Category: न्यूज़
Your blog category
-

विकास की नई इबारत लिख रहा कियान डिस्टरलीज, प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से 1500 लोगो को मिलेगा रोजगार
गोरखपुर के गीडा में बन रहीं केयान डिस्टिलिरिज प्राइवेट लिमिटेड नए वर्ष में पूर्वांचल सहित प्रदेश के विकास का नया कीर्तिमान स्थापित करेगा । इसमें प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से 1500 लोगो को मिलेगा रोजगार ।
बताते चलें कि गत वर्ष ही 12 अगस्त को प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भूमि पूजन कर 1200 करोड़ से अधिक की लागत से बनने वाली एशिया के सबसे बड़े एथेनॉल प्लांट एवं डिस्टीलरी, बॉटलिंग प्लांट के साथ आठ मेगावाट के टर्बाइन के लिए शिलान्यास कर पूर्वांचल में बेरोजगारों के पलायन को रोकने साथ एक बड़े उद्यम के निर्माण के लिए बड़ी आधारशिला रख कर अपना दृष्टिकोण स्पष्ट कर विकास की बयार बहाने की शुरुआत कर दिया था । वही कंपनी के एमडी विनय सिंह ने केयान डिस्टीलरी को विकास के चरमोत्कर्ष तक पहुंचा कर आखिरी चरण में पहुंचाने का प्रयास कर डाला है । एमडी द्वारा महाप्रबंधक एपी मिश्रा के साथ मीटिंग बुलाकर डिस्टीलरी के क्षेत्र में देश की सबसे ख्यातिलब्ध ब्रांडेड कंपनी के बारे में जानकारी लेकर उन्हें वर्क ऑर्डर दिया । कंपनी निर्माण के दौरान ही एमडी विनय कुमार सिंह ने सहजनवा के शिक्षा क्षेत्र में एक विद्यालय कुवावल खुर्द को गोद लेकर उसका कायाकल्प भी करवाया । साथ ही कंपनी ने महाराष्ट्र की सिरके जैसी कंपनी से जहां दस, दस हजार मीट्रिक टन का तीन सेलों को तैयार कर लिया बल्कि मध्यप्रदेश के किसानों द्वारा अच्छे वेराइटी का एक मालगाड़ी मक्का लाकर सेलो में भरना शुरू कर दिया । कंपनी के निर्माण कार्य में महाप्रबंधक की टीम में महाप्रबंधक डिस्टीलरी देवेश सिसोदिया, उपमहाप्रबंधक वित्त प्रशांत कुमार सिंह, एजीएम अमित कुमार पांडेय, एजीएम प्रोजेक्ट अंकुर गंगवार, एजीएम यूटिलिटी नितिन दीक्षित, प्रबंधक परचेज अजय प्रकाश पांडेय सहित लगभग चौदह सौ श्रम योद्धाओं ने बिना छुट्टी लिए अनवरत गत वर्षों से रात दिन निरन्तर नए वर्ष की सौगात प्रदेश वासियों को देने के लिए पूरे उमंग, उत्साह, उल्लास के साथ जुटे हैं । प्रबंधक प्रशासन आत्मा नंद सिंह ने मीडिया के साथ सभी स्थानीय, जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारी गणों को नव वर्ष की मंगल कामनाएं देते हुए सभी के लिए मंगल कामनाएं करते हुए सभी देशवासियों को नववर्ष की मंगल कामनाएं दी हैं ।
-

प्रदेश अध्यक्ष शिखर गुप्ता ने किया मैरेज हॉल एवं फर्नीचर शोरूम का उद्घाटन
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे):- चिल्लूपार क्षेत्र के ग्राम खड़ेसरी में मानव शिक्षा सेवा संस्थान द्वारा संचालित साई वाटिका मैरेज हॉल व फर्नीचर शोरूम का उद्घाटन सोमवार को विश्व हिंदू रक्षा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष शिखर गुप्ता ने फिता काटकर किया। ग्रामीण अंचल में इस तरह के मैरेज हॉल और फ़र्नीचर शोरूम खोलने से लोगों में ख़ुशी का माहौल है।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि महेश उमर, राजेश सिंह, विजय गुप्ता, अभिषेक राय, कौशल विश्वकर्मा,सीमा, रामवृक्ष यादव, भूपेन्द्र दीक्षित, हिमांशु, दीपक शर्मा एवं पंकज यादव सहित हजारों लोग मौजूद रहे ।
-

विधायक ने अंग्रेजी नये वर्ष की दी शुभकामनाए
संवाददाता– एस.पी. सिंह
गोरखपुर/सहजनवा ।विधायक प्रदीप कुमार शुक्ल ने अग्रेजी नये वर्ष की पूर्व संध्या पर सहजनवा विधानसभा क्षेत्र की जनता को शुभकामनाए दी है । उन्होंने कामना की है नये वर्ष का नया सवेरा आपके व आपके परिवार के जीवन में नयी खुशिया लाए । पूरा साल आपलोगों के लिए खुशहाली भरा व समृद्धीशाली हो ।
-

विधायक ने जरूरतमंदों में किया कंबल का वितरण, खिले चेहरे
संवाददाता– एस.पी. सिंह
गोरखपुर/सहजनवा।खजनी विधायक श्रीराम चौहान के संयोजन में शुक्रवार को सहजनवां ब्लॉक के गंगटही ग्राम पंचायत में कंबल वितरण कार्यकम आयोजित किया गया । तहसीलदार खजनी कृष्ण गोपाल त्रीपाठी सहित क्षेत्र के तमाम सम्मानित लोगों की उपस्थिति में लगभग एक हजार कंबलों का वितरण जरूरतमंदों को किया गया । कंबल लेने के लिए आसपास के कई गांवों की महिलाएं और बुजुर्ग काफी संख्या में पहुंचे थे । ठंड में कंबल मिलते ही सभी के चेहरे खिल गए । कार्यक्रम की अद्यक्षता ग्राम प्रधान प्रतिनिधी विजय पांडेय ने किया ।
विधायक श्रीराम चौहान ने कहा कि गरीबों व असहायों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य है । शासन द्वारा जरूरतमंद महिलाओं, दिव्यांगों, बुजुर्गों आदि के लिए ठंड से राहत के लिए कम्बल वितरित किए जा रहे हैं । कहा कि सरकार का सपना है कि गरीबों को उनका हक मिले । कोई भी गरीब सरकार की योजनाओं से अछूता न रहे । तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रीपाठी ने बताया कि जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाना शासन व प्रशासन की प्राथमिकता है । इस कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए जरूरतमंदों को कम्बल दिए जा रहे हैं ।
कंबल वितरण कार्यक्रम में प्रधान प्रतिनिधि गंगटही विजय कुमार पाण्डेय, प्रधान पचौरी आनंद यादव, प्रधान रानीडीह गंगा प्रसाद, प्रधान भलुआ अभिमन्यु सिंह, प्रधान प्रतिनिधि भदरखी विवेक चौधरी, प्रधान प्रतिनिधि झकही अजय सिंह, धरणीधर राम त्रिपाठी,संजय मिश्रा, धूप चन्द्र मिश्र, चन्द्रभान, विनय, राजू, सुनील, अंकित, राहुल,अजय पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे । -

वित्तीय अनियमितता में मनरेगा लोकपाल ने तीन तत्कालीन सचिव सहित पांच को भेजा वसूली की नोटिस
संवाददाता– एस. पी. सिंह
गोरखपुर/सहजनवा ।भाई के खाते में मजदूरी भेजकर चर्चा में आये हरपुर बुदहट क्षेत्र के रामपुर गरथौली ग्राम पँचायत के प्रधान ओमप्रकाश गुप्ता का वित्तीय अधिकार कुछ दिन पहले जिलाधिकारी गोरखपुर कृष्ना करुणेश ने सीज कर दिया था । अब शिकायतकर्ता कि शिकायत पर मनरेगा लोकपाल गोरखपुर ने जांच कराकर मनरेगा कार्य मे भी घपला उजागर किया है । मनरेगा लोकपाल ने अपनी जांच में वर्ष 2021 से 2023 के बीच रामपुर गरथौली में मनरेगा से कराए गए 9 निर्माण कार्यो में 23,591 रुपये की अनियमितता पाई है, जिसके बाद मनरेगा लोकपाल ने वित्तीय अधिकार सीज किये सहजनवा ब्लाक के रामपुर गरथौली के ग्राम प्रधान ओमप्रकाश गुप्ता को (7863 रुपये) तकनीकी सहायक आसिफ अली रिजवी को (7863 रुपये) तत्कालीन सचिव लोकेश राना को (2856 रुपये) और महिला तत्कालीन सचिव गौरी सिंह को (2401 रुपये) और भाग्यश्री मल्ल को (2606 रुपये) वसूली की नोटिस भेजी है । मनरेगा लोकपाल का कहना है कि जितने लोगो को वसूली की नोटिस भेजी गई है । उतने लोग वर्ष 2021 से वर्ष 2023 में जो कार्य मनरेगा से कराए गए थे उस समय ग्राम पंचायत में तैनात थे । इस कार्यवाही से ब्लॉक में हड़कम्प मचा हुआ है ।
बताते चले कि डीयम ने कुछ दिन पहले रामपुर गरथौली ग्राम पंचायत के शिकायतकर्ता रामअशीष की शिकायत जिसमे प्रधान द्वारा राज्य वित्त/15वे वित्त के मद से कराए गए पँचायत भवन और स्कूल मरम्मत की मजदुरी का पैसा अपने भाई गोविंद गुप्ता के खाते में कराने पर जांच के बाद प्रधान का वित्तीय अधिकार सीज कर दिया था ।
अब शिकायतकर्ता ने मनरेगा लोकपाल से शिकायत कर मनरेगा में भी बड़ा घपला उजागर किया है, जिसमे पांच लोगों को वसूली की नोटिस भेजी गई है । -

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की रिपोर्ट में खुलासा
दिल्ली
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की रिपोर्ट में खुलासा
विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के CM की रिपोर्ट।
कुल 31 मुख्यमंत्रियों की संपत्ति का जारी किया गया खाका।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू सबसे अमीर।
931 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ सबसे अमीर मुख्यमंत्री।
पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी सबसे गरीब मुख्यमंत्री।
ममता बनर्जी के पास कुल 15 लाख की संपत्ति।
UP के CM योगी के पास 1.54 करोड़ की संपत्ति।
-

महाकुंभ में ‘मजहबी दुकान’ नहीं चलेगी ‘बंटोगे तो कटोगे’ पर महाकुंभ से महामुहिम
महाकुंभ में ‘मजहबी दुकान’ नहीं चलेगी! ‘बंटोगे तो कटोगे’ पर महाकुंभ से महामुहिम
महाकुंभ में पहले भाईजान की एंट्री पर बैन..
अब मुस्लिम दुकानदारों का शटर डाउन… संत समाज ने दो टूक संदेश दे दिया… सनातन के महाकुंभ में गैरमजहबी दुकान बर्दाश्त नहीं क्योंकि संत समाज को इस बात का डर है कि जिस तरह थूक जिहाद,., पेशाब जिहाद…जैसे कांड सामने आए… अगर मुस्लिम दुकानदारों को एंट्री दी गई तो पवित्र महाकुंभ में भी वही दोहराया जा सकता है. अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने कहा कि लाखों की संख्या में हमारे संत महात्मा यहां आएंगे जब ऐसे व्यक्ति यहां चाय की दुकान खोलेंगे जूस की दुकान खोलेंगे परचून की दुकान खोलेंगे फूलों की दुकान खोलेंगे क्योंकि इनके मदरसों में तालीम दी जाती है, ऐसे लोग हमारा धर्म भ्रष्ट करने आएंगे।
यानी अखाड़ा परिषद और संत समाज ने थूक जिहादी भाईजान के मंसूबों पर पानी फेर दिया.. हालांकि इससे उन मुस्सिम दुकानदारों का भी नुकसान होगा… जो ईमानदारी से अपनी दुकान चलाते हैं.. हिंदुओं के खिलाफ एजेंडा चलाने वाले किसी भी गैरमजहबी को एंट्री महाकुंभ में नहीं मिलेगी… वहीं दूसरी तरफ संत समाज ने महाकुंभ से ही वक्फ बोर्ड के खिलाफ मोर्चा खोल दिया इसके लिए 27 जनवरी को महाकुंभ में धर्म संसद का आयोजन किया जाएगा जिसमें 4 शंकराचार्य और 13 अखाड़ों के प्रमुख शामिल होंगे। धर्म संसद में सनातन बोर्ड का प्रस्ताव भी पारित होगा संत समाज ने महाकुंभ में वक्फ के खिलाफ होर्डिंग्स लगाकर इसका ऐलान भी कर दिया… यानी योगी के बंटोगे तो कटोगी वाली मुहिम को अब संत समाज अंजाम तक पहुंच की तैयारी कर चुका है।
-

कालेज मार्केट में पाथ वे कार्य का हुआ शिलान्यास
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे):- बड़हलगंज नगर पंचायत बड़हलगंज की सीमान्तर्गत मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत प्राप्त धनराशि से हो रहे विकास कार्यों की श्रृंखला में पाथवे कार्य का शिलान्यास चेयरमैन प्रीति ऊमर ने किया।
सोमवार को उपनगर के कॉलेज तिराहे पर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 औऱ 15 में बनने वाले इंटरलॉकिंग पाथवे कार्य का शिलान्यास करते हुये चेयरमैन प्रीति उमर नगर में हो रहे विकास कार्यों के लिये प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर मौजूद चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने कहा कि योगी सरकार की विकासपरक योजनाओं से प्रदेश का चहुमुखी विकास हो रहा है।
कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी रामसमुख सभासद सुनील कुमार यादव, खुर्शीद अहमद, दीपक शर्मा, राजीव मिश्रा, सूरज सोनकर, वीरेंद्र गुप्ता, राकेश राय, लक्ष्मण साहनी, ऋषि कुमार, अमूल्य चन्द्र, रवि साहनी, सुदीप वर्मा, संजय सोनकर, लिपिक सुनील कुमार, भाजपा नेता पवन यादव, अनूप जायसवाल, अमरनाथ उमर, अरविंद सिंह, सुरेश उमर, कृष्ण मोदनवाल, राजेश जायसवाल, सोनू श्रीवास्तव, विपुल साहनी, उमेश यादव, हरकेश यादव, विजय राजभर, पारस सोनकर, विकास गौड़, हिमांशु गौड़, मनोज निगम, नियाज़ अहमद, राजेश, रविन्द्र चौधरी, राजू दुबे, कमलेश कुमार, आजाद अहमद, आशीष उमर आदि मौजूद थे। -

पीपीए ही पत्रकार हितों का रखता है ख्याल- केपी राय
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन तहसील गोला की मासिक बैठक कैंप कार्यालय गोला बाजार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष राजेश शर्मा तथा मुख्य अतिथि जिलामंत्री केपी राय रहे। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि सदस्यों की सक्रियता का परिणाम है कि पीपीए संगठन एक अच्छे मुकाम पर पहुंचा है। संगठन के किसी पत्रकार पर हो रहे उत्पीड़न कभी बर्दाश्त नहीं करता है। और इस बात पर भी जोर दिया गया कि संगठन को मजबूत और विस्तारित करने के लिए नए सदस्यों को जोड़ा जाए।
इस मौके पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नागेन्द्र प्रसाद पाण्डेय, संगठन मंत्री घनश्याम कसौधन, नीलेश कुमार तिवारी, तहसील महामंत्री ज्ञानेन्द्र मिश्रा, राजेश कुमार पाण्डेय, राकेश यादव, रामसजीवन मिश्रा, अखिलेश तिवारी, राजकुमार यादव, राजीव जायसवाल, विनय गुप्ता जितेन्द्र कुमार जायसवाल, बसंत यादव, नरसिंह प्रजापति सहित कई लोग उपस्थित रहे।









