श्वेता शाही को मिला सरयू रत्न अपराजिता सम्मान

ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

बडहलगंज/ गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) :- बड़हलगज के महुआपार निवासी श्वेता शाही को बडहलगंज के मुक्तिपथ पर आयोजित सरयू अमृत महोत्सव 2024 में आयोजन समिति द्वारा नारी शक्ति अपराजिता सम्मान के साथ सरयू रत्न से सम्मानित किया गया! यह सम्मान उन्हें नारी शक्ति अपराजिता के लिए एक सामान्य परिवार से निकल कर विपरीत परिस्थिति में पढ़ाई कर के आज अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गाँव और परिवार का नाम रोशन करने के साथ किवानीस इंटरनेशनल ग्रुप जो कि एक विश्व स्तरीय एनजीओ है उसकी इंडिया हेड के रूप में दिल्ली में तैनात होकर श्वेता शाही के देख रेख में किवानीस क्लब द्वारा जो लोग हाथ पैर को किसी एक्सीडेंट में खो दिये है या पैदाइश से ही कोई अंग ग़ायब है उनके लिये कृत्रिम अंग और विकलांगो के लिए सभी ज़रूरी सामानो को देकर उनके जीवन जीने को आसान बनाने के लिए काम कर रही है , इस महत्वपूर्ण योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया है! अभी जल्द ही सेना के जवान जो कि युद्ध में हाथ पैर गवा दिये थे उन्हें अपने एनजीओ की तरफ से कृत्रिम अंग लगा कर नये जीवन जीने की राह दिखाने में अपनी अहम भूमिका निभाई!
श्वेता अपनी चार भाई बहन में सबसे छोटी है अपने पिता समाज सेवी उमेश शाही उर्फ गुड्डू शाही के असमय देहांत के बाद बड़े भाई भाजपा नेता प्रशांत शाही और माँ कल्याणी शाही का साथ पा कर अपनी पढ़ाई लखनऊ से पूरी की और एक विश्वस्तरीय एनजीओ ग्रुप के दिल्ली में मुख्य प्रबंधक के रूप में तैनात हो कर समाज सेवा कर रही है और अपने गाँव और अपने माता पिता का नाम रोशन कर रही है !

इस सम्मान को सरयू अमृत महोत्सव के मंच से रंग महल अयोध्या के महंथ श्री राम सरड दास जी, एमएलसी श्री सी पी चंद जी, मदरिया पीठ के उत्तराधिकारी श्री शीषदास महाराज जी , विधायक और सरयू महोत्सव के मुख्य आयोजक श्री राजेश त्रिपाठी जी ,सेंट्रल एकडमी के निदेशक शृंजय मिश्रा जी, चेयरमैन प्रिय उमर और महेश उमर जी के उपस्थिति में सरयू अमृत महोत्सव आयोजन समिति द्वारा सरयू रत्न अपराजिता सम्मान से सम्मानित किया गया!
इनके मनोनयन पर भाई प्रशांत शाही, रमेश शाही , अखंड शाही , अष्टभुजा सिंह , आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी , विद्याधर पांडेय , विनय तिवारी , दिनेश दुबे , विशाल सिंह , बृजेश शाही , आनंद त्रिपाठी , सागर शाही , शिवा जी सिंह , राम बेलास यादव , राम बेलास तिवारी , सूरज शाही , शशांक शाही , देवेंद्र शाही , उमेश शाही , आदित्य शाही, सिंध विजय यादव ने हर्ष व्यक्त किया !

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts