Category: न्यूज़

Your blog category

  • टेलर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, एक घायल

    टेलर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, एक घायल

     

    संवाददाता– एस. पी. सिंह
    गोरखपुर/सहजनवा

    सहजनवा थाना क्षेत्र के गीडा सेक्टर 26 मोड़ के पास टेलर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई । तथा पीछे बैठा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । मिली जानकारी से पंकज यादव पुत्र बजरंगी यादव 25 वर्ष निवासी हिमचौरा थाना उरूआ अपने दोस्त निधि अग्रहरि 22 वर्ष के साथ गीडा सेक्टर 26 में किसी कार्य से जा रहा था । उसी दौरान मोड पर अनियंत्रित टेलर ने रौंद दिया । जिससे पंकज यादव की मौजूद पर मौत हो गई । जब की दोस्त निधि अग्रहरि गंभीफ रूप से घायल हो गया । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । जबकि घायल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है । घटना के बाद चालक फरार हो गया । पुलिस ने टेलर को अपने कब्जे में ले लिया है ।

  • दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटा, केस दर्ज

    दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटा, केस दर्ज

     

    संवाददाता– एस. पी. सिंह
    गोरखपुर/सहजनवा

    सहजनवा थाना क्षेत्र के जुड़ा कोडरी निवासी हरिराम मौर्या की पुत्री शीला ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि, उनकी शादी संतकबीर नगर जनपद के खलीलाबाद कोतवाली के गांव अचकवापुर निवासी इंद्रेश मौर्या से 2021में हुई है । शादी में उन्होंने जो मांग किया उसे पिता ने पूरा किया ।शादी के बाद से ससुराल के लोग दहेज के लिए उत्पीड़न कर रहे है । सात नवंबर को मारपीट कर घर से निकाल दिया । पति इंद्रेश मौर्या, सास गुजराती देवी, जेठ रामेश्वर, जेठानी विन्द्रावती, ननद संगीता, ननदोई सागर व नितेश के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया गया है ।

  • बेटे ने बकरी के बच्चे पर मोटरसाइकिल चढ़ाकर मार डाला, उलाहना देने पर पिता ने दी धमकी

    बेटे ने बकरी के बच्चे पर मोटरसाइकिल चढ़ाकर मार डाला, उलाहना देने पर पिता ने दी धमकी

    संवाददाता– एस. पी. सिंह

    गोरखपुर/सहजनवा ।

    हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के देवरिया निवासी रामअशीष पुत्र मुन्नालाल ने पुलिस को तहरीर देकर, उनकी बकरी के बच्चे पर मोटरसाइकिल चढ़ाकर मार डालने और उलाहना देने पर धमकी देने के मामले में गाव के ही पिता-पुत्र पर हरपुर बुदहट थाने पर रविवार को मुकदमा दर्ज कराया है ।
    पीड़ित ने पुलिस को बताया कि देवरिया गाव के अनिल पुत्र श्यामदेव ने अपनी मोटरसाइकिल से मेरे घर के सामने बकरी के बच्चे को चढ़ाकर मार डाला । जब मैं इस बात का उलाहना दिया तो अनिल के पिता शायमदेव ने कहा कि जैसे तुम्हारी बकरी के बच्चे को मारा है, तुम्हे भी मर डालेंगे । डरे सहमे रामअशीष ने स्थानीय थाने पहुंचकर पुलिस को सारी आप बीती बताई । पुलिस ने आरोपी अनिल और उसके पिता शायमदेव पर बीएनएस की धारा 325, 352 और 351 (3) के तहत मुकदमा दर्ज किया है ।

  • किराना दुकानदार को पीटने पर मारपीट और एससी/एसटी का केस दर्ज

    किराना दुकानदार को पीटने पर मारपीट और एससी/एसटी का केस दर्ज

    संवाददाता– एस. पी. सिंह

    गोरखपुर/सहजनवा ।

    हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के मदरिया गाव निवासी किराना दुकानदार गोबिंद पुत्र रामलौट ने गाव के ही सूरज पुत्र शेषमणि सिंह पर उधारी का पैसा मांगने पर उनसे मारपीट करने पर रविवार को स्थानीय थाना हरपुर बुदहट में मुकदमा दर्ज कराया है ।
    पीड़ित गोविंद ने बताया कि चौराहे पर उनकी किराने की दुकान है, गाव के ही सूरज सिंह दुकान पर सामान लेने आये तो मैने उनसे पुराना उधार मांग लिया, जिसके बाद सूरज सिंह ने जातिसूचक गालिया देते हुए मारपीट कर मुझे घायल कर दिया । और कहा कि दोबारा पैसा मांगे तो जान से मार दूंगा ।
    थानाध्यक्ष हरपुर बुदहट महेश चौबे ने बताया कि किराना दुकानदार की तहरीर पर आरोपी सूरज सिंह पुत्र शेषमणि निवासी मदरिया पर मारपीट, धमकी और एससी/एसटी का केस दर्ज किया गया है ।

  • संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में मिला युवक का शव, मृतक के साले की सूचना पर पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम

    संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में मिला युवक का शव, मृतक के साले की सूचना पर पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम

     

    संवाददाता– एस. पी. सिंह
    गोरखपुर/सहजनवा ।

    हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दरघाट में शुक्रवार की रात शैलेन्द्र कुमार पुत्र स्व. राजेन्द्र प्रसाद उम्र करीब (28 वर्ष) भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया । शनिवार को सुबह जब वह सोकर नहीं उठा तो स्वजनों ने कमरे का फाटक खोल कर देखा तो वह मृत पड़ा था । इसके बाद लोगों को मृत्यु हो जाने की जानकारी दी गई । मृतक युवक शैलेन्द्र कुमार की शादी 3 वर्ष पहले खोराबार थाना क्षेत्र के ग्राम जंगल सिकरी में हुई थी । उसके एक डेढ़ माह की बच्ची है, कुछ दिन पहले पत्नी मायके चली गई थी, उसके बाद से वह अवसाद में रहता था । युवक शैलेन्द्र कुमार की मौत की सूचना पर मृतक की पत्नी और साला जितेन्द्र कुमार जब दरघाट पहुंचे घर तो देखा कि उसके पति का घरवाले अंतिम संस्कार करने आमी नदी घाटी पर ले जा रहे थे । पत्नी शव को देखते ही दहाड़ मार कर रोने लगी, इसके बाद पत्नी के भाई जितेन्द्र कुमार ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की सूचना पुलिस को दे दिया । मौके पर पहुंची हरपुर-बुदहट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
    इस संबंध में थानाध्यक्ष महेश कुमार चौबे ने बताया कि मृतक के शाला जितेन्द्र कुमार की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चलेगा ।

  • जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में चटकी लाठियां, चार घायल, सात के खिलाफ मुकदमा

    जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में चटकी लाठियां, चार घायल, सात के खिलाफ मुकदमा

    संवाददाता– एस. पी. सिंह
    गोरखपुर/सहजनवा ।

    हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिगही में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए, जिसमें चार लोग घायल हो गए । पुलिस ने दोनों पक्ष से कुल सात लोगो के खिलाफ शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है ।
    थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिगही निवासिनी खुशबू पत्नी लक्ष्मन यादव ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 7 नवंबर को शाम साढ़े चार बजे के करीब जमीनी विवाद को लेकर लालमन पुत्र बलिकरन, संतोष यादव व अनिल यादव पुत्र लालमन यादव रास्ते में घेर कर मुझे और मेरे पति लक्ष्मन पुत्र स्व मुराली को भद्दी भद्दी गालियां देते हुए लाठी डंडा से मारपीट कर घायल कर दिए, वहीं दूसरे पक्ष से सोनिका पुत्री अनिल यादव ने तहरीर देकर बताया कि 7 नवंबर को शाम साढ़े चार बजे के करीब लक्ष्मन यादव पुत्र स्व मुराली, खुशबू देवी पत्नी लक्ष्मन, योगेन्द्र यादव व जितेंद्र यादव पुत्र गण राजाराम यादव ने भद्दी भद्दी गालियां देते हुए मुझे व मेरे बाबा बलिकरन यादव को रास्ते में रोक कर लाठी डंडा से मारपीट कर घायल कर दिए ।
    इस संबंध में थानाध्यक्ष महेश कुमार चौबे ने बताया कि दोनों पक्ष की तहरीर पर क्रास मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है ।

  • छठ घाट पर डूबी दो किशोरियां

    छठ घाट पर डूबी दो किशोरियां

     

    संवाददाता सूर्य प्रकाश ओझा

    गोरखपुर । खजनी इलाके में छठ पूजा के दौरान बड़ी प्रशासनिक लापरवाही सामने आई है। आमी नदी के किनारे बने छठ घाट पर अर्घ्य देने के दौरान शुक्रवार को पानी में खड़ी उनवल नगर पंचायत की दो बेटियां गहरे पानी में डूब गई।

    मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाया और एंबुलेंस से बांसगांव सीएचसी में इलाज के लिए भेजा गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

    पैर फिसलने से डूबी दोनों युवती

    उनवल नगर पंचायत सिकड़ियापुरा की रहने वाली धर्मेंद्र चौहान की बेटी साक्षी 16 वर्ष तथा संतु चौहान की बेटी सिमरन 17 वर्ष आमी नदी के किनारे छठ घाट पर पांव फिसल गया, जिसके बाद वे अचानक गहरे पानी में डूबने लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को डूबने से बचाया और एंबुलेंस बुला कर इलाज के लिए बांसगांव सीएचसी में भेजा गया।

    साक्षी की हालत बनी हुई है गंभीर,

    हालत गंभीर देखते हुए साक्षी को जिला अस्पताल भेजा गया है, जबकि सिमरन को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया। घटना सुबह 6.40 बजे की बताई गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डूबते हुए साक्षी ने आमी नदी का प्रदूषित पानी पी लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद नगरवासियों में तीव्र आक्रोश है।

    सुरक्षा के नहीं किए गए इंतजाम,

     

    हर साल नदी में छठ घाट के पास बांस बल्ली लगा कर सुरक्षा के इंतजाम किए जाते हैं, लेकिन इस वर्ष ऐसा कुछ भी नहीं किया गया, जिसके कारण यह गंभीर दुर्घटना हुई है।

  • चकबंदी समिति का हुआ गठन चकबंदी अधिकारियों का रहा अहम योगदान

    चकबंदी समिति का हुआ गठन चकबंदी अधिकारियों का रहा अहम योगदान

    अध्यक्ष विजय कुमार, सदस्य त्रिवेणी ,जमुना उर्फ विश्वनाथ, श्रीमती माधुरी, अच्छेलाल, साबिर सर्वसम्मति से निर्वाचित

    गोरखपुर। प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व चकबंदी आयुक्त भानु चंद गोस्वामी की मंशा है कि हर गांव का चौमुखी विकास किया जाए गांव का चौमुखी विकास तभी संभव है जब गांव का चकबंदी हो सके शासन स्तर पर 2023 में अनेक गांवों का चकबंदी कराने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया था लेकिन सहजनवा तहसील अंतर्गत खीरीडांड में चकबंदी समिति का गठन न होने से चकबंदी की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही थी बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी शशिकांत शुक्ला के निर्देशन में चकबंदी अधिकारी धीरेंद्र जीत सिंह चकबंदी अधिकारी माया शंकर सिंह खीरीडांड गांव पहुंचकर सूझबूझ का परिचय देते हुए ग्राम सचिवालय खीरीडांड पर चकबंदी कमेटी गठन को लेकर खुली बैठक बुलाई इस दौरान सैकड़ो किसान बैठक में सम्मिलित हुए चकबंदी अधिकारी धीरेंद्र जीत सिंह ने चकबंदी के बारे में किसानों को विस्तार से जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि चकबंदी होने से किसान का विकास होता है सभी बिखरे चक को एक स्थान पर कर दिया जाता है चक तक पहुंचने के लिए चक रोड बनाया जाएगा पानी के लिए नालियां बनाई जाएगी यह चकबंदी होने से हासिल होती है चकबंदी अधिकारी के बातों को सुनकर ग्राम वासियों ने चकबंदी कमेटी गठन करने के लिए राजी हो गए बैठक में सर्वसम्मति से ग्राम प्रधान खीरीडांड विजय कुमार निवासी डोमनडांड को चकबंदी समिति का अध्यक्ष घोषित किया तत्पश्चात सर्वसम्मति से चकबंदी समिति के सदस्यों का चुनाव ग्रामवासियों ने त्रिवेणी ,जमुना उर्फ विश्वनाथ, श्रीमती माधुरी, अच्छेलाल, साबिर निवासी खीरीडांड को चुना चकबंदी समिति के गठन हो जाने से चकबंदी की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूर्ण की जाएगी जिससे गांव का चौमुखी विकास हो सकेगा। इस दौरान एसीओ, लेखपाल, कानूनगो ने अपनी अहम भूमिका निभाई।

  • युवक की नहाते समय तालाब में डूबने से मौत

    युवक की नहाते समय तालाब में डूबने से मौत

    हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र का युवक बाँसगाव में फरुआही नाच नाचने गया था।

    संवाददाता– एस. पी. सिंह
    गोरखपुर/सहजनवा ।

    हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरौली निवासी टार्जन पुत्र रामराज उम्र करीब (28 वर्ष) गुरुवार को छठ पूजा में बांसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम महुआपार में फरुआही नाच नाचने गया था कि गुरुवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने गई महिलाओं के समय शाम को नाचने के बाद छठ पूजा स्थल स्थित तालाब में स्नान करने लगा,उसी समय वह गहरे पानी में चला गया और डूब कर मर गया । मृतक टार्जन को एक पुत्र और एक पुत्री है । मौत की सूचना मिलते ही स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है ।
    परिवार वालों का कहना है कि सूचना मिलते ही थाना बांसगांव की पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ।

  • चाणक्य प्रतिभाखोज प्रतियोगिता १० नवंबर को

    चाणक्य प्रतिभाखोज प्रतियोगिता १० नवंबर को

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बडहलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) :- सरयू अमृत महोत्सव २०२४ के तहत आचार्य चाणक्य की स्मृति में होने वाली प्रतिभाखोज प्रतियोगिता चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र के १५ इण्टर कॉलेज में १० नवम्बर को १२ बजे से २ बजे के बीच होगी !
    महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष क्षेत्रीय विधायक राजेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में १५ कॉलेज के परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक और सह केंद्र ब्यवस्थापक की बैठक में १५० कछ निरीक्षकों का नाम तय हुआ जो सुचारू रूप से परीक्षा करायेंगे साथ ही १६ परीक्षकों की ८ टीम बनायी गई जो परीक्षा केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण करेंगे !
    पी एच इण्टरनेशनल स्कूल कुशल देईया उरुआ के केंद्र ब्यावस्थापक विनय पांडेय और बनवारी प्रसाद, श्री राम राय इण्टर कॉलेज बनवारपार के प्रवीण सिंह और श्री कृष्ण त्रिपाठी, एल पी एम एकेडमी गोला बाज़ार के अष्टभुजा सिंह और विशाल सिंह, आनंद विद्यापीठ ककरही गोला बाज़ार के आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी और दुर्गेश मिश्रा, गाँधी इण्टर कॉलेज महुआपार के चंदन पांडेय और विपुल तिवारी, उमा शंकर विद्यापीठ कोड़ारी के महेश उमर और शुभम् गुप्ता, नेशनल बाल मंदिर बड़हलगंज के अजीत राव और धीरेंद्र तिवारी , सेंट जेवियर् बड़हलगंज के विनय तिवारी और सागर शाही , गुरुकुल इण्टर कॉलेज ददरी के राजीव पांडेय और गुड्डू मिश्रा , एमसीए अकेडमी गोला के बालचंद सोनकर और टुन्नू दूबे , ज्ञानदास राय इण्टर कालेज बनकटा के हरेंद्र त्रिपाठी और राम नगीना त्रिपाठी, वीएसएवी इण्टर कॉलेज गोला के प्रशांत शाही और सूरज पाल , यशपाल सिंह इण्टर कालेज समयथान के अभिसेक सिंह और राजीव मिश्रा , भगवान नरसिंह इण्टर कालेज रामपुर गडरी के कृष्णा त्रिपाठी और शिव प्रकाश यादव, जनता इंटर कॉलेज मजूरी के राम बेलास यादव और बलराम यादव बैठक में उपस्थित रहे तथा परवेक्षक श्रीकान्त सोनी , विपिन त्रिपाठी , महन्त शाही , अंगद शाही , लव त्रिपाठी , दिवाकर राय, गुड्डू राय, संतोष राय, अमित चंद पांडेय , वीजेंद्र तिवारी , विकास पाठक , प्रेम प्रकाश छोटू , राणा सिंह , बबलू शुक्ला , राजन सिंह , अरविंद सिंह , हृदय शंकर सिंह , ओम प्रकाश त्रिपाठी , गुड्डू पांडेय , श्वतंत्र सिंह , बबलू सिंह को परीक्षा के दिन केन्द्रो की औचक निरीक्षण की ज़िम्मेदारी सौंपी गई !
    बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी परीक्षा केन्द्रो पर एक साथ पेपर खोले जायेंगे और परीक्षार्थियों को कोई मोबाइल, लैपटॉप या कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना वर्जित है !
    इस प्रतिभाखोज में उत्तीर्ण प्रथम द्वितीय तृतीय प्रतिभागियों को क्रमश : लैपटॉप टेबलेट एंड्रॉय मोबाइल से महोत्सव के मंच पर पुरस्कृत किया जाएगा ! बैठक में यह भी तय किया गया कि ४० प्रतिशत से ऊपर पाने वाले प्रतिभागियों के बीच लकी ड्रा के ज़रिए १० प्रतिभागियों को स्मार्ट वॉच दिये जाएँगे !