Category: न्यूज़

Your blog category

  • ग्राम प्रधान को दी जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

    ग्राम प्रधान को दी जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे):- बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र के बहसुआ गांव निवासी ग्राम प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगो के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 115(2), 352, 351(3), 126(2), 324(4), 131, 61(2), 3(1)(द), 3(1) घ के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
    ग्राम प्रधान नारद पासवान मंगलवार को अपने चार पहिया वाहन से बड़हलगंज से बहसुआ अपने घर जा रहा था। छपरा गांव निवासी विशाल यादव व प्रदीप यादव रास्ते में गाड़ी का पीछा करते हुए अपने गांव छपरा के पास बाइक आगे खड़ा कर रोक दिया, गाली देते हुए गाड़ी का शीशा तोड़ दिया व बगल का शीशा तोड़कर मुझे पीटते हुए गाड़ी से खिंचने लगे तथा जान से मारने की धमकी दिये। पुर्व में गांव के रमेश निषाद, विजय निषाद, राजेन्द्र निषाद व नारद निषाद ने पीड़ीत को मारा पीटा था। जिसमें मुकदमा दर्ज हैं। आरोपीतो ने पीड़ीत से कहा की रमेश निषाद व अन्य के खिलाफ मुकदमा उठा कर मांफी मांग लो नहीं तो तुम्हारी हत्या निश्चित है।

  • अंतिम चरण में सरयू महोत्सव की तैयारी, अधिकारियों ने देखी व्यवस्था

    अंतिम चरण में सरयू महोत्सव की तैयारी, अधिकारियों ने देखी व्यवस्था

    उपनगर के मुक्तिपथ पर होने वाले तीन दिवसीय सरयू अमृत महोत्सव की तैयारी अंतिम चरण में है। महोत्सव में कई मंत्रियों के आने की संभावना को देखते हुए एसडीएम, तहसीलदार व सीओ ने विधायक राजेश त्रिपाठी के साथ तैयारियों का जायजा लिया।

    बुधवार की शाम सरयू अमृत महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे विधायक राजेश त्रिपाठी व चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने  एसडीएम राजू कुमार, तहसीलदार बृजमोहन शुक्ल, सीओ रत्नेश्वर सिंह, ईओ राम समुख, कोतवाल चंद्रभान सिंह के साथ बैठक कर जन सरोकार, कृषि, दिव्यांग, स्वास्थ्य मेला, वाहन पार्किंग, सरयू आरती, लोककला प्रदर्शन, गीत संगीत आदि व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। विधायक श्री त्रिपाठी ने बताया कि तीन दिवसीय महोत्सव का जिले के प्रभारी व कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शुभारंभ करेंगे। पहले ही दिन कार्यक्रम के दूसरे चरण में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद भी शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि तीनों दिन तक कई मंत्री व विधायक शिरकत करेंगे। महोत्सव में 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का आयुष्मान कार्ड बनेगा, 300 दिव्यांगो को ट्राइसाइकिल वितरण के साथ ही स्वास्थ्य मेला, कृषि मेला के अतिरिक्त समाज कल्याण विभाग के भी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का मेला लगेगा। वहीं नेत्र के मोतियाबिंद का भी फ्री चेक अप और मुफ्त आपरेशन के लिए रजिस्ट्रेशन भी किया जाएगा। इस दौरान सभासद लक्ष्मण साहनी, सुरेश उमर, पवन यादव, अमरनाथ उमर, अनूप सिंह, सुनील कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

  • विधानसभा का घेराव करने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडेय की मौत हो गई

    विधानसभा का घेराव करने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडेय की मौत हो गई

    प्रभात गोरखपुर के रहने वाले थे। यूथ कांग्रेस के पूर्व महासचिव थे। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा– प्रदर्शन में पुलिस ने हमारा गला दबाया, जूते से मारा, इसी दौरान हमारे कार्यकर्ता की मौत हुई।

  • गोवा की एक अदालत ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद पर मानहानि के मामले में किया नोटिस जारी

    गोवा की एक अदालत ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद पर मानहानि के मामले में किया नोटिस जारी

    गोवा की एक अदालत ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की पत्नी द्वारा दायर 100 करोड़ रुपये के मानहानि मामले में नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने संजय सिंह से 10 जनवरी 2025 तक जवाब मांगा है।

  • पुलिस के हेड कांस्टेबल समेत 6 गिरफ्तार

    पुलिस के हेड कांस्टेबल समेत 6 गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल समेत 6 गिरफ्तार,

    गाजियाबाद कमिश्नरेट पुलिस के ट्रांस हिंडन जोन अंतर्गत आने वाले थाना शालीमार गार्डन क्षेत्र में स्थित क्रिस्टल कैफे में गाना बजाने को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, स्कॉर्पियो कार में तोड़फोड़,

    मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया।

     

  • थाईलैंड घूमने वाला DIG निलंबित

    थाईलैंड घूमने वाला DIG निलंबित

    थाईलैंड घूमने वाला DIG निलंबित,

    उत्तर प्रदेश शासन से बिना अनुमति लेकर थाईलैंड और नेपाल की सैर करने वाले आगरा मंडल के DIG स्टांप राम अकबाल सिंह को निलंबित कर दिया गया है। IAS लीना जौहरी ने निलंबन का आदेश जारी किया, DIG 31 दिसम्बर को रिटायर होने वाले है।

  • अब कोई भी व्यक्ति खुले आसमान के नीचे सोने के लिए नहीं होगा मजबूर

    अब कोई भी व्यक्ति खुले आसमान के नीचे सोने के लिए नहीं होगा मजबूर

    जनपद में 13 स्थानों पर बनाए गए है रैन बसेरा,

    सभी रैन बसेरा हेतु नामित हुए नोडल अधिकारी का जारी हुआ मोबाइल नंबर,

    रैन बसेरा में सभी बुनियादी आवश्यक संसाधन रहें उपलब्ध – डीएम,

    अब कोई भी व्यक्ति खुले आसमान के नीचे सोने के लिए नहीं होगा मजबूर,

    कुशीनगर। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने अवगत कराया है कि शीतलहर एवं घने कोहरे के दृष्टिगत निराश्रित बुजुर्गों, यात्रियों/असहाय / कमजोर / गरीब व्यक्तियों सहित आम जनता की सुरक्षा और सहायता के लिए रात्रि निवास हेतु जनपद के समस्त नगर निकायों, में निःशुल्क शेल्टर होम/रैन बसेरों की स्थापना की गयी है। उक्त रैन बसेरों में केयर टेकर, प्रकाश की व्यवस्था, पर्याप्त मात्रा में कम्बल, ग‌द्दे एवं स्वच्छ बिस्तर, मेडिकल किट, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, महिलाओ एवं पुरुषों के अलग-अलग रहने की व्यवस्था, महिलाओ एवं किशोरियों की सुरक्षा व्यवस्था, अलाय की व्यवस्था, आदि आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था भी की गयी है। आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के अध्याय-4, धारा-25 की उप धारा 30 (2) व अध्याय-10, धारा 51 का प्रयोग करते हुए निर्देशित किया जाता है किः-

    सम्बन्धित अधिकारी के कार्यक्षेत्र में कोई भी व्यक्ति सड़क पर या खुले आसमान के नीचे सोया पाया जाता है, तो उन्हें रैन बसेरें तक पहुंचाया जाय। यह उनकी व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी। समय-समय पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से प्रचार-प्रसार कराते हुए सम्बन्धित रैन बसेरों की जानकारी दी जाय। अपने स्तर से कर्मचारियों की ड्यूटी लगाते हुए सार्वजनिक स्थल / बस स्टेशन / रेलवे स्टेशन आदि स्थलो पर रात्रि भ्रमण के दौरान संलग्न रैन बसेरों की सूची के अनुसार हर जरुरतमंद व्यक्ति को रैन बसेरों तक पहुंचाया जाय। यदि उक्त रैन बसेरो के अतिरिक्त अन्य शेल्टर होम की आवश्यकता हो तो व्यक्तिगत तौर पर अधोहस्ताक्षरी को तत्काल अवगत कराया जाय। जनपद के समस्त ग्राम पंचायतो में यदि रैन बसेरा न हो तो पंचायत भवनों में स्थापित कर लिया जाय। यह सुनिश्चित किया जाय कि हर जरूरतमंद व्यक्ति को रैन बसेरें की सुविधा उपलब्ध हो। यदि कोई शिकायत अथवा प्रतिकूल तथ्य हो तों अधोहस्ताक्षरी को तत्काल अवगत कराया जाय।
    जिलाधिकारी ने नगर निकाय- शेल्टर होम/ रैन बसेरा का विवरण देते हुए बताया कि जलकल भवन परिसर कार्यालय नगर पालिका परिषद पडरौना के रैन बसेरा प्रभारी का मो0न0- 9721974550, कुशीनगर स्थित विश्वकर्मा मंदिर फाजिलनगर रोड कुशीनगर के रैन बसेरा प्रभारी का मो0न0- 9793306073, विवाह भवन गोला बाजार कुशीनगर में रैन बसेरा प्रभारी का मो0नं0- 9794190 799, बस स्टेशन परिसर कुशीनगर के रैन बसेरा प्रभारी का मो0नं0- 9140242979, इसी प्रकार फाजिलनगर स्थित वार्ड नंबर 13 पंचायत भवन पिपरा रज्जब के रैन बसेरा के प्रभारी का मो0 नं0 6390450775, कप्तानगंज स्थित राम जानकी नगर वार्ड नंबर 5 के रैन बसेरा प्रभारी मो0नं0 6391350963, रामकोला स्थित धर्मशमदा नगर वार्ड नंबर 12 रामकोला के प्रभारी का मो0नं0- 9838953020, तमकुही राज अंतर्गत वार्ड नंबर 2 पंचायत भवन हरिहरपुर के प्रभारी का मोबाइल नंबर 7850003009, विवाह भवन वार्ड नंबर 7 सुभाष चौक नगर पंचायत दुदही के रैन बसेरा प्रभारी का मोबाइल नंबर 9838089475, सामुदायिक विवाह भवन नगर पंचायत परिषद सेवरही के रैन बसेरा प्रभारी का मोबाइल नं0- 7380556013, खड्डा अंतर्गत नगर पंचायत धर्मशाला वार्ड नंबर 8 इंदिरा नगर के रैन बसेरा प्रभारी का मोबाइल नंबर 7068266075, छितौनी अंतर्गत वार्ड नंबर 11 पनियहा नगर पंचायत भवन के रैन बसेरा प्रभारी का मोबाइल नंबर 9369055982, हाटा अंतर्गत वार्ड नंबर 1 बागनाथ तिराहा के रैन बसेरा प्रभारी का मोबाइल नंबर 8423062098, सुकरौली अंतर्गत पंचायत भवन वार्ड नंबर 8 मालवीय नगर के रैन बसेरा प्रभारी का मोबाइल नंबर 8115645251, तथा मथौली अंतर्गत पंचायत भवन वार्ड नंबर 16 सरदार वल्लभभाई पटेल नगर के रैन बसेरा प्रभारी का मोबाइल नंबर 951765 4710 है।
    जिलाधिकारी ने उक्त के संबंध में प्रभावी क्रियान्वयन /आवश्यक कार्यवाही के निर्देश समस्त उप जिलाधिकारी गण, क्षेत्राधिकारी, खंड विकास अधिकारी, नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी तथा सहायक क्षेत्रीय प्रबंधन रोडवेज पडरौना कुशीनगर को दिए हैं।

  • अवैध बालू लदी ट्रैक्टर ट्रॉली को,नायब तहसीलदार ने पकड़ कर किया सीज

    अवैध बालू लदी ट्रैक्टर ट्रॉली को,नायब तहसीलदार ने पकड़ कर किया सीज

     के दक्षिणांचल स्थित बड़हलगंज थाना क्षेत्र में प्रशासन के तमाम कार्यवाही के बाद भी अवैध बालू खनन माफिया बेखौफ हैं। सोमवार व मंगलवार की मध्य रात्रि दो बजे के करीब महेश होटल के सामने से चार बालू लदी ट्रैक्टर ट्रॉली को नायब तहसीलदार जयप्रकाश ने पकड़ लिया।

    नायब तहसीलदार जयप्रकाश ने बताया कि बालू खनन को लेकर विगत कई दिनों से सूचना मिल रही थी, उसी क्रम में रात्रि को खड़ेसरी के तरफ से पटना चौराहे के तरफ आ रही चार ट्रैक्टर ट्रॉली पर बालू लदी थी, गाड़ी रोकने पर ड्राइवर भाग खड़े हुए, जिसके बाद गाड़ियों को तहसील परिसर लाया गया और सीज कर दिया गया। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशानुसार अवैध बालू के खिलाफ कार्यवाही जारी रहेगी।

  • टँकी परिसर से चोरो ने किया बैटरी और केबिल तार चोरी

    टँकी परिसर से चोरो ने किया बैटरी और केबिल तार चोरी

    हरपुर बुदहट थाना अंतर्गत सोनबरसा चौकी क्षेत्र के रानीडीह में हर घर नल जल योजना के अंतर्गत पानी की टँकी का निर्माण हुआ है । यहां नियुक्त पम्प आपरेटर घनश्याम पुत्र रामकवल ने पुलिस को सोमवार को तहरीर दिया था कि रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा केबिल तार और बैटरी चुरा लिया गया है । तहरीर के आधार पर हरपुर बुदहट पुलिस ने अज्ञात चोर पर बीएनएस कि धारा 303 (2) के तहत केस दर्ज किया है ।

  • नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर घर से भगा ले जाने का आरोप

    नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर घर से भगा ले जाने का आरोप

    गीडा थाना क्षेत्र के नौसढ़ इलाके से एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज किया है ।
    पुलिस के अनुसार गीडा थाना क्षेत्र की नौसढ़ निवासीनि पीड़ित माता की ओर से दर्ज कराए मुकदमे में उन्होंने बताया कि सोमवार को करीब 9 बजे के वक्त ग्राम ककराखोर, थाना बेलीपार निवासी एक युवक ने हमारी नाबालिग पुत्री को बहला फुसला कर भगा ले गया । वही पीड़ित की पुत्री अपने शादी के लिए रखे 4 थान जेवर और पचास हजार रुपए नगद और पचास हजार रुपए खाते में लेकर चली गई है । इसके बाद उन्होंने अपने आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई ।
    पीड़िता के शिकायत पर गीडा पुलिस ने बीएनएस की धारा 137(2) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।