Category: न्यूज़

Your blog category

  • ब्लाक प्रमुख ने बांटा घरौनी, मालिकाना हक पाकर ग्रामीणो के खिले चेहरे

    ब्लाक प्रमुख ने बांटा घरौनी, मालिकाना हक पाकर ग्रामीणो के खिले चेहरे

    ब्लाक प्रमुख ने बांटा घरौनी, मालिकाना हक पाकर ग्रामीणो के खिले चेहरे,

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे):- बड़हलगंज विकास खंड मुख्यालय पर स्वामित्व कार्ड का वितरण शनिवार को किया गया। कार्यक्रम में खड़ेसरी, खजुरी पाण्डेय, गढ़वा रामपुर के सैंकड़ो लाभार्थियो को अपने घर का मालिकाना हक प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख रामआशीष राय व बड़हलगंज मंडल अध्यक्ष दुर्गेश मिश्रा के हाथो घरौनी पाते ही लाभार्थियो के चेहरे खिल उठे।
    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लाक प्रमुख राम आशीष राय ने कहा कि सरकार गरीबों के प्रति काफी गंभीर है। योगी व मोदी राज में लोगो को सुशासन मिला है। स्वामित्व कार्ड मिलने से गरीबो को उनका अधिकार प्राप्त हो गया। उन्हे अब कोई बेघर नही रह सकता है। प्रमुख ने घरौनी पाये लाभार्थियो को शुभकामनाये दिया। भाजपा मंडल अध्यक्ष दुर्गेश मिश्रा ने कहा कि भाजपा सरकार सबको साथ लेकर चलने का कार्य करती है। योगी राज में विकास के नित्य नये आयाम स्थापित हो रहे है। घरौनी पाये लोगो को अब उनके कोई बेदखल नही कर पायेगा। खंड विकास अधिकारी घीसम प्रसाद ने उपस्थित जनप्रतिनिधियो का आभार जताया। संचालन सहायक विकास अधिकारी योगेन्द्र सरोज ने किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष नरहपुर बृजेश वर्मा, धर्मेन्द्र तिवारी, शिवाजी सिंह, कुलदीप गौड़ आदि लोग मौजूद थे।

  • प्रिया शुक्ला बनाई गई पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर की क्षेत्रीय सलाहकार समिति सदस्य

    प्रिया शुक्ला बनाई गई पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर की क्षेत्रीय सलाहकार समिति सदस्य

     

    गोरखपुर : लम्बे समय से सामाजिक कार्यों में जुटी प्रिया कुमारी शुक्ला को केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति सदस्य अपने विशेष अभिरूचि कोटे के तहत मनोनीत किया है।

    अपनी नियुक्ति पर उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का धन्यवाद देतें हुए ह्रदय से आभार व्यक्त किया है और कहा कि उन्होंने महिलाओं की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी समिति में दी। कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़ी प्रिया कुमारी शुक्ला महिलाओं और बच्चों के लिए केंद्र सरकार की योजनाएं हर निचले स्तर तक पहुंचे इस उद्देश्य के तहत कार्य कर रहीं हैं l
    उन्होंने बताया की वह पूर्वोत्तर रेलवे में आधारभुत संरचना के विकास यात्रियों की सुविधाओं रेलगाड़ियों के विस्तार, विभिन्न रेलवे जोनों के सलाहकार समिति सदस्यों के साथ समन्वय स्थापित कर अपने सुझाव रेलवे बोर्ड, रेल मंत्रालय तथा जोनल मीटिंग में देंगी lतथा पूर्वोत्तर रेलवे के अंतर्गत रेल मण्डलों लखनऊ, इज्जतनगर, वाराणसी के रेलवे स्टेशनो पर यात्रियों की सुविधाएं खानपान, स्टॉल, सफाई आदि व्यवस्थाओ का निरीक्षण शीघ्र प्रारम्भ करेंगी l

  • फांसी के फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

    फांसी के फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

     

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे): बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र के गायघाट गांव में शुक्रवार को सायंकाल चार बजे महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। पुलिस शव को पीएम के लिए भेजकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
    पुलिस के अनुसार गायघाट गांव निवासी मृतका अंजनि 36 वर्ष का पति रविन्द्र प्रजापति अपने तीन पुत्री व एक पुत्र सहीत गुजरात के सुरत में रहता है। मृतका कि तबीयत कुछ वर्षो से खराब चल रही थी। जिसका इलाज कराने दो माह पुर्व वह गांव आया था। घर के अन्दर खुले कमरे में शुक्रवार की शाम मृतका का शव फांसी के फंदे पर उसके छोटे पुत्र ने देखा तो शोर मचाया। प्रभारी इन्स्पेक्टर बड़हलगंज चन्द्रभान सिंह का कहना है कि शव पीएम के लिए भेजा गया है।

  • पीपीगंज थाने की जीप से टक्कर में बाइक सवार की मौत

    गोरखपुर : पीपीगंज थाने की जीप से टक्कर में बाइक सवार की मौत,

    पीपीगंज-जसवल मार्ग पर भरोहिया गांव के पास गुरुवार रात पुलिस जीप से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसकी पहचान नहीं हो सकी है, लेकिन बाइक नंबर के आधार पर उसे सहजनवा क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। घायल युवक को पहले सीएचसी जंगल कौड़िया और फिर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। सीओ कैंपियरगंज गौरव त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस की जीप खड़ी थी, जिससे बाइक सवार टकरा गया। शव को मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखा गया है।

  • खोराबार बीईओ राम शंकर निलंबित

    खोराबार बीईओ राम शंकर निलंबित

    गोरखपुर: खोराबार खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) राम शंकर को नियम विरुद्ध कार्य, आदेशों की अवहेलना और शिथिलता बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। उन्हें निलंबन अवधि तक डायट गोरखपुर से संबद्ध किया गया है।

    अपर शिक्षा निदेशक बेसिक कामता राम पाल के अनुसार, उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष विनोद शुक्ल ने महानिदेशक स्कूल शिक्षा को शिकायत भेजी थी। जांच के निर्देश पर सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक), गोरखपुर मंडल ने रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई।

  • धोखाधड़ी के मामले में 5000 के इनामी अभियुक्त गिरफ्तार

    धोखाधड़ी के मामले में 5000 के इनामी अभियुक्त गिरफ्तार

     

    गोरखपुर: खजनी पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में 5000 रुपये के इनामी अभियुक्त दीपेन्द्रधर दुबे को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

    दीपेन्द्रधर दुबे, निवासी नकईल गांव, मदनपुर, देवरिया, के खिलाफ तीन साल पहले जालसाजी का मामला दर्ज हुआ था। तब से वह फरार चल रहा था। पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी।

  • वाडा सेल्स कॉर्पोरेशन में हुई भीषण चोरी की घटना को लेकर विभिन्न व्यापारी संगठनों ने जताया आक्रोश

    वाडा सेल्स कॉर्पोरेशन में हुई भीषण चोरी की घटना को लेकर विभिन्न व्यापारी संगठनों ने जताया आक्रोश

     

    गोरखपुर। गीडा के वाडा सेल्स कॉर्पोरेशन में हुई भीषण चोरी की घटना को लेकर महानगर के विभिन्न व्यापारी संगठनों की एक आपात बैठक संयुक्त व्यापार मंडल (रजिस्टर्ड ) गोरखपुर के बैनर तले संयुक्त व्यापार मंडल के संयोजक रमेश चंद्र गुप्त एवं वरिष्ठ सह संयोजक योगेन्द्र नाथ दूबे की अध्यक्षता में सर्राफा भवन में संपन्न हुई।

    बैठक में गीडा के वाडा सेल्स कॉर्पोरेशन की गीडा इलाके में स्थित गोदाम से सीसीटीवी कैमरे तोड़कर 25.50 लाख के जूते चप्पल की भीषण चोरी घटना पर सभी व्यापारियों ने आक्रोश व्यक्त किया।उक्त घटना की जानकारी जूता चप्पल के कारोबारी शिवम गोयल व उनके पिता परमेश्वर गोयल ने संयुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारी को दिया । जानकारी मिलने पर पदाधिकारियों ने आक्रोश जताया।
    फुटवियर कारोबारी शिवम गोयल ने बताया कि गिड़ा क्षेत्र में उनका वाडा सेल्स कॉर्पोरेशन का एक गोदाम है, जहां सीसीटीवी कैमरा भी लगा है पर चोरों ने कैमरा तोड़कर तथा लाइट काटकर घटना को अंजाम दिया है उक्त घटना को लेकर व्यापारियों में बहुत आक्रोश है।

    संयुक्त व्यापार मंडल के संयोजक रमेश चंद्रगुप्त एवं वरिष्ठ से संयोजक योगेन्द्र नाथ दूबे ने कहा कि इस तरह की घटना से व्यापारी अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहा है, पुलिस प्रशासन के लिए यह घटना एक चुनौती है कि चोरों ने बेखौफ होकर रात्रि 8:30 बजे उक्त घटना को अंजाम दिया है, उक्त घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी माल की बरामदगी और चोरों की गिरफ्तारी पुलिस प्रशासन नहीं कर पाई है।

    बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मांग की गई की रात्रि में ठंड के समय महानगर में चोरी की घटना तेजी से बढ़ी है रात्रि में पुलिस की गस्त बढ़ाई जाए गिड़ा क्षेत्र में भीषण चोरी की घटना का पर्दाफाश अति शीघ्र किया जाए।

    बैठक में प्रमुख रूप से सर्राफा व्यापार मंडल के अध्यक्ष गणेश वर्मा, चेंबर ऑफ टेक्सटाइल के अध्यक्ष श्री राजेश नेभानी, डिस्ट्रीब्यूटर एवं गुड्स संगठन के अध्यक्ष श्री संतोष अग्रवाल, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री भोला अग्रहरि, गोलघर व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री अभिषेक शाही, दवा विक्रेता समिति के महामंत्री श्री आलोक चौरसिया, श्री गौरी शंकर सरावगी, श्री हरिद्वार वर्मा, श्री अशोक कसौधन, श्री मेराज अहमद, श्री रफीक अहमद, सिया रामचंद्र कसौधन, श्री अरशद अफजल समानी, श्री संजय कुमार वैश्य, श्री संजय श्रीवास्तव, श्री कृष्ण मुरारी गुप्ता, श्री अमित कुमार गुप्ता, वाडा सेल्स कॉरपोरेशन के प्रोपराइटर श्री शिवम गोयल, श्री परमेश्वर गोयल, श्री शिवराज मलकानी, श्री अमित अग्रवाल, श्री ओमप्रकाश खेमका, श्री मणिनाथ गुप्ता, श्री आदित्य गुप्ता, श्री गौरव गुप्ता, श्री रमेश कसौधन, श्री विजय पाठक, श्री संजय शुक्ला, श्री विशाल गुप्ता, श्री सौरभ सिंह, श्री अनुराग मझवार, इत्यादि लोग शामिल रहे।

  • सगुण के उपासक मोक्ष की कामना नहीं करते

    सगुण के उपासक मोक्ष की कामना नहीं करते

    बड़हलगंज/ गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे)राम भक्ति में लीन व्यक्ति को किसी भी प्रकार की कोई कामना शेष नहीं रहती। राम भक्ति सगुण भक्ति है और सगुण भक्ति में रमा भक्त कभी मोक्ष की कामना नहीं करता। परमार्थ की यात्रा अत्यन्त सरल है, केवल प्रयास करने की आवश्यकता होती है।यह विचार गुरुवार को स्थानीय नेशनल इण्टर कालेज खेल मैदान में आयोजित श्रीराम कथा के आठवें दिन हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं को राम कथा का रसपान कराते हुए अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक राजन जी महाराज ने व्यक्त किया। __श्री हनुमान सेवा समिति चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्रीराम कथा में जुटे श्रद्धालुओं पर राम भक्ति की वर्षा करते हुए राजनजी महाराज ने गुरुवार को भरत के भ्रातृप्रेम की विस्तृत चर्चा करते हुए बताया कि भाई का भाई से प्रेम सर्वोत्कृष्ट होता है। इस प्रेम की व्याख्या करते हुए उन्होंने कहा कि यदि आप किसी से प्रेम करते हैं और यदि वह आपके विषय में कुछ अनर्गल बात भी करे तो भी उसके प्रति प्रेम कम न हो तो उस प्रेम को सर्वोत्कृष्ट प्रेम कहते हैं। गुरुवार को राजनजी ने राम वन गमन से व्यथित भरत का राम से मिलने चित्रकूट आने का बहुत ही मार्मिक चित्रण किया। उन्होंने बताया कि जब भरत अयोध्या से वन के लिए प्रस्थान किए तो उनके साथ माताएं,मंत्रीगण, गुरुदेव वशिष्ठ जी सहित तमाम नगरवासी भी चल दिए। रात्रि विश्राम उन्होंने भी प्रयाग में भारद्वाज ऋषि के आश्रम में हुआ। तीर्थराज प्रयाग में गंगा स्नान सहित तीर्थराज को प्रणाम कर मुनि से अनुमति ले आगे बढ़े। श्रृंगवेरपुर पहुंचने पर उनके साथ तमाम कोल भील भी भरत के साथ राम दर्शन को चल पड़े। यहां गोस्वामी जी ने बताया है कि भगवान से यदि मिलना चाहते हैं तो भगवान को न ढूंढिए बल्कि भगवान के भक्त के पीछे लग जाइए,भगवान मिल जाएंगे। चित्रकूट में राम भरत के प्रेम मिलन और रुदन से पत्थर भी मोम की तरह पिघलने लगे। यहीं राजा जनक भी पहुंच गए। कई दिनों तक चर्चा के उपरांत भरत राम की पादुका ले वापस अयोध्या लौटे। इसके बाद राजनजी ने राम के पंचवटी गमन,शूर्पणखा से मुलाकात के साथ खर दूषण वध, सीता हरण और उनके वियोग में राम के विलाप की सजीव कथा सुना श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया।इसके पूर्व मुख्य यजमान सूबेदार राय अध्यक्ष श्रीहनुमान सेवा समिति चैरिटेबल ट्रस्ट व उनकी पत्नी तारा राय,रामहर्ष गुप्ता व शारदा गुप्ता,राममिलन राय व ज्ञांती देवी,विजय कुमार गुप्ता, मंजू राय,रामचंद्र दूबे, धीरज सिंह सांसद प्रतिनिधि,
    दीपक चंद सहित लंदन से आनलाइन प्रेम शंकर शर्मा ने व्यास पीठ का पूजन व आरती कर कथा का शुभारम्भ कराया।इस दौरान आयोजक कुलदीप राय, संरक्षक डा.ए.एन चौबे, कोतवाल चन्द्रभान सिंह,शैलेष शाही, कैलाशनाथ मिश्र, अनिल पाण्डेय,विक्की शाही, संत विजय सिंह आदि सहित हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।

  • नगर पंचायत ने दो गायों को किया दान

    नगर पंचायत ने दो गायों को किया दान

    बड़हलगंज /गोरखपुर ( निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज मुख्यमंत्री सहभागिता योजना अंतर्गत नगर पंचायत ने सरयू नगर स्थित कान्हा गौ आश्रय स्थल से दो गायों का दान किया। गुरुवार को चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने पशु चिकित्सक डॉ विवेक गौंड के मौजूदगी में मुख्यमंत्री सहभागिता योजना अंतर्गत गौ आश्रय केंद्र से दो गायों का दान करते हुए बताया कि एक तरफ सरकार जहां इधर उधर घूम रही आवारा पशुओं को पकड़ कर गौ शाला में रख रही तो वहीं दूसरी तरफ इच्छुक व्यक्तियों को गायों का दान भी करती है। कोल्हुवां निवासी मनोज तिवारी को दो गायों को दान दिया गया। सरकार उन्हें गायों को चारा हेतु प्रतिदिन 50 रुपए भी सहयोग राशि प्रदान करेगी। इस दौरान सभासद दीपक शर्मा, ऋषि चंद, सुरेश उमर, अनूप जायसवाल, सोनू श्रीवास्तव, विजयनाथ सहित कई लोग मौजूद रहें।

  • असहायों की उम्मीदों पर खरा उतरना मेरे जीवन का लक्ष्य

    असहायों की उम्मीदों पर खरा उतरना मेरे जीवन का लक्ष्य

    बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) बडहलगंज पिड़ित मानवता की आवाज़ बनना हर मनुष्य का कर्तव्य होना चाहिए, मेरे जीवन का लक्ष्य है कि सदैव हर आखिरी पायदान के व्यक्ति की मदद कर सकूं, उक्त बातें अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने ग्राम पंचायत टाड़ा में आयोजित जरूरतमंदों में कम्बल वितरण के दौरान कही, श्री त्रिपाठी ने कहा कि इस कड़ाके की ठंड में बहुत से असहाय ऐसे हैं जिन्हें हमारे आपके मदद की उम्मीद है उनकी मदद जरूर करें, विभिन्न समुदाय के लगभग 1165 लोगों में कम्बल वितरण किया गया जिसमें विधवा, विकलांग, और वृद्ध को प्राथमिकता के आधार पर यह वितरण किया गया,
    इस अवसर पर मानव सेवा प्रकल्प के प्रदेश अध्यक्ष रितेश शाही, संरक्षक संजय अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दुबे, जिला प्रभारी देवरिया नितेश तिवारी, जिलाध्यक्ष में अतुल राय, संजय दूबे मण्डल संयोजक, प्रदेश सचिव मदनमोहन तिवारी, नागेन्द्र तिवारी, ब्रम्हचारी दुबे, अभय तिवारी, अवधेश यादव, अमित दिवान, जिलाध्यक्ष गोरखपुर कुंज बिहारी तिवारी सहीत तमाम लोग मौजूद रहे।

    https://youtube.com/shorts/477d70Ogbsc?si=to2TUrHXFyPRnB2q