Category: न्यूज़

Your blog category

  • फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर बीएसएफ में कर रहा नौकरी, शिकायत

    फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर बीएसएफ में कर रहा नौकरी, शिकायत

    संवाददाता– एस. पी. सिंह,

    गोरखपुर/सहजनवां ।

    सहजनवा थाना क्षेत्र के चकिया निवासी एक व्यक्ति जो पिछड़ी जाति का है । वह जनजाति का फर्जी जाति प्रमाण पत्र लगा कर बीएसएफ में नौकरी कर रहा । गांव के एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर जांच कर कारवाई करने की मांग किया है ।
    मिली जानकारी से चकिया निवासी पंकज यादव पुत्र सुग्रीव यादव ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर आरोप लगा है कि गांव का एक व्यक्ति जो पिछड़ी जाति में आता है, वह अनुसूचित जनजाति का फर्जी जाति प्रमाण पत्र लगाकर विगत 15 वर्षों से सीमा सुरक्षा बल ने नौकरी कर रहा है । उसके जाति प्रमाण पत्र की जांच करा कर उससे सरकारी रकम की वसूली किया जाय ।
    इस संदर्भ में तहसीलदार राकेश कन्नौजिया ने कहा कि शिकायत मिलने पर जांच कराई जायेगी ।

  • थानाध्यक्ष ने दिलाया संविधान दिवस की शपथ

    थानाध्यक्ष ने दिलाया संविधान दिवस की शपथ

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज/ गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) थाना प्रांगण में थानाध्यक्ष ने संविधान दिवस की शपथ दिलाई।
    थानाध्यक्ष चन्द्रभान सिंह ने डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अधिकारियों/कर्मचारियों को संविधान दिवस की शपथ दिलाया। थानाध्यक्ष ने कहा कि भारत के लोग, भारत को एक सम्पूर्ण प्रभूत्व सम्पन्न, पंथ निरपेक्ष लोकतान्त्रिक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को समाजिक, आर्थिक, राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा प्राप्त करने के लिए संविधान सभा की स्थापना की गई। इस दौरान चौंकी इंचार्ज रवि निगम, एसआई बालवीर सिंह, अजीत तिवारी, हनुमान यादव, निशांत सिंह, विवेक मिश्रा, सुबेदार, महिला कांस्टेबल दिव्य मिश्रा, प्रीती यादव, मंजू भारती आदि मौजूद रहे।

  • संविधान दिवस पर संविधान की शपथ ली गई

    संविधान दिवस पर संविधान की शपथ ली गई

     

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज /गोरखपुर निष्पक्ष टुडे, स्थानीय महाविद्यालय नेशनल पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में संविधान दिवस पर संविधान के प्रति निष्ठा, समर्पण और उसके पालन की शपथ ली गई। इस दौरान संविधान की प्रस्तावना का पाठ हुआ। इसके साथ ही साथ संविधान दिवस पर संविधान और उसके 75 वर्ष दशा व दिशा विषयक एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
    महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राकेश कुमार पांडेय ने कहा कि भारत के विकास में अतुलनीय योगदान दिया है। जब जब देश को और समाज को मार्गदर्शन की जरूरत पड़ी तब संविधान ने समुचित मार्गदर्शन किया। इस संविधान ने सबके जीवन मे गुणात्मक बदलाव लाया है। विशेष रूप से समाज के वंचित, शोषित, पीड़ित तबके में यह बदलाव महानीय है। सामाजिक न्याय और समानता को स्थापित करने में इस संविधान ने प्रशंसनीय कार्य किया है। डॉ. परितोष त्रिपाठी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा इस संविधान में सभी समस्याओं का समाधान करने की अद्भुत क्षमता है। यह सर्वसमावेशी और सर्वस्पर्शी है। भारत में लोकतांत्रिक प्रणाली का आधार यह संविधान ही है। डॉ. त्रिपुरेश कुमार त्रिपाठी ने अपने संबोधन में यह बताया कि संविधान केवल वैधानिक और कानूनी दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह हमारी लोकतांत्रिक शासन प्रणाली, सामाजिक-आर्थिक संरचना के साथ- साथ जनता की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब भी है।
    डॉ. भास्कर उपाध्याय व डॉ योगेंद्र तिवारी ने संविधान के मूल कर्तव्यों, मूल अधिकारों और नीति-निदेशक तत्वों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन डॉ.नवीन पांडेय ने किया।
    इस अवसर पर कॉलेज के तमाम शिक्षकगण डॉ. डीपी सिंह, डॉ. चिन्मय गुप्ता, बृजेश तिवारी, डॉ मो. रफी, प्रीति श्रीवास्तव, प्रीति सिंह, सूफिया खातून, डॉ मुकेश चौबे आदि अन्य आचार्य और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।

  • बापू पीजी कॉलेज पीपीगंज में संविधान दिवस पर आयोजित हुए कार्यक्रम,

    बापू पीजी कॉलेज पीपीगंज में संविधान दिवस पर आयोजित हुए कार्यक्रम,

    सत्य प्रकाश त्रिपाठी(कैम्पियरगंज)

    बापू पीजी कालेज में शपथ और क्विज प्रतियोगिता,

    पीपीगंज।भारतीय संविधान के 75 वें संविधान दिवस के अवसर पर बापू पी जी कॉलेज पीपीगंज में भारतीय संविधान के प्रस्तावना का शपथ लिया गया।
    जिसकी अध्यक्षता करते हुए कॉलेज की प्राचार्य प्रोफेसर मंजु मिश्रा ने भारतीय संविधान की मूल भावनाओं,अधिकार एवत कर्तव्यों के बारे में बताते हुए सभी को राष्ट्रहित के लिए एकजुट होकर विकसित एवत समृद्ध भारत की परिकल्पना को साकार करने के प्रति छात्र छात्राओं को प्रेरित किया।
    शपथ ग्रहण समारोह में महाविद्यालय परिवार के सदस्य एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

    शपथ ग्रहण के पश्चात संविधान से संबंधित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
    इस प्रतियोगिता में छात्र एवं छात्राओं को तीन विभिन्न ग्रुप में बांट दिया गया।जिसमें ग्रुप सी को प्रथम स्थान ग्रुप ए को द्वितीय स्थान तथा ग्रुप बी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
    मंच संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ देव नारायण पांडे ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक डॉ रविशंकर पाण्डेय, डॉ अमित कुमार तिवारी ,डॉ अतुल कुमार शुक्ला, डॉ अनुराग,डॉ नितिन लाल, डॉ करुरेंद्र सिंह ,डॉ अनंत प्रकाश पांडे, डॉ विशाल रंजन त्रिपाठी, डॉ प्रेमलता यादव एवं छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे।

    गुरु गोरखनाथ विद्यापीठ भरोहिया में मनाया गया संविधान दिवस,
    जबकि गुरु गोरखनाथ विद्यापीठ में संविधान दिवस पर छात्र छात्राओं को संविधान का महत्व बताते हुए प्रधानाचार्य मनीष कुमार दूबे ने प्रार्थना सभा को संबोधित किया,उन्होंने बताया कि वर्ष 2015 से पहले 26 नवंबर को कानून दिवस मनाया जाता था, सामाजिक न्याय मंत्रालय द्वारा 19 नवंबर, 2015 को फैसला हुआ कि लोगों को संविधान की महत्त्व को बताने के लिए 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाएगा। इसके बाद 26 नवंबर, 2015 को पहला संविधान दिवस मनाया गया। उस दिन के बाद से लगातार 26 नवंबर को ही संविधान दिवस मनाया जाता है। दरअसल इस दिन 1949 में भारत का संविधान अपनाया गया था। संविधान को बनाने में दो वर्ष, 11 माह और 18 दिन का समय लगा जिसके बाद भारत गणराज्य का संविधान 26 जनवरी 1949 को बनकर तैयार हो गया, लेकिन इसे आधिकारिक तौर पर 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। भारत सरकार ने संविधान लागू होने के 75 वर्ष पूरे होने पर इस वर्ष 2024 की थीम ‘हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान’ रखी गई है। इस के अंतर्गत विद्यालय में इस थीम से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश भी प्रधानाचार्य ने दिया।
    इस अवसर पर आशुतोष,संदीप,कुलदीप,नागेंद्र दूबे,पूजा गुप्ता,सत्य प्रकाश शुक्ला, अजय सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

  • डीएम ने दिलाई संविधान दिवस की शपथ

    डीएम ने दिलाई संविधान दिवस की शपथ

    डीएम ने दिलाई संविधान दिवस की शपथ,

     

    जिलाधिकारी ने संविधान दिवस पर दिलाई शपथ, अधिकारी-कर्मचारी रहे मौजूद,

    संविधान दिवस पर डॉ. भीमराव अंबेडकर को दी गई श्रद्धांजलि,

    कलेक्ट्रेट सभागार में संविधान दिवस का आयोजन, बंधुत्व की शपथ ली गई,

    संविधान दिवस: भारत को लोकतांत्रिक गणराज्य बनाए रखने का संकल्प,

    डीएम कृष्णा करुणेश ने किया संविधान दिवस का नेतृत्व,

    संविधान दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान दिवस की शपथ दिलाई। इस दौरान जिलाधिकारी ने शपथ लेते हुए कहा, “हम भारत के लोग, भारत को एक सम्पूर्ण प्रभूत्व सम्पन्न समाजवादी, पंथ निरपेक्ष लोकतान्त्रिक गणराज्य बनाने के लिए तथा इसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समानता प्राप्त करने के लिए, और इन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुत्व की भावना को बढ़ावा देने के लिए दृढ़ संकल्प होकर अपने संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं।”

    इस मौके पर एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी सुशील कुमार गौड़, सिटी मजिस्ट्रेट हिमांशु वर्मा, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष दामोदर पाठक समेत कलेक्ट्रेट के राजपत्रिक अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • सड़क पर मिली नवजात,पुलिस ने चाइल्ड केयर को सौंपा

    सड़क पर मिली नवजात,पुलिस ने चाइल्ड केयर को सौंपा

    जिला अस्पताल आईसीयू में चल रहा इलाज,

    पीपीगंज।थानाक्षेत्र में मंगलवार को तड़के सड़क पर लावारिस नवजात मिलने की सूचना पर पहुची पुलिस ने नवजात को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पहुचाया जिसके बाद चाइल्ड केयर यूनिट के सुपुर्द कर दिया।नवजात को यू सुनसान सड़क पर तड़के लावारिश की तरह छोड़ने वाली माँ और उसके परिजनों की तलाश में जुट गई।
    बता दे कि मंगलवार की भोर में पीपीगंज जसवल मार्ग के कानापार के समीप पटरी पर एक नवजात बच्ची पड़ी थी इसी दौरान एक ग्रामीण ने पिआरवी के माध्यम से इसकी सूचना थाने के हल्का दरोगा अजित यादव को दी।मौके पर पहुचे दरोगा ने सड़क के किनारे पड़ी नवजात के जिंदा होने के बाद उसे महिला कांस्टेबल नीमा यादव के साथ जिला अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने नवजात को भर्ती करके उसकी हालत सुधारने में जुट गई।साथ ही नवजात को पुलिस ने चाइल्ड केयर की निधि त्रिपाठी को सौप दिया।
    इस तरह मासूम नवजात को किस महिला ने और किन परिस्थितियों में रात के सुनसान सड़क के किनारे लावारिश हालात में फेक दिया और इस कड़ाके की ठंड के बावजूद नवजात जिंदा रही इस बात को लेकर आसपास के लोगो मे चर्चाओं का बाजार गर्म है।वही पुलिस भी जन्म देने वाली मा और उसके परिजनों की तलाश में अपने स्तर से जुट गई है।

  • कोटा चयन में धांधली मामला पहुंचा मुख्यमंत्री दरबार

    कोटा चयन में धांधली मामला पहुंचा मुख्यमंत्री दरबार

    कोटा चयन में धांधली मामला पहुंचा मुख्यमंत्री दरबार, विकलांग महिला ने लगाई गुहार,

    ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार पर लगाया था धंधाली करने का आरोप,

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    गोरखपुर/सहजनवा ।

    हरपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर में कोटा चयन में किए गए धांधली की शिकायत अब मुख्यमंत्री दरबार में पहुंच गया । विकलांग महिला ने सोमवार को लगे जनता दरबार मे मुख्यमंत्री से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है । मिली जानकारी से आरोप लगाया गया है कि ग्राम पंचायत रामपुर में कोटा चयन में मौजूद अधिकारियों द्वारा धांधली किया जा रहा है । कोटा चयन में दो लोग विकलांग गुड़िया और सुचिता ने प्रतिभाग किया था । अधिकारियों ने दोनो पक्षों से हाथ उठाया गया । दोनो पक्ष को 188 और 188 लोगो ने हाथ उठाया । मामला बराबर हो गया । चयन प्रकिया में शामिल नायब तहसीलदार राजनैतिक दबाव में आ गए और सुचिता के पक्ष में कोटे का चयन करने लगे । ग्रामीणों के विरोध से मौके से अधिकारी फरार हो गए, और कोटा चयन में फर्जी कारवाई करना चाह रहे है । शिकायतकर्ता विकलांग गुड़िया ने सैकड़ों ग्रामीणों का हस्ताक्षर कराकर पत्रक मुख्यमंत्री को सौंप कर न्याय की गुहार लगाई है ।

  • सहकारी गन्ना विकास समिति सरदार नगर में आयोजित हुआ सम्मान समारोह

    सहकारी गन्ना विकास समिति सरदार नगर में आयोजित हुआ सम्मान समारोह

    सहकारी गन्ना विकास समिति सरदार नगर में आयोजित सम्मान समारोह में 11 डायरेक्टर 151 डेलिगेट्स तथा समिति के सचिन चौधरी एवं सीनियर सीडी आई सतीश सिंह तथा गन्ना पर्यवेक्षकों को सम्मानित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री कमलेश पासवान केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री सहजानंद राय विशिष्ट अतिथि श्री श्रवण निषाद विधायक पूर्व विधायक एवं पूर्व सांसद श्री जयप्रकाश निषाद पूर्व विधायक एवं अनुसूचित जाति जनजाति के उपाध्यक्ष श्री बेचन राम जी सरदार नगर एवं बरहमपुर के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अध्यक्ष सनी जायसवाल पूर्व अध्यक्ष श्री ज्योति प्रकाश गुप्ता चारों मंडलों के अध्यक्ष श्री योगेंद्र जायसवाल श्री सुग्रीव तिवारी श्री चंदन मिश्रा श्री विनोद शर्मा मंडल महामंत्री श्री राजन पांडे उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग दिये कार्यक्रम की अध्यक्षता दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री श्री राधेश्याम सिंह ने किया

  • दिवंगत विशाल सिंह के परिवार ने योगी जी से की मुलाकात

    दिवंगत विशाल सिंह के परिवार ने योगी जी से की मुलाकात

    गोरखपुर, 24 नवंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर में देवरिया के स्वर्गीय विशाल सिंह के पिता विनीत सिंह, माता विजयलक्ष्मी और स्वर्गीय निहाल सिंह के पिता विश्वजीत सिंह व माता गायत्री से मुलाकात की। मुख्यमंत्री जी ने पीड़ित परिवारों को न्याय का भरोसा दिलाया तथा आश्वासन दिया कि सरकार उनके साथ खड़ी है और दोषियों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर एमएलसी डॉ. रतनपाल सिंह उपस्थित रहे।

  • सिक्स लेन हाईवे पर स्कूल बस और डंपर की टक्कर, दोनों चालक गंभीर रूप से घायल

    सिक्स लेन हाईवे पर स्कूल बस और डंपर की टक्कर, दोनों चालक गंभीर रूप से घायल

     

    गोरखपुर (24-11-24): गोरखपुर जनपद के बेलघाट थाना क्षेत्र के बहादुरपुर के पास सिक्स लेन हाईवे पर रविवार शाम एक स्कूल बस और डंपर की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

    घटना शाम करीब 6:00 बजे हुई। हादसे के समय स्कूल बस में कोई बच्चा मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि बस बेलघाट स्थित होली फ्लेम स्कूल की थी।

    टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों वाहनों को क्षतिग्रस्त अवस्था में सड़क से हटाकर यातायात बहाल किया गया।

    प्राथमिक जांच के अनुसार, तेज गति और लापरवाही इस दुर्घटना का कारण हो सकती है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से सिक्स लेन हाईवे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और यातायात नियमों के कड़े पालन की मांग की है।