बड़हलगंज/ गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) : बड़हलगंज केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार जनता के स्वास्थ्य को लेकर काफी संवेदनशील है, एक तरफ जहां स्वास्थ्य सेवाओं में तेजी से काम हो रहा है तो वहीं आयुष्मान कॉर्ड जैसी योजनाओं का लाभ देकर सरकार हर तबके के लोगों को पांच लाख रुपए तक की मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कर रही है।
उक्त बातें चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने शुक्रवार को नगर पंचायत बड़हलगंज के कैम्प कार्यालय में आयोजित निःशुल्क आयुष्मान भारत शिविर में सत्तर वर्ष से अधिक आयु के लोगों को आयुष्मान कॉर्ड पंजीकरण के दौरान कही। इस दौरान सैकड़ों लोगों का आयुष्मान कॉर्ड पंजीकरण कर उनका कॉर्ड बनाया गया। इस दौरान ईओ राम समुझ, सभासद दीपक शर्मा, सूरज सोनकर, राकेश राय, सुनील यादव, रामदास मद्धेशिया, नियाज़ कुरैशी, सुनील कुमार, कृष्णा गुप्ता, अभिषेक श्रीवास्तव, सुरेश उमर, अमलेश कुमार सहित अन्य संख्या में लोग मौजूद रहें।
Leave a Reply