Category: न्यूज़
Your blog category
-

समूह का किस्त जमा करने के विवाद को लेकर दो पक्षों में चटकी लाठियां, पांच घायल आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दरघाट में बीते मंगलवार को समूह का किस्त जमा करने के विवाद को लेकर गुलईचा देवी पत्नी रामकरन और गायत्री देवी पत्नी योगेन्द्र निवासी ग्राम पंचायत दरघाट के बीच वाद विवाद हो गया । देखते देखते यह मारपीट में बदल गया, और दोनों पक्षो से जमकर लाठियां चली । जिससे एक पक्ष से तीन और दूसरे पक्ष से दो लोग घायल हो गए । दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने सम्बन्धित धाराओ में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है ।
-

पारिवारिक विवाद में भाई को मारपीट कर घायल करने वाले भाइयो सहित पांच पर केस दर्ज
सहजनवा थाना के हरदी गाव में पारिवारिक विवाद में दो भाइयों और उंसके परिजनों ने मिलकर दूसरे भाई को गाली धमकी देते हुए मारपीट कर घायल कर दिया । अब इस मामले में पीड़ित कि शिकायत पर सहजनवा पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है ।
हरदी निवासी पीड़ित विनोद कन्नौजिया ने सहजनवा पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि 14 जनवरी को वह अपने घर पर मौजूद था, तभी उनके सगे भाइयों और उनके परिवार वालो ने मारपीट कर घायल कर दिया । वही जब मैं थाने जाने लगा तो रास्ते मे मोटरसाइकिल से ठोकर मार कर गिरा दिए ।
पुलिस ने इस मामले में गुड्डू कन्नौजिया, गुरजीत कन्नौजिया, भोलू, गोलू, निर्मला कन्नौजिया पर सम्बन्धित धारा में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है ।https://www.youtube.com/live/_3KGaqahZEU?si=sLMH8a7d8PK78pFd
-
तेज गति से अनियंत्रित कार गोलंबर से टकराई, चार घायल और एक की मृत्यु
संवाददाता: सागर कुमार
गोरखपुर : 15 जनवरी को रात्रि 1:30 बजे “UP 52 BE 9331” नं प्लेट की वारना कार जो कि मेडिकल रोड की तरफ से तेज गति से आकर असुरन चौराहे पर स्थित गोलंबर से टकरा गई, जिससे उसमें सवार चार पुरुष और एक महिला बुरी तरह घायल हो गये, जिन्हें तत्काल एम्बुलेंस व प्राइवेट वाहन से ईलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने आमिर लारी पुत्र आरिफ, उम्र करीब 32 वर्ष को मृत घोषित कर दिया, वहीं अन्य गंभीर रूप से घायलों में पार्थ शुक्ला उम्र करीब 30 वर्ष तथा महिला उम्र करीब 28 वर्ष,जिसका नाम ज्ञात नहीं हो सका है ,की हालत गंभीर है, जबकि जीत शाही पुत्र इंद्रजीत शाही निवासी सरोली जनपद देवरिया एवं सिद्धार्थ शर्मा पुत्र वीरेंद्र शर्मा निवासी मोहन रोड थाना कोतवाली देवरिया की हालत खतरे से बाहर है। सभी घायलों का मेडिकल कॉलेज में ईलाज चल रहा है। वारना कार को क्रेन द्वारा थाना शाहपुर में ले जाया गया है।
सूचनार्थ रिपोर्ट सेवा में प्रेषित है।
-

इंटर्नशिप राशि बढ़ाने को लेकर मेडिकल छात्रों ने विधायक को दिया ज्ञापन
बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बडहलगंज शहीद राजा हरिप्रसाद मल्ल होम्योपैथिक मेडिकल कालेज में इंटर्नशिप के जरिए अपनी सेवा प्रदान कर रहे आयुष छात्र-छात्राओं ने विधायक राजेश त्रिपाठी को ज्ञापन देकर इंटर्नशिप राशि बढ़वाने की मांग की है। बुधवार को शहीद राजा हरिप्रसाद मल्ल होम्योपैथिक मेडिकल कालेज पहुंचे चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी को इंटर्नशिप कर रहे छात्र-छात्राओं ने ज्ञापन सौंपकर प्रदेश सरकार से इंटर्नशिप बढ़वाने की मांग करते हुए समर्थन की मांग किया। छात्र छात्राओं ने ज्ञापन के जरिए कहा कि अन्य प्रदेशों में इंटर्नशिप मासिक मानदेय 15 हजार से लेकर 30 हजार रुपए तक है, जबकि यूपी में आयुष विभाग द्वारा मात्र 7500 रुपए मासिक मानदेय दिया जा रहा है, जिससे जीवन यापन चलना मुश्किल है।
-

निष्ठा सदैव अपरिवर्तनीय होनी चाहिए
बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे): बड़हलगंज संसार में राम नाम ही शाश्वत सत्य है बाकी सब मिथ्या है। सब कुछ यहीं छोड़ कर जाना है। अतः ईश्वर के प्रति निष्ठा रखें। ध्यान रखें, यह निष्ठा सदैव अपरिवर्तनीय होनी चाहिए। यह विचार बुधवार को नेशनल इण्टर कालेज खेल मैदान में आयोजित श्री राम कथा के सातवें दिन हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं को राम कथा का रसपान कराते हुए प्रख्यात कथा वाचक राजन जी महाराज ने व्यक्त किया। ____श्री हनुमान सेवा समिति चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित राम कथा में कथा प्रेमियों को राजन जी महाराज ने बताया कि भगवद्भक्ति में निष्ठा केवट जैसी होनी चाहिए।भगवान की सेवा कर यदि उनसे कुछ न मांगा जाए तो उनकी भक्ति जरूर मिलती है। जब केवट ने कुछ नहीं लिया तो उसे अपनी विमल भक्ति देकर विदा किया। यदि सेवा कर कुछ मांगना ही है तो उनके चरणों की प्रीति मांगिए। यदि भगवान की विमल भक्ति जीवन में मिल जाय न तो फिर किसी वस्तु की आवश्यकता जीवन में नहीं है। राजन जी ने कहा कि बच्चों में प्रारम्भ से ही यह संस्कार उत्पन्न करना चाहिए कि वो सभी को प्रणाम करें क्योंकि न जाने किस रूप में कोई आ जाय और हमें भगवान की कृपा दिला दे।ऋषि मार्कण्डेय की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि उनके माता पिता जानते थे कि वे अल्पायु हैं। उन्होंने बालक मार्कण्डेय के अन्दर सभी को प्रणाम करने का संस्कार डाला। वे सभी को प्रणाम करते थे। एक दिन नारद जी आए। नारद जी को उन्होंने प्रणाम किया। ऋषि ने उन्हें चिरंजीवी होने का आशिर्वाद दिया। मार्कण्डेय द्वारा अपनी उम्र बताने पर नारद जी ने अपने आशिर्वाद की मर्यादा रखने को तमाम जतन किए और अंततः बालक मार्कण्डेय चिरंजीवी हुए और ऋषि मार्कण्डेय के रूप में विख्यात हुए। राम कथा को आगे बढ़ाते हुए राजन जी महाराज ने बताया कि भगवान राम, अनुज लक्ष्मण व मां जानकी सहित भारद्वाज मुनि की आज्ञा ले आगे बढ़े।रास्ते में जंगलों, पर्वतों, सरोवरों को देखते चले जा रहे थे। रास्ते में सुन्दर आश्रम देख गदगद हो गए। आश्रम के पास पहुंचे।सूचना पा वाल्मीकि जी बाहर निकले तो दोनों भाई दौड़ कर उनके चरणों में लेट गए। मुनि ने उन्हें उठा सीने से लगा लिया और आशीष देने के साथ उनके दर्शन कर अपने चक्षुओं को तृप्त किया। फिर रामजी ने उनसे रहने के स्थान के बारे में पूछा तो उन्होंने उन्हें चित्रकूट के कामदगिरि पर निवास करने को कहा। भगवान राम ने ऋषि का आदेश पा चित्रकूट पहुंचे। रामजी के आने की खबर पा देवता कोल भीलों के रूप में आ वहां पर्णकुटी का निर्माण किए।रामजी वास्तु पूजा कर पत्नी व भाई समेत उसमें निवास करने लगे।
इसके पूर्व मुख्य यजमान कमलेश पासवान केन्द्रीय राज्य मंत्री, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा मार्कण्डेय राय,आशीष राय ब्लाक प्रमुख बड़हलगंज,
उद्योग पति व समाज सेवी सूरज पाण्डेय,रामगोविन्द यादव अध्यक्ष दवा विक्रेता संघ,संजय दूबे व प्रतिभा दूबे,राजेश पाण्डेय
व रेनू पाण्डेय,पवन कुमार राय व अर्चना राय तथा विंध्याचल पाठक ने व्यास पीठ का पूजन व आरती कर कथा का शुभारम्भ कराया।इस दौरान आयोजक कुलदीप राय, संरक्षक डा. एएन चौबे, अध्यक्ष सूबेदार राय, तारा राय,शैलेष शाही, कैलाश मिश्र, अनिल पाण्डेय, विक्की शाही, राकेश सिंह, कमलेश सिंह, जयनारायण मिश्र, डा वीरभद्र तिवारी,आदि सहित हजारो श्रद्धालु मौजूद रहे। -

पुस्तक स्पंदन के कवर पृष्ठ का हुआ विमोचन
बडहलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज क्षेत्र के सिधुआपार गाँव निवासी युवा कवि डॉ निर्भय निनाद द्वारा संपादित पुस्तक स्पंदन के कवर पृष्ठ का विमोचन मंगलवार की शाम सिद्धपीठ मदरिया के उत्तराधिकारी श्रीदास महाराज के हाथों मदरिया मन्दिर के प्रांगण में किया गया। पुस्तक स्पंदन 51 गीतों का संग्रह है। जिसमे देश के विभिन्न शहरों के कवियों एवं गीतकारों का गीत सम्मिलित है। पुस्तक स्पंदन में विभिन्न विषयों पर गीत हैं। ज्ञात हो कि इसके पूर्व भी निर्भय का 51गीतों का संग्रह पास जब से तुम नहीं प्रकाशित हो चुका है। इस अवसर पर धर्मेंद्र शुक्ल,दीपक शुक्ल,अमरमणि त्रिपाठी, रजनीश पाण्डेय, विश्वनाथ पाण्डेय,हेमंत शुक्ल, शिवम दूबे मौजूद रहे।
-

पुष्पवर्षा कर केंद्रीय मंत्री व विधायक ने किया मित्रों का स्वागत
चिल्लूपार मित्र महाकुम्भ
मित्रों से सँवरता है जीवन-कमलेश पासवान
पुष्पवर्षा कर केंद्रीय मंत्री व विधायक ने किया मित्रों का स्वागत।
गुड़ तिल के साथ खिचड़ी सहभोज का उठाया आनन्द
बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) चिल्लूपार के विधायक व पूर्व मंत्री राजेश त्रिपाठी द्वारा अपने शुभेच्छु मित्रों के सम्मान में प्रति वर्ष मनाया जाने वाला मित्र मिलन व खिचड़ी सहभोज पूरे हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। बुधवार को राजकीय होम्योपैथी मेडिकल कालेज के आडिटोरियम में सम्पन्न हुआ मित्रमिलन व खिचड़ी सहभोज प्रयागराज में चल रहे महाकुम्भ 2025 को समर्पित करते हुये मित्र महाकुम्भ के रूप में मनाया गया, जिसे भव्यता प्रदान करते हुए केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री कमलेश पासवान ने मुख्य अतिथि के रूप में अपनी सहभागिता निभाई,
कार्यक्रम की शुरुआत केन्द्रीयमन्त्री को बुके और स्मृतिचिन्ह देने के बाद उपस्थित मित्रों और शुभेच्छुओं पर पुष्पवर्षा कर की गई।
केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुये कहा कि सच्चे मित्रों की मौजूदगी से ही जीवन सँवरता है। उन्होंने अपने स्व. पिता की हत्या के बाद उपजी स्थितियों की गम्भीरता और आपदा काल में मित्रों का सहयोग याद करते हुये कहा कि अगर सच्चे मित्रों का साथ न होता तो आज हमारा परिवार बिखर गया होता। उन्होंने इस आयोजन की सराहना करते हुये विधायक राजेश त्रिपाठी को धन्यवाद दिया,
सम्बोधन व पुष्पवर्षा कार्यक्रम के बाद खिचड़ी सहभोज सम्पन्न हुआ जिसमें सभी ने एक साथ खिचड़ी और तिल गुड़ का आनन्द उठाया।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष मार्कण्डेय राय, टी एन चन्द
चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, ब्लाकप्रमुख रामआशीष राय, शिवाजी चन्द, विधायक प्रतिनिधि आचार्य वेद प्रकाश तिवारी पूर्वप्रमुख रामबेलास यादव, ओम प्रकाश ,यादव, दुर्गेश मिश्र, बृजेश वर्मा, बिजेंद्र तिवारी, अभिमन्यु सिंह, डॉ ए के गुप्ता, अष्टभुजा सिंह, प्रशांत शाही, अरविन्द सिंह, विद्याधर पाण्डेय आदि मौजूद थे। -

पत्रकार मुकेश चंद्राकर के परिवार को 10 लाख की सहायता
रायपुर। पत्रकार मुकेश चंद्राकर के परिवार को 10 लाख की सहायता सरकार देगी, सरकार मुकेश चंद्राकर के नाम से पत्रकार भवन का निर्माण करेगी,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऐलान किया। बता दें कि सीएम साय अपने दौरे पर रवाना हुए इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा , “छत्तीसगढ़ के सभी लोगों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं…आज हम बलरामपुर जा रहे हैं जहां हम नवनिर्मित भाजपा कार्यालय का उद्घाटन करेंगे और रातापानी महोत्सव का भी शुभारंभ करेंगे…हम पत्रकार मुकेश चंद्राकर के परिवार को 10 लाख रुपये की सहायता देंगे और उनके नाम पर पत्रकार भवन भी बनवाएंगे।
-

महाकुंभ का वीडियो शेयर कर चंद्रशेखर आजाद ने की योगी सरकार की तारीफ
सोशल मीडिया साइट एक्स पर सांसद ने कहा कि सरकार के पास इतनी शक्ति होती है कि जब सरकार ठान लेती है, तो असंभव कार्य भी संभव हो जाते हैं।
6 महीने में रेत पर इस तरह एक शहर बसाना भी इसी शक्ति का उदाहरण है, जो दर्शाता है कि अगर सरकार चाहती है, तो किसी भी बड़ी चुनौती का समाधान किया जा सकता है।
-

आयकर संग्रह में वृद्धि के क्या कारण हैं
आयकर विभाग ने कहा है कि चालू वित्त वर्ष में भारत का शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 15.9 प्रतिशत बढ़कर 16.89 लाख करोड़ रुपये हो गया है, जो एक साल पहले की अवधि में 14.58 लाख करोड़ रुपये था।
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने कहा कि 12 जनवरी तक 16.89 लाख करोड़ रुपये के शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह में 7.68 लाख करोड़ रुपये का कॉर्पोरेट कर (रिफंड का शुद्ध), 8.74 लाख करोड़ रुपये का गैर-कॉर्पोरेट कर और प्रतिभूतियों का लेनदेन शामिल है। कर 44,538 करोड़ रुपये (रिफंड का शुद्ध)।
प्रत्यक्ष कर, जो किसी व्यक्ति की आय या लाभ पर लगाया जाता है, व्यक्ति द्वारा सीधे सरकार को भुगतान किया जाता है। प्रत्यक्ष करों के सामान्य उदाहरण आयकर, संपत्ति कर, कॉर्पोरेट कर, संपत्ति कर, उपहार कर, सुरक्षा लेनदेन कर और पूंजीगत लाभ कर हैं।








