Category: न्यूज़

Your blog category

  • जांच अधिकारी का खुलासा

    जांच अधिकारी का खुलासा

    कर्नाटक के पूर्व डीजीपी एवं चारा घोटाले के मुख्य जांच
    अधिकारी एपी दुराई (IPS) ने अपनी आत्मकथा”परसूट आफ ला एंड ऑर्डर” (Pursuit of law and
    order) में अध्याय 26 The CBI Vs Lalu Prasad
    Yadav में पृष्ठ संख्या -230 और 231 व 232 में लिखा है कि सीबीआई ने अपने द्वारा दायर 49 मुकदमो में से 7 में लालू प्रसाद यादव जी को मुजरिम बनाया है। पूर्व डीजीपी ने अपनी किताब में लिखा कि लालू प्रसाद
    यादव एवं कुछ आईएएस को फंसाने का गम्भीर षड़यंत्र
    किया गया है। देश की न्यायिक व्यवस्था में ऐसा होना ठीक नही है। मीडिया ने भी लालू प्रसाद यादव को बिना मुजरिम सिद्ध हुए खुद ही ट्रायल कर उन्हें अपराधी घोषित कर दिया।

  • मेरठ का दरोगा 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते अरेस्ट

    मेरठ का दरोगा 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते अरेस्ट

    मेरठ का दरोगा 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते अरेस्ट:,

    हरियाणा में लेने पहुंचा था सेटिंग के पैसे, फरीदाबाद एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा,

    मेरठ के थाना भहवान पुर में तैनात दारोगा लक्ष्मण सिंह किडनेपिंग के मामले को रफादफा करने के एवज में 2 लाख रुपये मांग रहे थे। पीड़ित ने दारोगा जी को ही निपटवा दिया।

  • बांसगांवः सड़क हादसे में ट्रेलर ने तीन युवकों को रौदा

    कौड़ीराम-बांसगांव मार्ग पर बेखौफ दौड़ रहे मालवाहक ट्रेलर और ट्रकों पर रोक लगाने में पुलिस विफल।

    रविवार की शाम करीब 6 बजे बघराई गांव के पास अनियंत्रित गति से जा रहे ट्रेलर ने बाइक को मारी ठोकर, 3 युवक घायल। सभी की हालत नाजुक।

    घायलों को बांसगांव सीएचसी के डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल को किया रेफर।

    बीती रात को भी बांसगांव में बड़ौदा यूपी बैंक के पास ट्रक की ठोकर से एक बैगनार कार हो गयी क्षतिग्रस्त। कार सवार घायल।

  • महाकुंभ में हाई अलर्ट, पकड़ा गया संदिग्ध

    महाकुंभ में हाई अलर्ट, पकड़ा गया संदिग्ध

    महाकुंभ में सबसे बड़े स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है। कॉल इंटरसेप्ट, सर्विलांस के जरिए सुरक्षा एजेंसियों ने एक मैसेज पकड़ने के बाद यूपी के सुल्तानपुर से एक संदिग्ध को उठाया है।

    युवक का नाम मान सिंह बताया जा रहा है। वह पंजाब का रहने वाला है। उसके पास से फर्जी आईडी, महाकुंभ से जुड़े दस्तावेज, फोटो और वीडियो मिले हैं।

  • सात साल के बच्चे को कुत्तो ने नोंचा, 17 से अधिक जख्म

    सात साल के बच्चे को कुत्तो ने नोंचा, 17 से अधिक जख्म

    सात साल के बच्चे को कुत्तो ने नोंचा, शरीर पर 17 से अधिक जख्म; दो इंच चमड़ी सहित बाल उखड़े,

    ग्वालियर के शारदा बाल ग्राम आश्रम में सात साल के बच्चे रविकांत पर आवारा कुत्तों ने हमला किया, जिससे उसके शरीर पर 17 से अधिक जख्म हो गए, और सिर से दो इंच चमड़ी उखड़ गई। बच्चे का ऑपरेशन किया गया और उसे रेबीज से बचाव के लिए इंजेक्शन दिए गए।

  • स्वच्छता अभियान का नेतृत्व करने पहुंची नगर पंचायत अध्यक्ष  नीलम सिंह राना

    स्वच्छता अभियान का नेतृत्व करने पहुंची नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना

    नगर पंचायत नगर को स्वच्छ सुन्दर बनाना है।

    बस्ती। स्वच्छता भी एक राष्ट्र सेवा है । स्वच्छ नगर से ही स्वस्थ नगर और समृद्ध नगर की कल्पना साकार हो सकेगी। आज शिवाजी नगर वार्ड के गोसाई जोत में आयोजित विशेष स्वच्छता अभियान का नेतृत्व करने पहुंची नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने उक्त बातें कहीं। उन्होंने नगर को देश का एक मॉडल नगर पंचायत बनाने में सभी से सहयोग की अपील किया। इस अवसर पर श्रीमती राना ने जहां स्वयं झाड़ू लगाकर नागरिकों को जागरूकता का संदेश दिया वहीं सैकड़ों महिलाओं को निःशुल्क डस्टबिन भी वितरित किया। उन्होंने कहा कि नगर देश की इकलौती नगर पंचायत है जहां प्रत्येक महीने के अन्तिम शनिवार को एक वार्ड में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाता है। इसी प्रकार प्रत्येक महीने के दूसरे मंगलवार को योग दिवस और वृद्ध जन सम्मान आयोजित होता है। सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय पर साप्ताहिक जनता दर्शन, कार्य दिवस पर कंट्रोल रूम की सुविधा सहित दर्जनों जनहितकारी योजनाएं संचालित कर नगर पंचायत नगर देश में अपनी अलग पहचान बना चुकी है। इसके पूर्व श्रीमती राना नगर पंचायत के सफाई कर्मियों और सहयोगियों की फौज के साथ हाथों में झाड़ू लिए सुबह ही मुहल्ले में पहुंच गई। इस मुहिम में स्थानीय सभासद सहित अनेक लोग जुड़ गए। पूरे गोसाईजोत की गलियों और सड़कों पर सफाई के दौरान अध्यक्ष ने खूब पसीना बहाया। इसके बाद उन्होंने नगर पंचायत की तरफ से महिलाओं को निःशुल्क डस्टबिन वितरित किया। उन्होंने स्वच्छता के प्रति सभी को जागरूक करते हुए कहा कि सड़कों पर गन्दगी न फैलाएं। डस्टबिन में ही कूड़ा डालने की आदत बनाएं । सफाई अभियान में सभासद प्रतिनिधि तुलसीराम, डॉ अनिल श्रीवास्तव, देवेश धर द्विवेदी, चन्द्र मणि मिश्रा, राजेश त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या सभासद और आस पास के लोग मौजूद रहे।

  • समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष राम मिलन यादव (78) का लंबी बीमारी के बाद आज निधन

    समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष राम मिलन यादव (78) का लंबी बीमारी के बाद आज निधन

    समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष राम मिलन यादव (78) का लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया। सपा पूर्व जिलाध्यक्ष राममिलन यादव मूल रूप से गोरखपुर के दक्षिणांचल के गगहा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत ( नरै ) के रहने वाले थे।उनका अंतिम संस्कार राजघाट पर समाजवादी झन्डे में हुआ मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र अजय यादव ने दिया राजघाट पर उनके परिजन व भारी संख्या में शुभचिंतक व सपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी सहित पार्टी के सभी नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने पूर्व जिलाध्यक्ष के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह अपूर्णीय झति हुई है ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे विनम्र श्रद्धांजलि

  • पराक्रम दिवस पर हिंदू सुरक्षा सेवा ट्रस्ट ने किया थाना अध्यक्षों का सम्मान

    पराक्रम दिवस पर हिंदू सुरक्षा सेवा ट्रस्ट ने किया थाना अध्यक्षों का सम्मान

    पराक्रम दिवस पर हिंदू सुरक्षा सेवा ट्रस्ट ने किया थाना अध्यक्षों का सम्मान।

    आज दिनांक 23जनवरी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के अवसर पर हिंदू सुरक्षा सेवा ट्रस्ट गोरखपुर महानगर इकाई ने एसपी सिटी गोरखपुर के साथ-साथ गोरखपुर महानगर के सभी थाना अध्यक्षों को आजाद हिंद फौज की उपाधि से सम्मानित किया। सम्मान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा पल्लू ने कहा कि जिस प्रकार से नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज की स्थापना कर आजादी की लड़ाई में अपनी महती भूमिका का निर्वहन किया विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने आजाद हिंद फौज का निर्माण कर अंग्रेजों के अंदर भय व्याप्त कर दिया। उन्होंने कहा पुलिस के जवान हैं समाज की बुराइयों के प्रति हमेशा लड़ते रहते हैं आज हमारी बहन बेटियां व्यापारी समाज में सुरक्षित हैं हम अपने घरों में चैन की नींद सोते हैं तो उसमें पुलिस विभाग का बहुत बड़ा योगदान है ऐसे में हिंदू सुरक्षा सेवा ट्रस्ट सभी थाना अध्यक्ष को आजाद हिंद फौज की उपाधि से सम्मानित कर रहा है।महानगर महामंत्री पूजा गुप्ता एवं महानगर उपाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने कहा की पुलिस विभाग के प्रति स

  • हजारों बिजली कर्मियों ने शक्तिभवन घेरा

    हजारों बिजली कर्मियों ने शक्तिभवन घेरा

    विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, गोरखपुर ,23 जनवरी 2025 : हजारों बिजली कर्मियों ने शक्तिभवन घेरा : निजीकरण के विरोध में देशभर में व्यापक विरोध प्रदर्शन : निजीकरण का निर्णय वापस होने तक संघर्ष जारी रहेगा।

    उत्तर प्रदेश में बिजली के निजीकरण हेतु ट्रांजैक्शन कंसलटेंट नियुक्त करने हेतु प्री-बिडिंग कॉफ्रेंस के विरोध में आज देश भर में लाखों बिजली कर्मचारियों ने व्यापक विरोध प्रदर्शन किये। राजधानी लखनऊ में हजारों की तादाद में बिजली कर्मियों ने शक्तिभवन घेर लिया और निजीकरण के विरोध में जबर्दस्त प्रदर्शन किया। संघर्ष समिति ने ऐलान किया है कि बिजली के निजीकरण का निर्णय वापस होने तक लगातार संघर्ष जारी रहेगा। 24 एवं 25 जनवरी को बिजली कर्मी पूरे दिन काली पट्टी बांधकर काम करेंगे और भोजनावकाश या कार्यालय समय के उपरान्त विरोध सभायें करेंगे। 25 जनवरी को संघर्ष समिति संघर्ष के नये चरणों की घोषणा करेगी।
    नेशनल कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ इलेक्ट्रीसिटी इम्प्लॉइज एण्ड इंजीनियर्स द्वारा लिये गये निर्णय के अनुसार आज बिजली कर्मचारियों, जूनियर इंजीनियरों और अभियन्ताओं ने देश भर में व्यापक विरोध प्रदर्शन किया। निर्णय के अनुसार उप्र में हो रही बिजली के निजीकरण की प्रक्रिया का विरोध करने हेतु देश के समस्त प्रान्तों की राजधानियों में विशाल प्रदर्शन किये गये। श्रीनगर, जम्मू, पटियाला, शिमला, देहरादून, चंडीगढ़, जबलपुर, गांधीनगर, मुम्बई, रायपुर, कोलकाता, रांची, गुवाहाटी, चेन्नई, बेंगलूरू, विजयवाड़ा, हैदराबाद, त्रिवेंद्रम में बड़ी सभायें हुईं।
    उप्र में राजधानी लखनऊ में हजारों बिजली कर्मचारी, संविदा कर्मी और अभियन्ता सुबह 10ः00 बजे से ही शक्तिभवन पहुंचने लगे थे। 11ः00 बजे तक हजारों बिजली कर्मियों ने शक्तिभवन मुख्यालय घेर लिया। उल्लेखनीय है कि शक्तिभवन मुख्यालय में निजीकरण हेतु ट्रांजैक्शन कन्सलटेंट नियुक्त करने हेतु प्री-बिडिंग कॉफ्रेंस 11ः30 बजे होनी थी। बिजली कर्मियों के शक्तिभवन घेर लेने के बाद शक्तिभवन में कोई प्री-बिडिंग कॉफ्रेंस की बैठक नहीं हो पायी।
    संघर्ष समिति गोरखपुर के संरक्षक इस्माइल खान ने कहा कि यह पता चला है कि पॉवर कारपोरेशन के चेयरमैन ने किसी अन्य स्थान पर अपने चहेते कंसलटेंट्स के साथ गुपचुप मीटिंग की है। संघर्ष समिति ने कहा कि चूंकि प्री-बिडिंग कॉफ्रेंस हेतु निर्धारित स्थान शक्तिभवन मुख्यालय घोषित किया गया था अतः किसी अन्य स्थान पर की गयी कोई भी मीटिंग नियमानुसार पूरी तरह से असंवैधानिक है। ऐसा लगता है कि पॉवर कारपोरेशन के चेयरमैन निजीकरण की इतनी जल्दी में हैं कि उन्हें वैधानिक प्रक्रिया का भी ज्ञान नहीं रहा। यह समाचार मिला है कि किसी अन्य स्थान पर उन्होंने कुछ चुनिंदा कन्सल्टेंट्स से कोई गुप्त बैठक की है। उप्र जैसे देश के सबसे बड़े प्रान्त में 42 जनपदों की विद्युत वितरण व्यवस्था का निजीकरण यदि इस प्रकार कुछ पूर्व निर्धारित निजी घरानों के साथ प्रक्रिया को ताक पर रखकर किया जा रहा है तो यह बहुत बड़े घोटाले का संकेत दे रहा है।
    संघर्ष समिति गोरखपुर के संयोजक पुष्पेन्द्र सिंह ने पुनः कहा कि बिजली कर्मचारियों का प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी पर पूरा विश्वास है। संघर्ष समिति ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से अपील की है कि वे निजीकरण के मामले में प्रभावी हस्तक्षेप करने की कृपा करें जिससे इस मामले में पॉवर कारपोरेशन के चेयरमैन को मनमाने ढंग से कार्य करने से रोका जा सके और निजीकरण की प्रक्रिया वापस हो।
    गोरखपुर के अलावा राजधानी लखनऊ एवं समस्त जनपदों और परियोजना मुख्यालयों पर आज भोजनावकाश के दौरान लगभग शतप्रतिशत कर्मचारी अपने कार्यालयों से बाहर आये और उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया। वाराणसी, प्रयागराज, आजमगढ़, बस्ती, देवीपाटन, अयोध्या, मिर्जापुर, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद, बुलन्दशहर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, झांसी, ललितपुर, बांदा, कानपुर, पनकी, जवाहरपुर, हरदुआगंज, एटा, अलीगढ़, पारीछा, आगरा, मथुरा, ओबरा, पिपरी और अनपरा में बड़ी सभायें हुई।
    जनपद गोरखपुर में मुख्य अभियन्ता कार्यालय प्रांगण में हुई सभा को संघर्ष समिति के प्रमुख पदाधिकारियों अभिषेक कुमार, अंकित कुमार, प्रिया सिंह, जितेन्द्र कुमार गुप्त, अरुण कुमार सिंह, रणविजय चौरसिया, प्रभुनाथ प्रसाद, आशुतोष शाही, संदीप श्रीवास्तव, संगमलाल मौर्य, अखिलेश गुप्ता, ब्रजेश त्रिपाठी, प्रवीण कुमार, राजकुमार सागर, जयनारायण यादव, विनोद श्रीवास्तव, नरेन्द्र कुमार सिंह, अरुण मिश्रा, विक्रांत जैन, नेहा सिंह, ओम गुप्ता, सत्यव्रत पाण्डेय, सरोजनी सिंह, सुजाता त्यागी, ममता, वंदना, इंदु, रणविजय यादव, अनिरुद्ध कुमार एवं अभिषेक ओझा ने सम्बोधित किया।

  • मुख्यमंत्री ने किया मां गंगा की पूजा अर्चना

    मुख्यमंत्री ने किया मां गंगा की पूजा अर्चना

    “नमामि गङ्गे तव पादपङ्कजं
    सुरासुरैर्वन्दितदिव्यरूपम्।
    भुक्तिं च मुक्तिं च ददासि नित्यं
    भावानुसारेण सदा नराणाम्।।”

    आज प्रयागराज में मंत्रिमंडल के माननीय सदस्यों के साथ ‘विष्णुपदी’ माँ गंगा का पूजन-अर्चन एवं आरती करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

    जय माँ गंगे!
    योगी आदित्यनाथ।