Category: न्यूज़

Your blog category

  • जमीन पर अवैध निर्माण से काश्तकार ने रोका तो जान से मिली धमकी, पुलिस में शिकायत

    जमीन पर अवैध निर्माण से काश्तकार ने रोका तो जान से मिली धमकी, पुलिस में शिकायत

     

    संवाददाता– एस. पी. सिंह
    गोरखपुर/सहजनवा ।

    सहजनवा थाना क्षेत्र के चडराव निवासी अरविंद सिंह ने सहजनवा पुलिस को रविवार को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि चडराव स्थित अराजी संख्या 518 रकबा 0.720 में वह 0.024 हे0 के हकदार है। जिसमे वह मकान बनवा रहे है, लेकिन विपक्षीगण मेरे कार्य को रोककर मेरे ही जमीन में जबरन पिलर डालने लगे , जब हम लोग मना किये तो सभी गाली गुप्ता देते हुए हमको जान से मारने की धमकी दिए। पीड़ित की तहरीर पर सहजनवा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • पोखरा भूमि विवाद: हाईकोर्ट का एसडीएम आदेश पर स्टे, चार सप्ताह में जवाब तलब

    गोरखपुर के खरैया पोखरा भूमि विवाद में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 4 दिसंबर 1998 को एसडीएम सदर द्वारा दिए गए आदेश पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने नगर निगम और जिलाधिकारी गोरखपुर को चार सप्ताह के भीतर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है।  

    यह फैसला हाईकोर्ट ने 20 दिसंबर को प्रभात कुमार पाठक बनाम उत्तर प्रदेश सरकार एवं अन्य की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुनाया। याचिकाकर्ता का कहना था कि 4 दिसंबर 1998 के आदेश में गाटा नंबर 1099, रकवा 1.56 एकड़ जमीन को पोखरा मानते हुए एसडीएम सदर ने एकतरफा आदेश पारित किया था।

    मंडलायुक्त ने आदेश खारिज किया था

    साल 2001, 2002 और 2004 में मंडलायुक्त गोरखपुर ने 4 दिसंबर 1998 के आदेश को खारिज कर दिया था। हालांकि, 19 सितंबर 2024 को एसडीएम ने इस आदेश को पुनः मान्यता दी, जिसके खिलाफ याचिकाकर्ता ने 19 दिसंबर को हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की।

    अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

    नगर निगम, पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने बुधवार को खरैया पोखरे पर अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त किया था। इस कार्रवाई के बीच स्थानीय स्तर पर विरोध भी देखा गया।

    अदालत की अगली सुनवाई पर नजर

    हाईकोर्ट ने वर्तमान में एसडीएम के आदेश पर स्टे लगा दिया है, जिससे इस मामले में आगे की कार्रवाई रुकी हुई है। प्रशासन और नगर निगम को अब चार सप्ताह के भीतर अपना पक्ष अदालत के समक्ष प्रस्तुत करना होगा।

  • एडेड स्कूलों के तदर्थ शिक्षकों की बहाली का मामला विधान परिषद में उठा

    एडेड स्कूलों के तदर्थ शिक्षकों की बहाली का मामला विधान परिषद में उठा,

    विधान परिषद में गुरुवार को भाजपा के विधान परिषद सदस्य देवेन्द्र प्रताप सिंह ने अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक स्कूलों के करीब एक हजार तदर्थ शिक्षकों की सेवाएं बहाल किए जाने का मामला जोरशोर से उठाया।

    सदन में अपनी बात रखते हुए देवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि ये सभी तदर्थ शिक्षक राज्य सरकार द्वारा निर्धारित योग्यता रखते हैं और वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने तदर्थ शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए सरकार से उनकी बहाली सुनिश्चित करने की मांग की।

    सदस्य ने तदर्थ शिक्षकों को नियमित करने की प्रक्रिया में तेजी लाने और उनकी सेवाओं को स्थायी रूप से मान्यता देने का अनुरोध किया। यह मामला सदन में चर्चा का विषय बन गया और अन्य सदस्यों ने भी इस मुद्दे पर अपने विचार रखे।

    सरकार की ओर से इस मामले पर जल्द निर्णय लेने का भरोसा दिलाया गया है, ताकि इन शिक्षकों को न्याय मिल सके और वे निश्चिंत होकर शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में योगदान दे सकें।

  • गीडा इलाके में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपितों पर गैंगस्टर का केस दर्ज

    गीडा इलाके में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपितों पर गैंगस्टर का केस दर्ज

    गोरखपुर: गीडा इलाके में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपितों पर गैंगस्टर का केस दर्ज, सभी आरोपित जेल में बंद,

    गीडा इलाके के एकला बंधे के पास 17 जुलाई की रात पंजाब की दो नर्तकियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने पांच आरोपितों पर गैंगस्टर का मामला दर्ज किया है। सभी आरोपित वर्तमान में जेल में बंद हैं।

    यह घटना जिले में सनसनी फैलाने वाली थी। 17 जुलाई की रात, पंजाब की दो युवतियां बांसगांव में किराए के कमरे में रह रही थीं। वे कुशीनगर में आयोजित एक आर्केस्ट्रा कार्यक्रम से लौट रही थीं, तभी उन्हें एकला बंधे के पास रोककर सामूहिक दुष्कर्म का शिकार बनाया गया। पुलिस ने इस घटना के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित नीरज जायसवाल को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था।

    पुलिस के अनुसार, नीरज जायसवाल गिरोह का सरगना था, और उसके साथ अन्य आरोपितों में जय निषाद, कर्मवीर निषाद, सोनू निषाद और संत कुमार निषाद उर्फ नाटे शामिल थे। सभी आरोपितों पर गैंगस्टर का केस दर्ज किया गया है।

    इसके साथ ही पुलिस ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ के तहत इस मामले में कोर्ट में पैरवी कर रही है, ताकि आरोपितों को जल्द से जल्द सजा दिलाई जा सके।

  • संभल में मिली विशाल रानी की बावड़ी

    संभल में मिली विशाल रानी की बावड़ी

    संभल में आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इसी बीच चंदौसी में शनिवार को राजस्व विभाग ने एक जमीन की खुदाई की तो उसके नीचे एक विशालकाय बावड़ी मिली है।

  • सइयाँ आँखी के पुतरिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    सइयाँ आँखी के पुतरिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    माही श्रीवास्तव और खुशी कक्कड़ का लोकगीत ‘सइयाँ आँखी के पुतरिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज,

    भोजपुरी सिने जगत में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव वेस्टर्न लुक में जहाँ सबका दिल जीत लेती हैं तो वहीं इंडियन लुक में हर किसी का मन मोह लेती हैं। वह कातिल अदाओं का जलवा बिखेर कर ऑडियंस व अपने फैंस को भाव विभोर कर देती हैं। वहीं सिंगर खुशी कक्कड़ कम उम्र में ही करोड़ो दिलों पर राज करने लगी है और अपनी सुरीली आवाज से सबका मन मोह लेती हैं। ऐसे में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर खुशी कक्कड़ की हिट जोड़ी में भोजपुरी लोकगीत ‘सइयाँ आँखी के पुतरिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने के ऑडियो को खुशी कक्कड़ ने अपनी सुरीली आवाज में गाया है, जोकि सुनने में बहुत ही मधुर लग रहा है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की अदाकरी इंडियन लुक में देखते ही बन रहा है। वह अपनी मोहिनी मुस्कान से सबको दीवाना बना रही हैं। इस गाने में देसी स्टाइल में साड़ी पहने हुए माही श्रीवास्तव कयामत ढा रही है।
    इसके वीडियो में दिखाया गया है कि माही श्रीवास्तव का पति परदेस पैसा कमाने जा रहा है। उसे घर से बाहर जाते हुए देखकर माही का दिल बैठ रहा है। वह अपने पति को बाहर जाने नहीं देना चाहती है। उसका मन है कि उसका हसबैंड उसके पास ही रहे, कहीं बाहर उसे छोड़कर ना जाए। लेकिन पैसा कमाने की मजबूरी में उसके पति को परदेस नौकरी करने जाना ही पड़ेगा। इसी सिचुएशन पर आधारित यह वीडियो सांग बनाया गया है।
    इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव अपने पति से कहती हैं कि  ‘गंउआ से दूर तोहके बहरा में ए हो राजा भेजलो ना जाय, कि सइयाँ मोरे आँखी के हो पुतरिया तोहके तेजलो ना जाय…’
    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘सइयाँ आँखी के पुतरिया’ निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर खुशी कक्कड़ ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने शानदार अदायगी किया है। इस गाने को गीतकार सूरज सिंह ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी, डीओपी संतोष यादव, नवीन, कोरियोग्राफर अनुज मौर्या, एडिटर प्रवीण यादव हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

  • रामगढ़ताल में फायरिंग करने वाले गैंग पर कार्रवाई, सरगना शुभम यादव घोषित

    रामगढ़ताल में फायरिंग करने वाले गैंग पर कार्रवाई, सरगना शुभम यादव घोषित

    गोरखपुर: रामगढ़ताल इलाके में नौकायन के पास तीन अक्तूबर को अवैध पिस्टल से फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले नौ बदमाशों के गैंग को पुलिस ने पंजीकृत कर लिया है। इस गैंग का सरगना बांसगांव के सरसोपार निवासी शुभम यादव को बनाया गया है।

    पुलिस के अनुसार, बांसगांव के बेदौली बाबू गांव का रहने वाला विपिन कन्नौजिया, जो विश्वविद्यालय का छात्र है, तीन अक्तूबर की दोपहर वैशाली कॉलोनी में अपने रिश्तेदार भोलू से मिलने गया था। लौटते समय सरगना शुभम यादव ने अपने साथियों विशाल यादव (मंझरिया, खजनी), युवराज पांडेय और उनके भाई सत्यम (सिंघड़िया), अमरजीत (सहजनवां), शुभम (मुझौना, बड़हलगंज), जसवंत और मदन (सुरहिया टोला) के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।

    पुलिस ने सभी बदमाशों की पहचान कर गैंग रजिस्टर में शामिल कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

     

  • विहिप और बजरंग दल का आयोजन: शिव शक्तिलान में जनसभा, त्रिशूल दीक्षा और शोभायात्रा

    रविवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल द्वारा शिव शक्तिलान में एक भव्य जनसभा, त्रिशूल दीक्षा और शोभायात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। विहिप के प्रांत प्रचारक दुर्गेश त्रिपाठी ने जानकारी दी कि इस आयोजन के तहत पहले जनसभा का आयोजन होगा, जिसके बाद त्रिशूल दीक्षा दी जाएगी। इसके बाद शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो पूरे क्षेत्र में धूमधाम से निकाली जाएगी।

     

    https://youtube.com/shorts/nv-MjSVJ8pg?si=opUW8iDZqMpYWWHR

  • रिंग रोड निर्माण के लिए किसानों से तथ्यों के परीक्षण की अपील

    रिंग रोड निर्माण के लिए किसानों से तथ्यों के परीक्षण की अपील

    गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने सहारा एस्टेट से कूड़ाघाट तक 4 किलोमीटर लम्बे ताल रिंग रोड निर्माण के लिए महादेव झारखण्डी के 200 काश्तकारों से 2.6 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया है। समझौते के आधार पर यह भूमि 3.75 करोड़ रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से खरीदी जाएगी, और किसानों के खाते में रकम भेजी जाएगी।  

    प्राधिकरण उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन और सचिव उदय प्रताप सिंह ने शनिवार को इस भूमि के ब्यौरे का प्रकाशन किया। किसानों से अपील की गई है कि वे तहसील में गाटा संख्या और अन्य तथ्यों का परीक्षण करें और भूमि का हिस्सा प्रमाण पत्र शपथ पत्र के साथ प्राधिकरण में प्रस्तुत करें। अगर स्वामित्व संबंधी कोई विवाद हो, तो प्राधिकरण को सूचित करने का आग्रह किया गया है।

    नए साल में प्राधिकरण रामगढ़झील के किनारे चारों तरफ रिंग रोड बनाने की तैयारी में है। इसके लिए राजस्व विभाग के सहयोग से सीमांकन का काम पहले ही पूरा हो चुका है। सड़क निर्माण के लिए मिट्टी भराई का काम भी शुरू कर दिया गया है।

    क्षेत्र की बड़ी आबादी को मिलेगी जाम से राहत

    मोहद्दीपुर से पैडलेगंज तक बन चुकी दो लेन की रिंग रोड अब फोरलेन बनाई जाएगी, और काश्तकारों की जमीन चिह्नित की जाएगी। इस सड़क के बनने से मोहद्दीपुर, कूड़ाघाट, एम्स और एयरपोर्ट क्षेत्र की बड़ी आबादी को जाम से राहत मिलेगी।

    12 मीटर चौड़ी होगी सड़क

    अधिशासी अभियंता नरेंद्र कुमार के मुताबिक, यह दो लेन की सड़क 12 मीटर चौड़ी होगी, जिसमें सात मीटर सड़क और दोनों तरफ फुटपाथ होंगे। ताल की तरफ रेलिंग भी लगाई जाएगी।

     

     

  • केंद्रीय रेल मंत्री ने 69वें अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार में पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारियों को किया सम्मानित

    केंद्रीय रेल मंत्री ने 69वें अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार में पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारियों को किया सम्मानित

    केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में भारतीय रेल के कुल 101 अधिकारियों और कर्मचारियों को 69वें अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया। इस समारोह में पूर्वोत्तर रेलवे के चार अधिकारियों को भी यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला।

    इसके साथ ही, रेल मंत्री ने पूर्वोत्तर रेलवे और मध्य रेलवे को संयुक्त रूप से “गोविंद वल्लभ पंत शील्ड” से सम्मानित किया, जो सभी क्षेत्रों में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया गया। यह पुरस्कार महाप्रबंधक सौम्या माथुर और अपर महाप्रबंधक दिनेश कुमार सिंह को प्रदान किया गया।

    रेल मंत्री ने इस अवसर पर भारतीय रेलवे की प्रगति और इसके कर्मचारियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि यह पुरस्कार उनकी मेहनत और समर्पण का परिणाम है।