Category: न्यूज़

Your blog category

  • UPETDB ने स्कूली बच्चों को पर्यावरण के प्रति किया जागरूक

    UPETDB ने स्कूली बच्चों को पर्यावरण के प्रति किया जागरूक

    पर्यावरणीय शिक्षा से प्राकृतिक संसाधनों का होगा संरक्षण, इको-टूरिज्म गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा- जयवीर सिंह,

    इको-टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड का अनूठा प्रयास, स्कूली बच्चों को पर्यावरण के प्रति किया जागरूक,

    गोरखपुर, 20 नवंबर 2024,

    उत्तर प्रदेश इको-टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड (UPETDB) ने पर्यावरण और इको-टूरिज्म के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से स्कूली बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इसका उद्देश्य बच्चों को प्रकृति के महत्व, जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता के बारे में शिक्षित करना रहा। यूपी इको टूरिज्म विकास बोर्ड इस तरह के आयोजनों से स्कूली छात्रों और नौनिहालों को भविष्य के प्रति जागरूक और सतत जीवनशैली के प्रति सजग कर रही है। यह जानकारी उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी।

    उत्तर प्रदेश इको-टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड के सहयोग से गोरखपुर जिले के सेंट पॉल स्कूल में जागरूकता अभियान चलाया गया। छात्रों को इको-टूरिज्म और इसकी महत्ता के प्रति जागरूक किया गया। शाम में लाइटिंग सेरेमनी आयोजित की गई, जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति रही।

    उत्तर प्रदेश इको-टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड की पहल पर छात्रों को चिड़ियाघर का भ्रमण कराया। कार्यशाला भी आयोजित की गई। जिला वन अधिकारियों द्वारा स्कूल में एक मास्टर क्लास का भी आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों को सहनशीलता, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के महत्व के बारे में बताया गया।

    इस संबंध में विकास यादव, प्रभागीय वन अधिकारी ने बताया, कि ‘यह आयोजन अजरबैजान की राजधानी बाकू में पर्यावरण को लेकर आयोजित COP29 समिट से मेल खाता है, जो पर्यावरण की रक्षा और सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के वैश्विक प्रयासों पर जोर देता है। इस आयोजन का उद्देश्य अगली पीढ़ी को पर्यावरण संरक्षण और उसके महत्व को बताना है। उन्होंने कहा, ऐसे आयोजनों का उद्देश्य बच्चों को स्थानीय समुदायों और पारंपरिक पर्यावरणीय ज्ञान से जोड़ना है’।

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा, ‘उत्तर प्रदेश इको-टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड आने वाले दिनों में भी इस तरह के प्रयास करती रहेगी। यह पहल न केवल बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक है, बल्कि उन्हें इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने में भागीदार बनाने का प्रयास भी करती है। इससे प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद मिलेगी। साथ ही, इको-फ्रेंडली गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।’

  • एयर इंडिया इंटरनेशनल के पायलट विमान बीच में ही छोड़कर चले गए

    एयर इंडिया इंटरनेशनल के पायलट विमान बीच में ही छोड़कर चले गए

    एयर इंडिया की इंटरनेशनल फ्लाइट से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एयर इंडिया इंटरनेशनल के पायलट विमान बीच में ही छोड़कर चले गए,

    पेरिस से दिल्ली जा रही इस फ्लाइट में 180 से ज्यादा पैसेंजर थे, लेकिन ड्यूटी ऑवर्स पूरा होने के बाद पायलट ने आगे की उड़ान ही नहीं भरी, जिसके चलते फ्लाइट में सवार पैसेंजर 9 घंटे तक परेशान होते रहे. आखिर में उन्हें सड़क मार्ग से ही दिल्ली भेजा गया.

    #Delhi #Jaipur #Flight

  • हरपुर-बुदहट चौराहे पर दुकान में घुसी कार, दो घायल, अफरातफरी

    हरपुर-बुदहट चौराहे पर दुकान में घुसी कार, दो घायल, अफरातफरी

    संवाददाता– एस. पी. सिंह

    गोरखपुर/सहजनवा ।

    हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के हरपुर-बुदहट चौराहे पर उस समय अफरातफरी मच गई जब अनियंत्रित होकर कार चालक ने चौराहे के फुटपाथ पर सब्जी की दुकान को रौंदते हुए टंकी में जा कर घुस गई ।
    हरपुर-बुदहट चौराहे पर बुधवार को शाम पांच बजे के करीब एक कार चालक अनियंत्रित होकर सब्जी की दुकान को रौंदते हुए दुकानदार वाजिद अली पुत्र जनीफ को घसीट दिया । जिससे वाजिद अली को घायल करते हुए प्रमोद शर्मा पुत्र ब्रम्हा नन्द शर्मा की टंकी में कार घुस गई । जिससे दुकान में बैठे रामनाथ यादव जो हरपुर गांव का चौकिदार भी है, गंभीर रूप से घायल हो गए । घायलों को मौजूद ग्रामीणों ने सरकारी अस्पताल सहजनवां भिजवाया । जहां दोनों घायलों वाजिद अली और रामनाथ यादव की हालत चिंताजनक बनी हुई है । प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है । सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच कर भीड़ को नियंत्रित करते हुए कार को थाने में ले आई । लेकिन कार चालक फरार हो गया ।
    थानाध्यक्ष महेश कुमार चौबे ने बताया कि कार को खींच कर कस्टडी में ले लिया गया है ।

  • खुली बैठक में कोटे की दुकान का किया गया चयन

    खुली बैठक में कोटे की दुकान का किया गया चयन

    संवाददाता– एस. पी. सिंह

    गोरखपुर/सहजनवा ।

    सहजनवा ब्लाक के ग्राम पंचायत गंगटही और मदरिया में रिक्त चल रहे कोटे की दुकान का चयन बुधवार को खुली बैठक में कर लिया गया । खुली बैठक में चार स्वयं सहायता समूहों ने भागीदारी लिया । जिसमे सभी ग्रामीणों से अपने अपने प्रत्याशियों के पक्ष में हाथ उठाया गया । जिसमें कान्हा स्वयं सहायता समूह के पक्ष में 120 वोट पड़े । जिन्हें सर्वसम्मति से कोटेदार चयनित कर लिया गया । बताते चले कि गंगटही का कोटा धांधली के चलते निरस्त कर दिया गया था, और मदरिया के कोटेदार ने स्वास्थ्य खराब होने के कारण इस्तीफा दे दिया था । तभी से दोनों जगह के कोटे की दुकान रिक्त चल रही थी ।
    इस दौरान एडीओ पंचायत रामधारी प्रसाद, ग्राम सचिव शिल्पी यादव, स्वयं सहायता से मनीष पांडे, प्रधान प्रतिनिधि विजय पांडेय सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे ।

  • बेसिक शिक्षा परिषद के तत्वावधान में एक दिवसीय कार्यशाला गोष्ठी का हुआ आयोजन

    बेसिक शिक्षा परिषद के तत्वावधान में एक दिवसीय कार्यशाला गोष्ठी का हुआ आयोजन

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बडहलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) बेसिक शिक्षा परिषद के तत्वावधान में ब्लाक संसाधन केंद्र बडहलगंज पर ग्राम पंचायत प्रधान एवं स्थानीय निकाय प्राधिकारियो का एक दिवसीय कार्यशाला गोष्ठी आयोजित किया गया प्राथमिक विद्यालयों में उच्च प्राथमिक विद्यालय में आपरेशन कायाकल्प योजना अंतर्गत 19 पैरामीटर पर विधालय को संतृप्त करने हेतु चर्चा की गई एवं बेसिक शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं के विषय में जानकारी दी गई उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख श्री आशीष राय, जी एवं चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर खंड विकास अधिकारी महोदय एवं ब्लाक अध्यक्ष प्रधान संघ द्वारा विद्यालयों में आपरेशन कायाकल्प योजना अंतर्गत कार्य कराने के लिए लगभग 15 ग्राम पंचायत प्रधान को पुरस्कृत करके सम्मानित किया गया एवं प्रशस्ति पत्र दिया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी महोदय द्वारा किया गया उक्त अवसर पर प्राथमिकी शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष आंनद तिवारी जी मंत्री रितेश राय जी उपाध्यक्ष रमेश राय संरक्षक पूनमचंद एवं ब्लाक की कार्यकारिणी के सभी सदस्य जिला कार्यकारिणी के संगठन मंत्री अभय राय एवं समस्त प्रधानाध्यापक प्रतिभाग किए कार्यकम में एआरपी राकेश यादव
    एआरपी सदाशिव मिश्र ने अपने विचार रखे कार्यकम में मंच संचालन हरे कृष्ण तिवारी जी ने किया इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी बड़हलगंज मनोजीत राव ने कहा कि समस्त ग्राम प्रधान विधालय में कायाकल्प योजना अंतर्गत कार्य कराए कार्यकम में उपस्थित होने हेतु सभी आगंतुक को धन्यवाद
    उक्त कार्यक्रम में हरिलाल, रामकिशुन , समीर राय राहुल श्रीवास्तव ,विवेकानंद, विपुल राय ,आदि शिक्षक कर्मचारी मौजूद रहे।

  • शराब पिलाकर भूमि का करा लिया बैनामा, पीड़ित को जान को खतरा

    शराब पिलाकर भूमि का करा लिया बैनामा, पीड़ित को जान को खतरा

     

    संवाददाता– एस. पी. सिंह
    गोरखपुर/सहजनवां ।

    सहजनवा थाना क्षेत्र के लोहसडा निवासी एक व्यक्ति को जालसाज ने शराब पिलाकर उसके 37 डिसमिल भूमि का बैनामा कराने के बाद धन का भुगतान नहीं किया । पीड़िता ने आरोपी पूर्व प्रधान और इसके लड़के के खिलाफ थाने में शिकायत कर कारवाई करने की मांग किया है ।
    मिली जानकारी से सहजनवा थाना क्षेत्र के लोहसडा निवासी अंशमाला पत्नी रामसागर देवर रणजीत यादव लोहसडा के पूर्व प्रधान के घर पर करीब छः माह से रह रहा था । पूर्व प्रधान और उसके लड़के ने उन्हें शराब पिला कर उनसे 37 डिसमिल भूमि बैनामा करा लिया और धन का भुगतान नहीं किया । जिससे देवर की हालत खराब हो गई है और उनके मुंह से झांग निकल रहा । आशंका है कि उनके साथ जहरखोरी की गई है । जिनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, और उनके जान का खतरा बना हुआ है । पीड़िता ने पूर्व प्रधान और उसके बेट के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है । पुलिस मामले की जांच कर रही है ।
    इस संदर्भ एसओ विशाल उपाध्याय ने कहा कि शिकायत मिली है । जांच कराकर कारवाई की जायेगी ।

  • गरीब,असहायों में कंबल वितरित

    गरीब,असहायों में कंबल वितरित

    गोला:जिले में ठंड दस्तक दे चुकी है। गरीब, बेसहारा, जरुरतमंदों के लिए यह कठिन समय होता है। लेकिन कहते हैं ना कि ईश्वर इस धरती पर किसी ने किसी को निमित्त बनाकर ज़रूरतमंदों का ख्याल रखते हैं। वैसे तो गरीबों के लिए सभी मौसम दुखदाई होते हैं। लेकिन जाड़े का मौसम बहुत ही दुखदाई होता है। जब ठंड अपने जोर पर होती है और शरीर पर गर्म कपड़ा और रात में ओढ़ने को गर्म बिस्तर न हो तो हाल और भी बुरा हो जाता है।

    ऐसे में चिल्लूपार क्षेत्र के युवा समाजसेवी अखिलेश ऊर्फ नन्हें दूबे व सपा नेता राजेश कुमार यादव ने उपनगर गोला के बेवरी वार्ड नं 03 में गरीब,असहायों,महिलाओ एवं दिव्यांगों में कंबल वितरित करते हुए कहा कि गरीब,असहाय लोगों की सहायता करने से मन अच्छा और आत्म संतुष्टि मिलती है।समाज के हर सक्षम व्यक्तियों को गरीबों की सेवा करनी चाहिए।
    इस मौके पर सूरज कुमार पाण्डेय,अजय मिश्रा,अंकित पाण्डेय,बालमुकुन्द यादव,अनिल सोनकर,बबलू यादव,राजेश कोटेदार,संतोष सोनकर आदि मौजूद थे।

  • स्थगन आदेश बाद चारदीवारी तोड़ने का आरोप

    स्थगन आदेश बाद चारदीवारी तोड़ने का आरोप

     

    संवाददाता– एस. पी. सिंह
    गोरखपुर/सहजनवां ।

    गीडा थाना क्षेत्र के खानीमपुर में स्थगन आदेश बावजूद मनबढ़ द्वारा चारदीवारी से तोड़कर गिराने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है । पुलिस मामले की जांच कर रही है । मिली जानकारी से शत्रुजीत सिंह निवासी खानिमपुर जो गोरखपुर शहर में अपने परिवार के साथ रहते है, और पांच भाई है । आपसी सहमति से भूमि का बंटवार हुआ है । और अपने हिस्से के भूमि में मकान का निर्माण कराए है । शेष भूमि में चारदीवारी चलाया गया था । रविवार को मनबढ़ पट्टीदार ने जेसीबी लगाकर चारदीवारी को तोड़ दिया । जिस पर बंटवारे को लेकर स्थगन आदेश भी है । पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कारवाई करने की मांग किया है ।
    इस संदर्भ में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार सिंह ने कहा की मामला संज्ञान में है । जांच कराई जा रही है ।

  • न०प० प्रशासन ने पानी निकासी की समस्या का लिया संज्ञान

    न०प० प्रशासन ने पानी निकासी की समस्या का लिया संज्ञान

     

    संवाददाता– एस. पी. सिंह
    गोरखपुर/सहजनवां ।

    न० प० सहजनवा के वार्ड न 4 मे पानी निकासी की समस्या को लेकर अधिशासी अधिकारी सूर्यकान्त एवं जेई ने मौके पर निरिक्षण किया और कर्मचारियों को त्वरित निराकरण करने का निर्देश दिया ।
    बता दे की न०प० के वार्ड न 4 केशोपुर मे कुछ माह पूर्व नाली का निर्माण हुआ था । जिसमे अनियमितता की वजह से पूरी नाली चोक हो गई थी और पानी की निकासी नहीं हो पा रही थी । गौरतलब है की अधिशासी अधिकारी सूर्यकान्त ने आज जेई सहित मौके पर निरीक्षण किया और कार्य को सुचारु रूप से निष्पदित करने का आदेश दिया ।

  • अनियंत्रित बाइक सवार ने युवक को मारी ठोकर, इलाज के लिए जाते समय हुई मौत

    अनियंत्रित बाइक सवार ने युवक को मारी ठोकर, इलाज के लिए जाते समय हुई मौत

     

    संवाददाता– एस. पी. सिंह
    गोरखपुर/सहजनवां ।

    सहजनवा थाना क्षेत्र का डोमहर माफी निवासी एक 20 वर्षीय युवक जरूरी कार्य से सहजनवा आया था । पैदल घर जाते समय सहजनवा स्थित एक ब्यूटी पार्लर के पास एक बाइक सवार ने ठोकर मार दिया । जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था । जिसके बाद इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में युवक की मौत हो गई । वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
    मिली जानकारी से सहजनवा थाना क्षेत्र के डोमहर माफी निवासी अरमान पुत्र सुभान 20 वर्ष सोमवार को जरूरी कार्य से सहजनवां आया था । कार्य निपटाने के बाद वह पैदल ही घर के लिए जा रहा था । उसी दौरान अनियंत्रित पल्सर सवार ने उसे ठोकर मार दिया ।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया । इलाज के लिए सी एच सी सहजनवां लाया गया । जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया । रास्ते में ले जाते समय युवक की मौत हो गई । मृतक युवक दो भाइयों में छोटा था, और बाहर रह कर मजदूरी करता था । पुलिस ने मृतक के भाई सलमान की तहरीर पर बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।