Category: न्यूज़

Your blog category

  • गोरखपुर सीएम योगी से मिलने की जिद में गोरखनाथ मंदिर के टावर पर चढ़ गया शख्स 26/10

    गोरखपुर

    गोरखपुर
    गोरखपुर

    सीएम योगी से मिलने की जिद में गोरखनाथ मंदिर के टावर पर चढ़ गया शख्स

    watch video👇

    2d67291b-fae4-4e7d-86cd-666d66722b60
    शिकायती पत्र लेकर मैनपुरी से गोरखपुर आया था नौशाद नाम का शख्स, 6 साल पहले अपना लिया था सनातन धर्म
    नौशाद के साथ उसकी पत्नी ने भी अपना लिया था सनातन धर्म, उसके धर्म के लोगों ने ही झूठे केस में फंसा कर भिजवा दिया था जेल
    मैनपुरी का रहने वाला नौशाद गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित बीएसएनएल टावर पर आज सुबह चढ़ गया,
    पुलिस और अन्य सुरक्षा दल के लोगों ने टावर के नीचे पहुंचकर उसे आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नीचे उतारा
    मैनपुरी के एक मंदिर में सफाई और सेवा का काम करता है, कावड़ यात्रा में जल भर कर गया था नौशाद, कावड़ लेकर घर आया तो घर में नहीं घुसने दिया गया
    मैनपुरी में पुलिस के अधिकारियों से की थी शिकायत लेकिन नहीं दर्ज हुआ उसका मामला, शिकायती पत्र लेकर शनिवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर पहुंचा और जब मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं हो पाई तो नौशाद टावर पर चढ़ गया
    गोरखनाथ मंदिर परिसर में मौजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कड़ी सुरक्षा के बावजूद शख्स का टावर पर चढ़ना बड़ी सुरक्षा चूक
    कमिश्नर, डीएम और एसएसपी के गोरखनाथ मंदिर में मौजूदगी के बावजूद शख्स का टावर पर चढ़ना सवालिया निशान खड़ा करता है
  • सुशांत केस में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत, लुक आउट सर्कुलर नोटिस रद; CBI को झटका

    सुशांत केस में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत, लुक आउट सर्कुलर नोटिस रद; CBI को झटका
    सुशांत केस में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत, लुक आउट सर्कुलर नोटिस रद; CBI को झटका
    सुशांत केस में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत, लुक आउट सर्कुलर नोटिस रद; CBI को झटका
    सुप्रीम कोर्ट ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती,
    उसके भाई और पिता के खिलाफ सीबीआई की तरफ से जारी लुक आउट सर्कुलर के मामले मे बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश को बरकरार रखा है। इससे रिया को बड़ा राहत मिली है।
    हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने बॉम्बे हाईकोर्ट के उस फैसले को बरकरार रखा है, जिसमें अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शोविक और उनके माता-पिता के खिलाफ सीबीआई द्वारा जारी लुकआउट सर्कुलर को रद्द कर दिया गया था। यह लुकआउट सर्कुलर 2020 में सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में जारी किया गया था ताकि चक्रवर्ती परिवार देश छोड़कर न जा सके। सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई की याचिका को “तुच्छ” करार दिया और एजेंसी को इस मामले का हाई-प्रोफाइल होने के कारण आगे बढ़ाने के लिए फटकार लगाई। कोर्ट ने सीबीआई को चेतावनी देते हुए कहा कि रिया और उनके परिवार की समाज में गहरी जड़ें हैं और उनके खिलाफ अनावश्यक याचिकाएं दायर करने से बचना चाहिए। इस फैसले से रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत मिली है, जो सुशांत की मौत के बाद कई कानूनी और मीडिया विवादों में घिरी हुई थीं।
  • ईरान ने 1 अक्टूबर को इजरायल पर एक के बाद एक सैकड़ों बैलिस्टिक मिसाइल छोड़ी थी

    ईरान ने 1 अक्टूबर को इजरायल पर एक के बाद एक सैकड़ों बैलिस्टिक मिसाइल छोड़ी थी.
    ईरान ने 1 अक्टूबर को इजरायल पर एक के बाद एक सैकड़ों बैलिस्टिक मिसाइल छोड़ी थी
    ईरान ने 1 अक्टूबर को इजरायल पर एक के बाद एक सैकड़ों बैलिस्टिक मिसाइल छोड़ी थी
    अब इजरायल ने इस हमले का बदला लेना शुरू कर दिया है. इजरायल ने ईरान की राजधानी तेहरान और पास के शहरों में बमबारी की है. इजरायली सेना ने इस हमले की पुष्टि कर दी है. इजरायली सेना ने कहा है कि ये एक्शन ईरान की ओर से महीनों तक लगातार किए गए हमलों के जवाब में लिया गया है.

    हाल ही में ईरान और इजरायल के बीच तनाव चरम पर है। 1 अक्टूबर 2024 को,

    ईरान ने इजरायल पर सैकड़ों बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, जिससे तनाव काफी बढ़ गया। इसके जवाब में, इजरायल ने तेहरान और उसके आसपास के कई सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए। इजरायली सेना ने पुष्टि की कि ये हमले ईरान के महीनों तक जारी आक्रामक गतिविधियों का जवाब हैं। इजरायल ने विशेष रूप से ईरान के मिसाइल निर्माण स्थल और हवाई सुरक्षा प्रणाली को निशाना बनाया है, जिससे उसे भविष्य में और भी व्यापक कार्रवाई की स्वतंत्रता मिल सकती है  
    इसी बीच, अमेरिका और पश्चिमी देशों ने ईरान की इन गतिविधियों की निंदा की है और इसे क्षेत्रीय स्थिरता के लिए खतरा बताया है। सऊदी अरब ने भी इस तनाव पर प्रतिक्रिया देते हुए इजरायल के हमले को ईरान की संप्रभुता का उल्लंघन करार दिया है। इस स्थिति ने क्षेत्र में व्यापक युद्ध की संभावना को और बढ़ा दिया है, जिससे विश्व भर में चिंताएं बढ़ रही हैं।
  • आयोजित हुई प्रधानाध्यापको की समीक्षा बैठक

    आयोजित हुई प्रधानाध्यापको की समीक्षा बैठक

     

    गोला। स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र सभागार पर शुक्रवार को प्रधानाध्यापको की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी उदयशंकर राय की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में शैक्षिक प्रशासनिक आदि आवश्यक बिंदुओं पर विधिवत चर्चा हुई और यथाआवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।निर्देश के क्रम में निपुण एसेसमेंट टेस्ट एनएएस सर्वे डीएलएड प्रशिक्षुओं द्वारा आकलन निपुण लक्ष्य एवं प्रति माह शत प्रतिशत बच्चों का आकलन शिक्षक संदर्शिका कार्यपुस्तिका का प्रयोग शिक्षण में प्रिंट रिच मैटेरियल एवं दीक्षा एप का प्रयोग स्विप्ट चैट का प्रयोग कक्षा 4 से 8 तक के बच्चों के साथ जर्जर भवन की सूचना छात्र उपस्थित परियोजना के निर्देशानुसार डिजिटाइजेशन शिक्षण संकुल बैठकों में सभी शिक्षकों का प्रतिभा विद्याज्ञान परीक्षा फॉर्म एन ए एस परीक्षा के लिए ओ एम आर पर बच्चों का अभ्यास प्रमुख रूप से मासिक समीक्षा बैठक का बिंदु रहा।इस अवसर पर प्रमुख रूप से शिक्षक संघ अध्यक्ष काशीनाथ तिवारी, एआरपी रामनयन शुक्ला, विपिन मिश्रा, उपेंद्र मिश्रा, मनोज सिंह, ऐश्वर्या राय, लक्ष्मी पांडेय, दुर्गावती राय, नितेश यादव, बृजेश, प्रदीप मिश्रा, कुलदीप गुप्ता, संतोष यादव, रामविलास, अमीर हसन, आशुतोष सहित आदि लोग मौजूद रहे.

  • डेटिंग एप के जरिए फंसा मुसीबत में नवयुवक

    डेटिंग एप के जरिए फंसा मुसीबत में नवयुवक

    यूपी के गाजियाबाद में एक लड़का डेटिंग ऐप के जरिए लड़की से मिला

    लड़की ने उसे एक कैफे में बुलाया।

    लड़का पहुंचा और उसने कोल्डड्रिंक ऑर्डर की, कुछ बात हुई, फिर बिल आया- करीब 17 हजार रुपए का.

    लड़के ने सवाल किया- इतना बिल क्यों? इसके बाद जो हुआ वो बहुत ही खतरनाक है.

    उस लड़के को बंधक बना लिया गया. पता चला उसे ट्रैप करके वहां बुलाया गया था. लड़की और कैफे वाले मिलकर धमकाने लगे, 50 हजार रुपए मांगने लगे.

    जैसे तैसे लड़के ने अपने दोस्त को कॉल किया. दोस्त ने पुलिस को जानकारी दी. पुलिस मौके पर पहुंची और लड़का छूट पाया.

    पुलिस ने 5 लड़कियों और 3 लड़कों को गिरफ्तार किया है. ये गिरोह लोगों को ऐसे ही फंसाकर लूटने का काम करता था.

  • अफगानिस्तान ने लगा दी जिंदा प्राणियों की तस्वीरें खींचने पर पाबंदी

    अफगानिस्तान ने लगा दी जिंदा प्राणियों की तस्वीरें खींचने पर पाबंदी

    भारत के पड़ोसी देश अफगानिस्तान अपने एक अजीबोगरीब फैसले से चर्चा में है। अफगानिस्तान ने जिंदा प्राणियों की तस्वीरें खींचने पर प्रतिबंध लगा दिया है। मामला अफगानिस्तान के हेलमंद प्रांत से जुड़ा है। जहां हेलमंद प्रांत ने तालिबान के नैतिकता कानूनों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए मीडिया में जीवित प्राणियों की तस्वीरें दिखाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। फैसले की घोषणा हेलमंद में सूचना मंत्रालय के अधिकारियों ने की। इंसानों और जानवरों की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी पर नियंत्रण लगाने वाला यह नवीनतम प्रांत है। अगस्त में देश के नैतिकता संबंधी मंत्रालय ने सार्वजनिक परिवहन, हजामत बनाने, मीडिया और समारोहों जैसे रोजमर्रा के जीवन के पहलुओं को विनियमित करने वाले कानून प्रकाशित किए, जो अधिकारियों द्वारा इस्लामी कानून या शरिया की व्याख्या को दर्शाते हैं। अनुच्छेद 17 जीवित प्राणियों की तस्वीरों के प्रकाशन पर प्रतिबंध लगाता है। हेलमंद के अधिकारियों ने कहा कि जीवित प्राणियों की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी तत्काल बंद कर दी जाएगी। उन्होंने कानून के क्रियान्वयन और इससे छूट के बारे में कोई और जानकारी नहीं दी। पिछले हफ्ते तालिबान द्वारा संचालित मीडिया ने कानून का पालन करते हुए तखर, मैदान वरदक और कंधार प्रांतों में जीवित प्राणी की तस्वीर खीचने और इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है ▪️

  • सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें 23 oct

    सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें 23 oct

    सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें

    1- रूस में द्विपक्षीय बातचीत से पहले मोदी-पुतिन गले मिले, PM बोले- रूस-यूक्रेन जंग केवल बातचीत से रुकेगी; भारत इसमें हर मदद देने को तैयार

    2- रूस में चीनी राष्ट्रपति से मिलेंगे PM मोदी, आज 2 साल बाद मुलाकात होगी, दोनों नेता BRICS समिट के लिए कजान में हैं

    3- कानूनों में स्पष्टता की कमी से न्यायिक हस्तक्षेप की पड़ेगी जरूरत, गृह मंत्री अमित शाह का बयान

    4- गुजरात विधानसभा के विधायकों को संबोधित करते हुए, गृह मंत्री अमित शाह ने न्यायिक हस्तक्षेप की गुंजाइश को कम करने के लिए कानूनों का मसौदा तैयार करने में विधायी स्पष्टता के महत्व पर जोर दिया है

    5- वक्फ बिल पर JPC मीटिंग में भिड़े भाजपा-TMC सांसद, कल्याण बनर्जी ने बोतल फोड़ी, चेयरमैन की ओर फेंकी; एक दिन के लिए सस्पेंड

    6- तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी को अमर्यादित आचरण के लिए वक्फ विधेयक संबंधी संसदीय समिति से एक दिन के लिए निलंबित किया गया है। दरअसल वक्फ बोर्ड की बैठक में भाजपा और टीएमसी के सांसदों के बीच झड़प हो गई। बताया जा रहा कि इस झड़प में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी चोटिल हो गए

    7- यमुना की सफाई पर सात सालों में 7000 करोड़ खर्च, लेकिन पीना तो दूर, छूने लायक भी नहीं पानी,स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि यमुना के गंदे पानी में हाथ डालना भी बीमारियों को न्योता देने जैसा है। दिल्ली के साथ साथ इसका सबसे बड़ा नुकसान उन लोगों को भुगतना पड़ रहा है जिनकी जिंदगी यमुना पर ही आश्रित है।

    8- दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण कमेटी (DPCC) के एक आंकड़े के अनुसार, वर्ष 2017-18 से 2020-21 के बीच पांच वर्षों में यमुना की सफाई में जुटे विभिन्न विभागों को 6856.9 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई थी

    9- लोकसभा रिजल्ट के फार्मूले से MVA की सीट शेयरिंग तय, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 100-105, शिवसेना उद्धव 96-100, NCP शरद 80-85 सीटों पर लड़ेगी,सुत्रो की जानकारी आज हो सकता ऐलान

    10- “महाराष्ट्र: पिता को बीजेपी ने दिया टिकट, फिर भी बेटे ने छोड़ दी पार्टी, नवी मुंबई में हो सकता है नुकसान, बेटा शरद पवार गुट पार्टी में शामिल

    11- जिसके हाथ दाऊद के साथ, उसे नहीं दे सकते समर्थन; अजित पवार के MLA के खिलाफ BJP में बवाल

    12-महाराष्ट्र चुनाव में शिवसेना ने जारी की 45 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, एकनाथ शिंदे ठाणे के कोपरी से भरेंगे हुंकार

    13- गुजरात के गांधीनगर में नकली जज पकड़ा गया, फर्जी कोर्ट चला रहा था; विवादित मामलों में फैसले देकर 100 एकड़ जमीन भी हड़पी

    14- अनिल अंबानी की डिफेंस कंपनी बनाएगी विस्फोटक, गोला-बारूद और छोटे हथियार, 10000 करोड़ रुपये करेगी निवेश

    15- हुंडई मोटर के शेयर में 30 फीसदी का उछाल संभव, निराशाजनक लिस्टिंग के बाद भी मोतीलाल ओसवाल स्टॉक पर है बुलिश

    16- फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो का मुनाफा 388% बढ़ा, 36 करोड़ से बढ़कर 176 करोड़ रुपए हुआ, जुलाई-सितंबर तिमाही में रेवेन्यू 68% बढ़ा

    17- अडाणी ग्रीन का दूसरी तिमाही में मुनाफा 39% बढ़ा, इनकम 30% बढ़कर ₹3,376 करोड़ रही, शेयर ने एक साल में 91% रिटर्न दिया

    18- साइक्लोन दाना 25 अक्टूबर को ओडिशा-बंगाल से टकराएगा, बेंगलुरु में 6 घंटे में 6 इंच बारिश; साउथ-ईस्ट रेलवे की 150 ट्रेनें कैंसिल

    19- बेंगलुरु में भारी बारिश से हाहाकार; आज स्कूलों में छुट्टी, निर्माणाधीन इमारत ढही, तीन लोगों के शव मिले

  • सही परामर्श और उपलब्धता से दंपति की पसंद बनी त्रैमासिक ‘‘अंतरा’’

    सही परामर्श और उपलब्धता से दंपति की पसंद बनी त्रैमासिक ‘‘अंतरा’’

    सही परामर्श और उपलब्धता से दंपति की पसंद बनी त्रैमासिक ‘‘अंतरा’’
    लाभार्थी और आशा कार्यकर्ता को प्रति डोज 100 रुपये देने का भी है प्रावधान
    पहले डोज के लिए चिकित्सक का परामर्श और स्क्रीनिंग अनिवार्य. आयुष्मान आरोग्य मंदिर और सब सेंटर पर भी उपलब्ध है सैकेंड डोज की सुविधा
    गोरखपुर, 22 अक्टूबर 2024.
    सही परामर्श और जिला स्तर से लेकर स्वास्थ्य उपकेंद्र स्तर तक की उपलब्धता के कारण त्रैमासिक अंतरा इंजेक्शन दंपति की पहली पसंद बनने लगा है। एक बार यह इंजेक्शन लगवाने के बाद तीन माह तक अनचाहे गर्भ से बचा जा सकता है । इस इंजेक्शन की प्रत्येक डोज लगवाने पर लाभार्थी और प्रेरक आशा कार्यकर्ता के खाते में 100 रुपये देने का भी प्रावधान है । इसका पहला डोज लगवाने के लिए स्क्रीनिंग और चिकित्सक का परामर्श अनिवार्य है, जबकि दूसरे और इसके बाद के डोज की सुविधा प्रशिक्षित स्टॉफ से आयुष्मान आरोग्य मंदिर और स्वास्थ्य उपकेंद्र (सब सेंटर) से भी प्राप्त किया जा रहा है।
    अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी परिवार कल्याण डॉ एके चौधरी बताते हैं कि वर्ष 2017-18 में सिर्फ जिला महिला अस्पताल में त्रैमासिक अंतरा इंजेक्शन लगवाने की सुविधा उपलब्ध थी। उस समय मात्र 603 डोज अंतरा इंजेक्शन का चुनाव किया गया। वर्ष 2018-19 में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों और स्टॉफ नर्स का क्षमता संवर्धन किया गया तो 1710 डोज अंतरा अपनाई गई। वर्ष 2019-20 में जब जिला महिला अस्पताल और सीएचसी के साथ साथ पीएचसी के स्तर पर भी क्षमता वर्धन के साथ इस सेवा की उपलब्धता सुनिश्चित कराई गई तो 7950 डोज अंतरा की खपत हुई। धीरे धीरे आयुष्मान आरोग्य मंदिरों और स्वास्थ्य उप केंद्रों तक इस सेवा का विस्तार हुआ तो वित्तीय वर्ष 2023-24 तक 45426 डोज अंतरा इंजेक्शन इस्तेमाल हुए। उपलब्धता, परामर्श और तकनीकी सहयोग में उत्तर प्रदेश तकनीकी सहायता इकाई (यूपीटीएसयू) के जिला परिवार नियोजन विशेषज्ञ (डीएफपीएस) का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
    पिपराईच ब्लॉक की परिवार नियोजन काउंसलर रीना बताती हैं कि त्रैमासिक अंतरा इंजेक्शन के निर्णय में पुरुष प्रतिभागिता की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस इंजेक्शन का पहला डोज लेने के बाद हार्मोनल बदलाव के कारण कुछ महिलाओं में मासिक अनियमित हो जाता है। कुछ का मासिक रुक रुक कर आता है। ऐसे दंपति में पति की भूमिका बढ़ जाती है। यह दंपति जब परामर्श के लिए आते हैं तो दोनों के मन की भ्रांति को दूर किया जाता है और बताया जाता है कि यह सामान्य बदलाव है, इससे कोई दिक्कत नहीं होती है। ऐसा करने से दंपति दूसरे डोज के लिए भी राजी हो जाते हैं।
    चरगांवा ब्लॉक के मुड़िया गांव की निवासी 27 वर्षीय महिला अल्पना (काल्पनिक नाम) ने बताया कि आशा कार्यकर्ता संगीता से उन्हें त्रैमासिक अंतरा इंजेक्शन के बारे में सही परामर्श मिल सका । संगीता की बात अच्छी लगने पर ही उन्होंने इस इंजेक्शन का चुनाव किया । पहली डोज लगी तो कुछ दिन तक मासिक धर्म रुक रुक कर आया, लेकिन बाद में सब ठीक हो गया । जब मासिक धर्म पर असर पड़ा तो आशा कार्यकर्ता ने उन्हें चरगांवा पीएचसी पर एएनएम प्रेमलता से मिलवाया। प्रेमलता ने खुद तो समझाया ही साथ में चिकित्सक से भी मिलवाया। चिकित्सक ने उन्हें बताया कि इंजेक्शन लगने के बाद कुछ महिलाओं में हार्मोनल बदलाव के कारण मासिक धर्म पर असर पड़ता है, लेकिन यह खुद ठीक हो जाता है । उन्हें बात समझ में आयी और वह अगला डोज भी लगवा लीं ।
    यह भी जानना अहम
    -प्रसव के छह सप्ताह बाद, माहवारी शुरू होने के तुरंत बाद या सात दिन के भीतर, गर्भपात होने के तुरंत बाद या सात दिन के अंदर यह इंजेक्शन अपना सकते हैं।
    • उच्च रक्तचाप, अकारण योनि से रक्तस्राव, स्ट्रोक, मधुमेह, स्तन कैंसर या लीवर की बीमारी की स्थिति में इसे नहीं अपनाना है।
    • त्रैमासिक अंतरा इंजेक्शन चिकित्सकीय परामर्श के बाद ही अपनाना है।
    • इससे कई बार मासिक धर्म में बदलाव होता है जो स्वाभाविक है और यह किसी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव नहीं है।
    • इंजेक्शन वाली जगह पर मालिश या सिंकाई नहीं करनी है।

    https://youtube.com/@nt_news?si=t5PBb4Ydhl-ZJ3FC
    https://nishpakshtoday.in/police-line-mai-manaya-gaya-police/ NTnews

  • आज 21 अक्टूबर 2024 को दिग्विजयनाथ पी. जी. कॉलेज गोरखपुर एवं साइंस टेक इंस्टीटूट लखनऊ के संयुक्त तत्वाधान

    आज 21 अक्टूबर 2024 को दिग्विजयनाथ पी. जी. कॉलेज गोरखपुर एवं साइंस टेक इंस्टीटूट लखनऊ के संयुक्त तत्वाधान

    आज 21 अक्टूबर 2024 को दिग्विजयनाथ पी. जी. कॉलेज गोरखपुर एवं साइंस टेक इंस्टीटूट लखनऊ के संयुक्त तत्वाधान में ज़ूम एप के माध्यम से आयोजित सप्तदिवासिय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के प्रथम दिन मुख्य वक्ता डॉ विनीत कुमार, बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय लखनऊ ने विषय ” उन्नत खोज उपकरण और संदर्भ उपकरण ” पर बोलते हुए कहा कि अनुसंधान के क्षेत्र जो उपकरण और संदर्भ उपकरण जो सभी निर्धारण स्थितियों और पैटर्न को प्रभावित करते हैं । अनुसंधान के लिए इस्तेमाल होने वाले उपकरण भौतिक और डिजिटल दोनों हो सकते हैं. भौतिक उपकरणों में प्रयोगशाला उपकरण और सर्वेक्षण उपकरण शामिल हैं. डिजिटल उपकरणों में सॉफ़्टवेयर और ऑनलाइन डेटाबेस शामिल हैं. अनुसंधान उपकरणों का इस्तेमाल विभिन्न विषयों और शोध डोमेन में अनुसंधान करने के लिए किया जाता है।किसी साइट के अंदर टूल द्वारा बनाई गई सामग्री को खोजने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. यह टूल, अन्य टूल द्वारा उपलब्ध कराई गई सामग्री का सूचकांक बनाकर काम करता है।
    सह-संरक्षक प्रो. ओम प्रकाश सिंह , प्राचार्य , दिग्विजयनाथ पी. जी. कॉलेज गोरखपुर ने साप्ताहिक कार्यक्रम को सफल होने के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती श्वेता सिंह (चैयरमेन मनराज कुंवर सिंह एजूकेशनल सोसाइटी) लखनऊ द्वारा किया गया । कार्यक्रम के संयोजक प्रोफेसर परीक्षित सिंह ने सभी अतिथियों सहित प्रतिभागियों के प्रति आभार ज्ञापन किया। संचालन आयोजन सचिव डॉ. धर्मेद्र कुमार यादव, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ ऐंड फैमिली वेल्फेयर अंडर द मिनिस्ट्री ऑफ फैमिली वेल्फेयर, नई दिल्ली एवम
    इस ऑनलाइन कार्यक्रम में सह संयोजक डॉ सुशील कुमार सिंह,साइंस टेक इंस्टीट्यूट लखनऊ, महाविद्यालय के शिक्षक डॉ नित्यानंद श्रीवास्तव, डॉ आर पी यादव , डॉ धरमचंद विश्वकर्मा, डॉ शुभ्रांशु शेखर सिंह, डॉ इंद्रेश पाण्डेय, डॉ पवन पाण्डेय सहित अन्य शिक्षकों सहित कुल 253 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। उक्त कार्यक्रम की जानकारी मीडिया प्रभारी डॉ शैलेश कुमार सिंह ने दी।

    डा शैलेश कुमार सिंह
    मीडिया प्रभारी

  • सुबह की बड़ी खबरें

    सुबह की बड़ी खबरें

    सुबह की बड़ी खबरें

    • लखनऊ-सीएम योगी आदित्यनाथ का आज का कार्यक्रम,सुबह 9.15 बजे सूचना विभाग की बैठक लेंगे सीएम ,10 बजे से रेशम विभाग का पुरस्कार वितरण समारोह,11.30 बजे संजय गांधी प्रतिष्ठान में लोकार्पण-शिलान्यास ,12.30 बजे सीएम योगी मथुरा के लिए होंगे रवाना
    • प्रयागराज-ज्ञानवापी परिसर के वजूखाने के ASI सर्वे की मांग,हाईकोर्ट में दाखिल याचिका पर आज होगी सुनवाई,सील वजूखाने का भी ASI से सर्वेक्षण कराने की मांग,जस्टिस रोहित रंजन की सिंगल बेंच में होगी सुनवाई
    • लखनऊ-सिल्क एक्सपो का सीएम योगी आज करेंगे उद्घाटन,28 अक्टूबर तक चलेगा सिल्क एक्सपो 2024,16 कृषकों-उद्यमियों-संस्थाओं को CM करेंगे सम्मानित,,पं.दीनदयाल उपाध्याय रेशम रत्न सम्मान का वितरण,सीएम योगी ‘रेशम मित्र’ पत्रिका का विमोचन भी करेंगे ,सुबह 10 बजे आईजीपी में सिल्क एक्सपो का कार्यक्रम
    • मुज़फ्फरनगर -कोर्ट ने कई नेताओं को जारी किये गैर जमानती वारंट, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के NBW वारंट जारी, पूर्व मंत्री सुरेश राणा, अशोक कटारिया व अशोक कंसल को वारंट, पूर्व सांसद राजा भारतेन्दु को भी गैर जमानती वारंट जारी, नंगला मंदौड़ में पंचायत में, भड़काऊ भाषण देने का मामला, कोर्ट में पेश ना होने पर कोर्ट ने किये वारंट जारी ,सिविल जज सीनियर डिवीजन देवेंद्र फौजदार ने वारंट किये जारी
    • बुलन्दशहर -जिले में ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट की घटना, हादसे में अब तक 6 लोगों की हुई मौत , सिलेंडर ब्लास्ट से मकान जमीदोज हो गया, पिता व दो पुत्रों समेत परिवार के 6 लोगों की मौत, घटना में 8 लोग घायल बताए जा रहे हैं, घायलों में 5 मासूम बच्चे भी शामिल
      , सिटी मजिस्ट्रेट चंद्र प्रकाश प्रियदर्शी पहुंचे घटनास्थल ,हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत,‘सकुशल बाहर निकाले गए घायलों का अस्पताल में उपचार जारी’,कई बच्चे भी रेस्क्यू टीम ने सकुशल बाहर निकाले,सीएम ने इन घटना पर गहरा शोक जाहिर किया, परिवार की जो भी सम्भव मदद होगी कराई जाएगी
    • अम्बेडकरनगर-व्यापारी नेता रामचंद्र जायसवाल हत्याकांड में कोर्ट का फैसला,सेशन कोर्ट ने हत्याकांड में शामिल 6 आरोपियों को दी सजा ,सभी 6 आरोपियों को आजीवन कारावास की सुनाई सजा,सजा के साथ 20-20 हजार रुपये का अर्थदण्ड भी लगाया, 19 जुलाई, 2019 को गोली मारकर रामचन्द्र की हुई थी हत्या, बसखारी थाने में 3 नामजद और दो अज्ञात पर दर्ज हुआ था केस
    • बहराइच -बीजेपी महसी विधायक सुरेश्वर सिंह बुलाई प्रेस वार्ता,बीजेपी नगर अध्यक्ष समेत 7 लोगों पर मुकदमा,एफआईआर दर्ज करने के बाद गई बुलाई प्रेसवार्ता,सुबह 11.30 पर शहर स्थित आवास पर प्रेस वार्ता,तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के लोहमढ़ गांव का मामला
    • लखनऊ-अमेरिका को हथियार बेचेगा यूपी,ऐसा करने वाला पहला राज्य होगा यूपी,शस्त्र कंपनी वेब्ले अपने एंटीक रिवॉल्वर वेब्ले-455 का करेगी निर्माण,रिवॉल्वर का निर्माण उत्तर प्रदेश में करने कंपनी
    • लखनऊ-दिवाली से पहले मिलेगा वेतन और पेंशन,प्रदेश के 26 लाख कर्मचारियों को सौगात,साथ ही पेंशनधारकों को भी मिलेगी सौगात,30 अक्तूबर को खातों में पहुंच जाएगी राशि,राज्य कर्मचारियों का जल्द ही बढ़ेगा महंगाई भत्ता
    • मथुरा-यूपी उपचुनाव के लिए फॉर्मूला तैयार करने में जुटा संघ,हरियाणा के बाद अब उत्तर प्रदेश के लिए बनेगी रणनीति
      ,आज मोहन भागवत से मिलेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,नौ विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को होगा चुनाव
    • लखनऊ-डीएम का मोबाइल बंद होने पर हाइकोर्ट ने लगाई फटकार,जिलाधिकारी को हाईकोर्ट ने आज किया तलब,फरवरी से असलहे के लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं किया,नवीनीकरण न करने पर याची ने हाईकोर्ट में लगाई गुहार
    • फिरोजाबाद-केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से मचा हड़कंप,घटना की सूचना पर पुलिस और फायर बिग्रेड पहुंची ,घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया,हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं ,आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा ,पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी पुलिस ,थाना रामगढ़ क्षेत्र के हशमत नगर दीदामई स्थित फैक्ट्री की घटना
    • अम्बेडकरनगर-कटेहरी से सपा प्रत्याशी शोभावती वर्मा का नामांकन आज,सांसद लालजी वर्मा की पत्नी हैं शोभावती वर्मा,नामांकन जनसभा को सम्बोधित करेंगे शिवपाल सिंह यादव,12 बजे गौरा बसंतपुर बाग में शिवपाल यादव की जनसभा ,3 बजे कटेहरी में भ्रमण व जनसम्पर्क करेंगे शिवपाल सिंह
    • लखनऊ-भविष्य के सियासी नुकसान को लेकर कांग्रेस सशंकित,उपचुनाव पर कभी हां तो कभी ना के बीच उलझी,प्रदेश के नेता शीर्ष नेतृत्व से हरी झंडी का इंतजार कर रहे,उपचुनाव पर आज हो सकता है फैसला ,सिर्फ गाजियाबाद व खैर सीट पर चुनाव नहीं लड़ता चाहते नेता,कांग्रेस 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सशंकित
    • लखनऊ-रालोद नए चेहरे पर दांव लगाने की तैयारी में,साफ-सुथरी छवि के साथ जातिगत समीकरण देख रही,नामांकन की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर तय है,रालोद के राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा ने दी जानकारी,उच्च स्तरीय समिति करेगी नामों पर मंथन
    • लखनऊ-बसपा जल्द घोषित करेगी उपचुनाव के उम्मीदवार ,सात सीटों पर पार्टी ने किए प्रत्याशी घोषित,दो सीटों पर बसपा असमंजस की स्थिति में,पार्टी उपचुनाव में पूरा दम दिखाने को तैयार,बसपा के लिए अग्निपरीक्षा साबित हो रहा उपचुनाव
    • अमेठी-जिले के 7 एडीओ पंचायत का रोका गया वेतन,पंचायत भवनों के अतिरिक्त कक्ष निर्माण का मामला,कम धनराशि खर्च करने पर 5 ग्राम पंचायत सचिवों को नोटिस,पांचवें व 15 वें वित्तआयोग में विकास के लिए भेजी थी धनराशि,धनराशि को लेकर ई-पोर्टल पर खराब प्रगति हुई
    • नोएडा -जिला अस्पताल में दो महिलाएं आपस में भिड़ी,महिलाओं के बीच ओपीडी के बाहर चले लात घूसे,मारपीट देख अस्पताल के गार्ड बीच बचाव में जुटे,मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,सेक्टर 39 थाना क्षेत्र के जिला अस्पताल का मामला
    • संभल एलआईयू और मानवाधिकार पदाधिकारी बताकर ठगी ,ठगी करने के आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ,आरोपी अभिषेक सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज,आरोपी ने दो लोगों से की थी इंस्पेक्टर बनकर ठगी,गिरफ्तार युवक जनपद बदायूं के विसोली क्षेत्र का निवासी ,पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है पुलिस ,जनपद के चंदौसी कोतवाली क्षेत्र का है पूरा मामला
    • नई दिल्ली-यूपी में मदरसों के बच्चे सरकारी स्कूल नहीं जाएंगे,गैर मान्यता प्राप्त मदरसों को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बयान,बाल संरक्षण,आयोग की अनुशंसा पर सुप्रीम कोर्ट की रोक,मुख्य न्यायाधीश की तीन सदस्यीय पीठ का आदेश
    • https://youtube.com/@nt_news?si=t5PBb4Ydhl-ZJ3FC