Category: न्यूज़

Your blog category

  • पुरानी रंजिश में मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने वाले पांच नामजद सहित कुछ अज्ञात पर केस दर्ज

    पुरानी रंजिश में मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने वाले पांच नामजद सहित कुछ अज्ञात पर केस दर्ज

    सहजनवा थाना क्षेत्र अंतर्गत भैंसला गांव के पास पुरानी रंजिश को लेकर मनबढ़ो ने रास्ते में रोक कर गली गलौज करते हुए मारपीट कर किया घायल, और शिकायत करने पर जान से मारने की दी धमकी । पीड़ित के तहरीर पर सहजनवा पुलिस ने पांच नामजद सहित कुछ अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर जांच की शुरू ।
    बताते चले कि ओम नारायण चौबे पुत्र तेजधर चौबे, निवासी भैंसला, थाना सहजनवा ने सोमवार को थाने पर तहरीर देकर बताया कि, सोमवार 16 दिसंबर को मैं सहजनवा से अपने घर जा रहा था कि, सीहापार के पास मेरे बगल के गांव बनकटिया के रहने वाले धर्मवीर पुत्र स्व० राम किशुन, शशि कपूर निषाद पुत्र स्व० राम किशुन, शांतनु पुत्र रामचन्दर, शत्रुघ्न पुत्र हीराराम, सूर्यभान पुत्र सूर्यदेव, और कुछ अन्य अज्ञात लोग मुझे रास्ते में रोक कर, पुराने वाद विवाद को लेकर गाली गुप्ता देने लगे जिसका विरोध करने पर सभी मुझे लाठी डंडों से मारने पीटने लगे । मैं वहां से किसी तरह अपनी जान बचाकर भागा तो, खेतों में काम करने वाले कुछ लोग आ गए, जिन्होंने बीच बचाव कर मेरी जान बचाई । उक्त सभी लोग गाली गुप्ता देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए ।
    पीड़ित की तहरीर पर सहजनवा पुलिस ने धर्मवीर, शशि कपूर निषाद, शांतनु, शत्रुघ्न, सूर्यभान तथा कुछ अज्ञात लोगों पर बीएनएस की धारा 191(2), 126(2), 115(2), 352, 351(2), के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है ।

  • नगर निगम पार्षदों को महापौर के साथ विकास कार्यों का भ्रमण कराएगा

    नगर निगम पार्षदों को महापौर के साथ विकास कार्यों का भ्रमण कराएगा

    गोरखपुर नगर निगम अपने सभी 80 वार्डों के पार्षदों को महापौर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव के साथ विभिन्न विकास कार्यों का भ्रमण कराएगा। मंगलवार को पार्षदों का दल निगम परिसर से सुबह 9:30 बजे रवाना होगा।

    नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि इस भ्रमण के दौरान पार्षदों को विभिन्न विकास योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसमें पशु शव दाह गृह, सूथनी में निर्माणाधीन चारकोल प्लांट, चरगावा स्थित गारबेज ट्रांसफर स्टेशन, एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर और सीएंडडी वेस्ट प्लांट का दौरा शामिल है। पार्षदों को इन सभी प्लांट्स की कार्यशैली और उनके उपयोग के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।

  • पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ ने कर्मचारियों के लिए रेस्ट हाउस/हॉली-डे होम बनाने की मांग की

    पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ ने कर्मचारियों के लिए रेस्ट हाउस/हॉली-डे होम बनाने की मांग की

    गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ ने महाप्रबंधक को पत्र लिखकर पूरे भारतीय रेलवे में कर्मचारियों के लिए रेस्ट हाउस और हॉली-डे होम बनाने की मांग की है। संघ के महामंत्री विनोद राय ने बताया कि भारतीय रेलवे के कर्मचारी अक्सर रेल कार्य या निजी कार्य से परिवार सहित विभिन्न स्थानों की यात्रा करते हैं।

    वर्तमान में कर्मचारियों के लिए रेस्ट हाउस की सुविधा नहीं होने के कारण उन्हें महंगे होटलों में ठहरने के लिए मजबूर होना पड़ता है, जिससे उनके ऊपर आर्थिक बोझ बढ़ जाता है। संघ ने महाप्रबंधक से निवेदन किया है कि रेलवे के कर्मचारियों के लिए एक समुचित रेस्ट हाउस/हॉली-डे होम की व्यवस्था की जाए, ताकि उन्हें यात्रा के दौरान रुकने के लिए सस्ती और सुविधाजनक जगह मिल सके।

  • अवैध निर्माण पर होगी कार्रवाई, बुधवार को बुलडोजर चलेगा

    अवैध निर्माण पर होगी कार्रवाई, बुधवार को बुलडोजर चलेगा

    गोरखपुर के बशारतपुर स्थित खरैया पोखरा के सुंदरीकरण में अवैध निर्माणों की बढ़ती समस्या पर नगर निगम ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की तैयारी की है। नगर निगम के प्रवर्तन दल ने सोमवार को अवैध निर्माण करने वालों को कड़ी चेतावनी दी।

    कुछ माह पहले नगर निगम और तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम ने क्षेत्र की पैमाइश की थी, जिसमें 1.55 एकड़ क्षेत्रफल पर अवैध कब्जे का पता चला था। इन कब्जों के खिलाफ नगर निगम ने 15 लोगों को नोटिस जारी किया था। इनमें से 6 लोग पक्का निर्माण करा चुके हैं, जबकि कुछ अन्य ने खाली प्लॉट पर चहारदीवारी लगाकर कब्जा किया है।

    पैमाइश के दौरान यह भी स्पष्ट हुआ था कि तालाब का मूल रकबा 3.41 एकड़ था, लेकिन मौके पर करीब डेढ़ एकड़ भूमि पर अवैध कब्जा किया गया है। अब नगर निगम ने अवैध निर्माण हटाने के लिए कार्रवाई की योजना बनाई है, जिसके तहत बुधवार को बुलडोजर चलाया जाएगा।

  • गोरखपुर विकास प्राधिकरण की पहल से बढ़ेगी नौका विहार क्षेत्र में पर्यटन और व्यापार की गतिविधियां

    गोरखपुर विकास प्राधिकरण की पहल से बढ़ेगी नौका विहार क्षेत्र में पर्यटन और व्यापार की गतिविधियां

    गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) नौका विहार के पास स्थित ताल बाजार और स्ट्रीट फूड कोर्ट में पर्यटकों की आवाजाही को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रहा है। प्राधिकरण ने मुख्य मार्ग से सीधे ताल बाजार और स्ट्रीट फूड कोर्ट तक पहुंचने के लिए एक नया प्रवेश और निकास मार्ग बनाने की योजना तैयार की है, ताकि नौकायन रोड से सीधे ये स्थान दिखाई दें। इसके अलावा, अवैध स्ट्रीट वेंडरों से सख्ती से निपटने का भी निर्णय लिया गया है।

    इस परियोजना के लिए लगभग 2.50 करोड़ से 3 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। इसे लेकर दुकानदारों ने प्राधिकरण की पहल का स्वागत किया है, क्योंकि उन्हें लंबे समय से ग्राहकों की कमी की शिकायत थी। दुकानदारों का मानना है कि मुख्य मार्ग से सीधा प्रवेश मिल जाने से ग्राहक आसानी से इन स्थानों तक पहुंच सकेंगे।

    सहायक अभियंता राजबहादुर सिंह के अनुसार, इस परियोजना के तहत ताल बाजार और स्ट्रीट फूड कोर्ट के लिए नए डिजाइनों पर काम शुरू हो चुका है। इसमें स्मारक, लैंडस्केपिंग, और सीटिंग एरिया जैसे सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा, तिकोना पार्क में महापुरुष के नाम पर एक स्मारक स्थल भी बनाने की योजना है, जिसे नए साल में शुरू किया जाएगा।

    ताल बाजार के व्यापारियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे व्यापार के लिए फायदेमंद बताया है। व्यापारियों में अभिषेक द्विवेदी, ओम प्रकाश लखमानी, फरीद खान, केतन, शाहरूख खान, कामरान, अमित नायक, आदर्श केशरी और अजय सिंह प्रमुख हैं।

    आनंद वर्द्धन, उपाध्यक्ष, जीडीए

  • रेल कोच फैक्ट्री में फर्जी नियुक्ति घोटाला: सेंट्रल विजिलेंस ने जांच तेज की

    रेल कोच फैक्ट्री में फर्जी नियुक्ति घोटाला: सेंट्रल विजिलेंस ने जांच तेज की

    गोरखपुर में माडर्न कोच फैक्ट्री, रायबरेली में फर्जी नियुक्ति के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए सेंट्रल विजिलेंस ने जांच शुरू कर दी है। सोमवार को सेंट्रल विजिलेंस की तीन सदस्यीय टीम ने रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) गोरखपुर के कार्यालय पर छापेमारी कर नियुक्तियों से संबंधित सभी दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए। इस कार्रवाई से कार्यालय में हड़कंप मच गया।

    क्या है मामला?
    कुछ दिनों पहले माडर्न कोच फैक्ट्री में दो अभ्यर्थियों की फर्जी नियुक्ति का मामला सामने आया था। जांच में पता चला कि ये दोनों अभ्यर्थी न तो आवेदनकर्ताओं की सूची में थे और न ही उन्होंने कोई परीक्षा दी थी। फर्जी डोजियर तैयार कर इन्हें नियुक्त किया गया था। मामले के उजागर होने के बाद दोनों की सेवाएं तत्काल बर्खास्त कर दी गईं।

    रेलवे बोर्ड ने सख्त कदम उठाए
    इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए रेलवे बोर्ड ने गोरखपुर आरआरबी के चेयरमैन नुरुद्दीन अंसारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही, सेंट्रल विजिलेंस द्वारा जांच का आदेश दिया गया। अब इस मामले में भर्ती प्रक्रिया में शामिल अन्य कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। यदि कोई कर्मचारी दोषी पाया गया, तो उस पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    कैसे हुआ फर्जीवाड़ा?
    26 अप्रैल 2024* को कोच फैक्ट्री के लिए एक पैनल जारी किया गया था, जिसमें सात अभ्यर्थियों के नाम शामिल थे।
    स्थानीय स्तर पर इसमें दो और नाम जोड़ दिए गए।
    यह नाम भर्ती बोर्ड में तैनात दो कर्मचारियों के पुत्रों के थे, जिन्होंने न तो आवेदन किया था और न ही परीक्षा दी थी।
    फर्जी डोजियर तैयार कर इन नामों को पैनल में शामिल कर दिया गया।
    ट्रेनिंग भी पूरी करा दी गई।

    जांच जारी, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
    विजिलेंस टीम अब यह जांच कर रही है कि इन फर्जी नियुक्तियों में कौन-कौन शामिल थे। मामले में दोषी पाए जाने वाले सभी कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सेंट्रल विजिलेंस की छानबीन से रेलवे भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

    इस घोटाले ने रेलवे की विश्वसनीयता पर गहरा असर डाला है, और अब सभी की निगाहें विजिलेंस टीम की जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं।

  • बैग पर शुरू हुआ सियासी धमासान

    बैग पर शुरू हुआ सियासी धमासान

    कांग्रेस का एक बार फिर फिलीस्तीन प्रेम दिखाई दिया है। प्रियंका गांधी की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें उनके बैग पर “Palestine” लिखा हुआ है। कांग्रेस सांसद ये बैग लेकर संसद पहुंची थी। अब इस बैग पर सियासी घमासान शुरू हो गया है। बीजेपी ने प्रियंका गांधी पर हमला किया है। केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि प्रियंका मुस्लिम वोट के तुष्टिकरण के लिए फिलिस्तीन लिखा बैग लेकर आई हैं।इस बैग के जरिए एक बार फिर प्रियंका गांधी फिलिस्तीन के समर्थन में नजर आई हैं। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं कि प्रियंका गांधी ने फिलिस्तीन का समर्थन किया है। हाल ही में भारत में आए फिलिस्तीन के राजदूत Abed Elrazeg Abu Jazer से उन्होंने मुलाकात की थी। फिलिस्तीनी राजदूत ने प्रियंका को वायनाड लोकसभा चुनाव में जीत की बधाई दी थी।

    https://youtube.com/shorts/dS2o9KTLWno?si=fOXt-bQV9kvEfaTz

  • ग्राहक बनकर दिनदहाड़े लूटा

    ग्राहक बनकर दिनदहाड़े लूटा

    संवाददाता: सागर कुमार, पादरी बाजार, गोरखपुर

    गोरखपुर: फातिमा हॉस्पिटल बायपास रोड पर स्थित श्री राम चौराहे पर फल की दुकान लगाने वाले फल विक्रेता रामचंद्र सोनकर पुत्र मेवा लाल उम्र 70 वर्ष, को आज एक व्यक्ति, जो की ग्राहक बनकर इनकी दुकान पर आया था, फल विक्रेता रामचंद्र को बातों में उलझा कर एवं उनका ध्यान भटका कर ₹12000 लूट ले गया।
    लूटने वाला व्यक्ति किसी निजी सीसीटीवी कैमरे में देखा जा रहा है। पादरी बाजार पुलिस चौकी इंचार्ज अश्वनी कुमार चौबे ने इस घटना को तुरंत संज्ञान में लेते हुए अपनी टीम के साथ त्वरित कार्यवाही की तथा आसपास के 78 सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के बाद पुलिस ने इस घटना को अंजाम देने वाले युवक को धर दबोचा, इस युवक की पहचान चिलुआताल थाना क्षेत्र के गुड्डू नाम के व्यक्ति के रूप में की गई है। पुलिस ने जानकारी दी कि पूछताछ करने पर इस युवक ने बताया है कि यह नशे का आदी है एवं नशे की लत के चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया था, इस घटना पर पुलिस संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

  • फुटबॉल टूर्नामेंट की पूर्व संध्या पर ट्रॉफी का हुआ अनावरण

    फुटबॉल टूर्नामेंट की पूर्व संध्या पर ट्रॉफी का हुआ अनावरण

    प्रतियोगिता का आगाज आज से

    नेशनल स्पोर्टिंग क्लब रजि. बड़हलगंज के तत्वावधान में सोमवार से आयोजित होने वाले अखिल भारतीय फुटबॉल प्रतियोगिता की चमचमाती ट्रॉफी का अनावरण टूर्नामेंट की पूर्व संध्या पर कोतवाल बड़हलगंज चन्द्रभान सिंह व उद्योगपति अरुण सिंह ने समिति के सदस्यों के साथ रविवार को किया।
    आयोजन समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने विजेता व उप विजेता टीम को प्रदान करने वाली ट्रॉफी का विधि-विधान से पूजन कर अनावरण कराया। ट्रॉफी अनावरण के मौके पर कोतवाल चन्द्रभान सिंह व उद्योगपति अरुण सिंह ने कहा कि इस फुटबॉल टूर्नामेंट को ऐतिहासिक बनाने के लिए समिति के लोग जिस तरह से जी जान से जुटे हैं,उन्हें सफलता निश्चित रूप से मिलेगी। अध्यक्ष रविन्द्र सिंह उज्जैन ने बताया कि प्रतियोगिता में मणिपुर,दिल्ली,नेपाल, उड़ीसा,पटना, उत्तराखंड, जम्मू और कश्मीर तथा बड़हलगंज की टीमें भाग लेंगी। सोमवार को प्रतियोगिता का आगाज मणिपुर व दिल्ली के बीच खेले जाने वाले मैच से होगा। प्रतियोगिता का शुभारम्भ बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक चिल्लूपार विनय शंकर तिवारी करेंगे। दूसरा मैच नेपाल व बड़हलगंज की टीमों के बीच खेला जाएगा जिसमें बतौर मुख्य अतिथि कोतवाल बड़हलगंज चन्द्रभान सिंह उपस्थित रहेंगे।
    इस अवसर पर समिति के संयोजक बीरू सोनकर, संरक्षक जितेंद्र शाही,डा. रमेश चंद, उपाध्यक्ष शिवप्रकाश यादव, नरेन्द्र प्रताप उर्फ शाही मुन्ना शाही, इंद्रजीत यादव, संतोष कुमार,सचिव डा पीडी राव, कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार बौद्ध, मीडिया प्रभारी तहसीन अहमद आदि उपस्थित रहे।

    https://youtu.be/5qZPwhUOojw?si=gWUE6dpSx4bzOvB5

  • काव्यमेव जयते सम्मान से सम्मानित हुए निनाद

    काव्यमेव जयते सम्मान से सम्मानित हुए निनाद

    बड़हलगंज क्षेत्र के सिधुआपार गाँव निवासी युवा गीतकार डॉ निर्भय निनाद को रविवार की शाम मंगलम साहित्य महोत्सव में प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक इंद्रेश कौशिक जी महाराज(कामाख्या धाम), अंतरराष्ट्रीय कवि सर्वेश अस्थाना एवं मुकुल महान हाथों काव्यमेव जयते सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान निनाद को उनके साहित्यिक कृतियों के लिए दिया गया। इसके पूर्व में भी निर्भय को साहित्य के क्षेत्र में दर्जनों पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। निर्भय की इस उपलब्धि पर विधायक राजेश त्रिपाठी, सिद्धपीठ मदरिया के उत्तराधिकारी श्रीश दास, चेयरमैन प्रीति उमर, चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, जनसेवा महामंत्री सन्तोष जायसवाल, व्यापारी नेता श्रीकांत सोनी, सुनील दुबे, डॉ सत्यम तिवारी, कवि दिनेश बावरा, अभय निर्भीक, संगम मिश्र आदि ने बधाई दी।