सोनौली : सोनौली कोतवाली के सामने शुक्रवार को सोनौली से गोरखपुर की ओर जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमे चार लोग घायल हो गए। हादसा तब हुआ जब एक कार कुत्ते से टकरा गई। जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया। टक्कर के कारण कार का टायर फट गया और वाहन सड़क की पटरी से उतरकर पलट गया। हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे में सत्येंद्र सिंह निवासी सोनौली वार्ड नंबर सात राहुल नगर, डा. यू. एस. तिवारी, राहुल, आदित्य सभी गोरखपुर निवासी है। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।
सोनौली थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने बताया हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। सड़क पर अचानक आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में यह हादसा हुआ। तहरीर मिलने पर कार्यवाई की जाएगी।
Leave a Reply