Category: न्यूज़
Your blog category
-
आज का इतिहास
आज का इतिहास
22 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ :–
काहिरा पर तुर्की ने 1517 में कब्जा किया।
बोस्टन एवं न्यूयॉर्क के बीच 1673 में डाक सेवा की शुरुआत हुई।
1760 में हुए वांदीवाश के युद्ध में अंग्रेजों ने फ्रांसिसियों को हराया।
दक्षिणी सीरिया में 1837 में आये भूकंप से हजारों लोगों की जाने गयी।
रूस के सेंट पीट्सबर्ग में मजदूरों पर 1905 में गोलियां चलाई गयी जिसमें लगभग 600 से ज्यादा लोग मारे गए।
रैमसे मैकडोनाल्ड 1924 में ब्रिटेन में लेबर पार्टी के पहले प्रधानमंत्री बने।
देहरादून में दृष्टिहीनों के लिए 1963 में राष्ट्रीय पुस्तकालय की स्थापना हुई।
पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में इस्पात कारखाना 1965 में शुरू हुआ।
अपोलो 5 ने 1968 में पहले ल्यूनर मॉड्यूल के साथ अंतरिक्ष की ओर उड़ान भरी थी।
बोइंग 747 की 1970 में लंदन एवं न्यूयॉर्क के बीच पहली व्यावसायिक उड़ान शुरु हुई।
इस्तानबुल की पूरी आबादी को 1972 में 24 घंटे के लिए नजरबंद किया गया।
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 1973 को गर्भपात को कानूनी मान्यता दे दी। कोर्ट ने अपने फैसले तहत महिलाओं गर्भवती होने के बाद 6 महीने के भीतर गर्भपात करवा सकती हैं।
नाइजीरिया मे 1973 में जॉर्डन एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त, लगभग 200 यात्रियों की मृत्यु।
1992 में डॉ. रॉबर्टा बॉन्डर अंतरिक्ष में जाने वाली कनाडा की न्यूरोलॉजिस्ट और पहली महिला बनी।
कैलीफ़ोर्निया विश्वविद्यालय की वेधशाला के वैज्ञानिकों ने 1996 में पृथ्वी से लगभग 3,50,000 प्रकाश वर्ष की दूरी पर दो नये ग्रहों की खोज की।22 जनवरी को जन्मे व्यक्ति :-
स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर रोशन सिंह का 1892 में जन्म।
रूसी फ़िल्म निर्देशक सेर्गे मिखाइलोविच आइसेन्स्टाइन (Sergei Eisenstein ) का 1898 में जन्म।
हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता, पटकथा-लेखक, निर्माता, निर्देशक और सम्पादक विजय आनन्द का 1934 में जन्म।
भारतीय अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर का 1972 में जन्म।
कर्नाटक संगीत शैली के प्रसिद्ध गायक तथा मैग्सेसे पुरस्कार प्राप्त व्यक्ति टी. एम. कृष्णा का 1976 में जन्म।
असम के सामाजिक कार्यकर्ता तरुण राम फुकन का 1977 में जन्म।
बर्मा के राजनयिक तथा संयुक्त राष्ट्र के तीसरे महासचिव यू. थांट का 1909 में जन्म।
त्रिपुरा के 9वें मुख्यमंत्री माणिक सरकार का 1949 में जन्म।22 जनवरी को हुए निधन:–
1666 में मुगल बादशाह शाहजहाँ का निधन हुआ।
1901 में इंग्लैंड की महारानी विक्टोरिया का निधन हुआ।
2014 में प्रसिद्ध तेलुगु फ़िल्म निर्माता और फ़िल्म अभिनेता ए. नागेश्वर का निधन हुआ। -
कर्नाटक के येल्लापुरा में भीषण सड़क हादसा
कर्नाटक के येल्लापुरा में भीषण सड़क हादसा,
सब्जी ले जा रहे ट्रक की ट्रिपर से टक्कर।
हादसे में 10 लोगों की मौत, 15 लोग घायल।
सभी लोग कुमता बाजार में सब्जियां बेचने जा रहे थे।
-

राम आधार सिंह के 40 वीं पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज विकास खण्ड के डेरवा मे स्थित श्री रामअधार सिंह इंटर कालेज के संस्थापक व समाजसेवी स्व रामअधार सिंह की 40 वीं पुण्यतिथि पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ ।
जिसमे पहले दिन सामाजिक शैक्षणिक जागरूकता रैली निकाली गयी व वैदिक हवन के साथ कार्यक्रम का सुभारम्ब हुआ तथा दूसरे दिन के कार्यक्रम का सुभारम्ब गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर के प्राणी विज्ञान के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो डीके सिंह मुख्य अतिथि व प्रो भारती सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित होकर माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर व स्व रामअधार सिंह के चित्र पर् पुष्पांजलि अर्पित कर किया ।
कार्यक्रम में विद्यालय के वार्षिक परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त बच्चों को पारितोषिक वितरण करते हुए श्री सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में रामअधार सिंह का योगदान अतुलनीय हैं उन्होंने ने ग्रामीण इलाकों बेहतर प्रयास करते हुए समाज को एक नई दिशा देने का काम किया है जो वर्षो तक अविस्मरणीय रहेगा ।
पर्यावरण पर बोलते हुए उन्होंने ने कहा कि आज के परिवेश में वृक्षारोपण उतना ही जरूरी हो गया हैं जितना शरीर के लिए भोजन वृक्षारोपण के साथ उसका संरक्षण भी अति आवश्यक हैं ।
कार्यक्रम में संस्था के प्रबंधक पूर्व प्रमुख राजबहादुर सिंह ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया और द्वय वरिष्ठ शिक्षकों को समय देने के लिए आभार प्रकट किया ।
लकार्यक्रम के समापन के दौरान इंटर कालेज के प्रधानाचार्य जयप्रकाश ओझा व चिल्ड्रेन स्कूल की प्रधानाध्यापिका रीतू सिंह ने सभी आगन्तुकों के प्रति विशेष आभार प्रकट किया ।
कार्यक्रम में पूर्व प्रधानाचार्य अवधेश सिंह अरुण सिंह अनिरुद्ध यादव पंचदेव यादव कैलाश नाथ सिंह श्रीकांत मिश्र मार्कण्डेय मिश्र सहित विद्यालय के सभी शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित थे । -

एमसीआई परीक्षा पास करने पर डॉ सौरभ मिश्रा को लोगो ने दी बधाई
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बड़हलगंज/ गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) बडहलगंज फिलीपींस से एमबीबीएस कर चुके डॉ सौरभ मिश्रा ने रविवार को मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई)की परीक्षा भी पास कर लिया है। रविवार की शाम रिजल्ट आने के बाद डॉ सौरभ और उनके परिजनों को बधाई देने वालों का तांता लग गया।
रविवार को मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एम सी आई) परीक्षा 12 जनवरी 2025 के परिणाम घोषित हुए हैं। मूलरूप से आजमगढ़ व अस्थाई रुप से बड़हलगंज के निवासी स्व महेंद्र मिश्रा के बेटे सौरभ मिश्रा ने बीएससी वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर, एमडी (डॉक्टर ऑफ मेडिसिन) अमा स्कूल ऑफ मेडिसिन, मकाती, मेट्रो मनीला, फिलीपींस से जुलाई 2021 में किया है। रिजल्ट आने के बाद बड़हलगंज इलाके में खुशी का माहौल है। बधाई देने वालो मे पंडित तेजेश्वरी त्रिपाठी, संतोष कटियार, नीरज पाठक, संतोष कुमार शुक्ल, डॉ मोहज्जम अंसारी, आर्दश चौबे, जय सिंह, कमलेश मिश्र, रियाज, राहुल कनौजिया, सतीश चौरसिया ने शुभकामनाएं दीं। डॉ सौरभ मिश्रा ने इसका श्रेय माता पिता के आर्शीवचन और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ एएन चौबे व बुआ रानी चौबे को दिया। -

दिवालो पर पम्पलेट चिपकाकर युवाओ को ठगने वाली कम्पनी के विरुद्ध दरोगा ने दर्ज कराया केस
संवाददाता– एस.पी. सिंह
गोरखपुर/सहजनवा ।गीडा थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर अर्जेन्ट रिक्वायरमेंट कंबोडिया की मशहूर कंपनी CMED कन्ट्रक्शन. लिमटेड का फर्जी पम्पलेट दिवालो पर चस्पा है । गस्त के दौरान हल्का दरोगा धीरेंद्र यादव ने जब पम्पलेट की जांच की तो पता चला कि उक्त मनिंद्र कंसलटि आकाश कुमार पुत्र जयप्रकाश निवासी बाघागाड़ा थाना गीडा गोरखपुर के मकान में संचालित हो रही है, जो कुछ महीनों से बन्द चल रहा हैं । उक्त कम्पनी द्वारा बिना किसी वैध प्रमाण के बेरोजगार युवकों को नियुक्त कर उन्हें कंबोडिया, वियतनाम, आदि देश भेजकर साइबर अपराध में फंसाया जा रहा है ।
गीडा पुलिस ने उपनिरीक्षक की तहरीर पर मनिंद्र कंसलटिंग के खिलाफ बीएनएस की धारा 318 (4), 24 (1) b के तहत केस दर्ज किया है । -

जेल बाईपास रोड स्थित प्यारे कटरा के सामने नाले में गिरी गाय
जेल बाईपास रोड स्थित प्यारे कटरा ,जंगल सालिकराम, के सामने नाले में गिरी गाय

संवाददाता: सागर कुमार,
उक्त सड़क उत्तर तरफ निर्मित नाले को लोक निर्माण विभाग के लापरवाही से आज तक नहीं ढका गया हैं, जिससे आए दिन कोई ना कोई जानवर नाले में गिर जाता हैं ।
उसी क्रम में आज कड़ाके की ठंड में दिन के 3 बजे के करीब उक्त नाले में गाय गिर गई, जिसे स्थानीय लोगों व चौकी इंचार्ज पादरी बाजार श्री अश्वनी चौबे , पार्षद प्रतिनिधि सुधीर यादव, नगर निगम की टीम एवं प्राइवेट जे.सी.बी के सहयोग से लगभग 4 घंटे की मशक्कत के बाद सफलता पूर्वक शाम 7 बजे के करीब निकाल लिया गया।
-

फार्मर रजिस्ट्री नहीं तो नहीं मिलेगी पीएम किसान सम्मान निधि: एसडीएम गोला
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज फार्मर रजिस्ट्री के बिना अब किसानों को पीएम सम्मान निधि नहीं मिलेगी। बिना फार्मर रजिस्ट्री के दिसंबर 2024 से पीएम सम्मान निधि की किस्त का भुगतान नहीं होगा। अतः सभी पात्र किसान जल्द से जल्द इसे करा लें। इस बात की जानकारी उपजिलाधिकारी गोला राजू कुमार ने दी।
एस डी एम गोला राजू कुमार ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री पोर्टल पर पंजीकरण कराकर आनलाइन माध्यम से कोई भी किसान फार्मर रजिस्ट्री कर सकता है। इसके लिए किसान के पास खतौनी,आधार कार्ड व आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर जिस पर ओटीपी प्राप्त हो सके,होना आवश्यक है। किसान मोबाइल एप फार्मर रजिस्ट्री यूपी अथवा पोर्टल के माध्यम से खुद फार्मर रजिस्ट्री कर सकते हैं। अपने क्षेत्रीय लेखपाल, किसान सहायक, ग्राम पंचायत सचिव से मिलकर रजिस्ट्री करा सकते हैं। साथ ही किसी जन सुविधा केंद्र पर जाकर भी फार्मर रजिस्ट्री करा सकते हैं, जिसके लिए उनके पास आधार ओटीपी प्राप्त करने के लिए आधार लिंक मोबाइल नंबर होना आवश्यक है। यह कार्य अति आवश्यक है। एस डी एम राजू कुमार ने सभी किसानों से फार्मर रजिस्ट्री अविलंब कराने की अपील की। -
पूर्व विधायक के बेटे और भतीजे समेत चार पर मारपीट का केस
पूर्व विधायक के बेटे और भतीजे समेत चार पर मारपीट का केस,
गीडा थाना क्षेत्र के गाहासाड में गुरुवार की शाम को मारपीट और ईंट पत्थर चलाने का मामला ।
संवाददाता– एस.पी. सिंह
गोरखपुर/सहजनवा ।गीडा थाना क्षेत्र गाहासाड में गुरुवार की शाम को मारपीट और ईंट पत्थर चलने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को एक पक्ष की तहरीर पर पूर्व विधायक जीएम सिंह के पुत्र और भतीजे समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है । आरोप है कि पूर्व विधायक के भतीजे ने महिला की कनपटी पर पिस्टल तान दी थी । वहीं, दूसरे पक्ष की तहरीर पर भी चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है । दोनों पक्षों से पुलिस ने तीन लोगों का शान्ति भंग में चालान भी किया है ।
गीडा थाना क्षेत्र के गाहासाड निवासी सतेन्द्र सिंह की पत्नी ममता सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गुरुवार रात में गांव के रहने वाले पूर्व विधायक जीएम सिंह के पुत्र नवनीत उर्फ हिमांशु सिंह व भतीजा धन्नजय सिंह उर्फ कौशल अन्य लोग के साथ नशे में धुत होकर दरवाजे पर आए और पति को गाली देने लगे । वजह पूछने पर घर में घुसकर बदतमीजी करने लगे । ममता का आरोप है कि पूर्व विधायक के भतीजे ने कनपटी पर पिस्टल सटा कर धमकी दी । शोर मचाने पर पति, देवर और बेटी आ गई । आरोप लगाया कि उन लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया और मुझे व बेटी को धक्का देकर असलहा लहराते, धमकी देते हुए फरार हो गए । ममता सिंह की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व विधायक जीएम सिंह के बेटे नवनीत उर्फ हिमांशु सिंह, भतीजा धन्नजय सिंह उर्फ कौशल, आदित्य गिरी, विकास सिंह व अन्य पर केस दर्ज कर लिया ।उधर, दूसरे पक्ष के अंकित गिरी ने तहरीर में बताया कि गुरुवार को दूसरे पक्ष के लोग गाली दे रहे थे । कारण पूछने पर पिता के साथ गया, तो लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर चलाकर मुझे और पिता को घायल कर दिया । पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने शशि नन्द उर्फ मिन्टू, सत्येन्द्र उर्फ रिंकू, चन्द्र प्रताप उर्फ पप्पू पर केस दर्ज किया है । पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन लोगों का शांति भंग में चालान कर एसडीएम कोर्ट भेज दिया । थानाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि एक पक्ष की तहरीर पर पूर्व विधायक के बेटे, भतीजे समेत चार लोगों और दूसरे पक्ष से भी तीन लोगों पर केस दर्ज हुआ है ।