Category: न्यूज़

Your blog category

  • दलित बस्ती का रास्ता रोकने के विरोध में प्रदर्शन

    दलित बस्ती का रास्ता रोकने के विरोध में प्रदर्शन

     

    महिला बीडीसी ने मुख्य कार्यपालक अधिकारी गीडा को लिखा पत्र,

    संवाददाता– एस. पी. सिंह
    गोरखपुर/सहजनवा ।

    गीडा द्वारा ग्राम सभा बड़गहन में भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है । जिससे हो रहे निर्माण पर दलित बस्ती में आने जाने का रास्ता बंद हो गया है, जिसके बिरोध में मंगलवार को दर्जनों लोगो ने प्रदर्शन कर विरोध जताया ।
    विकासखंड पीपरौली की वार्ड नं० 43 की क्षेत्र पँचायत सदस्य अनिता गौतम ने मुख्य कार्यपालक अधिकारी गीडा को पत्र लिखकर समस्या का समाधान कराने की मांग की गई है ।
    दिए गए पत्र में वार्ड सदस्य ने बताया कि कार्यपालक अधिकारी द्वारा एक–दो सप्ताह में रास्ता बनाने की बात कही गयी थी, लेकिन अभी तक रास्ता नही बना, जहा 8 हजार की आबादी है और नक्शे में रास्ता है और उसे बन्द कर दिया जाय तो दलित बस्ती के लोग कैसे निकलेंगे ।
    प्रदर्शन करने वालो में शिवनरायन दुबे, रविकान्त उर्फ लालू, दशरथ, सिट्टू, सर्वेश, राहुल, दुर्गेश, अनिल, झिनू उर्फ गुड्डू, अमनदीप, रामदयाल, चन्दन, मिथुन, ज्ञानेन्द्र कुमार,आकाश,अरुन
    प्रभावती, चंद्रावती, उर्मिला, बबिता, रीना व किस्मती सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

  • मेगा अपार दिवस वन नेशन वन स्टूडेंट बड़े धूमधाम से मनाया गया

    मेगा अपार दिवस वन नेशन वन स्टूडेंट बड़े धूमधाम से मनाया गया

     

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बडहलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) विकास खंड बड़हलगंज के भीटी बाल व धोबौली प्राथमिक विद्यालय पर मेगा अपार दिवस वन नेशन वन स्टूडेंट आई,डी,का बड़े धूमधाम से मनाया गया और विद्यालय परिसर को गुब्बारों एवं रंगोली बनाकर आकर्षक रूप से सजाया गया एवं बच्चों के अभिभावको का स्वागत किया गया।
    प्रधानाध्यापक हरि लाल निषाद ने बताया कि शासन के आदेशानुसार अपार दिवस का आयोजन 9 दिसंबर से 10 दिसंबर के मध्य समस्त विद्यालयों पर मनाया जाना है। समस्त विद्यालयों को अपार आई, डी, प्रकिया को सफल बनाने और बच्चों के रिकॉर्ड को पूर्ण करने हेतु शासन द्बारा निर्देश दिया गया है कि सभी छात्रों के माता-पिता का नाम जन्मतिथि आधार कार्ड, से मिलानकर सत्यापन करना है।
    और बच्चों के अभिभावको को अपार आई डी प्रकिया और लाभ के बारे में बताया गया। और जिन बच्चों का आधार कार्ड नहीं बना है वह जल्द से जल्द बनवाकर विद्यालय में जमा कर दे जिससे बच्चों का अपार आई डी कार्यक्रम सफल हो। बच्चों के अभिभावको से समूह में सहमति प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर करवाए गए और अभिभावको को अपार आई डी के विषय में विस्तृत रूप से चर्चा किया गया।
    इस अवसर पर प्रधानाध्यापक हरि लाल निषाद धर्मेंद्र कुमार राव अर्चना जायसवाल सरिता देवी राम किशुन सिंह संतोष कुमार प्रियंका मौर्या रीता सिंह मालती देवी सोनमती प्रेमबाला अनिता शर्मा आरती देवी, मेवाती देवी कमलावती देवी,मंजू देवी विन्दु संध्या गोरखनाथ विमल 50 से अधिक बच्चों के अभिभावकगण उपस्थित थे।

  • मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक किया गया

    मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक किया गया

    मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक किया गया,

    उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु चलाए जा रहे “मिशन शक्ति फेज- 5” के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के निर्देशन में एवं पुलिस अधीक्षक अपराध के मार्गदर्शन में जनपद के सभी थानों द्वारा प्रमुख बाजारों, कस्बा,चौराहों, स्कूलों/कॉलेजों, धार्मिक स्थलों तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर महिला पुलिस कर्मियों द्वारा शासन व पुलिस विभाग द्वारा महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण स्वावलंबन हेतु चलाई जा रही विभिन्न विभागों की योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उ0प्र0 राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, बैंकिग करस्पाण्डेण्ट सखी, राष्ट्रीय पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, पी0एम0 स्वानिधि योजना, पी0एम0 सम्मान निधि योजना, वन स्टाप सेन्टर, आयुष्मान योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, प्रधानमंत्री फ्री सिलाई योजना, महिला शक्ति केन्द्र योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, कन्या सुमंगला योजना, महिला ई-हाट योजना तथा पुलिस विभाग से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112 इमरजेन्सी कॉल/पैनिक बटन – मोबाइल पर डेमो, सी0एम0 हेल्प लाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा हेल्प लाइन-102, एम्बुलेंस सेवा-108, महिला हेल्प लाईन 181, साईबर क्राईम हेल्प लाईन 1930 आदि के बारे मे पम्पलेट बांटकर जागरूक किया गया ।

    विशेषकर थाना तिवारीपुर गोरखपुर द्वारा थाना क्षेत्र के स्कूल में जाकर बालिकाओं को शिक्षा/खेलकूद के सम्बन्ध में जागरूक किया गया, गुड टच – बैड टच के बारे में बच्चो के होने वाले अपराध के बारे में बताया गया, बच्चो को प्रतिदिन स्कूल आने के लिए जागरूक किया गया तथा विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में भी जागरूक किया गय़ा ।
    थाना चिलुआताल गोरखपुर द्वारा स्कूल में जाकर बालिकाओ को मिशन शक्ति फेज- 05 के बारे में जागरूक किया गया तथा मिशन शक्ति पम्पलेट वितरण कर सरकार द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं के बारे बताया गया ।
    थाना बड़हलगंज/ थाना एम्स द्वारा स्कूल / बैंक / ग्रामीण क्षेत्र में जाकर बालिकाओं/महिलाओं को मिशन शक्ति फेज- 05 के अन्तर्गत विभिन्न सरकारी योजनाओं व हेल्पलाइन नम्बरो के बारे में जागरूक किया गया तथा बैंक में जाकर महिलाओं को साइबर अपराध के बारे में, बैंको में पैसे लेन देन तथा बायोमेट्रिक द्वारा निकासी के सम्बन्ध में होने वाले अपराध के बारे में भी जागरूक किया गया ।

    थाना तिवारीपुर/चिलुआताल/बड़हलगंज/एम्स गोरखपुर महिला सुरक्षा दल द्वारा स्कूल/बाजार/बैंक/ग्रामिण क्षेत्र व अन्य स्थानों पर जाकर महिलाओं/बालिकाओं को सरकारी योजना 1. महिला कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित कन्या सुमंगला योजना 2.बाले सेवा योजना (सामान्य) 3.मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना 4.मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना अन्य कल्याणकारी योजनाए के बारे में बताकर जागरूक किया गया ।
    वर्तमान में बालिकाओं/महिलाओं के साथ हो रहे साइबर अपराध के बारे में बताया गया, अन्य थानो की महिला टिमो द्वारा जिसमें- अन्जान नम्बरों से आये हुए फोन काल, व्हाट्सअप पर अन्जान वीडियो काल, नौकरी के नाम पर पैसा मांगना, अन्जान नम्बर से पुलिस की धमकी देकर पैसा मांगना, अपना पर्सनल आईडी जैसे- आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, एटीएम पिन व अन्य आईडी किसी अन्जान व्यक्ति/महिला को शेयर न करना तथा किसी भी प्रकार का फार्म भरते समय सावधानी बरते, के सम्बन्ध में गहनता से जागरू किया गया व महिला/बालिकाओं को बताया गया कि साइबर अपराधी द्वारा फोटो/वीडियों वायरल करने की धमकी देकर पैसा मांगा जाता है तो तुरंत अपने पास के थाने/पुलिस चौकी पर जाकर पुलिस के अधिकारी/कर्मचारी को सूचना देकर शिकायत दर्ज करांयेगे तथा साइबर हेल्पलाइन लाइन नं0 1930 के बारे में बताकर जागरूक किया गया और उन्हे बताया गया कि अपना फोटो फेसबुक/व्हाट्सअप/इंस्टाग्रा आदि ऐप पर वायरल न करे । महिला/बाल सम्बन्धी अपराध के बारे में भी बताया गया तथा पुलिस सम्बन्धी इमरजेंसी समय में 112, स्वास्थ्य सेवा हेल्प लाइन-102, एम्बुलेंस सेवा-108, फायर हेल्प लाइन- 101 अन्य विभिन्न हेल्प लाइन नम्बरों के बारें में जागरू किया गया, जिसके दौरान क्षेत्र/स्कूल के छात्रा-छात्राओं/महिलाओं द्वारा बढचढकर भाग लिया गया ।

    थाना ए0एच0टी0 गोरखपुर द्वारा खोराबार, एम्स, रामगढ़ताल, वीपार्क, मोहद्दीपुर, रेलवे स्टेशन, गोलघर आदि विभिन्न स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण व स्वावलंबन हेतु चलाई जा रही विभिन्न विभाग की योजनाओं तथा पुलिस विभाग से सम्बन्धित विभिन्न हेल्पलाइन वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112 इमरजेन्सी कॉल, सी0एम0 हेल्प लाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा हेल्प लाइन-102, एम्बुलेंस सेवा-108, महिला हेल्प लाईन 181, साईबर क्राईम हेल्प लाईन 1930 आदि के बारे मे पम्पलेट वितरण कर जागरूक करने के साथ-साथ ईट भट्ठो, दुकानों, पार्क आदि स्थानों पर बाल श्रम, भिक्षावृत्ति, बाल विवाह के सम्बन्ध में चेंकिग व जागरूक किया गया।

  • क्षेत्र की समस्याओ को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपा पत्रक

    क्षेत्र की समस्याओ को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपा पत्रक

     

    ब्यूरो प्रभारी :विनय तिवारी

    बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे): बड़हलगंज विकास खंड के मदरिया मंदिर के उत्तराधिकारी श्रीसदास जी महाराज व भाजपा नेता मैंभरा के ग्राम प्रधान प्रेमप्रकाश सिंह ने मंगलवार की शाम मुख्यमंत्री से गोरखनाथ मंदिर में मिलकर अपनी मांगो को लेकर पत्रक सौंपा। मदरिया मंदिर के महंत व उत्तराधिकारी श्रीसदास महाराज ने प्रयागराज कुंभ मेले में क्षेत्र के लोगो के असुविधा को देखते हुए स्थान की मांग के लिए पत्रक सौंपा। जिसपर मुख्यमंत्री ने कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। महंत ने बताया की मदरिया मंदिर कुंभ मेंले में क्षेत्र के लोगो की सेवा के लिए सदैव तत्पर है। मुख्यमंत्री ने महंत की मांग को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही पुरा करने का आश्वासन दिया है। भाजपा नेता प्रेमप्रकाश सिंह ने मुख्यमंत्री से मैंभरा मे खेल को बढावा देने के लिए मिनी स्टेडियम तथा क्षेत्र में बाढ़ से निजात कि बात की। ग्राम प्रधान ने बताया कि मुख्यमंत्री ने हमारी बातो को गंभीरता लेते हुए विकास कार्यो में योगदान व अन्य मांगों को जल्द पुरा करने का भरोसा दिया है।

  • आरपीएफ इंस्पेक्टर पुलिस पदक से सम्मानित किए गये

    आरपीएफ इंस्पेक्टर पुलिस पदक से सम्मानित किए गये

     

    40 वें रेलवे सुरक्षा बल स्थापना दिवस समारोह, क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र, रेलवे सुरक्षा बल, नासिक में संपन्न किया गया। रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव ने रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक मनोज यादव, पूर्वोत्तर रेलवे के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त तारिक अहमद तथा अन्य उच्च अधिकारियों की उपस्थिति में सराहनीय एवं उत्कृष्ट सेवा के लिए आरपीएफ पोस्ट गोरखपुर के निरीक्षक दशरथ प्रसाद को राष्ट्रपति द्वारा प्रदत्त पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। निरीक्षक दशरथ प्रसाद विभिन्न इकाइयों में उप निरीक्षक और निरीक्षक के रूप में अपने तैनाती के दौरान नागरिक सेवा और विभिन्न संगठनात्मक लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए अपने समर्पित और अथक सेवाओं के लिए बल के अधिकारियों से प्रशंसा प्राप्त करते रहें हैं। जेजे एकडमी आरपीएसएफ लखनऊ में कंप्यूटर सेल में प्रशिक्षक के रूप में तैनाती के दौरान दशरथ प्रसाद अपनी अहम भूमिका निभाए। साइबर अपराध, कंप्यूटर कौशल आरएसएमएस आदि से संबंधित पाठ्यक्रम के लिए उन्हें महानिदेशक का प्रतीक चिन्ह और उत्कृष्ट सेवा पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है।

  • हाई प्रोफाइल ज्योति श्यामदसानी मर्डर केस मे हाई कोर्ट ने 5 लोगों की उम्र कैद की सजा को बरकरार रखा

    हाई प्रोफाइल ज्योति श्यामदसानी मर्डर केस मे हाई कोर्ट ने 5 लोगों की उम्र कैद की सजा को बरकरार रखा

    कानपुर के हाई प्रोफाइल ज्योति श्यामदसानी मर्डर केस मे हाई कोर्ट ने मुख्य क़ातिल पति पीयूष सहित 5 लोगो की उम्र कैद की सजा को बरकरार रखा। पीयूष की प्रेमिका मनीषा मखीज़ा को इस केस से बरी करते हुए राहत दी।

    27 जुलाई 2014 को ज्योति श्यामदसानी की हत्या हुई थी। इस मामले मे उसके पति मनीष,सोनू, रेनू, आशीष,अवधेश व मनीषा को उम्र कैद हुई थी। मनीषा को दोष मुक्त किया गया। साबित हुआ की महिला मित्र की चाह मे यह हत्या कराई गई। मगर महिला मित्र मनीषा की अपराध मे संलिप्तता नहीं मिली।

  • राहगीरों से लूटपाट करने वाला शातिर बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे

    राहगीरों से लूटपाट करने वाला शातिर बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे

     

    गोपालगंज : राहगीरों से लूटपाट करने वाला शातिर बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे। लुटपाट के बाद अश्लील वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल। गुप्त सूचना के आधार पर कुचायकोट थानाध्यक्ष आलोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने की कार्रवाई। 17 हजार नगदी, सोने की अंगूठी व मोबाइल बरामद। सदर एसडीपीओ प्रांजल ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी।

  • इंडियन हुमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन ने लोगों को यातायात के प्रति किया जागरूक

    इंडियन हुमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन ने लोगों को यातायात के प्रति किया जागरूक

    इंडियन हुमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन ने गोलघर काली मंदिर के पास पंपलेट बाटकर लोगों को यातायात के प्रति किया जागरूक,

    विश्व मानवअधिकार दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित किया कार्यक्रम,

    गोरखपुर। इंडियन ह्यूमन राइट्स आर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद रजी के नेतृत्व में गोलघर स्थित काली मंदिर के पास विश्व मानव अधिकार दिवस की पूर्व संध्या पर यातायात जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त पुष्प दंत जैन दरगाह मुबारक खां शहीद के अध्यक्ष इकरार अहमद शमशेर अहमद शेर अहमद अली समेत इंडियन हुमन राइट आर्गेनाईजेशन के पदाधिकारी मौजूद रहे मीडिया से बात करते हुए मोहम्मद रजी ने कहा कि विश्व मानव अधिकार दिवस के पूर्व संध्या पर काली मंदिर के पास पंपलेट बाटकर लोगों को यातायात के प्रति जागरूक किया गया है कि यह जीवन अनमोल है इसे सुरक्षित रखना है हेलमेट लगाकर वाहन चलाये,फोर व्हीलर गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें वाहन चलाते समय फोन से बात ना करें और यातायात नियमों का पालन करें इंडियन ह्यूमन राइट आर्गेनाईजेशन समय-समय पर सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता है मानव अधिकारो की रक्षा के लिए उच्च अधिकारियों को मामला संज्ञान में लाकर आवश्यक कार्रवाई भी कराई जाती है । दरगाह मुबारक खां शहीद के अध्यक्ष इकरार में कहा कि यातायात जागरूकता के लिए लोगों को पंपलेट बाटकर यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी जा रही है मानव अधिकार संगठन लोगों के मानव अधिकारों के बारे में भी जागरूक कर रहा है कि आपके क्या अधिकार हैं।

  • सफाई व्यवस्था की हुई जांच, कमियों को दूर करने का दिया निर्देश

    सफाई व्यवस्था की हुई जांच, कमियों को दूर करने का दिया निर्देश

     

    ब्यूरो प्रभारी: विनय तिवारी

    बड़हलगंज/ गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे): नगर पंचायत बड़हलगंज में साफ सफाई की व्यवस्था को दुरुस्त रखने व विभिन्न वार्डों सहित नगर पंचायत अंतर्गत आने वाले समस्त सामुदायिक व सार्वजनिक शौचालय आदि की स्वच्छ भारत मिशन की डीपीएम द्वारा स्वछता की जांच की गई।

    सोमवार की सुबह जांच को पहुंची डीपीएम पूजा राय ने चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर के साथ नगर पंचायत के कई सामुदायिक व सार्वजनिक शौचालय सहित नगर के विभिन्न वार्डों में जाकर साफ सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान कुछ कमियां मिली, जिसको दूर करने का निर्देश दिया। इस दौरान भाजपा नेता अनूप कुमार जायसवाल, लिपिक सुनील कुमार, विपुल साहनी, रविन्द्र कुमार, हिमांशु गौंड, महेश पटेल, विकास गौंड आदि कर्मचारी मौजूद रहें।

  • अधेड़ की मिली लाश, नहीं हुई पहचान

    अधेड़ की मिली लाश, नहीं हुई पहचान

    अधेड़ की मिली लाश, नहीं हुई पहचान

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    गोरखपुर/सहजनवां ।

    सहजनवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत घुरियापार के राजस्व गांव भरपुरवां में सड़क किनारे अचेत अवस्था में एक व्यक्ति पाया गया । जिसकी उम्र लगभग 55 वर्ष बताई जा रही है । जिसकी सूचना ग्राम प्रधान द्वारा पीआरबी 112 पर दिया दिया । सूचना पाकर मौके पर पीआरबी 112 नंबर पुलिस पहुंचकर देखा और अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठर्रापार पहुंचाया । जहां मौजूद रहे चिकित्सकों ने जांच-पड़ताल कर उसे मृत घोषित कर दिया । वहीं घघसरा पुलिस चौकी प्रभारी वीरेंद्र बहादुर सिंह मौके पर पहुंचकर कानूनी प्रक्रिया में जुट गए और मृतक की पहचान में लगे रहे । मृतक के शरीर पर हल्का नीला जिंस, मटमैला स्वेटर, उसके नीचे हरा नीला स्वेटर, काला शर्ट पहने हुए था । मिली जानकारी अनुसार मृतक व्यक्ति दो दिन पहले भरपुरवां गांव आया था जो इधर-उधर घूम रहा था । वहीं ग्रामीणों ने 112 नंबर पुलिस को बताया कि मृतक एक दिन पहले पूछने पर अपना नाम रंजीत यादव ग्राम गोपलापुर निवासी बता रहा था । इस संबंध में चौकी प्रभारी घघसरा वीरेंद्र बहादुर सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मृतक व्यक्ति जो दो दिन पहले नाम पता बताया था वहां पता किया तो उस गांव में इस नाम का कोई व्यक्ति नहीं है । बॉडी को मोर्चरी हाउस भेज दिया गया ।