Category: न्यूज़
Your blog category
-

महाकुंभ स्नान करके घर आ रहे पति पत्नी, झूंसी मोड़ से पत्नी गायब, पति मेला में कर रहा तलाश
संवाददाता– एस.पी. सिंह
-

कप्तान साहब बहादुर का फरमान लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं
ब्यूरो चीफ (आजमगढ़ मण्डल) की खास रिपोर्ट,
जौनपुर । स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना में देश के चौथे स्तंभ यानी पत्रकारिता जगत की महत्वपूर्ण भूमिका रहती रही है लेकिन जौनपुर के वर्तमान कप्तान डॉक्टर कौस्तुभ की कार्यप्रणाली से पत्रकारों में उनकी स्थिति जन मानस के लिए ख़तरनाक देखी जा रही है। बता दें कि यही परिपाटी रही तो जनपद के तमाम पत्रकार प्रशासनिक अधिकारियों से मिलने के लिए विमुख हो जाएंगे और वह प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उनको ढूंढते नजर आएंगे।
यह वाकिया है पिछले दिनों तरुणमित्र हिंदी दैनिक के ब्यूरो चीफ एवं जनपद के वरिष्ठ पत्रकार सतीश चन्द्र शुक्ल सत्पथी कवि, लेखक, पत्रकार ने नवागत पुलिस अधीक्षक जौनपुर डॉक्टर कौस्तुभ से मिलने के लिए उनके कार्यालय में नव वर्ष की कुछ प्रेस परिवार की तरफ से भेंट करना चाहा तो वह पत्रकारों की मोबाइल बाहर ही रखवा दिए जिससे तत्कालीन घटनाक्रम को उजागर करने में पत्रकार असहाय और अब मर्यादित दिखाते रहे। माननीय पुलिस अधीक्षक का यह कृत्य लगभग जौनपुर में कुछ एक अधिकारियों द्वारा प्राय: अपनाया जा रहा है, जो स्वयं में लज्जा का प्रतीक बन उभर रहा है।
पत्रकारों का मोबाइल उनका अस्त्र होता है, ऐसे में मिलने से पहले ही मोबाइल का रखवाया जाना निंदनीय कृत्य है, जहां आम जनमानस जनपद के लोकप्रिय पुलिस अधीक्षक के सामने अपने जीवन मरण की घूंट पीकर याचना करते दिखता है, वही लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का यह अपमान हमारे ब्यूरो चीफ को बेहद खल गया। इस तरह की प्रवृत्ति अगर निरंतर जाग्रित होती रही तो जनपद के समस्त पत्रकार किसी भी समारोह का समाचार संकलन करने में असमर्थ होंगे और यह प्रशासन के लिए एक गंभीर चुनौती होगी। आए दिनों नित्य प्रति की खबरें छापने वाले चंद चाटुकारों से घिरे पुलिस अधीक्षक जौनपुर के लिए यह एक सुझाव ही नहीं सलाह भी है।
जनपद के तमाम बुद्धिजीवी एवं प्रबुद्ध पाठकों तथा लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ की यह मांग है कि जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन किसी भी मामले में निष्पक्षता की पराकाष्ठा को कायम रखते हुए लोकतंत्र के मानवीय मूल्यों की स्थापना करने में अपना सहयोग प्रदान करें। हम पत्रकार हैं, पत्रकारों को आवाज उठाना सत्ता पक्ष, विपक्ष एवं समाज की समस्याओं से शासन प्रशासन को जोड़ना उनका बेहद उत्तरदायित्व है। ऐसे में जिला एवं पुलिस प्रशासन इस मसले पर गंभीरता का परिचय दे और सकारात्मक सहयोग करें । यही वर्तमान समय की मूलभूत आवश्यकता है ।
-

कार अनियंत्रित होकर पलटी चार घायल
रिपोर्ट : अरविंद कुमार
सोनौली : सोनौली कोतवाली के सामने शुक्रवार को सोनौली से गोरखपुर की ओर जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमे चार लोग घायल हो गए। हादसा तब हुआ जब एक कार कुत्ते से टकरा गई। जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया। टक्कर के कारण कार का टायर फट गया और वाहन सड़क की पटरी से उतरकर पलट गया। हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे में सत्येंद्र सिंह निवासी सोनौली वार्ड नंबर सात राहुल नगर, डा. यू. एस. तिवारी, राहुल, आदित्य सभी गोरखपुर निवासी है। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।
सोनौली थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने बताया हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। सड़क पर अचानक आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में यह हादसा हुआ। तहरीर मिलने पर कार्यवाई की जाएगी। -

विविध कार्यक्रमों के बीच स्कूली बच्चों ने श्रद्धा पूर्वक मनाई बसंत पंचमी
“विविध कार्यक्रमों के बीच स्कूली बच्चों ने श्रद्धा पूर्वक मनाई बसंत पंचमी”
“मां सरस्वती की आराधना करने से बौद्धिक क्षमता में होती है वृद्धि : अंजली”रिपोर्ट : अरविंद कुमार
नौतनवा : नगर स्थित बचपन प्ले स्कूल में शुक्रवार को बसंत पंचमी का पर्व बड़े ही श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया गया। इसमें रवनीत, रबनूर, आशुतोष, हर्ष, वासु, शांतम, श्रीजा, वृंदा, सौम्या, ईशानवी, सूर्यांश, राशि, देव, अक्षिता, अद्विका हमजा, देविका, अनुप्रिया आदि बच्चों ने एकत्रित होकर मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर विविध कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी की।
विद्यालय की निदेशक अंजली त्रिपाठी ने सभी को पर्व की बधाई दी और बच्चों को पर्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि मां सरस्वती ज्ञान की देवी हैं। उज्जवल भविष्य की कामना के लिए सदैव मां सरस्वती की आराधना करते हुए हम सभी को अपने जीवन में कुछ नया और सकारात्मक करने का प्रयास करते रहना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान रिंकल, साक्षी, मोनिका, कृतिका, प्रियंका, साक्षी पांडेय, श्रद्धा, निकिता, प्रीती, हर्षिता और मानिता थे। -

युवक ने किया आत्महत्या करने का प्रयास
रिपोर्ट : पुनीत वर्मा
नौतनवा : नौतनवा थाना क्षेत्र के बैरियहवा गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। स्वजन ने समय रहते देख लिया और आनन – फानन में नौतनवा के मां बनेलिया माता मंदिर स्थित मैक्स सिटी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
कुछ लोग गांव में पाइपलाइन बिछाने के दौरान अश्लील गाने चला रहे थे। जिस पर युवक ने विरोध किया तो वे लोग विवाद करने लगे। कहासुनी इतनी बढ़ गई की उन लोगों ने संतोष थापा के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस घटना से आहत होकर संतोष थापा पुत्र नारायण अपने घर आया और फंदे के सहारे आत्महत्या करने की कोशिश की। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामला अभी संज्ञान में नहीं है। -

नन्हे मुन्ने बच्चों ने विभिन्न प्रकार के मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम किया प्रस्तुत
नन्हे मुन्ने बच्चों ने विभिन्न प्रकार के मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम किया प्रस्तुत,

केआर मेमोरियल एकेडमी भड़सड़ा व सुरदापार राजा में धूमधाम के साथ मनाया गया 76 वां गणतंत्र दिवस,
गोला । गोला क्षेत्र में स्थित केआर मेमोरियल एकेडमी प्रथम शाखा भड़सड़ा व द्वितीय शाखा सुरदापार राजा में धूमधाम के साथ मनाया गया 76 वां गणतंत्र दिवस और साथ में छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर सबका मनमोह लिया। गणतंत्र दिवस के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि प्रथम शाखा भड़सड़ा पर एकेडमी के प्रबंधक बागेश्वरी राय व द्वितीय शाखा पर सीएचसी अधीक्षक डॉ अमरेन्द्र नाथ ठाकुर और विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संयोजक कैलाश मिश्रा ने झंडारोहण किया साथ ही राष्ट्रगान संपन्न हुआ।इस मौके पर छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।जिसमें योगासन परेड उड़िया बांग्ला बिहू कत्थक देश भक्ति गीत संगीत व बच्चों द्वारा भाषण के माध्यम से संविधान की दी गई जानकारी सहित आदि कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मनमोह लिया उपस्थित लोगों ने तालियों से बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इसके पश्चात नृत्य संगीत में व भाषण आदि प्रतियोगिता में बच्चों को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि गणों ने कहा कि 26 जनवरी सन 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ और इसी दिन यह पूर्ण रूप से गणतंत्र हुआ।हम सभी लोग जिन्होंने भारत की आजादी में अपने प्राणों की आहुति दे दी उन वीर सपूतों को शत शत नमन करते हैं।इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गणों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रबन्ध निदेशक अभिषेक राय ने आगंतुक अतिथि गणों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रथम शाखा भड़सड़ा की प्रधानाध्यापिका सुनीता सिंह द्वितीय शाखा सुरदापार राजा के प्रधानाध्यापक मो यूनुस सतीश यादव बिपिन पाठक महेंद्र राय मनोज सिंह अरुणिमा सिंह संध्या वर्मा निधि मौर्य योगेश कुमार आकर्ष राय आदर्श राय आशीष सूर्या अभिषेक तिवारी सहित शिक्षक शिक्षिकाएं छात्र छात्राएँ व अभिभावकगण अधिक संख्या में मौजूद रहे।
-

गांधी सहित वीर शहीदों को पुलिस ऑफ़िस पर दो मिनट मौन रह कर किया गया याद

गोरखपुर। शहीद दिवस पर पुलिस आफिस पर 2 मिनट का मौन रखकर महात्मा गांधी सहित अन्य वीर शहीदों को पुलिस अधीक्षक नगर अभिनव त्यागी के नेतृत्व में दी गई श्रद्धांजलि ।देश के इतिहास में 30 जनवरी का दिन बेहद खास है। इस दिन प्रतिवर्ष देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई जाती है। महात्मा गांधी जी ने देश को आजादी दिलाने के लिए अंग्रेजों के खिलाफ मोर्चा खोलकर कई आंदोलन चलाये। आंदोलनों के चलते उन्हें कई बार जेल में भी रहना पड़ा। उनके द्वारा देश की आजादी के लिए किये गए कार्यों को देखते हुए ही 30 जनवरी के दिन उनकी पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है।15 अगस्त 1947 को देश को आजादी मिलने के कुछ महीने बाद ही 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे द्वारा दिल्ली के बिड़ला हाउस में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की गोली मार कर हत्या कर दी गई। इसी के चलते 30 जनवरी प्रतिवर्ष महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई जाती है और साथ ही इसे महात्मा गांधी के शहीद होने पर शहीद दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था।शहीद दिवस के दिन भारत के लिए अपने प्राणों को न्योछाबर करने वाले वीर सपूतों को याद किया जाता है। शहीद दिवस पर पुलिस आफिस पर 2 मिनट का मौन रखकर महात्मा गांधी सहित अन्य वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक दक्षिणी जितेंद्र कुमार सीओ पुलिस ऑफिस दीपांशी सिंह राठौड़ साहित्य पुलिस ऑफिस के संबंध प्रभागो के प्रभारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
-

मौनी अमावस्या के अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे का यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम, कुल 184 ट्रेनों के साथ 12 स्पेशल ट्रेनें
संवाददाता : शिशिर श्रीवास्तव
गोरखपुर । मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे, पंकज कुमार सिंह ने बताया कि मौनी अमावस्या के अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। इस दौरान कुल 184 ट्रेनें संचालित की जा रही हैं, जिनमें से 12 स्पेशल ट्रेनें विशेष रूप से प्रयागराज के लिए चलाई गई हैं।
यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयागराज और झूसी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के रुकने और ठहरने के लिए उचित प्रबंध किए गए हैं। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ठहरने के स्थान के साथ-साथ अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। स्टेशनों पर चिकित्सा संबंधी सहायता के लिए विशेष स्टॉल लगाए गए हैं, जहां जरूरत पड़ने पर प्राथमिक उपचार और अन्य सेवाएं दी जाएंगी।
स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों से गहन निगरानी की जा रही है। मॉनिटरिंग का मुख्य केंद्र गोरखपुर में स्थापित किया गया है, जहां से पूरी व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है।
-

विश्व के सबसे बड़ी आबादी वाले कुम्भ नगर में बिजली आपूर्ति का कीर्तिमान स्थापित करने हेतु तैयार बिजली कर्मी
28 जनवरी 2025 :विश्व के सबसे बड़ी आबादी वाले कुम्भ नगर में बिजली आपूर्ति का कीर्तिमान स्थापित करने हेतु तैयार बिजली कर्मी: उज्जैन कुम्भ में निजी कम्पनी ने बिजली आपूर्ति करने से मना कर दिया था:निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन और मोमबत्ती जुलूस निकाले गए।

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्षसमिति के सहसंयोजक पी के दीक्षित ने जानकारी दी कि,
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उप्र के आवाहन पर विश्व के सबसे बड़े नगर कुंभ नगर में बिजली कर्मी बिजली का नया कीर्तिमान स्थापित करने हेतु पूरी तरह संकल्प बद्ध और तैयार है। प्रयागराज के बिजली कर्मियों को संघर्ष समिति ने 28, 29 और 30 जनवरी को किसी भी आंदोलन से अलग रखा है और निर्देश दिया है कि वह महाकुंभ में बिजली की श्रेष्ठतम व्यवस्था का कीर्तिमान स्थापित करें।
संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2016 में उज्जैन महाकुंभ के दौरान उज्जैन की बिजली व्यवस्था निजी कंपनी के पास थी और निजी कंपनी ने महाकुंभ के दौरान बिजली का नेटवर्क तैयार करने और बिजली आपूर्ति करने से इनकार कर दिया था।इसके बाद मप्र सरकार को निजीकरण का करार रद्द करना पड़ा था।आज अगर पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम का निजीकरण हो गया होता तो प्रयागराज के महाकुंभ के दौरान उज्जैन जैसे ही हालत खड़े होते। उन्होंने कहा कि प्रयागराज का महाकुंभ निजीकरण के साए में हो रहा है ऐसे में बिजली कर्मियों द्वारा प्रयागराज में किए गए उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए सरकार को निजीकरण के फैसले को तत्काल वापस लेना चाहिए।
संघर्ष समिति ने कहा कि निजी क्षेत्र की विमानन कंपनियों ने महा कुम्भ के दौरान लखनऊ से प्रयागराज का किराया 36 हजार रुपए कर दिया है। यदि बिजली निजी क्षेत्र में होती तो महाकुम्भ में 20-30 रु प्रति यूनिट की दरों पर बिजली मिलती। निजीकरण का फैसला लेते समय यह भी सरकार को विचार करना चाहिए।
आज भी बिजली कर्मचारियों ने निजीकरण के विरोध में सभी जनपदों और परियोजना मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया और मोमबत्ती जुलूस निकाला।
संघर्ष समिति ने बताया कि महाकुंभ के दौरान प्रयागराज के कुंभ नगर में 4 लाख 25 हजार अस्थाई बिजली कनेक्शन दिए गए हैं ।11/0.4 केवी के 85 विद्युत उपकेंद्र बनाए गए हैं । 182 सर्किट किलोमीटर एचटी लाइन बनाई गई है और 1400 सर्किट किलोमीटर एलटी लाइन बनाई गई है। कुंभ नगर में बिजली के 340 डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर लगाए गए है। कुम्भ नगर में सुचारू विद्युत आपूर्ति हेतु 52000 बिजली के खम्भे लगाए गए हैं। महाकुंभ में निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने हेतु प्रत्येक विद्युत उपकेन्द्र पर दो सोर्स से बिजली आपूर्ति की व्यवस्था की गई है। कुछ प्रमुख विद्युत उपकेंद्रों पर तीन सोर्स से बिजली आपूर्ति का इंतजाम किया गया है। संघर्ष समिति ने कहा कि अस्थाई बिजली कनेक्शन देने के लिए विश्व में कहीं पर भी स्थापित किया गया यह सबसे बड़ा बिजली का नेटवर्क है।*
उल्लेखनीय है कि प्रयागराज में 5 जनवरी को हुई बिजली पंचायत में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने प्रयागराज के सभी बिजली कर्मचारियों को संविदा कर्मियों और अभियंताओं को यह शपथ दिलाई थी कि महाकुंभ के दौरान श्रेष्ठतम बिजली आपूर्ति का कीर्तिमान स्थापितकरेंगे।
संघर्ष समिति के निर्देश पर 29 जनवरी को प्रयागराज के महाकुंभ में लगभग 10 करोड लोगों को बिजली की किसी प्रकार की दिक्कत न हो इस हेतु तमाम बिजली कर्मचारी दिन-रात जुटे हुए हैं और श्रेष्ठतम बिजली व्यवस्था का कीर्तिमान बनाने के लिए तैयार है।
इस बीच पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के निर्णय के विरोध में आज भी प्रदेश के समस्त जनपदों और परियोजना मुख्यालयों पर बिजली कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया और मोमबत्ती जुलूस निकाल कर अपना विरोध दर्ज किया।
राजधानी लखनऊ में मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के मुख्यालय पर बिजली कर्मचारियों ने मोमबत्ती जुलूस निकाला। वाराणसी, आगरा, मेरठ, कानपुर, गोरखपुर, मिर्जापुर, आजमगढ़, बस्ती, देवीपाटन, अयोध्या, सुल्तानपुर,सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, अलीगढ़, मथुरा, एटा,झांसी ,बांदा ,पनकी, परीछा, ओबरा, अनपरा में बिजली कर्मियों के विरोध प्रदर्शन हुए और मोमबत्ती जुलूस निकाले गए। -

बाइक मे लगी आग, बाल बाल बचा सवार
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बडहलगंज बाईपास पर बाइक से जा रहे युवक की बाइक मे अचानक आग लग गई। आग लगते ही बाइक सवार कूद गया। जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। आग लगने से बाइक पूरी तरह जल गई।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार की शाम चार बजे नगर पंचायत कार्यालय बड़हलगंज मे कार्यरत कर्मचारी विष्णु गुप्ता पुत्र रामायण गुप्ता मुक्तिपथ स्थित चण्डी माता मंदिर के पास अपने घर जा रहा था अभी वह बाईपास स्थित वी मार्ट के पास पहुचा ही था कि उसके बाइक मे आग लग गई। आग को देखते ही विष्णु बाइक से कूद गया। उसके बाद बाइक धू धू कर जलने लगी। गनीमत रही कि समय रहते विष्णु बाइक से अलग हो गया था। आसपास के लोग जबतक आग बुझाते तबतक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी।













