बेलीपार थाना क्षेत्र के बेतउआ उर्फ चनउ निवासी कुलदीप साहनी ने गीडा पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिनाँक 23 दिसम्बर को उनकी पुत्री और भतीजी गोरखपुर के मुंशी प्रेमचंद पार्क स्थित एक स्कूल से ऑटो में बैठकर लौट रही थी कि, नौसड़ स्थित पासवान ढाला के पास एक तेज रफ्तार बुलेट सवार ने ऑटो में ठोकर मार दिया । जिससे ऑटो में बैठी उनकी पुत्री को गम्भीर चोट लगी, और उसका दाहिना पैर टूट गया ।
गीडा पुलिस ने इस मामले में अज्ञात दो पहिया वाहन बुलेट सवार पर बीएनएस की धारा 281, 125 (a), 125 (b) के तहत केस दर्ज किया है ।
Leave a Reply