Category: न्यूज़

Your blog category

  • पीपीगंज के पीएसी जवान की ड्यूटी के दौरान मृत्यु

    पीपीगंज के पीएसी जवान की ड्यूटी के दौरान मृत्यु

    पीपीगंज के पीएसी जवान की ड्यूटी के दौरान मृत्यु,

    विभागीय अधिकारियों एवं सैनिकों की मौजूदगी में ससम्मान किया गया अंतिम संस्कार,

    पीपीगंज। पीपीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर कैथवलिया के बरहटा निवासी 58 वर्षीय रामहित यादव का रविवार को मथुरा में ड्यूटी के दौरान हृदयाघात से निधन हो गया था जिनका सोमवार को सेंक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
    पीएसी में तैनात रामहित यादव की अचानक हुई मौत से उनके परिवार और सगे सम्बन्धियो समेत पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
    मृतक रामहित यादव के दो पुत्री और एक पुत्र हैं।
    रामहित यादव के अचानक हुए इस निधन की सूचना मिलते ही परिवार में मातम पसर गया और परिजन रोते बिलखते तुरंत मथुरा के लिए रवाना हो गए थे।
    सोमवार को दोपहर उनके शव को गांव लाया गया और पीएसी जवानों की मौजूदगी में सैनिक सम्मान के साथ जसवल के सिसई घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।

  • समाजसेवी ने सीओ के विदाई समारोह में लोगो को दिया प्रीतिभोज

    समाजसेवी ने सीओ के विदाई समारोह में लोगो को दिया प्रीतिभोज

    समाजसेवी ने सीओ के विदाई समारोह में लोगो को दिया प्रीतिभोज,

    सीओ मधुपनाथ मिश्र के स्थानांतरण के बाद मऊंवा में नन्हें दूबे द्वारा आयोजित विदाई समारोह,

    गोला।गोला थाने के पूर्व थाना प्रभारी एवं पदोन्नत सीओ मधुपनाथ मिश्र के तबादले के बाद क्षेत्र के मऊंवा गांव में गगहा के प्रधान संघ उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी अखिलेश दूबे ऊर्फ नन्हें दूबे द्वारा आयोजित विदाई समारोह एवं प्रीतिभोज कार्यक्रम में भावभीनी विदाई दी गयी।
    अपने अध्यक्षीय समारोह को संबोधित करते हुए नन्हें दूबे ने कहा कि पदोन्नत सीओ श्री मिश्र ने जितना अमूल्य योगदान जनता की सेवा में दिया उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। ऐसे पुलिस अधिकारी की कमी हमेशा खलेगी।सपा चिल्लूपार के पूर्व विस अध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने कहा कि इनके सानिध्य में रहे पुलिस कर्मियों को काफी कुछ इनसे सीखने का मौका मिला।यही वजह है कि लोग इतने आहलादित होकर इनके सम्मान में लगे हैं।पूर्व जिपंस श्रीराम यादव व प्रधान दीना यादव ने कहा कि व्यवस्था का नियम है कि जो यहां आए हैं उसे एक दिन दूसरे स्थानों पर जाना होगा। कुछ समाज के लिए कुछ दूसरों के लिए जो कुछ कर जाते हैं वह लोगों के लिए यादगार रह जाता है। अपने विदाई समारोह को संबोधित करते हुए सीओ मधुपनाथ मिश्र ने कहा कि यह शाश्वत सत्य कि एक दिन सबको जाना है। स्थानांतरण तो सिंगार है। उन्होंने कहा कि गोला में मुझे काफी कुछ सीखने का मौका मिला जिसे भुला नहीं पाएंगे। इस दौरान समाजसेवी अखिलेश ऊर्फ नन्हें दूबे द्वारा श्री मिश्र को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
    इस अवसर पर युवा नेता सूरज पाण्डेय,अंकित पाण्डेय,अजय मिश्रा,राजन मिश्रा,रमाशंकर दूबे,कुन्दू दूबे,बालमुकुन्द यादव,बबलू यादव,राकेश कुमार यादव,रविन्द्र नाथ दूबे,पौहारी शरण दूबे,रानू सिंह,शिवाकांत दूबे,पप्पू तिवारी,भीम,अंगद यादव,पखंडी यादव,इन्द्र कुमार शुक्ल,उपेंद्र गौड सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

  • भाजपा के लिए लकी बनी महिला नेत्री अस्मिता चंद

    भाजपा के लिए लकी बनी महिला नेत्री अस्मिता चंद

    भाजपा के लिए लकी बनी महिला नेत्री अस्मिता चंद,

    क्रासर:जहां-जहां किया प्रचार वहां- वहां खिला कमल,

    क्रासर:अम्बेडकर नगर के कटेहरी वि0क्षे0 में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में किया था धुंआधार प्रचार,

    संवाददाता:वेद प्रकाश यादव

    गोला।पहले यूपी,राजस्थान,मध्य प्रदेश,छत्तीसगढ़,हरियाणा और अब यूपी के अम्बेडकर नगर जनपद के कटेहरी में भाजपा की बंपर जीत में नेताओं की टीम ने अहम भूमिका निभाई है। जिन्होने अलग-अलग वि•स• क्षेत्र का जिम्मा संभाल कर पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाया। इसी कड़ी में भाजपा नेत्री अस्मिता चंद ने अम्बेडकर नगर के कटेहरी विधान सभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया। साथ ही छोटी-छोटी जनसभाएं व घर-घर चुनाव प्रचार कर मोदी-योगी सरकार की नीतियों “बंटोगे तो कटोगे,महिला सुरक्षा ,ट्रिपल तलाक आदि से लोगों को रूबरू कराया। इस जीत के बाद महिला नेत्री श्रीमती चंद के समर्थक उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं।
    उत्तर प्रदेश में नौ विधानसभाओं में उप चुनाव ऐलान होने के बाद भाजपा आलाकमान के निर्देश पर उत्तर प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष व चिल्लूपार की वरिष्ठ भाजपा नेत्री अस्मिता चंद को अम्बेडकर नगर के कटेहरी में प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी मिली थी। जहां वि0 क्षे0 कटेहरी से धर्मराज निषाद
    भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में थे। पार्टी की तरफ से मिली इस जिम्मेदारी को अपने कंधे पर लेकर भाजपा नेत्री श्रीमती चंद वहां पार्टी को जीत दिलाने में जुट गई। इस विधान सभा क्षेत्र में बूथ स्तर पर कैंपिंग और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर धुंआधार प्रचार-प्रसार कर जनता को रिझाने का काम किया। जिसका प्रतिफल रहा कि कटेहरी में भाजपा की तरफ से चुनाव मैदान में उतरे धर्मराज निषाद को भारी अंतर से बंपर जीत दिलाने में सफल रही।

    इससे पूर्व इन क्षेत्रों में मिली थी जिम्मेदारी
    भाजपा नेत्री अस्मिता चंद को पार्टी आलाकमान ने इसके पूर्व यूपी सहित मध्य प्रदेश के देव तालाब से गिरीश गौतम व सिरमौर से कुंवर दिव्य राज सिंह और हरियाणा में कालका विधान सभा से पार्टी प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा का धुंआधार प्रचार-प्रसार कर बंपर जीत के साथ सरकार भी बनी।

  • कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का हुआ भव्य स्वागत

    कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का हुआ भव्य स्वागत

    कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का हुआ भव्य स्वागत,

    ब्लाक अध्यक्ष अवधेश मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में किया गया स्वागत,

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्षश्र टुडे):- वाराणसी से गोरखपुर जा रहे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का बडहलगंज में हुआ जोरदार स्वागत।
    बड़हलगंज क्षेत्र के चौतीसा गांव के पास फोर लाइन पर अवधेश मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में धूमधाम से किया गया स्वागत प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय ने बसपा नेता मोनू अंसारी और उनके साथियों को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई मोनू अंसारी के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले अजहर अंसारी, बेचन अंसारी ,शब्बीर अंसारी ,जैनुल अंसारी, ताकिर अंसारी, रईस अंसारी, महबूब अंसारी, संतोष प्रधान ,अनीश अंसारी इन लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया‌। प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करने वालों में रामानुज राय ,गणेश शंकर पांडे ,ललन तिवारी, बबलू तिवारी, सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी ,शिवाकांत यादव सभी लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया ।

  • बीआईएस को आईजीएल का काम मिलने पर सपा नेता के लोगों ने दी धमकी

    बीआईएस को आईजीएल का काम मिलने पर सपा नेता के लोगों ने दी धमकी

    बीआईएस को आईजीएल का काम मिलने पर सपा नेता के लोगों ने दी धमकी,

    एसएसपी गोरखपुर को लिखित प्रार्थना पत्र देकर पुलिस सहायता की मांग,

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे):- महाराष्ट्र में भाजपा के एमएलसी रहे स्व. आरएन सिंह की सिक्योरिटी कंपनी बॉम्बे इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी इंडिया लिo को गीडा स्थित आईजीएल में सिक्योरिटी गार्ड तैनात करने का कॉन्ट्रैक्ट मिला है जिसके बाद विगत 13 वर्षों से वहां काम कर रहे अपना ग्रुप के लोगों द्वारा बीआईएस के लोगों को धमकाने और काम नहीं शुरू होने देने की बात कहने पर कंपनी के अधिकारियों ने एसएसपी गोरखपुर को लिखित प्रार्थना पत्र देकर पुलिस सहायता की मांग की है।
    बता दें कि अपना ग्रुप सपा के पूर्व एमएलसी सनी यादव की कंपनी है जो विगत 13 वर्षों से आईजीएल में सुरक्षा गार्ड तैनात करने का काम कर रही थी। लेकिन इस बार यह कॉन्ट्रैक्ट बीआईएस को मिल गया है जिसके चलते अपना ग्रुप के लोग नाराज़ हैं।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार फिलहाल आज दिनांक 1 दिसंबर से पुलिस की उपस्थिति में बॉम्बे इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी इंडिया लिo कंपनी के गार्ड ड्यूटी पर लगा दिए गए हैं।

  • अधिवक्ता के साथ अभद्रता करने वालो के खिलाफ केस

    अधिवक्ता के साथ अभद्रता करने वालो के खिलाफ केस

    अधिवक्ता के साथ अभद्रता करने वालो के खिलाफ केस,
    अधिवक्ताओं के प्रदर्शन के बाद एसडीएम के निर्देश पर दर्ज हुआ केस,
    पीपीगंज।पीपीगँज थाना क्षेत्र के ग्राम जँगल बिहुली वार्ड नम्बर 12 फिराक नगर मे मुख्य मार्ग को जे.सी.बी. से क्षतिग्रस्त करने व अधिवक्ता प्रभात यादव को जान माल की धमकी देने के मामले में मुकामी पुलिस ने जेसीबी मालिक एवं अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।जिससे खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
    अधिवक्ता प्रभात यादव द्वारा स्थानीय थाने पर दी गयी तहरीर के मुताबिक गत 26 अक्टूबर को जे.सी.बी. चालक मेरे गाँव जँगल विहुली के पास आम रास्ते को क्षतिग्रस्त कर दिया था। मैने जे.सी.बी. चालक के मालिक सँजय सिंह से चालक की शिकायत किया तो सँजय सिंह ने हमारे गाँव के एक हिस्ट्रीशीटर का नाम लेकर गाली गलौज कर जानमाल की धमकी देने लगा।जिसकी सूचना पीपीगंज थाने पर देने के बावजूद कार्यवाही नही हो रही थी।जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही को लेकर कैम्पियरगंज बार एशोशिएशन के अधिवक्ताओ द्वारा एक सप्ताह तक न्यायिक कार्य से विरत रहने एवँ धरना प्रदर्शन के बाद उपजिलाधिकारी रोहित मौर्या के निर्देश के बाद शनिवार की रात पीपीगंज पुलिस ने अज्ञात जे.सी.बी.चालक व जे. सी.बी. मालिक सँजय निवासी गाँगी बाजार थाना पनियरा जिला महराजगंज के खिलाफ धारा 352-351(3)- 3-4 सार्वजनिक सम्पत्ति क्षति के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही कर रही है।
    मुकदमा दर्ज होने के बाद अधिवक्ताओं ने अतिशीध्र सडक की मरम्मत व आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की है।

  • भाई के खाते में मजदूरी भेजने के मामले में रामपुर गरथौली के प्रधान का प्रशासनिक एवम वित्तीय अधिकार सीज

    भाई के खाते में मजदूरी भेजने के मामले में रामपुर गरथौली के प्रधान का प्रशासनिक एवम वित्तीय अधिकार सीज

    भाई के खाते में मजदूरी भेजने के मामले में रामपुर गरथौली के प्रधान का प्रशासनिक एवम वित्तीय अधिकार सीज,

    डीएम की कार्यवाही से सगे सम्बन्धियो के खाते में पैसे भेजने वाले प्रधानो में मचा हड़कम्प,

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    गोरखपुर/सहजनवा

    सहजनवा ब्लॉक के रामपुर गरथौली ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान द्वारा भाई के खाते में मज़दूरी भेजने के मामले में जांच के बाद अनियमितता मिलने पर जिलाधिकारी गोरखपुर ने ग्राम प्रधान की प्रशासनिक एवम वित्तीय अधिकार सीज कर दिया है । डीयम के इस कार्यवाही से उन ग्राम प्रधानो में हड़कम्प मचा हुआ है, जिन्होने अपने सगे सम्बन्धियो के खाते में मजदूरी का पैसा भेजा है ।
    बताते चले की सहजनवा ब्लाक के रामपुर गरथौली ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान ओमप्रकाश गुप्ता ने गाव में राज्य वित्त/15वे वित्त से कराए गए पूर्व माध्यमिक विद्यालय और पँचायत भवन के मरम्मत कार्य की मज़दूरी का पैसा 58,144 रुपये अपने भाई गोविंद गुप्ता के खाते में भेज दिया । यह जानकारी होने पर गाव के ही शिकायतकर्ता रामअशीष पुत्र रामप्रसाद ने जिलाधिकारी गोरखपुर को शपथपत्र देकर कार्यवाही की मांग की थी, जिसके बाद डीयम ने बेसिक शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित कर मामले कि जांच कराई तो अनियमितता की पुष्टि हुई । जिसके बाद ग्राम प्रधान को नोटिस भेज डीपीआरओ कार्यालय में अपना पक्ष रखने का समय दिया गया था, लेकिन इस मामले में ग्राम प्रधान ने कोई स्पष्टीकरण नही दिया । जिसके बाद डीयम ने 29 नबम्बर दिन शुक्रवार को रामपुर गरथौली के प्रधान का वित्तीय एवम प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिया, साथ ही यह भी निर्देशित किया कि 7 दिवस के अंदर अपवंचित धनराशि जो ग्राम प्रधान द्वारा अपने भाई के खाते में भेजी गयी है, उसे ग्राम पंचायत के खाते में जमा कराया जाय ।

  • न.पं पीपीगंज में आबादी की जमीन पर हो रहे कब्जे पर लगा विराम

    न.पं पीपीगंज में आबादी की जमीन पर हो रहे कब्जे पर लगा विराम

    न.पं पीपीगंज में आबादी की जमीन पर हो रहे कब्जे पर लगा विराम,
    शोशल मीडिया पर कब्जे की खबर, वायरल होने पर अधिशाषी अधिकारी ने छुट्टी के दिन लिया एक्शन,
    दो वर्ष पूर्व भी अवैध निर्माण कार्य पर चला था बुलडोजर,

    पीपीगंज।नगर पंचायत पीपीगंज में दो वार्डो में स्थित करोड़ो की आबादी की जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण की शनिवार को शोशल मीडिया पर उठे तमाम सवालों के बाद रविवार को अधिशाषी अधिकारी ने रोक लगाकर कब्जाधारक को बिना नक्शा पास कराए निर्माण कार्य न कराने की चेतावनी जारी की है।जबकि दो वर्ष पूर्व भी वार्ड नम्बर 19 में हुए अवैध कब्जे को बुलडोजर से ध्वशत किया गया था।
    बता दे कि वार्ड संख्या 12 एवं 19 स्थित आबादी की जमीन पर बीते 3 दिनों से बिना नक्शा पास कराए श्रेणी 6(2)की खाली पड़ी आबादी की भूमि पर कुछ अराजकतत्वों द्वारा अवैध तरीके से निर्माण कार्य कराया जा रहा था लेकिन नगर पंचायत के जिम्मेदार सूचना के बाद भी कार्यवाही में हिला हवेली की खबर मिलने के बाद अवैध निर्माण को लेकर बीती रात शोशल मीडिया पर कब्जे के विरोध में तमाम आरोप प्रत्यारोप शुरु हो गया जिसकी सूचना मिलने के बाद रविवार को सुबह मौके पहुचे नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी आंजनेय मिश्रा,लिपिक अजित यादव एवं दर्जनों कर्मचारियों ने बिना नक्शा पास कराए हो रहे निर्माण कार्य को रोकते हुए भविष्य में नियम विरुद्ध तरीके से निर्माण कार्य न करने की सख्त चेतावनी दी है जिसके बाद कब्जाधारकों के साथ साथ सफेदपोश बिचौलियों में हड़कंप मच गया है।साथ ही नफ़र पंचायत की करोड़ो की संपत्ति को बचाने के लिए मुखर हुए नागरिकों ने राहत की सांस ली है।
    बता दे कि विगत कुछ महीनों से नगर पंचायत में एक कॉकस कुछ इस तरह से सक्रिय हो चुका है जो नगर की सरकारी जमीनों को चिन्हित कर आसपास के लोगो एवत भूमाफियाओं से मोटी रकम लेकर कब्जा कराने की मुहिम छेड़ रखी है जिसमे से मनपसंद सरकारी भूमि को कब्जा कराने के एवज में मोटी रकम तय करके पहले नक्शा पास कराने के नाम पर फिर कब्जा कराने के नाम पर अग्रिम धनराशि वसूल कर निर्माण कार्य शुरू करा दे रहे है।तो दूसरी तरफ नगर पंचायत से नोटिस भी जारी कराकर करोड़ो की जमीनों का लाखो के रुपये में सौदा किया जा रहा है जिसमे नगर के जिम्मेदारों को भी मैनेज करने का भी दावा किया जा रहा है यही से असली खेल की शुरुआत हो रही है।जिसमे करीब आधा दर्जन जमीनों को कब्जा कराने में सफल हो चुके कॉकस का मनोबल फिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।
    इसी क्रम में कुछ बिचौलियों द्वारा नगर के वार्ड नम्बर 19 में श्रेणी 6(2) की आबादी की जमीन पर एक व्यवसायी से कथित कब्जे के आधार पर एक वर्तन व्यवसायी के नाम करीब दो वर्ष पूर्व रजिस्ट्री बैनामा कराकर उस पर बाउंड्री वाल और गेट लगाकर कब्जा कर लिया गया जिसके बाद तत्कालीन सभासदों की शिकायत पर तत्कालीन अधिशाषी अधिकारी ने राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जांच के बाद उक्त निर्माण को अवैध करार देते हुए बुलडोजर से ध्वशत कराकर निर्माण सामग्री भी जब्त कर लिया गया था।
    सूत्रों की माने तो दो वर्ष बाद पुनः बीते तीन दिनों से वार्ड नम्बर 12 एवं 19 में एक साथ तीन दिनों से पुनः आबादी की खाली पड़ी करोड़ो रूपये की जमीनों पर युद्ध स्तर पर निर्माण कार्य चालू हो गया था।
    लेकिन रविवार की ईओ ने दोनों स्थलों पर हो रहे निर्माण कार्य को बिना नक्शा पास कराने और उचित कागजात न दिखाए जाने के चलते एक बार फिर निर्माण कार्य पर ब्रेक लगा दिया।
    इस सम्बंध में अधिशासी अधिकारी आंजनेय मिश्रा का कहना है कि सूचना मिली थी कि दो वार्ड नम्बर 12 एवं 19 में आबादी की जमीन पर अवैध निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसके पश्चात उन्हें नोटिस भेजकर निर्माण कार्य रोकने को कहा गया, साथ में जमीन से संबंधित साक्ष्य दिखाने को कहा गया।उसके बाद भी निर्माण कार्य जारी था जिसे आज बन्द कराकर चेतावनी दी गईं है।

  • गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा रहे आवारा पशु

    गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा रहे आवारा पशु

    गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा रहे आवारा पशु,

    क्षेत्र में दो गोशाला होने के बाउजूद छुट्टा घूम रहे है आवारा पशु ,

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    गोरखपुर/सहजनवा ।

    खेतों में गेहूं की बुवाई हो चुकी है और पौधा बड़ा होने लगा है, लेकिन गांवों में आवारा पशुओं की वजह से गेहूं की फसल पर खतरा बना हुआ है । फसल को नुकसान से बचाने के लिए किसान जतन भी खूब कर रहे हैं, जिससे आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा है ।
    यह समस्या तब है जब हरपुर बुदहट क्षेत्र में दो गोशाला बने हुए है उसके बाद भी क्षेत्र के दर्जनों गाव में छुट्टा पशु किसानों की फसल को नुकसान पहुंचा रहे है। किसानों ने गेहूं की बुवाई कर दी । जिन खेतों में अगेती बुवाई हुई, उनमें गेहूं का पौधा काफी बढ़ गया है, तो 20 दिसंबर तक बुवाई वाले खेतों में भी पौधा निकलना शुरू हो गया है । इसी बीच किसानों की चिंता आवारा पशुओं ने बढ़ा दी है । आवारा पशु खेतों में घुसकर अभी से गेहूं की फसल को नष्ट कर रहे हैं, जिस कारण किसानों को काफी परेशान होना पड़ रहा है । किसानों का कहना है कि तारबन्दी पर 50 हजार रुपये प्रति एकड़ का खर्च आ रहा हैं खेत के चारों तरफ पिलर गाड़कर तार की फेंसिंग की जा रही हैं, ताकि फसल में आवारा पशु न घुसने पाएं । किसान रात में पहरा देने को मजबूर है । क्षेत्र के किसान, अशोक, राममिलन, मुकेश, गोविंद यादव, हरिराम, बृजनंदन, कमालुद्दीन, मोहम्मद नजीर, आदि किसानों ने शासन प्रशासन से छुट्टा पशुओ से निजात दिलाने की मांग की है ।

  • गैलेंट से लदा सरिया ट्रैक्टर चालक कर रहा था चोरी, केस दर्ज

    गैलेंट से लदा सरिया ट्रैक्टर चालक कर रहा था चोरी, केस दर्ज

     

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    गोरखपुर/सहजनवा ।

    गैलेंट इस्पात लिमिटेड से ट्रैक्टर पर लदे सरिया को चालक चोरी कर दुकान पर बेच रहा था । डिस्टीब्यूटर की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया है ।
    मिली जानकारी से राकेश तुला जो फ्रेम मेसर्स विजया ट्रेड, रिसासेज, बेतियाहाता, और गैलेंट इस्पात लिमिटेड के डिस्टियूटर है । जो गैलेंट इस्पात से ट्रैक्टर पर सरिया लादकर ग्राहक के यहां भिजवाते है । बुधवार को रात्रि में दो ट्रैक्टर गैलेंट से सरिया लाद कर शाही ट्रेडर्स पादरी बाजार तथा दूसरा राम बिल्डिंग मटेरियल खजांची चौराहा के लिए भेजा, पहले से शिकायत मिल रही थी कि सरिया का वजन कम आ रहा है । वृहस्पतिवार भोर में 3 बजे दोनो ट्रैक्टर चालक बरहूआ में रोक कर सरिया एक दुकान पर उतार रहे थे । जिससे फैक्ट्री के एक कर्मचारी ने देखा, और उसका वीडियो बनाया था । पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक राजेश यादव, राजेंद्र, खरीद करने वाले आकाश यादव के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया है ।