Category: न्यूज़
Your blog category
-

छात्रा को ठोकर मारने वाले बुलेट सवार पर दर्ज हुआ मुकदमा
संवाददाता– एस. पी. सिंह
बेलीपार थाना क्षेत्र के बेतउआ उर्फ चनउ निवासी कुलदीप साहनी ने गीडा पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिनाँक 23 दिसम्बर को उनकी पुत्री और भतीजी गोरखपुर के मुंशी प्रेमचंद पार्क स्थित एक स्कूल से ऑटो में बैठकर लौट रही थी कि, नौसड़ स्थित पासवान ढाला के पास एक तेज रफ्तार बुलेट सवार ने ऑटो में ठोकर मार दिया । जिससे ऑटो में बैठी उनकी पुत्री को गम्भीर चोट लगी, और उसका दाहिना पैर टूट गया ।
-

उंची सोच रखने वाले सदैव रहते है आगे, सांसद रविकिशन
संवाददाता– एस. पी. सिंह
गोरखपुर/सहजनवा ।
सदर सांसद रवि किशन शुक्ल ने बुधवार को सहजनवा कस्बा स्थित अटल आवासीय विद्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर उनकी चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की ।
सदर सासंद ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की स्मृतियों को याद किया । आगें उन्होंने कहा कि हमेशा हमें उंची शोच रखनी चाहिए, क्योंकि जब उंचा सोचते है तब देश के लिए हम बङा करते है । जिससे देश प्रदेश व जिले का नाम रोशन होता है । पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी भारत की राजनीति के अजात शत्रु थे । उन्होंने भारत की राजनीति के अस्थिरता को उभारने के साथ देश के अंदर राजनीति में शुचित्रा और प्रदर्शिता का एक आदर्श प्रतिमा रखा था । पिछले ग्यारह वर्षों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास सुरक्षा और सुशासन के जो नए प्रतिमान स्थापित किए है । इसकी आधारशिला अटल जी ने अपने शासनकाल में ही रखी थी ।विधायक प्रदीप शुक्ल ने अटल जी के परिश्रम व त्याग व जीवनी पर प्रकाश डाला । उसके बाद सासंद, विधायक समेत अन्य पदाधिकारीयों ने हाइवे से जिगिना चौराहे तक पद यात्रा निकाली । इस अवसर पर सहायक श्रम आयुक्त स्कंद कुमार मिश्र, नोडल इन्चार्ज सीडी ओझा, प्रधानाचार्य अजीत सिंह, समेत अन्य मौजूद रहे । -

जिला जेल गोरखपुर का औचक निरीक्षण, भोजन की गुणवत्ता समेत महिला बैरक की जांच
गोरखपुर: जिला जज और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष के निर्देश पर मंगलवार को जिला जेल गोरखपुर का औचक निरीक्षण किया गया। अपर सत्र न्यायाधीश और सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विकास सिंह ने जेल पाकशाला में बंदियों के लिए बन रहे भोजन की गुणवत्ता की जांच की।
निरीक्षण के दौरान जेल की बैरकों, लीगल क्लिनिक, अस्पताल और महिला बैरक की स्थिति का जायजा लिया गया। सर्दी के मौसम को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों ने आवश्यक दिशा-निर्देश भी जेल प्रशासन को दिए।
-
सत्ताधारी विधायक पर मजदूरी भुगतान न करने का आरोप, पुलिस जांच में उलझी
गोरखपुर। सहजनवा के मजदूरों द्वारा भाजपा विधायक पर मजदूरी भुगतान न करने की शिकायत ने महराजगंज पुलिस को मुश्किल में डाल दिया है। मजदूरों ने आईजीआरएस पोर्टल और मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, महराजगंज जिले के निचलौल में विधायक के मकान में पेंट-पालिश का काम किया गया था, लेकिन मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया।
मजदूरों का आरोप,
पाली निवासी इंद्रजीत गिरी ने बताया कि उन्होंने और अन्य मजदूरों ने तीन अप्रैल से 17 जून तक विधायक के मकान में पेंट-पालिश का काम किया। मजदूरी मांगने पर विधायक ने कहा कि काम पूरा होने पर भुगतान होगा। इंद्रजीत के अनुसार, उनके 10,000 रुपये, दो मजदूरों के 7,000-7,000 रुपये, चार मजदूरों के 5,000-5,000 रुपये और अन्य मजदूरों के अलग-अलग राशि बाकी हैं। मजदूरों का आरोप है कि मजदूरी मांगने पर विधायक के परिवार ने उन्हें जालसाजी के आरोप में जेल भिजवाने की धमकी दी।विधायक का पक्ष,
भाजपा विधायक ने कहा कि मजदूरों ने तय समय पर काम पूरा नहीं किया है और वे अब अनुचित दबाव बना रहे हैं। उनका कहना है कि इंद्रजीत से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है ताकि काम पूरा हो और भुगतान किया जा सके।पुलिस की स्थिति,
आईजीआरएस पर शिकायत दर्ज होने के कारण पुलिस मामले को नजरअंदाज नहीं कर सकती। जांच शुरू हो गई है, लेकिन विधायक और मजदूरों के बयानों के विरोधाभास के कारण पुलिस पसोपेश में है। -

पर्यटक मोटर बोट का अब उठाएंगे लुफ्त
पर्यटक मोटर बोट का अब उठाएंगे लुप्त,
41700 दैनिक जमा करेंगे किराया,
प्रति माह 1251000 जीएसटी के साथ होगा किराया,
गोरखपुर।पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जीडीए प्रशासन नया सवेरा स्थित प्लेटफार्म नंबर एक से मोटर बोट चलाने के लिए निविदा आमंत्रित की थी सात फर्मों ने अपना अपना निविदाएं भरा था उन सातों फर्मों के मालिक या प्रतिनिधि के मौजूदगी में जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्धन व जीडीए सचिव उदय प्रताप सिंह ने निविदा को खोला तो सबसे अधिक 41700 प्लस जीएसटी श्रवण कुमार यादव दैनिक संचालन के लिए भरा था 12 लाख 51 हजार प्लस जीएसटी प्रति माह जमा करना होगा दूसरे नंबर पर प्रमोद कुमार निषाद ने 35000 प्लस जीएसटी तीसरे नंबर पर लक्ष्मी एंटरप्राइजेज 31000 प्लस जीएसटी के लिए अपना निविदा भरा था अब पर्यटको को नया सवेरा स्थित प्लेटफार्म नंबर एक से मोटर बोर्ड का लुप्त उठाएंगे। इससे पहले 18 लाख 60,000 प्रति माह की बोली लगाई गई थी लेकिन फर्म अनुबंध को आगे नहीं बढ़ा पाई थी 26 अक्टूबर को उसकी समय सीमा समाप्त हो जाने के बाद पुनः निविदा आमंत्रित किया गया था आज निविदा खोली गई तो 41700 प्लस जीएसटी यानी की 12 लाख 51000 रुपए प्रति माह प्लस जीएसटी श्रवण कुमार यादव ने रामगढ़ ताल में मोटर बोर्ड चलाने के लिए निविदा की शर्तों को पूरा करने के लिए जीतकर पर्यटकों को मोटर बोर्ड में बैठाकर रामगढ़ ताल में सैर कराएंगे।
-

स्वास्थ्य विभाग में 50 साल या उससे अधिक उम्र के कर्मचारियों की होगी स्क्रीनिंग
स्वास्थ्य विभाग में 50 साल या उससे अधिक उम्र के कर्मचारियों की स्क्रीनिंग, दोषी पाए जाने पर होगी अनिवार्य सेवानिवृत्ति,
गोरखपुर: स्वास्थ्य विभाग में 50 वर्ष या उससे अधिक आयु के कर्मचारियों की स्क्रीनिंग शुरू की जाएगी। शासन ने इस स्क्रीनिंग के लिए आदेश जारी कर दिए हैं और एक तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। इस प्रक्रिया में लापरवाह, दागी और दोषी कर्मचारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति पर भेजे जाने का निर्णय लिया जाएगा। यह स्क्रीनिंग लिपिक एवं आशुलिपिक कैडर के कर्मचारियों के लिए होगी।
निदेशक प्रशासन शिव सहाय अवस्थी द्वारा भेजे गए पत्र में कहा गया है कि 26 अक्टूबर 1985 और 6 फरवरी 1989 को जारी आदेशों के तहत 50 वर्ष से अधिक आयु के कर्मचारियों को तीन महीने की नोटिस या तीन महीने के वेतन के बदले अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जा सकती है।
इस आदेश के अनुसार, 31 मार्च 2024 को 50 वर्ष की आयु पूरी करने वाले कर्मचारियों की कार्यक्षमता का आंकलन किया जाएगा। यदि किसी कर्मचारी की कार्यक्षमता मानक से नीचे पाई जाती है, तो उन्हें अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने पर विचार किया जा सकता है।
इसके साथ ही, 15 बिंदुओं पर रिपोर्ट तैयार करने के लिए विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं, जिसमें कर्मचारी की तैनाती, सेवाकाल, शिकायतें, जांच रिपोर्ट और सजा का विवरण शामिल होगा। इस रिपोर्ट के आधार पर कर्मचारियों की छंटनी पर फैसला लिया जाएगा।
-

जीडीए ने 175 एकड़ जमीन से बड़े पैमाने पर मिट्टी खनन मामले में ठेकेदार के खिलाफ तहरीर दी
गोरखपुर: गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) द्वारा अधिग्रहित 175 एकड़ जमीन से बड़े पैमाने पर मिट्टी खनन किए जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर जीडीए सचिव यूपी सिंह ने एनएचएआई के पेटी ठेकेदार कुलवंत सिंह के खिलाफ चिलुआताल थाने में तहरीर दी है। चिलुआताल थाना इंस्पेक्टर अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है।
मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत जीडीए बालापार और मानीराम राजस्व ग्राम में भूमि अर्जन की कार्यवाही कर रहा है। योजना के तहत 3000 करोड़ रुपये की परियोजना को लागू करने के लिए इन ग्रामों से 175 एकड़ जमीन अधिग्रहित की गई है। हाल ही में इन स्थानों पर बड़े पैमाने पर मिट्टी खनन की शिकायतें मिलीं, जिसके बाद जीडीए सचिव यूपी सिंह ने मामले का निरीक्षण किया।
गौरतलब है कि बालापार और मानीराम में दर्जन भर स्थानों पर 4 से 10 फीट तक मिट्टी खोदी गई है, जिससे कुछ स्थानों पर कृत्रिम पोखर भी बन गए हैं। जीडीए ने इस खनन के बारे में जांच करने के लिए ड्रोन सर्वे का निर्देश दिया है, जिसकी रिपोर्ट बुधवार तक आने की उम्मीद है। इसके बाद ठेकेदार से रिकवरी कर भुगतान में कटौती करने की कार्रवाई की जाएगी।
सचिव यूपी सिंह ने बताया कि एनएचएआई को पत्र लिखकर ठेकेदार का भुगतान रोकने की मांग की जाएगी और इसकी रिकवरी भी कराई जाएगी।
-

नई कमेटी के गठन के साथ ही वक्फ अंजुमन इस्लामिया में सालों से चल रही लूट का हुआ पर्दाफाश
गोरखपुर: शहर में चर्चित मदरसा अंजुमन इस्लामिया के घोटाले से सम्बंधित खबरों के बीच नई खबर ये है कि भ्रष्टाचार और घोटाले की तमाम शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए वक्फ अंजुमन इस्लामिया की नई कमेटी को – सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने मान्यता दे दी है। आपको बताते चलें की इमामबाड़ा स्टेट के बाद गोरखपुर में अंजुमन इस्लामिया के पास वक्फ की सबसे ज़्यादा सम्पत्ति है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक 1986 में चौधरी अब्दुल रहमान की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी का गठन वक्फ बोर्ड ने किया था। 29 जून 1989 को कमेटी का कार्यकाल पूरा होने के बाद किसी भी नई कमेटी को बोर्ड द्वारा मान्यता नही दी गई। वहीं दूसरी तरफ अंजुमन इस्लामिया का अंतिम आडिट 1986 में हुआ। हैरानी की बात ये है कि अंजुमन इस्लामिया की तरफ से 1986 के बाद सुन्नी सेंट्रल
अहमद अनस (अनस चौधरी) की अध्यक्षता में 7 सदस्यीय कमेटी का हुआ गठन
1986 के बाद कोई हिसाब किताब नही, पुटानी कमेटी ने बिना परमिशन किया कई निर्माण
करोडों के घोटाले और भ्रष्टाचार पर सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड की बड़ी कार्यवाही
वक्फ बोर्ड से किसी भी तरह का न तो पत्राचार किया गया और न ही बोर्ड में कोई अंशदान ही जमा किया गया। इसके अलावा अंजुमन इस्लामिया के नाम पर जो निर्माण हुआ उसके लिए वक्फ बोर्ड से किसी भी तरह की कोई परमिशन नही ली गई जबकि पिछले लगभग 15 से 20 सालों में कुछ चुनिंदा लोगों द्वारा वक्फ अंजुमन इस्लामिया की सम्पत्ति को निजी सम्पत्ति बनाकर करोड़ों रुपये का वारा न्यारा कर लिया गया। फिलहाल सुत्री सेंट्रल वक्फ बोर्ड द्वारा 13 दिसम्बर 2024 को जारी तौलियत प्रमाण पत्र, द्वारा जो कमेटी गठित की गई है उसमें अहमद अनस को अध्यक्ष, मोहम्मद फारूक को उपाध्यक्ष जबकि नूर उल हक को सचिव और सिकंदर को उप सचिव के साथ ही हाफिज बदरुद्दीन, सरफराज हसन और सन्नू को सदस्य बनाया गया है। अब्दुल्लाह अब्दुल्लाह बाबू और महबूब सईद हारिस वाली तथाकथित कमेटी के अज़ीम सामानी और आमिर सामानी के चंगुल से अंजुमन इस्लामिया की मुक्ति और नई कमेटी का गठन गोरखपुर के वक्फ इतिहास में मील का पत्थर साबित होगा।
-

एनकाउंटर की झड़ी जारी है
यूपी में एनकाउंटर की झड़ी जारी है-
लखनऊ में इंडियन ओवरसीज बैंक के 42 लॉकर काटने वाले 2 बदमाश सोबिंद कुमार और सनी दयाल पुलिस ने आज तड़के एक एनकाउंटर में मार गिराया है
ये एनकाउंटर आज सुबह लखनऊ और गाजीपुर में हुए हैं
कल पीलीभीत में 3 खालिस्तानी आतंकी मारे गए थे
-

राष्ट्रीय किसान दिवस को भारतीय स्टेट बैंक अन्नदाता महोत्सव के रूप में मना रहा है
राष्ट्रीय किसान दिवस को भारतीय स्टेट बैंक अन्नदाता महोत्सव के रूप में मना रहा है
दिनाँक – 23.12.2024
संवाददाता – मुकेश कुमार
गोरखपुर : राष्ट्रीय किसान दिवस को भारत में बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाता है ऐसा इसलिए क्योंकि यह दिन देश के अन्न दाताओं को समर्पित है और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस को देश राष्ट्रीय किसान दिवस के रूप में मनाता है। इसी कड़ी में भारतीय स्टेट बैंक गोरखपुर जोन के डीजीएम कुमार आनंद ने बताया कि 16 दिसंबर से 23 दिसंबर तक अन्नदाता महोत्सव के रूप में मना रहा है जिसमें किसानों के उत्थान के लिए स्टेट बैंक के शाखाओं पर केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में किसानों को बताया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2047 तक समृद्ध भारत में समृद्ध किसान बनाने के लक्ष्य को भारतीय स्टेट बैंक पूरा करने के लिए कार्य कर रहा है ।









