Category: न्यूज़

Your blog category

  • बगहा में सरयू नदी की कटान हुईं तेज विशाल वट वृक्ष नदी में समाया

    बगहा में सरयू नदी की कटान हुईं तेज विशाल वट वृक्ष नदी में समाया

    बगहा में सरयू नदी की कटान हुईं तेज विशाल वट वृक्ष नदी में समाया नही रूक रही कटान की लीला ग्रामीण हुए भयभीत.
    बड़हलगंज / गोरखपुर ( निष्पक्ष टुडे) विकास खण्ड बड़हलगंज के बगहा गांव में सरयू नदी के कटान की लीला थमने का नाम नही ले रहा हैं ।
    बगहा गांव पर एक बार फिर से सरयू नदी का कटान तेज होने से ग्रामीण भय भयभीत हो गए हैं ।
    नदी के कटान का आलम यह हैं कि मंगलवार देर शाम गड़ेरिया टोला पर प्राचीनतम विशाल वट वृक्ष भी कटान के जिद में समा गया ।
    वट वृक्ष के कटने के बाद नदी अपना रुख गांव के बचे घरों की तरफ कर ली हैं ।
    कटान की भयंकर लीला से ग्रामीण बेचिया देवी ममता देवी गेनिया देवी प्रभावती देवी दीपचंद सहित अन्य लोग भयभीत हैं।
    बचाव कार्य नही होने से ग्रामीणों में बढ़ी नाराजगी
    कटान पीड़ित अमरनाथ साहनी सौदागर सिंह झब्बू साहनी नन्हे पाल अमन सिंह सूरज पाल गौरी साहनी अजय पाल सहित अन्य लोगो का कहना है कि बाढ़ खण्ड सिचाई विभाग मनमानी तरीके काम किया हैं । गांव पर् बचाव कार्य के नाम पर केवलः खाना पूर्ति हुआ है ।
    यदि समय रहते यही बचाव कार्य अच्छे से हुआ होता तो आज यह दिन देखने को नही मिलता

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

  • एकता फोरम द्वारा गांधी जयंती के उपलक्ष में कौमी एकता और गांधी

    एकता फोरम द्वारा गांधी जयंती के उपलक्ष में कौमी एकता और गांधी

    एकता फोरम द्वारा गांधी जयंती के उपलक्ष में कौमी एकता और गांधी विषय पर सेमिनार का आयोजन सेमिनार के अध्यक्षता दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर के हिंदी विभाग के पूर्व विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर चितरंजन मिश्रा द्वारा की गई वहीं कार्यक्रम का संचालन पूर्व विधायक मोहम्मद मोहसिन खान ने किया। डॉ अजीज अहमद, डाक्टर सुनील यादव, सरदार जसपाल सिंह, मुफ़्ती मतिउर्रह्मान, शायर असद मेहताब, अजीत लारेंस, भंते धर्मवीर, मतीउल्लाह सहित बड़ी संख्या में एकता फोरम सहित के सदस्य सहित जनपद के गणमान्य मौजूद रहे।
    प्रोफेसर चितरंजन मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि आज देश में एक जहरीले विचार धारा कर रही है जो समाज में जहर फैलाने का काम कर रहा है रोज वह एक नया जहर फैलाया जा रहा हैं आज जब हर तरफ युद्ध व हिंसा है गांधी के विचार सबसे ज़्यादा प्रासंगिक है इस जहर का मुकाबला करने के लिए हमें अपने पूर्वजों को याद करना पड़ेगा यह पितृपक्ष चल रहा है इस पितृपक्ष में पूर्वजों को जल चढ़ाया जाता है राष्ट्रपिता महात्मा गांधी लोहिया भी हमारे पूर्वज हैं उन्हें भी हमें याद करने की आवश्यकता है तब देश में कार्बन डाइऑक्साइड फैलाने की बढ़ी, तब 2024 के चुनाव में थोड़ा ऑक्सीजन बढ़ाया है आक्सीजन बढ़ाने का नतीजा यह है कि इस बार पितृ विसर्जन 2 अक्टूबर को हो रहा है जब भी हम संकट में होते हैं तो देश भी संकट में होता है देश को तोड़ने का कार्य किया जा रहा है।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गोपाल यादव जगदीश यादव बंटी राव भानु प्रकाश मिश्रा रामसिंह राजेश सिंह ब्रजेश गौतम अवधेश यादव विजय बहादुर यादव अमरेन्द्र निषाद प्रहलाद यादव शब्बीर कुरैशी नगीना प्रसाद साहनी रजनीश यादव जियाउल इस्लाम कृष्ण कुमार रामनाथ यादव रूपावती बेलदार प्रमोद यादव संजय पहलवान मिर्जा कदीर बेग नावेद मलिक एहतेशाम, शहाब अंसारी शकील राहुल गुप्ता राहुल यादव सिंहासन राजेन्द्र गिरीश नरसिंह अनारकली कंचन आजम अखिलेश इम्तियाज शिवाजी विंध्यवासिनी चन्द्रभान सुरेंद्र महेंद्र खुड्डूस अमित जाहिद अभिषेक सुशील सुशीला भारती बिन्दा रुबी जय कुमार सच्चिदानंद अशोक बबलू अंसारी सन्तोष अतीक परवेज अनुपम सहित शहर के गणमान्य नागरिक व सभी राजनीतिक दलों के नेतागण एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे

  • बाढ़ रोधी कार्यों का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने किया स्थलीय निरीक्षण

    बाढ़ रोधी कार्यों का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने किया स्थलीय निरीक्षण

    बाढ़ रोधी कार्यों का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने किया स्थलीय निरीक्षण गोरखपुर । बढ़या कोठा पर राप्ती नदी से हो रहे तुर्कवलिया के पास कटान को रोकने के लिए बाढ़ कार्य खंड की ओर से कराए जा रहे कटान निरोधी कार्य का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी ने जायजा लिया। उन्होंने तुर्कवलिया सहित दर्जनों गांवों को बाढ़ से बचाने के लिए मौजूद ग्रामीणों से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना।ग्रामीणों की कठिनाइयों को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने बाढ़ आने पर पीड़ितों को ठहराने से संबंधित स्थानों का पहले से चयन कर यहां व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाएं। अधिशासी अभियंता, बाढ़ कार्य खंड को निर्देश दिया कि निर्धारित समय में कार्य पूर्ण कराएं। किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। राप्ती नदी के किनारे कराए जा रहे कटान निरोधी कार्य युद्ध स्तर पर कराएं। कराकर आगामी एक सप्ताह में पूरा कराएं। हुई क्षति के आकलन के आधार पर पहले से राहत व बचाव कार्य से संबंधित तैयारियां पूर्ण कराएं। इसमें कोई लापरवाही न हो। इस दौरान बाढ़ खंड के अधिकारी सहित ज्वाइंट मजिस्ट्रेट
    शिशिर सिंह लेखपाल मौजूद रहे

  • महात्मा गांधी के जयंती की पूर्व संध्या पर नगर निगम ने 155 घंटे का चलाया महासफाई अभियान

    महात्मा गांधी के जयंती की पूर्व संध्या पर नगर निगम ने 155 घंटे का चलाया महासफाई अभियान

    महात्मा गांधी के जयंती की पूर्व संध्या पर नगर निगम ने 155 घंटे का चलाया महासफाई अभियान
    गोलघर भालोटीया मार्केट में नगर आयुक्त ने अभियान की की शुरुआत.
    फ़ैयाज़ अहमद
    गोरखपुर । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर पूरे देश भर में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता महाअभियान चलाया जा रहा है। आज गोलघर भालोटिया मार्केट में नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने महात्मा गांधी की 155 वीं जयंती के पूर्व संध्या पर 155 घंटे का महासफाई अभियान चलाया गया। इस महासफाई अभियान में नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा, सहायक नगर आयुक्त, पार्षद समद गुफरान, दवा विक्रेता समिति के अध्यक्ष योगेंद्र नाथ दुबे समेत अन्य नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे सभी ने झाड़ू लगाकर महासफाई अभियान की शुरुआत की और लोगों को जागरूक किया गया कि कूड़े को इधर-उधर ना फेक निश्चित स्थान पर ही कूड़े को फेंके, शहर को साफ-साफ सुंदर बनाने में सहयोग दें। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा है 17 सितंबर से स्वच्छता पखवाड़ा के तहत नगर निगम अपने निकाय क्षेत्र के सभी 80 वार्डों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है माननीय प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के नेतृत्व में रामगढ़ताल क्षेत्र स्वच्छता पखवाड़ा अभियान का शुरूआत किया गया था आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर 155 घंटे का महा सफाई अभियान चलाया गया है।
    वार्ड नंबर 62 के पार्षद समद गुफरान ने कहा कि इस मौके पर हमारी आम जनता से अपील है कि स्वच्छता अभियान में जन सहयोग दे और अपने शहर को साफ और स्वच्छ सुंदर बनाए रखें।
    दवा विक्रेता समिति की अध्यक्ष योगेंद्र नाथ दुबे ने कहा कि नगर निगम द्वारा स्वच्छता को लेकर अच्छा कार्य किया जा रहा है और मैं अपनी दुकानदारों से भी अपील करूंगा कि वह अपने दुकान के पास कूड़ा इकट्ठा न होने दे कूड़े को डस्टबिन में रखें।

  • विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा शिक्षकों को किया गया सम्मानित

    विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा शिक्षकों को किया गया सम्मानित

    विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा शिक्षकों को किया गया सम्मानित
    गोरखपुर
    विशिष्ट बी.टी.सी. शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन, उ.प्र., गोरखपुर मंडल द्वारा विगत सात वर्षों से मंडल के सूदूर ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में उत्कृष्ट शिक्षण कार्य कर रहे शिक्षकों को सम्मानित करने का कार्य निरंतर करता आ रहा है । उसी क्रम में इस वर्ष डायट स्थित गुरु गोरक्षनाथ सभागार में गोरखपुर मंडल के 60 उत्कृष्ट शिक्षकों, अनुदेशकों, शिक्षामित्रों, विशेष शिक्षकों व कस्तूरबा विद्यालय के शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा तथा विशिष्ट संवर्ग से उच्च पदों पर कार्यरत 05 पूर्व शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया ।

    विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा शिक्षकों को किया गया सम्मानित
    विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा शिक्षकों को किया गया सम्मानित

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक – चिल्लूपार मा. राजेश त्रिपाठी ने कहा कि गुरु का स्थान ईश्वर से भी बड़ा होता है और हम इन उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित करके ईश्वर का साक्षात्कार किए हैं । हम यदि आज कुछ बोल पा रहे हैं तो वह शबृद हमें किसी शिक्षक ने ही सीखाया है । विशिष्ट अतिथि डायट प्राचार्य अभिषेक कुमार पाण्डेय ने कहा कि बेसिक शिक्षा में समाज के अंतिम व्यक्ति को शिक्षित कर देश का बेहतर नागरिक बनाने में हमारे शिक्षक उत्कृष्ट योगदान देकर रहे हैं । नगर शिक्षा अधिकारी डा. नरेन्द्र सिंह ने कहा कि हमारे शिक्षकों में असंभव को भी संभव करके दिखाने की असीमित क्षमता है । शिक्षक से खण्ड शिक्षा अधिकारी बने उदयशंकर राय, प्रदीप शर्मा, विनयशील मिश्र व राजकिशोर सिंह को भी सम्मानित किया गया । प्रदेश मंत्री व आयोजन समिति के संयोजक तारकेश्वर शाही ने अतिथियों का स्वागत व आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि हम प्रति वर्ष सूदूर ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में उत्कृष्ट शिक्षण कार्य कर रहे शिक्षकों को सम्मानित कर उन्हें और भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष उपेन्द्र उपाध्याय ने कहां कि शिक्षक सम्मान का भूखा होता है और उन्हें सम्मानित करके कठिन से कठिन कार्यों को भी सम्पादित कराया जा सकता है । कार्यक्रम का सफल संचालन मंडल उपाध्यक्ष विनोद मिश्र ने किया ।
    प्रदेश उपाध्यक्ष संजय शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री संजयराज सिंह, मंडल उपाध्यक्ष ईश्वर चन्द्र शुक्ल, संतकबीरनगर के जिलाध्यक्ष खेसरीलाल, मंडल कोषाध्यक्ष रणधीर सिंह, मीडिया प्रभारी रणधीर प्रताप शाही, जिलाध्यक्ष देवरिया विज्ञान सिंह, कोषाध्यक्ष गोरखपुर शिवरतन निषाद, अनुदेशक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह ने भी संबोधित किया ।

  • जीरो टॉलरेंस नीति से अपराधियों और उनके आकाओं को ही परेशानी ,सीएम योगी

    जीरो टॉलरेंस नीति से अपराधियों और उनके आकाओं को ही परेशानी ,सीएम योगी

    जीरो टॉलरेंस नीति से अपराधियों और उनके आकाओं को ही परेशानी: सीएम योगी

    बेहतर भविष्य बनाने के लिए वर्तमान का सुरक्षित रहना आवश्यक : मुख्यमंत्री

    गीडा सेक्टर 27 में पेप्सिको की फ्रेंचाइजी वरुण बेवरेजेज की यूनिट का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

    जीआईएस में मिले 40 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों में से 10 लाख करोड़ का शिलान्यास, 10 लाख करोड़ पाइप लाइन में

    गोरखपुर, 29 सितंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सुरक्षा के बेहतरीन माहौल में ही निवेश आता है। जब व्यक्ति ही सुरक्षित नहीं रहेगा तो उसकी पूंजी कैसे सुरक्षित रह पाएगी। पर, सुरक्षा के इस शानदार माहौल से, अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति से उन लोगों और उनके आकाओं परेशानी होती है जिनके लिए अपराध ही पेशा था। जो अपराध करने को ही बड़प्पन मानते थे। सरकार कानून व्यवस्था को लेकर जीरो टॉलरेंस के लिए प्रतिबद्ध है क्योंकि इससे ही वर्तमान सुरक्षित रहेगा और बेहतर भविष्य के लिए वर्तमान का सुरक्षित रहना आवश्यक है।

    सीएम योगी रविवार को गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के समीप बस रहे औद्योगिक गलियारे में गीडा के सेक्टर 27 में बहुराष्ट्रीय कंपनी पेप्सिको की फ्रेंचाइजी मेसर्स वरुण बेवरेजेज के 1170 करोड़ रुपये के निवेश से लगी यूनिट (शीतल पेय बॉटलिंग एवं डेयरी उत्पाद संयंत्र) का औपचारिक उद्घाटन करने के बाद यहां आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं का आह्वान किया है कि वे नौकरी की बजाय उद्यमिता पर अधिक ध्यान दें। रोजगार के लिए और अधिक अवसर पाने के लिए उद्यमिता सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। आधुनिक विकास की नई ऊंचाइयों को छूने वाले जिन देशों ने उद्यमिता, शोध और नवाचार पर ध्यान दिया है, वही देश आर्थिक परिदृश्य में केंद्र बिंदु में हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के रोजगार के लिए, जन आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए जो अवसर चाहिए उनमें निवेश सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। सुखद स्थिति है कि बीते सात साल में उत्तर प्रदेश निवेश का बेहतरीन गंतव्य बन चुका है।

    यूपी में निवेश के सवाल को लिया चुनौती के रूप में, संकल्प से बनाया बेहतरीन डेस्टिनेशन
    सीएम योगी ने कहा कि 2017 में जब पहली बार उनकी सरकार बनी तो उत्तर प्रदेश में निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए टीम को लगाया गया। टीम ने रिपोर्ट दी कि प्रदेश में 20 हजार करोड़ रुपये का निवेश आ सकता है। तत्समय 23 करोड़ की आबादी वाले राज्य में मात्र 20 हजार करोड़ के निवेश को लेकर बताया गया कि यूपी में निवेश कौन करेगा। सीएम योगी ने कहा कि उन्होंने इस सवाल को चुनौती के रूप में स्वीकार किया और संकल्प लिया कि उत्तर प्रदेश को ऐसा बनाएंगे जहां देश और दुनिया के निवेशक निवेश करने आएंगे। इसके लिए जिस स्पीड में काम किया गया उसका परिणाम रहा कि फरवरी 2023 में हुए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में यूपी को 40 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले। इनमें से 10 लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों का पीएम मोदी की उपस्थिति में हुए ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में शिलान्यास हो चुका है। जबकि 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव धरातल पर उतरने के लिए पाइप लाइन में हैं।

    निवेश से बढ़ी औद्योगिक विकास की आस
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा निवेश के रूप में उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास की आस भी बढ़ रही है और रोजगार भी आ रहा है। उन्होंने वरुण बेवरेजेज की गीडा यूनिट का उदाहरण देते हुए कहा कि यहां पूंजी तो आई ही, प्रशासन ने 48 एकड़ भूमि देकर काम आगे बढ़ाया। नतीजा है कि आज यहां 1500 से अधिक लोगों को रोजगार मिला है। इनमें से 90 प्रतिशत लोग यूपी और यूपी में भी 70 प्रतिशत से अधिक लोग गोरखपुर और आसपास के हैं। उन्होंने कहा कि युवा पहले नौकरी के लिए बेंगलुरु, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, थाईलैंड या सिंगापुर जाने को विवश होते थे। आज उन्हें घर के पास ही नौकरी और रोजगार की सुविधा मिल रही है। पर, यह सुविधा अचानक नहीं आई है।

    तीन-चार साल में ही गीडा में हुआ 12 हजार करोड़ का निवेश
    सीएम ने कहा कि गीडा के शिलान्यास के बाद 1998 तक उद्योग लगने का नाम तक नहीं था। धरना प्रदर्शन, लाठी चार्ज, गोली चलने से कोई निवेश के लिए आना नहीं चाहता था। इन समस्याओं का समाधान किया गया, निवेशकों से संवाद बढ़ाया गया। परिणाम है कि बीते तीन-चार सालों में ही गीडा में 12 हजार करोड़ रुपये का निवेश हो चुका है।

    *सुगमता से बढ़ते कार्यक्रम से आ रहा निवेश, बढ़ रहा रोजगार*
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि निवेश को धरातल पर उतारने के लिए लैंड बैंक, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस का बेहतरीन होना जरूरी है। सरकार ने इन सब पर पूरा ध्यान दिया। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के लिए डिजिटल प्लेटफार्म तैयार किए। निवेश मित्र पोर्टल जहां 450 से अधिक एनओसी के लिए सिंगल विंडो प्लेटफार्म है तो वहीं निवेश सारथी से निवेश एमओयू की मॉनिटरिंग होती है और जब निवेश धरातल पर उतर जाता है तो निवेशकों को इंसेंटिव देने के लिए भी ऑनलाइन व्यवस्था है। साथ ही निवेशकों की समस्याओं के समाधान के लिए सीएम फेलो को भी लगाया गया है। सीएम योगी ने कहा कि जब सुगमता से कार्यक्रम आगे बढ़ते हैं तो निवेश और रोजगार सृजन भी दिखता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गीडा में आईजीएल, गैलेंट, अंकुर उद्योग, केयान डिस्टिलरी, ज्ञान डेयरी, तत्वा प्लास्टिक ने भी निवेश किया है। गीडा की तरफ से प्लास्टिक पार्क, फ्लैटेड फैक्ट्री और रेडीमेड गारमेंट पार्क का काम भी युद्ध स्तर पर आग बढ़ाया जा रहा है।

    धुरियापार को बड़ा औद्योगिक क्षेत्र बनाने की कार्यवाही शुरू
    मुख्यमंत्री ने कहा कि धुरियापार में सीबीजी प्लांट की स्थापना हो चुकी है। यहां पराली से एथेनाल बनाने के साथ ग्रीन एनर्जी की तरफ कदम बढ़ा दिया गया है। अब धुरियापार को बड़ा औद्योगिक क्षेत्र बनाने की कार्यवाही भी आगे बढ़ाई जा रही है। सीएम योगी ने कहा कि आज यूपी के पास एक्सप्रेसवे का संजाल है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे से इस क्षेत्र की जनता और उद्यमियों को काफी सहूलियत होगी।

    बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर की तरह बनेगा महिलाओं का समूह
    सीएम योगी जी कहा कि वरुण बेवरेजेज ने बेहतरीन डेयरी प्रोडक्ट बन रहे हैं। अभी स्थानीय स्तर पर पर्याप्त दूध न मिल पाने से प्लांट के लिए दूध बाहर से मंगाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस दिक्कत को देखते हुए सरकार ने बुंदेलखंड की बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर की तर्ज पर महिलाओं का समूह बनाने के लिए 20 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इसे तत्काल आगे बढ़ाने की आवश्यकता है ताकि वरुण बेवरेजेज को दूध गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल के जिलों से ही मिलने लगे। इससे किसानों की आय कई गुना बढ़ेगी और पशुधन भी बचेगा। उन्होंने वरुण बेवरेजेज प्रबंधन से कहा कि वे प्रगतिशील किसानों को प्लांट का विजिट कराएं।

    साढ़े छह लाख को सरकारी नौकरी, दो करोड़ को एमएसएमई-उद्योग में रोजगार
    यूपी को निवेश का बेहतरीन डेस्टिनेशन बताते हुए सीएम योगी ने कहा कि सरकार नौकरी के साथ ही स्टार्टअप्स और उद्योग लगाने के लिए सतत प्रोत्साहन दे रही है। युवाओं को हरेक क्षेत्र में उचित अवसर प्राप्त हो रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में साढ़े छह लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। जबकि दो करोड़ को एमएसएमई-उद्योग में रोजगार मिला है, 60 लाख युवाओं को स्वतः रोजगार से जोड़ा गया है।

    युवाओं को उद्यमी बनाने के लिए देंगे ब्याजमुक्त लोन
    मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को उद्यमी बनाने के लिए उनकी सरकार ब्याजमुक्त लोन देने जा रही है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत पहले चरण में पांच लाख रुपये तथा दूसरे चरण में दस लाख रुपये का लोन दिया जाएगा।

    दुनिया में धूम मचा रहा यूपी का ओडीओपी
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के प्रभावी होने के बाद लाखों की संख्या में रोजगार सृजन हुआ है। यूपी का ओडीओपी दुनिया में धूम मचा रहा है और देश में ब्रांड बन गया है।

    स्किल डेवलपमेंट के लिए भी हो रहा है कार्य
    सीएम योगी ने कहा कि निवेश और रोजगार के साथ ही सरकार स्किल डेवलपमेंट के लिए भी कार्य कर रही है। इसी क्रम में गीडा में भारत सरकार के सहयोग से एक स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग सेंटर खोला गया है। सरकार की कोशिश इंडस्ट्री और इंस्टिट्यूशन को जोड़कर स्किल्ड मैनपॉवर उपलब्ध कराने की है।

    सीएम योगी ने जो किया वह देश में मॉडल बनकर उभरा : नंदी
    इस अवसर पर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में चौतरफा विकास का कारवां आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जो कहा, वो कर दिखाया और जो किया वह पूरे देश में मॉडल बनकर उभरा। श्री नंदी ने कहा कि 2017 के पहले के यूपी, पूर्वांचल और गोरखपुर की तुलना आज के दौर से करने और जमीन आसमान का अंतर नजर आएगा। पहले की सरकारें जहां अपना, अपने परिवार, रिश्तेदार और फिर अपनी जाति तक सीमित थीं तो वहीं सीएम योगी ने बिना भेदभाव समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाई है। सीएम योगी के नेतृत्व में सिर्फ प्रदेश ही नहीं बदला है बल्कि परिवेश भी बदला है। आज का उत्तर प्रदेश सशक्त, समृद्ध और गतिशील प्रदेश है। उन्होंने कहा कि 2017 के पूर्व उत्तर प्रदेश में औद्योगिक क्षेत्र का बुनियादी ढांचा व्हीलचेयर पर था और आज सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी औद्योगिक प्रगति के मामले में फर्राटा भर रहा है।

    प्रयागराज में भी बॉटलिंग प्लांट लगा रहा वरुण बेवरेजेज : रविकांत जयपुरिया

    स्वागत संबोधन में मेसर्स वरुण बेवरेजेज के चेयरमैन रविकांत जयपुरिया ने कहा कि वरुण बेवरेजेज, पेप्सिको के ब्रांड के विश्व के सबसे बड़े मैन्युफैक्चरर्स में से एक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के मार्गदर्शन और सहयोग से गोरखपुर में वरुण बेवरेजेज की यूनिट बहुत कम समय में तैयार हो गई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में यूपी काफी आगे है। सरकार की इंडस्ट्री फ्रेंडली नीतियों से उत्तर प्रदेश में तीव्र औद्योगिक विकास हो रहा है। बताया कि सरकार के प्रोत्साहन से वरुण बेवरेजेज प्रयागराज में भी बॉटलिंग प्लांट लगाने का काम शुरू कर चुका है। 2025 के शुरुआत में वहां भी प्लांट के लोकार्पण की तैयारी है। उन्होंने बताया कि वरुण बेवरेजेज को प्लास्टिक रिसाइक्लिंग प्लांट लगाने के लिए भी सरकार फर्रुखाबाद में भूमि आवंटन कर चुकी है। श्री जयपुरिया ने बताया कि गीडा यूनिट में सॉफ्ट ड्रिंक्स के साथ ही अब डेयरी उत्पादों का उत्पादन शुरू हो गया है। यह प्लांट गोरखपुर के किसानों से दूध खरीदकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश करेगा। उन्होंने सीएसआर फंड से जन स्वास्थ्य के क्षेत्र में आरुह हेल्थ क्लिनिक की पहल किए जाने और गोरखपुर में भी ऐसी एक क्लिनिक के संचालन की जानकारी भी दी।

    वरुण बेवरेजेज की गीडा यूनिट ईज ऑफ डूइंग बिजनेस का उत्कृष्ट उदाहरण : कमलेश जैन

    वरुण बेवरेजेज के अधिशासी निदेशक कमलेश जैन ने कहा कि गोरक्षभूमि पर पेप्सी प्लांट का उद्घाटन वरुण बेवरेजेज के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि सुदृढ़ लॉ एंड ऑर्डर और यूपी सरकार के प्रोत्साहन से वरुण बेवरेजेज की गीडा यूनिट महज एक साल में उत्पादनरत हो गई है। यह प्रदेश में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने बताया कि ग्रुप का टर्नओवर 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक है और ग्रुप में कुल मिलाकर 40 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिला हुआ है। वरुण बेवरेजेज के आठ प्लांट अकेले उत्तर प्रदेश में हैं। गोरखपुर की यूनिट में 1500 को रोजगार मिला है जबकि दस हजार किसानों-पशुपालकों को दूध बेचकर आय बढ़ाने का मौका मिलेगा। वरुण बेवरेजेज के टेक्निकल हेड बग्गा ने प्लांट से जुड़े तकनीकी पहलुओं और सॉफ्ट ड्रिंक्स तथा डेयरी प्रोडक्ट के बनने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
    इस अवसर पर सांसद रविकिशन शुक्ल, नेपाल के कृष्णानगर के सांसद अभिषेक प्रताप शाह, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक प्रदीप शुक्ल, फतेह बहादुर सिंह, विपिन सिंह, महेंद्रपाल सिंह, श्रीराम चौहान, सरवन निषाद, एमएलसी एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, एमएलसी बागीश पाठक, प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, मेदांता ग्रुप के चेयरमैन डॉ. नरेश त्रेहन, गीडा की मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनुज मलिक, भाजपा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

    बॉटलिंग प्लांट का निरीक्षण किया मुख्यमंत्री ने
    वरुण बेवरेजेज की गीडा यूनिट का फीता काटकर उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बॉटलिंग प्लांट का सघन निरीक्षण भी किया। उन्होंने कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक के मैन्युफैक्चरिंग से लेकर पैकेजिंग तक के प्रोसेस तथा पेप्सिको ब्रांड के विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर वरुण बेवरेजेज के अधिकारियों ने सीएम योगी को यहां लगी अत्याधुनिक हाईटेक मशीनों और बॉटलिंग प्रक्रिया की जानकारी दी।

  • महाराष्ट्र पुलिस ने पोर्न स्टार रिया बर्डे उर्फ बन्ना शेख को गिरफ्तार किया है।

    महाराष्ट्र पुलिस ने पोर्न स्टार रिया बर्डे उर्फ बन्ना शेख को गिरफ्तार किया है।

    महाराष्ट्र पुलिस ने पोर्न स्टार रिया बर्डे उर्फ बन्ना शेख को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि रिया और उनका पूरा परिवार बांग्लादेश का है। वे फर्जी डॉक्यूमेंट्स बनवाकर भारत में गलत तरीके से रह रहे थे। रिया राज कुंद्रा प्रोडक्शन से जुड़ी थी। उन्होंने कई पोर्न फिल्मों में काम किया है।

  • ग्रेटर नोएडा में उत्तरप्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में पहुंचें

    ग्रेटर नोएडा में उत्तरप्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में पहुंचें

    1. ग्रेटर नोएडा में उत्तरप्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में पहुंचें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़,उनके साथ मंच पर मौजूद रहें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।.

    कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई ,

    ग्रेटर नोएडा में होने वाले उत्तरप्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो का है विशेष महत्व,

    मंच पर मौजूद रहे केंद्रीय मंत्री, जीतम राम मांझी, केंद्रीय मंत्री राकेश सचान,और राज्य कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल नंदी ,

    लगभग 70 देशों का प्रतिनिधि मंडल पहुंचेगा इस ट्रेड फेयर में ,

    इस ट्रेड फेयर में छोटे और लघु उद्योगों को फायदा मिलेगा ,

    कार्यक्रम को देखते हुए विशेष तौर पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए।

  • वॉल्वो समेत 3108 बसें खरीदेगा उत्तर प्रदेश का परिवहन विभाग

    लखनऊ
    वॉल्वो समेत 3108 बसें खरीदेगा उत्तर प्रदेश का परिवहन विभाग
    1000 करोड़ रुपए से खरीदी जाएंगी 3108 बसें
    3 अक्टूबर को होगी बैठक 14 को खुलेगा टेंडर
    इस बार बजट में रोडवेज को 1000 करोड़ मिले हैं
    जल्द ही रोडवेज के बेड़े में नई बसें शामिल होंगी

    100 बसें हाई एंड लग्जरी वॉल्वो बस 12 मीटर लंबी
    39 बसें एसी स्लीपर, 30 केबिन वाली 12 मीटर लंबी
    51 बसें बिना एसी स्लीपर 30 केविन 12 मीटर लंबी
    197 बसें एक मिनी लग्जरी बस 2/2 सीटर
    72 बसें ऐसी लग्जरी मिड टू बाय थ्री सीटर 10 मी लंबी
    कई अन्य बसों को भी परिवहन विभाग खरीदा।

    उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग जल्द ही अपने रोडवेज बेड़े में बड़ी संख्या में नई बसों को शामिल करने जा रहा है। यह खरीदारी करीब 1000 करोड़ रुपये के बजट से की जाएगी, जिसमें कुल 3108 बसें खरीदी जाएंगी। यह निर्णय उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा रोडवेज के आधुनिकीकरण और सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को सुधारने के उद्देश्य से लिया गया है।

    इस संबंध में प्रमुख बातें निम्नलिखित हैं:

    1. 100 लग्जरी वॉल्वो बसें: ये 12 मीटर लंबी हाई-एंड वॉल्वो बसें होंगी, जो यात्रियों को बेहतरीन सुविधा प्रदान करेंगी।
    2. 39 एसी स्लीपर बसें: 30 केबिन वाली, 12 मीटर लंबी एसी स्लीपर बसें खरीदी जाएंगी, जो लंबी दूरी की यात्रा के लिए आरामदायक होंगी।
    3. 51 बिना एसी स्लीपर बसें: 30 केबिन वाली 12 मीटर लंबी बिना एसी स्लीपर बसें भी खरीदी जाएंगी, जो साधारण यात्रियों के लिए होंगी।
    4. 197 मिनी लग्जरी बसें ये 2/2 सीटर वाली मिनी लग्जरी बसें होंगी, जो छोटी दूरी के यात्रियों के लिए होंगी।
    5. 72 मिड लग्जरी बसें: ये 10 मीटर लंबी 2 बाय 3 सीटर लग्जरी बसें होंगी, जिनमें अधिक यात्रियों के बैठने की क्षमता होगी।

    इन बसों की खरीद प्रक्रिया के तहत, 3 अक्टूबर को एक बैठक आयोजित की जाएगी और 14 अक्टूबर को टेंडर खोला जाएगा। इस नई पहल का उद्देश्य उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन को बेहतर और अधिक सुलभ बनाना है। इससे यात्रियों को अधिक सुविधा, सुरक्षा और आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा।

    नई बसों के आने से रोडवेज की सेवाओं में सुधार होगा और यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा किया जा सकेगा।

     

  • “मैन ऑफ द मैच” का पुरस्कार मिलते ही इमोशनल हो गए

    “मैन ऑफ द मैच” का पुरस्कार मिलते ही इमोशनल हो गए

    “मैन ऑफ द मैच” का पुरस्कार मिलते ही इमोशनल हो गए अश्विन अपने पिताजी के गले जा लगे,पहले टेस्ट मैच में अश्विन शतक और 5 विकेट हाॅल लेने वाले सबसे ज्यादा उम्र दराज वाले खिलाड़ी बन गए।
    रविचंद्रन अश्विन अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा “मैन ऑफ द मैच” का अवार्ड पाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं।

    रविचंद्रन अश्विन, भारतीय क्रिकेट टीम के प्रमुख स्पिन गेंदबाज और हरफनमौला खिलाड़ी, ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने एक टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए “मैन ऑफ द मैच” का पुरस्कार प्राप्त किया, जिसके बाद वह इमोशनल हो गए और अपने पिताजी के गले लग गए। अश्विन का यह भावुक क्षण उनके क्रिकेट करियर और परिवार के प्रति उनके जुड़ाव को दर्शाता है। अश्विन ने इस मैच में एक शतक लगाने के साथ-साथ पांच विकेट लेकर एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह सबसे ज्यादा उम्र वाले खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने एक ही टेस्ट मैच में शतक और पांच विकेट लेने का कारनामा किया है।
    इसके अलावा, अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा “मैन ऑफ द मैच” पुरस्कार जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड भी स्थापित किया है। उनका यह प्रदर्शन क्रिकेट इतिहास में उन्हें सबसे सफल और प्रभावशाली खिलाड़ियों में से एक के रूप में स्थापित करता है।