Category: न्यूज़
Your blog category
-

जमीन अधिग्रहण के विरुद्ध ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन
पिपरौली ब्लाक के मल्हीपुर गांव के ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय पर डीएम को संबोधित करते हुए एडीएम प्रशासन को जमीन अधिग्रहण के विरुद्ध ज्ञापन सौंपा,
-

कुछ मनबढ़ो ने पहले महिलाओ को दी गाली, फिर साथियों संग पीड़ित की पिटाई की
सहजनवा के टिकरिया में मनबढ़ ने पहले महिलाओ को दी गाली, फिर साथियों संग पीड़ित की पिटाई की
सहजनवा पुलिस ने चार नामजद पर दर्ज किया मुकदमा,
संवाददाता– एस. पी. सिंह
गोरखपुर/सहजनवासहजनवा थाना क्षेत्र के टिकरिया में दरवाजे पर मोटरसाइकिल घुमाने पर जब पीड़ित ने मनबढो को मना किया तो, दबंग ने पहले तो घर मे घुसकर महिलाओ को भद्दी-भद्दी गालिया देते हुए धमकाया फिर कुछ देर बाद साथियों संग मिलकर पीड़ित परिवार की पिटाई कर दी । सहजनवा पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है ,
टिकरिया निवासी प्रशांत पासवान ने सहजनवा पुलिस को दिए तहरीर में बताया की दिनाँक 31 दिसम्बर को गाव का ही विशाल निषाद मेरे दरवाजे पर मोटरसाइकिल घुमा रहा रहा था, जब महिलाओ ने विरोध किया तो उक्त विशाल मेरे घर मे घुसकर मेरी माँ और भाभी को भद्दी-भद्दी गालिया देने लगा । इसी बात की रंजिश को लेकर आरोपी अपने साथ कुछ लोगो को लेकर आया और मुझे जातिसूचक गाली देते हुए लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। जिससे मैं बुरी तरह घायल हो गया । सहजनवा पुलिस ने इस मामले में सहजनवा थाने के टिकरिया निवासी विशाल निषाद, अविनाश निषाद, अमरचंद निषाद, मजनू निषाद पर मारपीट/एससी/एसटी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है | -

सत्यदेव शास्त्री नगर में पोखरे का होगा कायाकल्प, हटेगा अतिक्रमण
नगरपंचायत बड़हलगंज के वार्ड संख्या 06 सत्यदेव शास्त्री नगर में जनता को जलनिकासी की समस्या से निजात दिलाने के लिये जल्द ही अभियान चला कर यहां अवस्थित पोखरों को अतिक्रमण मुक्त कराने के साथ उनमें से सिल्ट निकलवा कर गहरा करने के साथ स्वच्छ बनवाया जायेगा,
नगरपंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि महेश उमर ने उक्त आश्वासन सत्यदेव शास्त्री नगर की जनता की पीड़ा सुनने के बाद दिया। श्री उमर वार्ड की सभासद प्रेमबालिका चतुर्वेदी के पति/प्रतिनिधि अमूल्य चतुर्वेदी के साथ वार्ड 06 और वार्ड 07 श्याम नगर (आंशिक) में जनसमस्याओं का जायजा लेने पहुचे थे। इस दौरान वार्ड की जनता ने अपनी परेशानियों को उनसे साझा किया। वार्ड की जनता ने बताया कि उन्हें सबसे अधिक परेशानी बारिश के दिनों में उठाना पड़ता है, अधिकांश मुहल्लों में लोगों को आने जाने के लिये घुटने भर पानी से होकर गुजरना पड़ता है। जिसके बाद श्री उमर ने शासन के सहयोग से इस समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सभासद प्रतिनिधि अमूल्य चन्द चतुर्वेदी ने वार्ड में खुली पड़ी नालियों को ढकने के लिये पटिया लगवाने के आग्रह किया जिसपर तत्काल कार्यवाही करते हुये उन्होंने कर्मचारियों को निर्देशित किया,
नगर प्रतिनिधि महेश उमर द्वारा जनता के बीच जाकर उनसे समस्याओं को जानना और उनके निराकरण की व्यवस्था कराना लोगों को खूब भा रहा है, जनता ने श्री उमर के इस प्रयास की सराहना की। श्री उमर के साथ वार्ड 05, श्याम नगर के सभासद राजीव कुमार मिश्र, दीपक गौड़, दीपक शर्मा, वीरेंद्र गुप्ता, रवि साहनी, राकेश कुमार राय, नियाज़ कुरैसी सहित नगर पंचायत के कर्मचारियों वरिष्ठ लिपिक सुनील कुमार, इलेक्ट्रिशियन राजू निगम, प्लम्बर गोपाल कुमार,
विजय कुमार, रविन्द कुमार आदि मौजूद रहे,
इस अवसर पर व्यापार मण्डल अध्यक्ष श्रीकांत सोनी, जनसेवा महामंत्री सन्तोष जायसवाल, बीजेपी मण्डल महामंत्री दुर्गेश मिश्रा, अमलेश कुमार, सुरेश सोनकर, उमेश यादव, विकाश गौड़ आदि मौजूद रहे। -

जो भी बनो लेकिन एक बेहतर इंसान और अच्छे नागरिक जरूर बनो- राजू कुमार एसडीएम
स्थानीय विकास खण्ड के संसारपार रोड पर स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल में चल रहे बड़हलगंज बाल महोत्सव के चौथे दिन सिंगिंग एवं डांसिंग के आडिसन में कई विद्यालयों के बच्चों ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति दी। गुरुवार को बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित उपजिलाधिकारी गोला राजू कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। महोत्सव के अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने विशेष रूप से स्थापित रंगमंच पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भांगड़ा, मराठी नृत्य, राजस्थानी नृत्य तथा नर्सरी विंग के बच्चों द्वारा पेश नृत्य को विशेष रूप से सराहा गया। मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी राजू कुमार ने नन्हें कलाकारों की पेशकश को सराहा और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि आप देश के भविष्य हो। आप अपने लक्ष्य के अनुसार जो भी बनो लेकिन एक बेहतर इंसान और अच्छे नागरिक जरूर बनो। बच्चों को मोबाइल के उपयोग एवं दुरुपयोग के अंतर को समझाते हुए उन्होंने कहा कि अपने माता-पिता से कभी झूठ नहीं बोलना चाहिए। विशिष्ट अतिथि पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभान तिवारी ने कहा कि सिंगिंग व डांसिंग के साथ-साथ साइंस प्रदर्शनी में भाग लेने से बच्चों के मस्तिष्क का चौमुखी विकास होता है।इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन हमेशा होना चाहिए।बड़हलगंज बाल महोत्सव के मुख्य आयोजक जयप्रकाश मिश्र ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कल इस कार्यक्रम का समापन दिवस है। इसलिए आप सभी अपना समय कल अवश्य दें।कार्यक्रम की अध्यक्षता पत्रकार ज्ञानवेंद्र मिश्र एवं संचालन प्रियांशिका राव ने किया।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि डा कुलदीप पाठक, पंकज उपाध्याय, कौशलानंद दूबे,शैलेंद्र शर्मा, राजेश सिंह, सुनील पाल, राजेश साहनी, चन्द्रभान निषाद, कैलाश सिंह, वाचस्पति दूबे, हरेन्द्र यादव, शिवदत्त तिवारी, मनीष यादव अवधेश यादव, गोरखनाथ दूबे, अम्बिकाशरण तिवारी,एडवोकेट राम प्रकाश मिश्र, सूरज दूबे, राजीव जायसवाल, अदिती सिंह, साधना तिवारी, प्रियंका दूबे, प्रियंका यादव,अनन्या तिवारी, सरिता शर्मा,अंजनी मोदनवाल एवं प्रधानाचार्या वंदना सिंह सहित बहुत से अभिभावक गण एवं बच्चे उपस्थित रहे।
https://youtu.be/ol0VDEkuzXw?si=YyL15w9RQbuJstEm
-

गोलघर मल्टीलेवल पार्किंग की दुकानों के लिए गुरुवार को होगी बोली
गोलघर स्थित जलकल परिसर में बनी मल्टीलेवल पार्किंग के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की दुकानों को किराए पर देने के लिए गुरुवार को खुली बोली आयोजित की जाएगी। इन दुकानों को सर्वाधिक प्रीमियम बोली लगाने वालों को किराए पर दिया जाएगा। नगर निगम ने दुकानों का किराया उनके तल और साइज के आधार पर निर्धारित किया है।
46 करोड़ की लागत से बना कॉम्प्लेक्स,
गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने 46 करोड़ रुपये की लागत से नगर निगम के जलकल की जमीन पर इस मल्टीलेवल पार्किंग और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया था। इसका उद्घाटन अक्तूबर 2021 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था।अब तक संचालन में असफल रहा नगर निगम,
नगर निगम पार्किंग और दुकानों के संचालन में अब तक असफल रहा है। इससे पहले खुद नगर निगम ने भी इसे संचालित करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। अब खुली बोली के माध्यम से इसे किराए पर देने की प्रक्रिया शुरू की गई है।उम्मीदें और तैयारी,
नगर निगम को उम्मीद है कि इस प्रक्रिया से दुकानों का किराया तय कर किराएदार मिलने के साथ ही पार्किंग और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का सही संचालन सुनिश्चित किया जा सकेगा। -

शहर में विरासत गलियारा परियोजना का काम मकर संक्रांति के बाद शुरू होने की उम्मीद
शहर में बनने वाले विरासत गलियारा परियोजना का काम जल्द शुरू होने की संभावना है। भूमि अधिग्रहण और मुआवजे की फाइल को अगले सप्ताह तक शासन से मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
परियोजना का विस्तार और लागत,
धर्मशाला से लेकर बक्शीपुर, रेती चौक, घंटाघर और पांडेयहाता तक सड़क चौड़ीकरण के लिए लगभग 3.50 किमी लंबी सड़क को 12.50 मीटर चौड़ा किया जाएगा। इस परियोजना पर 555 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिसमें मुआवजे की राशि भी शामिल है।बैठक और निर्णय,
बुधवार को विभाग के विशेष सचिव ने लखनऊ में स्थानीय अधिकारियों संग बैठक कर परियोजना पर चर्चा की। इसके साथ ही मंगलवार को 10 करोड़ से अधिक लागत वाली विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक में निर्माण कार्य में देरी पर कमिश्नर अनिल ढींगरा ने पीडब्ल्यूडी खंड दो के अधिशासी अभियंता को नोटिस जारी किया और जवाब मांगा।काम शुरू होने की तैयारी,
विभाग से जुड़े सूत्रों के अनुसार, भूमि अधिग्रहण और मुआवजे की फाइल पर शासन की मुहर लगते ही काम शुरू हो जाएगा। इस परियोजना से शहर के पुराने इलाकों को बेहतर कनेक्टिविटी और विरासत का संरक्षण मिलेगा। -

पहले मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण करेंगे सीएम योगी
शहर के भाटी विहार कॉलोनी में बना है स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, शुक्रवार को होगा उद्घाटन
खेल प्रतिभाओं को अभ्यास के लिए उपलब्ध हुआ बेहतरीन प्लेटफार्म
गोरखपुर, 2 जनवरी। खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार (3 जनवरी) को दोपहर बाद गोरखपुर के पहले मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण करेंगे। यह मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स शहर के भाटी विहार कॉलोनी में बना है। इसका निर्माण गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) द्वारा 2 एकड़ भूमि पर 5.23 करोड़ रुपये की लागत से सीएम योगी की विधायक निधि (विधानमंडल क्षेत्र विकास निधि) से कराया गया है।
मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण कार्य 24 जुलाई 2023 को शुरू हुआ था। अब इसके बन जाने से खेल प्रतिभाओं को अभ्यास के लिए एक बेहतरीन प्लेटफार्म उपलब्ध हो गया है। जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन का कहना है कि मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स गोरखपुर के युवाओं के लिए नई सौगात है। मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंडोर गेम्स के लिए जिम, एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक, बैडमिंटन कोर्ट, राइफल व पिस्टल शूटिंग रेंज, मल्टी परपज हाल आउटडोर गेम्स के लिए 300 मीटर का सिंथेटिक रनिंग ट्रैक, लॉन टेनिस कोर्ट आदि का निर्माण कराया गया है। यहां वॉलीबॉल, कुश्ती कोर्ट और क्रिकेट नेट प्रैक्टिस रेंज भी बना है। खिलाड़ियों की सुविधा के लिए मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में टॉयलेट ब्लॉक, पेयजल आदि की भी मुकम्मल व्यवस्था की गई है।
टीपीनगर में रैन बसेरे का लोकार्पण कर कंबल वितरण करेंगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार (3 जनवरी) को पूर्वाह्न काल ट्रासंपोर्टनगर (टीपीनगर) में नगर निगम द्वारा बनाए गए रैन बसेरे का लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर गरीबों और असहायों के बीच कंबल वितरण भी करेंगे।
-

बिजली के निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध कर मानव श्रृंखला बना कर काला दिवस
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, गोरखपुर, 01 जनवरी 2025, बिजली के निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध कर मानव श्रृंखला बना कर काला दिवस मनाया : 05 जनवरी को प्रयागराज में होगी बिजली पंचायत,
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उप्र के आह्वान पर आज साल के पहले दिन बिजली कर्मचारियों ने बिजली के निजीकरण के विरोध में राजधानी लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में काली पट्टी बांध कर काला दिवस मनाया। बिजली कर्मचारियों ने भोजनावकाश में मानव श्रृंखला बनाकर निजीकरण के विरोध में अपनी एकजुटता का परिचय दिया। 05 जनवरी को प्रयागराज में बिजली पंचायत आयोजित की गयी है।
नये वर्ष के पहले दिन बिजली कर्मचारियों ने उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियों के विरोध में पॉवर कारपोरेशन प्रबन्धन और पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबन्ध निदेशक एवं पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबन्ध निदेशक का सामाजिक बहिष्कार किया और कोई भी बिजली कर्मी इन्हें नव वर्ष की बधाई देने नहीं गया।
पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के निर्णय के विरोध में समस्त ऊर्जा निगमों के तमाम बिजली कर्मचारियों, संविदा कर्मियों और अभियन्ताओं ने आज काला दिवस मनाया। इस दौरान बिजली कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध कर दिन भर काम किया। बिजली कर्मियों ने भोजनावकाश में कार्यालय के बाहर आकर काली पट्टी बांधे हुए मानव श्रृंखला बनाकर अपनी एकजुटता दिखाई। राजधानी लखनऊ में शक्तिभवन मुख्यालय पर सैकड़ों बिजली कर्मियों ने बड़ी मानव श्रृंखला बनायी। इसी प्रकार मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के मुख्यालय पर भी बिजली कर्मियों ने मानव श्रृंखला बनाकर अपना विरोध दर्ज किया।
वाराणसी, आगरा, मेरठ, कानपुर, गोरखपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, आजमगढ़, बस्ती, देवीपाटन, अयोध्या, बरेली, मुरादाबाद, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, गाजियाबाद, संभल, पारीछा, हरदुआगंज, सीतापुर, झांसी, बांदा में बड़ी संख्या में बिजली कर्मियों ने काली पट्टी बांधे हुए मानव श्रृंखला बनाकर अपना विरोध दर्ज किया।
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, गोरखपुर के पदाधिकारियों श्री पुष्पेन्द्र सिंह, श्री आशीष चौहान, श्री जितेन्द्र गुप्त, श्री सौरभ श्रीवास्तव, श्री प्रभुनाथ प्रसाद, श्री संगम मौर्य, श्री ब्रजेश त्रिपाठी, श्री अखिलेश गुप्ता, श्री इस्माइल खान, श्री संदीप श्रीवास्तव, श्री सतेंद्र मौर्य, एवं श्री विजय बहादुर सिंह ने बताया कि निजीकरण के विरोध में व्यापक जनजागरण अभियान के तहत 05 जनवरी को प्रयागराज में बिजली पंचायत आयोजित की गयी है। -

प्रदेश में शीतलहर के चलते स्कूलों में छुट्टियां
लखनऊ में प्रदेश भर में शीतलहर के कारण स्कूलों में छुट्टियां घोषित की गई हैं। 8वीं कक्षा तक के सभी स्कूलों में 14 जनवरी तक अवकाश रहेगा। इसके अलावा, सभी प्राथमिक स्कूलों में शीतकालीन अवकाश भी घोषित किया गया है। हाड़ कंपा देने वाली ठंड के चलते यह कदम उठाया गया है, ताकि बच्चों को ठंड से बचाया जा सके। यह निर्णय बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
-

इस तस्वीर के पीछे की कहानी झकझोर देगी
साउथ कोरिया प्लेन क्रैश से पहले खिड़की से बाहर झांकते बच्चे की तस्वीर वायरल, इसके पीछे की कहानी झकझोर देगी !
साउथ कोरिया के मुआन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर प्लेन क्रैश की घटना में 179 लोगों की मौत हुई है।
इस घटना ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया था।
इस बीच खिड़की से बाहर देख रहे एक तीन साल के लड़के की दिल दहला देने वाली तस्वीर सामने आई है, इस बच्चे की प्लेन क्रैश में अपने माता-पिता के साथ मृत्यु हो गई।









