Category: न्यूज़

Your blog category

  • एक वर्ष पहले गिट्टी बिछा के भूल गयी नगर पंचायत

    एक वर्ष पहले गिट्टी बिछा के भूल गयी नगर पंचायत

    गोला।नगर पंचायत गोला के कार्य भी निराले हैं। आम जनमानस के कार्यों को करने में लापरवाही के मामले लगातार प्रकाश में आ रहे हैं। लापरवाही इतनी की मूख्यमंत्री के आदेशों को अंगूठा दिखाने में भी परहेज नहीं है। नगर पंचायत मे घटिया निर्माण कार्यों को लेकर क्षेत्रिय विधायक का भी वीडियो वाॅयरल हो चुका है, जिसमें वह जिम्मेदारों पर भड़कते नजर आये थे। यहां तक की नगर पंचायत के सभासद भी इस लापरवाही को लेकर उच्चाधिकारियों तक शिकायत कर चुके हैं।

    ताजा मामला गोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात मछली हट्टा गली का है। इस गली में तकरीबन 1 वर्ष पहले 200 मीटर की आरसीसी निर्माण का टेंडर हुआ था। मार्ग निर्माण का कार्य ठेकेदार द्वारा शुरू कर दिया गया। लेकिन एक वर्ष बीतने के बाद भी यह मार्ग नहीं बन सका। ठेकेदार के द्वारा मार्ग पर एक वर्ष पहले ही गिट्टी डाल कर छोड़ दिया गया। मार्ग पर आने जाने और वहां रहने वाले लोग इस मार्ग की दुश्वारियों को झेलने पर मजबूर हैं। आये दिन लोग गिट्टी की वजह से गिरते भी नजर आते हैं।
    कितने का बजट है , नहीं जानते हैं सभासद,
    वार्ड नंबर सात के सभासद महबूब अली से मार्ग को लेकर बात किया गया तो उन्होंने बताया कि हमें मालूम ही नहीं है कि मार्ग को लंबाई व बजट क्या है। कोई प्रधान जी इसके ठेकेदार हैं। हम कई बार इसको लेकर उनसे बात कर चुके हैं लेकिन वह हर बार बहाना बनाते हैं, आरसीसी निर्माण नहीं करा रहे हैं। नगर पंचायत की बैठकों में भी हमारे द्वारा बात कही जाती है, लेकिन अभी तक हमारी सुनवाई नहीं हुई है।

    वहीं इस मामले को लेकर ईओ गोला वैभव चौधरी से बात करने की कोशिश की गयी लेकिन हमेशा की तरह ईओ द्वारा सीयूजी नंबर नहीं उठाया गया।

  • मंदिर भूमि के सीमांकन में राजस्व निरीक्षक पर फर्जी रिपोर्ट लगाने का आरोप

    मंदिर भूमि के सीमांकन में राजस्व निरीक्षक पर फर्जी रिपोर्ट लगाने का आरोप

     

    गोला।गोला तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत धुरियापार में एक प्राचीन मंदिर की भूमी के सीमांकन मे लेखपाल व राजस्व निरीक्षक के उपर ग्रामीणों के द्वारा एसडीएम गोला को शिकायत पत्र देकर फ़र्जी रिपोर्ट लगाने का आरोप लगाया गया है तथा तत्काल फर्जी रिपोर्ट लगाने वाले राजस्व कर्मियों पर कार्यवाई की मांग की है।

    सोमवार को उरूवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा धुरियापार की ग्राम प्रधान आफरीन निशा व ग्रामीणों ने एसडीएम गोला राजू कुमार को एक शिकायती पत्र देकर सूचित किया कि बीते 2 अगस्त 2024 को हम लोगों के द्वारा ग्राम सभा में स्थित प्राचीन चतुर्भुजी नाथ मंदिर की भूमि पर भू-माफिया व असामाजिक तत्त्वों के द्वारा किए जा रहे कब्जे के दृष्टिगत भूमि, सहन, फुलवारी, बागीचा व सार्वजनिक पूजा के स्थान के सीमांकन के लिए प्रार्थनापत्र दिया गया था। जिसमे मंदिर की भूमी सुरक्षित हो सके। 14 नवंबर को हल्का के लेखपाल अमित शुक्ला, राजस्व निरीक्षक रमेश पाण्डेय व पुलिस हल्का पर पंहुच कर मौका मुआयना किया तथा जमीन की सही स्थिती की जानकारी नहीं होने की बात कही और वहां मौजूद लोगों से सादा पन्ने पर हस्ताक्षर करा कर चले गयें। उस हस्ताक्षर को माध्यम बना कर भू-माफिया के पक्ष में एक फर्जी रिपोर्ट तैयार किया गया तथा मंदिर की भूमी को भू माफिया को देने की कोशिश की गयी है।

    क्या है मामला,
    ग्रामीणों के मुताबिक मंदिर की कुछ भूमि पर ग्राम सभा का ही व्यक्ति खेती कई वर्षों से करता आ रहा है। इस व्यक्ति के द्वारा भू-माफिया को पैसा लेकर दे दिया गया। जिस पर भू माफिया के द्वारा रास्ता बना कर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है।

    क्या कहा एसडीएम ने,
    एसडीएम गोला राजू कुमार ने कहा कि भूमि ना ही मंदिर के नाम है, ना ही किसी व्यक्ति के नाम। राजस्व कर्मियों के द्वारा आपसी सहमति से वहां कोई भी कार्य किया गया था। हम लोग जाकर मामले को देखेंगे व सुलझायेंगे।

     

  • राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर गोष्ठी का हुआ आयोजन

    राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर गोष्ठी का हुआ आयोजन

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज पंडित भृगुनाथ चतुर्वेदी कालेज आफ ला में मंगलवार को
    “राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस” के अवसर पर उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और उनके उपभोक्ता के अधिकारों से अवगत कराने हेतु एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।
    अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अभिषेक पाण्डेय ने कहा कि”राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस” 24 दिसंबर को मंनाया जाता है। समाज में स्वस्थ व्यापार के लिए प्रोडक्शन कर सेल किया जाता है। जो इसे खरीदता है वह उपभोक्ता होता है। भारत में 24 दिसम्बर 1986 को उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम बनाया गया। जिसमें मुख्य रूप से -सुरक्षा का अधिकार ,सूचना का अधिकार, चुनने का अधिकार, अपनी बात कहने का अधिकार , शिकायत और निवारण का अधिकार ,उपभोक्ता अधिकारों की शिक्षा का अधिकार दिया गया है। यदि किसी उपभोक्ता को लगता है कि जो भी प्रोडक्ट वो खरीदा है। उसमें उसके साथ सेलर ने चीटिंग की है, जिससे उसके अधिकारों का हनन हुआ है तो वह उपभोक्ता फोरम में जाकर अपने अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग में जा सकता है और न्याय प्राप्त कर सकता है। उपभोक्ताओं के अधिकारों को सुरक्षित और संवर्धित करने हेतु आयोग के अध्यक्ष के कार्यकाल से संबंधित-उपभोक्ता संरक्षण (संशोधन) अधिनियम 2002 में लाया गया। वर्तमान भारत सरकार ने उपभोक्ता के अधिकारों को और सुरक्षित करने से सम्बन्धित 2019 में उपभोक्ता अधिनियम 1986 को पूरी तरह संशोधित करके उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019पारित करने का कार्य किया है। कालेज के मुख्य नियन्ता चन्द्र भूषण तिवारी ने कहा कि उपभोक्ता को परिभाषित करते हुए कहा कि उपभोक्ता वह होता है जो माल एवं सेवाओं का उपभोग करता है। उपभोक्ता के अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के तहत् उनके हितों को संरक्षित और संवर्धित किया गया है। उपभोक्ताओं के हितों के प्रतिकूल किये गये अनुचित व्यवहार के खिलाफ उपभोक्ता विवाद निवारण फोरम के माध्यम से उनके अधिकारों को संरक्षित किया जाता है। उपभोक्ताओं के हितों को उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के माध्यम से उनको उचित रेमेडी उपलब्ध कराई जाती है। असिस्टेंट प्रोफेसर फकरुद्दीन ने बताया कि उपभोक्ता का संरक्षण सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती की तरह होती है। विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों द्वारा सदैव उपभोक्ताओं को जागरूक करते रहना चाहिए। असिस्टेंट प्रोफेसर आशीष कुमार गुप्ता ने कहा कि उपभोक्ता को अपने अधिकारों के प्रति सजग एवं जागरूक रहना चाहिए। कार्यक्रम में सूर्यांश कौशिक, हर्षित भारद्वाज,अंतिमा पाण्डेय,सिखा, विकास शर्मा, विशालधर द्विवेदी, निखिल रावत आदि मौजूद रहे।

  • कैंप लगाकर 86 किसानों की हुआ फॉर्मर रजिस्ट्री

    कैंप लगाकर 86 किसानों की हुआ फॉर्मर रजिस्ट्री

    संवाददाता– एस.पी. सिंह

    गोरखपुर/सहजनवा ।

    पाली क्षेत्र के ग्राम मिनवा के पंचायत भवन पर फॉर्मर रजिस्ट्री कैंप का आयोजन किया गया । इसमें उपस्थित 86 किसानों का फॉर्मर रजिस्ट्री किया गया । कैंप में राजस्व विभाग की सौम्या श्रीवास्तव, ने इस बारे में विस्तृत जानकारी दी । बताया गया कि ऐसे करने वाले किसानों को भविष्य में केसीसी बनवाने, प्राकृतिक आपदा व अन्य योजनाओं का लाभ लेने के लिए बार-बार पेपर उपलब्ध नहीं करवाना पड़ेगा । लोगों से फार्मर रजिस्ट्री कराने की अपील की गई ।
    सभी किसानों का फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य कर दिया गया है । जो किसान 31 दिसंबर तक फार्मर रजिस्ट्री नहीं करा पाएंगे उनकी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की अगली किस्त रोक दिया जाएगा । इस दौरान ग्राम प्रधान दिनेश कुमार जायसवाल, पंचायत सहायक ओंकार गुप्ता, भाजपा नेता कमलेश प्रजापति, यशवंत, रमेश, चंद्रिका, फूलमती, मीना, सरोज, सुभाष के साथ कई किसान मौजूद रहे ।

  • भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति ने नवागत सीओ को किया सम्मानित

    भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति ने नवागत सीओ को किया सम्मानित

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बडहलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे)। ‘मीडिया और पुलिस एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। एक दूसरे के सहयोग से ही हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।’ यह कथन है तहसील के नवागत पुलिस क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार पाण्डेय का। वे भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति की तहसील इकाई द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि वे पत्रकारों की समस्याओं को अपने स्तर से देखेंगे। इस अवसर पर अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया। उन्होंने आगे कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि क्षेत्रीय गतिविधियों एवं समस्याओं को ध्यान में रखकर समन्वय स्थापित कर सामाजिक कुरीतियों एवं बुराइयों को सामने लाने का प्रयास किया जाय ताकि अपराध एवं अपराधियो पर अंकुश लग सके।
    भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति के आयोजन में विशिष्ठ अतिथि के रूप में मण्डल अध्यक्ष सतीश चंद्र शुक्ला ने कहा कि नवागत सीओ से हम अपेक्षा करते है कि पत्रकार औऱ आमजनमानस की समस्याओं को ध्यान में रखकर क्षेत्रीय समस्याओं का निपटारा करें ताकि लोगो के बीच प्रशासनिक विश्वास एवं मर्यादा कायम रह सके। बैठक की अध्यक्षता संगठन के तहसील अध्यक्ष एचडी शर्मा ने की जबकि संचालन  चंद्रभान यादव के द्वारा किया गया।बैठक के अंत मे संगठन के तहसील उपाध्यक्ष अशोक कुमार द्वारा आभार प्रगट किया गया। इस दौरान प्रिन्ट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, डिजिटल मीडिया व सोशल मीडिया से शिव बिहारी तिवारी, संजय मिश्रा, राकेश दूबे, शैलेश पाण्डेय सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।

  • प्रश्नोत्तरी एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

    प्रश्नोत्तरी एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

     

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बडहलगंज)गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज क्षेत्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी केन्द्र, वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला, गोरखपुर के द्वारा उपभोक्ता दिवस के अवसर पर एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन आज 24 दिसम्बर, 2024 को गाँधी इण्टर कालेज, महुआपार,गोरखपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण आंचल की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित व सम्मानित करने हेतु छात्र-छात्राओं के बीच विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं उपभोक्ता संरक्षण विशयक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो0 राजा वशिष्ट त्रिपाठी ने कहा कि आज भी हमारे समाज में अंध विश्वास जैसी कुरीतियाॅ अपनी जगह बनाये हुए हैं। इसलिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी वर्तमान में भी वैज्ञानिक जागरूकता के माध्यम से मानसिक सोच को विकसित करने व विज्ञान के प्रति अभिरूचि पैदा कररने का काम कर रही है। विज्ञान का सही अर्थ बताते हुए उन्होंने कहा कि विज्ञान हमें शीख देता है। कि पहले जानो तब मानो।
    उक्त अवसर पर विशिष्ट अतिथि श्री राजेश्वर सिंह एवं डाॅ0 सुबाष शाही रहे। विद्यालय में विज्ञान प्रश्नोत्तरी एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ। विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में रोशनी प्रथम स्थान, तन्नू द्वितीय स्थान, अंजलि विश्वकर्मा तृतीय स्थान व खुशी रजक को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं जूनियर वर्ग के आयुष गुप्ता को प्रथम स्थान, प्रिया प्रजापति द्वितीय, विजय शंकर प्रजापति को तृतीय स्थान व आयुष प्रजापति को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ। वाद-विवाद प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में कनक ओझा प्रथम स्थान, नेहा गुप्ता द्वितीय स्थान, सोनिका तृतीय स्थान व खुशी रजक को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं जूनियर वर्ग के प्रिया प्रजापति को प्रथम स्थान, नन्दनी वर्मा द्वितीय, अर्पिता नायक तृतीय स्थान व वर्षा को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में छात्र/छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य श्री उमेश प्रताप शाही ने किया।
    कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वैज्ञानिक अधिकारी महादेव पाण्डेय ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विज्ञान की जनचेतना और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के विषय में छात्रों एवं आम जनमानस को विज्ञान के प्रति जागरूक करना एवं समाज में फैले अंधविश्वास एवं कुरीतियों को विज्ञान से ही समाप्त किया जा सकता है।
    कार्यक्रम में श्री सुरेश कुमार, श्री अशोक मिश्रा, इजहार अली, रामघिसियावन एवं श्री विनय पाण्डेय, श्री देवेन्द्र नाथ,अध्यापकगण आदि में लोगों का सराहनीय सहयोग रहा।

  • बीरबाल दिवस पर मण्डल संगोष्ठी का हुआ आयोजन

    बीरबाल दिवस पर मण्डल संगोष्ठी का हुआ आयोजन

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज वीरबाल दिवस मण्डल संगोष्ठी का आयोजन आज उमा शंकर सिंह विद्यापीठ कोडारी, बड़हलगंज में संपन्न हुई। इस दौरान संगोष्ठी को मुख्य वक्ता जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि भारतीय इतिहास में युवा शहीदों द्वारा प्रदर्शित असाधारण साहस को श्रद्धांजलि देने के लिए भारत में वीर बाल दिवस मनाया जाता है। यह दिन गुरु गोबिंद सिंह जी के युवा पुत्रों, साहिबज़ादा जोरावर सिंह और साहिबज़ादा फ़तेह सिंह को श्रद्धांजलि है, जिन्होंने अपार वीरता दिखाई। वे अपने धर्म को त्यागने से इनकार करने के कारण शहीद हो गए, जिससे उन्होंने छोटी उम्र में बलिदान का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। वीर बाल दिवस 26 दिसंबर को मनाया जाता है, जो उनकी शहादत का दिन है। संगोष्ठी को जिला मंत्री स्वतंत्र सिंह ने संबंधित करते हुए कहा कि इस दिन विभिन्न शैक्षिक और सांस्कृतिक स्कूल गतिविधियों द्वारा चिह्नित किया जाता है, जिसका उद्देश्य युवा मन में बहादुरी, धैर्य और अटूट विश्वास के समान मूल्यों को स्थापित करना है। विद्यालय के प्रबंधक ज्योति नारायण सिंह ने कहा कि यह दसवें सिख गुरु, गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे बेटों, साहिबजादा ज़ोरावर सिंह और साहिबजादा फ़तेह सिंह की शहादत की याद दिलाता है। 9 और 7 साल की उम्र के इन युवा राजकुमारों को अपने धर्म को त्यागने से इनकार करने के कारण ज़िंदा ईंटों में दबा दिया गया था। उनकी कहानी गंभीर प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद भी आत्मा की शक्ति और दृढ़ता का एक मार्मिक प्रमाण है। यह दिन अतीत की याद दिलाता है और साहस, अखंडता और अपने विश्वासों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का एक समकालीन पाठ है। बच्चे इन युवा नायकों द्वारा किए गए बलिदानों और अपने सिद्धांतों के लिए खड़े होने के महत्व के बारे में सीखते हैं। मण्डल अध्यक्ष अखण्ड प्रताप शाही ने कहा कि 1704 में, मुगल साम्राज्य द्वारा सिखों के तीव्र उत्पीड़न की अवधि के दौरान, इन युवा राजकुमारों, जिनकी उम्र सिर्फ़ 9 और 7 वर्ष थी, को पकड़ लिया गया और उन्हें एक क्रूर अल्टीमेटम दिया गया। इस्लाम में धर्मांतरण करो या मौत का सामना करो। असाधारण बहादुरी दिखाते हुए, उन्होंने अपने धर्म को त्यागने के बजाय शहादत को चुना। उनका बलिदान न केवल सिख इतिहास का एक मार्मिक अध्याय है, बल्कि धार्मिक और सांस्कृतिक सीमाओं को पार करते हुए, अपने विश्वासों के प्रति अदम्य साहस और निष्ठा का प्रतीक भी है। । कार्यक्रम का संचालन मण्डल महामंत्री दुर्गेश मिश्र ने किया। इस दौरान महेश उमर, राजीव पांडेय, सुरेश मिश्र, मंटू चौबे, राजकुमार निगम, अखिलेश श्रीवास्तव, राजकुमार जायसवाल, श्रीकांत सोनी, भीम निषाद, राजेश सिंह, बैजनाथ राजभर, अजय दुबे, आनन्द शुक्ल, अशोक त्रिपाठी, राजेश राय, सुशील पांडेय, प्रकाशवीर जायसवाल, दीपक शर्मा, हिमांशु गौंड, अभिषेक गुप्ता सहित विद्यालय के बच्चे उपस्थित रहें।

  • सीएम डैशबोर्ड विकास कार्यों राजस्व वसूली आइजीआरएस का डीएम ने किया समीक्षा

    सीएम डैशबोर्ड विकास कार्यों राजस्व वसूली आइजीआरएस का डीएम ने किया समीक्षा

    सीएम डैशबोर्ड विकास कार्यों राजस्व वसूली आइजीआरएस का डीएम ने किया समीक्षा

    सीएम डैशबोर्ड की निगरानी करते रहें-  डीएम

    कोई भी आवेदन पत्र निर्धारित समयावधि से ज्यादा लंबित न रहें- डीएम

    गोरखपुर ।जिलाधिकारी कृष्ण करुणेश ने सोमवार को सीएम डैशबोर्ड विकास कार्यों एवं राजस्व वसूली आइजीआरएस को लेकर समीक्षा किए जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों कर्मियों को योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन को लेकर निर्देश दिया । जिलाधिकारी कृष्ण करुणेश द्वारा सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों एवं राजस्व वसूली आइजीआरएस की प्रगति एवं रैंकिंग की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण, प्रोबेशन विभाग, पंचायती राज विभाग, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, खादी ग्रामोद्योग, उद्योग विभाग, लोक निर्माण विभाग, मत्स्य पालन, श्रम विभाग, पशुपालन विभाग, सेतु निगम, ग्राम्य विकास विभाग आबकारी विभाग सहित अन्य विभागों की संचालित योजनाओं की प्रगति एवं राजस्व से जुड़े विभागों द्वारा राजस्व वसूली की प्रगति की समीक्षा किए।
    इस दौरान डीएम ने अधिकारियों से कहा कि निरंतर सीएम डैशबोर्ड की निगरानी करते रहें कोई भी आवेदन पत्र निर्धारित समयावधि से ज्यादा लंबित न रहें इसका जरूर ध्यान रखें सभी अधिकारी सीएम डैश बोर्ड पर योजनाओं से संबंधित
    अपने विभागों की योजनाओं के क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दें, वृद्धावस्था, निराश्रित महिला पेंशन आदि के आवेदनों का समय से निस्तारण करें, कोई भी आवेदन पत्र निर्धारित समयावधि से ज्यादा लंबित न रहें।डाटा फीड करते समय अच्छी तरह से देख ले तथा समय से डाटा फीड करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही ना हो। इस दौरान एडीएम प्रशासन पुरुषोत्तम दास गुप्ता एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह मुख्य राजस्व अधिकारी अमित राठौर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट /एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी सहित समस्त उप जिला अधिकारी समस्त तहसीलदार व संबंधित विभागों के अधिकारी गण मौजूद रहे।

  • कुदाल से हमला और मारपीट

    कुदाल से हमला और मारपीट

    गोरखपुर ब्रेकिंग: चिलुआताल में मारपीट, कुदाल से हमला,

    उमरपुर में मिट्टी उठाने से मना करने पर विवाद। सिफ्टैन खान ने इसहाक और उनके बेटे पर कुदाल से हमला किया, दोनों घायल। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।

     

  • फर्जी एग्रीमेंट के जरिए जमीन की जालसाजी

    फर्जी एग्रीमेंट के जरिए जमीन की जालसाजी

    गोरखपुर ब्रेकिंग: पीपीगंज में जमीन जालसाजी का मामला,

    मंझरिया गांव में कासिम नामक व्यक्ति ने दूसरों की जमीन दिखाकर फर्जी एग्रीमेंट के जरिए कई लोगों से रुपये वसूले। पीड़ितों ने केस दर्ज कराया, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी।