सफाई कर्मियों के अभाव में यहां गोरखपुर महाराजगंज के रोड से दलाल चौराहे से आयुष विश्वविद्यालय पर जाने के लिए गंदे पानी का जमावड़ा लगा रहता है।
यहां ब्लॉक मुख्यालय के अलावा अधिकारी भी हैं ।
उन्हें इसको संज्ञान लेने की आवश्यकता महसूस होती है । तमाम राहगीर कीचड़ से परेशान रहते हैं।
भटहट में कोई ऐसा गांव नहीं जहां गंदगी के अंबार न लगा हो।
प्रत्येक सफाई कर्मी वेतन लेते हैं ,सरकार से, मगर उनकी ड्यूटी ग्राम सभा में न लगकर सेक्रेटरी और अधिकारियों के घर पर लगी रहती है ।
जिसकी वजह से स्वच्छता मिशन इस ब्लॉक में सफेद हाथी साबित हो रहा है ।
इसके संबंध में आम जनमानस की पुकार है। कार्रवाई की जाए।
Category: न्यूज़
Your blog category
-

गोरखपुर के भटहट ब्लॉक का भटहट ग्राम सभा चौराहे पर बसता है
-

चेयरमैन का मनाया गया जन्मदिन, मिली बधाई
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बड़हलगंज/गोरखपुर +निष्पक्ष टुडे) नगर पंचायत बड़हलगंज की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति उमर का जन्मदिन समर्थकों ने नगर पंचायत कार्यालय में धूमधाम से मनाया।
बुधवार को नगर पंचायत के सभागार में समर्थकों ने केक काट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई देकर उनके लम्बे सुदीर्घ और स्वस्थ जीवन की मंगलकामना किया।
इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता महेश उमर, जनसेवा संस्था के महामंत्री सन्तोष जायसवाल, पवन यादव, सभासद सुदीप वर्मा, नगर पंचायत लिपिक सुनील कुमार, कर्मी रविन्द्र कुमार, विपुल साहनी, नियाज़ अहमद, परमहंस, महेश पटेल, आज़ाद अहमद, अजय कुमार, राजेश पटेल, विकाश गौड़, हिमांशू गौड़, कन्हैया मौर्य, कृष्ण कुमार, उमेश यादव, मोनू श्रीवास्तव, घनश्याम, मनोज निगम, सन्नी, श्रीराम, अशोक मिश्र, विपिन तिवारी, सुरेश उमर, प्रकान्त उमर, अमन उमर, रचित उमर ने चेयरमैन को जन्मदिन की बधाई दी। -

मातृ शिशु मृत्यु दर कम करने और खुशहाल समाज में लैंगिक समानता की अहम भूमिका
शहरी समन्वय समिति की बैठक में लैंगिक समानता को लेकर किया गया संवेदीकरण
शहर के सभी प्रमुख प्लेटफार्म पर लोगों को जागरूक करने की अपील
गोरखपुर, 13 नवम्बर 2024

लिंग आधारित भेदभाव दूर करके न केवल सामाजिक खुशहाली लाई जा सकती है, बल्कि मातृ शिशु मृत्यु दर कम करने में भी इसकी अहम भूमिका है। किशोरियों की असमय मृत्यु रोकने के लिए जरूरी है कि लिंग आधारित भेदभाव न हो । यह संदेश शहरी समन्वय समिति की बैठक में लैंगिक समानता संबंधित संवेदीकरण कार्यक्रम के दौरान दिये गये । विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक शार्ट फिल्म के जरिये सभी प्रतिभागियों को लैंगिक समानता और स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर परिणाम के बीच के महत्वपूर्ण कड़ी को दिखाया गया ।
बैठक का आयोजन स्वयंसेवी संस्था पीएसआई इंडिया के सहयोग से स्वास्थ्य विभाग ने सीएमओ कार्यालय के प्रेरणा श्री सभागार में मंगलवार को किया । इसमें आए समिति के सभी सदस्यों के जरिये शहर के सभी प्रमुख प्लेटफार्म पर लोगों को जागरूक करने की अपील भी की गई। उनसे कहा गया कि गतिविधियों के आयोजन में लैंगिंक समानता का ध्यान रखना है । सभी शहरी स्वास्थ्य केंद्रों और शहर स्तरीय बैठकों में लिंग संवेदीकरण सत्रों को भी रखा जाए। जेंडर चैम्पियन का चयन करें और उनका उपयोग निर्णयों में पुरुषों की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए करें, जो सूचित परिवार नियोजन विकल्पों को बढ़ावा देता है। महिला आरोग्य समितियों और आशा कार्यकर्ता को स्वास्थ्य सेवा में लिंग मुद्दों एवं परिवार और मातृ बाल स्वास्थ्य संबंधित निर्णयों में पुरुष भागीदारी के महत्व को बताएं।
कार्यक्रम के दौरान अपेक्षा की गई कि स्वास्थ्य संबंधित सार्वजनिक कार्यक्रम में दंपति की भागीदारी को सुगम बनाना है और पारस्परिक संचार को बढ़ाने के लिए उन्हें संयुक्त रूप से शामिल करना है। साथ ही उन्हें परिवार नियोजन के बारे में सूचित निर्णय लेने की सुविधा प्रदान करनी है। शहरी समन्वय समिति के जरिये विभिन्न दिवसों और अवसरों पर लैंगिक समता एवं लिंग को मुख्य धारा में लाने के संयुक्त मुद्दों पर ध्यान देना है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी परिवार कल्याण डॉ एके चौधरी ने किया । संवेदीकरण की प्रस्तुति पीएसआई इंडिया संस्था की राज्य प्रतिनिधि इप्शा सिंह ने की। इस मौके पर एनयूएचम कोआर्डिनेटर सुरेश सिंह चौहान, डीईआईआईसी मैनेजर डॉ अर्चना, जिला महिला अस्पताल के क्वालिटी मैनेजर डॉ कमलेश, फाग्सी की अध्यक्ष डॉ सविता अग्रवाल, क्वालिटी सेल प्रभारी विजय श्रीवास्तव, चिकित्सा अधिकारी डॉ एके वर्मा, एनयूएचएम सहयोगी फैजान, संस्था की प्रतिनिधि कृति, केवल सिंह सिसौदिया और प्रियंका सिंह समेत नगर निगम, डूडा, आईसीडीएस, शहरी स्वास्थ्य केंद्रों और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के सोलह चिकित्सा अधिकारी व अन्य संबंधित विभागों के प्रतिनिधिगण भी मौजूद रहे।
*मिसेज एक्स की कहानी से दिया संदेश*
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी आरसीएच डॉ एके चौधरी ने बताया कि बैठक के दौरान शार्ट फिल्म के जरिये मिसेज एक्स की कहानी से प्रभावकारी संदेश दिया गया। बताया गया कि अगर महिला को विवाह और गर्भधारण के निर्णय में लैंगिक समानता दी जाए तो कम उम्र में गर्भधारण और अनचाहे गर्भ से होने वाली मातृ मृत्यु को रोका जा सकता है। साथ ही गर्भावस्था में खानपान संबंधित लैंगिक भेदभाव को रोक कर मां को प्रसव के दौरान होने वाली जटिलताओं से बचा कर मातृ शिशु मृत्यु दर को रोकने में मदद मिलेगी।
एसडीजी पांच की भूमिका अहम
प्रतिभागी चिकित्सा अधिकारी डॉ एके वर्मा ने बताया कि संवेदीकरण के जरिये सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल (एसडीजी) पांच की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला गया । इसका उद्देश्य महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ भेदभाव को समाप्त करना है। उनके खिलाफ सभी हिंसा और शोषण समाप्त करना है। जबरन विवाह और जननांग विकृति को समाप्त करना है। अवैतनिक देखभाल को महत्व देना और साझा घरेलू जिम्मेदारियों को बढ़ाना देना है। नेतृत्व और निर्णय लेन में पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करना है। प्रजनन स्वास्थ्य और अधिकारों तक सार्वभौमिक पहुंच बनाना है। आर्थिक संसाधनों, संपत्ति के स्वामित्व और वित्तीय सेवाओं के समान अधिकार होने चाहिए। प्रोद्योगिकी के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ाना देना है। लैंगिंक समानता के लिए नीतियों और लागू करने योग्य कानून को अपनाना एवं मजबूत करना है।
-

गोला क्षेत्राधिकारी से की शिकायत विवेचक बदलने की मांग
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बड़हलगंज /गोरखपुर +निष्पक्ष टुडे) कोतवाली क्षेत्र के खुटभार निवासी रणजीत सिंह पुत्र मुसाफिर सिंह गोला क्षेत्राधिकारी को शिकायती पत्र देकर मारपीट के एक मुकदमे में जांच कर रहे अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए विवेचक बदलने की मांग की है।
_खुटभार निवासी रणजीत सिंह ने क्षेत्राधिकारी गोला को दिये गये शिकायती पत्र में लिखा है कि कुछ माह पहले गांव के कुछ लोगों से विवाद हुआ था। घटना में शामिल लोग प्रार्थी से मारपीट करते हुए जानलेवा हमला किया था। बड़हलगंज पुलिस आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले की जांच थाने के एक दारोगा को सौंपी गयी। आरोप है कि विवेचक पीड़ित से आरोप पत्र दाखिल करने के लिए पचास हजार की मांग कर रहे थे। पैसा नहीं देने पर विवेचक पिछले महीने आरोपियों से मोटी रकम लेकर मुकदमे की फाईनल रिपोर्ट लगा दी। पीड़ित ने क्षेत्राधिकारी से मामले की जांच करते हुए विवेचक बदलने और जांच अधिकारी के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग किया है। -

गाड़ी खड़ा करने को लेकर मनबढ़ो ने तीन भाइयों को पीटा केस दर्ज
संवाददाता– एस. पी. सिंह
गोरखपुर/सहजनवा ।गीडा थाना क्षेत्र के गीडा के एक फैक्ट्री में मजदूरी करने वाले तीन भाई की गाड़ी खड़ा करने को लेकर मनबढ़ो ने लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिए । पुलिस ने एक नामजद तथा 12 से 15 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है । मिली जानकारी से नीरज सिंह निवासी मरीकोटला बाग़राय जिला प्रतापगढ़ जो गीडा स्थित एक फैक्ट्री में अपने दो अन्य भाईयों के साथ मजदूरी करता है । गाड़ी खड़ा करने को लेकर हरनही थाना खजनी निवासी एक व्यक्ति भी इसी फैक्ट्री में मजदूरी करता है । गाड़ी खड़ा करने को लेकर इससे विवाद हो गया तो उसने 12 से 15 अज्ञात लोगों को बुला दिया, और लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया । जिसमे पीड़ित के भाई धीरज सिंह का सिर फटने से वह बेहोश हो गया ।
पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर बबलू पांडे निवासी हरनही थाना खजनी तथा 12 से 15 अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के प्रयास, मारपीट, अंगभंग करना, जान से मारने की धमकी देने, तथा बलवा का केस दर्ज कर लिया है । -

सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, बहन घायल
गोरखपुर: एक दर्दनाक सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवक की जान चली गई, जबकि उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक युवक की पहचान पंकज यादव के रूप में हुई है, जो सिकरीगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत हेमचौरा के निवासी थे और गोरखपुर में रहकर अपनी पढ़ाई कर रहे थे।
जानकारी के अनुसार, पंकज अपनी बहन को परीक्षा दिलाने के लिए मोटरसाइकिल से सहजनवा जा रहे थे। रास्ते में अचानक एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे पंकज की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उनकी बहन भी घायल हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दुर्घटनास्थल पर मौजूद ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
इस दुखद घटना से पूरे परिवार में शोक की लहर है, वहीं क्षेत्रवासियों ने इस हादसे पर गहरा दुख प्रकट किया है।
-

यूपी लोक सेवा आयोग के खिलाफ प्रतियोगी छात्रों का आंदोलन जारी
प्रयागराज
पूरी रात आयोग के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करते रहे प्रतियोगी छात्र

छात्रों ने सुबह राष्ट्रगान के साथ की आज के प्रदर्शन की शुरुआत
प्रदर्शनकारी प्रतियोगी छात्रों ने सुबह 6 बजे राष्ट्रगान गाया
सोमवार से शुरू हुए प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला अभ्यर्थी शामिल
रात के समय भी महिला अभ्यर्थी आयोग के दफ्तर के बाहर डटी रही
रात भर नारेबाजी कर अपने प्रदर्शन को जारी रखे थे प्रतियोगी छात्र
प्रदर्शन के चलते दफ्तर के बाहर का इलाका छावनी में तब्दील
पुलिस के साथ ही रैपिड एक्शन फोर्स भी तैनात की गई है
अभ्यर्थी एक ही दिन में परीक्षा कराए जाने की मांग पर अड़े
एक ही दिन पीसीएस,आरओ एआरओ परीक्षा कराए जाने की मांग
-

जर्जर बेलघाट-कुरी मार्ग: जनता का धरना, पर नहीं हो रहा मरम्मत
गोरखपुर, बेलघाट थाना क्षेत्र – गोरखपुर जनपद के बेलघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला बेलघाट-कुरी मार्ग जर्जर अवस्था में पहुँच चुका है। सड़क पर गड्ढों की भरमार है और बारिश के मौसम में यह समस्या और भी विकट हो जाती है।

इस मार्ग की दुर्दशा के चलते स्थानीय लोगों को अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों की खराब स्थिति के कारण वाहनों का आवागमन भी बाधित हो गया है, जिससे न केवल लोग घायल हो रहे हैं, बल्कि समय की भी हानि हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग की मरम्मत के लिए उन्होंने कई बार प्रशासन से गुहार लगाई है, परंतु अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
सड़क मरम्मत की मांग को लेकर ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन भी किया है, ताकि प्रशासन के संज्ञान में ये मामला आ जायें।
-

IAS मनोज सिंह ACS के वेटिंग में जाने की 2 और वजहें भी है
UP में 2 स्लॉटर हाउस को NOC प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा दी गयी थी जिसमे वहाँ के 2 अफ़सरो को सस्पेंड किया गया, सचिव साहब को भी हटाया गया और IAS मनोज सिंह अध्यक्ष प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड थे
IAS मनोज सिंह के निजी सचिव राजीव कुमार ने ACS साहब से एक ऐसी चिट्ठी अपनी पत्नी के लिए जारी करवा दिया था जो नियमतः सही नही थी
ACS साहब के निजी सचिव ने पहले अपनी शिक्षिका पत्नी की पोस्टिंग बिना नियमों के चिड़ियाघर में करवाई थी बाद में निजी सचिव अपनी पत्नी को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में तैनाती करने की फाइल चला दिया मूलरूप ने निजी सचिव की पत्नी की तैनाती प्राथमिक विद्यालय सालेहनगर में थी जहां 100 बच्चो पर इकलौती टीचर थी।
-

प्रेमिका के घर में घुस प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा
संवाददाता– एस. पी. सिंह
गोरखपुर/सहजनवासहजनवा थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली एक महिला के घर में प्रेमी के घुसे होने की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया । और खूब धूनाई कर पुलिस को सौंप दिया । पुलिस शिकायत मिलने पर कारवाई करने की बात कर रही हैं ।
मिली जानकारी से सहजनवा थाना क्षेत्र के एक महिला की रिश्तेदारी जिला संत कबीरनगर में है । महिला का उसी गांव के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था । अक्सर चुपके से युवक महिला के घर आता जाता था । जिसको लेकर पड़ोस के लोग परेशान हो चुके थे । रविवार को रात्रि में 10 बजे महिला घर में अकेली थी । उसी दौरान उसका प्रेमी घर में घुस आया । जिसकी भनक ग्रामीणों को लग गई, और उसे महिला के कमरे में पकड़ लिया, और खूब पिटाई करने के बाद 112 पर फोन कर पुलिस बुला लिया, और उसे पुलिस को सौंप दिया ।
पुलिस को देर शाम तक कोई तहरीर नहीं मिली है । इस संदर्भ में एसओ विशाल उपाध्याय ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद केस दर्ज किया जायेगा ।












