Category: न्यूज़

Your blog category

  • देवरिया जिला सहकारी बैंक के बाबू पर आठ लाख की धोखाधड़ी का केस दर्ज

    देवरिया जिला सहकारी बैंक के बाबू पर आठ लाख की धोखाधड़ी का केस दर्ज

     

    गोरखनाथ थाने में देवरिया जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के बाबू गोविंद तिवारी पर नौकरी लगवाने के नाम पर आठ लाख रुपये हड़पने का मामला दर्ज किया गया है। शास्त्रीनगर निवासी राजेश यादव ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गोविंद ने उनके बेटे की नौकरी दिलाने का झांसा देकर पैसे लिए और फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया।

    घटना का विवरण,
    राजेश यादव के अनुसार, गोविंद तिवारी, जो देवरिया के पगरा गांव का निवासी है और जिला सहकारी बैंक में बाबू के पद पर कार्यरत है, ने उनके बेटे की नौकरी लगवाने के लिए 15 लाख रुपये की मांग की थी। राजेश ने 14 जनवरी 2022 को अपने भतीजे के खाते से छह लाख रुपये ट्रांसफर किए और दो लाख रुपये नकद दिए। बाकी रकम नियुक्ति के बाद देने की बात तय हुई।

    फर्जी नियुक्ति पत्र,
    दो साल बाद भी नौकरी न लगने पर जब राजेश ने गोविंद से संपर्क किया, तो उसने एक नियुक्ति पत्र दिया, जो बैंक द्वारा फर्जी घोषित किया गया।

    पुलिस जांच जारी,
    पीड़ित का आरोप है कि गोविंद ने कई अन्य लोगों के साथ भी इस प्रकार की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • मजदूर करंट की चपेट में आकर पानी की टंकी में गिरा, मौत

    गोरखपुर गुलरिहा क्षेत्र के हरसेवकपुर नंबर दो में निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे मजदूर झिनकू गौड़ (45) की करंट की चपेट में आकर पानी की टंकी में गिरने से मौत हो गई। मजदूरों ने उसे निकालकर अस्पताल भेजा, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। हादसे के बाद ठेकेदार और मकान मालिक फरार हो गए, जिन्होंने बिजली का तार खम्भे से तोड़ दिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • पशु तस्करों के खिलाफ नाकेबंदी, तीन पिकअप बरामद

    गोरखपुर पुलिस ने पशु तस्करों की गिरफ्तारी के लिए शहर के प्रमुख मार्गों पर नाकेबंदी की। पीछा करते हुए पुलिस ने तीन पिकअप और गोवंश बरामद किए। खोराबार और शाहपुर थाने में तस्करों के खिलाफ केस दर्ज, आरोपितों की तलाश जारी है।

  • ओटीएस कैंप में 3 लाख रुपये की बकाया वसूली

    पादरी बाजार उपकेंद्र के लक्ष्मीपुर चौराहे पर एकमुश्त समाधान योजना (OTS) के तहत कैंप आयोजित किया गया, जिसमें 60 उपभोक्ताओं को लाभान्वित किया गया। इस दौरान 3 लाख रुपये की बकाया राजस्व वसूली की गई। योजना के तहत गलत बिल और खराब मीटर की समस्याओं का समाधान किया गया।

  • चिलुआताल अग्निकांड : नवविवाहित दंपति समेत तीन की मौत, आरोपी बड़ा भाई अब भी फरार

    चिलुआताल अग्निकांड : नवविवाहित दंपति समेत तीन की मौत, आरोपी बड़ा भाई अब भी फरार

    चिलुआताल अग्निकांड : नवविवाहित दंपति समेत तीन की मौत, आरोपी बड़ा भाई अब भी फरार,

    गोरखपुर के चिलुआताल क्षेत्र के दहला गांव में 14 दिसंबर की रात हुए दर्दनाक अग्निकांड में झुलसे पांच लोगों में से तीन की मौत हो चुकी है। नवविवाहित दंपति अरविंद (30) और माला (25) ने शनिवार देर रात एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि उनके मंझले भाई बृजेश निषाद (32) की मौत रविवार शाम मेडिकल कॉलेज में हुई।

    घटना का विवरण,
    आरोपी बड़े भाई बेचन निषाद ने 14 दिसंबर की रात अपने दो भाइयों और उनके परिवार को कमरे में बंद कर आग लगा दी थी। इस घटना में बृजेश निषाद, उनकी पत्नी मधु (28), बेटी रिद्धिमा (03), और नवविवाहित दंपति अरविंद और माला गंभीर रूप से झुलस गए।

    ईलाज और मौते,

    घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। शनिवार रात माला और अरविंद ने दम तोड़ दिया, जबकि बृजेश की मौत रविवार को हुई। बृजेश की पत्नी मधु और बेटी रिद्धिमा का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

    शादी के दस दिन बाद मौत,
    अरविंद और माला की शादी चार दिसंबर को हुई थी। शादी के दस दिन बाद इस अग्निकांड ने उनके परिवार को गहरा आघात दिया।

    आरोपी फरार,
    घटना के बाद से आरोपी बड़ा भाई बेचन निषाद फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

  • गोरखपुर और महराजगंज में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक तस्वीर डालकर बदनाम करने के मामले बढ़े

    गोरखपुर और महराजगंज में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक तस्वीर डालकर बदनाम करने के मामले बढ़े

     

    गोरखपुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत गोरखपुर और महराजगंज में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक तस्वीर डालकर लड़कियों को बदनाम करने के मामले बढ़े हैं। गोरखपुर में 97 और महराजगंज में 71 शिकायतें सामने आई हैं। इन घटनाओं में लड़कियां भी शामिल हैं, जो अपनी सहेली या रिश्तेदार को सोशल मीडिया पर बदनाम कर रही हैं। कई मामलों में लड़कियां आपत्तिजनक तस्वीरें बनाने के लिए मोबाइल एप्स का उपयोग कर रही हैं।

  • मेरो बाबा बहुत निरालो चढ़के बुल्डोजर पर आओ

    मेरो बाबा बहुत निरालो चढ़के बुल्डोजर पर आओ

    मुक्ति पथ पर सजी सुरों की महफिल

    देर रात तक श्रोताओं ने उठाया लुत्फ

    बड़हलगंज/ गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे):- बड़हलगंज के सरयू तट पर निर्मित दुनिया के अनूठे श्मशान घाट मुक्ति पथ पर चल रहे सरयू अमृत महोत्सव के दूसरे दिन रात्रि में जनपद के नामचीन शायर स्व.रघुपति सहाय फिराक गोरखपुरी की स्मृति में देश के नामचीन कवियों की उपस्थिति में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। मंच पर देर रात तक प्रेम, ओज, श्रृंगार,वीर रस की स्वर लहरियों में श्रोता गोता लगाते रहे तो बीच बीच में संचालक के चुटीले चुटकुलों भरी पंक्तियों ने हास्य का खूब शमां बांधा। श्रोता तालियां बजाने को विवश हो जाते थे। __कवि सम्मेलन का प्रारम्भ विधायक चिल्लूपार राजेश त्रिपाठी, चेयरमैन प्रीति उमर व उनके प्रतिनिधि महेश उमर द्वारा आगंतुक कवियों को अंग वस्त्र,तुलसी,रोली, कुमकुम दे सम्मान के साथ हुआ। कवि सम्मेलन के संयोजक स्थानीय युवा कवि निर्भय निनाद द्वारा संचालन बाराबंकी से आए कवि विकास बौखल को दिया गया और आते ही वे हास्य के गोलों के साथ आम जीवन से जुड़ी कविताएं सुना श्रोताओं की वाहवाही लूटी। उनकी कविता “अपने दामन को भिगोती चली जाती है, ये जिन्दगी है, रोती है तो रोती चली जाती है। खूब सराही गई। बौखल की ही कविता ” झंडी हरी वो दिखाने लगी है,मुहब्बत मेरी रंग लाने लगी है,नंबर दिया जिस हसीना को था,उसके अम्मा की मिसकॉल आने लगी है, पर श्रोताओं ने खूब तालियां बजाई। क्षेत्रीय युवा कवि डा. निर्भय निनाद की कविता “तरीके तौर जीवन के बुजुर्गों से करो हासिल,
    तजुर्बे ज़िंदगी जीने के गूगल पर नहीं मिलते,श्रोताओं की खूब वाहवाही बटोरी तो गोरखपुर की मशहूर कवियित्री डा.चेतना पाण्डेय की सरस्वती वंदना के साथ अयोध्या प्रभु श्री राम पर गाई कविता “तमाम खौफ निशानी में आकर बैठ गए, हमारे राम कहानी में आकर बैठ गए, लोगों में भक्ति रस का संचार करने में सफल रही। इस गीत पर श्रोता झूम उठे। नवोदित कवियित्री प्रियंका गुप्ता के गीत”किसी को अपने माथे की बस बिंदिया अच्छी लगती है,और किसी को दिन में भी बस निंदिया अच्छी लगती है। लेकिन माता पिता से पूछो उनके हिस्से का सुख, वो बोलेंगे, बस हंसती अपनी बिटिया अच्छी लगती है। दर्शकों द्वारा खूब सराही गई। इसके बाद मंच पर लखनऊ से आए कवि अभय सिंह निर्भीक ने वीर रस की कविताओं को सुना श्रोताओं में जोश भर दिया। उनकी कविता “भारत श्वेत कपोतों से ही कश्ती खेता आया है, बारम्बार पड़ोसी हमको धोखा देता आया है, शांति शान्ति के चक्कर में हम बहुत दिनों तक छले गए, कोट के ऊपर लाल गुलाबों के दिन अब चले गए, खूब सराही गई और इन्हें श्रोताओं की भरपूर तालियां मिलीं। अध्यक्षता कर रहे नेताजी लपेटे फेम इटावा से चलकर आए अंतर्राष्ट्रीय कवि गौरव चौहान ने माइक पर आते ही “मेरो बाबा बहुत निरालो चढ़के बुल्डोजर पर आओ” सुनाया। इस कविता को सुन श्रोता बेकाबू हो उठे और कुर्सियों से उठ जोरदार तालियां बजाई। इसके बाद गौरव चौहान ने कई कविताएं सुनाई जिसमें “जगत कल्याण के पथ पर सदा कल्याण वाले हैं, हमको गर्व है हम सब सनातन धर्म वाले हैं।” “अगर फैशन हुआ हाबी तो लज्जा हाथ में रक्खो,सदा मजबूत खुद को आज हाथ में रखो,दुपट्टा छोड़ रक्खे हो तो कट्टा हाथ में रखो” खूब सराही गईं। कवि सम्मेलन का यह क्रम देर रात तक चला और श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया। अन्त में संयोजक निर्भय निनाद ने सभी को धन्यवाद देते हुए आगंतुक कवियों व दर्शकों का आभार व्यक्त किया।

    https://youtu.be/seAnK4czvqU?si=J6kLzOBOi421gBt-

  • गांवों में फार्मर रजिस्ट्री कैंप का हुआ आयोजन

    गांवों में फार्मर रजिस्ट्री कैंप का हुआ आयोजन

    सहजनवा तहसील के अन्तर्गत ग्राम पंचायत बड़गहन में फार्मर रजिस्ट्री कैंप का आयोजन किया गया । जिसमें करीब 60 किसानों का ई-केवाईसी पूरा किया गया । यह कैंप क्षेत्र पंचायत सदस्य संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रविकान्त उर्फ लालू के नेतृत्व में लगवाया गया ।
    जहां हल्का लेखपाल धर्मेंद्र यादव ने सत्यापन करते हुए बताये कि किसान खुद भी फार्मर रजिस्ट्री ऐप या वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं । उन्होंने कहा कि ई-केवाईसी और पंजीकरण से सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता बढ़ेगी । किसानों को डिजिटल आईडी मिलेगी । जिससे वे, किसान सम्मान निधि योजना, फसल बीमा, कृषि ऋण और किसान क्रेडिट कार्ड जैसी सुविधाओं का लाभ आसानी से उठा सकेंगे ।
    नए साल में किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिल पाएगा अगर किसान फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराते हैं तो
    बीटीएम बलवंत यादव ने बताया कि इस कैंप का उद्देश्य किसानों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना और उनके दस्तावेजों का डिजिटल पंजीकरण करना है । यह प्रक्रिया 31 दिसंबर तक पूरी की जानी है । जिन किसानों की ई-केवाईसी और रजिस्ट्री नहीं होगी, उन्हें नए साल में किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिल पाएगा ।
    कार्यक्रम में लेखपाल धर्मेंद्र यादव, बलवंत यादव बीटीएम, रविकान्त उर्फ लालू क्षेत्र पंचायत सदस्य संघ ब्लाक अध्यक्ष पिपरौली, ओमकार यादव,मंगरु यादव,राजू चतुर्वेदी, हरीराम यादव, आदर्श कुमार, राहुल, दुर्गेश कुमार, शिवनाथऔर अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे । कृषि और राजस्व विभाग ने संयुक्त रूप से यह कैंप आयोजित किया । ताकि सभी किसानों का पंजीकरण समय पर पूरा किया जा सके ।

  • स्कूल से लौट रही छात्रा की मांग में लड़के ने भरी सिंदूर, फिर परिजनों ने…

    स्कूल से लौट रही छात्रा की मांग में लड़के ने भरी सिंदूर, फिर परिजनों ने…

    हजारीबाग न्यूज :हजारीबाग के कटकमसांडी में एक युवक ने स्कूल से लौट रही नाबालिग लड़की की मांग में सिंदूर भर दिया। यह घटना शनिवार को धौठवा गांव में हुई। युवक की पहचान देवल दांगी के पुत्र नितेश कुमार दांगी के रूप में हुई है, जबकि लड़की दूसरी जाति की है।

    लड़की के परिजनों ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। यह मामला पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया गया है।

    स्कूल से लौटते समय मांग में भरा सिंदूर,

    स्थानीय लोगों ने बताया कि कटकमसांडी के धौठवा गांव में शनिवार को एक चौंकाने वाली घटना घटी। हर दिन की तरह नाबालिग लड़की स्कूल से घर लौट रही थी, तभी नितेश कुमार दांगी नामक युवक ने उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। इस घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। लोग तरह-तरह की बातें करने लगे। यह घटना देखते ही देखते जंगल में आग की तरह फैल गई।

    आरोपी युवक और छात्रा एक ही गांव के हैं,

    पीड़िता और आरोपी युवक एक ही गांव के हैं। हालांकि, पीड़िता और आरोपी अलग-अलग जाति के हैं। यह घटना अंतरजातीय संबंध का मामला भी बन गई है। जैसे ही लड़की के परिजनों को इस घटना की जानकारी मिली, वे काफी परेशान हो गए। उन्होंने तुरंत कटकमसांडी थाने में शिकायत दर्ज कराई।

    पुलिस ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया,

    थाना प्रभारी राजबल्लभ कुमार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नितेश कुमार दांगी को गिरफ्तार कर लिया। बाद में नितेश को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। लड़की को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। थाना प्रभारी राजवल्लभ कुमार ने बताया कि पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

  • बन्दर ने युवक की नाक काटी, हमले से आधा दर्जन घायल, ग्रामीण दहशत में

    बन्दर ने युवक की नाक काटी, हमले से आधा दर्जन घायल, ग्रामीण दहशत में

    संवाददाता– एस. पी. सिंह

    गोरखपुर/सहजनवा ।

    हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रघुनाथपुर टोला सुरवलिया में रविवार को बंदरो ने जमकर आतंक मचाया, बंदर के हमले में रणविजय, दीनानाथ, रामराज, राजू, हेमन्त कुमार आदि लोग घायल हो गए । वही एक बंदर ने गाव के सुरेंद्र कुमार के ऊपर कूदकर उनकी नाक काट ली । बंदरो के आतंक से लोग दहशत में जीने को मजबूर हैं । आएं दिन एक न एक लोगों को काट लें रहा है जिससे सुरवलिया रनियापुर के ग्रामीण बन्दर के आतंक से भयभीत हो गए हैं । यही नहीं प्राथमिक विद्यालय रनियापुर के छात्र भी बंदर के डर से विद्यालय पर पढ़ने आने से कतरा रहे हैं ।
    ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रघुनाथपुर मिथिलेश गुप्ता ने बंदरो के आतंक की शिकायत उपजिलाधिकारी सहजनवां और वन विभाग के अधिकारियों से किया है ।