Category: न्यूज़

Your blog category

  • बड़ी खबरें

    बड़ी खबरें

    • बड़ी खबरें
    • लखनऊ- 7 प्रमुख सड़कों का काम आज से होगा शुरू, CM ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम योजना, नगर विकास मंत्री एके शर्मा आज करेंगे भूमि पूजन, सड़कों के निर्माण पर 186 करोड़ रुपए का होगा खर्च
    • लखनऊ – परिषदीय विद्यालयों में होगी बेहतर फर्नीचर की व्यवस्था , यूपी के सभी बीएसए से मांगा गया फर्नीचर का ब्यौरा, कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थी फर्नीचर पर बैठकर करेंगे पढ़ाई , स्कूल शिक्षा महानिदेशालय की तरफ से दिया गया निर्देश, प्रदेश के सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को दिया गया निर्देश ,111614 परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में 10493389 विद्यार्थी पंजीकृत
    • लखनऊ – लखनऊ नगर निगम चेक से नहीं जमा करेगा हाउस टैक्स , वित्तीय नुकसान से बचने के लिए बंद की सुविधा , लगातार बाउंस हो रहे चेकों को देखते हुए लिया निर्णय , पिछले वित्तीय वर्ष में 9 करोड़ के चेक हो चुके बाउंस , मोबाइल फोन पर क्यूआरकोड की सुविधा के जरिए होंगे जमा , नगद, आरटीजीएस, नेफ्ट, क्यूआर कोड, डेबिट और क्रेडिट कार्ड एक्सेप्टेबल.
    • कन्नौज – एक लाख का ईनामी पारदी गैंग का डकैत दबोचा गया, STF कानपुर ने पकड़कर कन्नौज पुलिस को सौंपा, एक साल पहले इत्र व्यापारी के घर में डाली थी डकैती, मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से दबोचा गया इनामिया , डकैत के साथियों को पुलिस गिरफ्तार कर भेज चुकी है जेल, पारदी गिरोह के सरगना सूरज पारदी का दत्तक पुत्र है नासिर, एक साल से पुलिस को चकमा देकर फरार था डकैत
    • रायबरेली- मेले में दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, कार सवार दबंग युवक को पीटकर फरार, दबंगों की पिटाई से युवक हुआ घायल, पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया, ऊंचाहार क्षेत्र के एनटीपीसी मेले का मामला.
    • शामली – कैराना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, बाइक लूट की घटना में चल रहा था फरार, दो बदमाशों को पूर्व में जेल भेज दिया गया,एसपी के निर्देश में बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई जारी
    • रायबरेली- प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन ने तैयारी पूरी की, मां की प्रतिमाओं का भू-विसर्जन किया जाएगा, विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा के दिखे पुख्ता इंतजाम, भक्तगण माता रानी की प्रतिमाओं का करेंगे भू-विसर्जन,ट्रैक्टर-ट्रॉली से भक्तों के आगमन पर लगाई गई रोक
    • मेरठ- थानेदार से फोन पर अवैध बसों में माल ढोने की शिकायत, GST बचाने के लिए अवैध बसों में माल ढोने का आरोप, थानाध्यक्ष के व्यवहार से नाराज हुए भाजपा के कार्यकर्ता , भाजपा के पूर्व प्रत्याशी कमलदत्त शर्मा ने लगाया आरोप, थानेदार पर फोन पर बदसलूकी का लगाया है आरोप, भाजपाइयों ने रात में घेरा रेलवे रोड थाना, दिया धरना, इंस्पेक्टर रेलवे रोड सभी भाजपाइयों को मनाने में जुटे
    • रायबरेली- रायबरेली के एम्स में अव्यवस्थाओं का अंबार,मरीजों को नहीं उपलब्ध हो पा रही सुविधाएं, टूटी व्हीलचेयर में बैठे मरीज का वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होने पर एम्स प्रशासन में हड़कंप , भदोखर थाना क्षेत्र के मुंशीगंज में स्थित है एम्स.
    • झांसी- मां काली की प्रतिमा के पंडाल में लगी आग, समिति के लोगों ने आग पर पाया काबू, झांसी के प्रसिद्ध खटिक्याने का मामला, आरती के दौरान पगड़ी बांधते समय आग लगी.
    • बरेली- सड़क हादसों में होने वाली मौतों में टॉप 20 में बरेली, अबतक सड़क हादसों में 240 लोगों की मौत,590 लोग घायल, जिले में 35 ब्लैक स्पॉट किये गए है चिन्हित,जिले में 1 अतिरिक्त एआरटीओ रोड सेफ्टी की होगी तैनाती
    • बरेली- प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक थाने में बनकर गए थे फरियादी, बाइक चोरी की शिकायत करने गए,अफसर से अभद्रता, जनसुनवाई अधिकारी सुदेश पाल ने अफसर से अभद्रता की, सुदेश पाल ने फरियादी बने सीओ को लापरवाह बता दिया, SSP ने एसआई सुदेश पाल को किया सस्पेंड , नवाबगंज थाने में SSP ने सीओ को फरियादी बनाकर भेजा.
    • ललितपुर- हैवान पिता ने बेटी की बेरहमी से पिटाई की, बेटी को बांधकर उल्टा लटकाकर पिटाई की, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, दारोगा की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया, बार थाना क्षेत्र धमना का बताया गया वीडियो.
    • दिल्ली- महादेव सट्टा एप संचालक सौरभ चंद्राकर अरेस्ट, इंटरपोल ने दुबई में किया गया गिरफ्तार, 7 दिन में सौरभ को दुबई से भारत लाया जाएगा, 6 हजार करोड़ रुपए का है महादेव सट्टा एप घोटाला, मनी लॉन्ड्रिंग, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई.
  • मुख्य सामाचार

    मुख्य सामाचार

    मुख्य सामाचार

    • लाओस में मोदी के सामने गिड़गिड़ाए ट्रूडो, कनाडाई लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंतित
    • भारत ने किया कनाडा के दावे खारिज, ठोस बातचीत से इनकार; जारी है रिश्तों में तनाव
    • Train Accident: मैसूर-दरभंगा एक्सप्रेस की मालगाड़ी से टक्कर, पांच डिब्बे पटरी से उतरे, 20 लोग जख्मी
    • Air India Plane: एअर इंडिया के विमान की हुई सेफ लैंडिंग, सभी 140 यात्री सुरक्षित, हाइड्रोलिक सिस्टम में अचानक आ गई थी खराबी
    • ‘विदेशी सामान में सबसे ज्यादा शुल्क ले रहा भारत, सत्ता में आने के बाद देंगे जवाब’ बोले डोनाल्ड ट्रंप
    • आगामी चुनावों के लिए मायावती का बड़ा ऐलान….किसी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी बीएसपी
    • अप्रत्याशित और आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए हमेशा तैयार रहे सेना: राजनाथ
    • अखिलेश यादव ने अपने घर के पास जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया
    • अब PWD ने आतिशी को सौंपा CM आवास, हैंडओवर की बात कहकर जड़ा था ताला
    • Iran Israel War: इजरायली एजेंट होने के शक में शीर्ष ईरानी कमांडर कानी गिरफ्तार, पूछताछ में पड़ा दिल का दौरा
    • Jammu Kashmir: उमर अब्दुल्ला ने सरकार बनाने का दावा किया पेश, 48 से 72 घंटे में ले सकते हैं शपथ
    • हरियाणा के कार्यवाहक CM दोबारा दिल्ली पहुंचे:अमित शाह से मुलाकात की, 15 अक्टूबर को शपथग्रहण समारोह संभव
    • कोलकाता रेप-मर्डर, डॉक्टर की हालत स्थिर, बाकी 6 की बिगड़ी:कहा- पुलिस हड़ताल खत्म करवाने के लिए हमारे मरीजों पर दबाव डाल रही
    • पाकिस्तान में बड़ा हमला, लोगों को इकट्ठा किया और फिर चलाई गोलियां, 20 लोगों की हत्या
    • ​​​​​​​New Chairman of Tata Trust: टाटा ट्रस्ट में नए चेयरमैन बने नोएल टाटा, बच्चों के साथ संभालेंगे 34 लाख करोड़ का साम्राज्‍य
    • मोदी सरकार से समर्थन वापस लें नीतीश, अखिलेश यादव की मांग पर भड़क गई JDU
    • Weather News: मानसून गया अब आएगी ठंड, हफ्ते भर बाद बदलने लगेगा मौसम; कई राज्यों में होगी बारिश
    • AUS W vs PAK W: ऑस्ट्रेलिया ने लगाई जीत की हैट्रिक, पाकिस्तान को 9 विकेट से रौंदा; सेमीफाइनल के और करीब पहुंची टीम
    • India Announced Test Squad vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, जसप्रीत बुमराह बने उप कप्तान
  • Gorakhpur 3 दिनों में डॉक्टर के खिलाफ FIR दर्ज नहीं होने पर कैंट थाने के सामने अनिश्चितकालीन विरोध प्रदर्शन करेंगे।

    Gorakhpur 3 दिनों में डॉक्टर के खिलाफ FIR दर्ज नहीं होने पर कैंट थाने के सामने अनिश्चितकालीन विरोध प्रदर्शन करेंगे।

    Gorakhpur 3 दिनों में डॉक्टर के खिलाफ FIR दर्ज नहीं होने पर कैंट थाने के सामने अनिश्चितकालीन विरोध प्रदर्शन करेंगे।
    में चल रहे सिपाही बनाम डॉक्टर विवाद को लेकर पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ने कहा तीन दिनों में डॉक्टर के खिलाफ FIR दर्ज नहीं होने पर कैंट थाने के सामने अनिश्चितकालीन विरोध प्रदर्शन करेंगे। Gorakhpur गोरखपुर में हाल ही में हुए सिपाही बनाम डॉक्टर विवाद एक गंभीर मुद्दा बन गया है, जो पुलिस और चिकित्सा समुदाय के बीच तनाव का कारण बना हुआ है। इस विवाद में कथित तौर पर पुलिस सिपाही और डॉक्टर के बीच किसी घटना के बाद से संघर्ष और टकराव की स्थिति उत्पन्न हुई है।
    इस मामले में पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने सख्त रुख अपनाते हुए घोषणा की है कि यदि तीन दिनों के भीतर संबंधित डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर (प्रथम सूचना रिपोर्ट) दर्ज नहीं की गई, तो वे कैंट थाना (गोरखपुर) के सामने अनिश्चितकालीन विरोध प्रदर्शन करेंगे।
    अमिताभ ठाकुर, जो कि उत्तर प्रदेश कैडर के पूर्व वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हैं, अपने बेबाक और साहसी रुख के लिए जाने जाते हैं। वे अक्सर सामाजिक और प्रशासनिक मुद्दों पर मुखर होते हैं और उनके द्वारा लिए गए इस स्टैंड से यह स्पष्ट होता है कि वे इस मामले में न्याय की मांग कर रहे हैं।
    यह विवाद डॉक्टर और सिपाही के बीच हुई किसी गंभीर घटना से जुड़ा प्रतीत होता है, जहाँ अमिताभ ठाकुर ने पुलिस की ओर से उचित कार्रवाई न होने पर असंतोष व्यक्त किया है और कहा है कि यदि मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की जाती है, तो वे व्यक्तिगत रूप से विरोध प्रदर्शन करेंगे।
    इस प्रकार की घटनाएँ कानून प्रवर्तन और चिकित्सा समुदाय के बीच आपसी समझ और सहयोग की आवश्यकता को रेखांकित करती हैं।

  • 7 अक्टूबर सुबह तक सुर्खियों में रहने वाली खास खबरें।

    7 अक्टूबर सुबह तक सुर्खियों में रहने वाली खास खबरें।

    7 अक्टूबर सुबह तक सुर्खियों में रहने वाली खास खबरें।

    • Chennai: भारतीय वायुसेना का ‘एयर शो’ देखने आए तीन लोगों की हीट स्ट्रोक से मौत, लाखों की भीड़ हो गई थी जमा
    • ‘हरियाणा और जम्मू-कश्मीर से डबल इंजन सरकार खत्म होने वाली है’, जनता की अदालत में बोले केजरीवाल
    • हमास अटैक की बरसी से पहले दहला इजरायल, आतंकी हमले के बाद रॉकेटों की भी बौछार
    • ‘हमारा भी मकसद सिर्फ बीजेपी को हराना’, MVA से गठबंधन को लेकर बोले AIMIM नेता वारिस पठान
    • India Maldives Relations: विवाद के बीच दिल्ली पहुंचे मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू , 5 दिन रहकर करेंगे तनाव दूर
    • लैंड फॉर जॉब स्कैम केस: आज राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश होंगे लालू, तेजस्वी और तेज प्रताप यादव

    💯​NCB और गुजरात ATS के डबल एक्शन से MP में मचा हड़कंप, भोपाल फैक्ट्री में 1814 करोड़ रुपए की ड्रग्स पकड़ी

    💯JK Election Result: आज साफ हो जाएगा किसके सिर सजेगा जीत का ताज, उम्मीदवारों की बढ़ी बेचैनी; दावों और शर्तें का दौर शुरू

    💯सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर पर अनशन की इजाजत नहीं:बोले- लद्दाख भवन में अनिश्चिकालीन अनशन करेंगे; लद्दाख को पूर्ण राज्य बनाने की मांग

    💯कांग्रेस-NC अलायंस में आने को तैयार PDP:फारूक बोले- अच्छी बात है, जम्मू-कश्मीर के एग्जिट पोल्स में इसी गठबंधन की सरकार

    💯सुप्रीम कोर्ट बोला- चुनी हुई सरपंच को हटाना गंभीर मामला:बॉम्बे हाईकोर्ट का फैसला पलटा; कार्यकाल पूरा होने तक पद पर बहाल किया

    💯स्त्री-2 कोरियोग्राफर जानी मास्टर से नेशनल अवॉर्ड वापस लिया गया:असिस्टेंट ने यौन शोषण का आरोप लगाया था; तेलंगाना पुलिस ने गोवा से गिरफ्तार किया

    💯Haryana: हुड्डा की सीएम पद को लेकर किलेबंदी, प्रत्याशियों से फोन पर ली रिपोर्ट, शाम को पहुंचे दिल्ली

    💯संयुक्त राष्ट्र एक पुरानी कंपनी की तरह, जो पूरी तरह से बाजार के साथ तालमेल नहीं रख पा रही है: जयशंकर

    💯Women’s T20 World Cup, IND vs PAK : भारत ने पाकिस्तान को हराया, 6 विकेट से जीता मैच

    💯IND vs BAN 1st T20I : हार्दिक की ताबड़तोड़ पारी ने Team India ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया

  • सांसद, विधायक, पार्षद का चक्कर लगाकर थक गए कॉलोनी वासी नहीं हो सका रोड व पार्क दुरुस्त परेशान हैं

    सांसद, विधायक, पार्षद का चक्कर लगाकर थक गए कॉलोनी वासी नहीं हो सका रोड व पार्क दुरुस्त परेशान हैं

    सांसद, विधायक, पार्षद का चक्कर लगाकर थक गए कॉलोनी वासी नहीं हो सका रोड व पार्क दुरुस्त परेशान हैं कॉलोनी वासी     संवाददाता : मृत्युंजय पांडेय
    चाणक्यपुरी विस्तार वासियों का बैठक संपन्न चंदा लगाकर गड्ढे में तब्दील रोड व पार्क तथा रोड लाइट लगाने का निर्णय लिए कालोनीवासी
    आपको बताते चले की टुकड़ा नंबर 1 चाणक्यपुरी विस्तार निवासियों ने आज एक बैठक की कॉलोनी में टूटी-फूटी सड़क अधूरे पार्क व मूलभूत सुविधाओं तक को मोहताज हैं। यहां के नगरवासियों को सडक़, नाली, स्ट्रीट लाइट तक के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है। यहां सडक़ नहीं बनाए जाने से लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था
    कॉलोनी में जगह-जगह टूटी रोड होने से बच्चों और महिलाओं कोआना- जाना मैं समस्या का सामना करना पड़ता है । इस समस्या को लेकर लोगों ने नगर निगम के साथ ही क्षेत्रीय पार्षद और विधायक तक को अवगत कराया। इसके बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया तो लोगों ने खुद ही चंदा लगाकर गड्ढे में तब्दील रोड को दुरुस्त किया तक जाकर राहत मिली। इसके आगे के हालात अभी भी जस के तस बने हुए हैं। कहने को तो ये लोग सदर विधान सभा क्षेत्र के नगर निगम के वार्ड नंबर 1 में रह रहे हैं, यह विधानसभा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की है लेकिन सुविधाएं पंचायत स्तर की भी नहीं मिल पा रही है।
    नाली नहीं होने से पानी निकासी में मुश्किल
    यहां नाली नहीं होने से घरों से निकलने वाला गंदा पानी और सीवेज सडक़ पर बहता है, जिससे सडक़ पर कीचड़ हो जाता है। ऐसे में लोगों को गंदे पानी और कीचड़ के बीच से आवाजाही करनी पड़ रही है। यहां कीचड़ में फिसलने से बच्चे और महिलाएं गिरकर घायल हो रहे हैं। लोगों को भी आवाजाही में परेशानी होती है। पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने से बारिश का पानी कॉलोनी में ही भरता रहता है। बरसात के दिनों में तेज बारिश होने पर कॉलोनी के घरों में पानी भरता है।
    कॉलोनी में नाली नहीं बनाए जाने से लोगों के घरों से निकलने वाला गंदा पानी सडक़ पर बहता है। इससे कीचड़ होने से लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
    चाणक्यपुरी विस्तार में
    स्ट्रीट लाइट नहीं जलने से शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। ऐसे में दुघर्टना की आशंका बनी रहती है। क्षेत्रीय पार्षद को कई बार अवगत कराया गया, इसके बाद भी कॉलोनी के रहवासियों की समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

  • गोला के ककरही और बरमयिनी स्थान में विधायक ने वृक्षारोपण कर लगाया बाग

    गोला के ककरही और बरमयिनी स्थान में विधायक ने वृक्षारोपण कर लगाया बाग

    गोला के ककरही और बरमयिनी स्थान में विधायक ने वृक्षारोपण कर लगाया बाग
    गोला:- सरयू अमृत महोत्सव के तहत सम्राट अशोक मौर्य स्मृति में पूरे चिल्लुपार के सभी २९ न्याय पंचायतों में होने वाले माँ के नाम एक पेड़ वृहद् वृक्षारोपड़ अभियान के तहत चिल्लूपार के विधायक राजेश त्रिपाठी ने गोला के ककरही और बरमयिनी स्थान में ट्री गार्ड सहित वृक्षारोपण कर बाग लगाया!
    इस दौरान विधायक राजेश त्रिपाठी ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि तेज़ी से पर्यावरण परिवर्तित हो रहा है आने वाले समय में ऑक्सीजन की भारी कमी होने वाली है तेज़ी से पेड़ कट रहे हैं इसे देखते हुए यह अभियान शुरू किया गया है ! इस सरयू अमृत महोत्सव के तहत एक पेड़ माँ के नाम पूरे चिल्लूपार के २९ न्याय पंचायत में हर वर्ष एक बाग लगेगा! जिससे हर न्याय पंचायत में एक बाग तैयार होगा जो आने वाले हमारे पीढ़ियो को स्वक्ष हवा प्रदान करेगा इस अभियान को जन जागरण बनाने के लिए हम आप सभी का आह्वान करने आये है इस वृक्षारोपण को ट्री गार्ड के साथ लगाया जायेगा जिससे पेड़ की सुरक्षा भी हो सके !
    इस अवसर पर मुख्य रूप से इस वृक्षारोपण के संयोजक आनंद चंद , मण्डल अध्यक्ष देवेस निसाद, भाजपा कोषाध्यक्ष शत्रुधन कशौधन, विधायक पीआरओ प्रशांत शाही , विधायक प्रतिनिध आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी, वरिष्ठ भाजपा नेता सरोज रंजन शुक्ल, रतन प्रकाश दुबे, अमरमड़ी त्रिपाठी, उमेश यादव, विद्याधर पांडेय, प्रधान प्रतिनिध मोनू शुक्ला, डॉक्टर आनंद शुक्ला ,राम देव प्रसाद ,हरिश्चंद्र ,कृष्ण कुमार शुक्ला ,संजीव कुमार , अम्बेस मिश्रा , बबलू दुबे, रजनीश पांडेय, आलोक पांडेय , मनोज तिवारी, कन्हैया मौर्या, दयाशंकर यादव, प्रमोद उपाध्याय, सभासद शशि कुमार, संदीप सोनकर, श्रीकृष्ण मध्देशिया, ओमकार पांडेय, विनय पांडेय, अष्टभुजा सिंह, गोलू सिंह ,विनोद तिवारी, अरुण मौर्य, मुकेश पासवान द्वारिका गौड़ , नागेंद्र सिंह , निर्मल शुक्ला, शिवशंकर पाण्डे के साथ समस्त ग्राम वासी मौजूद रहे !

  • अभी 2 दिन पहले एक खबर थी कि एक 22 वर्षीय युवती नोएडा से लखनऊ आ रही थी

    अभी 2 दिन पहले एक खबर थी कि एक 22 वर्षीय युवती नोएडा से लखनऊ आ रही थी

    अभी 2 दिन पहले एक खबर थी कि एक 22 वर्षीय युवती नोएडा से लखनऊ आ रही थी.
    तभी रास्ते मे बस में बैठा रिज़र्व ड्राइवर उससे कन्नौज के पास छेड़छाड़ करने लगा
    युवती ने 112 के Whatsapp नम्बर 7570000100 पर बस के नम्बर सहित मेसेज कर दिया
    112 हेड क्वार्टर द्वारा तत्काल ये इवेंट कन्नौज जनपद की PRV 1639 को दिया गया
    PRV ने तुरंत बस का पीछा किया, बस को रोककर ड्राइवर को पकड़ लिया
    पुरुष और विशेषकर महिलाएँ और बच्चियाँ, इस फ़ोन नम्बर को अपने मोबाइल में सेव रखें, जहां बात करना सम्भव नहीं है वहाँ आप 112 को Whatsapp भी कर सकते/सकती हैं।

  • सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें

    सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें

    सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें

    • पीएम किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त आज जारी होगी, 9.5 करोड़ किसानों के खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे 20 हजार करोड़ रुपए
    • आज महाराष्ट्र दौरे पर पीएम मोदी, मुंबई मेट्रो लाइन का करेंगे उद्घाटन; कई परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला
    • आज महाराष्ट्र के दौरे पर जाएंगे राहुल गांधी, कोल्हापुर में करेंगे संविधान बचाओ सम्मेलन
    • विदेश मंत्री जयशंकर पाकिस्तान जाएंगे, 15-16 अक्टूबर को SCO की बैठक में शामिल होंगे; 2015 में सुषमा स्वराज के बाद भारतीय नेता का पहला दौरा
    •  पांच साल में 2000 डॉलर बढ़ जाएगी प्रति व्यक्ति आय, वित्त मंत्री बोलीं- आने वाला समय भारतीयों का होगा
    • सीतारमण ने कहा, भारत 2047 तक जब अपनी स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूरे कर लेगा, तब नए भारतीय युग की मूल विशेषताएं विकसित देशों के समान होंगी। विकसित भारत विचारों, प्रौद्योगिकी और संस्कृति के जीवंत आदान-प्रदान का केंद्र बनकर न सिर्फ भारतीयों के लिए बल्कि शेष विश्व के लिए भी समृद्धि लाएगा
    •  श्रीलंका की धरती पर नहीं होने देंगे भारत विरोधी गतिविधि, राष्ट्रपति दिसानायके ने जयशंकर को दिलाया भरोसा
    • लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के तौर पर राहुल गांधी के 100 दिन, कांग्रेस बोली- जनता की आवाज बने
    • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन-पाकिस्तान को नसीहत, कहा-हमारा अन्य देश के हितों से टकराव नहीं
    • छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने 31 नक्सली मार गिराए, AK-47 समेत कई ऑटोमैटिक हथियार बरामद; महिला नक्सली कमांडर के भी मारे जाने की खबर
    • हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर वोटिंग आज, 1031 कैंडिडेट चुनाव लड़ रहे; CM नायाब सैनी और भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी मैदान में
    • देश का विदेशी-मुद्रा-भंडार पहली बार 700 बिलियन डॉलर पार, भारत यह मुकाम हासिल करने वाला चौथा देश बना, एक हफ्ते में सबसे ज्यादा 12.58 बिलियन डॉलर बढ़ा
    • विमेंस टी20 वर्ल्डकप-न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रन से हराया, कप्तान सोफी डिवाइन का अर्धशतक, मैयर ने 4 विकेट लिए
    • गोल्ड ऑल टाइम हाई पर: 10 ग्राम सोने की कीमत ₹75,964 हुई, इस साल अब तक ₹12,612 महंगा हुआ
    • ईरान पर हमले के प्लान में आएगी तेजी या हिज्बुल्लाह को खदेड़ने पर रहेगा फोकस… खामेनेई की धमकी के बाद इजरायल पर नजर
    • इस्राइली हवाई हमलों से बेरुत में फिर मची तबाही, लेबनान-सीरिया को जोड़ने वाला मुख्य रास्ता कटा
  • यातायात पुलिस ने 851 वाहनो का चालान कर 72500 ₹ समन शुल्क वसूला

    यातायात पुलिस ने 851 वाहनो का चालान कर 72500 ₹ समन शुल्क वसूला

    यातायात पुलिस ने 851 वाहनो का चालान कर 72500 ₹ समन शुल्क वसूला
    गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक यातायात संजय कुमार के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा अभियान के क्रम में टीआई मनोज कुमार राय, टीआई अजीत कुमार पाण्डेय, यातायात कर्मियों व प्रवर्तन दल द्वारा के सहयोग से शहर की यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन हेतु शहर क्षेत्र में चेकिंग/अतिक्रमण अभियान चलाया गया जिसमें प्रपत्रों के अभाव में 12 ऑटो/ई-रिक्शा को सीज किया गया व लोगों को यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक किया गया।
    विश्वविद्यालय चौराहा से सिटी माल तिराहा मार्ग पर खड़े ठेला-खोमचा एवं वाहनों के विरूद्व अभियान चलाकर कार्यवाही की गयी, जिसमें सड़क से ठेला खोमचा वालों को हटाया गया। शहर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 831 वाहनों का एम०वी०एक्ट की विभिन्न धाराओ में चालान किया गया तथा शमन शुल्क रू0 72500/- जुर्माना वसूला गया। यह कार्यवाही निरन्तर चलती रहेगी।

  • NSS स्वयंसेवकों ने जीरो वेस्ट सेंटर की समझी प्रक्रिया तथा किया श्रमदान।

    NSS स्वयंसेवकों ने जीरो वेस्ट सेंटर की समझी प्रक्रिया तथा किया श्रमदान।

    NSS स्वयंसेवकों ने जीरो वेस्ट सेंटर की समझी प्रक्रिया तथा किया श्रमदान।
    2 अक्टूबर, गोरखपुर: महात्मा गांधी एवं लाल शास्त्री जयंती के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत जीरो वेस्ट सेन्टर पर दी.द.उ गोरखपुर विश्वविद्यालय के स्वयं सेवकों के द्वारा श्रमदान किया गया तथा तत्पश्चातवनस्पति विज्ञान विभाग की असि.प्रो.एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. स्मृति मल्ल ने जीरो वेस्ट केंद्र की पूरी प्रणाली को स्वयंसेवकों को समझाया। परिसर के वेस्ट मैनेजमेंट के क्रम में डा. मल्ल ने बताया की विश्वविद्यालय परिसर से सूखे घास व पत्तो को इकट्ठा करके केंद्र पर लाया जाता है तथा उसे मशीन में डालकर छोटे-छोटे टुकड़े में काट दिया जाता है, तत्पश्चात उसमें बैक्टीरियल पाउडर डालकर केंद्र पर बने हौजों में 15 से 20 दिनों के लिए डाल दिया जाता है, इस प्रकार ये बेकार पड़े घास व पत्ते उर्वरक में बदल जाते हैं और उस उर्वरक इसका प्रयोग आर्गेनिक फार्मिंग हेतु किया जाता है।
    राष्ट्रीय सेवा योजना की समन्वयक डॉ. सत्यपाल सिंह ने बताया कि यह केंद्र महात्मा गांधी के सपनों को साकार कर रहा है, क्योंकि एक तरफ विश्वविद्यालय परिसर के कूड़े की सफाई हो जाती है तो दूसरे तरफ इस उर्वरक से देश में ऑर्गेनिक फार्मिंग को मजबूती मिलेगा। इस प्रकार के केंद्रो का विस्तार संपूर्ण भारत में होना चाहिए क्योंकि इसका सकारात्मक गुणात्मक प्रभाव अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा, तथा इससे सतत विकास की अवधारणा को बल मिलेगा। आज के कार्यक्रम का उद्देश्य महात्मा गांधी के सिद्धांतों को जीवित रखते हुए स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना था। इस कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम अधिकारी डॉ कुसुम रावत तथा विभिन्न स्वयंसेवक सेविकाएं मौजूद रहे।
    डा. सत्यपाल सिंह
    समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना