Category: न्यूज़

Your blog category

  • धूम धाम से मनाया गया नगर पंचायत का स्थापना दिवस

    धूम धाम से मनाया गया नगर पंचायत का स्थापना दिवस

    बस्ती जिला के नगर पंचायत नगर का स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और द्वीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री आवास के 750 लाभार्थियों को स्वामित्व प्रमाण पत्र और कंबल वितरित किया गया। नगर पंचायत के दो सफाई नायक और 10 सफाई कर्मी सम्मानित किए गए। नगर पंचायत कर्मियों द्वारा अध्यक्ष और सभासदों को सम्मानित किया गया।श्रीमती राना ने 37 परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए कहा कि नगर को राष्ट्रीय पटल पर स्थापित करना हमारा उद्वेश्य है। उन्होंने सभी पन्द्रह वार्डों के निरन्तर विकास की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि पात्रों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा। सर्व समाज का सम्मान और गरीबों का उत्थान हमारी प्राथमिकता है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख भाजपा नेता राना दिनेश प्रताप सिंह ने सभी को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आदर्श नगर पंचायत जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरे हम सब ऐसा प्रयास करें। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पूज्य योगी आदित्यनाथ जी, तत्कालीन सांसद श्री हरीश द्विवेदी और पूर्व विधायक रवि सोनकर को वर्ष 2020 में नगर पंचायत गठन कराने के लिए आभार जताया। इस अवसर पर आकांक्षी योजना की सी एम फेलो मोनिका झा, भाजपा नेता परमानन्द सिंह जगदीश पांडेय , रजनीश गुप्ता, दिलीप शर्मा, चन्द्र मणि मिश्रा, माधुरी सिंह,प्रेम प्रकाश चौधरी, मोहंती दूबे, डॉ अनिल श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव ,बिपिन पाण्डेय, राकेश पाण्डेय, सभासद राजेश पाण्डेय, राज कुमार चौधरी, सत्यराम निषाद, दिनेश चौरसिया, अखिलेश यादव, राम सजन यादव,वीरेन्द्र साहनी, वीरेंद्र कुमार, विजय जायसवाल, बिंदू लाल, यशराज के के, संजय सोनकर, तुलसीराम, सुनील कुमार,नियाज़ अहमद सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

     

  • नवागत प्राचार्य को पत्रकार समन्वय समिति ने स्वागत में किया सम्मानित

    नवागत प्राचार्य को पत्रकार समन्वय समिति ने स्वागत में किया सम्मानित

    स्थानीय ब्लाक के खड़ेसरी में शहीद राजा हरिप्रसाद मल्ल राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के नवागत प्राचार्य डॉक्टर राजेश वर्मा जी को भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति व सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ के गोरखपुर मण्डल अध्यक्ष डाक्टर सतीश चन्द्र शुक्ला ने अपने संगठन के पदाधिकारियों, सदस्यों, गणमान्य मित्रों सहित सम्मानित किया। सम्मान में उन्हें अंगवस्त्रम एवम संगठन का प्रतीक चिन्ह भी समर्पित किया।
    सम्मानित करने वालों में राम किशुन प्रजापति, शिव बिहारी तिवारी, प्रदीप प्रजापति, नरसिह, संजय मिश्रा
    आदि प्रमुख थे। सम्मान में उनके साथ डॉक्टर आनन्द बिहारी सिंह भी मौजूद रहे। डॉक्टर राजेश वर्मा की इसके पूर्व कानपुर में नियुक्ति थी। अपने स्वागत से अभिभूत उन्होंने सभी को धन्यवाद देते हुए उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने को आश्वस्त किया।

  • विभिन्न प्रतिभाओ का हुआ सम्मान

     बड़हलगंज स्थित मुक्तिपथ पर आयोजित सरयू अमृत महोत्सव कार्यक्रम मे
    कुश्ती प्रतियोगिता मे चिल्लूपार केशरी रमन सिंह, चिल्लूपार कुमार शिवम यादव व वीर अभिमन्यु जितेंद्र यादव, क्रिकेट मे महिला वर्ग में स्टार इलेवन एकेडेमी बड़हलगंज प्रथम व गोला की टीम द्वितीय तथा बालक वर्ग मे महाबीर विद्यापीठ मझवलिया प्रथम व प्लेटिनम क्लासेज बडहलगंज द्वितीय, कबड्डी बालक वर्ग मे मिनी ग्रामीण स्टेडियम प्रथम व नेशनल इंटर कालेज द्वितीय, भाला फेक मे राजन शर्मा प्रथम व अमन यादव द्वितीय, महिला वर्ग मे रोशनी प्रथम चांदनी साहनी द्वितीय, लघु मैराथन बालक वर्ग मे सूर्यभान प्रथम व शिवम द्वितीय, बालिका वर्ग मे मधुबाला प्रथम व पूजा मोदनवाल द्वितीय आदि को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

    https://youtu.be/seAnK4czvqU?si=HoFBMG4ajygGHU8h

  • युवक की ज़हर खाने से हुई मौत,दोस्त ने लाकर दिया था ज़हर

    युवक की ज़हर खाने से हुई मौत,दोस्त ने लाकर दिया था ज़हर

    ब्रेकिंग अलीगढ़ : एक युवक की ज़हर खाने से हुई मौत, दोस्त ने लाकर दिया था ज़हर,

    ज़हर खाने के बाद क्या होता है, दो दोस्तों के बीच जहर खाने की हुई सलाह,

    एक दोस्त ने ज़हर लाकर अपने दोस्त को दिया,

    रामकिशन नामक युवक की ज़हर खाने से हुई मौत,

    ज़हर खाने के बाद बिगड़ी तबियत के दौरान स्वयं रामकिशन ने घटना की दी जानकारी,

    अलीगढ़ में ज़हर खाने से मृत हुए युवक रामकिशन का मरने से पहले का वीडियो वायरल,

    म्रतक रामकिशन का दोस्त गुड्डू द्वारा जहर लाकर देने की बात कहने का वीडियो वायरल,

    रोरावर थाना इलाके के चमरौला गाँव का मामला।

  • बीएचयू की छात्रा होटल की तीसरी मंजिल से गिरी

    बीएचयू की छात्रा होटल की तीसरी मंजिल से गिरी

    वाराणसी : बीएचयू की छात्रा होटल की तीसरी मंजिल से गिरी,

    गंभीर हालत में छात्रा को ट्रामा सेंटर में किया भर्ती,

    छात्रा दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेने गई थी बनारस,

    छात्रा अपने दोस्त फुरकान के साथ होटल में ठहरी थी,

    पुलिस ने साथी युवक फुरकान को हिरासत में लिया,

    छात्रा प्रियंका मूल रूप से बांदा की रहने वाली।

  • पुरानी रंजिश में बाप-बेटे को पीटने पर महुवापार के ग्राम प्रधान समेत दो पर केस

    पुरानी रंजिश में बाप-बेटे को पीटने पर महुवापार के ग्राम प्रधान समेत दो पर केस

    सहजनवा ब्लॉक के महुवापार टोला तेतरिया में पुरानी रंजिश में ग्राम प्रधान और एक अन्य युवक द्वारा मिलकर गाव के ही एक ब्यक्ति के घर मे घुसकर ब्यक्ति और उसके पुत्र को पीटकर घायल कर देने, और पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी देने पर सहजनवा पुलिस ने आरोपी प्रधान महुवापार नागेंद्र सिंह और बृजेश चोधरी पर सम्बन्धित धाराओ में केस दर्ज किया है ।
    महुवापार तेतरिया निवासी रामबचन चोधरी ने सहजनवा पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि, 17 दिसम्बर की रात पुरानी रंजिश को लेकर महुवापार गाव के प्रधान नागेंद्र सिंह और ब्रजेश चौधरी जबरजस्ती मेरे घर के गेट के अंदर घुस आए और भद्दी भद्दी गालिया देते हुए मुझे और मेरे बेटे को पीटकर घायल कर दिए । वही दोनों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकीं दी । मौका देखकर पीड़ित ने सहजनवा पुलिस को सुचित किया और जब पुलिस पहुंची तो पीड़ित की जान बच सकी । आरोपीयो पर मुकदमा दर्ज कर सहजनवा पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

  • रास्ते के विवाद को लेकर मनबढ़ ने सबल से किया हमला, हालत गंभीर

    रास्ते के विवाद को लेकर मनबढ़ ने सबल से किया हमला, हालत गंभीर

    सहजनवां थाना क्षेत्र पुलिस चौकी घघसरा अन्तर्गत के जालहेपार निवासी एक 55 वर्षीय अधेड़ को गांव का एक मनबढ़ रास्ते के विवाद को लेकर सबल से हमला कर घायल कर दिया । जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है ।
    मिली जानकारी से सहजनवा थाना क्षेत्र के जालहेपार निवासी स्वामीनाथ यादव पुत्र स्व बंशू यादव के मकान के सामने प्रधान द्वारा रास्ते का निर्माण कराया जा रहा था । उसी दौरान गांव का एक मनबढ़ रास्ते में आकर खूंटा गाड़ दिया, और कार्य को रोक दिया । जिसका पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपी सबल से मारकर पीड़ित को गंभीर रूप से घायल कर दिया । जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है । पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दे दिया है । पीड़ित को सीएचसी सहजनवां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है ।
    उक्त संदर्भ में सहजनवां थाना प्रभारी विशाल उपाध्याय ने कहा की तहरीर मिली है, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया जायेगा ।

  • बस्ती से ही रोक रही थी पुलिस, नहीं चाहती की अंतिम संस्कार में हो शामिल- विश्व विजय सिंह

    बस्ती से ही रोक रही थी पुलिस, नहीं चाहती की अंतिम संस्कार में हो शामिल- विश्व विजय सिंह

    कालेसर मोक्षधाम पर काग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडेय के अन्तिम संस्कार में शामिल होने लखनऊ से आ रहे काग्रेंस के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को पुलिस बस्ती से ही रोकना शुरू कर दिया था ।लखनऊ से साथ आये प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह ने बताया कि अध्यक्ष के साथ आ रहे सभी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बस्ती टोल प्लाजा बंद कर दिया था । फिर वहां से किसी तरह निकलने के बाद मगहर में रोका गया । जिसके बाद किसी तरह से दूसरे गाङी में बैठाकर कालेसर मोक्षधाम पर पहुचे । शव पर राजनीति करना बहुत ही निंदनीय है ।सरकार व पुलिस प्रशासन केवल तानाशाही कर रही है ।सरेआम उनके कार्यकर्ता घाट पर गुडई कर रहे थे, और प्रशासन मूक दर्शक बनी हुई थी ।

    https://youtube.com/shorts/Xs5XcS39XNs?si=SdZEGR3rk0T18BNt

  • कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडेय के अंतिम संस्कार में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़े

    कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडेय के अंतिम संस्कार में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़े

    बृहस्पतिवार को कालेसर मोक्ष धाम पर कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडेय के अंतिम संस्कार के दौरान शव पर सियासत शुरू हो गई । अंतिम संस्कार के दौरान भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता एक दूसरे पर हत्या का आरोप लगाते हुए आपस में भिड़ गए और जमकर नारेबाजी करने लगे । इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का रास्ता भी रोक दिया, लेकिन कांग्रेसियों ने दूसरे रास्ते से शव के पास पहुंचा दिया । इस दौरान दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं में जमकर धक्का मुक्की भी हुई । पुलिस ने किसी तरह से बीच में आकर मामले को बढ़ने से रोकने में सफल हुई ।
    बताते चले कि गीडा थाना क्षेत्र के देईपार निवासी 28 वर्षी प्रभात पांडे बुधवार को लखनऊ में कांग्रेस के धरना प्रदर्शन में शामिल होने गए थे । इस दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में अस्पताल में उनको मृत घोषित कर दिया गया । प्रभात पांडे की मौत पर कांग्रेस और भाजपा के बीच राजनीति गरमा गई । कांग्रेस के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे । बृहस्पतिवार को मृतक प्रभात पांडे का शव अंतिम संस्कार के लिए कालेसर के मोक्षधाम पर लाया गया, जहां शव पहुंचते ही अधिक संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता भी पहुंच गए । भाजपा कार्यकर्ताओं को देखकर कांग्रेसी भड़क गए और आमने-सामने होकर एक दूसरे पर हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी करने लगे । नारेबाजी के दौरान दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं में धक्का मुक्की होने लगी । इस दौरान कांग्रेस के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी पहुंच गए । अजय राय को देखते ही भाजपा के कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और नारेबाजी करते हुए वापस जाओ का नारा लगाने लगे । इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता भी भाजपाइयों से भिड़ गए और मामला बढ़ते देख पुलिस दोनों के बीच में आकर समझाने की कोशिश करने लगी । लेकिन तभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने दूसरे रास्ते से प्रदेश अध्यक्ष को शव के पास श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचा दिया । फिर से दोनों कार्यकर्ताओं में धक्का मुक्की होने लगी, लेकिन पुलिस ने किसी तरह से मामले को संभालते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया । अंतिम संस्कार के दौरान मोक्ष धाम पर काफी गहमा गहमी रही और अधिक संख्या में पुलिस के जवान मौजूद रहे । वही मुखाग्नि पिता दीपक पांडे ने दी । प्रभात अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे और दो बहनों में सबसे बड़े थे । प्रभात की एक बहन की दो साल पहले शादी हो चुकी है । जबकि, दूसरी बहन श्रेया की अभी शादी नहीं हुई है । परिवार में अब श्रेया की शादी की तैयारी चल रही थी ।

  • जैसलमेर में GST काउंसिल की 55वीं बैठक से पहले कारतूस के खोल मिले

    जैसलमेर में GST काउंसिल की 55वीं बैठक से पहले कारतूस के खोल मिले

     

    जैसलमेर में GST काउंसिल की 55वीं बैठक से पहले कारतूस के खोल मिले, सुरक्षा बढ़ाई ,

    राजस्थान के जैसलमेर में जीएसटी काउंसिल की बैठक से ठीक पहले भारी मात्रा में कारतूस के खाली खोल मिलने से हड़कंप मच गया है। 20-21 दिसंबर को होने वाली इस बैठक में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत कई VVIP मेहमान शामिल होंगे। इसी बीच रेवन्त सिंह की ढाणी के पास सड़क किनारे कारतूसों के खोल मिले। एक राहगीर ने इन्हें देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने करीब 207 खाली खोल बरामद किए हैं। इस घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।