Category: न्यूज़

Your blog category

  • ग्राम भूअहिया में नंगे बिजली के तार से महिला की दर्दनाक मौत

    ग्राम भूअहिया में नंगे बिजली के तार से महिला की दर्दनाक मौत

     

    गोला, लखीमपुर खीरी।
    गोला क्षेत्र के ग्राम भूअहिया में फसल की सुरक्षा के लिए लगाए गए नंगे बिजली के तारों ने एक महिला की जान ले ली। घटना शुक्रवार सुबह की है, जब कौशल्या देवी (45), पत्नी परभंस, खेत के पास से गुजर रही थीं। अचानक वह नंगे बिजली के तारों की चपेट में आ गईं, जिससे मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

    स्थानीय किसानों के अनुसार, तारों को खेत की फसल को जंगली जानवरों से बचाने के उद्देश्य से लगाया गया था। हालांकि, यह कदम सुरक्षा मानकों की अनदेखी का नतीजा था, जिससे एक निर्दोष महिला की जान चली गई।

    घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    पुलिस करेगी जांच:
    पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। जिम्मेदार व्यक्तियों पर कार्रवाई की जाएगी।

    इस घटना ने ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा के प्रति लापरवाही और बिजली तारों के गलत उपयोग की ओर ध्यान आकर्षित किया है।

  • संदिग्ध परिस्थितियों में युवती का फंदे से लटकता शव मिला

    संदिग्ध परिस्थितियों में युवती का फंदे से लटकता शव मिला

    कुईं बाजार (गोरखपुर)।

    सिकरीगंज थाना क्षेत्र के ठाटी गांव में शनिवार को एक 20 वर्षीय युवती का शव घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता हुआ पाया गया। सूचना पर पहुंची सिकरीगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका प्रियंका गुप्ता अपने पिता खेदन गुप्ता और 15 वर्षीय भाई विकास गुप्ता के साथ रहती थी। परिवार का भरण-पोषण करने के लिए खेदन गुप्ता गांव-गांव ठेले पर चाट-फुल्की बेचते हैं। करीब 9 माह पहले प्रियंका की मां कबूतरा देवी का निधन हो गया था, जिसके बाद से वह अवसाद में थी।

    घटना के दिन, खेदन गुप्ता दोपहर 3 बजे अपने ठेले के साथ काम पर चले गए थे और प्रियंका का भाई गांव में खेलने गया था। इसी बीच, एक ग्रामीण ने घर के जंगले से प्रियंका को फंदे से लटकते हुए देखा और इसकी सूचना उसके पिता को दी। मौके पर पहुंचे पिता ने ग्रामीणों की मदद से घर का दरवाजा तोड़ा, जहां प्रियंका का शव साड़ी के सहारे लटका मिला।

    इस मामले में एसएचओ सिकरीगंज कमलेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण का खुलासा हो सकेगा।

    यह घटना ग्रामीणों के बीच शोक और सवाल छोड़ गई है। परिवार पर पहले से ही एक सदस्य के न रहने का दुख था और अब यह घटना उनके लिए और बड़ा आघात बन गई है।

  • विवाहिता का शव पंखे से लटका मिला

    विवाहिता का शव पंखे से लटका मिला

     

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) क्षेत्र के संसारपार गांव मे 22 वर्षीय विवाहिता रुसी खातून पत्नी अमन अहमद का शव शनिवार की सुबह उसके घर मे पंखे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक का पति अमन दुबई मे रहकर काम करता है। अभी दो माह पूर्व दुबई गया है। मृतक रुबी को 06 वर्षीय पुत्री व 04 वर्षीय पुत्र है।
    इस संबंध मे परिजनो से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुबह मृतक के जेठ की बेटी ने रुबी का शव पंखे से लटका देखा। उसने दुकान पर अपने पिता फिरोज को फोन किया। घबराये फिरोज ने कुछ लोगो को साथ लेकर कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को पंखे से उतरकर सीएचसी बड़हलगंज लाया। जहा चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। फिरोज ने पुलिस को सूचना दी। फिरोज की बेटी ने बताया कि आज सुबह ही फोन पर पति से बात कर झगड़ा कर रही थी।

  • आटो बेचकर नहीं दे रहा था कागजात, पुलिस ने दर्ज किया केस

    आटो बेचकर नहीं दे रहा था कागजात, पुलिस ने दर्ज किया केस

     

    संवाददाता– एस. पी. सिंह
    गोरखपुर/सहजनवा ।

    गीडा थाना क्षेत्र में कबाड़ के वाहन को बेचकर सैकड़ों लोगों को चुना लगा चुके एक जालसाज ने एक महिला को आटो 1.28 लाख रूपये लेकर हड़प गया था । और आटो का कागजात नहीं दे रहा था । पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज कर लिया है ।
    मिली जानकारी से सत्यभामा पत्नी विक्रम निवासी महुआपार थाना सहजनवा जिसने कोपिया थाना बखिरा जिला संत कबीरनगर निवासी, जो गीडा में कबाड़ गाड़ियों का बिक्री करता है, उसने महिला को एक आटो बिक्री कर 1.28 लाख रूपये लिया था । और उसका कागजात 1 माह में देने को कहा था । लेकिन आरोपी कागजात मांगने पर जान मारने की धमकी दे रहा था । पीड़िता के शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अष्टभुजा, हिंदकेसरी, लक्ष्य के खिलाफ जालसाजी और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है ।
    इस संदर्भ प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने कहा कि पीड़िता की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है ।

  • महिला का हत्यारा ट्रेन के आगे कूद कर किया था खुदकुशी, मामा के लड़के ने किया शिनाख्त

    महिला का हत्यारा ट्रेन के आगे कूद कर किया था खुदकुशी, मामा के लड़के ने किया शिनाख्त

     

    संवाददाता– एस. पी. सिंह
    गोरखपुर/सहजनवा ।

    हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के छपिया में 45 वर्षीय महिला संगीता यादव जो शौच के लिए घर से निकली थी, उसकी कुदाल से काट कर निर्मम हत्या कर दी गई थी । मृतिका के बेटे किशन के तहरीर पर पुलिस ने अजीत यादव पुत्र धनश्याम यादव के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था । पुलिस अभियुक्त की तलाश में जुटी हुई थी । वही अभियुक्त ने वृहस्पतिवार को अपराह्न 3 बजे के करीब गहासाड रेलवे क्रासिंग के पास ट्रेन के आगे कूद कर खुदकुशी कर लिया था । पुलिस ने शव को अज्ञात मानते हुए मर्चरी के लिए भेज दिया था । शुक्रवार को गीडा पुलिस को जानकारी मिली कि अज्ञात युवक का शव, महिला के हत्या के आरोप में वांछित अजीत यादव पुत्र धनश्याम यादव निवासी धंजवा थाना महुली जिला संतकबी नगर का है । जो अपने ननिहाल छपिया थाना हरपुर बुदहट में रहता था । उसका मृतिका संगीता यादव से प्रेम संबंध था । वही हरपुर बुदहट एसओ महेश कुमार चौबे मृतिका के हत्या के अभियुक्त के मामा के लड़के अमन यादव को लेकर गीडा थाने पहुंचे । जिसने उसका पहचान किया ।पुलिस पंचामा करा कर विधिक कारवाई कर रही है ।
    इस संदर्भ में एसओ महेश कुमार चौबे ने कहा की अभियुक्त ने गीडा थाना क्षेत्र में ट्रेन के आगे खुद कर खुदकुशी किया है । जिसकी पहचान उसके मामा के लड़के अमन यादव ने किया है ।

  • बकरे की बोटी को लेकर हंगामा, मारपीट

    बकरे की बोटी को लेकर हंगामा, मारपीट

    मिर्जापुर,

    बकरे की बोटी को लेकर हंगामा, मारपीट और बवाल,

    BJP सांसद विनोद बिंद के कार्यालय पर चले लात-घूसे

    बकरे की बोटी की जगह सिर्फ रसा देने पर भड़के लोग

    एक हजार लोगों को दावत में आने का न्यौता मिला था

    लोग दूर-दूर से पहुंचे लेकिन बकरे की बोटी मिली नहीं

    सांसद के भाई ने बोटी की जगह सिर्फ रसा दिया तो हंगामा

  • संगठन में व्यक्ति नही कार्य करने वाले महत्वपूर्ण

    संगठन में व्यक्ति नही कार्य करने वाले महत्वपूर्ण

     

    बड़हलगंज में सक्रिय सदस्यता एवं संगठनात्मक चुनाव बैठक हुआ सम्पन्न,

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) भारतीय जनता पार्टी का संगठन पर्व 2024, सक्रिय सदस्यता एवं संगठनात्मक चुनाव बैठक सम्पन्न हुयी।
    बृहस्पतिवार को चरण पादुका कुटी (पवहारी महाराज कुटी) बड़हलगंज में बैठक को सम्बोधित करते हुये मुख्यातिथि पूर्व जिलाध्यक्ष एवं मण्डल संगठन चुनाव प्रभारी मार्कण्डेय राय ने कहा कि संगठन ने व्यक्ति नही कार्य करने वाले महत्वपूर्ण हैं। पार्टी को पद लेकर बैठने वाले नही पार्टी के लिये कार्य करने वाला ही पदाधिकारी बने यही पार्टी की प्राथमिकता है।
    उन्होंने बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं और चुनाव अधिकारियों को संगठन के प्रति जवाबदेय और समर्पित कार्यकर्ताओ को पदाधिकारी बनाये जाने और संगठन की गतिविधियों को क्रियान्वित करने की युक्तियां बताया। संगठनात्मक चुनाव के निमित्त इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये विधायक चिल्लूपार राजेश त्रिपाठी ने कहा कि हमें भविष्य देख कर पदाधिकारी बनाना होगा।
    पहली प्राथमिकता हमें उसे देनी होगी जिसके मन का भाव भाजपा आगे रखने का भाव हो। कमल ही आगे खिलता रहे, और कोई रहे न रहे।
    पद लेकर बैठने वाले नही पार्टी के लिये कार्य करने वाला चाहिये। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता व स्वागत भाषण मण्डल अध्यक्ष अखण्ड प्रताप शाही ने किया।
    कार्यक्रम में राम आशीष राय, महेश उमर, स्वतंत्र सिंह, राजीव पांडेय, कमलेश पटेल, रमेश शाही, विनय कुमार तिवारी, वेद प्रकाश त्रिपाठी, दुर्गेश मिश्र, राजकुमार निगम, रामबिलास यादव, मिंटू चौबे, सुरेश मिश्र, सुरेश पटवा अतुल शाही, प्रशांत शाही, वीरू एडवोकेट, राजकुमार जायसवाल, संतोष जायसवाल, श्रीकांत सोनी सहित बड़हलगंज मण्डल के में निवास करने वाले भाजपा सभी वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, भाजपा मण्डल एवं जिलापदाधिकारी, सभी शक्तिकेंद्र संयोजक गण, शक्तिकेंद्र प्रभारी गण, मोर्चों के मण्डल अध्यक्ष गण व उनकी कमेटी, मण्डल में निवास करने वाले मोर्चों के प्रदेश/क्षेत्र/जिला पदाधिकारी, सभासद मौजूद रहे।

  • शादी का झांसा देकर करता था दुष्कर्म, युवती हुई गर्भवती, रखने से किया इंकार

    शादी का झांसा देकर करता था दुष्कर्म, युवती हुई गर्भवती, रखने से किया इंकार

    संवाददाता– एस. पी. सिंह

    गोरखपुर/सहजनवा ।

    सहजनवा थाना क्षेत्र के वार्ड 4 केशोपुर में किराए के मकान में रह रही एक 24 वर्षीय युवती को एक युवक शादी का झांसा डाकर दुष्कर्म करता है । जब युवती गर्भवती हो गई तो उसे रखने से इंकार कर दिया । पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कारवाई करने की मांग किया है । पुलिस युवक की तलाश कर रही है ।
    मिली जानकारी से बिहार की एक 24 वर्षीय युवती जो गीडा के एक प्लाई फैक्ट्री में मजदूरी करती है । और नगर पंचायत सहजनवां के वार्ड 4 केशवपुर में किराया का मकान लेकर रहती है । उसी प्लाई फैक्ट्री में कुरावल थाना उरूआ का एक युवक भी काम करता था । उसने युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा । इस दौरान युवती आठ माह से गर्भवती है । उसे शादी का झांसा देता रहा । इसी बीच युवक अपना मोबाइल बंद कर लिया है और युवती से दूरी बना लिया है । जिससे युवती परेशान होकर आरोपी युवक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है ।
    इस संदर्भ में वरिष्ठ उपनिरीक्षक पंकज सिंह ने कहा कि शिकायत मिली है । आरोपी युवक की तलाश की जा रही है ।

  • भारी हंगामे के बीच सुचिता बनी रामपुर गाव की कोटेदार, दूसरे पक्ष से दिव्यांग प्रत्याशी के समर्थकों ने किया प्रदर्शन

    भारी हंगामे के बीच सुचिता बनी रामपुर गाव की कोटेदार, दूसरे पक्ष से दिव्यांग प्रत्याशी के समर्थकों ने किया प्रदर्शन

     

    संवाददाता– एस. पी. सिंह
    गोरखपुर/सहजनवा ।

    हरपुर बुदहट क्षेत्र के रामपुर गाव में कोटा चयन के तीसरे प्रयास में गुरुवार को हुई बैठक में सुचिता यादव को गाव का नया कोटेदार चुना गया । हालांकि दूसरे पक्ष से दिव्यांग प्रत्याशी गुड़िया यादव के सेकड़ो समर्थकों ने हंगामा करते हुए कोटा चयन करने आये अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया कि राजनीतिक दबाब में आते हुए फर्जी तरीके से कोटा चयन कर दिया गया । जबकि, दोनों प्रत्याशी को बराबर- बराबर बोट मिले ।
    बताते चले कि कुछ माह पूर्व रामपुर का कोटा निलम्बित करते हुए अधिकारियों ने गाव का कोटा बैजलपुर में अटैच कर दिया था । तबसे कोटा चयन प्रक्रिया दो बार निरस्त हो चुका था, गुरुवार को कोटा की दावेदारी को लेकर दो प्रत्याशियों सुचिता यादव और गुड़िया यादव (दिव्यांग) ने चयन समिति के सामने अपना नाम रखा । जिसके बाद वोटिंग शुरू हुई तो सुचिता को 189 और गुड़िया को 187 मत मिले । जिसके बाद गुड़िया के पक्ष के लोगो ने हंगामा कर प्रदर्शन शुरू कर दिया कि दोनों पक्ष को बराबर 188-188 मत मिले । वही ग्रामीणों द्वारा हंगामा होते देख, चयन समिति में शामिल नायब तहसीलदार भानू प्रताप सिंह, ग्राम सचिव गौरी सिंह, मौके से चले गए । प्रदर्शन करने वालो ने इस सम्बंध में उपजिलाधिकारी सहजनवा को ज्ञापन देने की बात कही है ।
    ग्राम सचिव गौरी सिंह का कहना है कि गुड़िया से दो वोट अधिक सुचिता को मिला है, इसलिए सुचिता को गाव का नया कोटेदार चुना गया है ।

  • एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

     

    संवाददाता– एस. पी. सिंह
    गोरखपुर/सहजनवा ।

    उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने व उन्हें धरातल पर उतारने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला का आयोजन बी.आर.सी. सहजनवा के परिसर में किया गया । जिसमें क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रधान, सभासद व विद्यालयों के प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे । कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक प्रदीप शुक्ला के द्वारा किया गया । वहीं कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख कवलदीप चौहान, नगर पंचायत अध्यक्ष संजू सिंह व ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष बंसी यादव व सहायक वि० अधिकारी श्री रामधारी उपस्थित रहे ।
    इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी यज्ञ नारायण वर्मा के द्वारा अतिथियों का स्वागत कर, क्षेत्र के सभी विद्यालयों को कायाकल्प योजना के अंतर्गत 19 पैरामीटर पर संतृप्त करने एवं संसाधनों के परिपूर्ण करने का अनुरोध किया । जिस पर ब्लॉक प्रमुख व नगर पंचायत अध्यक्ष के द्वारा आश्वासन दिया गया कि, जल्द से जल्द सभी विद्यालयों का कायाकल्प किया जाएगा । वही कार्यक्रम के दौरान कंपोजिट विद्यालय टेकुआपाती, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के बच्चों द्वारा अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए । कार्यक्रम का संचालन ज्योति ठाकुर के द्वारा किया गया, और कार्यक्रम के अंत में उ० प्र० प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष महेश शुक्ला के द्वारा आए हुए अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
    इस अवसर पर ज्ञान सिंह, दिग्विजय सिंह, यादवेंद्र यादव, हिमांशु मिश्रा, घनश्याम मिश्रा सहित सभी बी.आर.सी स्टाफ मौजूद रहे ।