Category: न्यूज़

Your blog category

  • कुशीनगर पुलिस ने देसी शराब की खेप को पकड़ा

    कुशीनगर पुलिस ने देसी शराब की खेप को पकड़ा

     

    कुशीनगर पुलिस ने देसी शराब की खेप को पकड़ा,

    शराब तस्करों ने पुलिस को आते देख शराब से भरी बोलेरो वाहन को छोड़कर हुए फरार,

    बोलेरो वाहन से तस्करी कर ले जा रहे 32 पेटी अवैध देशी शराब व 22 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब हुए बरामद,

    बरामद शराब कि किमत वाहन सहित 6 लाख 90 हजार रुपए बताई जा रही है।

    थाना तमकुहीराज व स्वाट की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना तमकुहीराज क्षेत्र से एक बोलेरो वाहन से तस्करी कर बिहार ले जा रहे 32 पेटी देशी शराब व 22 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया।

  • बच्चों एवं महिला को पी ए सी जवानो ने तत्परता दिखाते हुए जान बचाई

    बच्चों एवं महिला को पी ए सी जवानो ने तत्परता दिखाते हुए जान बचाई

    श्रावस्ती , वरिष्ठ संवाददाता। सीता द्वारा लव कुश जन्म स्थली घाट पर डूब रहे बच्चों एवं महिला को पी ए सी जवानो ने तत्परता दिखाते हुए जान बचाई.
    कृपादीन पुत्र जायलाल ग्राम सेमारी छपिहानी भिनगा जिला श्रावस्ती अपने परिवार के साथ स्नान करते हुए गहरे पानी में डुबाने लगा जिसमे 2 औरत 3 बच्चे शामिल थे. आरक्षी सर्वेद्र कुमार मिश्रा और आरक्षी जैनुद्दीन की नजर पड़ी दोनों जवानो ने बिना देरी किये जान पर खेल कर उनका जान बचाया कुछ सकेंड की यदि देरी होती तो उसका जीवन लीला समाप्त हो गया होता पी ए सी जवानो की आपसी सूझ बुझ और तत्काल गहरे पानी में घुस कर उसको बचा लिया गया और उसके परिवार को दे दिया गया उसके परिवार और घाट पर मौजूद सभी लोगो ने 30 वीं वाहिनी पी ए सी गोण्डा के सिपाहियों की प्रशंसा की.

  • थाना समाधान दिवस पर आए 20 मामले, 1 का हुआ निस्तारण

    थाना समाधान दिवस पर आए 20 मामले, 1 का हुआ निस्तारण

     

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    गोरखपुर/सहजनवा ।

    शनिवार को सहजनवां थाने पर थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता तहसीलदार सहजनवा राकेश कन्नौजिया ने किया । इस दौरान 10 मामले आए थे । जिसमे 6 राजस्व और 4 पुलिस के थे । 1 मामले का निस्तारण मौके पर कर दिया गया । वही गीडा थाना में समाधान दिवस की अध्यक्षता नायब तहसीलदार दुर्गेश चौरसिया ने किया । इस दौरान 8 मामले आए, सभी मामले राजस्व से संबंधित थे । किसी भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका । तथा हरपुर बुदहट थाने में समाधान दिवस की अध्यक्षता एसओ महेश कुमार चौबे ने किया । इस दौरान 2 मामले आए थे । जो राजस्व के थे । किसी मामले का निस्तारण नहीं हो सका ।
    राजस्व संबंधित मामले के निस्तारण के लिए राजस्व टीम गठित की गई है । पुलिस के मामले की जांच कर कारवाई करने का निर्देश दिया गया है ।
    इस दौरान प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार सिंह, एसओ विशाल उपाध्याय, एसआई आलोक कुमार, राकेश सिंह, आशीष कुमार सिंह, धनश्याम उपाध्याय सहित अनेक राजस्व कर्मी मौजूद थे ।

  • समितियों पर डीएपी खाद न आने से दर्जनों गांव के किसानों ने किया प्रदर्शन

    समितियों पर डीएपी खाद न आने से दर्जनों गांव के किसानों ने किया प्रदर्शन

     

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    गोरखपुर/सहजनवां ।

    सहजनवा तहसील क्षेत्र के रिठूआखोर में स्थित साधन सहकारी समिति पर डीएपी खाद उपलब्ध न होने से दर्जनों गांव के किसानों ने समिति पर पहुंच कर प्रदर्शन किया, और प्रशासन से मांग किया है कि, समय से समितियों पर खाद उपलब्ध कराया जाय ।
    किसानों ने आरोप लगाया हैं कि गेहूं के बुआई का समय आ गया है । सरकारी समितियों पर डीएपी खाद न उपलब्ध होने से किसानों के फसल बुआई में देरी हो रही है । किसान खाद के लिए मारे मारे फिर रहे हैं । कुछ समितियों पर खाद आई थी । जिसे सचिव ने अपने चहेतो को देकर इतिश्री कर दिया । निजी दुकानों पर व्यापारियों द्वारा डेढ़े दाम पर खाद को बेचा जा रहा है । जिससे किसानों को भारी भरकम रकम अदा करनी पड़ रही है ।
    इस संदर्भ खाद्य निरीक्षक बबीता श्रीवास्तव ने कहा कि कम मात्रा में डीएपी उपलब्ध हो रही है । प्रयास हो रहा है कि समितियों पर अधिक से अधिक खाद उपलब्ध कराया जाय ।
    प्रदर्शन करने वालो में विनय शर्मा, पंकज भट्ट, छोटेलाल सिंह, मिथिलेश सिंह, राजमन यादव, गोलई, राम पलट, महेंद्र यादव, विजय यादव, धनश्याम, सहित अनेक किसान मौजूद थे ।

  • किसानों को धान विक्रय के लिए विपणन अधिकारी ने किया प्रेरित

    किसानों को धान विक्रय के लिए विपणन अधिकारी ने किया प्रेरित

     

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    गोरखपुर/सहजनवा ।

    सरकार ने किसानों के सुविधा के लिए जगह जगह धान क्रय केंद्र खोल रखा है । जिससे किसान अपने धान को क्रय केंद्रों पर ले जाकर समय से बेच सके । इसके अलावा सरकार ने जिम्मेदारों को निर्देश दिए है कि, गांव में पहुंच कर किसानों से संपर्क करे और उन्हें अपने धान को क्रय केंद्रों पर ले जाने के लिए प्रोत्साहित करे । शनिवार को विपणन अधिकारी पाली, पवन पाल सिंह ने पाली ब्लाक के ग्राम पंचायत नेवास जाकर किसान पुजारी तिवारी, महेंद्र तिवारी, छोटकु तिवारी से संपर्क साधा और उन्हें आश्वासन दिया कि अपने धान को समय से क्रय केंद्र पर लाए, जिससे खरीद किया जा सके । खरीद के बाद उसका भुगतान भी समय से करा दिया जायेगा ।

  • हनुमान नगर में सड़क और नाली का निर्माण शुरू

    हनुमान नगर में सड़क और नाली का निर्माण शुरू

    हनुमान नगर में सड़क और नाली का निर्माण शुरू,

    अधिकारियों के साथ चेयरमैन प्रतिनिधि ने किया निरीक्षण,

    बड़हलगंज/ गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे): नगरपंचायत बड़हलगंज के हनुमाननगर वार्ड में मिश्रौली स्थित दलित बस्ती से बाईपास तक सड़क और नाली निर्माण कार्य शुरू होने से स्थानीय निवासियों में हर्ष का माहौल है।
    शनिवार को नगरपंचायत बड़हलगंज की सीमान्तर्गत हनुमान नगर वार्ड के मिश्रौली में बन रहे सड़क और नाला निर्माण कार्य का चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर के साथ पीडब्ल्यूडी के ए ई अभयराज सिंह और जेई जयशंकर प्रसाद ने जायजा लिया। इस दौरान महेश उमर ने अधिकारियों से कहा कि निर्माणकार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता न होने
    पाये, इस बात का पूरा ध्यान रखे।
    बता दे कि करीब साठ लाख कि लागत से पांच सौ मीटर की लम्बाई में बाईपास से लगायत मिश्रौली दलित बस्ती सड़क व चेम्बर युक्त नाला (ह्यूम पाइप) निर्माण का कार्य चल रहा है।
    इस अवसर पर सभासद दीपक गौड़, दीपक शर्मा, सुरेश उमर, अमरनाथ उमर, बबलू तिवारी, उमेश यादव, हिमांशु गौड़ आदि मौजूद रहे।

  • जरूरतमंदों की सेवा पुनीत कार्य: मनोजीत राव

    जरूरतमंदों की सेवा पुनीत कार्य: मनोजीत राव

     

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
    बड़हलगंजगोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) : भोजन,वस्त्र और मकान मानव की मूलभूत आवश्यकता है। ठंड के इस मौसम में गर्म कपड़ों की आवश्यकता होती है जो तमाम लोगों को नहीं मिल पाती। ऐसे जरुरतमंद लोगों को अब हाथ फैलाने की जरूरत नहीं होगी। नेकी की दीवार उनकी कपड़े की सभी आवश्यकताएं पूरा करेगी। यह विचार शनिवार को एबीएसए बड़हलगंज ने व्यक्त किया। समाज के गरीब वंचितों को ठंड में गर्म कपड़े उपलब्ध कराने हेतु हर साल की भांति इस साल भी शनिवार की शाम नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क के पास वित्त विहीन प्रबंधक संघ के प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश मिश्र व उनके प्रबंधक साथी शैलेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में नेकी की दीवार का शुभारम्भ करते हुए एबीएसए बड़हलगंज मनोजीत राव ने कहा कि समाज के लिए कुछ करने की चाहत रखने वाले लोग इस दीवार के माध्यम से समाज को जरूरत की वस्तुएं दान करें। पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रभान तिवारी ने कहा कि नेकी की दीवार के माध्यम से आवश्यकता की वस्तु कोई भी व्यक्ति जरुरतमंदों के लिए दान कर सकता है। कोई भी व्यक्ति यहां जो भी वस्तुएं रखेगा, उसे नेकी की दीवार से जरूरतमंद व्यक्ति अपने उपयोग में ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह बेहद ही सराहनीय प्रयास है। इसके लिए समाजसेवी जयप्रकाश मिश्र, शैलेन्द्र शर्मा सहित अन्य लोगों की प्रशंसा की और कहा कि नेकी की दीवार जरूरतमंद लोगों के लिए मददगार होगी। आयोजक जयप्रकाश मिश्र ने बताया कि ठंड में कमजोर, असहाय लोगों के लिए हर साल यहां वस्त्र रखे जाते हैं जिन्हें स्वयं जरूरतमंद अपनी आवश्यकतानुसार ले जाते हैं। हम लोग नगारिकों से तो कपड़े इकट्ठा करते ही हैं, दुकानदारों के सहयोग से उन्हें कम से कम मूल्य दे कपड़े खरीद जरूरतमन्दों को उपलब्ध कराते हैं। जयप्रकाश मिश्र व शैलेन्द्र शर्मा ने क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिन लोगों के पास कपड़े जूते चप्पल इत्यादि जो भी सामान हो, अथवा जो सामान उपयोग में नहीं आ रहा है, वह सभी सामान नेकी की दीवार पर छोड़ सकते हैं, ताकि जरुरतमंद लोगों तक वह कपड़े सहित अन्य सामान पहुंचे सके। नेकी की दीवार का उद्देश्य है कि जरूरतमंद व्यक्ति जो किसी से मांग नहीं सकता लेकिन नेकी की दीवार से वह व्यक्ति अपने जरूरत का सामान लेकर जा सकता है। इससे उसकी जरूरत पूरी होगी। अतः सर्दी के मौसम में जिन लोगों के पास अतिरिक्त गर्म कपड़े हैं, या दान करना चाहते हैं, वह लोग यहां उन्हें छोड़ सकते हैं। इस अवसर पर राजेश सिंह,मनीष यादव, शिवदत्त तिवारी, चंद्रभान निषाद,बनवारी शर्मा, राजकुमार शर्मा, राजीव जायसवाल, ज्ञानवेंद्र मिश्र,प्रेम नाथ तिवारी, राहुल श्रीवास्तव, पवन कुमार गौड़ आदि उपस्थित रहे।

  • यातायात माह में चित्रकला प्रतियोगिता और सघन चेकिंग अभियान

    यातायात माह में चित्रकला प्रतियोगिता और सघन चेकिंग अभियान

    यातायात माह के अंतर्गत आज गोरखपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक यातायात की अगुवाई में शहर में यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया।

    नवल्स नेशनल एकेडमी बक्शीपुर में यातायात नियमों पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें स्कूली छात्रों को यातायात नियमों के महत्व और दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया। पुलिस ने हेल्पलाइन नंबरों और यातायात नियमों के पालन की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला।

    चेकिंग अभियान के दौरान बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने वाले 19 वाहनों का चालान किया गया और 614 वाहनों पर एमवी एक्ट की विभिन्न धाराओं में चालान कर 37,000 रुपये जुर्माना वसूला।

  • गोरखपुर : गोरखनाथ थाना प्रभारी ने पैदल गस्त और अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही

    गोरखपुर : गोरखनाथ थाना प्रभारी ने पैदल गस्त और अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही

    गोरखपुर : गोरखनाथ थाना प्रभारी ने पैदल गस्त और अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही,

    गोरखनाथ थाना प्रभारी शशिभूषण राय ने थाना क्षेत्र गोरखनाथ में पैदल मय फोर्स गस्त करते हुए शराब की दुकानों की चेकिंग की और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के प्रयास किए। साथ ही, रोड पर दुकान लगाकर अतिक्रमण करने वालों को सख्त हिदायत देते हुए अतिक्रमण को हटावाया। थाना प्रभारी के इस कदम से स्थानीय नागरिकों में सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया।

  • राज्य कर्मचारी संघ ने पीएम, सीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा

    राज्य कर्मचारी संघ ने पीएम, सीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा

    राज्य कर्मचारी संघ ने पीएम, सीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा,

    बटेंगे तो मिटेंगे– रूपेश,

    कर्मचारी की सभी जायज मांगों को पूरा करें सरकार -मदन,

    गोरखपुर। नगर निगम में आयोजित पेंशनर समाज के धरने को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने समर्थन दिया तथा प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित कर्मचारियों की मांगों से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी गोरखपुर के प्रतिनिधि के रूप में ज्ञापन लेने आए नायब तहसीलदार भागीरथी सिंह को सौंपा।
    धरने को संबोधित करते हुए परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आज कर्मचारी और पेंशनर तमाम संगठनों में बंट चुका है जिससे कर्मचारियों की कोई मांगे सुनी नहीं जा रही हैं मैं समस्त कर्मचारियों से अपील करूंगा कि वह मुख्यमंत्री के मूल मंत्र बटेंगे तो मिटेंगे को आत्मसात करते हुए एकजुट हो, नहीं तो धीरे-धीरे आपकी सारी सुविधाओं को छीन लिया जाएगा और आप इसी तरह गुटों में बट के रह जाएंगे।
    परिषद के महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल ने कहा की प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देकर दोनों नेताओं से गुहार किया कि वह कर्मचारियों की सभी मांगों को पूरा कर रामराज्य की स्थापना करें।
    बैठक को परिषद के संरक्षक अशोक पांडे वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंडित श्याम नारायण शुक्ल ने भी संबोधित किया।
    धरने में रूपेश कुमार श्रीवास्तव मदन मुरारी शुक्ल गोविन्द जी अशोक पांडेय पंडित श्याम नारायण शुक्ल अनूप कुमार इजहार अली राजेश मिश्रा फूलई पासवान राजेश सिंह जामवंत पटेल डॉ० एस० के० विश्वकर्मा अशोक शर्मा अशोक सिंह हरेराम यादव सुभाष चंद्र उपाध्याय अविनाश कुमार सैनी उमाशंकर आर्य सुरेंद्र सिंह हरिशचंद्र मिश्रा रणवीर सिंह रामनरेश कुशवाहा राम बहादुर त्रिपाठी तीरथ प्रसाद आफताब हुसैन श्रीनिवास श्रीवास्तव सुभाष चंद्र सिंह सुकांत जायसवाल दीप सिंह अर्जुन सिंह इंजीनियर योगेंद्र सिंह लखराज बुधराम मोहनलाल आदि कर्मचारी पेंशनर मौजूद रहे।