Category: न्यूज़

Your blog category

  • सपा ने बैजलपुर मे मनाया भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस

    सपा ने बैजलपुर मे मनाया भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस

     

    संवाददाता– एस. पी. सिंह
    गोरखपुर/सहजनवा ।

    सहजनवां ब्लॉक के बैजलपुर गांव मे समाजवादी पार्टी द्वारा बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की परिनिर्वाण दिवस मनाया गया । पूर्व विधायक सहजनवां यशपालसिंह रावत ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया । उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया । पूर्व विधायक यशपाल सिंह रावत ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर नाम से लोकप्रिय, भारतीय बहुज्ञ, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, और समाज सुधारक थे । उन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों (दलितों) से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था । श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किया था । वे स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री, भारतीय संविधान के जनक एवं भारत गणराज्य के निर्माता थे । बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन करता हु । बाबा साहब के मिशन को पूरा करने के लिए और विभेदों को मिटाकर समतामूलक समाज के निर्माण के लिए विभाजनकारी शक्तियों के खिलाफ हम सब एक हों ।
    इस अवसर पर प्रदेश सचिव मुरारी मौर्य, जिला उपाध्यक्ष गिरीश यादव, जय प्रकाश, कौशल भारती, विधानसभा अध्यक्ष मनीष कमांडो, दुर्गेश मास्टर, प्रदीप यादव, गोपी मेहराज, सोनू जायसवाल, सुनील विश्वकर्मा, ताज मोहम्मद मजनू, उपेंद्र कुमार, जेपी यादव, जैन यादव, धर्मेंद्र यादव, गनेश यादव, मुन्ना भारती, सरवन कनौजिया, जोगिंदर भारती, राम अजोर चौहान, सत्येंद्र मौर्य, इंद्रजीत बारी, सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।

  • नगरपंचायत कर्मी की मृत्यु, पर शोक सभा का हुआ आयोजन

    नगरपंचायत कर्मी की मृत्यु, पर शोक सभा का हुआ आयोजन

     

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) :- नगरपंचायत बड़हलगंज के सफ़ाई नायक दीनदयाल उर्फ राजन रावत की बुधवार को मृत्यु हो गयी। मृतक का अंतिम संस्कार गुरुवार को मुक्तिपथ पर सम्पन्न हुआ, जहां उनके 14 वर्षीय पुत्र ने मुखाग्नि दे कर अन्तिम विदा दी।
    बता दें कि उपनगर निवासी सफाई कर्मी नायक दीन दयाल विगत कई दिनों से कैंसर रोग से पीड़ित थे, चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने आर्थिक मदद देकर उनका इलाज कराया, लेकिन मर्ज बढ़ता गया और बुधवार को गोरखपुर अस्पताल जाते समय दीनदयाल की मृत्यु हो गयी। उनके पीछे पत्नी सहित एक नाबालिग बिटिया और पुत्र अनाथ हो गए।
    मुक्तिपथ पर शवदाह के अवसर पर जुटे नगर पंचायत कर्मियों ने चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर के नेतृत्व में शोकसभा का आयोजन कर अपने सफाई कर्मी नायक की आत्मशांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया।
    इस अवसर पर सभासद दीपक शर्मा, राम दास मद्धेशिया, सूरज सोनकर, लक्षमण निषाद, व्यापारी नेता श्रीकांत सोनी, सन्तोष जायसवाल, बबलू उपाध्याय, बृजेश उमर, अमरनाथ उमर, लल्लू शर्मा, सुरेश उमर, अमलेश कुमार वीरेंद्र, परमहंस, संजय, कन्हैया, पारस सोनकर सहित बड़ी संख्या में नगरपंचायत कर्मी मौजूद रहे।

  • तौकीर रजा खान ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार की निंदा की

    तौकीर रजा खान ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार की निंदा की

    मौलाना तौकीर रजा खान ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार की निंदा की है. मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि बांग्लादेश में जो हालात हैं, वह बहुत चिंताजनक हैं. हिंदुओं को खासतौर से निशाना बनाया जा रहा है, उनके मंदिरों पर हमले हो रहे हैं. मैं सरकार से मांग करता हूं कि मुझे बांग्लादेश जाने की इजाजत दी जाए. मैं अपनी टीम के साथ वहां जाना चाहता हूं और वहां के अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए काम करना चाहता हूं.

  • सिकरीगंज क्षेत्र हुड़री गांव में कुंए में मिली लाश

    सिकरीगंज क्षेत्र हुड़री गांव में कुंए में मिली लाश

    सिकरीगंज क्षेत्र हुड़री गांव में कुंए में मिली लाश,

    सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस,

    पांच दिन पूर्व हुआ था गुमसुदगी का मुकदमा,

    पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा,

  • गोरखपुर: पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित

    गोरखपुर: पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित

    गोरखपुर: पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित,

    गोरखपुर के विकास भवन स्थित मनरेगा सभाकक्ष में मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार मीना की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण (फेज-2) के तहत 1273 ग्राम पंचायतों में आरआरसी संचालन को 30 दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए गए।

    इसके अलावा, परिषदीय विद्यालयों में दिव्यांग शौचालय निर्माण, 23 अंत्येष्टि स्थलों में शेष 13 स्थलों का 5 जनवरी तक निर्माण, और पंचायत भवन निर्माण कार्य 31 दिसंबर तक पूर्ण कराने के आदेश दिए गए। जिन ग्राम पंचायतों में भूमि उपलब्ध नहीं है, वहां संबंधित उपजिलाधिकारी को भूमि चिह्नित करने के निर्देश दिए गए।

    बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी नीलेश प्रताप सिंह, जिला समन्वयक, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

  • गोरखपुर पुलिस में बड़ा एक्शन: तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    गोरखपुर पुलिस में बड़ा एक्शन: तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने एक बड़ा फैसला लेते हुए थाना गीड़ा पर तैनात तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। निलंबित किए गए पुलिसकर्मी :उ0नि0 अजय राज यादव कां0 जितेन्द्र यादव, कां0 आशीष वर्मा,ये सभी पुलिसकर्मी 3 दिसंबर को थाना गीड़ा क्षेत्र में हुई एक घटना में अपनी ड्यूटी के प्रति लापरवाह पाए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का कहना है कि इन पुलिसकर्मियों ने अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से नहीं लिया और उनकी कार्यशैली में उदासीनता और स्वेच्छाचारिता देखी गई। इस मामले में विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

  • बसों को बड़हलगंज बस स्टेशन पर ठहराव की मांग

    बसों को बड़हलगंज बस स्टेशन पर ठहराव की मांग

     

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे):- बड़हलगंज बस स्टेशन से विभिन्न स्थानों पर जाने के लिए यात्रियों को हो रही काफी दिक्कतों के मद्देनजर चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने गोरखपुर परिवहन विभाग के आरएम श्री लव कुमार सिंह से फोन पर वार्ता कर बसों को कुराव से बाईपास हो कर जाने के बजाय बड़हलगंज बस स्टेशन पर हो कर के जाने के लिए निवेदन किया, इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि जल्द ही इलेक्ट्रॉनिक बसों की सौगात भी बड़हलगंज को मिल जायेगी …बसों के टेंडर की प्रक्रिया चल रही है।

  • प्रशासन के द्वारा शव के अन्तिम संस्कार कराने में छुटे पसीने

    प्रशासन के द्वारा शव के अन्तिम संस्कार कराने में छुटे पसीने

    मृतक का शव घर पहुचते ही मचा कोहराम, परिजन शव का दाह संस्कार करने से किये मना,

    प्रशासन के द्वारा शव के अन्तिम संस्कार कराने में छुटे पसीने,

    पीड़ित परिवार के 8 सूत्री मांगों को लेकर जिलाधिकारी से वार्ता के बाद परिजन दाह संस्कार के लिए हुए राजी ।

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    गोरखपुर/सहजनवा ।

    गीडा थाना क्षेत्र के अमटौरा मे बीतीरात दिनदहाड़े शिवधनी निषाद की गोली मार कर हत्या कर दिया गया था । पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव जब घर पहुंचा तो परिजन आक्रोशित हो गए और अभियुक्तों पर कार्यवाही व पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता की मांग करने लगे । वही पुलिस उनकी मांगों पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पा रहे थ, जिसके बाद देखते ही देखते गांव के ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा था । साथ ही विभिन्न पार्टियों व निषाद समाज के नेताओं का काफिला भी पहुंचने लगा, नेताओं ने पहुंचकर मृतक के परिवार को न्याय दिलाने को लेकर अधिकारियों से अड़ गए कि, जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी तब तक हम शव का दाह संस्कार नहीं करेंगे । मौके पर मौजूद उप जिलाअधिकारी सहजनवा दीपक गुप्ता, एसपी नार्थ जितेंद्र श्रीवास्तव, तहसीलदार राकेश कनौजिया, चौरी चौरा सीओ अनुराग सिंह, गीडा सीओ प्रशाली गंगवार व भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर मौजूद रहे । वही आए हुए राजनीतिक पार्टियों के नेताओं से पीड़ित परिवार के परिजनों से दाह संस्कार करने के लिए मनाते रहे लेकिन सभी लोगों ने अपनी मांगे रखी । जिसमें उनकी मांग थी कि पीड़ित परिवार को नौकरी दी जाए, व परिवार के सुरक्षा के लिए असलहे का लाइसेंस, वह परिवार वालों के भरण पोषण के लिए एक करोड रुपए का मुआवजा दिया जाए । दोषियों के घर पर बुलडोजर की कार्रवाई, व मृतक की बेटी की शादी के खर्चे भी मुहैया करवाया जाए । गीडा थाना प्रभारी को बर्खास्त करने की भी माग की गई । उसके बाद उनकी मांगों को लेकर जिला अधिकारी गोरखपुर से उपजिलाधिकारी सहजनवा दीपक गुप्ता ने वार्ता की और परिजनों के सभी मांगों को अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी गोरखपुर ने माग पूरी करने के लिए आश्वासन दिया । तब जाके मृतक के परिवार के लोग दाह संस्कार के लिए तैयार हुए । वही सुबह से लेकर दोपहर तक शव के दाह संस्कार करने में परिजन व पुलिस प्रशासन के बीच में गहमा गहमी होती रही और दाह संस्कार करने से मना करते रहे । मोक्ष धाम कालेश्वर में दोपहर में दाह संस्कार का कार्यक्रम पुलिस के मौजूदगी में संपन्न हुआ । गीडा पुलिस द्वारा देर रात सभी नामजद अभियुक्तों को हत्या में शामिल बंदूक व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया । इस हत्याकांड से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है और माहौल को देखते हुए गांव में पीएसी व पुलिस फोर्स तैनात किया गया है ।

  • बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में 11 दिसंबर को प्रदर्शन

    बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में 11 दिसंबर को प्रदर्शन

     

    गोरखपुर। हिंदू रक्षा संघर्ष समिति के बैनर तले 11 दिसंबर को बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान समिति के कार्यकर्ता प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपेंगे।

    समिति के पदाधिकारियों के अनुसार, प्रदर्शन की तैयारी जोरों पर है। कार्यकर्ता दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में जुटेंगे और वहां से विरोध प्रदर्शन की शुरुआत करेंगे। प्रदर्शन का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाना है।

  • 14 साल बाद 173 किसानों की जमीन खतौनी में दर्ज

    14 साल बाद 173 किसानों की जमीन खतौनी में दर्ज

    14 साल बाद 173 किसानों की जमीन खतौनी में दर्ज, राजस्व अभिलेखों की गलती हुई दुरुस्त,

    गोरखपुर। सदर तहसील के ग्राम धस्की के 173 किसानों की जमीन 14 साल की लंबी प्रतीक्षा और संघर्ष के बाद मंगलवार को खतौनी में सही तरीके से दर्ज हो गई। इस बड़ी प्रशासनिक चूक के चलते किसान वर्षों से तहसील के चक्कर काट रहे थे।

    गौरतलब है कि 14 साल पहले राजस्व अभिलेखों में गड़बड़ी के कारण इन किसानों की जमीन ढाई गुना तक कम हो गई थी। तत्कालीन लेखपाल ने बिना किसी विभागीय आदेश या नक्शे में संशोधन किए, किसानों की जमीन को हेक्टेयर से एकड़ में दर्ज कर दिया था। इससे किसानों को अपनी ही जमीन पर कानूनी अधिकार स्थापित करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

    राजस्व विभाग ने आखिरकार इस गलती को दुरुस्त कर दिया, जिससे किसानों ने राहत की सांस ली है। किसान अब अपनी जमीन पर पुनः अधिकार स्थापित कर सकते हैं और सरकारी योजनाओं का लाभ भी उठा सकेंगे।