चौरीचौरा थाना क्षेत्र के डुमरी खुर्द गांव के पास शनिवार को ट्रेन से कटकर एक युवक और एक महिला की मौत हो गई। पुलिस और जीआरपी द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया गया है, लेकिन मृतकों की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है।
घटना शनिवार शाम पांच बजे की है, जब बिहार सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस के ड्राइवर ने रेलवे लाइन पर शवों को देखा और सरदारनगर के स्टेशन मास्टर को इसकी सूचना दी। इसके बाद चौरीचौरा पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंचे।
मृतका विवाहित थी, उसकी मांग में सिंदूर था और हाथों में चूड़ियां थीं। वह लाल रंग की मैक्सी पहने हुए थी और हाथ पर कलावा बंधा हुआ था। युवक काले रंग की जीन्स पहने था। दोनों शवों की हालत क्षत-विक्षत थी।
एसपी नार्थ जीतेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मृतकों की पहचान की कोशिश की जा रही है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्रभु यीशु मसीह का जन्म उत्सव के उपलक्ष में रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम,
संवाददाता: शिशिर श्रीवास्तव,
गोरखपुर: शहर के प्रसिद्ध स्कूल सेंट एंथोनी कान्वेंट स्कूल, डेयरी कॉलोनी, गोरखपुर में आज प्रभु यीशु मसीह के जन्म उत्सव के उपलक्ष में रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया, बच्चों ने प्रभु यीशु के जन्म की कहानी का जीवंत और मनोहारी नाट्य मंचन भी किया, गणमान्य अतिथि आज तक के वरिष्ठ पत्रकार एवं मीडिया प्रभारी गजेंद्र त्रिपाठी जी ने शिक्षा के क्षेत्र में स्कूल के सराहनीय योगदान, शिक्षकों एवं प्रिंसिपल के स्कूल के छात्रों के समाजीकरण
के विशिष्ट प्रयासों के साथ ही साथ बच्चों के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी भूरी भूरी प्रशंसा की, मुख्य अतिथि चंद्रशेखर सिंह, विशिष्ट अतिथि डिप्टी जेलर अरुण कुशवाहा ने स्कूल के छात्रों और वहां उपस्थित शिक्षकों एवं अन्य लोगों से अपने विचार साझा किये, प्रसिद्ध लोक गायक राकेश श्रीवास्तव ने राष्ट्रगान में स्कूल के बच्चों के साथ सुर मिला कर समां बांध दिया,
सेंट एंथोनी कान्वेंट स्कूल की प्रिंसिपल ने स्कूल के छात्रों, प्रभु ईसा मसीह एवं वहां आए हुए अतिथियों पर अपने महत्वपूर्ण विचार व्यक्त कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने में योगदान दिया।
गोरखपुर जिले में आज 37 परीक्षा केंद्रों पर पीसीएस परीक्षा हुई शुरू
सभी परीक्षार्थी अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंच चुके हैं। गहन तलाशी और दस्तावेज़ सत्यापन के बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया। अब से कुछ देर में पीसीएस परीक्षा शुरू होगी।
परीक्षा के मद्देनजर सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बताते चलें कि गोरखपुर जिले में 37 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक होगी।
डाकघर के पिन कोड के पते पर हो रही किसानों से धान खरीद, अफसरों ने साधी चुप्पी,
खाद्य विभाग की विपरण शाखा खजनी पर धान खरीद में गड़बड़झाला,
गोरखपुर/खजनी ।
खजनी तहसील के धान क्रय केंद्र पर धान खरीद के नाम पर बड़ा खेल चल रहा है । खजनी ब्लॉक के सतुवाभार में स्थित खाद्य विभाग की विपणन शाखा प्रथम पर महज 73 किसानों से 4585 कुंतल, तो वही द्वितीय शाखा पर महज 58 किसानों से 4101 कुंतल धान की खरीद हुई है । किसानों के नाम के आगे पते पर जिम्मेदारों ने डाकघर का पिन कोड लिखा है, जिससे किसानों की जांच के दौरान तस्दीक ना हो सके, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है । क्षेत्र में चल रही धान खरीद को लेकर चल रहे गड़बड़झाले को लेकर अफसर भी चुप्पी साधे हुए है ।
खाद्य विभाग की विपणन शाखा खजनी प्रथम पर द्वितीय पर किसान लष्मी शुक्ला के पते के सामने बाँसगाव डाकघर का पिन कोड 273403 लिखा गया है । वही खाद्य विभाग की विपरणन शाखा प्रथम पर किसान वेदप्रकाश शुक्ला, कृष्णमूर्ति शुक्ला, सशिकला मिश्रा, वैष्णवी शुक्ला, माधुरी शुक्ला, रुक्मणि देवी, शिवांगी पांडेय, निमिष कुमार के सामने पिन कोड 273403 लिखा गया है । वही एक किसान रमेश कुमार पांडेय के सामने 91 से पता दर्ज है, किसानों का कहना है कि जब किसान तहसील से खसरा खतौनी सत्यापित करवाकर क्रय केंद्र पर ले आ रहे है, तो क्रय केंद्र प्रभारी सही पता क्यों नही दर्शा रहे है । इसमें जरूर कुछ गड़बड़झाला है, अगर अधिकारी खरीद किये किसानों का सत्यापन कराए तो दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा की कौन फर्जी किसान है और कौन सही किसान ।
पिपरौली क्षेत्र के देईपार गांव निवासी युवा कांग्रेस नेता प्रभात पांडेय की असमय मृत्यु पर शोक संतप्त परिवार को सहजनवां के भाजपा विधायक प्रदीप शुक्ला द्वारा मिलकर ढांढस बंधाया गया । इस पर विधायक ने कहा कि इकलौते पुत्र का यूं चले जाना परिवार को खल गया। भाजपा सदैव इस नौजवान के परिवार के साथ खड़ी रहेगी । एक युवा के अचानक यूं चले जाने पर परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की जा रही है । इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख दिलीप यादव, पिपरौली प्रधान संघ अध्यक्ष मनीष पांडेय, ग्राम प्रधान चंद्र भूषण पांडेय,रवि प्रताप सिंह, धर्मराज गौंड, सुनील निगम,परमात्मा सिंह, परमेश्वर पांडेय, अजय पांडेय, कौशल पाण्डेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।
हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के पकड़ी मंझरिया में गोवंश हांकने को लेकर दो पट्टीदारो में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दूसरे पक्ष का भी मुकदमा शुक्रवार को पुलिस ने दर्ज किया है । पहले पक्ष का मुकदमा पुलिस ने गुरुवार को दर्ज किया था ।
दूसरे पक्ष से पीड़िता गीता देवी पत्नी स्व. लालचंद निवासी पकड़ी मंझरिया ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि बीते 19 दिसम्बर को छुट्टा गोवंश खेत मे पड़ने के बाद पट्टीदार मेरे दरवाजे पर चढ़ आये और भद्दी-भद्दी गालिया देते हुए मुझे और मेरे लड़के सिद्धनाथ चौबे को लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया ।
इस मामले में हरपुर बुदहट पुलिस ने पकड़ी मंझरिया गाव के सोनू चौबे, अभिनंदन चौबे, रागिनी चौबे और कौशल्या चौबे पर मारपीट गाली गलौज और धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है ।
यातायात पुलिस ने शुक्रवार को टीपी नगर से रुस्तमपुर तक अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की। निर्माणाधीन सिक्सलेन ओवरब्रिज के नीचे खड़े वाहनों का चालान काटा गया और 26 चालकों को बिना लाइसेंस वाहन चलाते पकड़ा गया। रेलवे बस स्टेशन के बाहर रोडवेज बसों के सड़क पर खड़े होने पर भी कार्रवाई की गई। एसपी ट्रैफिक संजय कुमार ने यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
जिले के अपराधग्रस्त 28 गांव और मोहल्लों में सुधार और अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस ने खास रणनीति बनाई है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने इन स्थानों पर शाम के समय पुलिस पिकेट लगाने, गश्त बढ़ाने और विवादित क्षेत्रों की समस्याओं को चिन्हित कर समाधान के निर्देश दिए हैं।
शराब की वजह से मारपीट रोकने के लिए आबकारी विभाग को सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश।
एनएच पर गलत डिवाइडर और अनावश्यक कट को ठीक कराने के लिए पत्राचार।
जमीन विवाद के मामलों में राजस्व विभाग के साथ पुलिस टीम मौके पर जाएगी।
किराएदारों का सत्यापन कर संदिग्धों पर नजर रखी जाएगी।
प्रशासन का फोकस खुले में शराब पीने, जमीन विवाद, और सड़क हादसों जैसी समस्याओं को जड़ से खत्म करना है।
अंतिम पड़ाव स्थल पर भव्य कार्यक्रम अपने आप मे अनूठा
-डा. संजय,
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बड़हलगंज/ गोरखपुर (निष्पक्ष टुड):- बड़हलगंज लोक कलाओं, पर्यावरण के संरक्षण, संवर्धन व प्रतिभाओं के सम्मान के उद्देश्य के साथ आयोजित तीन दिवसीय सरयू अमृत महोत्सव का 108 ब्राह्मण आचार्यों के शंख ध्वनि व कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद ने शहीद स्थलों की भूमिरज मिट्टी कलश पर दीप प्रज्जवलन के साथ शुभारंभ किया।
शुक्रवार को तीन दिवसीय सरयू अमृत महोत्सव का शुभारंभ करते हुए मत्स्य पालन मंत्री डॉ संजय निषाद ने कहा कि मानव काया के अंतिम पड़ाव स्थल पर सरयू महोत्सव जैसा भव्य कार्यक्रम अपने आप में अनूठा प्रतीत होता है। जिस स्थान पर कोई जाना नहीं चाहता है आज वहां इस तरह का दिव्य कार्यक्रम कराकर चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी ने एक नई लकीर खींच दी है। श्मशान घाट पर डॉ आंबेडकर जी के स्मृति में स्वास्थ्य, कृषि, समाज कल्याण, आयुष जैसे विभागों का मेला लगवाकर निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, दवा वितरण, दिव्यांगो को ट्राइसाइकिल वितरण कराना विधायक राजेश त्रिपाठी के उच्च सोच को दर्शाता है। सरयू महोत्सव समिति के अध्यक्ष व विधायक राजेश त्रिपाठी ने कहा कि हम सभी इस महोत्सव के जरिए प्रदूषित हो रही सरयू नदी के संरक्षण संवर्धन के साथ ही विलुप्त हो रहे लोककलाओं तथा क्षेत्र के विभिन्न प्रतिभाओं को हम लोग आगे ले जा रहें है। चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने आये हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान चेयरमैन प्रीति उमर, विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष शिखर गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सरोज रंजन शुक्ल, सभासद दीपक शर्मा, वीरेन्द्र गुप्ता, सूरज सोनकर, लक्ष्मण साहनी, खुर्शीद अहमद, आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी, रामबेलाश यादव, नित्यानंद मिश्रा, राजीव पांडेय, श्रीकांत सोनी, अमरनाथ उमर, पवन यादव, उमेश यादव, अनिल भट्ट, आनंद चंद सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहें।
नवागत प्राचार्य को पत्रकार समन्वय समिति ने स्वागत में किया सम्मानित,
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बड़हलगंज/ गोरखपुर ( निष्पक्ष टुडे) स्थानीय ब्लाक के खड़ेसरी में शहीद राजा हरिप्रसाद मल्ल राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के नवागत प्राचार्य डॉक्टर राजेश वर्मा जी को भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति व सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ के गोरखपुर मण्डल अध्यक्ष डाक्टर सतीश चन्द्र शुक्ला ने अपने संगठन के पदाधिकारियों, सदस्यों, गणमान्य मित्रों सहित सम्मानित किया। सम्मान में उन्हें अंगवस्त्रम एवम संगठन का प्रतीक चिन्ह भी समर्पित किया।
सम्मानित करने वालों में राम किशुन प्रजापति, शिव बिहारी तिवारी, प्रदीप प्रजापति, नरसिह, संजय मिश्रा
आदि प्रमुख थे। सम्मान में उनके साथ डॉक्टर आनन्द बिहारी सिंह भी मौजूद रहे। डॉक्टर राजेश वर्मा की इसके पूर्व कानपुर में नियुक्ति थी। अपने स्वागत से अभिभूत उन्होंने सभी को धन्यवाद देते हुए उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने को आश्वस्त किया।