Category: न्यूज़

Your blog category

  • स्वास्थ्य शिविर में 128 मरीजों ने कराया नि:शुल्क इलाज

     

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे): उपनगर बड़हलगंज के संसारपार रोड स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल पर लाइफ केयर एण्ड न्यूरो स्पाइन सेंटर पटना चौराहा द्वारा सोमवार को मुफ्त इलाज के लिए एक चिकित्सा शिविर लगाया गया जिसमें सवा सौ से अधिक मरीजों की जांच कर उन्हें सलाह तथा यथा सम्भव दवाएं उपलब्ध कराई हैं। ____ सोमवार को लिटिल फ्लावर स्कूल परिसर में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में जाने-माने न्यूरो स्पाइन चिकित्सक डॉ एस एन सिंह द्वारा रोगियों को आवश्यक स्वास्थ्य संबंधित परामर्श दिया गया। इसके साथ साथ आवश्यकता के अनुसार दवा भी उपलब्ध कराया गया। शिविर आयोजक वित्त विहीन प्रबंधक संघ के प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश ने बताया कि मधुमेह, उच्च रक्तचाप,नस रोग आदि का निशुल्क जांच शिविर लगा, जिसमें करीब 128 मरीजों को देखा गया और निःशुल्क परामर्श भी दिया गया। मरीजों को आवश्यक दवा भी उपलब्ध कराई गई। शिविर में डा एस एन सिंह के साथ डा एम डी नुमान, डा एस के मौर्य, डा मु. फैज, डा नुमान अंसारी तथा नर्सिंग स्टाफ विवेक,प्रिंस,अभय, फैज,मोनिका, किरन द्वारा भी सहयोग प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्रबंधक शैलेन्द्र शर्मा, डा. अश्विनी शुक्ल, प्रधानाचार्या वंदना सिंह आदि उपस्थित रहे।

  • सुहागरात के दिन ही जेवर लेकर फरार हो गई दुल्हन

    सुहागरात के दिन ही जेवर लेकर फरार हो गई दुल्हन

     

    गोरखपुर।खजनी थाना क्षेत्र के डोरो गांव में सुहागरात के दिन ही एक दुल्हन जेवर लेकर लापता हो गई। रात में घर आए पति को जब पत्नी कमरे में नहीं मिली तो उसने घरवालों से पूछा, लेकिन वह भी नहीं जान पाए कि उनकी नई नवेली बहू कब घर से चली गई। मायके वालों से भी जानकारी न मिलने के बाद परेशान पति सोमवार को खजनी थाने पहुंच गया। थाने में तहरीर देकर उसने पत्नी को खोजने की गुहार लगाई है। उसका कहना है कि उसे नहीं आना है तो मत आए, लेकिन जेवर, रुपये लौटा दें।

    खजनी के डोरो गांव के एक युवक की शादी संतकबीरनगर में तय हुई थी। 14 नवंबर को धूमधाम से बारात गई और शादी होने के बाद 15 नवंबर को विदाई को गई। 15 को घर में कार्यक्रम चला और फिर उसी रात युवक अपने परिचित के शादी में चला गया।

    16 नवंबर की रात में पति जब घर लौटा तो पत्नी लापता हो गई थी। घरवालों ने बताया कि वह रात में खाना खाने के बाद अपने कमरे में चली गई थी, इसके बार वह कहां गई, पता नहीं। इसके बाद युवक ने पत्नी के घरवालों से फोन पर संपर्क किया तो वह भी युवती के बारे में कोई जानकारी नहीं दे पाए। बोले कि हमने शादी कर दी और अब आप की जिम्मेदारी है कि वह कहां गई। यह सुनने के बाद ही युवक थाने पहुंच गया और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

  • टूट गई शादी आई०ई०एस० की, प्रेमिका ने काटा बवाल

    टूट गई शादी आई०ई०एस० की, प्रेमिका ने काटा बवाल

    यूपी के लखनऊ में एक IES अफसर की शादी थी.

    एक दिन पहले बढ़िया तिलक हुआ. दोस्तों ने खूब डांस किया और तस्वीर फेसबुक पर पोस्ट कर दी.

    यहीं से मामला गड़बड़ा गया,

    IES अफसर की प्रेमिका है, जो मुंबई में रहती है, उसने ये तस्वीर देख ली.

    IES अफसर ने प्रेमिका से बताया नहीं था कि उसकी शादी हो रही है.

    तस्वीर देखते ही प्रेमिका फ़ौरन लखनऊ पहुंची, खूब गदर कटा, बारात उठ न सकी.

    पुलिस के सामने पंचायत हुई, शादी टूट गई.

  • बंदे में एक दोष न हो बन्दा कभी एहसान फरामोश न हो

    बंदे में एक दोष न हो बन्दा कभी एहसान फरामोश न हो

    “बंदे में एक दोष न हो बन्दा कभी एहसान फरामोश न हो”

    संतोष पटेल 14 साल पहले भोपाल में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने आए थे, माली हालात ठीक नहीं थी, ऐसे में उनकी सलमान खान नामक एक सब्जी विक्रेता से दोस्ती हो गयी, उन् दिनों सलमान उन्हे फ्री में सब्जी वगैरा दे दिया करता था, अब संतोष पटेल DSP बन गये हैं तो अपने पुराने दोस्त सलमान खान से मिलने आए, संतोष पटेल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दोस्ती का वीडियो साझा करते हुए लिखा है ”बुरे समय में साथ निभाने वाले को भूल जाना किसी पाप से कम नहीं। बंदे में एक दोष न हो, बंदा ऐहसान फ़रामोश न हो”

    सलमान खान आज भी अपनी सब्जी की दुकान चलाते हैं, ऐसे कम ही लोग होते हैं जो सफलता प्राप्त करने के बाद अपने संघर्ष में किसी की छोटी-छोटी मदद भी याद रखते हैं, दोस्ताना सलामत रहे।

  • बड़हलगंज नगर में अतिक्रमण से लग रहा जाम

    बड़हलगंज नगर में अतिक्रमण से लग रहा जाम

    सड़क पर पार्किंग से आवागमन बाधित,

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) उपनगर में अतिक्रमण के चलते जाम की समस्या उत्पन्न है। बाजार में सड़क तक लगने वाली दुकानों तथा आने वाले ग्राहकों के वाहनों के बेतरतीब खड़ा करने से प्रतिदिन जाम लग रहा है। जिससे आवागमन बाधित हो रहा है।
    उपनगर के पटना चौराहे से कस्बे के अंदर जाने वाली रास्ते पर बेतरतीब गाडिय़ों के खड़े होने की वजह होने वाली जाम में आम जनता काफी परेशान हो रहे हैं। पटना चौराहे से कस्बे के अंदर जाने वाले रास्ते पर केवल एक ही स्थान पर 20 मीटर के क्षेत्र के अंदर जाम की समस्या सर्वाधिक है। इस समय लगन शुरू होने से स्थिति और भी भयावह हो गई है। जिसके कारण लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जब कस्बे के तमाम स्कूलों की छुट्टी होती है और उन स्कूली बच्चों के गाड़ियां जब इस रास्ते से गुजरती है तो बच्चे इसी जाम में घंटो फंसे रहते हैं। कस्बे के अंदर जाने वाले रास्ते पर पहले यह स्थिति नहीं थी लेकिन विगत कुछ वर्षों में इस रोड पर काफी दुकानें खुल गयीं और जो भी रिहायशी घर थे वह व्यावसायिक दृष्टिकोण से अपने घरों को उन लोगों ने कटरा में बदल दिया है। स्थिति यह है कि इन दुकानों पर जब ग्राहक आते हैं तो अपनी गाड़ी सड़क पर बेतरतीब छोड़ देते हैं जिसकी वजह से आए दिन जाम की स्थिति बन जाती है। नियम यह है कि यदि आप अपने मकान को कटरे में बदलकर व्यवसायीकरण करते हैं तो पार्किंग की भी व्यवस्था करनी होती है लेकिन यहाँ पार्किंग न होने से सड़क पर ही वाहन खड़े रहते है। अगर एक भी चार पहिया गाड़ी इस रास्ते पर आ जाती है तो जाम की स्थिति बन जाती है। लोग काफी देर तक जाम में फंस कर परेशान होते  हैं,
    नगर पंचायत द्वारा जारी होगा नोटिस
    बड़हलगंज। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि महेश उमर ने कहा कि पहले से चौड़ी सड़क बन जाने के बाद भी लोग सड़कों पर अतिक्रमण कर रहे हैं। ऐसे लोगों को चिह्नित कर जल्द ही नोटिस जारी किया जाएगा।

  • शोक सभा आयोजित कर दी गई श्रद्धांजलि

    शोक सभा आयोजित कर दी गई श्रद्धांजलि

    बड़हलगंज/ गोरखपुर( निष्पक्ष टुडे):स्थानीय विकास खण्ड की ग्राम पंचायत बेल्सड़ी निवासी प्रसिद्ध समाजसेवी स्वर्गीय प्रहलाद तिवारी के बड़े सुपुत्र स्व. संदीप तिवारी के असामयिक निधन पर सोमवार को एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

    बताते चलें कि ग्राम बेलसडी निवासी व नेशनल पी जी कालेज बड़हलगंज में बतौर लैब टेक्नीशियन कार्यरत 45 वर्षीय संदीप तिवारी की बीते पंद्रह नवंबर को दिन में हार्ट अटैक से निधन हो गया।उनका अंतिम संस्कार शनिवार को मुक्ति पथ बड़हलगंज पर किया गया। मुखाग्नि उनके सात वर्षीय पुत्र शास्वत तिवारी ने दिया। संदीप तिवारी अपने पीछे पत्नी बड़ी बेटी साक्षी तिवारी उम्र 17 वर्ष, दूसरी बेटी वैभवी तिवारी (पीहू) उम्र 14 वर्ष तथा सबसे छोटा बेटा शाश्वत तिवारी है।भाई सपन तिवारी लखनऊ सचिवालय में कार्यरत हैं। स्व. संदीप तिवारी के असामयिक निधन की खबर सुनकर नेशनल पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज के प्रबंधक भीष्म शंकर तिवारी उर्फ कुशल तिवारी, चिल्लूपार के पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी, प्राचार्य डॉ.राकेश पाण्डेय, पूर्व विधान परिषद सभापति गणेश शंकर पाण्डेय, पूर्व प्रमुख राज बहादुर सिंह,पूर्व प्रमुख विजय यादव, प्रधान भुवनेश्वर चतुर्वेदी, श्रीनाथ तिवारी, परमा दुबे,अजय दुबे, आनन्द तिवारी रिंकू ,शैलेश पांडेय,राजेश पाण्डेय, आलोक तिवारी, लल्लन तिवारी, संदीप पाण्डेय, प्रदीप दुबे,अमीर यादव, प्रभात उपाध्याय सहित नेशनल पीजी कालेज के समस्त स्टाफ ने शोक व्यक्त किया है।

  • गोरखपुर पुलिस द्वारा ऑटो में गुम हुये बैग को आवेदक को सकुशल सुपुर्द कराया गया

    गोरखपुर पुलिस द्वारा ऑटो में गुम हुये बैग को आवेदक को सकुशल सुपुर्द कराया गया

     

    दिनांक 10.11.2024 को आवेदक अपना बैग जिसमें 02 अदद लैपटाप व आवश्यक दस्तावेज, कपड़ा व घर की चाभी थी, भूलवश किसी ऑटो में छोड़ दिया गया था । जिसे थाना खजनी पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरों की मदद से उक्त ऑटो को खोजकर बैग को सकुशल बरामद कर आज दिनांक 18.11.2024 को आवेदक को सुपुर्द किया गया । जिस पर आवेदक द्वारा गोरखपुर पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भूरि – भूरि प्रशंसा की गयी ।

  • प्रयागराज मे भीषण सड़क हादसा

    प्रयागराज मे भीषण सड़क हादसा

    प्रयागराज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा,

    सड़क हादसे में 2 लोगों की दर्दनाक मौत,

    खड़ी ट्रक में पीछे से घुसी कार, 4 घायल,

    वाराणसी से गोंडा जा रहे थे कार सवार,

    कोतवाली बीकापुर के चांदपुर के पास हादसा.

  • वायु प्रदूषण: दिल्ली में सभी स्कूल बंद, दमघोंटू हालात पर सरकार का फैसला

    वायु प्रदूषण: दिल्ली में सभी स्कूल बंद, दमघोंटू हालात पर सरकार का फैसला

    दिल्ली में प्रदूषण को देखते हुए मुख्यमंत्री आतिशी ने स्कूल में सभी कक्षाओं को ऑनलाइन चलाने का निर्देश दिया है। हालांकि 10वीं और 12वीं की कक्षाएं शारीरिक चलती रहेंगी। ऑनलाइन कक्षाएं अगले आदेश तक चलती रहेंगी। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम, CAQM) ने हवा की गुणवत्ता के गंभीर श्रेणी में बने रहने के चलते ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप, GRAP) का चौथा चरण लागू कर दिया है।

  • महा मेगा शिविर में आपत्तियों का किया गया निस्तारण

    महा मेगा शिविर में आपत्तियों का किया गया निस्तारण

    गोरखपुर। नगर निगम के नागरीकों को सम्पत्ति कर की जानकारी देने और जी०आई०एस० से सम्बन्धित

    उनकी आपत्तियों एवं जिज्ञासाओं के निस्तारण हेतु नगर निगम द्वारा लागाये जाने वाले शिविर की श्रंखला में
    आज नगर निगम के सभा कक्ष में जोन 01 एवं जोन 03, लाल डिग्गी स्थित जोनल कार्यालय जोन नं0-02, नेता जी सुबास चन्द्र बोस नगर स्थित जोनल कार्यालय जोन 04 एवं
    शाहपुर थाना स्थित जोनल कार्यालय जोन 05 में मेगा शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर का नगर
    निगम के कर दाताओं द्वारा अधिकाधिक संख्या में अपनी आपत्तियों का निस्तारण कराया गया। जोन 01, 02, 03,
    04 व 05 में क्रमशः 17, 26, 32, 10 एवं 15 कुल 100 आपत्तियां प्राप्त हुई। जिनका मौके पर ही निस्तारण
    कराया गया। उदाहरण के लिए जोन 01 में भवन संख्या 139 का वर्तमान वार्षिक मूल्यांकन 4095.00 था जी०आई०एस० सर्वे द्वारा इनके भवन का वार्षिक मूल्यांकन 13154.00 निर्धारित किया गया था। शिविर में इनका वार्षिक मूल्यांकन 11304 निर्धारित किया गया जिस पर यह पुरी तरह से संतुष्ट थे। इसी तरह भवन संख्या- 40बी का वार्षिक मूल्यांकन वर्तमान में 10080 थी। जी०आई०एस० सर्वे द्वारा इनके भवन का वार्षिक मूल्यांकन 20160 निर्धारित किया गया था। शिविर में इनका वार्षिक मूल्यांकन 202160 निर्धारित किया गया जिस पर यह पुरी तरह से संतुष्ट थी। जोन 02 में भवन संख्या 128ई का वर्तमान वार्षिक मूल्यांकन 4410 था, जी०आई०एस० सर्वे द्वारा इनके भवन का वार्षिक मूल्यांकन 17336 निर्धारित
    किया गया थे। शिविर में इनका वार्षिक मूल्यांकन 14860 निर्धारित किया गया जिस पर यह पुरी तरह से संतुष्ट थी। इसी तरह भवन संख्या 952के का वार्षिक मूल्यांकन वर्तमान में 21834 था जी०आई०एस०सर्वे द्वारा इनके भवन का वार्षिक मूल्यांकन 21834 निर्धारित किया गया था। शिविर में इनका वार्षिक मूल्यांकन 21834 निर्धारित किया गया जिस पर यह पुरी तरह से संतुष्ट थे। जोन 03 में भवन संख्या 52जी का वर्तमान वार्षिक मूल्यांकन 3456 था. जी०आई०एस० सर्वे द्वारा इनके भवन का वार्षिक मूल्यांकन 7776 निर्धारित किया गया था। शिविर में इनका वार्षिक मूल्यांकन 8294 निर्धारित किया गया जिस पर यह पुरी तरह से संतुष्ट थे। इसी तरह भवन संख्या 35ए का वार्षिक मूल्यांकन वर्तमान में 3327 था। जी०आई०एस० सर्वे द्वारा इनके भवन का वार्षिक मूल्यांकन 7296 निर्धारित किया गया था। शिविर में इनका वार्षिक मूल्यांकन 6451 निर्धारित किया गया जिस पर यह पुरी तरह से संतुष्ट थी। जोन
    04 में भवन संख्या 632 का वर्तमान वार्षिक मूल्यांकन 6480 था, जी०आई०एस० सर्वे द्वारा इनके भवन का
    वार्षिक मूल्यांकन 18144 निर्धारित किया गया था। शिविर में इनका वार्षिक मूल्यांकन 18144 निर्धारित किया गया जिस पर यह पुरी तरह से संतुष्ट थे। इसी तरह भवन संख्या 79डी का वार्षिक मूल्यांकन वर्तमान में 1200 था। जी०आई०एस० सर्वे द्वारा इनके भवन का वार्षिक मूल्यांकन 10886 निर्धारित
    किया गया था। उक्त शिविर में मुख्यालय पर दुर्गेश मिश्रा अपर नगर आयुक्त, विनय कुमार राय मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, कुमारी अनुष्का सिंह, जोनल अधिकारी जोन 01, ओम प्रकाश यादव कर अधीक्षक जोन 03 एवं जोनल कार्यालय जोन 02 में नर्वदेश्वर पाण्डेय जोनल अधिकारी जोन 02, बी० के० लाल कर अधीक्षक जोन 02, जोन 04 में अविनाश प्रताप सिंह जोनल अधिकारी जोन 04, श्री विपुल विक्रम राय कर अधीक्षक जोन 04, जोन 5 में संतोष कुमार मिश्रा जोनल अधिकारी जोन 05 एवं समस्त जोनो के राजस्व निरीक्षक, निरीक्षक श्रेणी-2, नायब मोहर्रिर, लिपिकगण की उपस्थिति में मेगा शिविर का आयोजन किया गया।