Category: न्यूज़

Your blog category

  • OSD के पास दौलत का खज़ाना

    OSD के पास दौलत का खज़ाना

    उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान ने Noida विकास प्राधिकरण के निलंबित OSD रवींद्र सिंह यादव के नोएडा और इटावा स्थित परिसरों पर छापेमारी की। रवींद्र सिंह पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।

    नोएडा सेक्टर-47 में 16 करोड़ रुपये का तीन मंजिला आवासीय भवन, 37 लाख के भौतिक सुख-सुविधाओं के उपकरण, 62.44 लाख के आभूषण और 2.47 लाख नकद बरामद।

    आरोपी के बैंक खातों, पॉलिसियों, निवेश, और लगभग एक दर्जन संपत्तियों के अभिलेख बरामद हुए।

    इटावा के मलाजनी स्थित अरिसटोटल वर्ल्ड स्कूल की संपत्ति की अनुमानित कीमत 15 करोड़ है। स्कूल में 2 करोड़ के उपकरण और 1.04 करोड़ की बसें पाई गईं।

    2007 में नोएडा प्राधिकरण में विशेष कार्याधिकारी रहते हुए सरकारी भूमि के कथित नियमविरुद्ध आवंटन की जांच पहले सीबीआई और अब सतर्कता विभाग कर रहा है।

  • मोहद्दीपुर सड़क हादसे में मासूम ने भी तोड़ा दम, मृतकों की संख्या हुई छह

    मोहद्दीपुर सड़क हादसे में मासूम ने भी तोड़ा दम, मृतकों की संख्या हुई छह

    गोरखपुर। कैंट क्षेत्र के मोहद्दीपुर में छह दिसंबर की रात हुए सड़क हादसे में घायल आठ वर्षीय मासूम अंगद ने शनिवार सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके साथ ही इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई है।

    लेबर कॉलोनी निवासी विक्रांत के पुत्र अंगद को हादसे के बाद गंभीर हालत में बीआरडी मेडिकल कॉलेज लाया गया था। बाल रोग विभाग के आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखे जाने के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। इससे पहले इस दर्दनाक हादसे में अंगद के पिता विक्रांत और उसकी दो बहनों की भी मौत हो चुकी है।

    इस घटना ने इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

  • उत्तर प्रदेश में माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई

    उत्तर प्रदेश में माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई

    उत्तर प्रदेश में माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई: गोरखपुर और देवरिया के अपराधियों पर कसा शिकंजा, संपत्तियों की जब्ती और सजा पर मांगी गई विस्तृत रिपोर्ट

    उत्तर प्रदेश में अपराध और माफियाराज पर लगाम कसने के लिए प्रदेश सरकार ने एक बार फिर सख्त कदम उठाए हैं। बीते 21 महीनों में माफियाओं और उनके गिरोहों के खिलाफ हुई सभी कार्रवाइयों का विस्तृत ब्योरा अब शासन ने जिलों से तलब किया है। इसमें यह स्पष्ट करने का निर्देश दिया गया है कि माफियाओं के खिलाफ किस प्रकार की कार्रवाई की गई, कितनों की संपत्तियां जब्त की गईं और कितने अपराधियों को सजा दिलाई गई। इस प्रदेशव्यापी अभियान में गोरखपुर और देवरिया के माफियाओं पर विशेष रूप से फोकस किया गया है।

    पिछले साल 25 मार्च 2022 को प्रदेश सरकार ने अपराध और माफियाराज खत्म करने के उद्देश्य से 68 कुख्यात माफियाओं की सूची तैयार की थी। इस सूची में गोरखपुर के चार और देवरिया के एक माफिया का नाम भी शामिल है। इन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि प्रदेश में किसी भी तरह के अपराध और माफियाराज को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    गोरखपुर के चार माफियाओं में पहला नाम विनोद उपाध्याय का है, जो फरारी के दौरान पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। विनोद उपाध्याय पर हत्या, फिरौती और अवैध उगाही जैसे कई गंभीर मामले दर्ज थे। दूसरा नाम सुधीर सिंह का है, जो गोरखपुर समेत कई जिलों में दर्ज मामलों का सामना कर रहा है। हाल ही में सुधीर सिंह को आर्म्स एक्ट के तहत सजा सुनाई गई है। तीसरे माफिया राकेश यादव को भी दो मामलों में दोषी ठहराया जा चुका है और उस पर पुलिस की सख्ती लगातार जारी है। चौथे नाम के तौर पर पूर्व विधायक राजन तिवारी का जिक्र किया गया है, जिन्हें गैंगस्टर एक्ट में गिरफ्तार किया गया था और फिलहाल वह जमानत पर रिहा हैं। वहीं, देवरिया और लखनऊ के कुख्यात माफिया रामू द्विवेदी के खिलाफ भी कई गंभीर मामले दर्ज हैं और पुलिस उसकी संपत्तियों पर कार्रवाई करने के साथ-साथ उसे सजा दिलाने की प्रक्रिया में जुटी है।

    शासन ने सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया है कि इन माफियाओं पर अब तक की गई सभी कार्रवाइयों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करें। इस रिपोर्ट में यह भी बताया जाना अनिवार्य है कि इन अपराधियों की कितनी संपत्तियां जब्त की गईं, कितने मामलों में आरोप पत्र दाखिल किया गया, और कितनों को अदालत में दोषी साबित कर सजा दिलाई गई। गोरखपुर और देवरिया के माफियाओं पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया है, क्योंकि इन जिलों के माफियाओं का अपराध जगत में व्यापक प्रभाव माना जाता है।

    हालांकि, 2022 तक 68 माफियाओं में से 17 पर कार्रवाई में ढिलाई की शिकायतें सामने आई थीं। इनमें से पांच माफियाओं पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया था, जबकि 12 के मामलों में केवल औपचारिकताएं पूरी की गई थीं। इसके बाद से शासन ने इन माफियाओं पर शिकंजा कसने की प्रक्रिया को तेज किया है। गोरखपुर के सुधीर सिंह और राकेश यादव के खिलाफ तेजी से कार्रवाई हुई है, वहीं देवरिया के रामू द्विवेदी के मामलों में लखनऊ और देवरिया पुलिस ने मिलकर उसकी संपत्तियों की जब्ती की प्रक्रिया शुरू की है।

    गोरखपुर और देवरिया में पुलिस प्रशासन ने माफियाओं के खिलाफ अपनी रणनीति को और मजबूत किया है। विनोद उपाध्याय का एनकाउंटर प्रशासन की सख्ती का एक बड़ा उदाहरण है, जिसने अपराधियों के बीच डर पैदा किया है। सुधीर सिंह, राकेश यादव और राजन तिवारी के मामलों में भी तेजी से कार्रवाई की जा रही है, जबकि रामू द्विवेदी पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

    सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि प्रदेश में माफियाराज को खत्म करना उसकी शीर्ष प्राथमिकताओं में से एक है। पुलिस और प्रशासन को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि न केवल माफियाओं को सजा दिलाई जाए, बल्कि उनके आर्थिक नेटवर्क और संपत्तियों को भी ध्वस्त किया जाए। सरकार के इस कदम से स्पष्ट संकेत मिलता है कि उत्तर प्रदेश में अपराध और माफियाराज पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए यह अभियान तेज और प्रभावी बनाया जाएगा।

  • कालेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस रही मुस्तैद

    कालेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस रही मुस्तैद

     

    गोरखपुर । पिछले लगभग दो दशक से इमामबाड़ा मुस्लिम गर्ल्स इंटर कालेज को प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली मिलाद व फेस्ट स्थगित था।
    इस बीच कालेज में सत्ता परिवर्तन हुआ और कालेज की कमान नई प्रधानाचार्य ने संभाला।
    शनिवार को यहां कालेज फिस्ट और मिलाद के कार्यक्रम के आयोजन के दौरान लोगों की गाड़ियां बेतरतीब सड़कों पर इधर उधर खड़ी थी जिससे लोगों के आने जाने में व्यवधान उतपन्न हो रहा था जिसकी शिकायत कोतवाली थाने पर की गई।
    इस दौरान स्कूल पर कोतवाली थाने के उप निरीक्षक अरविंद कुमार राय क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए वहां मौजूद रहे।
    एसआई अरविंद राय व अन्य पुलिस बलों ने इमामबाड़ा स्कूल पर स्कूली बच्चों प्रोग्राम के दौरान इमामबाड़ा और हठठी माता मंदिर के बीच में रोड पर गलत ढंग से खड़े चार पहिया वाहन जो रोड अतिक्रमण करते नज़र आ रहे थे, उनको हटाने को कहा गया और आसपास के लोगों से पूछा गया पूछने के बाद वाहनों का अंतर्गत धारा एमबी एक्ट में चालान किया गया।

  • डेरवा के रमन सिंह बने चिल्लूपार केशरी, चिल्लूपार वीर अभिमन्यु जितेन्द्र व चिल्लूपार कुमार बने शिवम

    डेरवा के रमन सिंह बने चिल्लूपार केशरी, चिल्लूपार वीर अभिमन्यु जितेन्द्र व चिल्लूपार कुमार बने शिवम

    बड़हलगंज/ गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे):- बड़हलगंज विकास खंड क्षेत्र के मैंभरा डेरवा के खेल मैंदान में सरयू अमृत महोत्सव के तहत पहलवान जय नारायण सिंह व पहलवान हरि निषाद की स्मृति में चिल्लूपार केशरी, वीर अभिमन्यु व चिल्लूपार कुमार कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को डेरवा मैभरा के फिल्ड मे किया गया। इस कुश्ती प्रतियोगिता में कुल 51 जोड़ी पहलवानो ने दांव आजमाया। चिल्लूपार केशरी डेरवा के रमन सिंह, व वीर अभिमन्यु डेरवा के जितेंद्र व कुमार डेरवा के शिवम रहे। उत्तरप्रदेश कुश्ती का प्रतिनिधित्व करने वाले चिल्लूपार केशरी बने रमन सिंह ने रामबाग के सुन्दरम यादव को हरा कर खिताब अपने नाम किया। सभी विजेताओ एंव उपविजेताओ को सरयू महोत्सव में पुरस्कृत एंव सम्मानित किया जायेगा। इसके पहले प्रतियोगिता का शुभारम्भ करते हुए चिल्लूपार विधायक और महोत्सव के मुख्य आयोजक राजेश त्रिपाठी ने कहा कि कुश्ती प्रतियोगिता से युवाओ में एक ऊर्जा का संचार होगा। इसी क्रम में इस बार का महोत्सव अलग और ऐतिहासिक रूप ले चुका है इस बार सभी तरह के प्रतिभा को यह मौक़ा दिया जा रहा है ! आज हो रहे कुश्ती को चिल्लूपार में पहली बार मैट पे कराया जा रहा है जिससे की पहलवान यहाँ से निकल कर ओलंपिक में भाग ले सके! सरयू महोत्सव आयोजन कार्यक्रम में सभी तरह के खेलो में प्रतिभागी युवाओ का सम्मान किया जायेगा। कुश्ती संयोजक भारतीय कुश्ती टीम के कोच चन्द्रविजय सिंह ने सभी आगन्तुको का आभार प्रकट किया। संचालन शैलेष पहलवान व रेफरी जितेंद्र सिंह रहे। इस दौरान बड़हलगंज ब्लाक प्रमुख राम आशीष राय, चेयरमैन प्रतिनिध महेश उमर, ग्राम प्रधान प्रेमप्रकाश सिंह, हरेन्द्र सिंह, प्रशांत शाही, आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी , पहलवान श्याम दुलारे यादव, ओम प्रकाश यादव , मुख़्तार यादव , उमेश यादव , विद्याधर पांडेय , विनय पांडेय , अखिलेश चंद , शिव प्रकाश शाही , सागर शाही , विनय तिवारी , पूर्व प्रमुख राम बेलस यादव , आशीष सिंह, सत्यसेन सिंह, आनंद त्रिपाठी, विशाल सिंह, अंकुर पांडेय , प्रवीण दूबे , रुद्र प्रताप सिंह, गुड्डू बाबा आदि लोग मौजुद थे।

  • मार्डन कोच फैक्ट्री फर्जी नियुक्ति मामला: गोरखपुर आरआरबी चेयरमैन नुरुद्दीन अंसारी सस्पेंड

    मार्डन कोच फैक्ट्री फर्जी नियुक्ति मामला: गोरखपुर आरआरबी चेयरमैन नुरुद्दीन अंसारी सस्पेंड

    मार्डन कोच फैक्ट्री फर्जी नियुक्ति मामला: गोरखपुर आरआरबी चेयरमैन नुरुद्दीन अंसारी सस्पेंड,

    मार्डन कोच फैक्ट्री में बिना परीक्षा के दो अभ्यर्थियों की फर्जी नियुक्ति के मामले में रेलवे बोर्ड ने बड़ा कदम उठाते हुए गोरखपुर रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) के चेयरमैन नुरुद्दीन अंसारी को सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही, सीपीआरओ आईआर अवधेश कुमार को आरआरबी चेयरमैन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

    फर्जी नियुक्तियों का मामला,
    यह मामला 26 अप्रैल 2024 को टेक्निकल ग्रेड थर्ड फिटर पद की नियुक्ति से जुड़ा है। जांच के दौरान पाया गया कि क्रमांक संख्या 6 और 7 पर सौरभ कुमार और राहुल प्रताप के नाम गलत तरीके से पैनल में जोड़े गए थे। फर्जी नियुक्ति का खुलासा होने पर दोनों के नाम पैनल से हटा दिए गए। रेलवे बोर्ड द्वारा पैनल में शामिल अन्य नामों की भी समीक्षा की जा रही है।

    चेयरमैन पर कार्रवाई की वजह,
    चेयरमैन नुरुद्दीन अंसारी ने अपने पत्र में कहा था कि यदि ये दोनों अभ्यर्थी कार्यभार ग्रहण कर चुके हैं, तो उन्हें तत्काल सेवा से मुक्त किया जाए। साथ ही, पैनल के अन्य उम्मीदवारों की समीक्षा और नया पैनल जारी करने की बात कही गई थी। इसी आधार पर रेलवे बोर्ड ने न केवल दोनों फर्जी नियुक्तियों को रद्द किया, बल्कि चेयरमैन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया।

    नया पैनल जल्द होगा जारी,
    रेलवे बोर्ड के अनुसार, पैनल में शामिल अन्य उम्मीदवारों की जांच प्रक्रिया जारी है। बोर्ड जल्द ही संशोधित पैनल जारी करेगा। इस घटना ने रेलवे में भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

  • उत्तर रेलवे के बालामऊ स्टेशन यार्ड रिमाडलिंग के चलते ट्रेनें प्रभावित

    उत्तर रेलवे के बालामऊ स्टेशन यार्ड रिमाडलिंग के चलते ट्रेनें प्रभावित

    उत्तर रेलवे के बालामऊ स्टेशन यार्ड रिमाडलिंग के चलते ट्रेनें प्रभावित,

    उत्तर रेलवे के बालामऊ स्टेशन यार्ड के रिमाडलिंग कार्य के कारण यातायात ब्लॉक दिया गया है, जिससे कुछ ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। सीपीआरओ के अनुसार, इस ब्लॉक के चलते निम्नलिखित ट्रेनों को निरस्त किया गया है:

    15001 मुजफ्फरपुर-देहरादून एक्सप्रेस: यह ट्रेन 17 फरवरी, 2025 को मुजफ्फरपुर से संचालित नहीं होगी,
    15002 देहरादून-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस: यह ट्रेन 5 फरवरी, 2025 को देहरादून से संचालित नहीं होगी,

    यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा की योजना बनाने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जांच कर लें। रेलवे ने असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।

  • छपरा में कार और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, BMP जवान समेत दो लोगों की मौत

    छपरा में कार और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, BMP जवान समेत दो लोगों की मौत

    छपरा में कार और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, BMP जवान समेत दो लोगों की मौत,

    छपरा:दाउदपुर में भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसा सिवान छपरा मुख्य मार्ग पर बेलदारी गांव के पास हुआ। मृतक की पहचान आरा जिला निवासी बीएमपी जवान कौशल प्रसाद के रूप में हुई है। जोकि सिवान में पोस्टेड थे। वहीं दूसरे व्यक्ति की पहचान सारण जिला के सोनपुर पहलेजा निवासी राकेश कुमार के रूप में हुई है। घायलों में आंदर के पूर्व चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अमितेश और उनके सहयोगी गुड्डू कुमार बताए जा रहे हैं।

    हादसे में कार के परखच्चे उड़े,

    कार में सवार सभी लोग हौंडा सिटी कार में सवार होकर पटना से सिवान जा रहे थे। तभी कार की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार के आगे बैठे दो लोग की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि पिछले सीट पर बैठे दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए है। घटना के बाद मुख्य सड़क पर अफरातफरी के का माहौल हो गया।

  • स्पाइसजेट 15 दिसंबर से शुरू करेगी डायरेक्ट फ्लाइट्स

    स्पाइसजेट 15 दिसंबर से शुरू करेगी डायरेक्ट फ्लाइट्स

    स्पाइसजेट 15 दिसंबर से शुरू करेगी डायरेक्ट फ्लाइट्स: गोरखपुर को दिल्ली और मुंबई से मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी, बुकिंग शुरू,

    गोरखपुर। हवाई यात्रा करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! स्पाइसजेट ने 15 दिसंबर 2024 से गोरखपुर से दिल्ली और मुंबई के लिए सीधी उड़ानों की शुरुआत करने की घोषणा की है। यह कदम गोरखपुर को देश के दो प्रमुख मेट्रो सिटीज से जोड़ने और यात्रियों को अधिक सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

    फ्लाइट शेड्यूल और समय,

    स्पाइसजेट ने अपने फ्लाइट शेड्यूल की घोषणा कर दी है;

    मुंबई से गोरखपुर: सुबह 11:00 बजे आगमन।

    गोरखपुर से मुंबई: सुबह 11:30 बजे प्रस्थान।

    दिल्ली से गोरखपुर: दोपहर 12:45 बजे आगमन।

    गोरखपुर से दिल्ली: दोपहर 1:15 बजे प्रस्थान।

    अभी तक गोरखपुर से मुंबई के लिए केवल इंडिगो की फ्लाइट उपलब्ध थी। स्पाइसजेट के जुड़ने से यात्रियों को अधिक विकल्प और समय की सुविधा मिलेगी।

    गोरखपुर एयरपोर्ट पर नई सुविधा,

    स्पाइसजेट ने गोरखपुर एयरपोर्ट पर अपना ऑफिस स्थापित कर दिया है और टिकट बुकिंग शुरू हो चुकी है। पहले इन फ्लाइट्स को 5 दिसंबर से शुरू करने की योजना थी, लेकिन कुछ तैयारियों में देरी के कारण इसे 15 दिसंबर तक स्थगित करना पड़ा। अब, पूरी तैयारी के साथ, यह सेवाएं शुरू हो रही हैं।

    यात्रियों के लिए लाभ,

    इन नई फ्लाइट्स से ट्रैवल और भी सुविधाजनक हो जाएगा,

    बिजनेस यात्रियों के लिए: दिल्ली और मुंबई जैसे व्यावसायिक केंद्रों तक आसानी से पहुंच,

    छात्रों के लिए: गोरखपुर और मेट्रो सिटीज के बीच तेज और सुविधाजनक कनेक्टिविटी,

    पर्यटकों के लिए: गोरखपुर आने वाले यात्रियों के लिए ट्रैवल अनुभव बेहतर।

    एयरपोर्ट अथॉरिटी का मानना है कि इस सेवा से गोरखपुर के एयर ट्रैफिक में बढ़ोतरी होगी।

    स्पाइसजेट का भरोसा,

    स्पाइसजेट ने यात्रियों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करने का आश्वासन दिया है। कंपनी ने यह भी संकेत दिया है कि मांग बढ़ने पर भविष्य में और भी फ्लाइट्स जोड़ी जा सकती हैं।

    राष्ट्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ावा,

    यह पहल गोरखपुर को देश के मुख्य हवाई नेटवर्क में एक मजबूत स्थान दिलाने का कार्य करेगी। दिल्ली और मुंबई जैसी मेट्रो सिटीज तक सीधी कनेक्टिविटी से न केवल यात्रा का समय कम होगा, बल्कि यात्रियों का अनुभव भी अधिक आरामदायक और सुविधाजनक बनेगा।

    अब गोरखपुर के लोग 15 दिसंबर से हवाई यात्रा के माध्यम से दिल्ली और मुंबई की दूरी को आसानी से तय कर सकेंगे। टिकट बुकिंग चालू हो चुकी है।

  • रिश्तेदार को मैसेज भेज कार कंपनी के GM ने आत्महत्या की

    रिश्तेदार को मैसेज भेज कार कंपनी के GM ने आत्महत्या की

     

    लखनऊ: रिश्तेदार को मैसेज भेज कार कंपनी के GM ने आत्महत्या की,

    गुड़ंबा क्षेत्र में रहने वाले विजय सिंह ने फांसी लगाकर जान दी,

    खैराबाद स्थित BR हुंडई के 2 मालिकों समेत 5 पर केस दर्ज,

    गबन में जेल भेजने की धमकी देकर प्रताड़ित कर रहे थे आरोपी,

    कंपनी के साथ 20 लाख रुपए के लोन को लेकर भी था विवाद।