बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) :- बडहलगंज नगर पंचायत के पुराने क्षेत्रों के साथ ही विस्तारित क्षेत्रों का भी विकास मेरी प्राथमिकता है। नगर के विभिन्न वार्डों में विकास के कार्य तेजी से हो रहें हैं,
उक्त बातें चेयरमैन प्रीति उमर ने रविवार को नगर पंचायत के वॉर्ड न० 18 नेताजी सुभाष चंद्र बोस नगर में बहुप्रतीक्षित सीसी रोड के निर्माण कार्य के शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि स्थानीय वार्ड की जनता काफी दिनों से इस सड़क के निर्माण कार्य का इंतजार कर रही थी, क्षेत्र के नगर पंचायत में शामिल हो जाने से इस उनकी उम्मीद काफी बढ़ गई थी, ऐसे में अब 30.70 लाख की लागत से इस सड़क का निर्माण होगा। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, सभासद राकेश राय, दीपक शर्मा, सूरज सोनकर, विरेन्द्र कुमार गुप्ता, लक्ष्मण साहनी, ऋषि कुमार, रवि साहनी, राजीव मिश्रा, संजय सोनकर, सुदीप वर्मा, नियाज कुरैशी, स्वतंत्र सिंह, दुर्गेश मिश्रा, अष्टभुजा सिंह, सुरेश उमर, सोनू श्रीवास्तव, कार्तिक त्रिपाठी, कृष्णा मोदनवाल, राजेश जायसवाल, बब्लू सिंह, अजय दुबे, सुनील कुमार, रविन्द्र कुमार, नियाज़ अहमद, विकास गौड़, हरकेश यादव, अरविंद सिंह, हिमांशु गौड़, उमेश यादव मनोज निगम,आशिष उमर, आजाद, उमाशंकर यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहें। https://youtube.com/shorts/03ZBqE65qh4?si=TuD-WK8K_l4o3_jG
Leave a Reply