विविध कार्यक्रमों के बीच स्कूली बच्चों ने श्रद्धा पूर्वक मनाई बसंत पंचमी

“विविध कार्यक्रमों के बीच स्कूली बच्चों ने श्रद्धा पूर्वक मनाई बसंत पंचमी”
“मां सरस्वती की आराधना करने से बौद्धिक क्षमता में होती है वृद्धि : अंजली”

रिपोर्ट : अरविंद कुमार

नौतनवा : नगर स्थित बचपन प्ले स्कूल में शुक्रवार को बसंत पंचमी का पर्व बड़े ही श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया गया। इसमें रवनीत, रबनूर, आशुतोष, हर्ष, वासु, शांतम, श्रीजा, वृंदा, सौम्या, ईशानवी, सूर्यांश, राशि, देव, अक्षिता, अद्विका हमजा, देविका, अनुप्रिया आदि बच्चों ने एकत्रित होकर मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर विविध कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी की।
विद्यालय की निदेशक अंजली त्रिपाठी ने सभी को पर्व की बधाई दी और बच्चों को पर्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि मां सरस्वती ज्ञान की देवी हैं। उज्जवल भविष्य की कामना के लिए सदैव मां सरस्वती की आराधना करते हुए हम सभी को अपने जीवन में कुछ नया और सकारात्मक करने का प्रयास करते रहना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान रिंकल, साक्षी, मोनिका, कृतिका, प्रियंका, साक्षी पांडेय, श्रद्धा, निकिता, प्रीती, हर्षिता और मानिता थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *