Category: न्यूज़
Your blog category
-

थाना समाधान दिवस पर तीन मामले, एक का निस्तारण
हरपुर बुदहट थाने में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में कुल तीन मामले आए, जिसमें से एक का मौके पर निस्तारण कर दिया गया । शेष के निस्तारण के लिए प्रार्थना पत्र लेखपालो को सौंपा गया ।
-

मुफ्त आवासीय शिक्षा से श्रमिक पाल्यों का जीवन संवार रही योगी सरकार
मुफ्त आवासीय शिक्षा से श्रमिक पाल्यों का जीवन संवार रही योगी सरकार
गोरखपुर के अटल आवासीय विद्यालय में आगामी सत्र में मंडल के 280 और बच्चों को मिलेगा प्रवेश
दो सत्रों से हो रहा अटल आवासीय विद्यालय का संचालन, अभी अध्ययनरत हैं 359 बच्चे
प्रवेश के लिए पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चे और कोरोना काल में निराश्रित हुए बच्चे होंगे पात्र
गोरखपुर, 28 दिसंबर। प्रदेश में श्रमिकों के पाल्यों तथा कोरोना से बेसहारा हुए बच्चों को उत्कृष्ट आवासीय व्यवस्था के तहत पूणर्तः निशुल्क व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए अटल आवासीय विद्यालय के रूप में योगी सरकार द्वारा की गई पहल रंग ला रही है। श्रमिकों के पाल्यों और कोरोना काल में निराश्रित हुए बच्चों का जीवन संवारने वाले इस मुफ्त आवासीय विद्यालय में गोरखपुर मडंल के 280 बच्चों को आगामी शैक्षिक सत्र (2025-26) में प्रवेश मिलेगा। प्रवेश के लिए आवेदन पत्र 27 दिसंबर से मिलने शुरू हो गए हैं।
योगी सरकार ने प्रदेश के सभी 18 मंडल मुख्यालयों पर अटल आवासीय विद्यालयों का निर्माण कराया है। व्यवस्थाओं के लिहाज से ये विद्यालय निशुल्क सरकारी बोर्डिंग स्कूल सरीखे दिखते हैं। गोरखपुर मंडल में अटल आवासीय विद्यालय सहजनवा में बना है। शैक्षिक सत्र 2023-24 से यहां बच्चे पढ़ रहे हैं। दो सत्रों में कुल मिलाकर यहां मंडल के 359 बच्चे अध्ययनरत हैं। तीसरे सत्र में कक्षा 6 में 140 बच्चों (70 बालक और 70 बालिका) तथा कक्षा 9 में भी 140 बच्चों (70 बालक और 70 बालिका) को मंडल स्तरीय प्रवेश परीक्षा के जरिये दाखिला मिलेगा। इसके साथ ही कुल एक हजार विद्यार्थियों की क्षमता के दृष्टिकोण से बने इस मुफ्त आवासीय विद्यालय में तीन सत्रों में मिलाकर यहां कुल विद्यार्थियों की संख्या छह सौ से अधिक हो जाएगी।
गोरखपुर के उप श्रम आयुक्त शक्ति सेन मौर्या के अनुसार अटल आवासीय विद्यालय उत्तर प्रदेश भवन एंव अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत संचालित होता है। इसमें प्रवेश के लिए उत्तर प्रदेश भवन एंव अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चे तथा कोरोना काल में निराश्रित हुए बच्चे पात्र होते हैं। अटल आवासीय विद्यालय में रहने, खाने, पढ़ने तथा पाठ्येतर गतिविधियों की उत्कृष्ट व्यवस्था पूरी तरह मुफ्त होती है। ये व्यवस्थाएं इस स्तर की हैं कि चार गुनी कमाई करने पर भी श्रमिक अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए ये इंतजाम नहीं कर पाते। अटल आवासीय विद्यालय सहजनवा के प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह बताते हैं कि हॉस्टल से लेकर स्कूल तक यहां बच्चों को एक मित्रवत माहौल दिया गया है। उनकी हर सुविधा व जरूरत का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। बच्चे सुबह से लेकर शाम तक तय हर गतिविधि में खूब उत्साह से भाग ले रहे हैं। विद्यालय में बच्चों को निशुल्क छात्रावास, खान-पान, स्कूल गणवेश, पाठ्य पुस्तकें, खेलकूद, चिकिसा, सुरक्षा आदि के साथ गुणवत्तापूर्ण आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। यहां बालक एवं बालिकाओं हेतु अलग-अलग छात्रावास हैं।
प्रवेश के लिए आवेदन पत्र मिलने शुरू
गोरखपुर मंडल के अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर व महराजगंज जनपद के अभ्यर्थियों के लिए ऑफलाइन प्रवेश आवेदन पत्र 27 दिसंबर से मिलने शुरू हो गए हैं। गोरखपुर के उप श्रम आयुक्त शक्ति सेन मौर्या ने बताया कि आवेदन पत्र नजदीकी श्रम विभाग कार्यालय, बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय, अटल आवासीय विद्यालय के कार्यालय एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय से निशुल्क प्राप्त किए जा सकेंगे। पूरित आवेदन पत्र 25 जनवरी 2025 तक श्रम विभाग के कार्यालय में जमा होंगे। कोरोना काल के निराश्रित बच्चों के आवेदन पत्र जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय में जमा होंगे। प्रवेश परीक्षा के बाद परिणाम की मेरिट के आधार पर प्रवेश लिया जाएगा। प्रवेश परीक्षा 9 फरवरी 2025 को मंडल के चारों जिलों गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया और कुशीनगर में होगी। परीक्षा केंद्रों की जानकारी प्रवेश पत्र में उल्लिखित रहेगी।प्रवेश आवेदन की यह होगी पात्रता
कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चे एवं उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिक, जिनके पंजीयन को 30 नवंबर अप्रैल 2024 तक कम से कम 3 वर्ष की अवधि पूर्ण हो, के 2 बच्चों के लिए आवेदन किया जा सकता है। कक्षा 6 के आवेदक बच्चों की जन्म तिथि 1 मई 2013 से 31 जुलाई 2015 के मध्य तथा कक्षा 9 के आवेदक बच्चों की उम्र 1 मई 2010 से 31 जुलाई 2012 के मध्य होनी चाहिए। -

प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षा सर्वोपरि : डीएम
संवाददाता : शिशिर श्रीवास्तव , निष्पक्ष टुडे
संसाधनों का समुचित प्रयोग कर पहुंचाएं बेहतर सुविधाएं: डीएम,

आज दिनांक 27 दिसंबर 2024 को शासन के निर्देशानुसार गुरु गोरखनाथ मंदिर में मकर संक्रांति पर्व पर आयोजित होने वाले खिचड़ी मिले के दौरान प्रत्येक श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण गोरखपुर के नेतृत्व में मॉक ड्रिल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मॉक ड्रिल कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक श्रद्धालु को खिचड़ी मेले के दौरान समुचित सुविधाएं प्राप्त हो और सुरक्षा व्यवस्था में तैनात प्रत्येक विभाग को एक दूसरे के भौतिक एवं मानवीय संसाधनों के बारे में पूर्ण जानकारी हो जिससे कि किसी भी आपातकाल की स्थिति में संगठित रूप से राहत कार्य संपादित किया जा सके।
महाकुंभ 2025 के दृष्टिगत गुरु गोरखनाथ मंदिर में भी भारी संख्या में श्रद्धालु आएंगे, जिनकी सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है।
पूर्व तैयारी, दिनांक 21 दिसंबर 2024 को अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व प्रभारी अधिकारी आपदा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट सभागार में मॉक एक्सरसाइज संबंधी तैयारी हेतु हितभागी विभागों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।मॉक एक्सरसाइज हेतु चिन्हित जनपद हैं ; गोरखपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, मेरठ, चित्रकूट आदि में निर्धारित किए गए।
कमांड पोस्ट, मॉक एक्सरसाइज का क्रियान्वयन राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचना ,इंसीडेंट रिस्पांस सिस्टम को लागू करते हुए विनीत कुमार सिंह अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व)/प्रभारी अधिकारी (आपदा) जो की किसी भी आपदा काल में इंसिडेंट कमांडर के रूप में राहत कार्य का नेतृत्व करते हैं और जितेंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी/नोडल आपदा) जोकि अपर ऑपरेशन सेक्शन चीफ के रूप में आपदा काल में सहयोग प्रदान करते हैं, द्वारा कार्य को संपादित कराया गया।
मॉक ड्रिल कार्यक्रम को चार चरणों में संपादित किया गया;
प्रथम चरण, मंदिर परिसर के भीम सरोवर में व्यक्ति के डूबने की घटना को प्रदर्शित किया गया, जिसमें त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए राज्य आपदा मोचन बल के जवानों ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने का अभ्यास किया। खिचड़ी मेले में सुरक्षा के दृष्टिगत मेला अवधि तक एसडीआरएफ बल की तैनाती भीम सरोवर पर की गई है। एसडीआरएफ बल ने भीम सरोवर में संचालित कर रहे मोटर बोट चालकों को प्रशिक्षण प्रदान किया। डूब रहे व्यक्तियों को कैसे बचाया जाएगा, यदि व्यक्ति ने पानी पी लिया है तो उसके पेट से पानी कैसे बाहर निकाला जाएगा, प्राथमिक उपचार की विधि आदि। एसडीआरएफ बल ने रिमोट से संचालित होने वाले लाइफ जैकेट का संजीव प्रस्तुतीकरण किया।
द्वितीय चरण, मेला परिसर में अग्निकांड की घटना ना हो इस हेतु लोक निर्माण विभाग विद्युत विभाग तथा अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने निरीक्षण किया और विभिन्न प्रतिष्ठान स्वामियों को आवश्यक निर्देश व सुझाव प्रदान किया। उदाहरण स्वरूप मेला परिसर में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लगने के कारण अग्निकांड की घटना घटित होती है जिस पर अग्निशमन विभाग के पास उपलब्ध मोटर बाइक तथा छोटे चार पहिया वाहन अग्निशमन वाहन के माध्यम से उक्त आग पर काबू पाया जाता है। प्रतिष्ठान स्वामियों को गैस सिलेंडर में लगने वाली आग को किस प्रकार नियंत्रित किया जाता है के संबंध में अग्निशमन विभाग द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इंसिडेंट कमांडर द्वारा निर्देशित किया गया कि मेला परिसर में संचालित हो रहे समस्त दुकानों की जांच कर, प्रयोग में लाए जा रहे एलपीजी सिलेंडर तथा प्रयुक्त रेगुलेटर व पाइप आदि की जांच मानक के अनुरूप अनिवार्य रूप से कर ले।
तृतीय चरण, श्री गोरखनाथ मंदिर में भारी संख्या में आए श्रद्धालुओं के मध्य अफवाह फैलने के कारण भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, के दृष्टिगत प्रवेश एवं निकासी द्वार पर तैनात पुलिस कार्मिकों तथा नागरिक सुरक्षा के वार्डन को सुरक्षित जनमानस को बाहर निकालने हेतु व्यापक दिशा निर्देश दिए गए। समस्त को निर्देशित किया गया कि जिस द्वारा पर आपकी तैनाती है, से संबंधित ताले की चाबी तथा बैरिकेडिंग को खोले जाने के संबंध में जानकारी पहले से प्राप्त रहे। अफवाहों पर नियंत्रण प्राप्त करने हेतु पब्लिक एड्रेस सिस्टम को भी जांचा गया और यह सुनिश्चित किया गया कि प्रत्येक द्वार पर वायरलेस सिस्टम/सेट के साथ कार्मिक तैनात रहे। मेला परिसर के अंतर्गत वैकल्पिक चिकित्सालय की स्थापना के साथ आसपास की समस्त अस्पतालों को सूचीबद्ध करते हुए बेड आरक्षित किए जाने की कार्रवाई की गई।
चतुर्थ चरण: कमांड पोस्ट के साथ ही समस्त विभागों की प्रदर्शनी भी लगाई गई जिसमें विभागों ने अपने पास राहत व बचाव कार्य से संबंधित उपकरणों को प्रदर्शित किया और उसका किस प्रकार उपयोग किया जाता है के संबंध में जनमानस को जागरूक किया।
विभागों के मध्य समन्वय स्थापित करने तथा सुरक्षित वातावरण में खिचड़ी मेले का आयोजन किए जाने संबंधी कार्यों की गहनता से जांच की गई।
मॉक एक्सरसाइज में राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, अग्निशमन, नगर निगम, नागरिक सुरक्षा, लोक निर्माण, विद्युत, आपदा मित्र व सखी आदि विभागों के प्रतिनिधियों ने सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया। -

लूट की 44 मोबाइल और कट्टा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार
संवाददाता: शिशिर श्रीवास्तव ,निष्पक्ष टुडे
27-12-2024, गोरखपुर : गोरखपुर के जीआरपी रेलवे पुलिस चौकी के रूटीन चेकिंग के दौरान जीआरपी पुलिस ने दो संदिग्ध युवको को गिरफ्तार किया है, गिरफ्तार किए गए दोनों युवकों के पास से तमंचा कारतूस चाकू के साथ ही, लगभग 10 लाख की कीमत के, 44 मोबाइल फोंस बरामद किए गए हैं। पकड़े गए यह दोनों युवक झारखंड के साहिबगंज जिले के रहने वाले हैं। गैंग लीडर मनोज कुमार जो नाबालिक लड़कों को अपने गैंग में शामिल करता था और ये नाबालिक बच्चे रेलवे स्टेशन, ट्रेन और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों से लोगों के मोबाइल फोन चुराकर इसको देते थे, पकड़े गए दोनों अभियुक्त इन मोबाइल फोनों को पड़ोसी देश नेपाल और बांग्लादेश मे भेजते थे। जीआरपी पुलिस ने इन दोनों अभियुक्तों के पास से एक तमंचा और दो अदद कारतूस के अलावा एक चाकू भी बरामद किया है। मामले का खुलासा करते हुए एसपी जीआरपी संदीप मीणा ने बताया कि दोनों शातिर किस्म के अपराधी है और इनका पूर्व में भी अपराधिक इतिहास रहा है. गोरखपुर के कैंट थाने में दोनों के विरुद्ध मुकदमे दर्ज हैं, फिलहाल जीआरपी पुलिस ने इन दोनों को कार्यवाही करते हुए जेल भेजा है। संदीप कुमार मीणा एसपी, जीआरपी, गोरखपुर ने इस संबंध में प्रेस वार्ता आयोजित कर पत्रकारों को महत्वपूर्ण जनकारियां दी।
-

सांसद के आवास से बिजली मीटर हटाने का मामला
संभल/यूपी: सांसद के आवास से बिजली मीटर हटाने का मामला,
पुराने बिजली मीटर की प्रयोगशाला में जांच होगी,
दो-दो किलोवाट के दो कनेक्शन के मीटर निकाले थे,
दो पुराने कनेक्शनों के मीटरों की आज की जाएगी जांच,
दो बार जांच की तिथि को लेकर जारी हो चुकी है नोटिस,
पूर्व की दोनों तिथियां में नहीं हो सकी थी जांच,
पुराने मीटर उखाड़ कर लगाए गए हैं नए मीटर,
सपा सांसद पर बिजली चोरी का हो चुका है केस,
नख़ासा थाना क्षेत्र के दीपा सराय मोहल्ले में है आवास,
सांसद जियाउर्रहमान बर्क के बिजली मीटर का मामला।
-

प्रमुख अभियंता कार्यालय सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उत्तर प्रदेश के द्वारापूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मशती वर्ष पर कार्यक्रम आयोजित
भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष में दिनांक 25 दिसंबर 2024 को प्रमुख अभियंता कार्यालय सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के क्रम में मोक्षगुण्डम विश्वेश्वरैया सभागार, क्षेत्रीय कंप्यूटर केंद्र निकट रेलवे स्टेशन में मुख्य अभियंता स्तर 1 (पूर्व) श्री हर प्रसाद की अध्यक्षता में मुख्य अभियंता (गंडक) श्री विकास कुमार सिंह के मार्गदर्शन में भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन किया गया तत्पश्चात उनकी जीवनी तथा देश के लिए दिए गए योगदान एवं उनके साहित्यिक जीवन पर चर्चा की गई। उसके बाद इस अवसर पर मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक सहजनवा विधानसभा श्री प्रदीप शुक्ला जी एवं पिपरौली ब्लाक प्रमुख श्री दिलीप कुमार यादव जी को आमंत्रित कर भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई जी के व्यक्तित्व एवं राष्ट्र के लिए उनके द्वारा किए गए अभूतपूर्व कार्यों पर चर्चा की गई। तत्पश्चात माननीय विधायक जी के कर कमलों द्वारा मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम में श्री के पी सिंह वर्मा अधीक्षण अभियंता श्री आलोक कुमार अधीक्षण अभियंता श्री बी बी सिंह अधिशासी अभियंता श्री विनोद कुमार वर्मा अधिशासी अभियंता श्री वैभव सिंह अधिशासी अभियंता श्री आनंद कुमार गौतम अधिशासी अभियंता श्री अजय कुमार अधिशासी अभियंता एवं गंडक संगठन के सहायक अभियंता व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
-

रिपोर्ट: इनकम टैक्स में कटौती कर सकती है सरकार
सरकार कथित तौर पर मिडिल क्लास को बड़ी राहत देने का विचार कर रही है. उम्मीद की जा रही है कि बजट 2025 (Budget 2025) में इनकम टैक्स कटौती की जा सकती है. इससे लाखों टैक्सपेयर्स को लाभ मिलेगा और उनकी टेक होम इनकम बढ़ जाएगी. रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकार 15 लाख रुपये प्रति वर्ष तक की आय वाले व्यक्तियों के लिए इनकम टैक्स में कटौती (Income Tax Deduction) करने पर विचार कर रही है.
-

UP में 84 IPS अफसरों में 57 IPS का होगा प्रमोशन 27 IPS अफसरों का प्रमोशन पर सस्पेस बरकरार
UP में 84 IPS अफसरों में 57 IPS का होगा प्रमोशन 27 IPS अफसरों का प्रमोशन पर सस्पेस बरकरार,
UP के IPS अफ़सर की DPC की बैठक मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में लोकभवन में मुख्यसचिव कार्यालय में हुई। जिसमें अपर मुख्य सचिव गृह IAS दीपक कुमार DGP IPS प्रशांत कुमार, और प्रमुख सचिव नियुक्ति IAS एम देवराज शामिल थे। राज्यपाल की सहमति मिलते हीं इन IPS अफसरों के प्रमोशन की सूची जारी कर दी जाएगी।
1993 बैच IPS तक DG पद हेतु वैकेंसी अनुसार प्रमोशन मिलेगा
2000 बैच के 3 IPS अफ़सर IG से बनेंगे ADG
2007 बैच के 12 IPS अफ़सर DIG से बनेंगे IG
2011 बैच के 27 IPS अफ़सर SSP से बनेंगे DIG
2012 बैच के 15 IPS अफ़सर को मिलेगा सिलेक्शन ग्रेड
2021 बैच के 20 IPS अफसरों को मिलेगा सीनियर टाइम स्केल
-

श्वेता शाही को मिला सरयू रत्न अपराजिता सम्मान
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बडहलगंज/ गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) :- बड़हलगज के महुआपार निवासी श्वेता शाही को बडहलगंज के मुक्तिपथ पर आयोजित सरयू अमृत महोत्सव 2024 में आयोजन समिति द्वारा नारी शक्ति अपराजिता सम्मान के साथ सरयू रत्न से सम्मानित किया गया! यह सम्मान उन्हें नारी शक्ति अपराजिता के लिए एक सामान्य परिवार से निकल कर विपरीत परिस्थिति में पढ़ाई कर के आज अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गाँव और परिवार का नाम रोशन करने के साथ किवानीस इंटरनेशनल ग्रुप जो कि एक विश्व स्तरीय एनजीओ है उसकी इंडिया हेड के रूप में दिल्ली में तैनात होकर श्वेता शाही के देख रेख में किवानीस क्लब द्वारा जो लोग हाथ पैर को किसी एक्सीडेंट में खो दिये है या पैदाइश से ही कोई अंग ग़ायब है उनके लिये कृत्रिम अंग और विकलांगो के लिए सभी ज़रूरी सामानो को देकर उनके जीवन जीने को आसान बनाने के लिए काम कर रही है , इस महत्वपूर्ण योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया है! अभी जल्द ही सेना के जवान जो कि युद्ध में हाथ पैर गवा दिये थे उन्हें अपने एनजीओ की तरफ से कृत्रिम अंग लगा कर नये जीवन जीने की राह दिखाने में अपनी अहम भूमिका निभाई!
श्वेता अपनी चार भाई बहन में सबसे छोटी है अपने पिता समाज सेवी उमेश शाही उर्फ गुड्डू शाही के असमय देहांत के बाद बड़े भाई भाजपा नेता प्रशांत शाही और माँ कल्याणी शाही का साथ पा कर अपनी पढ़ाई लखनऊ से पूरी की और एक विश्वस्तरीय एनजीओ ग्रुप के दिल्ली में मुख्य प्रबंधक के रूप में तैनात हो कर समाज सेवा कर रही है और अपने गाँव और अपने माता पिता का नाम रोशन कर रही है !इस सम्मान को सरयू अमृत महोत्सव के मंच से रंग महल अयोध्या के महंथ श्री राम सरड दास जी, एमएलसी श्री सी पी चंद जी, मदरिया पीठ के उत्तराधिकारी श्री शीषदास महाराज जी , विधायक और सरयू महोत्सव के मुख्य आयोजक श्री राजेश त्रिपाठी जी ,सेंट्रल एकडमी के निदेशक शृंजय मिश्रा जी, चेयरमैन प्रिय उमर और महेश उमर जी के उपस्थिति में सरयू अमृत महोत्सव आयोजन समिति द्वारा सरयू रत्न अपराजिता सम्मान से सम्मानित किया गया!
इनके मनोनयन पर भाई प्रशांत शाही, रमेश शाही , अखंड शाही , अष्टभुजा सिंह , आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी , विद्याधर पांडेय , विनय तिवारी , दिनेश दुबे , विशाल सिंह , बृजेश शाही , आनंद त्रिपाठी , सागर शाही , शिवा जी सिंह , राम बेलास यादव , राम बेलास तिवारी , सूरज शाही , शशांक शाही , देवेंद्र शाही , उमेश शाही , आदित्य शाही, सिंध विजय यादव ने हर्ष व्यक्त किया ! -

कुल्हाड़ी से हमला कर किया घायल, मुकदमा दर्ज
संवाददाता– एस.पी. सिंह
गोरखपुर/सहजनवा ।
सहजनवा थाना अंतर्गत ग्राम गोविंदपुर निवासी रमेश पुत्र रामजी को दबंग ने कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया । रमेश ने थाने पर तहरीर देकर दबंग के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग किया था । जिसपर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रमेश 23 दिसंबर सोमवार को अपने किसी रिश्तेदारी से घर वापस आया तथा शाम 5:30 बजे गांव के चौराहे पर रोजमर्रा का सामान लेने के लिए गया । इस वक्त दबंग ने रमेश से दारु पीने के लिए पानी मांगा, रमेश के मना करने पर वह कुल्हाड़ी से हमला कर दिया । जिससे रमेश का हाथ गंभीर रूप से कट गया । रमेश की तहरीर पर आरोपी विक्की चौहान पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है ।





मॉक एक्सरसाइज में राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, अग्निशमन, नगर निगम, नागरिक सुरक्षा, लोक निर्माण, विद्युत, आपदा मित्र व सखी आदि विभागों के प्रतिनिधियों ने सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया।





