Category: न्यूज़

Your blog category

  • प्रेम प्रसंग का मामला: पिपराइच थाने में भिड़े दो पक्ष, आरोपियों का शांति भंग में चालान

    प्रेम प्रसंग का मामला: पिपराइच थाने में भिड़े दो पक्ष, आरोपियों का शांति भंग में चालान

    प्रेम प्रसंग का मामला: पिपराइच थाने में भिड़े दो पक्ष, आरोपियों का शांति भंग में चालान,

    गोरखपुर। पिपराइच क्षेत्र के बड़े गांव में कथित प्रेम प्रसंग के मामले ने मंगलवार को तूल पकड़ लिया, जब दो पक्ष थाने में ही आमने-सामने भिड़ गए। पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति संभाली और पीड़ित महिला की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपियों को शांति भंग में चालान कर दिया।

    जानकारी के अनुसार, एक महिला का पति बाहर नौकरी करता है। इसी दौरान गांव के एक युवक से उसके मधुर संबंध बन गए। महिला का आरोप है कि युवक ने उसके विश्वास का दुरुपयोग करते हुए कुछ तस्वीरें खींच लीं और बाद में इन तस्वीरों और बातचीत को वायरल कर दिया।

    मामला प्रकाश में आने के बाद दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। थाने में भी विवाद होने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले को शांत कराया और आगे की जांच शुरू कर दी है।

  • डॉ. राजेंद्र कुमार पर लगे आरोपों की जांच के आदेश राज्यपाल ने जारी किए

    डॉ. राजेंद्र कुमार पर लगे आरोपों की जांच के आदेश राज्यपाल ने जारी किए

    डॉ. राजेंद्र कुमार पर लगे आरोपों की जांच के आदेश राज्यपाल ने जारी किए,

    गोरखपुर। जिला अस्पताल के कार्यवाहक प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक (एसआईसी) डॉ. राजेंद्र कुमार पर गलत मेडिको लीगल रिपोर्ट और वित्तीय अनियमितता के गंभीर आरोप लगे हैं। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्यपाल ने एसआईसी के खिलाफ जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

    राजभवन से जारी आदेश के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है और महकमे के अधिकारी फाइलों की छानबीन कर रहे हैं। राज्यपाल ने इस जांच की जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग के निदेशक पीएचसी को दी है।

    इस मामले में डॉ. राजेंद्र कुमार के साथ-साथ जिला अस्पताल के तीन अन्य चिकित्सकों पर भी गंभीर आरोप हैं। राज्यपाल ने यह आदेश 28 नवंबर को जारी किया है और जांच को एक महीने में पूरा करने की दिशा में निर्देश दिए हैं।

  • रैन बसेरों को 24 घंटे रखें क्रियाशील: जिलाधिकारी

    रैन बसेरों को 24 घंटे रखें क्रियाशील: जिलाधिकारी

     

    रैन बसेरों को 24 घंटे रखें क्रियाशील: जिलाधिकारी,

    रैन बसेरों में आवश्यक संसाधनों सहित सुरक्षा का रखें विशेष ध्यान: जिलाधिकारी,

    बढ़ते शीतलहर के दृष्टिगत जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार जनपद एवं तहसील स्तरीय अधिकारियों ने नगरी क्षेत्र में संचालित हो रहे समस्त 12 रैन बसेरे की जांच की।

    नगर मजिस्ट्रेट, अपर नगर मजिस्ट्रेट तथा तहसीलदार सदर ने औचक निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए रैन बसेरों के संचालकों को दिशा निर्देश दिए।

    जांच अधिकारियों ने रैन बसेरों में शरण लिए हुए व्यक्तियों से वार्ता की और उन्हें आश्वस्त किया की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निरंतर मिलती रहेगी। आगंतुको ने व्यवस्थाओं के प्रति संतोष प्रकट किया।

    जिलाधिकारी महोदय ने निर्देशित किया है कि रैन बसेरे में सीसीटीवी क्रियाशील रखे जाएं और यह सुनिश्चित करें की कोई भी व्यक्ति खुले आसमान के नीचे ना सोए। आवश्यक व्यवस्थाएं जैसी निर्बाध विद्युत आपूर्ति, शुद्ध पेयजल, स्वच्छ शौचालय, स्वच्छ बिस्तर आदि उपलब्ध रहे।

    शीतलहर के दृष्टिगत सभी विभागों को समन्वय स्थापित कर कार्य करने हेतु निर्देश निर्गत किए गए हैं।

  • बिना अनुमति मंडल छोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई: कमिश्नर

    बिना अनुमति मंडल छोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई: कमिश्नर

     

    गोरखपुर। मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने मंडल के सभी विभागाध्यक्षों को सख्त निर्देश दिया है कि बिना अनुमति मुख्यालय न छोड़ा जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई अधिकारी बिना पूर्व अनुमति के मुख्यालय से बाहर जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    कमिश्नर ने कहा कि विभागीय कार्यों की सुचारू व्यवस्था बनाए रखने और योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही को रोकने के लिए यह निर्देश आवश्यक है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    यह निर्देश मंडल में कार्य संस्कृति को और अधिक प्रभावी बनाने और जनता से जुड़े कार्यों में गति लाने के उद्देश्य से दिया गया है।

  • लखनऊ : एक लाख घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार

    लखनऊ : एक लाख घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार

    लखनऊ : एक लाख घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार,

    लखनऊ विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ पकड़ा,

    हरदोई में PWD में तैनात है जूनियर इंजीनियर.

    ठेकेदार से बिल पास कराने को 10 लाख मांगे थे.

    ठेकेदार महेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने विजिलेंस में शिकायत की.

  • वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की समस्याएं सुनी, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की समस्याएं सुनी, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

     

    गोरखपुर। आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद गोरखपुर ने पुलिस ऑफिस में आये फरियादियों की समस्याओं को सुना। उन्होंने समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
    फरियादियों ने अपने मुद्दों को रखते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पूरी संवेदनशीलता के साथ उनकी शिकायतें सुनीं। उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देश दिया कि सभी मामलों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए ताकि जनता को न्याय मिल सके।
    इस दौरान एसएसपी ने जनता से अपील की कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और किसी भी समस्या के समाधान के लिए पुलिस का भरोसा रखें।

  • ट्रांसफार्मर से टकराये बाइक सवार,एक की दर्दनाक मौत,दूसरा गंभीर

    ट्रांसफार्मर से टकराये बाइक सवार,एक की दर्दनाक मौत,दूसरा गंभीर

    ट्रांसफार्मर से टकराये बाइक सवार,एक की दर्दनाक मौत,दूसरा गंभीर,
    पीपीगंज-जसवल मार्ग पर आधी रात हुआ हादसा,
    संवददाता-सत्य प्रकाश त्रिपाठी
    कैम्पियरगंज ब्यूरो।बीती रात करीब बारह बजे पीपीगंज-जसवल मार्ग के सपहिया के समीप हुई मार्ग दुर्घटना में एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गयी जबकि दूसरे युवक का घायल अवस्था मे इलाज चल रहा है लेकिन हालत नाजुक है।
    बता दे कि सोमवार की रात करीब बारह बजे थानाक्षेत्र के बैरघट्टा निवासी स्व0 उमेश साहनी के 22 वर्षीय पुत्र धीरज उर्फ भोलू अपने पट्टीदार परशुराम पुत्र रामबृक्ष के साथ रात करीब बारह बजे एक बाइक से किसी कार्यवश पीपीगंज जा रहा था।इसी दौरान रमवापुर मोड़ पर उसकी बाइक सपहिया तिराहे पर सड़क के बगल में स्थित ट्रांसफार्मर से टकरा गयी।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धीरज की मौके पर ही मौत हो चुकी थी जबकि राहगीरों की सूचना पर पहुची एम्बुलेंस से दोनों को नजदीकी अस्पताल भेजा गया जहां धीरज को मृत घोशित करते हुए चिकित्सको ने गम्भीर रूप से घायल परशुराम को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।लेकिन हालत बिगड़ने के बाद परशुराम के परिजनों ने उसे शहर के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया है जिसकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है।

  • कालेज में है मस्जिद और मजार, जिस पर हो रहा है विवाद

    कालेज में है मस्जिद और मजार, जिस पर हो रहा है विवाद

    वाराणसी का उदय प्रताप कॉलेज,जो कि100 एकड़ में फैला है। इसमें एक मस्जिद और मजार भी है। साल 2018 में सेंट्रल सुन्नी वक्फ बोर्ड ने कॉलेज को नोटिस दिया और सारी संपत्ति वक्फ बोर्ड की बताई। इस पर तभी से विवाद है।

    4 दिन पहले इस कॉलेज में CM योगी आए। इसको यूनिवर्सिटी बनाने की घोषणा कर गए। इससे मुस्लिम समाज में हलचल हुई और जुमा की नमाज पढ़ने वालों की संख्या एकाएक बढ़ने लगी।

    कल छात्रों ने वक्फ बोर्ड का पुतला फूंका। आज छात्र इस मजार पर हनुमान चालीसा पाठ करने जाने लगे। पुलिस–PAC जवानों ने उन्हें रोक दिया तो वहीं बैठकर हनुमान चालीसा पढ़ने लगे। हंगामा जारी है।

  • झाड़ियों में मिला नवजातः 20 साल की युवती ने फेका

    झाड़ियों में मिला नवजातः 20 साल की युवती ने फेका

     

    संवाददाता : सूर्य प्रकाश ओझा

    गोरखपुर । बांसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार की देर रात एक 20 साल की युवती ने नवजात शिशु को जन्म दिया। सोमवार सुबह सामाजिक बदनामी के डर से उसे गांव की झाड़ियों में फेंक दिया। गांव के एक व्यक्ति ने नवजात शिशु को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
    मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) भेजा, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने युवती की पहचान कर ली है और उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले कीहिरासत में लिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

    *गोरखपुर में दूसरी बार ऐसी घटना*

    बांसगांव की यह घटना गोरखपुर में पहली बार नहीं हुई है। कुछ महीने पहले बक्शीपुर की एक कॉलोनी में भी एक नवजात शिशु को कचरे में फेंक दिया गया था। सफाईकर्मी ने उस बच्चे को कूड़े से उठाकर दूसरी जगह फेंक दिया था। उस मामले में पुलिस ने 17 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली थी, लेकिन आरोपी का पता नहीं चल पाया।

    *घटनाओं को रोकने के लिए चलाना होगा जागरूकता अभियान*

    यह घटना समाज में महिलाओं और नवजात बच्चों के प्रति हमारी मानसिकता पर गंभीर सवाल खड़े करती है। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाने और महिला कल्याण योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू करने की आवश्यकता है।
    बांसगांव की घटना में पुलिस का कहना है कि दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। पूछताछ के आधार पर मामले की परतें खोली जा रही हैं। उम्मीद है कि जल्द ही इस मामले की पूरी सच्चाई सामने आएगी।

  • खनन माफिया का वर्चस्व, तोड़ डाला पुलिया और नाली

    खनन माफिया का वर्चस्व, तोड़ डाला पुलिया और नाली

    खनन माफिया का वर्चस्व, तोड़ डाला पुलिया और नाली,

    ग्रामीणों के विरोध करने पर खनन माफिया दिखाता है धौंस,

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    गोरखपुर/सहजनवां ।

    हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में एक खनन माफिया का वर्चस्व चल रहा है । इसके द्वारा लगातार अवैध खनन का कार्य किया जा रहा है । खनन माफिया का वर्चस्व इतना है कि इसका विरोध करने की साहस भी कोई नहीं दिखा पाया है । वही पुलिस से खनन माफिया की खूब साठगांठ चल रही है । चाहे दिन हो या रात इसके डंफर सड़क पर फर्राटे भरते नजर आते है । स्थित बद्तर तब हो जाती है, जब सड़क से गुजर रहे राहगीर गिरे मिट्टी से पूरी तरह धूल से पट जाते है । खनन माफिया द्वारा रात के अंधेरे में किसी की भूमि से मिट्टी खोद लिया जा रहा है । यदि कोई काश्तकार विरोध भी करने की साहस दिखाता है, तो उसे अपनी धौंस से दबा देता है । रविवार बीती रात हद तो तब हो गई जब खनन माफिया के वाहनों ने जबरैला विश्खोहर मार्ग पर बने पुलिया को तोड़ डाला । जिससे आवागमन प्रभावित हो चुका है । टूटा पुलिया दुर्घटना का कारण बन सकता है । इसके अलावा सड़क के किनारे बने नालियों के भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिए है । जिससे सड़क पर जल जमाव की स्थित बनी हुई । पीड़ित राहुल शुक्ल निवासी हरपुर ने खनन माफिया के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराकर कारवाई करने की मांग किया है ।
    इस बाबत तहसीलदार राकेश कन्नौजिया ने कहा कि अवैध खनन पर रोक लगाया जायेगा, और खनन माफिया को चिन्हित कर कारवाई की जाएगी ।