्रधान पर दुरुपयोग करने का आरोप, स्वास्थ्य केन्द्र तक जाने वाले खड़ंजे को उखाड़ने का आरोप, उखाड़ कर ईंट का स्वयं के लिए उपयोग करने का आरोप, गुमराह करने का ग्राम प्रधान पर ग्रामीणों का आरोप, ग्राम प्रधान दिनेश यादव पर कब्जा, मार्ग बाधित करने का आरोप
- प्रयागराज – यूपी लोक सेवा आयोग से जुड़ी खबर, राज्य कृषि सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 का रिजल्ट घोषित, परीक्षा में कुल 2029 अभ्यर्थी सफल घोषित, 40,923 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था, 23,866 अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए थे, यूपी लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक ने दी जानकारी
- जालौन – व्यक्ति ने अपने छोटे भाई की पत्नी के साथ की अश्लीलता, विरोध करने पर दबंग ने बेटे के साथ मिलकर की पिटाई, भाई की पत्नी सहित परिवार के साथ लाठी-डंडों से की मारपीट, लाठी-डंडों से मारपीट में दम्पति सहित उनकी बेटी हुई घायल, 1 हफ्ता बीत जाने के बाद भी पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप, लाइव मारपीट का CCTV फुटेज आया सामने, उरई कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तुलसीनगर का मामला
- वाराणसी – कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में प्रदर्शन, शास्त्री घाट से मंडलायुक्त कार्यालय तक निकाला पैदल मार्च, ई-रिक्शा चालकों ने भी कांग्रेस को दिया समर्थन, प्रशासन के खिलाफ लामबंद हुए थे ई-रिक्शा चालक, अजय राय ने कानून व्यवस्था को लेकर मंडलायुक्त को दिया ज्ञापन
- मेरठ – जाकिर कॉलोनी में मकान गिरने से 10 की मौत का मामला , समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल मौके पर रवाना , कई पूर्व मंत्री, विधायक पीड़ितों से मिलने निकले , मेरठ के सर्किट हाउस में हुआ था सपा नेताओं का जमावड़ा ,पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपए की मदद देंगे सपा नेता
- अहमदाबाद – अदाणी फाउंडेशन ने आंध्रप्रदेश की आर्थिक मदद की, बाढ़ राहत प्रयास में 25 करोड़ रुपए का योगदान दिया, आंध्र प्रदेश में मूसलाधार बारिश बेहद परेशान हूं-गौतम, बाढ़ से हुए व्यापक नुकसान से बेहद परेशान हूं-गौतम, अदाणी ग्रुप आंध्र प्रदेश के लोगों के साथ खड़ा है-गौतम, अदाणी ग्रुप विनम्रतापूर्वक अपना समर्थन देता है-गौतम
- दिल्ली -भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर का बयान-पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के बयान ने स्पष्ट किया-ठाकुर, पाकिस्तान, कांग्रेस और NC के इरादे एक है- ठाकुर, इनके इरादे, एजेंडा और मानसिकता समान हैं- ठाकुर , कांग्रेस-NC गठबंधन के रुख का पाकिस्तान समर्थन कर रहा, 370 ने कांग्रेस का चेहरा फिर बेनकाब कर दिया है-ठाकुर, हर चुनाव में कांग्रेस पाकिस्तान का गुणगान करती है-ठाकुर, ‘सर्जिकल स्ट्राइक में कांग्रेस ने सैनिकों पर सवाल उठाए थे’, राहुल गांधी हमेशा विरोधियों के साथ क्यों खड़े रहते हैं-ठाकुर
वे ‘टुकड़े-टुकड़े’ गिरोह का समर्थन क्यों करते हैं?- ठाकुर, अब वे अनुच्छेद 370 को बहाल करना चाहते हैं- ठाकुर, ‘45,000 लोग मारे गए,वे और कितनी लाशें देखना चाहते हैं’ - दिल्ली – हरियाणा चुनाव को लेकर बोले संदीप पाठक, हरियाणा का चुनाव 5 अक्टूबर को है- संदीप पाठक, AAP पहली बार पूरी ताकत से चुनाव लड़ रही है, केजरीवाल बीजेपी के षड्यंत्र से बाहर आ गए हैं-संदीप, 20 सितंबर से केजरीवाल का रोड शो शुरू होगा-संदीप, जगादरी से शुरू होगा केजरीवाल का रोड शो-संदीप, बीजेपी हरियाणा से साफ होने वाली है- संदीप पाठक
-
किसी के साथ भी नहीं होने देंगे अन्याय : सीएम योगी
किसी के साथ भी नहीं होने देंगे अन्याय : सीएम योगी.
त्वरित व संतुष्टिपरक हो लोगों की समस्याओं का समाधान : मुख्यमंत्री
बख्शे न जाएं जबरन जमीन कब्जाने वाले
जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 300 लोगों की समस्याएं, निस्तारण के लिए अफसरों को दिए निर्देश
गोरखपुर
सीएम योगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में करीब 300 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया कि लोगों की समस्याओं का निस्तारण उनकी सरकार की विशेष प्राथमिकता है, इसलिए पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता से लेते हुए उनका समाधान त्वरित और संतुष्टिपरक तरीके से कराना सुनिश्चित कराएं। उन्होंने अधिकारियों को दो टूक में यह भी हिदायत दी कि किसी की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले भूमाफिया और कमजोरों को उजाड़ने वाले दबंग किसी भी दशा में बख्शे न जाएं। उनके खिलाफ कठोर से कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। सरकार का संकल्प है कि किसी के भी साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
जनता दर्शन के दौरान शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार के बाहर कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक मुख्यमंत्री खुद गए और एक-एक कर उनकी समस्याओं को सुना। सबको आश्वस्त किया कि किसी को भी चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, सबकी समस्या का समाधान हरहाल में किया जाएगा। जनता दर्शन में कुछ महिलाएं जमीन से जुड़े विवादों में प्रार्थना पत्र लेकर पहुंची थीं। कुछ की शिकायत थी कि दबंग उनकी जमीनों पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। इन शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जमीन कब्जाने में पेशेवर प्रवृत्ति वालों को भू माफिया के रूप में चिन्हित कर सख्ती की जाए। किसी भी गरीब की जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई करें जो नजीर बने। जमीनी विवादों का समाधान तत्परतापूर्वक इस तरह होना चाहिए जिससे पीड़ित व्यक्ति संतुष्ट दिखे। प्रार्थना पत्रों को उन्होंने अधिकारियों को हस्तगत करते हुए निर्देश दिया कि हर समस्या का निस्तारण त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिप्रद होना चाहिए। पारिवारिक रिश्तों को लेकर विवाद संबंधी शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने अफसरों से कहा कि सबसे पहले इसमें सभी पक्षों को एकसाथ बैठाकर संवाद करने की जरूरत है।
जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे लोगों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आश्वस्त किया कि पैसे की तंगी से किसी का भी इलाज नहीं रुकने दिया जाएगा। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिया कि संबंधित मरीज के इलाज संबंधी इस्टीमेट की प्रक्रिया को पूर्ण कर इसे जल्द से जल्द शासन को उपलब्ध कराया जाए। इस्टीमेट मिलते ही इलाज के लिए धन अवमुक्त हो जाएगा। -
गोरखनाथ मंदिर के गौशाला
गोरखनाथ मंदिर के गौशाला में आंध्र प्रदेश के पूंगनूर से आए दो मेल फीमेल छोटी नस्ल की गायों को प्यार दुलार कर चारा खिलाते माननीय मुख्यमंत्री जी।

गोरखनाथ मंदिर गोरखनाथ मंदिर के गौशाला में आंध्र प्रदेश के पूंगनूर नस्ल की दो छोटी गायों का आगमन हुआ, जिन्हें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने विशेष स्नेह से चारा खिलाया और उनका ध्यान रखा। पूंगनूर गायें आंध्र प्रदेश की एक दुर्लभ और महत्वपूर्ण नस्ल मानी जाती हैं, जो अपनी छोटे कद और विशेषता के कारण लोकप्रिय हैं। यह नस्ल मुख्य रूप से दूध उत्पादन के लिए जानी जाती है और इनकी देखरेख और संरक्षण के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

गोरखनाथ मंदिर गोरखनाथ मंदिर की गौशाला पहले से ही अपने गौ-सेवा और संरक्षण के कार्यों के लिए प्रसिद्ध है, और इस नई नस्ल की गायों का आगमन उस दिशा में एक और कदम है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गायों के संरक्षण और उनकी देखभाल के प्रति हमेशा समर्पित रहे हैं, और यह घटना उनकी इसी भावना को दर्शाती है।
-

Rahul Gandhi नवादा में महादलितों का पूरा टोला जला देना, 80 से ज़्यादा
Rahul Gandhi
नवादा में महादलितों का पूरा टोला जला देना, 80 से ज़्यादा परिवारों के घरों को नष्ट कर देना बिहार में बहुजनों के विरुद्ध अन्याय की डरावनी तस्वीर उजागर कर रहा है।
अपना घर-संपत्ति खो चुके इन दलित परिवारों की चीत्कार और भयंकर गोलीबारी की गूंज से वंचित समाज में मचा आतंक भी बिहार की सोई हुई सरकार को जगाने में कामयाब नहीं हो पाए।
भाजपा और NDA के सहयोगी दलों के नेतृत्व में ऐसे अराजक तत्व शरण पाते हैं – भारत के बहुजनों को डराते हैं, दबाते हैं, ताकि वो अपने सामाजिक और संवैधानिक अधिकार भी न मांग पाएं।
और, प्रधानमंत्री का मौन इस बड़े षड़यंत्र पर स्वीकृति की मोहर है।बिहार सरकार और राज्य पुलिस को इस शर्मनाक अपराध के सभी दोषियों के खिलाफ त्वरित और सख्त कार्रवाई कर, और पीड़ित परिवारों का पुनर्वास करा कर उन्हें पूर्ण न्याय दिलाना चाहिए।
नवादा में महादलितों का पूरा टोला जला देना, 80 से ज़्यादा परिवारों के घरों को नष्ट कर देना बिहार में बहुजनों के विरुद्ध अन्याय की डरावनी तस्वीर उजागर कर रहा है।
अपना घर-संपत्ति खो चुके इन दलित परिवारों की चीत्कार और भयंकर गोलीबारी की गूंज से वंचित समाज में मचा आतंक भी बिहार की सोई हुई सरकार को जगाने में कामयाब नहीं हो पाए।
भाजपा और NDA के सहयोगी दलों के नेतृत्व में ऐसे अराजक तत्व शरण पाते हैं – भारत के बहुजनों को डराते हैं, दबाते हैं, ताकि वो अपने सामाजिक और संवैधानिक अधिकार भी न मांग पाएं।
और, प्रधानमंत्री का मौन इस बड़े षड़यंत्र पर स्वीकृति की मोहर है।https://x.com/RahulGandhi/status/1836636660211023908?t=z9zm7ssxgWqABF6TI1EQ1g&s=19
-

थाना गीडा जनपद गोरखपुर
थाना गीडा जनपद गोरखपुर
हत्या का अपराध कारित करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधो पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी गीडा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गीडा मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 452/24 धारा 103(1) भा0न्या0सं0 से संबंधित अभियुक्त प्रिन्स यादव पुत्र विरेन्द्र यादव निवासी गणेशपुर सुकरौली थाना हाटा जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 18.09.2024 को सुबह करीब 10.30 बजे वादी मुकदमा की बहन घर से कॉलेज जाने के लिए गाँव के सामने सहजनवां गोरखपुर रोड पर बन्धे के तरफ खड़ी होकर ऑटो रिक्शा का इंतजार कर रही थी । लगभग 10.45 बजे सहजनवां की तरफ से प्रिन्स यादव ने स्वीफ्ट डिजायर गाड़ी से आकर उन्हे टक्कर मार दिया जिससे उनकी मृत्यु हो गयी । अभियुक्त प्रिंस यादव का ननिहाल वादी मुकदमा के गांव में है । प्रिंस यादव वादी की बहन से शादी करने के लिए काफी दिनों से दबाव बना रहा था । वादी की बहन द्वारा शादी से इंकार कर दिया गया जिससे क्षुब्द होकर प्रिंस यादव द्वारा वादी के बहन की मृत्यु कारित की गयी ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
प्रिन्स यादव पुत्र विरेन्द्र यादव निवासी गणेशपुर सुकरौली थाना हाटा जनपद कुशीनगर
गिरफ्तारी के अभियोग का विवरण
मु0अ0सं0- 452/24 धारा 103(1) भा0न्या0सं0 थाना गीडा जनपद गोरखपुर.
बरामदगी.
घटना मे प्रयुक्त स्वीफ्ट डिजायर
गिरफ्तारी की टीम –
1. थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह, थाना गीडा, जनपद गोरखपुर
2. उ0नि0 रुपेश कुमार पाल, थाना गीडा, जनपद गोरखपुर
3. हे0का0 बृजेश कुमार सिंह, थाना गीडा, जनपद गोरखपुर
4. का0 विकास यादव 2, थाना गीडा, जनपद गोरखपुर
5. का0 उमापति वर्मा, थाना गीडा, जनपद गोरखपुर
6. का0 सुभाष यादव 2, थाना गीडा, जनपद गोरखपुर
7. उ0नि0 मनीष यादव, स्वाट टीम गोरखपुर
8. का0 रवि चौधरी, स्वाट टीम गोरखपुर
9. का0 अरुण खऱवार, स्वाट टीम गोरखपुर
10. हे0का0 अरुण कुमार यादव, सर्विलांस टीम गोरखपुर -

सांसद रवि किशन ने किया एम्स का निरीक्षण, दिए यह निर्देश
सांसद रवि किशन ने किया एम्स का निरीक्षण, दिए यह निर्देश सांसद रवि किशन ने किया एम्स का निरीक्षण
गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने बुधवार को एम्स का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए। इसके साथ ही सेवा पखवाड़ाकेकार्यक्रम के तहत सांसद रवि किशन शुक्ला ने एम्स परिसर में वृक्षारोपण कर झा झाडू लेकर साफ सफाई भी की। और लोगों को सफाई के लिए जागरूक भी किया विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करते हुए सांसद रवि किशन ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार हर संभव मदद के लिए सदैव तत्पर है। ऐसे में हम सभी की भी जिम्मेदारी बनती है कि हम अपने कर्तव्यों का अच्छे से पालन करें। मरीजों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराए। जो कार्य लंबित हैं उन्हें शीघ्र पूरा करें।
सांसद ने कहा कि गोरखपुर एम्स का अपना विशेष महत्त्व है। यह उत्तर प्रदेश के पड़ोसी प्रांत बिहार और नेपाल देश के भी मरीज यहां आते हैं। ऐसे में हमे विशेष जागरूक रहने की आवश्यकता है। लोगों की सेवा ही हमारी प्राथमिकता है।
सांसद ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं का लगातार विस्तार हो रहा है। एम्स, मेडिकल कॉलेज, सहित स्वास्थ्य सेवाओं को सुविधा के लिए निरंतर निर्माण कार्य हो रहे हैं। देश की स्वास्थ्य सेवाए लगातार बेहतर हो रहीं है। लोगों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा हैं।
सांसद ने कहा कि इसके साथ ही सीएम योगी ने स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार एक नई दिशा और गति देने का काम किया है। -

लखनऊ: सपा प्रवक्ता सुनील सिंह साजन का यूपी के मुख्यमंत्री
लखनऊ: सपा प्रवक्ता सुनील सिंह साजन का यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बड़ा बयान-
समाजवादी पार्टी और समाजवादी पार्टी के मुखिया को लेकर गलत टिप्पणी कर रहे हैं- सुनील साजन
आप योगी हैं आपको यह सब शोभा नहीं देता- सुनील साजन
योगी जी का मानसिक संतुलन ठीक नही है- सुनील साजन -

सिंगापुर से प्रकाशित हुई डीडीयू के डा. अम्बरीश की सातवीं पुस्तक
सिंगापुर से प्रकाशित हुई डीडीयू के डा. अम्बरीश की सातवीं पुस्तक गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग के सहायक आचार्य डॉ. अम्बरीश कुमार श्रीवास्तव की सातवीं पुस्तक हाल ही में सिंगापुर के प्रकाशक बेंथम से प्रकाशित हुई है। इस पुस्तक का शीर्षक “डीएफटी बेस्ड स्टडीज़ ऑन एटॉमिक क्लसटर्स” है जिसमें कुल 7 अध्याय हैं. परमाणुओं के निश्चित समूह को एटॉमिक क्लसटर्स कहते हैं जो अणु एवं पदार्थ के बीच की कड़ी है। पुस्तक में इन्हीं विशिष्ट प्रजातियों का डेन्सिटी फंक्शनल थ्योरी के प्रयुक्त से अध्ययन एवं उनके अनुप्रयोग का वर्णन है। ज्ञात हो कि डॉ. श्रीवास्तव की इस वर्ष प्रकाशित होने वाली ये तीसरी पुस्तक है। इसके पूर्व डॉ. श्रीवास्तव की दो पुस्तकें इसी वर्ष टेलर फ्रांसिस, लंदन से प्रकाशित हुई थी। राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी से यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड प्राप्त डॉ. अंबरीश को भारतीय विज्ञान अकादमी का एसोसिएट भी इसी वर्ष चुना गया है। कुलपति पूनम टण्डन ने शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि शोध पत्र के साथ-साथ पुस्तको का प्रकाशन विश्वविद्यालय की अंतर्राष्ट्रीय छवि को निखारता है और रैंकिंग को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
-

कुलपति ने अन्ग महापंडित भदन्त ज्ञानेश्वर जी को किया सम्मानित
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय
कुलपति ने अन्ग महापंडित भदन्त ज्ञानेश्वर जी को किया सम्मानित
गोरखपुर: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो पूनम टंडन ने आज श्री अन्ग महापंडित भदन्त ज्ञानेश्वर जी से शिष्टाचार भेंट की।
ज्ञानेश्वर जी वर्तमान में बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कुशीनगर की प्रबन्ध समिति के उपाध्यक्ष है।
इस अवसर पर कुलपति ने ज्ञानेश्वर जी प्रशंसा पत्र प्रदान कर शिक्षा, खेलकूद तथा सामाजिक क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान के लिए सम्मानित किया।
कुलपति ने उनसे पाली भाषा पर विश्व विद्यालय में शोध एवं शिक्षण के साथ साथ प्राचीन इतिहास विभाग में स्थापित बुद्ध अध्ययन केंद्र में एक चेयर स्थापित करने को लेकर सहयोग पर चर्चा की।










