छत्तीसगढ मे हुई पत्रकार की हत्या से पत्रकारो मे आक्रोश

ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) छत्तीसगढ मे वरिष्ठ पत्रकार मुकेश चंद्राकर की नृशंस हत्या पर पत्रकारो ने आक्रोश जताते हुए छत्तीसगढ की सरकार से हत्यारों को फांसी की सजा व पीड़ित परिवार को एक करोड़ आर्थिक सहयोग देने की मांग की है।
शनिवार को बड़हलगंज मे पत्रकारो की आकस्मिक बैठक मे पत्रकारों ने छत्तीसगढ के निर्भीक पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या की निंदा करते हुए कहा कि पत्रकार मुकेश की इस लिए हत्या कर दी गई कि उन्होंने 120 करोड़ की लागत से बने एक सड़क की गुणवत्ता पर सवाल खड़ा करते हुए रिपोर्टिंग की थी। जिसके बाद ठेकेदार के खिलाफ जांच शुरु हुई थी। पत्रकारों ने कहा कि मुकेश की हत्या एक पत्रकार की हत्या नही बल्कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला है। सच के लिए लड़ना कितना खतरनाक हो सकता है, इसकी कीमत मुकेश को जान देकर चुकानी पड़ी। बैठक मे अखिलेश कुमार, संजय श्रीवास्तव, रजनीकांत मिश्र, चंद्रभान तिवारी, कैलाश मिश्र, विवेक शुक्ल, विनय तिवारी,अभय राय, शिवम तिवारी, ज्ञानवेंद्र मिश्र, हरिश्चंद्र सोनी, अमित सिंह, घनश्याम यादव आदि मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *