Category: न्यूज़

Your blog category

  • सभी पत्रकार संगठनों को एक सूत्र में पिरोना हमारा लक्ष्य-दिलावर सिंह

    सभी पत्रकार संगठनों को एक सूत्र में पिरोना हमारा लक्ष्य-दिलावर सिंह

    संगठन की न्यूज़ बुलेटिन का हुआ लोकार्पण,

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे): गोरखपुर ‘प्रिन्ट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के देश भर के पत्रकारों और उनके पत्रकार संगठनों को एक सूत्र में पिरो कर संगठित करने का कार्य हम कर रहे हैं। हमें इसमें सफलता भी मिल रही है। संगठित होने पर ही पत्रकार हितों की रक्षा हो सकती है।’ उक्त बातें भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति व सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ के संस्थापक राष्ट्रीय संयोजक सरदार दिलावर सिंह ने अपने सम्बोधन में कहीं। वे गोरखपुर के वार्ड संख्या 20 महादेवा झरखंडी स्थित आरएसएम पब्लिक स्कूल के प्रांगण में मण्डल के पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। आयोजन में संगठन के ‘न्यूज़ बुलेटिन’ का भी लोकार्पण किया गया।
    इस अवसर पर अपने सम्बोधन में मण्डल अध्यक्ष सतीश चंद्र शुक्ला ने कहा कि बिना संगठित हुए किसी भी मीडिया कर्मी का भला नहीं होने वाला है। मण्डल प्रभारी कृष्ण चन्द्र चौधरी ने प्रिन्ट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के सभी पत्रकारों को मजबूती के साथ संगठन से जुड़ने की अपील की
    कार्यक्रम में कमलेश मणि त्रिपाठी, राकेश शर्मा, विश्वनाथ उपाध्याय, एडवोकेट सुनील कुमार गुप्ता, सुनील कुमार त्रिपाठी, प्रधानाध्यापक अमरनाथ त्रिपाठी, प्रदीप कुमार, प्रदीप कुमार यादव, संजय वर्मा, सत्येंद्र त्रिपाठी, मृत्युंजय कुमार तिवारी, मनोज कुमार जैकी, सुभाष चंद्र, अभय प्रताप सिंह, सूर्यनाथ, कृष्ण मोहन सैनी, एडवोकेट बबलू कुमार, रामकिशुन प्रजापति, आशीष मिश्रा आदि पत्रकार गण मौजूद रहे।

  • मारपीट कर बाइक क्षतिग्रस्त करने के मामले में तीन पर केस दर्ज

    मारपीट कर बाइक क्षतिग्रस्त करने के मामले में तीन पर केस दर्ज

    संवाददाता– एस. पी. सिंह
    गोरखपुर/सहजनवा ।

    हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के किठुउरी गाव के पोखरे के पास एक युवक को उसके ही गाव के कुछ लोगो ने पुरानी रंजिश में पहले तो युवक की लाठी डंडे से जमकर पिटाई की । फिर उसकी मोटरसाइकिल भी तोड़ दी । रविवार को हरपुर बुदहट पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपीयो पर केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है ।
    थाना क्षेत्र के जिगिनियाडाँड़ निवासी अनिल यादव पुत्र पुल्लूर यादव ने बताया कि शनिवार रात्रि 8 बजे वह अपनी मोटरसाइकिल से जा रहा था कि, किठुउरी गाव के पोखरे के पास उसके गाव (जिगिनियाडाँड़) के रामकेश यादव, देवेंद्र यादव, शिवम यादव ने पुरानी रंजिश में उसे घेर लिए और लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया । वही सभी ने पीड़ित अनिल यादव की मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त कर दिया । हरपुर बुदहट पुलिस ने तीन नामजद सहित एक अज्ञात पर सम्बन्धित धाराओ में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दिया है ।

  • किशोरी को लेकर फरार हुआ संतकबीरनगर का युवक, मुकदमा दर्ज

    किशोरी को लेकर फरार हुआ संतकबीरनगर का युवक, मुकदमा दर्ज

    संवाददाता– एस. पी. सिंह
    गोरखपुर/सहजनवा ।

    हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को संतकबीरनगर का युवक बहलाफुसला कर भगा ले गया । किशोरी के परिजनों की शिकायत पर हरपुर बुदहट पुलिस ने आरोपी युवक पर रविवार को केस दर्ज किया है ।
    किशोरी की माँ ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि संतकबीरनगर जिले के औरही निवासी नीरज अग्रहरि जो अपने नैनिहाल मे मेरे गाँव मे रहता था, दिनाँक 28 दिसम्बर की शाम को वह मेरी नाबालिग बेटी को बहलाफुसला कर भगा ले गया । काफी खोजबीन के बाद भी वह नही मिली । पुलिस ने इस मामले में संतकबीरनगर के अपहरण के आरोपी नीरज अग्रहरि पर बीएनएस की धारा 137 (2) के तहत रविवार को मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है ।

  • बिगही चौराहे पर बाबा जयगुरुदेव आध्यात्मिक सत्संग का हुआ आयोजन, जुटी भीड़

    बिगही चौराहे पर बाबा जयगुरुदेव आध्यात्मिक सत्संग का हुआ आयोजन, जुटी भीड़

    संवाददाता– एस. पी. सिंह
    गोरखपुर/सहजनवा ।

    सोमवार को हरपुर बुदहट क्षेत्र के बिगहि चौराहे पर बाबा जयगुरुदेव आध्यत्मिक सत्संग का आयोजन किया गया । सत्संग में जुटी भीड़ को धर्म प्रचारकों द्वारा बाबा जयगुरुदेव की नीतियों का प्रचार प्रसार कर लोगो को नशामुक्त जीवन जीने, शराब नही पीने, एवम शाकाहारी बनने का संकल्प दिलाया गया ।
    जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा के राष्ट्रीय उपदेशक शतिश चंद जी ने सत्संग प्रवचन करते हुए कहा कि बाबा जयगुरुदेव ने संगत के सदस्यों को शाकाहारी बनने का जो संदेश दिया है । उसका सभी को ईमानदारी से पालन करना होगा, और जनजागरण अभियान चलाकर सभी को शराब नही पीने और नशा मुक्त जीवन जीने के लिये प्रेरित करना होगा । उन्होने उपस्थित भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि जो भी भक्त जयगुरुदेव से जीवन कि डोर जोड़ लेता है, उसे इस भौतिक संसार मे किसी भी तरह से कष्ट नही होते । गुरु ही ज्ञान की वह ज्योति है, जिसके प्रकाश के सहारे हम परमात्मा के द्वार तक जा सकते है ।
    इस अवसर पर ग्राम प्रधान बिगहि धर्मेंद्र यादव, अमेरिकन, ओमप्रकाश, सुरेंद्रनाथ शुक्ला, नागेंद्र, इंदजीत पांडेय, रामसजीवन, राहुल सहित सैकड़ों जयगुरुदेव भक्त उपस्थित रहे।

  • पुवाल हटाने को लेकर मनबढ़ ने माँ के साथ मिलकर महिला को पीटा, केस दर्ज

    पुवाल हटाने को लेकर मनबढ़ ने माँ के साथ मिलकर महिला को पीटा, केस दर्ज

    संवाददाता– एस. पी. सिंह
    गोरखपुर/सहजनवा ।

    गीडा थाना क्षेत्र के माही ग्राम पंचायत में पुआल हटाने की बात को लेकर बडगहन गाव के एक युवक ने अपनी मॉ के साथ मिलकर माही गाव की महिला चादनी पत्नी विनोद गोंड़ की पिटाई कर दी । पीड़िता की शिकायत पर गीडा पुलिस ने आरोपी माँ-बेटे पर मुकदमा दर्ज किया है । महिला का कहना है कि आरोपी ने उसके गांव पर जमीन खरीद कर निर्माण कराया है । 28 दिसम्बर को रास्ते मे पुवाल हटाने को लेकर आरोपी ने भद्दी भद्दी गाली देते हुए अपनी माँ के साथ मिलकर मारपीट की।
    महिला की शिकायत पर गीडा पुलिस ने रविवार को आरोपी अंकित यादव पुत्र रविन्द्र यादव, और पूनम पत्नी रविन्द्र यादव निवासी बडगहन पर बीएनएस की धारा 115 (2), 351 (3), और 352 के तहत केस दर्ज किया है।

  • गाली गलौज का विरोध करने पर पीटा, एक नामजद तथा एक अज्ञात पर केस दर्ज

    गाली गलौज का विरोध करने पर पीटा, एक नामजद तथा एक अज्ञात पर केस दर्ज

    संवाददाता– एस. पी. सिंह
    गोरखपुर/सहजनवा ।

    सहजनवा थाना क्षेत्र के माड़र निवासी सुरेंद्र चौहान को बीते रविवार को गांव के ही एक मनबढ़ ने अपने एक साथी के साथ मिलकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी, पीड़ित के शिकायत पर सहजनवा पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है ।
    बताते चले कि माड़र निवासी सुरेंद्र चौहान पुत्र रामवृक्ष चौहान ने सहजनवा थाने पर दिए तहरीर में बताया कि, बीते रविवार 29 दिसंबर को मैं कछार में रखवाली कर रहा था, तभी हमारे गांव के विजय साहनी पुत्र शिव मूरत साहनी अपने एक साथी के साथ आ गए और हमारे साथ गाली गलौज करने लगे । जिसका विरोध करने पर दोनों लोगों ने मिलकर लाठी डंडों से मारा पीट कर घायल कर दिया । वही शोर शराबा सुनकर जब आसपास के लोग आने लगे तो ये अपनी मोटरसाइकिल नंबर यूपी 53 – 9960 पर बैठ कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए ।
    पीड़ित की शिकायत पर सहजनवा पुलिस ने माड़र निवासी विजय साहनी और उसके एक अज्ञात साथी पर बी. एन. एस. की धारा 115(2), 352, 351(3) के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है ।

  • मुसलमानों के लिए नए साल का जश्न मनाना नाजायज

    मुसलमानों के लिए नए साल का जश्न मनाना नाजायज

    मुसलमानों के लिए नए साल का जश्न मनाना नाजायज

    मौलाना शहाबुद्दीन रजवी

    न्यू ईयर 2025 में दो दिन का समय बचा है और लोग इसकी तैयारियों में जुटे हुए हैं।

    इन सब के बीच ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने नए साल का जश्न मनाने को लेकर फतवा जारी किया है।

    उन्होंने कहा कि मुसलमानों के लिए नए साल का जश्न मनाना नाजायज है।

    फतवे में कहा गया है कि नए साल पर जो नौजवान लड़के-लड़कियां जश्न मनाते हैं यह सही नहीं है।

    नए साल का जश्न नहीं मनाया जाना चाहिए और न ही मुबारकबाद देनी चाहिए।

    जो कोई भी नए साल का जश्न मनाएगा वह गैर इस्लामिक है और जो मुसलमान नए साल का जश्न मनाएगा वह शरीयत के खिलाफ होगा।

  • नए साल का जश्न मनाने वाले गुनहगार पार्टी, म्यूजिक डांस से अल्लाह नाराज होंगे

    नए साल का जश्न मनाने वाले गुनहगार पार्टी, म्यूजिक डांस से अल्लाह नाराज होंगे

    बरेली के चश्मे दारुल इफ्ता के हेड मुफ्ती और मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने फतवा जारी कर कहा है कि मुसलमानों को गैर धर्म के त्योहार पर बधाई नहीं देनी चाहिए. ये इस्लाम के खिलाफ है. नया साल भी ईसाईयों का है. इसे मनाना भी इस्लाम के खिलाफ है.

    ”नए साल का जश्न मनाना, एक दूसरे को मुबारकबाद देना, डांस करना, मोबाइल पर एक-दूसरे को नए साल पर मैसेज भेजना, ये सभी इस्लाम के खिलाफ हैं और शरीयत की नजर में नाजायज हैं.” फतवे में मुसलमानों से आगे कहा गया है कि गैरों के धार्मिक त्योहार यानी गैर धर्मों के त्योहारों में शामिल नहीं होना चाहिए. मुसलमानों को दूसरे मुसलमानों को भी इसमें शामिल होने से रोकना होगा. अगर कोई व्यक्ति इस तरह का गैर शरई काम करता है, तो वह सख्त गुनहगार है. मुसलमानों को चाहिए कि शरीयत के खिलाफ कोई भी कार्य न करे.

  • पीपीए ही पत्रकार हितों का रखता है ख्याल- केपी राय

    पीपीए ही पत्रकार हितों का रखता है ख्याल- केपी राय

    पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन तहसील गोला की मासिक बैठक कैंप कार्यालय गोला बाजार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष राजेश शर्मा तथा मुख्य अतिथि जिलामंत्री केपी राय रहे। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि सदस्यों की सक्रियता का परिणाम है कि पीपीए संगठन एक अच्छे मुकाम पर पहुंचा है। संगठन के किसी पत्रकार पर हो रहे उत्पीड़न कभी बर्दाश्त नहीं करता है। और इस बात पर भी जोर दिया गया कि संगठन को मजबूत और विस्तारित करने के लिए नए सदस्यों को जोड़ा जाए।
    इस मौके पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नागेन्द्र प्रसाद पाण्डेय, संगठन मंत्री घनश्याम कसौधन, नीलेश कुमार तिवारी, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, राजेश कुमार पाण्डेय, राकेश यादव, रामसजीवन मिश्रा, अखिलेश तिवारी, राजकुमार यादव, राजीव जायसवाल, जितेन्द्र कुमार जायसवाल, बसंत यादव, नरसिंह प्रजापति सहित कई लोग उपस्थित रहे।

     

  • सीएम के पोर्टल पर शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

    सीएम के पोर्टल पर शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

    सीएम के पोर्टल पर शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, भलुवा में चारपाई पर महिला को बांधकर उठा ले गए थे घर का सामान ।

    संवाददाता– एस. पी. सिंह
    गोरखपुर/सहजनवा ।

    हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के भलुवा निवासिनी महिला रंजना दूबे पत्नी शत्रुध्न दूबे ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर अपने बगलगीर पर साजिश के तहत उसे चारपाई पर बांधकर घर के अंदर से नगदी सहित गहना, जेवर बर्तन उठा ले जाने का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन एक पखवारा गुजरने के बाद भी कोई ठोस पहल नहीं हो सकी, पीड़ित का कहना है कि आज पुलिस जाएगी, कल पुलिस जाएगी कहकर रोज थाने से टरकाया जा रहा है ।