Category: न्यूज़

Your blog category

  • रास्ते मे नाली के विवाद को लेकर दो पट्टीदारो में मारपीट, एक पक्ष से मुकदमा, दूसरे पक्ष की पुलिस कर रही जांच

    रास्ते मे नाली के विवाद को लेकर दो पट्टीदारो में मारपीट, एक पक्ष से मुकदमा, दूसरे पक्ष की पुलिस कर रही जांच,

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    गोरखपुर/सहजनवा ।

    हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के भदेसरी गांव में रास्ते मे नाली का पानी गिराने को लेकर दो पट्टीदारो में मारपीट का मामला प्रकाश में आया है । वही पुलिस ने एक पक्ष का मुकदमा दर्ज किया है, तो दूसरे पक्ष द्वारा दिये गए प्रार्थना पत्र की अभी जांच कर रही है ।
    प्रथम पक्ष से भदेसरी निवासी देवेंद्र प्रताप पुत्र राधेश्याम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 25 नबम्बर को पट्टीदार लालचंद, लालबचन, लालधर सहित 10 लोगो ने नाली का पानी गिराने के विवाद पर मेरे घर पर चढ़कर मुझे और मेरे पिता राधेश्याम को मारपीट कर घायल कर दिया और सभी ने धमकी भी दी । हरपुर बुदहट पुलिस ने इस मामले में गुरुवार को दूसरे पक्ष के 10 लोगो पर मारपीट, धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है ।
    वही दुसरे पक्ष से भदेसरी निवासी अनिरुद्ध कुमार पुत्र लालधर ने पुलिस के जनसुनवाई पर दिए तहरीर में बताया कि बीते 25 नवम्बर को मेरी बहन की शादी थी, आने जाने वाले रास्ते पर ही मेरे पट्टीदार देवेंद्र प्रताप, अवनिश कुमार पुत्रगण राधेश्याम और अमन कुमार पुत्र स्व.सुरेंद्र द्वारा आने जाने वाले रास्ते पर नाली का पानी गिरा रहे थे । हमने घर पर शादी होने की बात कहकर पानी गिराने मना कर दिया था । इसी खुन्नस में 27 नबम्बर को सुबह में तीनों लोगो द्वारा मुझे भद्दी-भद्दी गालिया देते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकि दी गयी । पुलिस प्रार्थना पत्र की जांच कर रही है ।

  • अंडा का पैसा मांगने पर मनबढ़ो ने पीटा, केस दर्ज

    अंडा का पैसा मांगने पर मनबढ़ो ने पीटा, केस दर्ज

    संवाददाता– एस.पी. सिंह

    गोरखपुर/सहजनवा,

    गीडा थाना क्षेत्र नौसढ़ निवासी दशरथ गोंड पुत्र दुलारे वृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे करीब ठेले पर अंडा का दुकान लगाया था । उसी दौरान पड़ोस के मनबढ़ आए और अंडा का पैसा मांगने लगा, तो आरोपी गाली गलौज करते हुए लाठी डंडे से पीड़ित तथा भाई और उसके पत्नी को पीट कर घायल कर दिए । पुलिस ने आरोपी सविता विश्वकर्मा, चंद्रभान, अन्नपूर्णा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है ।

  • गोरखपुर बार काउंसिल अध्यक्ष का आदेश निरस्त,उत्तर प्रदेश बार काउंसिल ने लेटर जारी कर आदेश को किया निरस्त

    गोरखपुर बार काउंसिल अध्यक्ष का आदेश निरस्त,उत्तर प्रदेश बार काउंसिल ने लेटर जारी कर आदेश को किया निरस्त

    गोरखपुर बार काउंसिल अध्यक्ष का आदेश निरस्त,उत्तर प्रदेश बार काउंसिल ने लेटर जारी कर आदेश को किया निरस्त,

    गोरखपुर दीवानी कचहरी में सुशील चन्द साहनी एडोकेट का बीते दिनों अध्यक्ष भानु प्रताप पांडे द्वारा बार से निष्कासित कर दिया गया था जिसपर आज उत्तर प्रदेश बार काउंसलिंग के अध्यक्ष शिवकुमार गौंड ने हस्तक्षेप कर विराम लगा दिया आपको बता दे की अनुशासनहीनता बार काउंसलिंग दीवानी कचहरी के अध्यक्ष भानु पांडे ने सुशील चन्द साहनी को निलंबन की कार्रवाई प्रस्तुत किया था जिस पर सुशील चन्द साहनी से और बार काउंसलिंग अध्यक्ष भानु पांडे से बीते कई दिनों से आपसी प्रतिद्वंद्विता चल रही थी प्रेस वार्ता भी किया गया था आरोप प्रत्यारोप भी लगाया गया लेकिन उत्तर प्रदेश बार काउंसलिंग के अध्यक्ष शिवकुमार गौंड ने इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए सुशील चंद्र साहनी की बार काउंसलिंग सदस्यता बहाल करते हुए हो रहे दोनों लोगों के बीच में विवाद पर विराम लगा दिया लेटर जारी करते हुए शिवकुमार गौंड अध्यक्ष उत्तर प्रदेश बार काउंसलिंग में कई मुद्दों पर अपना राय देते हुए बहाली का आदेश जारी किया है साथ ही गोरखपुर बार अध्यक्ष भानु प्रताप पांडे के करवाई को निरस्त घोषित कर दिया है।

  • राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी रैकेट का गोरखपुर कनेक्शन

    राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी रैकेट का गोरखपुर कनेक्शन

    राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी रैकेट का गोरखपुर कनेक्शन: ईडी करेगी जांच, मनी लॉन्ड्रिंग का शक,

    गोरखपुर: चर्चित बिजनेसमैन राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी रैकेट का गोरखपुर से संबंध सामने आने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जांच तेज कर दी है। रैकेट के माध्यम से मनी लॉन्ड्रिंग की संभावना को देखते हुए ईडी की टीम गोरखपुर में संभावित नेटवर्क और वित्तीय लेन-देन की परतें खंगालने की तैयारी में है।

    गोरखपुर में संदिग्ध गतिविधियां,
    सूत्रों के अनुसार, कुंद्रा के रैकेट में गोरखपुर से जुड़े कुछ संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान हुई है। इन पर पोर्नोग्राफिक कंटेंट के निर्माण और इसे डिजिटल माध्यम से प्रसारित करने का आरोप है। ईडी को इस बात की आशंका है कि गोरखपुर से जुड़े बैंक खातों और फर्जी कंपनियों के माध्यम से इस रैकेट को फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग के लिए इस्तेमाल किया गया है।

    ईडी की टीम सक्रिय,
    ईडी की टीम ने गोरखपुर के कई संदिग्ध स्थानों की पहचान की है, जहां से पोर्नोग्राफिक सामग्री का निर्माण और प्रसारण हो सकता है। इन ठिकानों पर जल्द ही छापेमारी की जा सकती है। इसके साथ ही, संदिग्ध व्यक्तियों के बैंक खातों और डिजिटल ट्रांजैक्शन का बारीकी से विश्लेषण किया जा रहा है।

    स्थानीय नेटवर्क की पड़ताल,
    जांच एजेंसियों को शक है कि गोरखपुर में इस रैकेट का संचालन स्थानीय नेटवर्क के माध्यम से किया जा रहा था। इस नेटवर्क में शामिल लोग न केवल पोर्नोग्राफी सामग्री तैयार कर रहे थे, बल्कि उसे अंतरराष्ट्रीय प्लेटफॉर्म पर बेचने में भी शामिल हो सकते हैं।

    मनी लॉन्ड्रिंग की बड़ी साजिश का खुलासा,
    ईडी की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गोरखपुर के कुछ संदिग्ध बैंक खातों में बड़ी मात्रा में धनराशि का लेन-देन हुआ है। यह लेन-देन पोर्नोग्राफी रैकेट से जुड़े हो सकते हैं। जांच एजेंसी अब इन लेन-देन के स्रोत और लाभार्थियों का पता लगाने में जुटी है।

    कानूनी कार्रवाई की तैयारी,
    ईडी की जांच के बाद गोरखपुर से जुड़े इस रैकेट में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय प्रशासन और पुलिस भी ईडी की मदद कर रही है।

    यह मामला न केवल पोर्नोग्राफी के रैकेट की गहराई को उजागर कर रहा है, बल्कि छोटे शहरों में संगठित अपराधों के बढ़ते जाल की ओर भी इशारा करता है। गोरखपुर में ईडी की सक्रियता से आने वाले दिनों में कई और चौंकाने वाले खुलासे होने की संभावना है।

  • होंडा एक्टीवा ईवी लांच

    होंडा एक्टीवा ईवी लांच

    Honda Activa-E और QC1 लॉन्च

    होंडा ने Activa-E और QC1 इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश किए। बुकिंग 1 जनवरी 2025 से शुरू होगी, डिलीवरी फरवरी 2025 से। कीमत जल्द सामने आएगी।

  • बिजनौर – रेलवे ट्रैक पार कर रहे हाथी को ट्रेन ने मारी टक्कर*    ➡ टक्कर लगने से हाथी की मौत,वन विभाग की टीम पहुंची   ➡ नजीबाबाद क्षेत्र के कोटद्वार रोड के पास रेलवे ट्रैक पर हादसा

    बिजनौर – रेलवे ट्रैक पार कर रहे हाथी को ट्रेन ने मारी टक्कर* ➡ टक्कर लगने से हाथी की मौत,वन विभाग की टीम पहुंची ➡ नजीबाबाद क्षेत्र के कोटद्वार रोड के पास रेलवे ट्रैक पर हादसा

    बिजनौर – रेलवे ट्रैक पार कर रहे हाथी को ट्रेन ने मारी टक्कर,

     

    टक्कर लगने से हाथी की मौत,वन विभाग की टीम पहुंची,

    नजीबाबाद क्षेत्र के कोटद्वार रोड के पास रेलवे ट्रैक पर हादसा,

  • पूर्वांचल विकास बोर्ड की बैठक संपन्न, अयोध्या से बहराइच तक बनेगी फोरलेन सड़क

    पूर्वांचल विकास बोर्ड की बैठक संपन्न, अयोध्या से बहराइच तक बनेगी फोरलेन सड़क

    पूर्वांचल विकास बोर्ड की बैठक संपन्न, अयोध्या से बहराइच तक बनेगी फोरलेन सड़क,

    अयोध्या। मंडलायुक्त सभागार में पूर्वांचल विकास बोर्ड की बैठक संपन्न, पूर्वांचल विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह व कमिश्नर गौरव दयाल की मौजूदगी में संपन्न हुई बैठक,बैठक में पूर्वांचल के 28 जिलों के सदस्य रहे मौजूद,अयोध्या के विकास पर हुई चर्चा,अयोध्या को चारों तरफ से विकसित करने पर हुआ मंथन,

    पूर्वांचल विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह का बयान,

    अयोध्या से गोंडा फोरलेन बनाने का प्रस्ताव, गोंडा से बहराइच भी फोर लेन बनाने का प्रस्ताव,

    अयोध्या की महत्वाकांक्षी योजना रिंग रोड का काम जल्द शुरू कर पूर्ण करने पर मंथन,

    इसके अलावा पूर्वांचल के सभी जिलों के सड़को के कार्य पर,बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, पर्यटन,वन विभाग व छुट्टा जानवरो की समस्या पर भी हुई चर्चा,

    पूर्वांचल के विकास को लेकर बोर्ड गंभीर, बोर्ड के सदस्यों ने अपने-अपने जनपदों के विकास कार्यों को लेकर रखा अपना प्रस्ताव,

    कमिश्नर गौरव दयाल का बयान, पूर्वांचल के विकास के लिए 2018 में पूर्वांचल विकास बोर्ड का किया गया था गठन, पूर्वांचल के विकास के लिए बोर्ड की होती है बैठक, यह बोर्ड एक परामर्शीय संस्था है, इस बोर्ड के सदस्य जमीनी हकीकत जानकर अपने-अपने जिलों के विकास की रूपरेखा का प्रस्ताव बैठक में रखते हैं, बैठक के बाद प्रस्ताव को शासन को भेजा जाएगा, सदस्यों के सुझाव व रिकमेंडेशन के आधार पर शासन को प्रस्ताव सबमिट किया जाता है, बहुत सी योजनाएं शासन से स्वीकृत भी होती है, इन सभी मुद्दों पर चर्चा हुई है।

  • बार अध्यक्ष की मनमानी का हर स्तर पर होगा विरोध :सुशील

    बार अध्यक्ष की मनमानी का हर स्तर पर होगा विरोध :सुशील

     

     

    अध्यक्ष ने हमारी छवि धूमिल करने के लिए बार से किया निलंबित,

    साधारण सभा की बैठक में हमको क्यों नहीं बुलाया गया:सुशील,

     

    मनमाने तरीके से बार को चलाना चाहते बार एसोशिएशन सिविल अध्यक्ष भानु प्रताप पाण्डेय अधिवक्ता सुशील चंद्र साहनी,

    गोरखपुर। अधिवक्ता सुशील चंद्र साहनी राष्ट्रीय अध्यक्ष निषाद युवा वाहिनी ने प्रेस वार्ता कर आरोप लगाया कि बार एसोशिएशन सिविल अध्यक्ष भानू प्रताप पाण्डेय ने हमको रंजिशन हमारी छवि व प्रतिष्ठा व व्यवसायिक प्रतिष्ठा को धुमिल करने के उद्देश्य से अधिवक्ता विरोधी कार्यों में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए हमको 23 नवंबर 2024 को बार एसोशिएशन सिविल कोर्ट गोरखपुर की सदस्यता को मानमाने तरीके से अस्थायी तौर पर निलम्बित करने का आदेश करते हुए, स्पष्टीकरण हेतु प्रार्थी के कार्यालय पर एक नोटिस दिनांकित 23 नवम्बर 2024 को बार गोरखपुर 556/2024 रिसिव कराया गया। जब हमने 25 नवंबर 2024 को बार एसोशिएशन सिविल अध्यक्ष भानू प्रताप पाण्डेय व मंत्री गिरिजेश मणि त्रिपाठी से लिखित रूप में यह जवाब जानना चाहा कि अधिवक्ता विरोधी कौन-सा कार्य हमारे द्वारा किया है। कौन-सा प्रमाण उनके पास मौजूद है। साधारण सभा की बैठक में सिविल कोर्ट परिसर में मौजूद होने के बावजूद भी महको बार-सभागार में साधारण सभा की बैठक में क्यो नही बुलाया गया। इस पर अभी तक कोई भी जवाब उनके द्वारा नही दिया गया। सारे अधिवक्ता विरोधीकार्य अध्यक्ष भानू प्रताप पाण्डेय द्वारा स्वयं किया जाता है। अधिवक्ता अब्दुल बहाक के मामले में अधिवक्ता जावेद अहमद के जमीन के मामले में अधिवक्ता अशोक साहनी के मामले में अधिवक्ता दिलीप सिंह के मामले में, अधिवक्ता राकेश गिरी के मामले में, अधिवक्ता अजया नन्द सिंह के मामले में पैसा लेकर अध्यक्ष भानू प्रताप पाण्डेय पैरवी कराया है और मनमाने तौर पर कचहरी चलाना चाहते है। प्रार्थी की छवि प्रतिष्ठा को अपमानित व धुमिल करने के उद्देश्य से प्रार्थी की सदस्यता को निलम्बित करने का कार्य उनके द्वारा किया गया है। हम इसकी शिकायत उत्तर प्रदेश बार काउंसिल व बार काउंसिल आफ इण्डिया को लिखित रूप से करेंगे और इसकी मनमानी का हर स्तर पर विरोध होगा।

  • देहरादून : CM पुष्कर धामी से DGP दीपम सेठ ने की भेंट

    देहरादून : CM पुष्कर धामी से DGP दीपम सेठ ने की भेंट

    देहरादून : CM पुष्कर धामी से DGP दीपम सेठ ने की भेंट,

    सीएम आवास में CM धामी से शिष्टाचार भेंट की,

    CM धामी ने DGP दीपम सेठ को शुभकामनाएं दी.

  • शिक्षिका की गाडी को ठोकर मार, धमकी देने वाले अज्ञात चालक के विरुद्ध केस दर्ज

    शिक्षिका की गाडी को ठोकर मार, धमकी देने वाले अज्ञात चालक के विरुद्ध केस दर्ज

     

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    गोरखपुर/सहजनवा ।

    एम्स थाना क्षेत्र के सिंहासनपुर निवासिनी शिक्षिका संतोषी पांडेय जो हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के एक गाव के परिषदीय विद्यालय में कार्यरत है वह बीते 21 नवम्बर को अपनी महिला शिक्षक साथियों के साथ स्कूल से पढ़ा कर लौट रही थी कि रास्ते में कुरसा गाव के पास एक मालवाहक गाडी ने शिक्षका के चार पहिया वाहन में ठोकर मार दिया । जिससे गाडी क्षतिग्रस्त हो गयी और पलटने से बाल बाल बची । जब शिक्षिका संतोषी पांडेय ने मालवाहक गाडी के चालक से ठोकर मारने के बारे में पूछा तो अज्ञात चालक बत्तमीजी पर उतर गया और शिक्षिका को धमकी दिया कि हम लोकल के है, तुम लोग इस रास्ते पर चल नही पाओगे । जिसके बाद डरी शिक्षिका ने हरपुर बुदहट थाने पहुंचकर पुलिस के जनसुनवाई पर आरोपी चालक के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया । जिसके बाद पुलिस ने आरोपी अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है ।