Category: न्यूज़

Your blog category

  • विद्युत उपकेंद्र की भूमि पर अवैध निर्माण ,जेई ने कोतवाली मे दिया तहरीर

    विद्युत उपकेंद्र की भूमि पर अवैध निर्माण ,जेई ने कोतवाली मे दिया तहरीर

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज /गोरखपुर ( निष्पक्ष टुडे) विद्युत उपकेंद्र बड़हलगंज की भूमि पर कुछ लोग चहारदिवारी का निमार्ण कराकर अवैध कब्जा किया जा रहा है। जेई धनंजय सिंह ने कोतवाली मे तहरीर देकर अवैध कब्जे को रोकने की मांग की हैं।
    सोमवार को दिए गए तहरीर मे जेई धनंजय सिंह ने कहा है कि बड़हलगंज स्थित 33/11 विद्युत उपकेंद्र की भूमि पर कुछ लोग चहारदिवारी का निमार्ण कर अवैध कब्जा कर रहे है। विभागीय भूमि के चिंहाकन के रूप मे वहा पुरानी दिवार का अवशेष भी मौजूद हैं। उसके पश्चात भी उक्त चिन्ह को अनदेखा कर अवैध रूप से चहारदिवारी का निमार्ण कर कब्जा किया गया हैं। जब उनसे निमार्ण कार्य रोकने के लिए कहा गया तो उन लोगो ने अपनी भूमि बताकर निमार्ण कार्य लगातार किया जा रहा हैं। जेई ने विभागीय भूमि पर हो रहे अवैध कब्जे को तत्काल रोकने की बात कही है।

  • कौसर हयात का बयान, देश के बहुसंख्यक को बताया आतंकवादी

    कौसर हयात का बयान, देश के बहुसंख्यक को बताया आतंकवादी

    कौसर हयात का बयान, देश के बहुसंख्यक को बताया आतंकवादी,

    कौसर हयात के बयान पर एस० एन० सिंह, प्रवक्ता बीजेपी ने करारा जवाब देते हुए कहा है कि “हिंद प्रदेश में रहने वाला, गाय और गंगा की पूजा करने वाला, सबको साथ में लेकर चलने वाला वसुधा को कुटुंब मानने वाला हिन्दू होता है, मौलाना को समझना होगा कि आतंकवादी तो वह है जो धर्म के नाम पर गला काटता है ,जो धर्म के नाम पर विस्फोट करता है और
    आतंकवादी तो वो भारत को लूटने वाला बाबर और औरंगजेब था, जो यहां आकर भारत को लूटा, भारत की संस्कृति को खंडित किया, भारत के मंदिरों को खंडित किया और आतंकवादी वो है, जो बाबर और औरंगजेब की विचारधारा को अपनाता है और उनके साथ खड़ा होता है।”

  • हाईटेंशन तार हादसा: जेई रविंद्र चौबे निलंबित, अन्य अधिकारियों का तबादला,

    सोनबरसा हादसा: जेई रविंद्र चौबे निलंबित, अन्य अधिकारियों का तबादला,

    सोनबरसा बाजार में 29 दिसंबर को हाइटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्री और भतीजी की मौत के मामले में जगदीशपुर के जेई रविंद्र चौबे को निलंबित कर दिया गया है। ग्रामीण वितरण मंडल प्रथम के अधीक्षण अभियंता डीके सिंह ने रविवार को निलंबन का आदेश जारी किया।

    रविंद्र चौबे को विद्युत परीक्षण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता कार्यालय से संबद्ध किया गया है। उनकी जगह सरदारनगर के जेई रणविजय बिंद को तैनात किया गया है, जबकि सुरेंद्र चंद्र पाल को सरदारनगर का जेई बनाया गया है। इससे पहले गुलरिहा के अधिशासी अभियंता हर्षराज रस्तोगी का भी तबादला कर महराजगंज भेजा गया था।

  • जीआरपी थाना गोण्डा पुलिस टीम द्वारा किया गया सराहनीय कार्य

    जीआरपी थाना गोण्डा पुलिस टीम द्वारा किया गया सराहनीय कार्य

    जीआरपी थाना गोण्डा पुलिस टीम द्वारा किया गया सराहनीय कार्य,

    श्रीमान पुलिस अधीक्षक रेलवे श्री संदीप कुमार मीना के निर्देशन व सीओ सर्किल गोरखपुर श्री विनोद कुमार के कुशल नेतृत्व में जीआरपी थाना गोण्डा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन गोण्डा के यात्री हाल में 5 नाबालिक बच्ची दिखी जो कि परेशान लग रही थी। जिनके साथ कोई भी अभिभावक मौजूद नहीं थे। बच्चियों से ड्यूटीरत नि0 श्री हरिवंश यादव, उ0नि0 सत्यनारायण यादव हे0का0म0किरन पाल, म0का0 बंदना भार्गव द्वारा विनम्रतापूर्वक पूछा गया तो नाबालिक लड़कियों द्वारा अपना नाम 1.पूजा कुमारी(काल्पनिक)उम्र 15 वर्ष 2. दिशा कुमारी(काल्पनिक) उम्र 15 वर्ष, 3. आरती कुमारी(काल्पनिक) उम्र 15 वर्ष, 4. मनीषा (काल्पनिक)उम्र 14 वर्ष, 5. अर्चना(काल्पनिक) उम्र 14 वर्ष निवासीगण पश्चिमी चम्पारण बेतिया, बिहार बताया । पूछताछ के दौरान उक्त नाबालिक बालिकाओं ने बताया की हम एक साथ पढाई करती है हम लोगों के माता पिता आपस में मिलने नहीं देते है। इसलिए हम लोगो ने आपस में विचार विमर्श किया कि कहीं बाहर जाकर काम करेंगे तथा एक साथ रहेंगे। इस उद्देश्य से हम लोगो ने अपने अपने घरों से बिना किसी को तबाये ही ट्रेन से दिल्ली जाने के लिए निकले थे । महिला आरक्षी द्वारा बच्चियों को थाना स्थानीय पर लाकर महिला हेल्थ डेक्स में देखरेख में बैठाया गया बच्चियों के परिजनों से उचित माध्यम से संपर्क कर परिजनों को बुलाया गया। सूचना के उपरांत परिजन थाना स्थानीय पर उपस्थित हुये। परिजनो को तस्दीक कर बच्चियों को नियमानुसार सुपुर्द किया गया। परिजन द्वारा अपनी बच्चियों को सकुशल पाकर प्रसन्नचित होते हुए जीआरपी थाना गोण्डा पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई ।

  • रेलवे में फर्जी नियुक्ति: दो अफसरों पर केस दर्ज

    रेलवे में फर्जी नियुक्ति: दो अफसरों पर केस दर्ज

    गोरखपुर। रेलवे में बेटों को फर्जी दस्तावेज के जरिए नौकरी दिलाने के आरोप में दो अफसरों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। रेलवे भर्ती बोर्ड के सहायक सचिव एसएन उराव की शिकायत पर पुलिस ने पूर्व मुख्य कार्यालय अधीक्षक चंद्रशेखर आर्य, निजी सचिव राम सजीवन और उनके बेटों राहुल प्रताप व सौरभ कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

    कैसे हुआ फर्जीवाड़ा,
    2018-19 की भर्ती परीक्षा में अनुपस्थित अभ्यर्थियों के रोल नंबर का इस्तेमाल कर जालसाजी की गई। दस्तावेज रायबरेली स्थित मॉर्डन कोच फैक्ट्री भेजे गए थे। विभागीय जांच में आरोपों की पुष्टि हुई।

  • स्काउटिंग गतिविधिया राष्ट्र, समाज व व्यक्ति के लिए उपयोगी

    स्काउटिंग गतिविधिया राष्ट्र, समाज व व्यक्ति के लिए उपयोगी

    स्काउटिंग गतिविधिया राष्ट्र, समाज व व्यक्ति के लिए उपयोगी

    तीन दिवसीय स्काउट, गाइड कैंप का हुआ समापन

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) :- उपनगर मे स्थित देलही पब्लिक स्कूल मे तीन दिवसीय स्काउट, गाइड प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें प्रशिक्षक राजू मौर्य ने छात्र/छात्राओ को बिपरीत परिस्थितियों मे कार्य करना, गांठ,फांस का बंधन बनाना, नक्शा पढ़ना, आपदा प्रबंधन, प्राथमिक सहायता, अनुशासन आदि की जानकारी दी।
    रविवार को शिविर के समापन पर छात्र/छात्राओ द्वारा बनाये गयें कैंप का निरीक्षण करने के बाद स्कूल प्रबंधक श्रीमती मीना गुप्ता ने कहा कि स्काउटिंग गतिविधिया राष्ट्र, समाज व व्यक्ति के लिए उपयोगी है। जिसमें अनेक प्रकार के कौशल सीखकर स्काउट व गाइड अपने भविष्य को उज्जवल बनाते है। इस दौरान ईशा गौड़, राशि चौरसिया, तेजस्वनी गौड़, दीपक मौर्य, वैभव कुमार, देवांश सैनी द्वारा बनाये गये चीता, मोर, तोता, कोयल, बाघ, शेर, हिरन, नैना आदि कैंप की सराहना की गई। प्रबंधक ने जिला प्रभारी स्काउट प्रशिक्षक राजू मौर्य व स्काउट मास्टर शशि प्रकाश को सम्मानित किया। इस अवसर पर डा. विनय कुमार गुप्ता, पत्रकार शुभम गुप्ता, गोलू, शिक्षक बुद्धिसागर, रंजना गौड़, शुभम वर्मा, डीके राय, हरिकेन, शिफा, रागिनी, ब्रम्हदेव, प्रमिला, प्रीति, प्रियंका, उन्नति, अंजली आदि मौजूद रहे।

    https://youtube.com/shorts/n7BLNR6UtX4?si=PlWJc9-LYSwtIETS

  • विस्तारित क्षेत्रों का भी विकास भी मेरी प्राथमिकता

    विस्तारित क्षेत्रों का भी विकास भी मेरी प्राथमिकता

    बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) :- बडहलगंज नगर पंचायत के पुराने क्षेत्रों के साथ ही विस्तारित क्षेत्रों का भी विकास मेरी प्राथमिकता है। नगर के विभिन्न वार्डों में विकास के कार्य तेजी से हो रहें हैं,

    उक्त बातें चेयरमैन प्रीति उमर ने रविवार को नगर पंचायत के वॉर्ड न० 18 नेताजी सुभाष चंद्र बोस नगर में बहुप्रतीक्षित सीसी रोड के निर्माण कार्य के शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि स्थानीय वार्ड की जनता काफी दिनों से इस सड़क के निर्माण कार्य का इंतजार कर रही थी, क्षेत्र के नगर पंचायत में शामिल हो जाने से इस उनकी उम्मीद काफी बढ़ गई थी, ऐसे में अब 30.70 लाख की लागत से इस सड़क का निर्माण होगा। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, सभासद राकेश राय, दीपक शर्मा, सूरज सोनकर, विरेन्द्र कुमार गुप्ता, लक्ष्मण साहनी, ऋषि कुमार, रवि साहनी, राजीव मिश्रा, संजय सोनकर, सुदीप वर्मा, नियाज कुरैशी, स्वतंत्र सिंह, दुर्गेश मिश्रा, अष्टभुजा सिंह, सुरेश उमर, सोनू श्रीवास्तव, कार्तिक त्रिपाठी, कृष्णा मोदनवाल, राजेश जायसवाल, बब्लू सिंह, अजय दुबे, सुनील कुमार, रविन्द्र कुमार, नियाज़ अहमद, विकास गौड़, हरकेश यादव, अरविंद सिंह, हिमांशु गौड़, उमेश यादव मनोज निगम,आशिष उमर, आजाद, उमाशंकर यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहें।
    https://youtube.com/shorts/03ZBqE65qh4?si=TuD-WK8K_l4o3_jG

  • परमहंस योगानंद के जन्मस्थली मुफ्तीपुर में मनाया गया उनका जन्मदिन

    परमहंस योगानंद के जन्मस्थली मुफ्तीपुर में मनाया गया उनका जन्मदिन

    परमहंस योगानंद के जन्मस्थली मुफ्तीपुर में मनाया गया उनका जन्मदिन,

    जन्मदिन के मौके पर शेखू उर्फ नवाब साहब ने वितरित किया लंगर,

    योगी सरकार ने परमहंस के जन्मस्थली को पर्यटक स्थल किया है घोषित,

    गोरखपुर। पूरी दुनिया को क्रिया योग का पाठ पढ़ने वाले परमहंस योगानंद के जन्मस्थली कोतवाली थाना के पश्चिम मुफ़्तीपुर में शेखू उर्फ नवाब साहब और पार्षद समद गुफरान की मौजूदगी में उनकी मौके पर केक काटा गया और उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि भी दी गई इस मौके पर नवाब साहब ने लंगर वितरित किया गया जिसमे वेज बिरयानी बनवाकर सभी ने वितरण करने का कार्य किया गया हर आम वह खास ने ऐसे महान योग गुरु परमहंस योगानंद के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए कार्यक्रम में भाग लिया।
    कोतवाली थाना के पश्चिम मुफ़्तीपुर मुहल्ले स्वर्गीय शेख अब्दुल रहीम उर्फ अच्छन बाबू के मकान में किराए पर रहते थे 5 जनवरी 1893 को इसी मकान में उनका जन्म हुआ था । करीब 12 साल इसी मकान में अपने परिवार के साथ रहे। इस मकान से उनकी यादें जुड़ी हुई है इस ऐतिहासिक जगह को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे पर्यटक स्थल घोषित किया है और बाकायदा इसके लिए 31 करोड रुपए की स्वीकृति भी हो गई है पर्यटन अधिकारी की माने तो फरवरी के पहले सप्ताह से इसका काम शुरू हो जाएगा और देश ही नहीं विदेशों से उनके अनुयाई यहां पर आएंगे।
    शेखू उर्फ नवाब साहब ने बताया कि मेरे ही मकान परमहंस योगानंद जी अपने परिवार के साथ रहते थे मेरे दादा बताते हैं कि परमहंस योगानंद जी बचपन से बहुत नटखट थे, उनकी बड़ी बहन उन्हें सामने इमली के पेड़ के पास पढ़ाया करती थी, वह बहुत ही शरारती थे। ज्यादातर उनका समय मेरे परिवार के बीच ही गुजरता था क्योंकि हमारे यहां छोटे बच्चे थे उनके साथ वह खिला करते थे, आज भी उनका पेट्रोमैक्स, खड़ाऊ, पेपर बेड, छड़ी और किराए की रसीद मौजूद है। मेरे पिता स्वर्गीय शेख अब्दुल रहीम 48 सालों से उनका जन्मदिन मनाते रहे हैं हालांकि गोरखपुर में बहुत ही कम लोग उनके बारे में जानते थे लेकिन जब एक बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके गोरखपुर से जुड़ी यादों को साझा किया तो सभी को उनकी जन्मस्थली के बारे में जानकारी हुई और योगी सरकार ने तो इसे पर्यटक स्थल ही घोषित कर दिया है जिसकी मांग मेरी पिता स्वर्गीय शेख अब्दुल रहमान पहले से उठाते रहे हैं। आज उनके 131 वें जन्मदिन के मौके पर हम लोगों ने केक काटकर के उनके जन्मदिन को मनाया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर लंगर भी वितरित किया गया।
    कार्यक्रम में मोहम्मद अलाउद्दीन उर्फ शेखू, शेख निजामुद्दीन, शेख सहाबुद्दीन, शेख सलाउद्दीन ,कलाम अहमद खान, गुड्डू खान, इमरान खान, नेहाल खान, पार्षद समद गुफरान, आकिब खान, अदीब खान, रफी, अब्दुल्ला, शोएब अहमद ,ज़ैद मिर्जा, सुफियान, यासीन शेख, आसिम खान, नदीम खान, सैफ अंसारी, मंसूर आलम, गुलाम रसूल, शहजादे ,इरफान, अली, शीस आदि लोग मौजूद रहे।

  • होटल और ट्रैवल बुकिंग करने वाली दिग्गज कंपनी ओयो ने अपने ग्राहकों को बड़े झटके के लिए रास्ता तैयार कर दिया है

    होटल और ट्रैवल बुकिंग करने वाली दिग्गज कंपनी ओयो ने अपने ग्राहकों को बड़े झटके के लिए रास्ता तैयार कर दिया है

    होटल और ट्रैवल बुकिंग करने वाली दिग्गज कंपनी ओयो ने अपने ग्राहकों को बड़े झटके के लिए रास्ता तैयार कर दिया है. ओयो में अब से गैर-शादीशुदा जोड़ों को चेक-इन करने की परमिशन नहीं होगी. ओयो ने पार्टनर होटलों के लिए नई चेक-इन पॉलिसी शुरू की है जो इस साल से प्रभावी हो जाएगी. नई गाइडलाइंस के मुताबिक अविवाहित जोड़ों को ओयो के होटल रूम्स में चेक-इन करने की अनुमति नहीं होगी. कंपनी ने इसकी शुरुआत मेरठ से कर दी है और इसके लिए नया रूल बना दिया है. प्रेमी जोड़ों के लिए ये खबर अच्छी नहीं है जो अपना कपल टाइम बिताने के लिए ओयो के होटल्स का रुख करते हैं,

    #Hotel #HotelBooking #Oyo #OYONewRule #OyoHotel #UnmarriedCouple #Couple #India #Trending

    प्रेमी प्रेमिका के लिए यह बड़ा झटका है।

  • छत्तीसगढ मे हुई पत्रकार की हत्या से पत्रकारो मे आक्रोश

    छत्तीसगढ मे हुई पत्रकार की हत्या से पत्रकारो मे आक्रोश

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) छत्तीसगढ मे वरिष्ठ पत्रकार मुकेश चंद्राकर की नृशंस हत्या पर पत्रकारो ने आक्रोश जताते हुए छत्तीसगढ की सरकार से हत्यारों को फांसी की सजा व पीड़ित परिवार को एक करोड़ आर्थिक सहयोग देने की मांग की है।
    शनिवार को बड़हलगंज मे पत्रकारो की आकस्मिक बैठक मे पत्रकारों ने छत्तीसगढ के निर्भीक पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या की निंदा करते हुए कहा कि पत्रकार मुकेश की इस लिए हत्या कर दी गई कि उन्होंने 120 करोड़ की लागत से बने एक सड़क की गुणवत्ता पर सवाल खड़ा करते हुए रिपोर्टिंग की थी। जिसके बाद ठेकेदार के खिलाफ जांच शुरु हुई थी। पत्रकारों ने कहा कि मुकेश की हत्या एक पत्रकार की हत्या नही बल्कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला है। सच के लिए लड़ना कितना खतरनाक हो सकता है, इसकी कीमत मुकेश को जान देकर चुकानी पड़ी। बैठक मे अखिलेश कुमार, संजय श्रीवास्तव, रजनीकांत मिश्र, चंद्रभान तिवारी, कैलाश मिश्र, विवेक शुक्ल, विनय तिवारी,अभय राय, शिवम तिवारी, ज्ञानवेंद्र मिश्र, हरिश्चंद्र सोनी, अमित सिंह, घनश्याम यादव आदि मौजूद रहे।