Category: न्यूज़
Your blog category
-

आधुनिकता के इस युग में बच्चों के पढ़ने के साथ साथ खेल कूद भी जरूरी – एडवोकेट वीरेंद्र कुमार
बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बडहलगंज आज आधुनिकता के युग में बच्चे शारीरिक श्रम कम कर रहे है ।अतःबच्चों को पढ़ने के साथ साथ खेलने में भी रुचि बनाए रखने के लिए इस तरह के खेल कूद का आयोजन स्कूल में होना अनिवार्य है। उक्त बाते बड़हलगंज विकास खण्ड के महुआपार में स्थित न्यू सेंट्रल एकेडमी में एडवोकेट वीरेंद्र कुमार और बड़हलगंज के कोतवाल चंद्रभान सिंह ने कही।
-

फ्लाई इन होटल गीता वाटिका पर पुलिस का छापा
फ्लाई इन होटल गीता वाटिका पर पुलिस का छापा,
गोरखपुर: शहर के गीता वाटिका स्थित फ्लाई इन होटल में आज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापा मारा। सूत्रों के अनुसार, छापेमारी के दौरान होटल में अवैध हुक्का बार संचालित होते पाया गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह छापा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर डाला गया है, अभी पुलिस जांच चल रही है ।
-

पशुतस्करी के अभियुक्त की 25 लाख रुपये की सम्पत्ति का जब्तीकरण
पशुतस्करी का अपराध कारित कर अवैध संपत्ति अर्जित करने वाले गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त के मकान व अन्य सामान कीमत लगभग 25 लाख रूपये की सम्पत्ति को जब्त किया गया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा संगठित अपराधों पर अंकुश लगाने एवं गैंगस्टर एक्ट के अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी चौरीचौरा के पर्यवेक्षण में, जिलाधिकारी गोरखपुर के आदेश के क्रम में मु0अ0सं0 147/23 धारा 3(1) यू0पी0 गैंग0 एक्ट थाना पिपराईच से संबंधित अभियुक्त राजमन चौरसिया पुत्र रामहित चौरसिया निवासी ग्राम रसूलपुर थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर के द्वारा अपराध से अर्जित की गयी अवैध संपत्ति से निर्मित 01 मकान दो मंजिला व मकान के अन्दर भौतिक उपकरण (एक अदद टीवी, आलमारी, सिलाई मशीन, बेड, सोफा, पंखा, व अन्य रिहायसी सामान) को तहसीलदार डा0 भागीरथी सिंह मय राजस्व टीम व थानाध्यक्ष पिपराईच मय पुलिस टीम की मौजूदगी में उ0प्र0 गिरोह बन्द समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधि0 1986 की धारा 14(1) के अन्तर्गत जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी । जब्त की गयी संपत्ति अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख रूपये है । अभियुक्त के विरूद्ध कार्यवाही प्रचलित है ।
अभियुक्त का नाम व पता –
राजमन चौरसिया पुत्र रामहित चौरसिया निवासी ग्राम रसूलपुर थाना पिपराईच जनपद गोरखपुरआपराधिक इतिहास-
1- मु0अ0सं0 350/22 धारा 34/307/504/506 भादवि0 व 7 सीएलए एक्ट व 5/8 उ0प्र0 गोवध निवारण अधिनियम थाना पिपराईच गोरखपुर
2- मु0अ0सं0 147/23 धारा 3(1) यू0पी0 गैंग0 एक्ट थाना पिपराईच गोरखपुरकुर्क की गयी सम्पत्ति का विवरण-
01 मकान दो मंजिला व मकान के अन्दर भौतिक उपकरण (एक अदद टीवी, आलमारी, सिलाई मशीन, बेड, सोफा, पंखा, व अन्य रिहायसी सामान) अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख रूपयेकार्यवाही में शामिल टीम-
1. नायब तहसीलदार डा0 भागीरथी सिंह तहसील सदर, गोरखपुर
2. थानाध्यक्ष पुरूषोत्तम आनन्द सिंह, थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर
3. व0उ0नि0 अजीत कुमार चतुर्वेदी थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर
4. आरक्षी प्रियेश यादव, थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर ।
5. आरक्षी प्रवीन तिवारी, थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर ।
6. आरक्षी पप्पू यादव, थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर । -

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा राजपाल सिंह यादव का निधन, समाजवादी परिवार में शोक की लहर
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा राजपाल सिंह यादव का निधन, समाजवादी परिवार में शोक की लहर,
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चाचा राजपाल सिंह यादव का निधन हो गया है।
अखिलेश यादव के चाचा राजपाल सिंह यादव का निधन गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान हुआ है, वह काफी समय से बीमार चल रहे थे।
आज गुरुवार (9 जनवरी) की तड़के 4 बजे उनका निधन हुआ है, पैतृक गांव सैफई में उनका अंतिम संस्कार होगा।
-

पुज्य राजन जी ने किया सड़क का लोकार्पण
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज नेशनल इंटर कॉलेज के खेल मैदान में गुरुवार से शुरू होने वाली रामकथा के आचार्य अंतरराष्ट्रीय संत राजन जी महाराज का बुधवार की रात आगमन हुआ। बड़हलगंज पहुंचते ही ब्लॉक प्रमुख रामआशीष राय व ग्राम प्रधान दिनेश पांडेय की उपस्थिति में
सिधुआपार में सुस्मिता राय के घर से अनिल पांडेय के घर तक बने सड़क का लोकार्पण किया। संत राजन महाराज ने कहा कि राष्ट्र व समाज के लिए हर व्यक्ति को कार्य करना चाहिए। इस दौरान राम कथा आयोजन समिति के अध्यक्ष सुबेदार राय, कुलदीप राय, अनिल पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।
-

झिनकू दुबे हत्याकांड: मुख्य साजिशकर्ता रामेश्वर दुबे गिरफ्तार, जेल भेजा गया
गोला गोरखपुर।
गोला थाना क्षेत्र के ग्राम धौरहरा निवासी 62 वर्षीय झिनकू दुबे की निर्मम हत्या के मुख्य साजिशकर्ता और हत्या आरोपी रामेश्वर दुबे को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
यह हत्या 13 दिसंबर को जानीपुर पेट्रोल पंप के पास मुख्य सड़क मार्ग पर स्कॉर्पियो से ठोकर मारने और लोहे की रॉड से पिटाई के जरिए की गई थी। घटना के समय झिनकू दुबे अपनी बहू गुड़िया के साथ बाइक पर सवार होकर 164 का बयान न्यायालय में देने जा रहे थे। गुड़िया की लिखित शिकायत पर गोला थाने में चार नामजद अभियुक्तों—तारकेश्वर दुबे, परमेश्वर दुबे, रामेश्वर दुबे, लक्ष्मीकांत उर्फ सोनू दुबे—और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 816/24 दर्ज किया गया था।गोला पुलिस ने पहले ही तीन अभियुक्तों परमेश्वर दुबे, तारकेश्वर दुबे, और पवन यादव—को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मुख्य आरोपी रामेश्वर दुबे, नामजद अभियुक्त लक्ष्मीकांत उर्फ सोनू दुबे, और एक अज्ञात फरार चल रहे थे।
पुलिस की रणनीति और सफलता
नवागत सीओ मनोज कुमार पांडेय, जिला पुलिस प्रमुख डॉ. गौरव ग्रोवर, और एसपी आरए जितेंद्र कुमार के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक वेदप्रकाश शर्मा की टीम ने सघन प्रयास के बाद इस केस में बड़ी सफलता हासिल की। मुख्य साजिशकर्ता और हत्या आरोपी, ग्राम प्रधान रामेश्वर दुबे को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया गया।
शेष अभियुक्तों की तलाश जारी
गोला पुलिस अभी भी हत्या कांड में शामिल नामजद अभियुक्त लक्ष्मीकांत उर्फ सोनू दुबे और एक अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन दोनों फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने इस मामले को चुनौती के रूप में स्वीकार किया है और अपराधियों को न्याय के कठघरे में लाने के लिए प्रतिबद्ध है।
-

पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे: मुआवजा विवाद पर किसानों की गुहार
गोरखपुर : पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे: मुआवजा विवाद पर किसानों की गुहारप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी योजना पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे, जो गोरखपुर से वाराणसी और प्रयागराज की दूरी कम करने के साथ संतकबीरनगर, आजमगढ़, और अंबेडकर नगर को जोड़कर विकास की नई इबारत लिखेगी, भूमि अधिग्रहण विवाद में घिर गई है।
यूपीडा द्वारा भूमि अधिग्रहण के तहत किसानों को मुआवजे से अधिक भूमि ली गई। पीड़ित किसानों ने उपजिलाधिकारी खजनी को कई बार प्रार्थना पत्र दिए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
आज जनकल्याण समिति के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर किसानों के हित में उचित मुआवजा सुनिश्चित करने की अपील की। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी जमीन की पैमाइश कर मुआवजा नहीं दिया गया, तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस स्थिति की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
-

सहारनपुर में तैनात हुए नए एसपी (नगर) व्योम बिंदल: क्या शहर की कानून व्यवस्था में आएगा बड़ा बदलाव
सहारनपुर में तैनात हुए नए एसपी (नगर) व्योम बिंदल: क्या शहर की कानून व्यवस्था में आएगा बड़ा बदलाव,
सहारनपुर में नए एसपी (नगर) के रूप में व्योम बिंदल की नियुक्ति ने शहर में चर्चाओं का माहौल गर्म कर दिया है। एक ऐसा अधिकारी, जिसने अपने छठे प्रयास में UPSC की कठिन परीक्षा पास की और IPS अधिकारी बने, अब सहारनपुर की कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे। व्योम बिंदल न केवल अपने दृढ़ संकल्प और संघर्ष के लिए जाने जाते हैं, बल्कि उनकी कार्यशैली में पारदर्शिता और अनुशासन की झलक मिलती है।
कौन हैं व्योम बिंदल?
सोलन के 29 वर्षीय व्योम बिंदल ने अपने पिता का बिजनेस संभालते हुए UPSC की तैयारी की। 2020 में 141वीं रैंक हासिल करने वाले बिंदल ने इसे करियर के रूप में नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम माना। उनकी सादगी, कड़ी मेहनत और समाज के लिए कुछ करने की जिद ने उन्हें IPS का हिस्सा बनाया।
सहारनपुर में नई जिम्मेदारी,
सहारनपुर, जो कभी-कभी संवेदनशील घटनाओं और कानून व्यवस्था की चुनौतियों से घिरा रहता है, अब व्योम बिंदल के नेतृत्व में नई दिशा की ओर देख रहा है। एसपी (नगर) के रूप में उनकी तैनाती को एक बड़े बदलाव की शुरुआत माना जा रहा है।
क्या है बिंदल की रणनीति?
व्योम बिंदल ने अपनी नियुक्ति के बाद अभी तक कोई विस्तृत बयान नहीं दिया है, लेकिन उनके पिछले कार्यों और सोच से यह स्पष्ट है कि वे नियमों के प्रति सख्त और जनता के प्रति संवेदनशील रहेंगे।
1. सख्त कानून व्यवस्था: सहारनपुर में अपराध और अव्यवस्था पर कड़ा शिकंजा कसने की उम्मीद है।
2. जनता से संवाद: उनकी पारदर्शिता और जनसुनवाई की नीति लोगों के लिए राहत ला सकती है।
3. युवाओं के लिए प्रेरणा: उनके संघर्ष और सफलता की कहानी सहारनपुर के युवाओं के लिए प्रेरणा बन सकती है।
क्या बदल सकता है सहारनपुर का भविष्य?सहारनपुर में नए एसपी (नगर) की तैनाती को शहर के लिए एक बड़ा मोड़ माना जा रहा है। क्या व्योम बिंदल अपने अनुशासन और सटीक रणनीतियों से सहारनपुर को एक नई पहचान देंगे? क्या उनकी कार्यशैली अपराधियों के लिए चुनौती और आम जनता के लिए राहत साबित होगी?
शहर की जनता अब उम्मीद भरी निगाहों से उनकी हर कार्रवाई पर नजर रख रही है। बिंदल के नेतृत्व में सहारनपुर कितना बदल पाएगा, यह आने वाले दिनों में साफ हो जाएगा।
-

गोरखपुर महोत्सव 2025 दिनांक 10 से 16 जनवरी 2025 का आयोजन
संवाददाता : शिशिर श्रीवास्तव, निष्पक्ष टुडे, गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव 2025 दिनांक 10 से 16 जनवरी 2025 आयोजकः- महोत्सव समिति, गोरखपुर
गोरखपुर प्राचीन काल से भारत वर्ष की सांस्कृतिक एवं धार्मिक महायोगी गोरक्षनाथ जी की नगरी एवं बुद्धिष्ठ सेक्टर को केंद्र बिन्दु के रूप में अपनी पहचान स्थापित किये हुए है, सांस्कृतिक पर्यटन विकास के दृष्टिगत भारत वर्ष की सांस्कृतिक नगरी गोरखपुर में पर्यटन विभाग, संस्कृति विभाग, सूचना विभाग, जिला प्रशासन एवं स्थानीय उद्यमियों के संयुक्त प्रयास से गोरखपुर महोत्सव समिति द्वारा गोरखपुर महोत्सव का आयोजन विगत वर्षों की भांति इस वर्ष महाकुम्भ 2025 के दृष्टिगत दिनांक 10:01 2024 से 16.01:2024 तक किया जा रहा है. महोत्सव अवधि में दिनांक 10 से 16 जनवरी 2025 तक विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा स्टॉल/प्रदर्शनी भी लगायी जायेंगी। गोरखपुर महोत्सव के आयोजन के माध्यम से जहां एक ओर गोरखपुर में पर्यटन सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रचार प्रसार को उत्तरोत्तर गति प्राप्त होगी, वहीं दूसरी ओर आगन्तुक देशी / विदेशी पर्यटकों सहित स्थानीय जनता को भी एक ही स्थान पर कला, संस्कृति एवं गीत संगीत एवं क्रीड़ा का अद्भुत समागम प्राप्त हो सकेगा। उक्त के साथ ही गोरखपुर महोत्सव 2025 के अंतर्गत विगत वर्ष की भांति गोरखपुर के इतिहास से जुडी आध्यात्मिक, सांस्कृतिक, स्वतंत्रता व अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं से परिचय कराने वाली प्रदर्शनी का भी आयोजन हो रहा है, उपरोक्त आयोजन से गोरखपुर के समेकित पर्यटन विकास एवं पर्यटन महत्व के साथ अधिकाधिक देशी-विदेशी अतिथियों का आगमन एवं अवस्थान हो सकेगा, जिससे स्थानीय स्तर पर अधिकाधिक पूँजी निवेश एवं युवाओं के रोजगार सृजन में उत्तरोत्तर वृद्धि हो सकेगी।
गोरखपुर महोत्सव 2025 के अंतर्गत प्रमुख आयोजन निम्नवत है-
दिनांक 10 जनवरी 2025 को गोरखपुर महोत्सव का उद्घाटन समारोह चम्पा देवी पार्क में मा० पर्यटन एवं संस्कृति मन्त्री महोदय, उ०प्र० सरकार के कर कमलों द्वारा किया जायेगा, उद्घाटन के अवसर पर सुश्री समीक्षा शर्मा द्वारा गणेश वंदना एवं गुरु गोरखनाथ जी पर आधारित बैले कत्थक नृत्य की प्रस्तुति की जायेगी तत्पश्चात महाकुम्भ के अवसर पर श्री मानवेन्द्र त्रिपाठी द्वारा महाकुम्भ पर आधारित विशेष लघु नाटक का मंचन किया जायेगा, तदोपरांत सबरंग कार्यक्रम के अंतर्गत स्थानीय स्तर के उच्च कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जायेंगी, उक्त कार्यक्रम के उपरांत सांयकाल में 07:00 बजे से बॉलीवुड नाईट के अंतर्गत श्री जुबिन नौटियाल द्वारा गायन में प्रस्तुति दी जायेगी।
दिनांक 11 जनवरी 2025 को प्रातः 10:00 बजे से मुख्य मंच पर स्कूली बच्चों के कार्यक्रम प्रारम्भ होंगे, तत्पश्चात दोपहर में टेलेन्ट हन्ट के अंतर्गत चयनित कलाकारों द्वारा गायन एवं नृत्य की प्रस्तुतियां दी जायेगी, तत्पश्चात अपरान्ह 01:00 बजे से लोकरंग कार्यक्रम के अंतर्गत स्थानीय स्तर के उच्च कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जायेंगी, सांय 04:30 बजे से सुश्री वर्षा मिश्रा, प्रयागराज द्वारा कत्थक नृत्य की प्रस्तुति दी जायेगी, तत्पश्चात श्री आशुतोष श्रीवास्तव द्वारा लोक गायन की प्रस्तुति दी जायेगी इसके पश्चात सांयकाल में सुश्री ममता देवी, राजस्थान द्वारा लोक नृत्य चकरी की प्रस्तुति दी जायेगी. उपरोक्त के पश्चात श्री जितेन्द्र चौरसिया, बुन्देलखण्ड द्वारा आल्हा लोक गायन किया जायेगा। उक्त कार्यक्रम के पश्चात सुश्री राधा श्रीवास्तव, मुम्बई द्वारा भोजपुरी लोक गायन की प्रस्तुति दी जायेगी तदोपरांत सांयकाल में भोजपुरी नाईट के अंतर्गत श्री रितेश पाण्डेय द्वारा भोजपुरी गायन की प्रस्तुति दी जायेगी।
दिनांक 12 जनवरी 2025 को गोरखपुर महोत्सव का समापन समारोह मा० मुख्यमंत्री जी उ०प्र० सरकार क कर-कमलों द्वारा किया जायेगा, समापन के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी की उपस्थिति में सम्मा समारोह, महोत्सव स्मारिका अभ्युदय का विमोचन, सुपर स्टार एवं मा० सांसद रवि किशन शुक्ल जी द्वा काव्य पाठ एवं श्री सुधीर व्यास, इन्दौर (म०प्र०) द्वारा भजन कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा तत्पश्चात सबन कार्यक्रम के अंतर्गत स्थानीय स्तर के उच्च कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जायेंगी, उक्त के पश्चात सू नाईट के अंतर्गत सांय 07:00 बजे से सुश्री रिचा शर्मा द्वारा सूफी गायन की प्रस्तुति दी जायेगी।
गोरखपुर महोत्सव 2025 में इस वर्ष कृषि प्रदर्शनी के अंतर्गत कृषि विभाग द्वारा अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों से किसान भाईयों अवगत कराया जायेगा, इसी प्रकार उद्यान विभाग द्वारा आधुनिक बागवानी से अवगत कराया जायेगा। शिल्प प्रदर्शनी में इस वर्ष उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, गुजरात, बिहार, दिल्ली, राजस्थान ,मध्यप्रदेश, असम, छत्तीसगढ़ और पंजाब सहित अन्य राज्यों से शिल्पियों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। प्रदेश के विभिन्न जनपदों से भी इस वर्ष शिल्पियों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है जिसमें सहारनपुर फर्नीचर ,बनारसी साड़ी, भदोही कालीन, लखनऊ चिकन आदि प्रमुख है. स्थानीय उत्पाद में टेराकोटा व रेडीमेड गारमेंट भी प्रदर्शित किया जायेगा, साथ ही सम्बन्धित स्टॉल भी महोत्सव में प्रदर्शित किये जायेंगे। से
गोरखपुर महोत्सव में दिनांक 10 से 16 जनवरी 2025 तक नेशनल बुक ट्रस्ट द्वारा पुस्तक मेला का आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रकाशनों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है. स्थानीय स्तर पर गीताप्रेस द्वारा भी पुस्तक मेला में प्रतिभाग किया जा रहा है. पुस्तक मेला में स्थानीय जनता के लिए इस वर्ष अत्यन्त महत्वपूर्ण साहित्य एवं पुस्तकों का संग्रह उपलब्ध रहेगा।
गोरखपुर महोत्सवय में दिनांक 10 से 16 जनवरी 2025 तक मण्डलीय सरस मेला में गोरखपुर मण्डल में एनआरएलएम के अंतर्गत संचालित स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों का विक्रय एवं प्रदर्शन किया जायेगा।
दिनांक 10 से 12 जनवरी 2025 तक यूथ पॉवर एसोसिएशन द्वारा महोत्सव स्थल पर स्वच्छता एवं सामाजिक विषयों पर शहर के प्रमुख स्थलों पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जायेगा।
दिनांक 10 से 12 जनवरी 2025 तक चम्पादेवी पार्क में डमरू दल. आजमगढ़ द्वारा डमरू वादन, श्री विपुल पाण्डेय द्वारा शंखनाद एवं श्री खजान सिंह नगाड़ा दल, मथुरा द्वारा बोल-नगाड़ा वादन प्रस्तुत किया जायेगा।
दिनांक 10 से 13 जनवरी 2025 तक गुरु गोरखनाथ जी के जीवन पर सचल प्रदर्शनी एवं स्वामी विवेकानन्द जी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन चम्पादेवी पार्क में किया जायेगा।
महोत्सव अवधि के दौरान दिनांक 15 जनवरी 2025 को चंपा देवी पार्क में गोरखपुर के स्थानीय कलाकारों का प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा उक्त के अतिरिक्त दिनां 16 जनवरी 2025 को चंपा देवी पार्क में कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया जायेगा।
खेल पर्यटन के विकास के उद्देश्य से महोत्सव अवधि के दौरान विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं जैसे बैडमिंटन, कुश्ती, फुटबॉल, जिम्नास्टिक, हैण्डबॉल, बाक्सिंग, वालीबाल, टेबुल टेनिस, कबड्डी, हाफ मैराथ विकलांग ट्राई साईकिल रेस, हॉकी, बास्केटबॉल, आदि का आयोजन क्षेत्रीय क्रीडा मैदान पर किया जाये साथ ही रोइंग प्रतियोगिता का आयोजन रामगढ़ताल में किया जायेगा।
गोरखपुर महोत्सव 2025 का फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया के माध्यमों से प्रचार-प्रसार भी किया जायेगा।
-

हाईस्कूल फेल मोटरसाइकिल चोर गैंग सरगना सहित तीन आरोपी अरेस्ट,6 मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा बरामद
संवाददाता: शिशिर श्रीवास्तव ,निष्पक्ष टुडे ,गोरखपुर
हाईस्कूल फेल मोटरसाइकिल चोर गैंग सरगना सहित तीन आरोपी अरेस्ट,6 मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा बरामद,

गोरखपुर: रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन जैसे भीड़भाड़ वाली जगहों पर मोटरसाइकिल की चोरी की घटना को अंजाम देने वाले गैंग का सरगना सहित तीन आरोपियों को जीआरपी पुलिस ने अरेस्ट किया.
उनके कब्जे से मौके पर 6 मोटरसाइकिल और एक अवैध असला बरामद हुआ. शातिर चोर असलहे के दम डरा,धमकाकर ,बाइक लेकर भाग जाते थे.
एसपी रेलवे ने बताया कि चोरो का सरगना हाईस्कूल फेल है. वह अपने अन्य साथियों के साथ मोटरसाइकिल चोरी करते थे और अपना शौक पूरा करने के लिए अपने खर्चे के लिए उसे सस्ते दामों में बाहर लेजाकर बेचते थे.
और आसपास गाड़ी बनाने वाले मैकेनिक से भी मिले रहते थे जिनको यह लोग बाइक का पार्ट भेजते थे.गोरखपुर जीआरपी कार्यालय में पुलिस अधीक्षक रेलवे संदीप कुमार मीना ने बताया कि जीआरपी थाना गोरखपुर पुलिस टीम द्वारा गोरखपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर आने जाने यात्रियों के साथ आये दिन लूट/चोरी की घटना को देखते हुए. टीम लगाई गई थी. इसी दौरान रेलवे स्टेशन गोरखपुर के प्लेट फार्म नं0, 09 के पार्किंग स्थल के MRF सेन्टर के पास से 03 अभियुक्तों ,आशीष सोनकर पुत्र सेवालाल सोनकर उम्र 20 वर्ष , व ,शिवेन्द्र जायसवाल पुत्र ओमप्रकाश जायसवाल उम्र 22 वर्ष निवासीगण चौरी पिपरहिया थाना चौरीचौरा जनपद गोरखपुर , बिट्टू सोनकर पुत्र मेवालाल सोनकर उम्र 21 वर्ष निवासी बालखुर्द ढूढीचौरा थाना चौरीचौरा जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया.इनके पास से एक अवैध देशी तमंचा 12 बोर, एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर व लूट/चोरी की 6 मोटरसाइकिल जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 05 लाख रुपये है जिसे बरामद किया गया.
मोटरसाइकिल चोरी और अवैध असलहा मिलने पर इन अभियुक्तों के खिलाफ, मु0अ0सं0 05/2025 धारा 305 बी बीएनएस व , मु0अ0सं0 07/25 धारा 305 बी बीएनएस जीआरपी थाना गोरखपुर में पंजीकृत किया गया.और एक मोटरसाइकिल के सम्बन्ध में थाना कोतवाली देवरिया में मु0अ0सं0 769/24 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत था व अन्य बरामदगी के सम्बन्ध में गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध जीआरपी थाना गोरखपुर में मु0अ0सं0 08/25 धारा 317(2), 317 (5) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्तगण को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा.
एसपी जीआरपी ने बताया कि, गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा रेलवे स्टेशन व जनपद में भीड़ भाड़ वाले स्थानों से भीड़ भाड़ का लाभ उठाकर चोरी छिपे मोटरसाइकिलें चोरी करते हैं .चोरी की मोटरसाइकिलों को गोरखपुर रेलवे स्टेशन के पीएफ न0 9 पार्किंग के पास MRF सेन्टर जहां कूड़ा फेका जाता है वहीं पर छुपा देते हैं.मौका पाकर अभियुक्तों द्वारा चोरी की मोटरसाइकिलों का नम्बरप्लेट बदल कर बाहर ले जा कर बेच देते हैं. चोरी कियें गये वाहन से अन्य छोटे मोटे अपराघ भी करते हैं. अवैध तमंचा के बारे में पूछने पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि, जब पकड़े जाने का भय होता था तो इसी अवैध असलहे को दिखाकर डराते , धमकाते थे,और भाग जाते थे.
एसपी जीआरपी ने बताया कि, पूछताछ में पता चला कि, मुख्य अभियुक्त आशीष सोनकर उपरोक्त 09 तक पढा लिखा है. व अन्य अभियुक्त शिवेन्द्र जायसवाल द्वारा बताया गया कि वह कक्षा 10 तक पढ़ा लिखा है .वह पहले RTO कार्यालय के पास चाय की दुकान लगाता था व अभियुक्त बिड्डू सोनकर द्वारा बताया गया कि वह कक्षा 12 तक पढ़ा लिखा है. वह लोग 3-4 महीने पहले से ही मोटरसाइकिल चोरी करने लगे थे. और बताया गया कि हम लोग रेलवे स्टेशन गोरखपुर व जनपद गोरखपुर के भीड़ भाड़ वाली जगहों से मौका देखते हुए चोरी छिपे बचते बचाते मोटरसाइकिलों को चुराकर गोरखपुर रेलवे स्टेशन के पीएफ न0 9 पार्किंग के पास MRF सेन्टर जहां कूड़ा फेका जाता है वहीं पर छुपा देते हैं. इसके बाद मौका देखकर हम लोग चोरी की हुई मोटरसाइकिलों की नम्बरप्लेट बदल कर बाहर ले जा कर बेच देते हैं.
एसपी जीआरपी ने बताया कि जिन लोगों को बेचते हैं उनके बारे में जानकारी भी रखते थे.और यह लोग छोटे मोटे अपराध भी चोरी की मोटरसाइकिल से करते हैं.चोरी की मोटरसाइकिलों को गांव में भी किसी खरीददार को खोजकर बेंच देते थे .व मोटरसाइकिल मकैनिक से भी सम्पर्क रखते थे .और उनको जरुरत के हिसाब से चोरी की हुई मोटरसाइकिलों के पार्टस बेंचते थे .इसके अलावा कोशिश करते थे कि कोई नेपाल का खरीददार मिल जाये जिसमे हम लोगों को ज्यादा पैसे मिल जाए . जिससे जायदा फायदा होता था.







गोरखपुर : 


