Category: न्यूज़

Your blog category

  • एक यात्री ने खुद को ट्रेन के डब्बे में बंद कर काट रहा हंगामा

    एक यात्री ने खुद को ट्रेन के डब्बे में बंद कर काट रहा हंगामा

     

    बिजनौर: एक यात्री ने खुद को ट्रेन के डब्बे में बंद कर काट रहा हंगामा

    पेट्रोल की बोतल हाथ में लेकर आत्महत्या की दे रहा है धमकी,

    रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस यात्री समझा कर डिब्बे से निकलने का कर रह हैं प्रयास,

    नजीबाबाद गजरौला ट्रेन बिजनौर रेलवे स्टेशन पर पिछले 1 घंटे से रुकी,

    परिवारिक ज़मीनी विवाद के कारण आत्मा हत्या करने पर अड़ा यात्री,

    बिजनौर रेलवे स्टेशन का पूरा मामला।

  • गुलरिहा पुलिस ने बरामद किए नौ गोवंशी, तस्कर फरार

    गुलरिहा पुलिस ने बरामद किए नौ गोवंशी, तस्कर फरार

    गोरखपुर: गुलरिहा पुलिस का मंगलवार रात पशु तस्करों से आमना-सामना हुआ। सूचना पर पुलिस ने मलंग स्थान चौराहे पर बैरीकेडिंग की। तस्कर पिकअप लेकर पुलिस को चकमा देकर महराजगंज की ओर भागने लगे। घेराबंदी के बाद तस्कर पिकअप खेत में छोड़कर फरार हो गए।

    पुलिस ने मौके से दो पिकअप पर लदे नौ गोवंशी बरामद किए। जांच में एक पिकअप संतकबीरनगर और दूसरी बिहार की पाई गई। गुलरिहा पुलिस ने केस दर्ज कर तस्करों की तलाश शुरू कर दी है।

    https://youtu.be/ATTTFGxq8yg?si=V-Ww1tmDlnvF723e

  • कृषि यंत्रों पर मिलेगा अनुदान

    कृषि यंत्रों पर मिलेगा अनुदान

    कृषि यंत्रों पर अनुदान: आवेदन की अंतिम तिथि 20 दिसंबर,

    गोरखपुर: कृषि विभाग ने किसानों और एफपीओ के लिए कृषि यंत्रों पर अनुदान योजना शुरू की है। इसके तहत कृषि ड्रोन, फसल अवशेष प्रबंधन यंत्र, कस्टम हायरिंग सेंटर और फार्म मशीनरी बैंक पर 50-80% तक अनुदान मिलेगा।

    आवेदन प्रक्रिया और शुल्क:
    आवेदन की अंतिम तिथि:20 दिसंबर
    बुकिंग शुल्क:₹2500-₹5000
    -आवेदन: इच्छुक किसान ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से कर सकते हैं।

    संयुक्त कृषि निदेशक का बयान
    संयुक्त कृषि निदेशक डॉ. अरविंद सिंह ने बताया कि योजना सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन और फसल अवशेष प्रबंधन योजना के तहत संचालित है। इसका उद्देश्य किसानों को आधुनिक उपकरणों से जोड़ना और कृषि कार्य को सरल बनाना है।

    किसानों से अपील है कि समय पर आवेदन कर इस योजना का लाभ उठाएं।

    https://youtu.be/YL9fNPXX-FE?si=Lqm0xWVHg2aYXwRr

  • आरआरबी के वरिष्ठ कर्मचारियों के पुत्र फर्जी नियुक्ति में दोषी पाए गए

    आरआरबी के वरिष्ठ कर्मचारियों के पुत्र फर्जी नियुक्ति में दोषी पाए गए

    मार्डन कोच फैक्ट्री, रायबरेली में फर्जी तरीके से नौकरी पाने वाले दो अभ्यर्थी रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) गोरखपुर में तैनात वरिष्ठ कर्मचारियों के पुत्र निकले हैं। इस गंभीर फर्जीवाड़े के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई है।

    सेवा समाप्त, मामूली कार्रवाई
    रेल कोच फैक्ट्री, रायबरेली ने दोनों दोषी कर्मचारियों की *सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त* कर दी है। इनमें एक आरआरबी चेयरमैन के निजी सहायक का पुत्र और दूसरा पैनल इंचार्ज का पुत्र है। पैनल इंचार्ज वर्तमान में सेवानिवृत्त हो चुके हैं, जबकि चेयरमैन के निजी सहायक को सिग्नल कार्यालय में स्थानांतरित कर दिया गया है।

    कैसे सामने आया मामला?
    26 अप्रैल 2024 को टेक्निकल ग्रेड थर्ड फिटर के पद पर हुई नियुक्तियों की समीक्षा के दौरान यह फर्जीवाड़ा सामने आया।
    सौरभ कुमार (क्रमांक 6) और राहुल प्रताप (क्रमांक 7) के नाम गलत तरीके से पैनल में शामिल किए गए थे।
    धोखाधड़ी की पुष्टि होने पर दोनों का नाम पैनल से हटा दिया गया।

    पैनल में अन्य नामों की समीक्षा जारी
    फर्जी नियुक्तियों के सामने आने के बाद, रेलवे भर्ती बोर्ड ने पैनल में शामिल अन्य नामों की भी समीक्षा शुरू कर दी है। नया पैनल जल्द जारी होने की संभावना है।

    आरआरबी अध्यक्ष का आदेश
    रेलवे भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष नुरुद्दीन अंसारी ने निर्देश दिया था कि:
    यदि दोनों उम्मीदवार कार्यभार ग्रहण कर चुके हैं, तो उन्हें धोखाधड़ी में शामिल पाए जाने पर तत्काल सेवा मुक्त किया जाए।
    पैनल के अन्य उम्मीदवारों पर कार्रवाई रोककर पूरी प्रक्रिया की समीक्षा की जाए।

    आगे की प्रक्रिया
    फर्जीवाड़े के इस मामले ने रेलवे भर्ती प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पैनल में शामिल नामों की पुन: जांच और नया पैनल जारी करना इस दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है।

    रेलवे प्रशासन को इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने और दोषियों पर सख्त दंड देने की जरूरत है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हो सकें।

    https://youtu.be/YL9fNPXX-FE?si=s5HoUh2_6kBp7loZ

  • गोरखपुर जंक्शन ने तोड़ा कमाई का रिकॉर्ड, नौ साल बाद पार किया एक करोड़ का आंकड़ा

    गोरखपुर जंक्शन ने तोड़ा कमाई का रिकॉर्ड, नौ साल बाद पार किया एक करोड़ का आंकड़ा

    गोरखपुर: पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर स्टेशन ने मंगलवार को कमाई का ऐतिहासिक रिकॉर्ड कायम किया। गोरखपुर जंक्शन ने एक दिन में कुल एक करोड़ नौ लाख रुपये की कमाई की। इसमें से एक करोड़ पांच लाख रुपये जनरल यात्री टिकट से और चार लाख 68 हजार रुपये पार्सल के जरिए अर्जित किए गए।

    गौरतलब है कि इससे पहले नौ साल पहले, 14 जून को, गोरखपुर स्टेशन ने एक दिन में एक करोड़ पांच लाख रुपये की कमाई की थी। लेकिन, उसके बाद यह आंकड़ा पार नहीं हो पाया था।

    यात्रियों की बढ़ती संख्या बनी रिकॉर्ड का कारण
    गोरखपुर जंक्शन पर यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले छह से सात वर्षों में ट्रेनों की आवाजाही में भी तेजी आई है, जिससे यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन के विस्तार और विकास कार्य किए जा रहे हैं। रेलवे ने स्टेशन का कायाकल्प अगले 50 वर्षों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए शुरू किया है।

    कर्मचारियों और अधिकारियों में खुशी
    इस उपलब्धि पर पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। यात्रियों की बढ़ती संख्या और रिकॉर्ड आय ने रेलवे को और बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रेरित किया है।

    गोरखपुर स्टेशन के इस नए रिकॉर्ड से यह साबित होता है कि स्टेशन न केवल पूर्वोत्तर रेलवे का प्रमुख केंद्र बना हुआ है, बल्कि राजस्व के मामले में भी नई ऊंचाइयां छू रहा है।
    https://youtu.be/We_pV0n4KwY?si=40_HMkRnpIhOb3i8

  • हरपुर बुदहट क्षेत्र के कोटे की दुकानों पर पहुंचे छोटू सिलिंडर, होगी बिक्री

    हरपुर बुदहट क्षेत्र के कोटे की दुकानों पर पहुंचे छोटू सिलिंडर, होगी बिक्री

     

    संवाददाता– एस. पी. सिंह
    गोरखपुर/सहजनवा ।

    अब बिना गैस कनेक्शन के ही रसोई गैस सिलिंडर प्राप्त करने में कोई असुविधा नहीं होगी । नए नियम के अनुसार कोटे की दुकानों से छोटे सिलिंडर (5 किलो) की बिक्री होगी । बुधवार को हरपुर बुदहट क्षेत्र के कटसहरा, सिरुवापार, मझौरा, बैदौली, सुरसी गाव सहित 10 कोटे की दुकानों पर इंडेन गैस सर्विस कटसहरा से पांच-पांच छोटू सिलेंडर पहुँचाये गए है । जल्द ही इसकी बिक्री शुरू हो जाएगी ।
    कटसहरा स्थित कोटे की दुकान पर छोटू सिलेंडर का उद्घाटन करते हुए इंडेन गैस के क्षेत्रीय फील्ड अफसर प्रदीप यादव ने बताया कि कोई भी व्यक्ति सिक्योरिटी मनी जमा करके सिलिंडर प्राप्त कर सकेगा और आवश्यकता पूरी हो जाने के बाद सिलिंडर जमा कर सिक्योरिटी मनी वापस प्राप्त कर सकता है । कोटे की दुकानों से भरे हुए छोटे सिलिंडर प्राप्त होने पर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सुविधा प्राप्त होगी । वहीं किसी तीर्थ क्षेत्र या अन्य स्थान पर कुछ समय के लिए ही जाने वाले लोगों के लिए सिलिंडर प्राप्त करके भोजन बनाना आसान हो जाएगा । जब वापस जाएंगे तो कोटे की दुकान में ही सिलेंडर जमा हो जाएगा, क्योंकि सुरक्षा कारणों से सिलिंडर के साथ परिवहन करना उचित नहीं है ।
    इस अवसर पर इण्डेन गैस सर्विस के प्रोपोराइटर वीरेंद्र उर्फ डिंकु गुप्ता, कटसहरा कोटेदार जमालुद्दीन, अजय मोर्या, बबलू यादव, सौरभ यादव, पप्पू, विनय यादव, राजू यादव आदि लोग मौजूद रहे ।

    https://youtu.be/YL9fNPXX-FE?si=Il2UTx2nLkZRSTa9

  • सड़क हादसे में बच्चियों के पैर टूटने के मामले में केस दर्ज

    सड़क हादसे में बच्चियों के पैर टूटने के मामले में केस दर्ज

     

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    गोरखपुर/सहजनवा ।

    सहजनवा थाना क्षेत्र के जोन्हिया समय माता मंदिर के पास डेढ़ माह पहले शादी का सामान लेने जा रही दो बच्चियों को तेज कार सवार ने ठोकर मार दिया था । जहां दोनों बच्चियों का पैर टूट गया था । अब दवा इलाज के बाद भड़सार निवासी परिजन शिवशंकर यादव ने मुकदमा दर्ज कराया है । पुलिस को दिए तहरीर में शिवशंकर ने बताया कि प्रार्थी का परिवार 27 नबम्बर को शादी समारोह में गया था, जहां मेरी बेटी आकृति यादव और साले ध्रुवचंद यादव की लड़की नीतू मेरे लड़के आदर्श के साथ विदाई का सामान लेने बाइक से भीटी रावत जा रहे थे कि रास्ते मे तेज रफ्तार कार चालक ने उन्हें ठोकर मार दिया । जिसमें लड़कियों का पैर टूट गया और बाइक क्षतिग्रस्त हो गयी । सहजनवा पुलिस ने गाडी नंबर यूपी 16 वी 8334 के अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है ।

    https://youtu.be/YL9fNPXX-FE?si=0bcWeEsa8yC-FFd-

  • जिला पंचायत सदस्य की भयेहू का निधन

    जिला पंचायत सदस्य की भयेहू का निधन

     

    ब्यूरो प्रभारी : विनय तिवारी

    बड़हलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुड) जिला पंचायत सदस्य जितेन्द्र यादव के छोटे भाई उपेन्द्र यादव की पत्नी निक्कू यादव (26) का पीजीआई लखनऊ में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार बड़हलगंज स्थित मुक्तिपथ पर किया गया। बताते चलें कि एक वर्ष पूर्व शादी हुई थी।
    उनके निधन पर पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी, सपा जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम, पूर्व प्रमुख विजय कुमार यादव, प्रहलाद यादव, अखिलेश यादव, चंद्रबली यादव, कमल उपाध्याय, रुदल यादव सहित क्षेत्र के लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त किया।

    https://youtu.be/YL9fNPXX-FE?si=ct_jDEcGuCFW8PDP

  • सब इंस्पेक्टर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप

    सब इंस्पेक्टर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप

     

    गोरखपुर: गोरखनाथ के राजेंद्र नगर पश्चिमी में मेडिकल की पढ़ाई कर रही एक युवती ने गाजियाबाद कोतवाली में तैनात सब इंस्पेक्टर आशीष यादव पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती की तहरीर पर गोरखनाथ थाने में सोमवार रात आशीष यादव के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

    युवती, जो कौड़ीराम की रहने वाली है, ने बताया कि सितंबर 2023 में फेसबुक के जरिए आशीष से दोस्ती हुई। आशीष ने शादी का वादा कर गोरखनाथ मंदिर में सिंदूर लगाकर विवाह किया और शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन बाद में उसने वादे से मुकरते हुए संपर्क तोड़ लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

  • विश्व मानवाधिकार दिवस पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन

    विश्व मानवाधिकार दिवस पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन

     

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बडहलगंज/ गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे):पंडित भृगुनाथ चतुर्वेदी कालेज आफ लां बड़हलगंज गोरखपुर में आज दिनांक 10 दिसंबर 2024 को विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर ” मानवाधिकार एवं राज्यों की भूमिका”संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० अभिषेक पाण्डेय ने की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मानव होने के कारण मनुष्यों को जन्म जात जो अधिकार प्राप्त होते हैं । उसे मानवाधिकार के नाम से जाना जाता है। मानव व्यवहार को शास्वत नैतिक नियमों द्वारा नियंत्रित किया जाता है। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर वियना कन्वेंशन में और संयुक्त (U.N.) राष्ट्र द्वारा 10 दिसंबर 1948 को घोषणा की गई। भारत में 12 अक्टूबर 1993 को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की स्थापना कर मानव अधिकार को सुरक्षित और संरक्षित करने का कार्य किया गया। प्रत्येक देश ने अपने संविधान के निर्माण में मानवाधिकारों को विशेष स्थान दिया जिससे उनके व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास हो सके। जिसमें जीवन, स्वतंत्रता, स्वास्थ्य, भोजन, शिक्षा प्रमुख रूप से शामिल हैं। वर्तमान समय में सभ्य समाज में मानवाधिकारों के प्रति सजगता और जागरूकता लोककल्याणकारी राज्य के नीति निर्धारण का आधार स्तम्भ है।कालेज के मुख्यनियन्ता चन्द्र भूषण तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि मानवाधिकार प्रकृति प्रदत्त अधिकार होते हैं। ये अधिकार किसी राज सत्ता द्वारा प्रदत्त नहीं किए गए हैं। मानवाधिकार जन्म सिद्ध अधिकार होते हैं ।यह मानव होने के नाते सभी को प्राप्त होते हैं। भारतीय संविधान के भाग तीन में प्रदत्त मौलिक अधिकारों के रूप में अधिक से अधिक मानवाधिकारों को सम्मलित किया गया है। जिसके अंतर्गत अनुच्छेद 21 के तहत् प्राण एवं दैहिक स्वतंत्रता महत्वपूर्ण है। प्रोफेसर फकरुद्दीन ने कहा कि मानवाधिकारों की संकल्पना तभी सार्थक हो सकती है जब लोगों के साथ राज्य द्वारा बिना भेद भाव किये हुए, मानवता के कल्याण के लिए कार्य किया जाय। डॉ रंगलाल पाण्डेय ने बताया कि वर्तमान समय में लोककल्याणकारी सरकार मानवाधिकार को ध्यान में रखते हुए, कानूनों का निर्माण करती है। डॉ बृजेश तिवारी ने कहा कि मानव के प्रति मानवता बरतना ही मानवाधिकार है।अवनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि असमानता को कम करने के लिए हमारे समाज में गहराई से समाएं भेदभाव को दूर कर सभी को समान रूप से जीवन की स्वतंत्रता उपलब्ध कराना है। स्वेता गुप्ता ने कार्यक्रम का संचालन किया । श्रुति माथुर ने पोस्टर के माध्यम से मानवाधिकारों को बेहतर तरीके से समझाने का प्रयास किया। प्रिया चौहान, चांदनी, प्रतिमा बर्मा, अंतिमा पाण्डेय, अंकित तिवारी, विकास शर्मा, विशालधर द्विवेदी,निखिल रावत और श्रेया शुक्ला आदि ने प्रतिभाग किया।