Category: न्यूज़
Your blog category
-

जिला कारागार में वार्षिक मिलन/सम्मान समारोह का आयोजन
गोरखपुर: जिला कारागार में वार्षिक मिलन/सम्मान समारोह का आयोजन,
जिला कारागार गोरखपुर में वार्षिक मिलन/सम्मान समारोह का आयोजन पं. रामप्रसाद विस्मिल मेमोरियल हाल में हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस समारोह में पूर्व में अपनी सेवा प्रदान कर चुके अधिकारियों/कर्मचारियों ने भाग लिया, जिनमें कृष्ण मोहन मिश्रा (सेवानिवृत जेलर), बद्री पाण्डेय (डिप्टी जेलर), सूर्यचन्द्र शुक्ला (सेवानिवृत हेडवार्डर), चन्द्रभान सिंह (हेडवार्डर), मदन मोहन यादव (सेवानिवृत वरिष्ठ सहायक) प्रमुख थे। जेल अधीक्षक दिलीप कुमार पाण्डेय ने आगंतुकों को धन्यवाद ज्ञापित किया और सभी के लिए भोजन व मिष्ठान की व्यवस्था की गई।
-

नगर में बनेगा आयुष्मान आरोग्य मंदिर
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे):- बड़हलगंज नगर पंचायत क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं में इजाफा होने जा रहा है, लगभग साढ़े तीस लाख की लागत से स्वास्थ्य विभाग आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निर्माण कराने जा रहा है। जिसका चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने विधिवत् भूमि पूजन किया।
शुक्रवार को उपनगर के सरयू नगर में कान्हा गौ आश्रय के सामने 30.42 लाख की लागत से 294 वर्ग मीटर में आयुष्मान आरोग्य मंदिर के निर्माण के लिए चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने विधिवत् भूमि पूजन किया। जेई सूरज यादव ने बताया कि यूपी सीएलडीएफ इस कार्य के लिए कार्यदायी संस्था नामित की गई है, जो इस प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य करेगी। इस आयुष्मान आरोग्य मंदिर में क्लिनिक, हेल्थ वेलनेस सेंटर, एग्जाम स्पेस, लेबर रुम, टॉयलेट सहित दो अतिरिक्त कमरे बनाए जाएंगे। इस दौरान ईओ राम समुझ, सभासद दीपक शर्मा, सूरज सोनकर, वीरेंद्र गुप्ता, राकेश राय ऋषि चंद, सुनील यादव, रामदास मद्धेशिया, नियाज़ कुरैशी, दीपक गौंड, अमूल्य चंद चतुर्वेदी, लिपिक सुनील कुमार, सुरेश उमर, अमलेश कुमार, अनूप जायसवाल, धर्मराज निषाद, अरविंद सिंह, हिमांशु गौंड, विकास गौंड, विपुल सहित अन्य लोग मौजूद रहें।
-

पूरा संभल शहर ही बता दिया वक्फ प्रॉपर्टी, कोतवाली-डाकघर और कल्कि मंदिर पर भी ठोंका दावा
पूरा संभल शहर ही बता दिया वक्फ प्रॉपर्टी, कोतवाली-डाकघर और कल्कि मंदिर पर भी ठोंका दावा: वक्फनामा निकला फर्जी, पुलिस बोली- अब करेंगे मुकदमा
संभल में विवादित जामा मस्जिद के सामने पुलिस चौकी बनने के बाद पूरे शहर को ही वक्फ सम्पत्ति बता दिया गया है। संभल का 4 किलोमीटर का इलाका वक्फ की सम्पति होने का दावा एक फर्जी वक्फनामे में किया गया है। इसको लेकर जिला प्रशासन को कुछ कागज भी कुछ मुस्लिमों ने दिए थे। जिन लोगों ने दावा किया है, उनके खिलाफ अब कार्रवाई की तैयारी हो रही है। संभल के जिला प्रशासन ने अब कई वक्फ संपत्तियों की जाँच करवाने की बात कही है, मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा,
मुस्लिमों ने क्या दावा किया?
संभल में मुस्लिमों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जामा मस्जिद के 4 किलोमीटर चौहद्दी का इलाका ही वक्फ की सम्पत्ति बता दिया है। उन्होंने दावा किया कि 1929 में किसी अब्दुल समद नाम के आदमी ने यह सारी सम्पत्ति मदरसा बनाने के लिए वक्फ को दे दी थी। संभल में विवादित जामा मस्जिद के सामने बनाई गई पुलिस चौकी, शहर की कोतवाली और यहाँ तक कि कल्कि मंदिर को भी वक्फ की सम्पत्ति बता दिया गया है। इसको लेकर संभल जिले के डीएम राजेन्द्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई को मुस्लिम प्रतिनिधिमंडल ने कुछ कागज सौंपे हैं,
डीएम-एसपी ने क्या बताया?
दोनों अधिकारियों ने इस संबंध में गुरुवार (2 जनवरी, 2025) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इन दावों की सच्चाई बताई है। संभल जिले के डीएम राजेन्द्र पैंसिया ने कहा, “संभल जिले के विवादित धर्मस्थल के सामने बन रही सत्यव्रत चौकी को लेकर एक प्रतिनिधि मंडल हमसे मिला था और कुछ कागज सौंपे थे। उन्होंने कहा था कि विवादित धर्मस्थल के चारों तरफ 4 किलोमीटर का इलाका वक्फ है… 23 अगस्त, 1929 को मोहम्मद अब्दुल समद का किया गया एक बिना रजिस्टर्ड वक्फनामा सामने आया है। इसमें नम्बर 1 से लेकर नम्बर 20 तक की संपत्तियों का जिक्र है,
डीएम पैंसिया ने आगे बताया, “इस दावे को लेकर 3 सदस्यीय समिति बनाई गई थी। इसमें SDM, CO और EO ने जाँच की है। लेकिन अभी तक इन जमीनों को लेकर किसी ने हमारे सामने मालिकाना हक़ का दावा नहीं रखा है। इसके अलावा इस वक्फनामे में दर्ज संपत्तियों की जाँच करवाने पर इनमें रहने वाले किसी व्यक्ति या किसी रिकॉर्ड का कोई साक्ष्य नहीं मिला है। तीसरी बात यह है कि दो गाँवों के 4 किलोमीटर के बीच दूरी की जमीन वक्फ बताई गई है, ये बिना रजिस्टर्ड है और ना ही इसका कोई मालिक है। इसमें मालिकाना हक़ भी नहीं दिया है,
डीएम पैंसिया ने इसके बाद जमीनों के वक्फ होने को लेकर दावे को लेकर प्रश्न उठाए। उन्होंने कहा कि कथित वक्फनामे में संभल जिले की हजारों बीघा जमीन वक्फ को दी गई और कहा गया कि यह मदरसा निर्माण के लिए है। उन्होंने प्रश्न पूछा कि क्या मदरसा बनाने के लिए हजारों बीघा जमीन दी जाती है, इसके अलावा इस वक्फनामे में यह जिक्र नहीं है कि मदरसा कहाँ बना है या बनेगा। डीएम ने बताया कि इस वक्फनामे में कल्कि मंदिर, पुलिस चौकियाँ, डाकघर, कोतवाली और कल्कि मंदिर समेत सब पर दावा कर दिया गया है,फर्जी लगते हैं दावे
डीएम संभल राजेन्द्र पैंसिया ने कहा है कि अगर इन संपत्तियों को वक्फ मान भी ले तो इनका मौखिक रूप से क्रय-विक्रय कैसे हो रहा है। उन्होंने कहा कि जाँच के आधार पर इसमें संपत्तियों पर किए गए दावे और वक्फनामे में लगाए गए कागज फर्जी मालूम होते हैं। इसमें अब आगे हम कानूनी कार्रवाई करेंगे। एसपी कृष्ण बिश्नोई ने कहा है कि दिए गए वक्फनामे के आधार पर तो संभल की कोतवाली भी वक्फ सम्पत्ति है। उन्होंने कहा है कि अब सब वक्फ सम्पत्ति की जाँच होगी और जहाँ भी फर्जीवाड़ा मिलेगा, उस मामले में मुकदमा कायम होगा,
संभल एसपी ने बताया है कि अब इस वक्फनामे के मामले में फर्जीवाड़े पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा और जाँच के आधार पर लोगों को आरोपित बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि संभल में वक्फ की संपत्तियों की अगर खरीद-बिक्री अवैध तरीके से हुई है तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा है कि इस मामले में भी मुकदमे दर्ज किए जाएँगे, -

क्षेत्र वासियों के स्वागत से भावुक हुए सूबेदार
संवाददाता– एस. पी. सिंह
गोरखपुर/सहजनवा ।सहजनवा थाना क्षेत्र के पटखौली निवासी सेना में सूबेदार जयप्रकाश सिंह के सेवानिवृत्त होने पर शुक्रवार को पूर्व चेयरमैन सुमन सिंह के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया । गाजे बाजे, ढोल नगाढे, फूल-मालाओं से लादकर स्वागत होने पर सूबेदार जयप्रकाश भावुक हो गये ।
सेना में सुबेदार जय प्रकाश 1994 में सेना के जवान बने । 30 वर्ष देश की सेवा करने के बाद सिक्किम यूनिट आठ से 31 दिसबर को सेवानिवृत्त हुए ।शुक्रवार को सहजनवा पहुंचने पर लुचुई काली मन्दिर से पूर्व चेयरमैन के साथ परिजन ग्रामीणों गाजे बाजे के साथ स्वागत किया । फूल मालाओं से लादकर स्वागत किया । जिसे देखकर सुबेदार भावुक हो गये । फिर पैदल लोगों के साथ घर तक पहुचे । इस अवसर पर धर्मपत्नी अनुराधा सिंह, अखंड प्रताप सिंह, संगीता सिंह, नीतू सिंह, उत्कर्ष, सारांश, सीपीएन सिह, सुनैना सिंह, पूर्व प्रधान गोपाल शुक्ल समेत अन्य मौजूद रहे । -

भाई-भाभी को पीटने वाले देवर देवरानी पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
संवाददाता– एस. पी. सिंह
गोरखपुर/सहजनवा ।
थाना क्षेत्र के कुर्सा गांव में 1 जनवरी को पैसे के लेनदेन के विवाद में भाई-भाभी को लाठी डंडे से पीटकर घायल कर देने वाले देवर m-देवरानी पर हरपुर बुदहट पुलिस ने गुरुवार को सम्बन्धित धाराओ में मुकदमा दर्ज किया है ।
कुर्सा निवासिनी बिंदु देवी पत्नी लीलाधर गौड़ ने पुलिस के जनसुनवाई पर बुधवार को तहरीर देकर बताया था कि पैसे के लेनदेन के विवाद में उसके सगे देवर और देवरानी ने मिलकर उसे और उसके पति लीलाधर गौड़ को लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया था, जिसमे दम्पति चोटिल हो गए थे । हरपुर बुदहट पुलिस ने इस मामले में कुर्सा निवासी गंगाधर गौड़ और उसकी पत्नी मीरा देवी पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है । -

उन्नत हाई-एंड सेंटर का शुभारंभ
कुका डायग्नोस्टिक सेंटर, जो क्षेत्र में अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे, सीटी, एमआरआई, मैमोग्राफी और लैब सेवाओं जैसी सर्वोत्तम डायग्नोस्टिक सुविधाएं बेहद किफायती दरों पर प्रदान करने के लिए प्रसिद्ध है, ने आज अपने उन्नत हाई-एंड यूनिट का शुभारंभ किया।
डॉ. प्रशांत अरोड़ा ने कहा, “हमारे सेंटर ने क्षेत्र के लोगों के बीच एक अलग पहचान बनाई है। अब, अपग्रेडेड यूनिट के साथ, हम मरीजों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अत्यधिक सटीक सेवाएं चैरिटेबल दरों पर प्रदान कर रहे हैं,डॉ. अरोड़ा ने आगे कहा, “आज के समय में, जब डायग्नोस्टिक्स विभिन्न बीमारियों के इलाज का मुख्य उपकरण बन चुका है, हमें गर्व है कि हमारा नया यूनिट बेहतरीन मशीनों और कुशल, अनुभवी डॉक्टरों की टीम के साथ सुसज्जित है,
30 वर्षों से अधिक समय से स्थापित यह सेंटर अब तक चार लाख से अधिक मरीजों को किफायती डायग्नोस्टिक सेवाएं प्रदान कर चुका है। सेंटर की नई सुविधाएं मरीजों की देखभाल और आराम को ध्यान में रखते हुए एक वरदान साबित होंगी।
डॉ. ओ.पी. अरोड़ा ने बताया, “हमने डॉक्टरों और मरीजों के बीच एक मजबूत साख बनाई है, जिसने हमें हमेशा अपने कौशल और
उपकरणों को उन्नत करने के लिए प्रेरित किया। यही कारण है कि आज हमारा सेंटर एक अनूठा संस्थान बनकर उभरा है,हमारे सेंटर में जर्मनी की सीमेंस, अमेरिका की जीई और कोरिया की सैमसंग हेल्थ जैसी कंपनियों के अत्याधुनिक उपकरण लगाए गए हैं,
डॉ. नीलम अरोड़ा ने कहा, “हम क्षेत्र के लोगों की सेवा के लिए पूरी क्षमता से प्रयासरत हैं,
डॉ. लेखा सचदेव ने जानकारी दी कि हमारा सेंटर कई चैरिटेबल संगठनों के साथ मिलकर गरीब और जरूरतमंद लोगों की सहायता करता है,
उन्होंने आगे कहा, “भविष्य की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए, हमारा सेंटर जल्द ही अपने ढांचे और टचप्वाइंट्स का विस्तार करेगा, -

पूर्वोत्तर रेलवे ने शुरू की स्वचलित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली (कवच) की कवायद, हादसों के खतरे में कमी आएगी
गोरखपुर, 2 जनवरी: पूर्वोत्तर रेलवे ने स्वचलित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली (कवच) को लागू करने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। बाराबंकी से छपरा तक 438 किमी लंबे ट्रैक पर कवच लगाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस तकनीकी प्रणाली के लागू होने से ट्रेन हादसों का खतरा काफी हद तक कम हो जाएगा,
कवच प्रणाली का मुख्य उद्देश्य एक ही ट्रैक पर आगे-पीछे दौड़ने वाली ट्रेनों के बीच टक्कर को रोकना है। इसके लिए जीपीएस और रेडियो फ्रीक्वेंसी का उपयोग किया जाएगा। यदि किसी ट्रेन के टकराने की स्थिति उत्पन्न होती है, तो दोनों ट्रेनों में ऑटोमेटिक ब्रेक लग जाएगा और पांच किलोमीटर के दायरे में सभी ट्रेनों का संचालन भी तुरंत बंद हो जाएगा,
रेलवे ने इस प्रणाली पर दो साल पहले आरडीएसओ के साथ मिलकर काम करना शुरू किया था और अब स्वदेशी स्वचलित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली (कवच) का सफलतापूर्वक विकास किया है। कवच प्रणाली ड्राइवर की चूक को रोकने में मदद करेगी, क्योंकि यह ब्रेक, हार्न, थ्रोटल हैंडल आदि की निगरानी करती है और ड्राइवर से किसी भी गलती पर पहले ऑडियो-वीडियो के माध्यम से अलर्ट करेगी। इसके अलावा, रेड सिग्नल पार होते ही ट्रेन में अपने आप ब्रेक लग जाएगा और पांच किलोमीटर के दायरे में सभी ट्रेनें बंद हो जाएंगी।
-
कार्यकर्त्रियों की संविदा पर नियुक्ति के लिए 15,300 अभ्यर्थियों ने किया आवेदन
गोरखपुर, 2 जनवरी: बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों की संविदा पर नियुक्ति के लिए निकाले गए 418 पदों के विज्ञापन को लेकर 15,300 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। अब इन आवेदनों की स्क्रिनिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी, और इसके बाद चयन समिति की बैठक में नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सीडीओ संजय कुमार मीणा की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें जिला प्रोबेशन अधिकारी समर बहादुर सरोज, भूमि सरंक्षण अधिकारी प्रियंका कुमारी, एडी बचत बृजेश यादव और जिला कार्यक्रम अधिकारी अभिनव मिश्रा शामिल हैं। डीपीओ अभिनव मिश्रा ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों के पदों के लिए 15 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं।
-

यूको बैंक बेलघाट शाखा में 31 लाख की जालसाजी, 34 ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी की पुष्टि
गोरखपुर। यूको बैंक की बेलघाट शाखा में 31 लाख रुपये की जालसाजी का मामला सामने आया है। बैंक की आंतरिक जांच में कैशियर द्वारा 34 ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी की पुष्टि हुई है।
जांच के अनुसार, उरुवा क्षेत्र के गुचियारी गांव निवासी कैशियर मो. कलीम ने ग्राहकों के जमा धन को हड़प लिया और बैंक में जमा नहीं किया। अयोध्या की क्षेत्रीय शाखा के उप प्रमुख नीरज कुमार ने इस मामले को लेकर एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर को पत्र लिखते हुए मुकदमा दर्ज कराने का अनुरोध किया है।
पत्र में बताया गया है कि शाहपुर स्थित बेलघाट शाखा में कैशियर ने योजनाबद्ध तरीके से ग्राहकों से पैसे लेकर जालसाजी की। बैंक प्रशासन ने इसे गंभीर मामला मानते हुए संबंधित कैशियर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
एसएसपी गोरखपुर ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। बैंक से जुड़े ग्राहक और स्थानीय लोग इस धोखाधड़ी से हैरान हैं और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।








