Category: न्यूज़

Your blog category

  • दूसरे की चौहद्दी दिखाकर करा लिया फर्जी बैनामा, थाने पर दिया प्रार्थना पत्र

    दूसरे की चौहद्दी दिखाकर करा लिया फर्जी बैनामा, थाने पर दिया प्रार्थना पत्र

    संवाददाता– एस. पी. सिंह
    गोरखपुर/सहजनवा ।

    हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के अनन्तपुर में दूसरे की जमीन की चौहद्दी दिखाकर फर्जी बैनामा करने का प्रकरण सामने आया है। पीड़ित ने रविवार को हरपुर बुदहट थाने के जनसुनवाई पर प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है, पुलिस मामले की जांच कर रही है ।
    सिधौली निवासी नारायण पुत्र स्व. रामदास ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अनन्तपुर में अराजी संख्या 411 में उनकी 3 डिसमिल जमीन है, इसी अराजी में 2 डिसमिल जमीन फुला देवी पत्नी रामबसन्त की है । आरोप है कि फुला देवी पत्नी रामबसन्त ने पीड़ित नारायण के जमीन की चौहद्दी दिखाकर ग्राम शहीदाबाद खजनी निवासी प्रदीप कुमार पुत्र साधुसरन को 21 दिसम्बर को अपनी जमीन बैनामा कर दिया, पीड़ित ने सहजनवा तहसील में खारिज दाखिल रोकने के लिए उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दे दिया है । रविवार को जमीन पर कब्जा करने आधा दर्जन लोगों के साथ पहुंचे बैनामेदार को जब गलत बैनामे की जानकारी जब पीड़ित नरायण ने दी तो जबरजस्ती सभी निर्माण करने लगे । पीड़ित ने हरपुर बुदहट पुलिस से मदद की गुहार लगाते हुए तत्काल निर्माण रोकने की मांग की है ।

     

  • जेल बाईपास रोड पर विक्टोरिया लाइट लगाने का कार्य प्रारम्भ का कार्य प्रारंभ

    जेल बाईपास रोड पर विक्टोरिया लाइट लगाने का कार्य प्रारम्भ का कार्य प्रारंभ

    संवाददाता: सागर कुमार

    गोरखपुर,शिवपुर सहबाजगंज: जिला जेल बाईपास रोड, जो कि अब 4 लेन हो चुका हैं, पर कौवाबाग से बरगदवा तक सड़क के मध्य में पथ प्रकाश हेतु विक्टोरिया लाइट लगाने का कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा कौवाबाग से शुरू कर दिया गया हैं, जिसके सम्बन्ध में वार्ड नंबर 35, शिवपुर सहबाजगंज जंगल सालिकराम के पार्षद प्रतिनिधि सुधीर यादव ने अथक प्रयास किया है । पार्षद प्रतिनिधि ने लोक निर्माण विभाग निर्माण खण्ड -3 के अधिशासी अभियंता अरविन्द कुमार से कई बार मुलाकात कर पत्राचार किया तथा उन्हें ठंड में कोहरे के कारण सड़क दुर्घटनाओं की अत्याधिक संभावना और अंधेरेे का लाभ उठाकर असामाजिक तत्वोंं की सक्रियताा के बारे में अवगत करवाया ।

    समस्या के संज्ञान में आने के बाद अधिकारियों के द्वारा दिसंबर माह के अंत में लाइट लगाने का आश्वासन दिया था, जो अब शुरू हो गया हैं। उम्मीद है कि 1 माह में सभी लाइटें लग जायेंगी। विदित हो कि उक्त सड़क गोरखनाथ मंदिर से गोरखपुर एयर पोर्ट को जोड़ती है तथा सोनौली, नौतनवा, गोरखपुर को भी मिलाती हैं, जिस पर माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का हमेशा आवागमन लगा रहता हैं। उक्त सड़क जबसे 4 लेन में तब्दील हुई लगभग तब से लगातार अंधेरा बना रहता था। स्थानीय लोगों ने पार्षद प्रतिनिधि सुधीर यादव के प्रति आभार व्यक्त किया।

     

  • सीवरेज ट्रीटमेंट आर.सी.सी. नाले का हुआ शिलान्यास

    सीवरेज ट्रीटमेंट आर.सी.सी. नाले का हुआ शिलान्यास

    ब्यूरो प्रभारी : विनय तिवारी

    बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) :- बड़हलगंज सीवरेज ट्रीटमेंट एवं जल निकासी को लेकर आदर्श नगर पंचायत बड़हलगंज की चेयरमैन प्रीति उमर ने आर.सी.सी. नाले का शिलान्यास किया,
    रविवार को नगर पंचायत बड़हलगंज के चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर की अध्यक्षता में चेयरमैन प्रीति उमर ने सरकार की योजना नदीयों को साफ और स्वच्छ रखने के तहत सीवरेज ट्रीटमेंट एवं जल निकासी के लिए नदी तक जाने वाले आर.सी.सी. नाले का शिलान्यास नगर पंचायत के गेट पर किया,
    चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने कहा कि वार्ड नंबर 09 हनुमान नगर से नगर पंचायत कार्यालय तक बन रहे इस नाले को नदी के पास बन रहे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में जाने वाले नाले में जोड़ कर वहां गंदे पानी को छानकर कचड़े को बाहर निकालने एवं साफ पानी को नदी में छोड़ने के तहत जोड़ा जाएगा, जिससे हमारी नदियां साफ रहेगी और नगर में जल जमाव की भी समस्या समाप्त हो जाएगी,
    इस अवसर पर लिपिक सुनील कुमार सहित सभासदगण दीपक शर्मा, सुनील यादव, अमूल्य चतुर्वेदी, दीपक कुमार गौड़, सूरज सोनकर, वीरेंद्र गुप्ता, ऋषि चंद, राकेश राय, खुर्शीद अहमद, राजू मिश्रा, जितेंद्र पासवान, रवि साहनी, सुदीप वर्मा, सोनू श्रीवास्तव, सुरेश उमर, विनय तिवारी, श्रीकांत सोनी, वेद प्रकाश तिवारी, दुर्गेश मिश्र, स्वतंत्र सिंह, अरविंद सिंह, श्रीनिवास सोनी, श्रीभागवत यादव, कृष्णा मोदनवाल, अन्य कुमार सिंह, रमेश शाही, छोटू उमर, शैलेश जायसवाल, सागर शाही, अनूप जायसवाल सहित आदि मौजूद थे।

     

  • खाना कम पड़ जाने पर वे बिना निकाह किए ही लौट गए

    खाना कम पड़ जाने पर वे बिना निकाह किए ही लौट गए

    खाना कम पड़ जाने पर वे बिना निकाह किए ही लौट गए. इसके बाद लड़की पक्ष के लोगों ने पुलिस से शिकायत की. पुलिस के हस्तक्षेप के बाद पुलिस और दोनों पक्षों के गणमान्य लोगों की मौजूदगी में समझौता हो गया. इसी बीच लड़के के परिजनों ने लड़के की शादी दूसरी जगह कर दी. दरअसल, चंदौली जिले के मुगलसराय थाना क्षेत्र के हमीदपुर गांव निवासी मोहम्मद हनीफ की बेटी की शादी 22 दिसंबर को उसी गांव के रहने वाले मेहताब नाम के युवक से तय हुई थी. 22 दिसंबर की दोपहर में बाराती भी लड़की के घर पहुंच गए. लड़की के परिजनों ने अपनी क्षमता के अनुसार बारातियों का स्वागत भी किया. लड़की के परिजन बारातियों को खाना खिला रहे थे. इसी बीच लड़के पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि बारातियों के लिए पर्याप्त खाना नहीं है. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई. लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश भी की, लेकिन बाराती अपनी जिद पर अड़े रहे. आरोप है कि यहीं बहाना बनाकर बारात बिना निकाह के ही वापस लौट गई. इतना ही नहीं, कुछ देर बाद मेहताब के परिजनों ने उसकी शादी अपने रिश्तेदार की लड़की से करा दी. उधर, जैसे ही लड़की के परिजनों को इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी.

     

     

  • नहर विभाग की लापरवाही,सांसत में अन्नदाता

    नहर विभाग की लापरवाही,सांसत में अन्नदाता

    कुशीनगर : नहर विभाग की लापरवाही,सांसत में अन्नदाता

    सुकरौली में नहर का टूटा तटबंध, कई बीघा फसल जलमग्न,

    फसल बचाने के लिए पम्पिंग सेट और नहर की बांध पर जुटे रहे किसान,

    हाटा। गनेशपुर रजवाहा से होकर निकलने वाली जोल्हिनिया माइनर में बिना किसी सूचना के शुक्रवार को पानी छोड़े जाने से शनिवार को सुकरौली कस्बे से सटे नहर का तटबंध टूट गया। इससे किसानों की करीब दस एकड़ फसल बीघा जलमग्न हो गई। किसानों ने तटबंध की मरम्मत और मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
    शुक्रवार को सुबह पानी में गेहूं, मटर, चना, सरसों सहित पानी में डूबी अन्य फसलों को लेकर किसानों में नाराजगी दिखी। किसानों का कहना है कि क्षेत्र से होकर जा रही क्षतिग्रस्त नहरों की मरम्मत के लिए कई बार अधिशासी अभियंता सहित अन्य अधिकारियों से गुहार लगाई गई। इसके बावजूद इस तरफ ध्यान नहीं दिया गया।यदि ठीक से नहरों की सफाई और बांधों की मरमत हुई होती तो फसल डूबने से बच गई होती।
    सुकरौली के अनिल सिंह, दिलीप,सन्तोष कुमार, बबलू आदि का कहना है कि जब भी नहर में पानी छोड़ा जाता है तो इसी स्थान पर नहर का तटबंध टूट जाता है। इससे समय-समय पर किसानों को भारी क्षति का सामना करना पड़ता है। किसानों ने जिम्मेदारों से बांधों की मरम्मत और किसानों को क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की है।

     

  • गौरव अग्रवाल बने उत्तर-पूर्व रेलवे के नए डीआरएम

    गौरव अग्रवाल बने उत्तर-पूर्व रेलवे के नए डीआरएम

    गोरखपुर। गौरव अग्रवाल को उत्तर-पूर्व रेलवे (NER) का नया मंडल रेल प्रबंधक (DRM) नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान में रक्षा विभाग में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत थे। रेल मंत्रालय ने राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद उनके नाम की घोषणा की।

    गौरव अग्रवाल, NFHAG/IRSME (इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ मैकेनिकल इंजीनियर्स) से जुड़े हैं और लखनऊ मंडल के डीआरएम के पद पर कार्यभार संभालेंगे। उन्होंने आदित्य कुमार का स्थान लिया है, जिनके स्थानांतरण के आदेश जल्द जारी किए जाएंगे।

    नए डीआरएम की नियुक्ति से उत्तर-पूर्व रेलवे में संचालन और प्रबंधन में नई ऊर्जा का संचार होने की उम्मीद है।

     

  • विचार गोष्ठी एवं जागरूकता रैली का आयोजन

    विचार गोष्ठी एवं जागरूकता रैली का आयोजन

    सक्षम गोरक्षप्रान्त के गोरखपुर महानगर द्वारा आज विश्व दिव्यांग सशक्तिकरण के दिन प्रान्त अधयक्ष शिव शंकर शाही एव महानगर अध्यक्ष डा मुकेश शुक्ला जी के निर्देशानुसार गोरखपुर के उत्तरी भाग के संघ चालक माननिय भानु प्रताप सिंह की अध्यक्षता और जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी कमलेश वर्मा जी की उपस्थिति मे एक विचार गोष्ठी एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया गया जिनमे प्रान्त अध्यक्ष जी की अनुपस्थिती मे प्रान्त उपाध्यक्ष श्रीमान राकेश मणी त्रिपाठी जी एवं अजु सिंह जी प्रान्त अध्यक्ष के दायित्व मे रहे एवं महानगर अध्यक्ष के दायित्व की पूर्ती महानगर उपाध्यक्ष श्री अंशुमान मिश्रा एवं श्री हरिशचन्द्र जैसवाल ने किया।


    मंच संचालन का कार्य प्रान्त सह सचिव योगेश पांडे ने किया।
    कार्यक्रम के आयोजन मे भारतिय विद्या मंदिर के प्रबन्धक एवं सक्षम मे वार्ड पालक डा गौरव गोस्वामी भारती जी और उनके विद्यालय स्टाफ एवं विद्याथिर्यों का विशेष सहयोग रहा रैली और विचार गोष्ठी के समापन पर महानगर सचिव परमात्मा घर द्विवेदी ने सबका आभार प्रकट किया।
    इस कार्यक्रम मे जेडी मिश्रा, सारिका सिंह, सरिता विश्वकर्मा, स्वालम्बन प्रमुख अनिता शर्मा, महानगर कार्यकारिणी से आनन्द पांडे एवं कमल नयन सिंह की उपस्थिति रही।

  • सहजनवा तहसील रोड से गायब बालक की गुमसुदगी दर्ज

    सहजनवा तहसील रोड से गायब बालक की गुमसुदगी दर्ज

    सहजनवा तहसील रोड से गायब बालक की गुमसुदगी दर्ज,

    संवाददाता– एस. पी. सिंह
    गोरखपुर/सहजनवा ।

    कुशीनगर जिले की एक महिला जो सहजनवा नगर पँचायत के केशोपुर वार्ड नं 8 में कमरा लेकर परिवार के साथ रहती है, उसका 13 वर्षीय पुत्र आयुष तिवारी 26 दिसम्बर को तहसील रोड से गायब हो गया था । इस सम्बन्ध में पीड़ित महिला ने सहजनवा पुलिस को तहरीर देकर गुमसुदगी दर्ज कराई है ।

     

     

  • ई – रिक्शा पा कर खिला चेहरा दिव्यांगों का

    ई – रिक्शा पा कर खिला चेहरा दिव्यांगों का

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज /गोरखपुर ( निष्पक्ष टुडे):- नगरपंचायत बड़हलगंज चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने सरयू अमृत महोत्सव की दौरान पंजीकृत दिव्यांगों को ई रिक्शा, ट्राइसाइकिल और बैसाखी का वितरण किया, जिसे पाकर दिव्यांगों के चेहरे खिल गये।
    गुरुवार को मुक्तिपथ पर पूर्व पंजीकृत श्रवण कुमार, धर्मदेव, सुनील और सामा प्रसाद को उपकरण प्रदान करते हुये श्री उमर ने कहा कि दिव्यांग उपेक्षा के नही सेवा के पात्र हैं। मोदी और योगी जी की सरकार दिव्यांगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिये अनेक योजनाओं का संचालन कर रही है। जिनका लाभ उठा कर दिव्यांग समाज के कंधे से कंधा मिला कर आगे बढने में सक्षम हो रहे हैं।
    इस अवसर पर सभासद दीपक शर्मा, सत्यप्रकाश पाल, सूरज पाल, कन्हैया मोदनवाल, उमेश यादव, विकास गौड़, हिमांशू गौड़, विपुल निषाद आदि मौजूद थे।

     

  • हरपुर बुदहट में काग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. डॉ.मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि

    हरपुर बुदहट में काग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. डॉ.मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि

    संवाददाता– एस. पी. सिंह
    गोरखपुर/सहजनवा ।

    पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस ने गहरा दुख व्यक्त किया । हरपुर कैंप कार्यलय पर शनिवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जहां कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी । इस मौके पर कांग्रेस के निवर्तमान जिला सचिव बद्रीनाथ शुक्ला ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि देश ने एक ईमानदार नेता और बेहतरीन अर्थशास्त्री को खो दिया । डॉ मनमोहन सिंह जी ऐसी शख्सियत थे जिनका सम्मान पूरा विश्व करता था ।
    निवर्तमान ब्लाक अध्यक्ष सहजनवा गब्बू लाल प्रजापति ने कहा जब पूरा विश्व की अर्थव्यवस्था डगमगा गई थी उस समय डॉ. मनमोहन सिंह ने भारत की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयां प्रदान की पूर्व प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया । श्रद्धांजलि देने वालों में दयाशकर शुक्ला, छोटू यादव, फूलचंद कनौजिया, सुदर्शन शुक्ला, कमरुद्दीन अंसारी, ऋषिकेश शुक्ला, तीर्थ कनौजिया, जग्गू गुप्ता, राम सकल पासवान, संदीप शुक्ला साहित अन्य लोग मौजूद रहे ।