Category: न्यूज़

Your blog category

  • विधायक ने नवनिर्मित आँगन बाड़ी और खेलकूद मैदान की बाउण्ड्री का किया लोकार्पण और महोत्सव के तहत लगया बाग

    विधायक ने नवनिर्मित आँगन बाड़ी और खेलकूद मैदान की बाउण्ड्री का किया लोकार्पण और महोत्सव के तहत लगया बाग

     

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बडहलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे):- विधानसभा चिल्लूपार के गोला ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सभा पारसिया में नवनिर्मित आंगनबाड़ी और खेल कूद के मैदान का उद्घाटन विधायक राजेश त्रिपाठी जी द्वारा किया गया!
    साथ ही सरयू अमृत महोत्सव के तहत सम्राट अशोक मौर्य स्मृति में पूरे चिल्लुपार के सभी २९ न्याय पंचायतों में होने वाले माँ के नाम एक पेड़ वृहद् वृक्षारोपड़ अभियान के तहत विधायक ने गोला ब्लॉक के ग्राम सभा पारसिया मिश्र में अपने मित्र मण्डल और भाजपा संगठन के साथियों संग वृक्षारोपण कर बाग लगाया!

    इस दौरान विधायक राजेश त्रिपाठी ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार का सरयू महोत्सव अलग रूप ले लिया है अब संस्कृति और पर्यावरण के संरक्षण का मुख्य उदद्देश्य बन गया है उसी क्रम मे वृक्षारोपण का अभियान चलाया जा रहा है! आज हम आपके लिए नहीं आये हैं आपके आने वाले बच्चों के लिए और आने वाले नस्लों के लिए आप सब के बीच आया हूँ ! जिस तेज़ी से पेड़ कट रहे है आने वाले समय में आक्सीजन की भारी कमी होने वाली है! पर्यावरण में तेज़ी से बदलाव हो रहा है इसी लिये हम आप सब आपके बीच वृक्षारोपण अभियान के तहत बाग लगाने आया है! इस अभियान को जन जागरण बनाने के लिए हम आप सभी का आह्वान करने आये है कि इस वृक्षारोपण को ट्री गार्ड के साथ अपने माँ के नाम एक पेड़ लगायें जिससे पेड़ की सुरक्षा भी हो सके !

    इस अवसर पर मुख्य रूप से बीडीओ गोला दिवाकर सिंह , आनंद चंद, आयोजक संतोष मिश्रा बबलू प्रधान, शिक्षक विपिन मिश्रा , स्वतंत्र सिंह, प्रशान्त शाही, मनोज मल्ल, जय प्रकाश मिश्रा, शीला देवी प्रधान, रजनी शुक्ला शिक्षिका, हरीशंकर तिवारी

  • कोहरे के कारण पानी भरे गड्ढे में गिरी कार, चालक सहित दो घायल

    कोहरे के कारण पानी भरे गड्ढे में गिरी कार, चालक सहित दो घायल

    संवाददाता– एस. पी. सिंह
    गोरखपुर/सहजनवा ।

    कोहरे के कारण सोमवार की रात्रि को एक कार अनियंत्रित होकर हरपुर-कटसहरा मार्ग के बुदहट गाव के पास पानी भरे गड्ढे में गिर गयी । चालक और कार में बैठे लोगो के शोर मचाने पर आसपास के घरों के लोग दौड़े और पानी मे घुसकर कार का दरवाजा तोड़कर तीनो को बाहर निकाला गया ।
    बताते चले कि संतकबीरनगर जिले के महुली निवासी आनन्द अपने कुछ दोस्तों के साथ सोमवार को गोरखपुर गए थे । वह रात्रि 11 बजे हरपुर-कटसहरा मार्ग होते हुए महुली जा रहे थे कि, घना कोहरा होने से बुदहट गाव के पास अनियंत्रित होकर कार पानी भरे गड्ढे में घुस गई । जिससे कार चालक आनंद और कार में बैठे उनके दोनों दोस्तो को हल्की चोट आई । गनीमत रही कि बुदहट गाव के कुछ लोगो ने दौड़कर तीनो को बाहर निकाला । वही रात्रि में ही लोगो ने ट्रेक्टर की मदद से गड्ढे में से कार को निकलवा दिए । जिससे कार सवारों ने लोगो को मदद के लिये धन्यवाद दिया ।

  • क्रय केंद्र पहुँचे किसानो का विधायक ने माला पहनाकर किया सम्मान

    क्रय केंद्र पहुँचे किसानो का विधायक ने माला पहनाकर किया सम्मान

    संवाददाता– एस. पी. सिंह

    गोरखपुर/सहजनवा ।

    सहजनवा तहसील क्षेत्र के धान क्रय केंद्र मिनवा पर पहले दिन अपनी फसल बेचने पहुँचे अन्नदाताओ का विधायक सहजनवा प्रदीप शुक्ला ने माल्यार्पण कर सम्मानित किया । विधायक ने केंद्र प्रभारी को निर्देशित करते हुए कहा की सरकार की मंशा के अनरूप किसानो के फसल का खरीद किया जाये । किसानो को किसी भी तरह की असुबिधा न हो । क्रय केंद्र पर पहुचे किसानो का केंद्र प्रभारी ने स्वागत किया, केंद्र पर पहुंचे धान बेचने वाले पाली ब्लाक के बिसरी निवासी ओमप्रकाश त्रिपाठी 68.40 कुंटल, डोहारिया जय प्रकाश पांडेय 40 कुंटल, राजू पाण्डेय 23 कुंटल प्रमोद राय 21कुंटल धान क्रय किये ।
    इस दौरान मुख्य रुप से एमो रंजन सिंह, एसमाई पवन सिंह, मिनवा ग्राम प्रधान दिनेश जयसवाल, लवकुश मिश्रा, मनीष तिवारी, शिवचरण प्रसाद, सत्यब्रत त्रिपाठी, मनोज, दीपक पांडेय समेत अन्य लोग मौजूद रहे ।

  • भाई के खाते में राज्य वित्त की मजदूरी भेजने पर ग्राम प्रधान को नोटिस, वित्तीय अधिकार होंगे सीज

    भाई के खाते में राज्य वित्त की मजदूरी भेजने पर ग्राम प्रधान को नोटिस, वित्तीय अधिकार होंगे सीज

    सहजनवा ब्लाक के रामपुर गरथौली का मामला, बीएसए ने की थी जांच

    संवाददाता– एस. पी. सिंह
    गोरखपुर/सहजनवा ।

    • गोरखपुर जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने सहजनवा ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामपुर गरथौली के ग्राम प्रधान ओमप्रकाश गुप्ता को अपने भाई के खाते में राज्य वित्त द्वारा कराए गए कार्य की मज़दूरी भेजने के मामले में नोटिस जारी किया है । इसमें कहा है कि जिला पंचायत राज अधिकारी यहां अपना पक्ष सात कार्य दिवस में प्रस्तुत करे । अन्यथा अग्रिम आदेश तक वित्तीय एवम प्रशासनिक अधिकार पर रोक लगा दी जाएगी ।
      बताते चले कि रामपुर गरथौली निवासी रामअशीष ने जिलाधिकारी को शपथ पत्र देकर ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव द्वारा नियमो के विपरीत प्रधान के भाई गोविंद के खाते में उच्च प्राथमिक विद्यालय के मरम्मत में मज़दूरी का भुगतान 46,500 रुपये तथा, पँचायत भवन मरम्मत पर 20,560 रुपये भुगतान किया गया । जो कुल मिलाकर 67,120 रुपये राज्य वित्त से मजदूरी का गलत तरीके से भुगतान का आरोप लगाया था । जिसकी जांच डीयम ने बीएसए गोरखपुर से कराई थी, बीएसए द्वारा दी गयी जांच आंख्या में डीयम ने पाया कि प्रथम दृष्टया जांच में अनियमितता पाई गई, लेकिन शिकायत में 67,120 की जगह 55,144 रुपये गलत तरीके से भुगतान हुआ ।
  • दीवाली के दिनलाल मिर्च के धुएं से मुहल्ले के लोगों के निकले आंसू

    दीवाली के दिनलाल मिर्च के धुएं से मुहल्ले के लोगों के निकले आंसू

     

    बड़हलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) नगर पंचायत के बाबा जलेश्वर नाथ मुहल्ले में लापरवाही वश कूड़े के ढेर पर फेंके गए बड़ी मात्रा में लाल मिर्च में आग लगा देने से एक बड़ी आबादी को दीवाली के दिन आंसू बहाने को विवश होना पड़ा। मिर्च के धुएं के चलते आई भयंकर खांसी के चलते कई लोगों की हालत खराब हो गई। मुहल्ला निवासी प्रेम शंकर मिश्र एडवोकेट ने थाने पर तहरीर देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। _____बाबा जलेश्वर नाथ नगर निवासी प्रेम शंकर मिश्र एडवोकेट ने दिए तहरीर में लिखा है कि दीवाली की शाम पूजा कर रहा था कि अचानक सांस लेने में दिक्कत होने लगी। आ रही मिर्च की गंध से सांस फूलने लगी व आंख से पानी आने लगा। पूजा बीच में रोक कर घर से बाहर आया तो कई लोग बाहर परेशान हाल में खड़े थे। किसी ने बताया कि अखिल भारतीय ब्राह्मण महा सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी के घर के पीछे नगर पंचायत द्वारा फेंके गए कूड़े के ढेर से धुआं निकल रहा है। पास जाकर देखा तो ढेर पर भारी मात्रा में लाल मिर्च का ढेर पड़ा था जिसमें आग लगा दिया गया था।उसी मिर्ची से धुआं निकल रहा है। पड़ोसी राधेश्याम प्रजापति तथा अन्य लोगों ने दसों बाल्टी पानी डाल आग बुझाई। काफी देर बाद मुहल्ले के लोगों को राहत मिली। एक व्यक्ति की गलती से पूरा मुहल्ला परेशान रहा।एक महिला ने नगरपंचायत के एक सफाई कर्मी को आग लगाते देखा। सफाई कर्मी का यह कृत्य बेहद निंदनीय है। प्रेम शंकर मिश्र ने मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की मांग किया है। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत द्वारा किया गया यह कृत्य बेहद घटिया है। दीवाली जैसे पवित्र दिन लोगों को आंसू देना अनुचित है। कई की हालत खराब है। कोतवाल चन्द्रभान सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर दोषी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

  • सिख समाज के प्रतिनिधि मण्डल ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

    सिख समाज के प्रतिनिधि मण्डल ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

    गोरखपुर। महानगर के सिख समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मुलाकात की।
    उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के सदस्य जगनैन सिंह नीटू की अगवाई में समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की। मुख्यमंत्री से मिलने वालों में गुरुद्वारा जटाशंकर प्रबंध समिति के अध्यक्ष जसपाल सिंह, मैनेजर राजेंद्र सिंह, गुरुद्वारा पैडलेगंज के अध्यक्ष कुलदीप सिंह नीलू, हरप्रीत सिंह साहनी, अशोक मल्होत्रा, मनप्रीत सिंह उप्पल, हृदयेश पुरी आदि शामिल थे।

  • दीपोत्सव पर डीपीओ डॉ अभिनव मिश्रा ने आंगनबाड़ी केंद्रो पर बांटी मिठाईयाँ

    दीपोत्सव पर डीपीओ डॉ अभिनव मिश्रा ने आंगनबाड़ी केंद्रो पर बांटी मिठाईयाँ

     

    बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को मिठाई वितरित कर दीपावली उत्सव मनाया गया।
    जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ अभिनव मिश्रा ने बताया कि जिला प्रशासन की पहल से बुराई पर अच्छाई, अन्याय पर न्याय एवं अंधकार पर प्रकाश की जीत का प्रतीक माना जाने वाले दीपावली पर्व को जन मानस के बीच मनाया जा रहा है। इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्र जंगल तुलसीराम के 46 बच्चों तथा घोसीपुरवा में 30 बच्चों को मिठाई वितरित की गई तथा बच्चों को दीपावली पर्व के महत्व के बारे में संदेश दिया गया। नन्हे मुन्ने बच्चो ने कविता पाठ और गीत सुनाया।

    कार्यक्रम के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ अभिनव मिश्रा समेत मुख्य सेविका मोहित सक्सेना एवं रूमा सिंह, आंगनबाड़ी कार्यकत्री विजय लक्ष्मी, शांति यादव, शारदा देवी, आशा देवी व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

  • निराश्रितों के बीच पहुंचे अधिकारी, बांटी मिठाई

    निराश्रितों के बीच पहुंचे अधिकारी, बांटी मिठाई

     

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज/ गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे): विकासखंड क्षेत्र के खड़ेसरी स्थित बांध पर झोपड़ पट्टियों में रहने वाले निराश्रितों के बिच पहुंचकर तहसील प्रशासन ने दिवाली गिफ्ट बांटा।
    बुधवार को दिवाली की पूर्व संध्या पर विकासखंड क्षेत्र के खड़ेसरी ग्राम स्थित बंधे पर निवास करने वाले दर्जनों निराश्रित परिवारों को एसडीएम गोला राजू कुमार, तहसीलदार बृजमोहन शुक्ल, नायब तहसीलदार जयप्रकाश व चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने दिवाली गिफ्ट भेंट किया। इस दौरान अधिकारीयों ने निराश्रित परिवारों के बच्चों को चॉकलेट, मिठाई व पटाखे देते हुए कहा कि शासन की मंशा है कि प्रदेश में रहने वाले प्रत्येक नागरिक प्रकाश का पर्व दिवाली मनाए, इसी सोच के साथ हम सभी भी त्यौहारों की खुशियां इन दर्जनों परिवारों के साथ मनाने आए हैं। इस दौरान अधिशासी अधिकारी शिवकुमार, लेखपाल अमरेंद्र गुप्ता, मानस त्रिपाठी, सुनील कुमार, हिमांशु गौंड, सतीश शर्मा, विकास गौंड सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

  • सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें

    सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें

    सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें
    30- अक्टूबर – बुधवार

    !! छोटी – दिपावली!!

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: पीएम मोदी का आज गुजरात दौरा,70+ वालों को ₹5 लाख तक मुफ्त इलाज; EC का कांग्रेस को जवाब, हरियाणा चुनाव में धांधली नहीं हुई; सोना ऑलटाइम हाई

    • पीएम मोदी का गुजरात दौरा आज, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास,31 अक्टूबर को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में भाग लेंगे और सरदार वल्लभभाई पटेल को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे
    • कांग्रेस के हरियाणा चुनाव में धांधली के आरोप खारिज, चुनाव आयोग ने 1600 पेज का जवाब दिया, कहा- आरोप गलत और तथ्यहीन, नसीहत भी दी
    • चुनाव दर चुनाव बेबुनियाद आरोप लगाने से बचे कांग्रेस, ​​आयोग ने लताड़ा; सलाह भी दी
    •  खतरों के लिए तैयार रहो; LAC से सैनिक वापसी के बीच बोले एस जयशंकर, सेनाओं को सचेत किया
    • वक्फ बिल कमेटी 5 राज्यों का दौरा करेगी, समय पर रिपोर्ट आए इसलिए यह फैसला, विंटर सेशन में पहले हफ्ते के आखिरी दिन रिपोर्ट देनी है
    • महाराष्ट्र -बागी’ बन सकते हैं कठिन चुनौती; एमवीए और महायुति को निकालना होगा हल वरना बिगड़ सकता है गणित
    • यदि विद्रोही अपना नाम आखिर तक वापस नहीं लेते हैं और चुनाव प्रचार में एड़ी-चोटी का जोर लगाते हैं तो वे आधिकारिक उम्मीदवारों के लिए एक कठिन चुनौती पैदा करेंगे। इतना ही नहीं, महायुति और एमवीए के चुनावी गुणा-गणित को भी प्रभावित करेंगे।
    • महाराष्ट्र चुनाव- नॉमिनेशन पूरा, भाजपा 148, कांग्रेस के 102 प्रत्याशी, लेकिन दोनों गठबंधनों में सीट बंटवारा साफ नहीं, कई सीटों पर सहयोगी पार्टियां आमने-सामने
    •  शरद पवार बारामती विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘रतन टाटा चाहते थे कि यह परियोजना महाराष्ट्र में शुरू हो और उनके साथ विचार-विमर्श के बाद नागपुर एमआईडीसी इलाके में 500 एकड़ का भूखंड इसके लिए चिह्नित किया गया
    • शरद पवार ने आगे कहा, ‘हमारी सरकार बदल गई और जब मोदी प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने टाटा को बुलाया और उनसे गुजरात में कारखाना खोलने को कहा। अगर उस परियोजना को लागू किया जाता तो महाराष्ट्र में हजारों नौकरियां पैदा होतीं।
    • पवार के पीएम मोदी-टाटा से जुड़े दावे में सच्चाई नहीं, फडणवीस बोले- इस उम्र में झूठ बोलना सही नहीं
    • नवाब मलिक ने अजित पवार की NCP के सिंबल पर किया नामांकन, भाजपा नहीं देगी साथ
    • मंगलवार को 100 फ्लाईट्स में बम की धमकी, अब तक 500+ फेक थ्रेट, एक आरोपी की पहचान; 2 युवक पहले पकड़े गए थे
    • झारखंड में भी परिवारवाद: 25% सीटों पर INDIA-NDA ने राजनेताओं के परिजन को उतारा, BJP की लिस्ट में पत्नी, बहू, बेटा से लेकर भाई तक
    •  राजस्थान में सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ में बस हादसा, 12 लोगों की मौत, 35 से ज्यादा घायल; तेज रफ्तार से बस टर्न नहीं ले सकी, पुलिया से टकराई
    • सेहतनामा- फेफड़ों के लिए खतरनाक हैं पटाखे: धुएं और केमिकल से गंभीर बीमारियों का रिस्क, दिवाली पर खुशियां लेकर आए, बीमारियां नहीं*
    • 6 महीने में भारत से ₹50,454 करोड़ के iPhone एक्सपोर्ट, यह पिछले साल से 33% ज्यादा, FY25 तक ₹84,086 करोड़ होने की संभावना
    •  अडाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा आठ गुना बढ़ा, जुलाई-सितंबर तिमाही में प्रॉफिट 1,742 करोड़ रुपए रहा,
    • जुलाई-सितंबर तिमाही में अडाणी पोर्ट्स का मुनाफा 40% बढ़ा, ये 2,445 करोड़ रुपए रहा, एक साल में शेयर ने 75% का रिटर्न दिया
    •  धनतेरस पर सोना अब तक की सबसे ऊंची कीमत पर, 10 ग्राम के दाम ₹78846, कल से ₹601 ज्यादा; चांदी ₹1152 बढ़कर ₹97238 प्रति किलो
  • Big Breaking News 29/10

    Big Breaking News
    सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें
    29- अक्टूबर – मंगलवार

    धन- त्रयोदशी! धन- तेरस!
    आज से दीपोत्सव की शुरुआत, धनतेरस पर जमकर होगी खरीदारी
    Big Breaking News
    Big Breaking News
    • भारत को गंभीरता से सुन रही है दुनिया’, पीएम मोदी ने अमरेली में कई विकास योजनाओं का किया शुभारंभ
    • पीएम मोदी ने कहा कि, जैसे-जैसे हम विकास कर रहे हैं, विश्व मंच पर भारत का गौरव और प्रभाव बढ़ता जा रहा है। पूरी दुनिया भारत की ओर नई उम्मीद और नई दृष्टि से देख रही है। लोगों ने भारत की क्षमता को पहचानना शुरू कर दिया है। आज पूरी दुनिया भारत को गंभीरता और ध्यान से सुनती है और हर कोई भारत में मौजूद संभावनाओं पर चर्चा करता है
    • राहुल गांधी बोले- देश में ‘अडानी बचाओ सिंडिकेट’, कॉरपोरेट जगत में चर्चा- SEBI चीफ बुच सरकार और प्रधानमंत्री को ब्लैकमेल कर रहीं
    •  ‘नागपुर में सेटअप करना था, वडोदरा में उद्घाटन कर दिया’, टाटा एयरबस सी-295 निर्माण यूनिट पर कांग्रेस ने जताई आपत्ति
    • प्रियंका चुनाव प्रचार के लिए वायनाड पहुंचीं, कहा- BJP प्लानिंग के साथ समाज में नफरत-गुस्सा फैला रही; राहुल गांधी जैसा होना आसान नहीं
    • पंचायत से राष्ट्रपति तक का लड़ा चुनाव, अब प्रियंका गांधी के खिलाफ भरा पर्चा;चुनाव राजा जो 245वीं बार हैं सियासी मैदान में
    • भारत चीन LAC: देपसांग और डेमचोक में LAC पर डिसइंगेजमेंट 90% पूरा, इस महीने के अंत में आएगी गुड न्यूज
    • अगले साल हो सकती है भारत में जनगणना, जातिगत गणना पर अभी कोई फैसला नहीं; भविष्य के लिए बदल जाएगा चक्र
    • 70+ बुजुर्ग आज से आयुष्मान योजना के दायरे में, सरकारी-प्राइवेट अस्पतालों में मुफ्त इलाज, 6 करोड़ लोगों को फायदा
    • अजित पवार बोले- शरद पवार ने परिवार में फूट डाली, पहले मैंने गलती की, अब वे कर रहे; बारामती से मेरे खिलाफ भतीजे युगेंद्र को उतारा
    • ‘घर के झगड़े अगर चार दिवारी में…’, होना चाहिए,भावुक हुए अजित पवार, शरद पवार पर लगाया परिवार में फूट डालने का आरोप
    • महाराष्ट्र और झारखंड में नामांकन की आखिरी तारीख आज, आयोग बढ़ाएगा सख्‍ती; उतारे जाएंगे विशेष पर्यवेक्षक
    • महाराष्ट्र चुनाव- कांग्रेस की 5वीं लिस्ट में 4 नाम, कोल्हापुर उत्तर सीट पर प्रत्याशी बदला, MVA में अब तक 270 उम्मीदवारों की घोषणा
    • जींद से दिल्ली जा रही पैसेंजर ट्रेन में धमाकों के बाद लगी आग, मची अफरा-तफरी; 5 झुलसे
    • बिहार -अंधकार युग का डर और मिशन 220 पर जोर; नीतीश ने NDA की महामीटिंग में दिया चुनावी मंत्र
    • देश में दिवाली और दीपोत्सव को लेकर बनी असमंजस की स्थिति खत्म हो गई है। तिथियों की गणना करने वाले विद्वानों के अनुसार, इस बार दिवाली अलग-अलग मान्यता के अनुसार 31 अक्तूबर व एक नवंबर दोनों दिन मनाई जा सकती है। हालांकि, धनतेरस 29 अक्तूबर को ही मनाई जाएगी। यानी, दीपोत्सव की शुरुआत आज से ही हो जाएगी
    • पंजाब नेशनल बैंक का दूसरी-तिमाही में मुनाफा 145% बढ़कर ₹4,303 करोड़, इनकम 17% बढ़कर ₹34,447 करोड़ रही, नेट इंटरेस्ट इनकम भी 6% बढ़ी
    • दूसरी तिमाही में अडाणी पावर का मुनाफा 50% कम हुआ, ₹3,298 करोड़ रहा, रेवेन्यू 3% बढ़कर 13,339 करोड़ रुपए; एक साल में 66% चढ़ा शेयर
    •  सुजलॉन एनर्जी का मुनाफा 96% बढ़कर ₹201 करोड़, जुलाई-सितंबर तिमाही में रेवेन्यू ₹2,093 करोड़ रहा; एक साल में 125% चढ़ा शेयर