Category: न्यूज़

Your blog category

  • मुख्य समाचार

    मुख्य समाचार

    मुख्य समाचार 

    ▪️ईरान को तबाह करने के लिए चुपचाप ये तैयारी कर रहा इजरायल! अमेरिका के लीक दस्तावेजों से मचा हड़कंप

    ▪️अखिलेश यादव ने बढ़ाई ‘INDIA’ गठबंधन की मुश्किलें! सीट बटवारे में कर दिया ऐसा काम जिससे बढ़ जाएंगी कांग्रेस की टेंशन !

    ▪️नई दिल्ली: वाराणसी एक लाख नवयुवकों को राजनीति में लाऊंगा…वाराणसी में पीएम मोदी का बड़ा ऐलान

    ▪️गाजा पट्टी में इजरायल ने मचाई तबाही, हवाई हमलों में 87 लोगों की मौत; इंटरनेट सेवा भी बाधित

    ▪️हरियाणा में जलेबी की फैक्ट्री..फेल होने के बाद,अब महाराष्ट्र में.. डोसा की दुकान चालू ..?

    ▪️मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का दिल्ली सरकार पर बड़ा हमलाआम आदमी पार्टी द्वारा चलाई जा रही दिल्ली सरकार की आदत केवल झूठ बोलना

    ▪️महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में न्यूज़ीलैंड महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका महिला टीम को 32 रनों से हरा कर विजेता बन गयी

    ▪️पिछले एक हफ्ते एक ही X अकाउंट से मिली बम की धमकियां, 46 उड़ानों पर दिखा संकट

    ▪️विमानों को बम धमकी पर एक्शन में केंद्र सरकार, DGCA प्रमुख को हटाया, NIA-IB से रिपोर्ट

    ▪️’भगवा आतंकवाद’ नहीं बोलना चाहिए था’, पूर्व गृह मंत्री सुशील शिंदे बताया क्यों कहा था सालों पहले ऐसा?

    ▪️जम्मू कश्मीर में फिर टारगेट किलिंग-आतंकियों ने की दो मजदूरों की हत्या.

    ▪️जयपुर: दिवाली से पहले इनको राजस्थान सरकार का बड़ा तोहफा, रोडवेज बसों में 5 दिन कर सकेंगे फ्री सफर | CET

    ▪️उत्तर प्रदेश सरकार की केन्द्र बिन्दु अयोध्या में धर्मांतरण की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही.

    ▪️नमक से हो रही है हर साल 18 लाख लोगों की मौत, WHO की रिपोर्ट से दुनिया परेशान.

    ▪️मुंबई: प्रोड्यूसर एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.

    ▪️पराली जलाने पर FIR दर्ज करना भाजपा का तानाशाही फरमान: आदित्य सुरजेवाला.

    ▪️जयपुर में RSS के कार्यक्रम में चाकूबाजी करने वाले नसीब चौधरी के घर पर चला बुलडोजर, लगे जय श्री राम के नारे

    ▪️Jammu Kashmir: बारामूला में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी, पुंछ से दो आतंकी गिरफ्तार

    ▪️अजमेर में चला नगर निगम का बुलडोजर, 20 से अधिक अतिक्रमण किए ध्वस्त, कचहरी रोड पर हुई कार्यवाही.

    ▪️पंजाब पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, जालंधर में पुलिस ने बंबिहा और कौशल गैंग से जुडे पांच बदमाशों को किया गिरफ्तार. आरोपियों के पास से मिले अवैध हथियार जिसमें 9 पिस्टल और 15 कारतूस बरामद हुए हैं.

    ▪️केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान कल नई दिल्‍ली में शहरी भू-रिकॉर्ड के लिए सर्वेक्षण-पुन: सर्वेक्षण में आधुनिक प्रौद्योगिकियों के बारे में एक अंतर्राष्‍ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन करेंगे।

    https://youtube.com/@nt_news?si=t5PBb4Ydhl-ZJ3FC

  • बड़ी खबरें

    बड़ी खबरें

    बड़ी खबरें

    • बेंगलुरू – बेंगलुरू टेस्ट में टीम इंडिया की करारी हार, न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हराया, भारत ने न्यूजीलैंड को दिया था 107 रन का टारगेट, 36 साल बाद न्यूजीलैंड को भारत में जीत मिली
    • लखनऊ – 10 रियल स्टेट कंपनियों को दूसरी नोटिस जारी की गई, बिना मानचित्र प्लाटिंग कर रहे रियल स्टेट कंपनियों को नोटिस, पुलिस ने नोटिस जारी कर अवैध प्लॉटिंग बंद करने को कहा, 2-4 बीघे का नक्शा पास कराकर कई गुना प्लॉटिंग कर रहे है, जिला पंचायत कार्यालय ने 15 प्रापर्टी डीलरों की भेजी थी सूची, इंद्रापुरम भाग्यांश बिल्डर्स, पूर्वांचल सिटी को नोटिस जारी हुआ, सल्तलक-सिटी, द विरासत, स्मार्ट ग्रीन सिटी को नोटिस मिला, तक्ष ग्रीन सिटी, कैस्पर ग्रीन इंफ्रा, सारथी पुंजम को नोटिस, वेस्ट फील्ड प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड,समसा ग्रीन सिटी को नोटिस
    • लखनऊ – सीएम योगी ने सिंचाई विभाग के कार्यों की समीक्षा की, अगले साल बाढ़ सुरक्षा के लिए दिए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश, सिंचाई विभाग के कार्यों पर CM ने संतोष व्यक्त किया, विभाग के कर्मचारियों की ट्रेनिंग पर विशेष ध्यान देने को कहा, नई तकनीकों का उपयोग कर कार्यों की गुणवत्ता लाएं-सीएम, बाढ़ सुरक्षा के लिए कार्य योजना तैयार करने का निर्देश
    • लखनऊ – अखिलेश यादव के ट्वीट पर दयाशंकर सिंह का पलटवार, सपा सरकार में DSP गाड़ी में बांधकर घुमाए जाते थे-दयाशंकर, सपा सरकार में कोई कार्रवाई नहीं होती थी- दयाशंकर, आज उत्तर प्रदेश में कानून का राज है- दयाशंकर, बहराइच में सबको न्याय मिल रहा है- दयाशंकर, ‘कोई नहीं कह सकता सरकार न्याय नहीं कर रही’
    • लखनऊ – प्राथमिक विद्यालय पलेहंदा में विधिक सहायता शिविर, मुख्य अतिथि के रूप में MLC संतोष कुमार सिंह मौजूद, पलेहंदा गांव के तमाम लोग समस्याएं लेकर शिविर पहुंचे, पुरुष, महिलाओं की समस्याओं का शिविर में निराकरण
    • लखनऊ – यूपी उपचुनाव में की बीजेपी ने तैयारियां की तेज, मंत्रियों से लेकर पदाधिकारियों की तय हुई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों को दिए निर्देश, जनता से संवाद करें,प्राथमिकताओं पर दें ध्यान-CM
    • सीतापुर – मछुआरे को मिली ढाई फीट ऊंची धातु की प्राचीन मूर्ति, नदी में मछली पकड़ने के दौरान मिली प्राचीन मूर्ति, मछुआरे ने मूर्ति को नदी से निकालकर मंदिर में रखवाया, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी, सीतापुर के संदना थाना क्षेत्र का पूरा मामला
    • उन्नाव – दिनदहाड़े महिला से चेन स्नेचिंग की वारदात, बाइक सवार दो लुटेरों ने की चेन स्नेचिंग, महिला के शोर मचाने पर भागे बाइक सवार लुटेरे, पुलिस आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी, गंगाघाट कोतवाली से करीब 1 किमी की दूरी पर वारदात
    • वाराणसी – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वाराणसी दौरा, पीएम के आगमन से पहले दोनों डिप्टी सीएम पहुंचे, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी मौजूद, बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे ब्रजेश पाठक,केशव प्रसाद मौर्य, सीएम योगी के साथ पीएम मोदी का करेंगे स्वागत
    • वाराणसी – चंदौली से सपा सांसद वीरेंद्र सिंह का बयान, सिगरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के नाम को लेकर सियासत, डॉ संपूर्णानंद के नाम से स्टेडियम की पहचान थी- वीरेंद्र, ‘नाम बदलने से पहले इन सब बातों का ध्यान देना चाहिए’, बहराइच में बुलडोजर कार्रवाई को लेकर बोले वीरेंद्र सिंह, सरकार एक पक्षीय कार्रवाई कर रही है- वीरेंद्र सिंह, घोसी सांसद राजीव राय पर FIR को लेकर बोले वीरेंद्र , ‘चिकित्सक ने सांसद राजीव राय के साथ बदतमीजी की’, ‘उपचुनाव को देखते हुए सपा नेताओं को टारगेट किया जा रहा’
    • वाराणसी – बीएचयू के हॉस्टल मेस के खाने में मिला कीड़ा, चावल और पानीर में कीड़ा मिलने से मचा हड़कंप, खाने में कीड़ा मिलने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल , वीडियो सामने आने के बाद हॉस्टल के वार्डन ने दी सफाई, वीडियो सामने आने के बाद तत्काल खाली करवाया गया मेस, बीएचयू के लाल बहादुर शास्त्री हॉस्टल का पूरा मामला
    • रायबरेली – SDM बनकर पीड़ित को धमकाने का ऑडियो वायरल, डलमऊ एसडीएम बनकर पीड़ित को धमकाया, फोन करके पीड़ित को धमकाया,अभद्रता की,ऑडियो वायरल, पीड़ित का चल रहा जमीनी विवाद, धमकी का ऑडियो, एसडीएम बनकर पीड़ित को जेल भेजने की भी दी धमकी, दबाव बनाने के लिए SDM बनकर पीड़ित को किया था फ़ोन, पीड़ित ने शिकायती पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार, जिला प्रशासन पर सुनवाई न करने का लगाया आरोप, लालगंज कोतवाली क्षेत्र के भीरा गोविंद पुर का मामला
    • रायबरेली – संदिग्ध हालत में 3 दर्जन से अधिक लोग बीमार, एक ही मोहल्ले से 3 दर्जन से अधिक लोग बीमार, गांव के लोग उल्टी और दस्त से हो रहे परेशान, कई लोगों का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज,सप्लाई का पानी पीने के बाद से लोग बीमार- स्थानीय, सूचना के बाद भी नहीं पहुंचे जिला प्रशासन के अधिकारी, हाथों में वीगो लगाकर घरों में चढ़ाया जा रहा ग्लूकोज, मिलए रिया थाना क्षेत्र के मीजगंज जैतुपुर का मामला
    • प्रयागराज – महाकुंभ 2025 के दौरान कोई भी श्रृद्धालु नहीं सोएगा भूखा, मेला क्षेत्र में मुफ्त राशन की सुविधा उपलब्ध कराएगी सरकार , सभी सेक्टर्स में होंगी 160 उचित मूल्य की राशन दुकानें , कल्पवासियों और श्रद्धालुओं के बनाए जाएंगे राशन कार्ड, पहले से राशन कार्ड धारकों को भी मिलेगा राशन, महाकुंभ 2025 के दौरान दो बार राशन देगा खाद्य विभाग, जनवरी और फरवरी में 2 बार राशन देगा खाद्य विभाग, 2 लाख राशन कार्ड धारकों को मिलेगा सुविधा का लाभ
    • हापुड़ – 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात, आरोपी नाबालिग को पुलिस ने किया गिरफ्तार, घर में बच्ची को अकेला देखकर किया दुष्कर्म, हापुड़ के कोतवाली इलाके का है मामला
      हरदोई – हरदोई में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात, कोर्ट के आदेश पर 6 माह पर दर्ज हुआ मुकदमा, 3 अप्रैल को हुई वारदात,6 माह बाद हुआ मुकदमा, गांव के ही अशोक,पुरुषोत्तम पर दुष्कर्म का आरोप, पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी, हरदोई के टड़ियावां थाना क्षेत्र का है मामला
    • बहराइच – बुलडोजर कार्रवाई से पहले घरों का खाली होना शुरू, दुकानों व मकानों को खाली कर रहे स्थानीय लोग, 23 मकानों पर होनी है बुलडोजर की कार्रवाई, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान भड़की थी हिंसा, 23 मकानों, दुकानों को खाली करने का आदेश, बुलडोजर कार्रवाई में 1 दिन से कम का बचा समय
    • मुजफ्फरनगर – मुजफ्फरनगर में अल्लाह पर अभद्र टिप्पणी का मामला, असामाजिक तत्वों ने आरोपी के घर-दुकान पर पत्थरबाजी की, पुलिस ने 20 से 25 लोगों पर अज्ञात में मुकदमा किया दर्ज, आरोपी अखिल त्यागी के गिरफ्तारी के बाद हुई पत्थरबाजी, आरोपी की दुकान-घर पर पथराव का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने चौराहों,पत्थरबाजी घटनास्थल पर पुलिस तैनात की, बुढ़ाना कस्बे में देर रात हुआ था सड़क पर हंगामा
    • बलिया – शहर कोतवाली क्षेत्र में शर्मसार करने वाली घटना, 5 साल की बच्ची से 3 नाबालिगों ने किया दुष्कर्म, 6 साल के बच्चे समेत 3 नाबालिगों पर मुकदमा, आरोपियों की उम्र 6 साल, 13 साल, 16 साल है
    • गाजियाबाद – मॉर्निंग वॉक पर गई दो महिलाओं से लूटे कुंडल, महिलाओं के कुंडल खींचकर बदमाश हुए फरार , बाइक सवार बदमाश कुंडल लूटकर मौके से फरार, मधुबन बापूधाम थाने में मुकदमा हुआ दर्ज
    • मुजफ्फरनगर – मुस्लिम समाज के हंगामे पर पुलिस का एक्शन, पुलिस ने 700 अज्ञात लोगों पर मुकदमा किया दर्ज, उपद्रव,बलवा और पत्थरबाजी, रोड जाम का मुकदमा, IPC की धारा 191(2), 190, 126(2), 223 में केस दर्ज, अखिल की दुकान-घर पर पत्थरबाजी पर 20-25 पर केस, CCTV फुटेज वीडियो के माध्यम से आरोपियों की पहचान शुरू, असामाजिक तत्वों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी-SSP, मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना कस्बे में देर रात हुआ था हंगामा
    • दिल्ली – भारतीय नागरिकता पर SC का बड़ा फैसला, भारतीय नागरिकता से जुड़े प्रावधानों पर फैसला सुनाया, विदेशी नागरिकता लेने पर भारतीय नागरिकता खत्म होती है, नागरिकता की ऐसी समाप्ति को स्वैच्छिक नहीं मान सकते-SC, ऐसे व्यक्तियों के बच्चे भारतीय नागरिकता नहीं ले सकते-SC
    • दिल्ली – प्रशांत विहार में CRPF स्कूल के पास धमाका, रोहिणी में हुआ धमाका,कोई हताहत नहीं, पुलिस टीम मौके पर, FSL टीम जांच में जुटी, सीसीटीवी की मदद से इलाके की हो रही जांच, पूरे इलाके की घेराबंदी,NSG को दी गई सूचना, कई दुकानों को नुकसान,गाड़ियों के शीशे टूटे
    • दिल्ली – प्रशांत विहार में ब्लास्ट के बाद दिल्ली में अलर्ट, NSG और NIA की टीम मौके पर पहुंची , धमाके से दुकानों के बोर्ड, कई गाड़ियों के शीशे टूटे, दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर मौके पर पहुंचे
    • दिल्ली – दिल्ली की सीएम आतिशी का बयान, दिल्ली में पॉल्यूशन का लेवल बढ़ रहा है-आतिशी, सिर्फ एयर पॉल्यूशन नहीं,यमुना में भी पॉल्यूशन बढ़ा-आतिशी, कालिंदी कुंज में यमुना नदी झाग से ढक गई है-आतिशी, पॉल्यूशन बढ़ने का मेन कारण पराली जलाना है-आतिशी, ‘हरियाणा और यूपी में पराली जलाने का काम ज्यादा हुआ है’
    • उत्तराखंड – बदरीनाथ में दर्शन को पहुंचे उद्योगपति मुकेश अंबानी, बदरीनाथ धाम के बाद केदारनाथ धाम के भी दर्शन किए, बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने स्वागत किया, मंदिर समिति को 5.02 करोड़ का चेक दानस्वरुप भेंट किया
    • https://youtube.com/@nt_news?si=t5PBb4Ydhl-ZJ3FC
  • सुबह की बड़ी खबरें

    सुबह की बड़ी खबरें

    सुबह की बड़ी खबरें

    • लखनऊ- डिप्टी CM केशव मौर्य का आज वाराणसी दौरा, आज पीएम नरेंद्र मोदी का है काशी दौरा, काशी में आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे
    • लखनऊ- फर्जी कॉल सेंटर से विदेशी लोगों से ठगी अमेरिका और कनाडा के लोगों से ठगी तीन महीने से काम कर रहा था गिरोह, 12 जालसाज गिरफ्तार, कई और गुर्गों की तलाश, वृंदावन योजना स्थित एवरेस्ट अपार्टमेंट से पकड़े गए
    • लखनऊ- भाजपा के प्रदेश संगठन के चुनाव की प्रक्रिया शुरू, केंद्रीय नेतृत्व ने महेंद्र नाथ पांडेय को बनाया चुनाव अधिकारी, छह सह चुनाव अधिकारी भी नामित, नियुक्ति में जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों का रखा गया ध्यान
    • लखनऊ- 1140 माध्यमिक विद्यालयों के 60 हजार विद्यार्थी होंगे प्रवीण, कौशल विकास मिशन की ओर से मिलेगा प्रशिक्षण, विद्यार्थियों की दी जाएगी 200 से 300 घंटे की ट्रेनिंग, प्रदेश के कक्षा 9 और 11 के विद्यार्थियों को मिलेगा प्रशिक्षण
    • लखनऊ- शटडाउन की नहीं दी सूचना, चार अफसरों पर कार्रवाई, मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि, अधिशासी अभियंता व एसडीओ को निलंबित करने का आदेश, पावर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष डॉ आशीष कुमार ने दिए है निर्देश
    • हरदोई- सहकारी समिति कार्यालय के कमरे में पी जा रही शराब, सामूहिक रूप से शराब पीने का वीडियो हो रहा वायरल, चौकीदार हिमांशु को ही कई किसान समझे सचिव, शाहाबाद सहकारी समिति लि0 मोहल्ला खत्ता का मामला
    • सहारनपुर-  PM मोदी आज करेंगे सरसावा एयरपोर्ट का लोकार्पण, बनारस से वर्चुअली जुड़ेंगे, कार्यक्रम की तैयारियां शुरू, सहारनपुर वासियों के सपनो को नई उड़ान मिलेगी, सहारनपुर के सरसावा एयरपोर्ट का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे, एयरपोर्ट के निर्माण से कारोबार के विकास को मिलेगा आयाम
    • अयोध्या- आठवें दीपोत्सव को सफल बनाने की तैयारी, 30000 स्वयंसेवक 72 घंटे में सजाएंगे 28 लाख दीपक, रोजाना आठ घंटे करना होगा काम, घाटों पर उकेरे जाएंगे रामायणकालीन चित्र, घाटों की मार्किंग का 95 फीसदी काम पूरा
    • झांसी- आधी रात को हिट एंड रन का मामला आया सामने, अनियंत्रित ट्रक ने सिपाही समेत तीन राहगीरों को कुचला, टैक्सी में टक्कर मारते हुए ट्रक हुआ सीसीटीवी में कैद, पुलिस ने घायलों को कराया मेडिकल कालेज में भर्ती कराया, हादसे में तीन लोगों की हालत बताई जा रही है गंभीर, झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र की है पूरी घटना
    • हापुड- जिले में लगातार बढ़ रही डेंगू मरीजों की संख्या, जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या हुई 32, स्वास्थ्य विभाग की टीम क्षेत्र का निरीक्षण करने में जुटी
    • अलीगढ़ – राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय का दीक्षान्त समारोह, 21 अक्टूबर को होगा विश्वविद्यालय का पहला दीक्षान्त समारोह , उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, गवर्नर आनंदीबेन पटेल होंगी शामिल, 27 छात्रों को 41 स्वर्ण पदक से किया जाएगा सम्मानित, कार्यक्रम की तैयारी में जुटा विश्वविद्यालय प्रशासन.
    • बिजनौर – रोडवेज बस ड्राइवर की लापरवाही से हादसा, चलती बस में ब्रेक मारने से बैठा युवक नीचे गिरा, युवक बस से नीचे गिरकर पिछले टायर के नीचे आया, हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत, पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में लिया, कोतवाली देहात के नगीना रोड का मामला.
    • अमेठी- प्रार्थना सभा की आड़ में चल रहा था धर्मांतरण का खेल, मौके से मिली ईसाई धर्म संबंधी पुस्तक व प्रचार सामग्री, ग्रामीण की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा किया है पंजीकृत, कुछ लोगों को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ, बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के पूरे जगई पांडेय का मामला
    • मेरठ- लापरवाह थानेदारों पर SSP का कड़ा एक्शन, जिले के 3 थानेदार ऑनलाइन VC में लाइन हाजिर, परतापुर थानेदार इ. जितेंद्र सिंह लाइन हाजिर, भावनपुर थानेदार अजीत शाक्य लाइन हाजिर, दिनदहाड़े जयभीमनगर में कल हुई थी गोलीबारी, बेलगाम हमलावर थानेदार को चुनौती देकर फरार, रोहटा थानेदार देवेंद्र गौतम भी लाइन हाजिर हुए
      कल DM ऑफिस में शव रखकर हुआ हंगामा, आरोपियों के खिलाफ एक्शन में फेल रहे रोहटा थानेदार
    • रामपुर- पति ने अपनी पत्नी को प्रेमी के घर भेजा, प्रेमी समेत तीन लोगों को पीटकर किया घायल, युवक से महिला के अवैध सम्बन्धों को लेकर पीटा, पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजा जिला अस्पताल, प्रेमी संग रहने के लिए महिला जिद पर अड़ी, जनपद के थाना पटवाई क्षेत्र का है पूरा मामला
    • वाराणसी- विश्वनाथ मंदिर रोज 3 हजार लोगों को कराएगा भोजन, प्रधानमंत्री निशुल्क भोजन व्यवस्था का आज करेंगे शुभारंभ, 6600 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की देंगे सौगात, पहले चरण में तीन हजार लाभार्थियों को निशुल्क भोजन
    • बदायूं – डीजे बंद कराने को लेकर दबंगों ने की मारपीट , पुलिस ने मौके पर पहुंच कर 2 लोगों को पकड़ा, पुलिस ने 2 लोगों को शांति भंग में कार्रवाई कर जेल भेजा, शादी समारोह में डीजे बजाने को लेकर मचाया उत्पात, बिल्सी थाना क्षेत्र के मझारा गांव का पूरा मामला.
    • नई दिल्ली- जीवन बीमा व बुजुर्गों के स्वास्थ्य बीमा को लाभ, स्वास्थ्य बीमा के प्रीमियम पर नहीं लगेगा जीएसटी, 20 लीटर बोतलबंद पानी, साइकिल पर 5% टैक्स, अभ्यास पुस्तिका पर टैक्स घटकर 5% होगा, मंत्री समूह की सिफारिशें, जीएसटी काउंसिल की बैठक में लगेगी मुहर
    • https://youtube.com/@nt_news?si=t5PBb4Ydhl-ZJ3FC
  • बड़ी खबरें

    बड़ी खबरें

    बड़ी खबरें

    • लखनऊ- यूपी उपचुनाव में सीएम योगी करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, यूपी उपचुनाव को लेकर सीएम की लगातार जनसभाएं , सीएम योगी की 9 विधानसभा सीटों पर 18 रैलियां, एक-एक विधानसभा में CM योगी की 2-2 रैलियां होंगी, डिप्टी CM ब्रजेश पाठक, केशव मौर्य भी करेंगे रैलियां, यूपी बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की भी होंगी रैलियां , महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह करेंगे संगठनात्मक बैठकें , सीएम की रैलियों से पहले यूपी के मंत्री बनाएंगे माहौल .
    • गोंडा – बारिश थमते ही अवैध खनन का धंधा हुआ शुरू, अवैध खनन करने वालों की रसूखे के आगे प्रशासन मौन,रात में चारों थाना क्षेत्रों में सक्रिय होते है खनन माफिया,अवैध खनन से नवनिर्मित सड़कें हो रही क्षतिग्रस्त, जेसीबी लगाकर डम्परों,ट्रैक्टरों से हो रहा मिट्टी खनन.
    • मेरठ – भाजपा नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में थाने में पिटी पुलिस, पुलिसवालों के साथ भाजपाइयों ने हाथापाई की, बदसलूकी के बाद भाजपाइयों को लॉकअप में डाला गया,भाजपाई हवालात में डाले गए तो महिलाओं को किया आगे, महिलाओं के साथ मिलकर पुलिस से फिर बदसलूकी, धरना, मवाना भाजपा अध्यक्ष सचिन कौशिक के नेतृत्व में मारपीट, दबाव में आई पुलिस ने रात ढाई बजे भाजपाइयों को छोड़ा, गुड़मंडी शिव मन्दिर पर कब्जे से जुड़ा हुआ है विवाद.
    • उन्नाव – जमीन बेंचने के विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या,ईंट से सिर पर वार कर बेटे ने पिता की हत्या की,हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी, पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लिया,अजगैन कोतवाली क्षेत्र के भांडी गांव की घटना.
    • रूड़की – त्योहार के मद्देनजर चलाया जा रहा सत्यापन अभियान, किरायेदारों के किया जा रहे सत्यापन, सत्यापन न होने पर लगाया जा रहा जुर्माना, सत्यापन को लेकर पुलिस ने दिए दिशा निर्देश, रुड़की, लक्सर,झबरेडा, गंगनहर में सत्यापन अभियान.
    • संभल – पूर्व मंत्री के बेटे आमिर के खिलाफ बिजली चोरी की तहरीर, विजिलेंस टीम ने पूर्व मंत्री के बेटे के खिलाफ तहरीर दी, अकील का बेटा चला रहा था डायरेक्ट तार डालकर 2 एसी, थाना हयात नगर क्षेत्र के सरायतरीन मोहल्ले का मामला.
    • बागपत – पुलिस ने अवैध पटाखों पर की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने कार से पटाखों की खेप की बरामद, कार चालक को गिरफ्तार कर किया मुकदमा दर्ज, खेकड़ा पुलिस ने डूंडाहेड़ा चैक पोस्ट से की गिरफ्तारी.
    • बागपत – पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार, युवक के पास से अवैध चाकू बरामद,पुलिस युवक पर किया मुकदमा दर्ज,कोर्ट में पेश कर आरोपी को भेजा जेल,छपरौली थाना पुलिस ने की गिरफ्तारी.
    • ग्रेटर नोएडा – ग्रेटर नोएडा में पिता ने की बेटी की हत्या , हादसा बनाने के लिए सड़क दुर्घटना का दिया रूप , बेटी के सिर को पत्थर से कुचल कर शव पर चढ़ाई बाइक , बिसहाड़ा बाईपास के पास मिला था अज्ञात युवती का शव , पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद दिल दहलाने वाला हुआ खुलासा , पुलिस ने आरोपी पिता को किया अरेस्ट, बाइक,पत्थर बरामद ,दादरी पुलिस ने की आऱोपी पिता की गिरफ्तारी
    • लखीमपुर – DDO दिनकर विद्यार्थी ने शासनादेश को किया दरकिनार,आकांक्षात्मक ब्लाक में दे दिया गया अतिरिक्त प्रभार,. BDO नीरज दुबे को जनप्रतिनिधियों की असंतुष्टि पर हटाया,नकहा BDO को ईसानगर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया, ठेकेदार के लंबित भुगतान को बताया जा रहा हटाने की वजह.
    • बागपत – खाद्य विभाग टीम ने की बड़ी कार्रवाई, टीम ने पकड़ा 650 किलो मिलावटी मावा, टीम ने मावा नष्ट कराकर नमूने जांच को भेजे, कार की डिग्गी में बन्द कर ले जा रहे थे मिलावटी मावा, बिनौली थाना क्षेत्र के धनौरा गांव का मामला.
    • नोएडा – अवैध पटाखों को लेकर नोएडा पुलिस का एक्शन , तीन अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार , 5 बोरो में लाखों रुपए के अवैध पटाखे बरामद ,आरोपी महंगे दामों में बेचते थे अवैध पटाखे , नोएडा NCR में बैन है आतिशबाजी वाले पटाखे, सेक्टर-24 पुलिस ने लाखों के पटाखे किए बरामद .
    • बागपत – छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट, दोनों गुटों में चले जमकर लात-घूंसे,बेल्ट, मारपीट का वीडियो कैमरे में हुआ कैद,. वीडियो वायरल होने के बाद जांच में जुटी पुलिस, बागपत क्षेत्र के सोनीपत बस अड्डे का वीडियो .
    • बागपत – आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, आईजी ने पुलिस अधिकारी के साथ की बैठक,पुलिस अधिकारी को अलर्ट रहने के दिए निर्देश, ड्यूटी में लापरवाही बरतने वालों पर होगी कार्रवाई,पुलिस लाइन में आईजी नचिकेता झा ने बैठक ली.
    • बांदा- बांदा में भारत समाचार की खबर का दमदार असर, मरौली खंड संख्या 01 और पथरी खंड संख्या 03 में छापा, खबर चलने के बाद डीएम नागेंद्र प्रताप ने दिखाई सख्ती, ADM राजेश कुमार,खनिज अधिकारी अर्जुन के कसे पेंच , निरीक्षण के बाद खदानों में चलता रहा एनआर का खेल,मरौली खंड संख्या 01 में 1403 घन मीटर अतिरिक्त खनन, मरौली खंड संख्या 01 पर 1262700 का लगाया जुर्माना,मरौली खंड संख्या 01 का पट्टा प्रशांत गुप्ता के नाम है, पथरी खंड संख्या 03 में 3373 घनमीटर अतिरिक्त खनन , पथरी खंड संख्या 03 पर 3035700 का लगाया जुर्माना, मयूर बॉक्साइट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के नाम है पट्टा,बीते दिनों मरौली खंड संख्या 5 में 54.19 लाख लगा था जुर्माना, सभी खंडों पर जांच के नाम पर खनिज अधिकारी की खानापूर्ति.
    • मथुरा – पुलिस, स्वाट टीम,रीवार्डेड टीम की बादमशों से मुठभेड़ , 25 हजार के इनामी बदमाश के पैर में लगी गोली, बदमाश एमपी पंडित उर्फ मोहित शर्मा के लगी गोली, अपराधियों ने गैंगलैंड नाम से संचालित कर रखा है ग्रुप, फरार बदमाश की तलाश मे जुटी पुलिस की टीमें,बदमाश मोहित पंडित पर 4 मुकदमे हैं दर्ज, बदमाश के कब्जे से 1 तमंचा, 4 कारतूस बरामद
    • फिरोजाबाद – काली मंदिर पर बकरे की बलि चढ़ाने का मामला , युवक ने मंदिर जाकर मूर्ति के सामने बलि चढ़ाई, जानकारी होते ही महंत ने हंगामा खड़ा किया , देवी पूजा में प्रसाद के रूप में बकरे की बलि चढ़ाई-युवक, थाना फरिहा क्षेत्र के काली देवी मंदिर की घटना
    • बागपत- अज्ञात वाहन ने बाइक सवार किसान को कुचला, सड़क हादसे में बाइक सवार किसान की हुई मौत, किसान की मौत से परिवार में मचा कोहराम, बागपत के हाइवे पर PNB बैंक के पास हादसा
    • वाराणसी- वाराणसी में अज्ञात युवक की हत्या से हड़कंप, नहर किनारे युवक का खून से लथपथ शव मिला, धारदार हथियार से हत्या किए जाने की आशंका,मौके पर पहुंची पुलिस टीम जांच में जुटी, मिर्जामुराद थाने की प्रतापपुर नहर का मामला.
    • दिल्ली- रोहिणी के प्रशांत विहार में धमाके की खबर, प्रशांत विहार में CRPF स्कूल के पास धमाका, पुलिस के साथ FSL की टीम मौके पर पहुंची, फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां मौके पर भेजी गई
    • https://youtube.com/@nt_news?si=t5PBb4Ydhl-ZJ3FC
  • मासूम बच्चे की जान बचाने वाले जांबाज को खजनी थानाध्यक्ष ने किया सम्मानित

    मासूम बच्चे की जान बचाने वाले जांबाज को खजनी थानाध्यक्ष ने किया सम्मानित

    कहते हैं की जहां रावण होते है वही राम भी होते हैं। यानी की जहां बुराई होती हैं वहां अच्छाई भी जरूर होती हैं, इस बात का बहुत ही अच्छा उदाहरण हमें गोरखपुर के खजनी थाना क्षेत्र के रामपुर पाण्डेय गांव में देखने को मिला, जहां विगत दिनों, अपने घर के पास खेल रहे एक 6 वर्षीय मासूम बच्चे अरूण को,इसी गांव के निवासी एक नशे के आदी मनबढ़ युवक अतुल पाण्डेय ने उठाकर एक गहरे कुएं में फेंक दिया, ठीक उसी समय इस घटनास्थल के समीप ही जांबाज नवयुवक प्रमोद मौजूद था,जो का लोगों का शोर सुनकर भागा आया और जिसने बिना किसी डर,बिना किसी भय के और अपनी जान की भी परवाह न करते हुए उस गहरे, पानी से लबालब भरे हुए कुएं में छलांग लगाकर मासूम बच्चे अरूण को बचा लिया।
    यह मासूम बच्चा अरुण कुएं की तलहटी तक पहुंच गया था, यदि एक क्षण की भी देरी होती तो निश्चित ही इस बच्चे के प्राण बचना मुश्किल हो जाते। प्रमोद की इस बहादुरी ने न केवल एक बच्चे के प्राण बचाए बल्कि एक घर के चिराग को भी बुझने से बचा लिया।
    जांबाज युवक प्रमोद एक कम पढ़ा लिखा,अभावग्रस्त नौजवान है, जो कि इस समय घोर आर्थिक संकट में भी है, यहां तक की इस युवक के पास इस संचार एवं सूचना क्रांति के समय में जहां मोबाइल फोन हर खास और आम व्यक्ति के पास है, इस युवक के पास एक साधारण सा मोबाइल फोन भी नहीं है, परंतु इसके बावजूद भी प्रमोद में दूसरों की भलाई करने के प्रति मानवीय संवेदनशीलता कूट-कूट कर भरी हुई है।
    जांबाज युवक प्रमोद की बहादुरी की चर्चा पूरे खजनी तहसील के साथ-साथ गोरखपुर जनपद में भी हो रही है। प्रमोद की इस बहादुरी से प्रभावित होकर गोरखपुर के एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने उसे एक प्रशस्ति पत्र और ₹1000 नकद पुरस्कार देकर के पुरस्कृत किया।
    साथ ही आज खजनी थाना के थानाध्यक्ष सदानंद सिन्हा ने भी उसकी जांबाजी से प्रभावित होकर और भविष्य में इस प्रकार के अच्छे कार्यो को करने के लिए उसका उत्साहवर्धन करने के लिए एक मोबाइल फोन लेकर उसे सम्मानित किया है।

    शिशिर श्रीवास्तव, संवाददाता निष्पक्ष टुडे, गोरखपुर

  • TOP STORY 19 OCT

    TOP STORY 19 OCT

    TOP STORY 19 OCT
    लखनऊ – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बुलाई बैठक
    उपचुनाव को लेकर सीएम योगी ने बुलाई बड़ी बैठक
    आज सुबह 11 बजे 5 कालिदास मार्ग पर होगी बैठक
    जिलों के प्रभारी मंत्रियों को बैठक में बुलाया गया
    सभी चुनाव वाले जिलों के प्रभारी मंत्री बैठक में बुलाए गए
    सीएम योगी आदित्यनाथ बैठक में देंगे जरूरी निर्देश
    प्रभारी मंत्रियों को सीट जिताने की दी जाएगी जिम्मेदारी.
    —————————————
    मथुरा – RSS प्रमुख मोहन भागवत का आज मथुरा दौरा
    अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
    सुरक्षा को लेकर सुरक्षा एजेंसी एएसएल ने डेरा डाला.
    —————————————
    लखनऊ – उपचुनाव को लेकर निषाद पार्टी की बैठक आज
    निषाद पार्टी के सभी विधायक बैठक में होंगे शामिल
    शाम 7 बजे से निषाद पार्टी की होगी बैठक
    निषाद पार्टी अध्यक्ष संजय निषाद लेंगे बैठक.
    —————————————
    महाराष्ट्र – महाराष्ट्र में चुनावी रैली में पहुंचे सपा प्रमुख
    पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बयान
    हम अपने महाराष्ट्र के लोगों से कहना चाहते हैं.
    यहां हमें सावधान रहना है और तैयारी रखनी है.
    INDIA गठबंधन को हराना भाजपा का लक्ष्य.
    बीजेपी किसी भी सीमा तक जा सकती है..
    —————————————


    मऊ – अखिलेश यादव के करीबी सपा सांसद पर केसघोसी सांसद राजीव राय पर सरायलखंसी थाने में केस दर्ज
    जिला अस्पताल का निरीक्षण करने गए थे राजीव राय
    डॉक्टर से अस्पताल के समय में गायब होने की बात पूछी थी
    डॉक्टर ने सरकारी काम में बाधा डालने में केस दर्ज कराया
    डॉक्टर ने धारा 221,132,352,351(2)के तहत मुकदमा कराया
    मरीजों की शिकायत पर जिला अस्पताल गए थे राजीव राय
    निरीक्षण में तीन डॉक्टर गायब, चार दलाल मिले थे
    कान नाक गला के डॉ सौरभ त्रिपाठी ने दर्ज कराया मुकदमा.
    —————————————
    मैनपुरी – आजाद समाज पार्टी ने उतारा प्रत्याशी
    करहल उप चुनाव के लिए उतारा प्रत्याशी
    विश्व प्रताप सिंह को बनाया प्रत्याशी
    —————————————
    उपचुनाव के लिए नामांकन जारी
    25 अक्टूबर तक होगा नामांकन
    नामांकन को लेकर सुरक्षा कड़ी
    CCTV के निगरानी में नामांकन
    —————————————
    वाराणसी में ज्ञानवापी से जुड़े 32 साल पुराने केस में आज होगी सुनवाई
    सुस्लिम पक्ष रखेगा अपनी दलील.
    —————————————
    बहराइच गोलीकांड में बड़ी कार्रवाई की तैयारी
    PWD ने अतिक्रमण हटाने को लेकर 23 अतिक्रमणकारियों के घरों पर चस्पा किया नोटिस
    —————————————
    कानपुर- उपचुनाव से पहले सपा में अंदरूनी कलह
    सपा प्रदेश अध्यक्ष की बैठक में भिड़े जिला अध्यक्ष और विधायक
    —————————————
    संगम की धरती पर महाकुंभ के आयोजन के लिए यूपी पुलिस ने कमर कसी
    दिव्य और भव्य महाकुंभ के साथ ही सुरक्षित महाकुंभ के लिए तैयारी की जा रही.
    —————————————
    जम्मू कश्मीर की उमर अब्दुल्ला सरकार का बड़ा फैसला
    जम्मू-कश्मीर कैबिनेट ने राज्य का प्रस्ताव पारित
    PM मोदी से मिलेंगे J&K के CM उमर अब्दुल्ला
    कैबिनेट मीटिंग के मिनिट्स को LG की मंजूरी बाकी
    कैबिनेट नोट LG की मंजूरी के बिना जारी नहीं किए जा सकते
    एजेंडा नंबर 1 पर राज्य का दर्जा बहाल करने का मुद्दा शामिल
    —————————————
    दिल्ली में लगातार बढ़ता जा रहा प्रदूषण
    आनंद विहार में ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंचा AQI
    आनंद विहार में AQI लेवल गिरकर 334 पर पहुंचा
    —————————————
    रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने PM मोदी की तारीफ की
    रूस-यूक्रेन युद्ध पर PM मोदी की भूमिका की तारीफ
    ‘समाधान की कोशिशों के लिए PM मोदी का आभार’
    ‘PM मोदी बातचीत में हर बार यह मुद्दा उठाते हैं’
    ‘PM मोदी शांतिपूर्ण समाधान पर जोर देते हैं’
    —————————————

    दिल्ली: रबी फसल अभियान के लिए कृषि पर राष्ट्रीय सम्मेलन आज
    कृषि एवं किसान कल्याण विभाग का आयोजन
    केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे शिरकत
    केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर भी मौजूद रहेंगे
    NFSM–तिलहन और दलहन पर ध्यान केंद्रित पर होगा सत्र
    स्वच्छ संयंत्र कार्यक्रम पर ध्यान केंद्रित पर होगा सत्र
    NPSS और IPMS पर होगा सत्र
    डिजिटल कृषि पर होगा सत्र
    बीज–साथी पोर्टल और बीज वितरण पर ध्यान केंद्रित पर होगा सत्र
    —————————————
    दिल्ली – पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को मिली जमानत
    जेल से बाहर आकर AAP संरक्षक से मिले सतेंद्र जैन
    पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल से गले मिले जैन
    दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को जमानत
    —————————————

  • सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें

    सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें

    सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें

    • मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: बहराइच हिंसा- 2 आरोपियों का एनकाउंटर; उत्तराखंड में मदरसों के बच्चे संस्कृत पढ़ेंगे; रेल टिकट की एडवांस बुकिंग 4 नहीं, 2 महीने पहले होगी
    • PM मोदी की NDA के मुख्यमंत्रियों-उपमुख्यमंत्रियों के साथ बैठक, कहा- हम देश को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध
    • वहीं इस बैठक को लेकर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि, हमने सुशासन के पहलुओं और लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के तरीकों पर व्यापक चर्चा की। हमारा गठबंधन राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाने और गरीबों तथा वंचितों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
    • मुख्यमंत्रियों की एनडीए बैठक के खत्म होने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, पीएम ने जोर दिया कि शासन के माध्यम से लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए, पीएम ने कहा कि हमें ‘प्रो-पीपुल्स, प्रो-गवर्नेंस- P2G2’ पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और इसे आगे बढ़ाना चाहिए
    • नायब सैनी दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बने, 13 मंत्री बनाए, सबसे ज्यादा 5 OBC चेहरे, 2 महिलाएं; आज पहली कैबिनेट मीटिंग
    •  कभी नहीं कहा CM बनना चाहता हूं, नायब सिंह सैनी सरकार में मंत्री बनने के बाद बोले अनिल विज
    •  “LG के आदेश पर दिल्ली की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल, एक्साइज कमिश्नर से लेकर DJB CEO समेत 28 IAS की ट्रांसफर-पोस्टिंग
    •  दिल्ली, श्रीनगर समेत देशभर में दिखाई दिया सुपरमून, चांद आकार में 14% बड़ा और 30% ज्यादा चमकीला नजर आया
    •  उत्तराखंड के मदरसों में संस्कृत पढ़ाई जाएगी, ऑप्शनल सब्जेक्ट रहेगा; मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष बोले- राज्य सरकार की अनुमति मिलते ही लागू करेंगे
    • आसाम: मंच पर नृत्य करते हुए 18 वर्षीय छात्रा की मौत, परिजन और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई
    •  इजराइल पर हमले के मास्टरमाइंड याह्या सिनवार की मौत, PM नेतन्याहू ने पुष्टि की; कहा- हमने हिसाब चुकता कर दिया, लेकिन जंग अभी जारी
    •  ‘मारा गया हमास प्रमुख सिनवार’, अमेरिका ने भी की पुष्टि; कहा- इजरायल और दुनिया के लिए शुभ दिन
  • मुख्य समाचार

    मुख्य समाचार

    मुख्य समाचार

    ▪️अब 200 के नोट पर टेढ़ी हुई आरबीआई की नजर! बाजार से हटा दिए 137 करोड़ रुपये

    ▪️कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को वायनाड लोकसभा सीट से औपचारिक उम्मीदवार एलान किया। वहां 13 नवंबर को चुनाव होने हैं

    ▪️मायावती ने किया ऐलान , बीएसपी यूपी, महाराष्ट्र और झारखंड में अकेले लड़ेगी चुनाव

    ▪️भारतीय नौसेना को मिली पहली महिला हेलीकॉप्टर पायलट

    ▪️अमेरिका ने जिस ड्रोन से लादेन को खोजा और जवाहिरी को मारा, वही 31 प्रिडेटर ड्रोन खरीदेगा भारत; 32000 करोड़ का समझौता आज

    ▪️मणिपुर हिंसा के बाद कुकी-मैतेई पहली बार बैठक करेंगे, दोनों समुदाय के नेता-विधायक आज दिल्ली में मिलेंगे; शांति का समाधान निकालेंगे

    ▪️DA: केंद्रीय कर्मचारियों का दीवाली से पहले बढ़ेगा महंगाई भत्ता, भत्ते में तीन फीसदी की बढ़ोतरी संभावित

    ▪️SBI ने दीवाली से पहले ही करोड़ों खाताधारकों को दीवाली गिफ्ट दिया है.

    ▪️कांग्रेस हाईकमान ने 18 अक्टूबर को चंडीगढ़ में कांग्रेस विधायक दल की मीटिंग बुलाई

    ▪️दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया, “झारखंड में चुनाव दो चरण में संपन्न होगा। पहले चरण का चुनाव 13 नवंबर को और दूसरे चरण का चुनाव 20 नवंबर को होगा। मतगणना 23 नवंबर को होगी।”

    ▪️महाराष्ट्र में सिंगल फेज में 20 नवंबर को चुनाव : झारखंड में दो फेज में 13 और 20 नवंबर को वोटिंग; नतीजे 23 नवंबर को

    ▪️फतेहाबाद में नहर में मिला लापता युवक का शव: सुसाइड नोट में लिखे 3 व्यक्तियों के नाम; तीन दिन से तलाश रहे थे परिजन

    ▪️सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में सभी जिलों से आमंत्रित लोगों को लेकर चलेंगी रोडवेज की बसें, खाने पीने की भी होगी व्यवस्था

    ▪️योगी से मिले नंद किशोर गुर्जर, डासना मंदिर पर हमले की घटना से कराया अवगत*

    ▪️290 करोड़ km की दूरी… 6 साल की यात्रा, बृहस्पति ग्रह के चांद की ओर रवाना NASA का यान

    ▪️हरियाणा CM का शपथग्रहण समारोह परसों: सैनी चंडीगढ़ में मीटिंग कर रहे, धनखड़ बोले- सीएम का फैसला विधायक करेंगे; DC को खाने की जिम्मेदारी

    ▪️अहीरवाल बेल्ट में पावर बैलेंस करेगी भाजपा: राव इंद्रजीत के कोटे से 2 मंत्री बनेंगे; उनके कट्‌टर विरोधी राव नरबीर भी कैबिनेट मंत्री संभव

    ▪️क्या पंजाब में भगवंत मान के पर कतर रहे केजरीवाल: पावरफुल पदों पर भरोसेमंदों को बिठाने की तैयारी, दिल्ली चुनाव पर नजर

    ▪️नवाज बोले- मोदी आते तो ज्यादा अच्छा होता

    ▪️’जनता वोट से देती है जवाब’, EVM पर कांग्रेस के आरोपों को लेकर बोले ECI चीफ राजीव कुमार

    ▪️जैसे मेरे पति को मारा, उनको भी वैसे मारा जाए; योगी से मिलने से पहले बोलीं बहराइच में मरे गोपाल की पत्नी

    ▪️चुनाव के ऐलान से चंद मिनट पहले CM शिंदे का बड़ा तोहफा, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस

    ▪️कांग्रेस विधायक दल की बैठक 18 को

    ▪️कानपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 4 इंजीनियरिंग के छात्रों के साथ कुल 5 लोगों की मौत हो गई है. सड़क हादसा इतना भीषण था कि मरने वालों के शवों को कार की बॉडी को काटकर अंदर से निकालना पड़ा

    ▪️केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की सुरक्षा बढ़ी, गृह मंत्रालय ने दी Z कैटेगरी की सुरक्षा,अब उन्हें CRPF सुरक्षा देगी

    ▪️बीजेपी ने बैजयंत जय पांडा को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारी बनाया… और सहप्रभारी अतुल गर्ग को नियुक्त किया

    ▪️यूपी की 9 सीटों समेत 14 राज्यों की 47 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होंगे.

    ▪️कनाडाई PM का आरोप- भारतीय डिप्लोमैट्स अपराधों में शामिल: ट्रूडो बोले- हमारे लोगों की हत्या को समर्थन देना भारत की गलती, ये बर्दाश्त नहीं

  • बड़ी खबरें

    बड़ी खबरें

    बड़ी खबरें

    • बहराइच मामले में मुख्यमंत्री स्वयं रख रहे हैं नजर,सीएम योगी खुद कर रहे हैं मामले की मॉनिटरिंग,बहराइच के महसी में माहौल बिगाड़ने वाले बचेंगे नहीं- सीएम,डीजीपी ऑफिस भी मामले में नजर बनाए हुए है,अब तक डीजीपी ऑफिस से कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया,मुख्यमंत्री योगी ने दिया अधिकारियों को निर्देश,उपद्रवियों की पहचान कर कठोरतम कार्रवाई करें- मुख्यमंत्री.

      लखनऊ- संदिग्ध व्यक्ति को लोगों ने पकड़ा, जमकर पीटा,अलग-अलग क्षेत्र में रेकी कर घटना को देता था अंजाम ,लोगों ने संदिग्ध को पकड़ कर पारा पुलिस को सौंपा.

    • लखनऊ-बहराइच में मूर्ति विसर्जन के दौरान बवाल का मामला,लोगों ने महाराजगंज रोड पर मूर्ति खड़ी कर की जाम,स्थानीय बीजेपी विधायक सुरेश्वर सिंह मौके पर पहुंचे,
      अपने तमाम समर्थकों के साथ बीजेपी विधायक मौजूद,विधायक ने मूर्तियों को विसर्जन के लिए भिजवाया,भारी पुलिस बल की मौजूदगी में करवाया गया विसर्जन,लोगों को समझाने के बाद विसर्जन कार्यक्रम शुरू हुआ,विसर्जन के लिए गौरैया घाट के लिए रवाना किया गया, विधायक ने चौकी इंचार्ज व इंस्पेक्टर को जिम्मेदार ठहराया.
    • बहराइच में मूर्ति विसर्जन के दौरान बवाल का मामला,26 वर्षीय रामगोपाल मिश्रा की निर्मम हत्या की गई,चाकू और गोली मार युवक की हत्या कर दी गई थी,हत्या के बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया
      तीन डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया, पूरे पोस्टमार्टम प्रक्रिया की वीडियो ग्राफी कराई गई,पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक के परिजन रहे मौजूद,परिजनों ने की सीएम योगी आदित्यनाथ से मांग
      आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए- परिजन,सभी आरोपियों को मौत की सजा दी जाए- परिजन,पोस्टमार्टम हाउस पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, तीन महीने पहले ही हुई थी मृतक युवक की शादी.
    • नोएडा-दबंगों ने युवक को जमकर पीटा, वीडियो वायरल, घर के बाहर दबंगों ने की मारपीट, लात घूसों से पीटा, आरोपियों की तालाश में जुटी है इलाकाई पुलिस, आरोपी चौड़ा गांव के है निवासी, मौके से हुए फरार,नोएडा के सेक्टर 24 थाना क्षेत्र के सेक्टर 12 की घटना.
    • ग्रेटर नोएडा- ATM कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने का मामला,धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का हुआ खुलासा, दो शातिर आरोपीयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 107 एटीएम कार्ड, 7300 नगदी, अवैध तमंचा बरामद ,आरोपी नोएडा एनसीआर क्षेत्र में दर्जनों घटनाएं कर चुके हैं,ईकोटेक थर्ड थाना पुलिस ने अरेस्ट कर बरामदगी की.

      हापुड- बुखार से चार दिन में दो मासूम बच्चों की मौत,मासूम बच्चों की मौत से परिवार में छाया मातम,बुखार के कहर से पीड़ित हैं गांव के काफी लोग,स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंचकर जांच में जुटी,
      हापुड़ जिले के गांव हरसिंहपुर का मामला.

    • बदायूं- जिला अस्पताल में भर्ती अज्ञात बुजुर्ग की मौत,6 अक्टूबर को जिला अस्पताल में कराया गया था भर्ती,अस्पताल कर्मियों ने पुलिस को दी सूचना,
      जिला अस्पताल स्थित आईसीयू वार्ड का मामला.
    • बहराइच-महसी में हुए बवाल का खौफनाक वीडियो आया सामने,गोली लगकर मरने वाले व्यक्ति का वीडियो आया सामने,टीन के सहारे छत पर चढ़कर हरे झंडे को फाड़ा था,
      हरा झंडा उतार कर व्यक्ति ने फहराया था भगवा झंडा,भगवा झंडा फहराने के बाद किया दुकान पर पथराव,इसी दौरान युवक को मारी गई थी गोली, मौत,वक्त रहते एक्शन में आती पुलिस तो न होता बड़ा हादसा.
    • हरदोई-जमीनी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को डंडो से पीटा,बचाने गई छोटे भाई की पत्नी को भी लात, घूसों से पीटाजेठ व जेठ की पत्नी, बेटे पर भी लगाया मारपीट का आरोप,गंभीर घायल अधेड़ व्यक्ति को CHC से किया गया रेफर,शाहाबाद क्षेत्र के रुधियापुर मजरा तड़ेर गांव का मामला.
    • रायबरेली-मूर्ति विर्सजन के दौरान दो पक्षो में हुई मारपीट,मामूली बात को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट,मारपीट का वीडियो राहगीर ने बनाकर किया वायरल,वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी,शहर कोतवाली क्षेत्र के राना नगर के पास की घटना.
    • मेरठ-ससुराल से आई महिला की गर्दन काटी,महिला की गर्दन काटकर जंगल में फेंका गया,शॉपिंग के लिये घर से निकली थी महिला,गांव के पड़ोसी युवक ने काटी महिला की गर्दन,आरोपी महिला का बच्चा लेकर हुआ फरार,गंभीर घायल महिला को मेडिकल में कराया भर्ती,विवाद और प्रेम प्रसंग की पुलिस कर रही जांच,थाना परतापुर क्षेत्र के काशी गांव की वारदात.
    • बहराइच-बाबा सिद्दीकी की हत्या का मामला,शूटरों के घर बहराइच पहुंची पुलिस,घर वालों से की पूछताछ, शूटर धर्मराज और शिवा के परिजनों से पूछताछ,जांच रिपोर्ट से डीजीपी मुख्यालय को अवगत कराया गया.
    • मुरादाबाद-हिस्ट्रीशीटर को पकड़कर थाने से छोड़ने का मामला,एसएसपी सतपाल अंतिल ने दिए जांच के आदेश,सी ओ सिविल लाइन अर्पित कपूर करेंगे जांच,दोषी पुलिस कर्मियों की जांच कर SSP को सौंपेंगे जांच रिपोर्ट,जनपद के सिविल लाइन थाने का है मामला.
    • रायबरेली-दो भाइयों के बीच मामूली बात को लेकर खूनी संघर्ष,शराब के नशे में भाई ने भाई को जमकर पीटा,मारपीट में एक भाई हुआ गंभीर रूप से घायल,स्थानीय लोगों की मदद से पहुंचाया गया अस्पताल
      बछरावां थाना क्षेत्र के सेहगो गांव की घटना.
    • रायबरेली-पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर शराबियों का तांडव,मूर्ति विसर्जन के बाद शराब पीते वक्त हुई कहासूनी,घण्टो सड़क किनारे होता रहा बवाल व मारपीट,मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल,सदर कोतवाली क्षेत्र के त्रिपुला चौकी के पास का मामला.

      मऊ- अजान और जय श्री राम के नारे के साथ संपन्न हुआ भरत मिलाप, भगवान श्री राम और भरत का मिलाप देख लोगों की आंखे नम ,इस साल भी भारत मिलाप को लेकर प्रशासन सुरक्षा रही मुस्तैद,
      आर आर एफ, पीएसी समेत सभी थानों की फोर्स रही मौजूद,भाई चारगी की मिसाल पेश करता है जनपद का भरत मिलाप,हजारों की संख्या में भरत मिलाप देखने पहुंचे लोग,
      मऊ जनपद के शाही कटरा मैदान में संपन हुआ भरत मिलाप.

    • बदायूं- पूर्व अमीन की उपचार के दौरान अस्पताल में हुई मौत,गुस्साए परिजनों ने अस्पताल के बाहर जमकर काटा हंगामा,कंपाउंडर पर शराब पीकर इंजेक्शन लगाने का आरोप, प्रभारी निरीक्षक पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, परिजनों को शांत कराया, परिजनों ने पोस्टमार्टम से मना किया,बिसौली कोतवाली क्षेत्र के माहेश्वरी अस्पताल का मामला.
    • गाजियाबाद-पुलिस और बदमाशों में हुई मुठभेड़,जिलाबदर अपराधी लूट के मामले में गिरफ्तार,जवाबी कार्रवाई में एक के पैर में लगी गोली,मसूरी थाना क्षेत्र के गंगनहर के पास हुई मुठभेड़.
    • अम्बेडकरनगर-मूर्ति विसर्जन के दौरान सड़क पर जमकर मारपीट, मारपीट के दौरान अफरा-तफरी का रहा माहौल,पुलिस की मौजूदगी में मारपीट का वीडियो वायरल,
      मूर्ति आगे-पीछे करने को लेकर शुरू हुआ था विवाद, 2 गुटों में मारपीट के दौरान कुछ लोगों को आई चोट, अलीगंज क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन के दौरान का मामला.
    • अमरोहा-रामलीला मंचन के समय कलाकारों में मारपीट,विजयदशमी के दिन मंच पर कलाकारों में मारपीट,श्रीराम और रावण बने कलाकारों के बीच मारपीट हुए,मारपीट का पूरा वीडियो सोशल मीडिया में वायरल,आपस में झगड़ रहे कलाकारों को लोगों ने बचाया,थाना गजरौला क्षेत्र के सलेमपुर का मामला.
    • फिरोजाबाद- पुलिस और गो तस्कर बदमाश के बीच मुठभेड़,10 हज़ार के इनामी बदमाश के पैर में लगी गोली,कब्जे से देशी तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद,
      पुलिस अन्य साथियो की तलाश में जुट गयी हैं,थाना अरांव पुलिस द्वारा की गई मुठभेड़ की कार्रवाई.
  • पड़ोसी मुल्क कभी भी कर सकते हमला, सेना पूरी तरह रहे तैयार; राजनाथ सिंह ने क्यों कहा ऐसा?

    पड़ोसी मुल्क कभी भी कर सकते हमला, सेना पूरी तरह रहे तैयार; राजनाथ सिंह ने क्यों कहा ऐसा?

    पड़ोसी मुल्क कभी भी कर सकते हमला, सेना पूरी तरह रहे तैयार; राजनाथ सिंह ने क्यों कहा ऐसा?

    राजनाथ सिंह ने आज विजयादशमी के अवसर पर दार्जिलिंग के सुकना कैंटोनमेंट में शस्त्र पूजा करने के बाद सेना के जवानों के साथ त्योहार मनाया। इस अवसर पर राजनाथ ने कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए पड़ोसी देशों की ओर से किसी भी तरह के हमले को नकारा नहीं जा सकता।

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विजयादशमी के अवसर पर दार्जिलिंग के सुकना छावनी में शस्त्र पूजा के बाद सेना के जवानों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए पड़ोसी देशों से किसी भी संभावित हमले से इनकार नहीं किया जा सकता, और इसलिए हमारी सेना को हर समय सतर्क और तैयार रहना चाहिए। उन्होंने भारतीय सेना की तैयारियों और सीमाओं की सुरक्षा के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए चीन के साथ सीमा विवादों के संदर्भ में यह टिप्पणी की ।